UP Weather - Amrit Vichar

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 'लू' का सितम जारी, प्रयागराज रहा देश में सबसे गर्म; जानें कब मिलेगी राहत
लखनऊ: पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण उष्ण लहर (लू) का प्रकोप लगातार जारी है। प्रभावी मौसमी गतिविधियों के अभाव के चलते सोमवार को प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। प्रयागराज के साथ-साथ लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और बहराइच समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिले भी इस समय भीषण लू की चपेट में हैं।

अगले 3-4 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसमी सक्रियता काफी कम और छिटपुट गतिविधियों तक ही सीमित है। इसके परिणामस्वरूप, आगामी तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में मामूली वृद्धि होने तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर लू की स्थिति ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा मंगलवार को जारी दैनिक मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के मुताबिक, 23 से 27 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं-कहीं अथवा कुछ स्थानों पर लू चलने की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए इस अवधि में कोई विशेष मौसम चेतावनी (येलो या ऑरेंज अलर्ट) जारी नहीं की गई है।

मानसून की रफ्तार बढ़ी, लेकिन यूपी को करना होगा इंतजार

इस बीच, एक लंबे अंतराल के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता में तेजी दर्ज की गई है। मानसून मंगलवार को मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के शेष भागों तथा छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ अतिरिक्त क्षेत्रों में आगे बढ़ गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान मानसून मध्य अरब सागर के शेष भागों, महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों, तेलंगाना और ओडिशा के शेष हिस्सों तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और भागों में आगे बढ़ सकता है।

आसमान से बरसी आग, पारा 40.9 डिग्री

शहर में सोमवार को सुबह निकली तेज धूप के बाद दोपहर में आसमान से आग बरसने लगी। लू और धूप की तपिश से त्वचा झुलसने लगी। अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को भी तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

अयोध्या में चिलचिलाती गर्मी से परेशांन लोग

22 जून बीत गया, लेकिन आसमान में अभी बारिश वाले बादल नहीं दिखाई पड़ रहे है। प्री मानसूनी बारिश नहीं हुई। तपिश ऐसी है कि इससे बच पाना मुश्किल है। किसानी के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है। किसान मानसून सक्रिय होने का इंतजार कर रहा है।

उत्तर भारत में 22 जून तक मानसून सक्रिय होने का समय कहा जाता है, लेकिन इस बार मानसून की बात छोड़िए। अभी प्री-मानसूनी बारिश की भी शुरूआत नहीं हुई है। आम आदमी भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। चिलचिलाती धूप और गर्मी से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में सड़के सूनी हो जा रही है।

22 जून तक मानसून सक्रिय होने की उम्मीद में किसानों ने नर्सरी समय से डाल दी। अब नर्सरी तैयार है, लेकिन आसमान साफ है। प्री-मानसूनी बारिश भी नहीं हुई जिससे किसान खेत की तैयारी कर सके। उधर बारिश के पानी के अभाव और मौसम की गर्मी से नर्सरी के खराब होने का खतरा अलग से है।ऐसे में किसान परेशान है।

उधर दक्षिणी पश्चिमी मानसून उठा है। आधे बिहार तक पहुंचकर ठिठक गया। इसके पीछे कारण पछुवा हवाएं बताई जा रही है। पछुवा हवाओं के चलते मानसून आगे नहीं बढ़ रहा है। पुरवा हवा बहने के साथ मानसून आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि परिस्थितयां अनुकूल हुई तो मानसून चार पांच दिन में आगे बढ़कर उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

28 जून से बारिश की उम्मीद

पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 से 27 जून तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। इसके बाद, 28 और 29 जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश अथवा बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में मानसून के पूरी तरह प्रवेश करने में अभी थोड़ा समय लग सकता है, तब तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी और भीषण लू से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

ये भी पढ़ें  :

UP Weather : लू की चपेट में यूपी... लखनऊ में तापमान सामान्य से ...

