cctv camera - Amrit Vichar

Bareilly: बीपीसीएल डिपो में सुरक्षा होगी कड़ी, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ेगी
बरेली, अमृत विचार। आंवला स्थित बीपीसीएल डिपो में जबरन एक व्यक्ति के घुसने की घटना से कंपनी अधिकारी टेंशन में हैं। शुक्रवार को कंपनी अफसरों ने डीएम अविनाश सिंह को बैठक के दौरान पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने ऑयल कम्पनी के डिपो में सुरक्षा कड़ी करने के साथ निगरानी को सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।

डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना के संबंध में तहसील स्थित अधिकारियों से त्वरित संपर्क करें। साथ ही जनपद स्तर पर भी सूचना भेजें। जिससे घटनाक्रम के संबंध में त्वरित कार्यवाही की जा सके। डीएम ने ऑयल कंपनी के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि डिपो पर तहसील स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर नोटिस बोर्ड पर दर्ज कराएं, जिससे आपात स्थिति में अधिकारियों को सूचना दी जा सके। डीएम ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

डीएम ने एडीएम ई पूर्णिमा सिंह, एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, डीएसओ मनीष कुमार सिंह को निर्देश दिए कि वह जनपद में स्थापित ऑयल व गैस कंपनियों के डिपो का निरीक्षण करें। संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी व पुलिस विभाग के क्षेत्राधिकारी को भी निरीक्षण के समय साथ रखें और निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराएं।

जनपद में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल व सीएनजी का स्टॉक भरपूर मात्रा में उपलब्ध
डीएम अविनाश सिंह ने ऑयल कम्पनी व प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की उपलब्धता की समीक्षा की। ऑयल कंपनी के अफसरों ने बैठक में बताया कि जनपद में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल व सीएनजी का स्टॉक भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। अभी ईंधन की कोई समस्या नहीं है। डीएम ने निर्देशित किया की ईंधन की पर्याप्त उपल्बधता के बारे में प्रचार प्रसार कराएं, ताकि लोगों में किसी प्रकार का भय उत्पन्न न हो। बैठक में एचपीसी के रीजनल मैनेजर देवानन्द, एचपीसी एलपीजी के चीफ रीजनल मैनेजर पंकज अंबलढगे, बीपीसीएल के टैराटरी मैनेजर शंकर शम्भु, बीपीसीएल के प्लांट मैनेजर स्वापन मांझी, आपूर्ति लिपिक आशीष कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Bareilly : स्कूलों के आसपास लगेंगे स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरे
बरेली, अमृत विचार। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए स्कूल-कॉलेजों के आसपास सड़कों पर स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए ये कवायद की जा रही है।

एडीएम सिटी ने निर्देश दिए कि स्कूलों के आस-पास अनिवार्य रूप से स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को जागरूक करने पर भी जोर दिया। निर्देश दिए कि बिना फिटनेस प्रमाण पत्र या निर्धारित मानकों के कोई भी स्कूली वाहन सड़क पर न दिखे। बैठक में पेट्रोल पंपों, ढाबों और टोल प्लाजा के आस-पास सड़क सुरक्षा संबंधी संकेतक, होर्डिंग और बैनर लगाने को निर्देशित किया।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि भारी वाहनों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे रात में दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। एडीएम सिटी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ घरों में भी बच्चों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करें। बैठक में लोनिवि के अधिशासी अभियंता भगत सिंह, परिवहन विभाग के अधिकारी आदि कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यौन शोषण के मुकदमे में फंसे अविमुक्तेश्वरनंद बोले - गिरफ्तारी का विरोध नहीं करूंगा
वाराणसी। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद सरस्वती ने सोमवार को कहा कि यौन शोषण के मुकदमे में अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है तो वह उसका विरोध नहीं करेंगे। शंकराचार्य ने कहा कि जनता, स्वयं का हृदय और ईश्वर तीनों ही अदालतों से उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है इसलिए उन्हें कोई भय नहीं है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद सरस्वती, उनके शिष्य तथा दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर शनिवार देर रात किशोर लड़कों के यौन शोषण के आरोप में प्रयागराज के झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