UP Weather : लू की चपेट में यूपी... लखनऊ में तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक, बांदा फिर प्रदेश में सबसे गर्म
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अभी सीमित बनी हुई हैं, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और उष्ण लहर (लू) का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।

राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि इससे तापमान में कोई विशेष राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर तथा लखनऊ क्षेत्र सहित कई इलाकों में उष्ण लहर चलने की चेतावनी जारी की है।

बांदा 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश के सबसे गर्म स्थानों में शामिल

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में रविवार को तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया। बांदा 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश के सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहा। इसके अलावा प्रयागराज में 42.5 डिग्री, वाराणसी (बीएचयू) में 42.4 डिग्री, कानपुर नगर में 42.3 डिग्री, बहराइच में 42.0 डिग्री तथा झांसी में 41.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

बहराइच में तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक

वहीं बहराइच में तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक विचलनों में से एक है। वाराणसी (बीएचयू) में भी तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने तक प्रदेशवासियों को गर्मी और लू के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक तापमान ऊंचा बने रहने की संभावना है।

देश में नंबर-1 बना उत्तर प्रदेशः चिलचिलाती धूप में रिकॉर्ड 30,760 मेगावाट बिजली देकर देश में किया टॉप
लखनऊ, अमृत विचार: भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में 16 जून को 30,760 मेगावाट बिजली की मांग पूरी की गई। इससे पहले 14 और 15 जून को भी उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य रहा, जब क्रमशः 29,571 और 29,579 मेगावाट बिजली की आपूर्ति दर्ज की गई।

ऊर्जा विभाग के अनुसार, रिकॉर्ड स्तर की मांग के बावजूद प्रदेश में किसी बड़े बिजली संकट की स्थिति नहीं बनी और निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई। अधिकारियों का कहना है कि पिछले वर्षों में उत्पादन, पारेषण और वितरण तंत्र को मजबूत करने के लिए किए गए निवेश का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

आंधी-बारिश के बावजूद बिजली कर्मी फील्ड में लगातार सक्रिय हैं। लाइन फॉल्ट होने पर तत्काल मरम्मत की जा रही है तथा ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकरणों की नियमित निगरानी की जा रही है। अनुरक्षण कार्यों के लिए टीमें रात में भी तैनात की जा रही हैं। ट्रिपिंग और फॉल्ट कम करने के लिए बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत विभिन्न जिलों में काम तेज कर दिया गया है। इसके तहत बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई और उपकेंद्रों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बारिश के मौसम में आपूर्ति बाधित न हो।

ऊर्जा विभाग ने अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी उपकेंद्रों और बिजलीघरों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं, साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। यूपीपीसीएल के निदेशक (वितरण) के अनुसार, प्रदेश में लगातार रिकॉर्ड स्तर की बिजली मांग को संभालने के लिए पूरी टीम दिन-रात कार्य कर रही है, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।

नोएडा में मौसम हुआ मेहरबान, तेज हवाओं और कुछ देर की बारिश ने लोगों को दिलायी गर्मी से राहत
नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न इलाकों में सोमवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। नोएडा में सुबह से चली तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आसमान में दिनभर बरसाती बादलों का डेरा बना रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस भरे मौसम के कारण लोग परेशान थे।

मौसम हुआ सुहाना

सोमवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी। बारिश अधिक देर तक नहीं चली, लेकिन इसकी बौछारों ने वातावरण को ठंडा कर दिया। बारिश थमने के बाद भी आसमान में घने बादल छाए रहे और धूप का असर काफी कम दिखाई दिया। मौसम में आए इस बदलाव के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गयी। सड़कों, बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में लोगों ने राहत महसूस की। सुबह के समय कार्यालय और अन्य कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को भी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।

नोएडा और एनसीआर क्षेत्र के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने नोएडा और एनसीआर क्षेत्र के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि दिनभर मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। विभाग के अनुसार बीच-बीच में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन इसके बाद फिर से बादल छाने और तेज हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के प्रभाव से क्षेत्र में अगले कुछ समय तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। तेज हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि खुले स्थानों और निर्माण स्थलों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश के बाद पार्कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी।

गर्मी और उमस से बड़ी राहत

नागरिकों का कहना है कि कई दिनों बाद मौसम में आई ठंडक ने उन्हें गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में आसमान में बादल छाए रहने, बीच-बीच में धूप निकलने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गयी है।

ये भी पढ़ें  :

गोरखपुर में सीएम का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुन बोले योगी -सरकार है साथ, हर व्यक्ति को मिलेगा निष्पक्ष समाधान