शंकराचार्य ने वाराणसी में संवाददाताओं से कहा कि अगर पुलिस उन्हें इस मुकदमे के सिलसिले में गिरफ्तार करती है तो वह इसका विरोध नहीं करेंगे, क्योंकि जो झूठ है वह अंत में साबित हो जाएगा। शंकराचार्य ने कहा कि उनके लिए तीन अदालतें है। उन्होंने कहा, "पहली अदालत जनता है जो सब देख रही है और वह अपना निर्णय देने वाली है।

दूसरा न्यायालय मेरा हृदय है, हम जान रहे हैं कि हम गलत नहीं हैं।

तीसरा और सर्वोच्च न्यायालय ईश्वर है। वह सब जानता है कि कौन गलत है और कौन सही।

तीनों ही अदालतों से मुझे क्लीन चिट मिल चुकी है, इसलिए मुझे अब किसी का भय नहीं है।" शंकराचार्य ने कहा कि जो झूठ है वह अंत में सामने आ ही जाता है। उन्होंने कहा, "मेरे विरुद्ध जो कहानी गढ़ी गई है उसका सच आज नहीं तो कल, सबके सामने आ ही जाएगा।"

उन्होंने कहा कि माघ मेले के दौरान वह मेले में सीसीटीवी कैमरा और मीडिया के कैमरे के सामने रहे क्योंकि चप्पे-चप्पे पर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी लगाया गया था। शंकराचार्य ने कहा, "आप लोग वह सीसीटीवी फुटेज निकलवाइये और उसमें देखिए कि मैं कहां था। दूसरा यह कहा जा रहा है कि हमारे गुरुकुल में यह सब हो रहा था। जबकि हमारे गुरुकुल में वे लड़के कभी पढ़े ही नहीं। उन्होंने कभी हमारे गुरुकुल में प्रवेश तक नहीं किया।

उनके परीक्षा अंक पत्र से पता चलता है कि वे हरदोई के एक विद्यालय के छात्र हैं।" उन्होंने सवाल किया, "जब वे लड़के हमारे यहां पढ़ने नहीं है, कभी हमारे यहां आए नहीं है, यहां से कुछ लेना-देना नहीं है तब कैसे उनके साथ कोई कुछ कर सकता है?" शंकराचार्य ने कहा कि एक भ्रम यह भी फैलाया जा रहा है कि आरोप लगाने वालों के पास मेरी किसी रिकॉर्डिंग की एक सीडी है, यदि सीडी है तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा?

कथावाचक स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज की याचिका पर अदालत ने शनिवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और अन्य आरोपियों पर दो किशोरवय लड़कों के यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद देर रात इस सिलसिले में शंकराचार्य उनके शिष्य तथा दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें :

Yaksha: अमेठी में अपराधियों की 24 घंटे एआई से निगरानी, यूपी पुलिस को सक्षम बनाने के लिए 'यक्ष' एप सक्रिय

रामनगर में भाजपा नेता के घर में घुसा तेदुंआ, पालतू कुत्ते पर हमला, CCTV में कैद हुई घटना
रामनगर। उत्तराखंड में रामनगर के किशनपुर छोई क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ पूर्व प्रधान भगवती जोशी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हेम जोशी के आवासीय परिसर में घुस आया। तेंदुए ने घर के आंगन में पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे उठा ले गया।

पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना कल देर रात की है, जब परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे। अचानक कुत्ते की किसी के दबोचने की आवाज सुनाई दी लेकिन इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, तेंदुआ कुत्ते को उठाकर जंगल की ओर भाग गया।

बुधवार सुबह होते ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि किशनपुर छोई और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। इससे पहले भी क्षेत्र में पालतू जानवरों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन रिहायशी इलाके में घर के भीतर घुसकर इस तरह की घटना से लोग बेहद सहमे हुए हैं।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। वन विभाग ने लोगों से रात के समय विशेष सतर्कता बरतने, बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न निकलने तथा पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की है।