UP Weather News : यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश, कानपुर और ललितपुर रहे सबसे अधिक भीगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम ने करवट लेते हुए पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों के अनेक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले में सर्वाधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के अनकिंगघाट में सर्वाधिक 67.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा सीतापुर के भटपुरवाघाट में 44.8 मिमी, कानपुर आईएएफ में 42 मिमी तथा कानपुर प्रेक्षण केंद्र पर 38.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। फर्रुखाबाद के कायमगंज में 36.1 मिमी तथा फतेहगढ़ सीडब्ल्यूसी केंद्र पर 31.6 मिमी वर्षा हुई।

सीतापुर के नैमिषारण्य में 29 मिमी, कन्नौज के तिर्वा में 17 मिमी, हरदोई वेधशाला में 14.4 मिमी तथा कन्नौज में 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। छिबरामऊ में 13 मिमी, बाराबंकी के रामनगर और हरदोई तहसील में 10-10 मिमी वर्षा हुई। राजधानी लखनऊ में भी मौसम सुहावना रहा और अमौसी स्थित एयरपोर्ट क्षेत्र में 8.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

इसके अलावा सीतापुर में सात मिमी, मिश्रिख में छह मिमी तथा बिलग्राम में 5.2 मिमी वर्षा हुई। उन्नाव, रायबरेली और लखनऊ के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के मड़ावरा क्षेत्र में सर्वाधिक 48 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मथुरा के गोवर्धन में 39 मिमी, आगरा के सीडब्ल्यूसी केंद्र पर 37 मिमी तथा एटा और जलेसर में 35-35 मिमी वर्षा हुई।

फिरोजाबाद जिले के जसराना में 26.4 मिमी, हाथरस के सादाबाद में 24 मिमी, बदायूं में 23 मिमी तथा शिकोहाबाद में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। फिरोजाबाद के टूंडला में 21 मिमी और अलीगढ़ में 20.6 मिमी वर्षा हुई। इटावा के ताखा और इटावा वेधशाला में क्रमश: 20 मिमी और 15 मिमी, बुलंदशहर के सिकंदराबाद में 15 मिमी तथा नरौरा में 14.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मैनपुरी, कासगंज, आगरा और हाथरस के विभिन्न क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों जैसे गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और मेरठ में हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि जालौन, शाहजहांपुर और बरेली के कुछ क्षेत्रों में केवल नाममात्र की बारिश हुई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय मौसमी प्रणाली के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश लाभकारी साबित हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

'जिलों में तुरंत पहुंचे अफसर, पीड़ितों को पहुचायें आर्थिक मदद', यूपी में आंधी-बारिश और बिजली से नुकसान पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रदेश में हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का आंकलन कर 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल फील्ड पर निकलें और प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करें। उन्होंने कहा कि राहत और सहायता पहुंचाने में किसी भी तरह की देरी न हो। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध हो। योगी ने स्पष्ट किया कि अति वर्षा, आकाशीय बिजली और आंधी से हुई जनहानि, पशुहानि और फसल व संपत्ति की आर्थिक हानि का त्वरित आंकलन किया जाए।

नुकसान का 24 घंटे में होगा मुआवजा

आंकलन पूरा होते ही मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर 24 घंटे में भुगतान कर दिया जाए, ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि बिजली गिरने से हुई मौतों के मामलों में शासन की आपदा राहत नीति के अनुसार आर्थिक सहायता तुरंत दी जाए। साथ ही पशुओं की मौत और फसल नुकसान का भी आकलन कर मुआवजे की कार्रवाई तेज की जाए।

अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे प्रभावित गांवों में जाकर लोगों से संवाद बनाएं और उनकी जरूरतों को समझें। यदि किसी परिवार को चिकित्सा सहायता, अस्थायी आवास या अन्य जरूरी मदद चाहिए तो उसे तुरंत उपलब्ध कराया जाए। प्रदेश में गुरुवार-शुक्रवार को हुई तेज बारिश और आंधी के साथ कई जगह आकाशीय बिजली गिरी थी, जिससे जनहानि और पशुहानि की खबरें सामने आईं। कई जिलों में फसल और घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

पीड़ित परिवारों को तुरंत मिलेगी राहत

योगी ने कहा कि आपदा के समय सरकार की प्राथमिकता पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत देना है। उन्होंने दोहराया कि अधिकारी संवेदनशीलता के साथ काम करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें  :

दुधवा-पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बढ़ा पर्यटन सीजन, मानसून देरी के चलते 30 जून तक कर सकेंगे सफारी

UP Weather News : यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी हिस्सों में तेज हवाओं की चेतावनी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के लखनऊ केंद्र ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी दिनों के लिए बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए शुक्रवार को अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति पकड़ सकती हैं।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। 13 जून को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 14 से 17 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना बनी रहेगी। 18 जून को एक बार फिर प्रदेश के दोनों हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।

किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम की ताजा जानकारी प्राप्त करने के बाद ही कृषि संबंधी गतिविधियों की योजना बनाएं। प्रदेश में हाल के दिनों में तेज आंधी और बारिश के कारण कई जिलों में जनहानि, बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में प्रशासनिक अमला भी सतर्क मोड में आ गया है और संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

UP Weather : यूपी में 3 दिन आंधी, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट, प्रयागराज समेत इन जिलों में 80 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
लखनऊ। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी जारी करते हुए अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी, वज्रपात तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

12 जून को दोनों क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि 13 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने 11 जून के लिए राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने तथा झोंकों में इसकी गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की चेतावनी जारी की है।

ओलावृष्टि और भारी वर्षा की आशंका

इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और भारी वर्षा की भी आशंका व्यक्त की गई है। जिन जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है उनमें प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, झांसी तथा ललितपुर सहित अनेक जिले शामिल हैं। वहीं मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने 12 जून को भी प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 13 जून को बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, सहारनपुर, बुलंदशहर, आगरा, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को दी यह सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों के भीतर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखने की सलाह दी है। साथ ही नदियों, तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा गड्ढों एवं पोखरों में स्नान न करने की अपील की गई है। कृषि क्षेत्र के लिए जारी सलाह में किसानों से फसलों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करने, तेज हवाओं के दौरान कीटनाशकों का छिड़काव न करने तथा बागवानी एवं सब्जी फसलों को सहारा देने के उपाय अपनाने को कहा गया है।

UP Weather: आज 45°C वाले टॉर्चर से मिलेगी राहत या जारी रहेगा हीटवेव का सितम? जानें अपने शहर का हाल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कुदरत का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम के चलते राज्य का बड़ा हिस्सा भीषण लू (Heatwave) की चपेट में है। इस बीच, बुधवार (10 जून 2026) को घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का ताजा पूर्वानुमान जान लेना बेहद जरूरी है, ताकि आप तपती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से अपना बचाव कर सकें।

पश्चिमी यूपी में पारा 45°C पार, कूलर भी हुए फेल

यूपी के लोग इस समय उमस और भयंकर गर्मी से बेहाल हैं और बेसब्री से मानसून की राह तक रहे हैं। सुबह 8 बजते ही सूरज की तपिश झुलसाने लगती है, जो रात तक गर्म हवाओं के रूप में बरकरार रहती है। आलम यह है कि कई जिलों में कूलर भी ठंडी हवा देने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

प्रमुख शहरों में बुधवार का संभावित तापमान

* नोएडा/NCR: पारा 44°C तक पहुंचने की आशंका है, जिससे भारी तपिश रहेगी।
* राजधानी लखनऊ: अधिकतम तापमान 42°C के आसपास बने रहने का अनुमान है।
* ताजनगरी आगरा: यहां भी पारा 42°C तक जा सकता है।

राहत या आफत? कुछ इलाकों में 'प्री-मानसून' दस्तक की उम्मीद

भीषण गर्मी के बीच राहत की बात यह है कि जून के दूसरे हफ्ते में मौसम करवट ले सकता है। बुधवार शाम को राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ छिटपुट बारिश (Pre-Monsoon Rain) के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश मौसम पूर्वानुमान (10 जून)

<colgroup><col style="width:49.9165%;" /><col style="width:49.9165%;" /></colgroup>

पश्चिमी यूपी

पूर्वी व तराई क्षेत्र

मौसम पूरी तरह शुष्क

गरज-चमक के साथ हल्की बारिश

42°C से 45°C तक तापमान

30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी

धूल भरी हवाएं चलने की आशंका

उमस बढ़ने की चेतावनी

आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पूर्वी उत्तर प्रदेश: गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया और वाराणसी मंडल के कुछ हिस्सों में बुधवार शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बौछारें पड़ने या बिजली चमकने की संभावना है।

तराई बेल्ट: पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बहराइच जैसे तराई के जिलों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: यहाँ फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क रहेगा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी: हालांकि पूर्वी और तराई इलाकों में होने वाली यह छिटपुट बारिश गर्मी से कोई स्थाई राहत नहीं देगी। हल्की बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस (Humidity) का ग्राफ और ऊपर जा सकता है, जो लोगों की बेचैनी बढ़ाएगा।

UP Weather News : यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिल सकती राहत
लखनऊ, अमृत विचार। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, अवध और गोरखपुर-बस्ती मंडल के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर समेत कई जिलों में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय होने लगी हैं। इसके चलते प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और छिटपुट वर्षा दर्ज की जा सकती है। इससे अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की संभावना है।

हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर अभी बना रह सकता है, लेकिन आंधी और तेज हवाओं के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर।

गर्मी से राहत के संकेत

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

40 से 60 किमी प्रति घंटा तक तेज हवाएं चल सकती हैं

तापमान में आंशिक गिरावट के आसार

उमस और लू जैसी परिस्थितियों से राहत मिलने की उम्मीद

UP Weather : यूपी में आंधी-तूफान का कहर जारी, पूर्वी व मध्य क्षेत्र में भारी वर्षा और ओलावृष्टि का अलर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार आंधी, बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों को भीषण गर्मी से फौरी तौर पर निजात मिली है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार शाम पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, मध्यम से भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान कई जिलों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, कानपुर नगर और आजमगढ़ जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज आंधी और मध्यम से तीव्र वर्षा के साथ ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। इन क्षेत्रों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक रहने का अनुमान है।

विभाग ने मिर्जापुर, संत रविदास नगर (भदोही), वाराणसी, बलिया, कौशाम्बी, रायबरेली, अमेठी, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, उन्नाव, लखनऊ और बाराबंकी समेत कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं, मेघगर्जन और मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इसके अलावा सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, देवरिया, कुशीनगर, कानपुर देहात, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और सहारनपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा, मेघगर्जन तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

किसानों को भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान आए आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित हुआ है। विभिन्न जिलों में पेड़ उखड़ने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की खबरें मिली हैं। प्रशासन ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने तथा आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

UP Weather News : सुहाना हुआ यूपी का मौसम, 65 जिलों में बारिश का अलर्ट, आपके शहर-जिले का क्या हाल!
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश और कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के बाद मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान काफी नीचे गिरा है। इससे पिछले दिनों की गर्मी से बेहाल आम लोगों ने बड़ा सुकून महसूस किया। यूपी में मौसम का बदला मिजाज अभी बरकरार रहेगा। मौसम विभाग ने 1 जून को भी यूपी के करीब 65 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का संभावना जताई है।

मई के आखिर में मौसम पूरी तरह बदल गया। मई के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत भयंकर गर्मी के साथ हुई थी। जमीन-आसमान तप रहा था। भीषण गर्मी में बिजली भी दगा देने लगी थी। इससे पूरे प्रदेश में हाहाकार मचने लगा था। लेकिन मई की विदाई होते-होते मौसम ने करवट बदल ली।

राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। मई की लू-गर्मी से झुलस रहे इंसानों से लेकर पशु-पक्षियों तक ने राहत महसूस की। रविवार को जहां कई जिलों में झमाझम बारिश हुई तो कुछ हिस्सों में आंधी भी देखने को मिली।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड तक के लिए मौसम विभाग का अलर्ट आया है। आंधी-बारिश और तेज हवाएं चलने की अनुमान है। बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई, संभल, झांसी ललितपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बदायूं, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, औरैया, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, बागपत, शामली, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा में आंधी और बारिश होने की संभावना जताई है।

राजधानी लखनऊ, सीतापुर, अमेठी, बाराबंकी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, महाराजनगर, मऊ, बलिया, संतकबीरनगर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र के अलावा आसपास के जनपदों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ हवाएं चल सकती हैं।

मुरादाबाद रहा सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान मुरादाबाद जिले में दर्ज किया गया। मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच फतेहगढ़ दूसरा सबसे ज्यादा तापमान वाला जनपद रहा। यहां 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। लखीमपुर खीरी 37 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में तीसरे नंबर पर रहा।

यह भी पढ़ें:-CM योगी आज देंगे बड़ी सौगात : बिजनौर में पाकिस्तान से विस्थापित1645 परिवारों को सौंपेंगे भूमिधरी अधिकार पत्र