विभाग द्वारा तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ाने और आवश्यकतानुसार पिंजरा लगाने की बात भी कही गई है। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत विभाग को सूचना देने और अफवाहों से बचने की अपील की है। फिलहाल किशनपुर छोई सहित आसपास के गांवों में डर का माहौल है और लोग रात में घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :

नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप, तापमान बढ़ने से विशेषज्ञों ने जताई चिंता

काशी में सुरक्षा टाइट: व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगेंगे हाई क्वालिटी CCTV और कर्मचारी वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य, पुलिस आयुक्त ने जारी किए निर्देश
वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी को प्राचीनता के साथ-साथ आधुनिकता प्रदान करने की दिशा में प्रयास जारी हैं। सरकार द्वारा कई विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। ऐसे में सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को काशी के सैकड़ों व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने को अनिवार्य बनाने के निर्देश दिए गए।

सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करने तथा उन्हें सक्रिय रखने के निर्देश जारी किए गए। कैमरों का कवरेज सड़क, प्रतिष्ठान के प्रवेश द्वार तथा आसपास के क्षेत्र को शामिल करे, इस पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, शहर में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी के गठन का निर्देश दिया गया। इसमें कुल 11 व्यापारी सदस्यों को शामिल किया जाएगा। यह कमेटी यातायात व्यवस्था से जुड़े व्यावहारिक सुझाव प्रदान करेगी। इसके अलावा, जिन थाना क्षेत्रों में यातायात जाम की स्थिति अधिक रहती है, वहां 5-5 व्यापारियों की स्थानीय कमेटी गठित की जाएगी। ये कमेटियां जाम के कारणों की पहचान कर निवारण के लिए ठोस सुझाव देंगी।

व्यापारियों को डिजिटल लेन-देन केवल सुरक्षित एवं प्रमाणित प्लेटफॉर्म के माध्यम से करने की सलाह दी गई। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। व्यापारियों को स्वयं, अपने कर्मचारियों तथा ग्राहकों को सड़क पर अवैध पार्किंग न करने और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया, ताकि यातायात सुचारु रहे।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों की नियुक्ति से पूर्व उनकी पृष्ठभूमि जांच, पहचान पत्र एवं स्थानीय पते का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की सलाह दी गई, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि की संभावना को रोका जा सके। राइट अट्रैक्टिव हैडिंग

लखनऊ : परिवार संग सोता रहा वैज्ञानिक, 15 लाख के जेवर साफ
लखनऊ, अमृत विचार : एसजीपीजीआई में तैनात वैज्ञानिक एसके सैंथल के घर में गुरुवार देर रात चोरों ने धावा बोलकर करीब 15 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के दौरान वैज्ञानिक व उनका परिवार कमरे में सो रहा था। चोरों की हरकतें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।

वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-16 निवासी एसके सैंथल अपनी पत्नी जयलक्ष्मी, बेटे निशांत और बेटी जीविता के साथ रहते हैं। गुरुवार रात खाना खाने के बाद सभी कमरे में सो गए। रात करीब दो बजे तीन चोर छत के रास्ते आंगन में उतरे और पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए। उन्होंने निशांत के कमरे की आलमारी तोड़कर जेवर निकाल लिए। चोरों ने घर के मंदिर में रखा बांका (नारियल काटने का औजार) भी उठा लिया, जो शुक्रवार सुबह गेट के बाहर पड़ा मिला। सैंथल ने बताया कि अगर किसी की नींद खुल जाती तो चोर हमला कर सकते थे।

छानबीन के दौरान पुलिस ने शुरू में शक के आधार पर बेटे निशांत से पूछताछ की, पर सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर स्पष्ट दिखाई दिए। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।

UP : बरेली जंक्शन से मासूम को किया था अगवा, सीसीटीवी में दिखी दंपति की करतूत तो हुए गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। बरेली रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की के पास से छह दिन पहले अगवा की गई साढ़े तीन साल की मासूम को जीआरपी बरेली जंक्शन और आरपीएफ की टीम ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मासूम को अगवा करने के आरोप में शाहजहांपुर निवासी दंपति को गिरफ्तार किया है। मासूम को अगवा करने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

सीओ जीआरपी अनिल कुमार वर्मा के अनुसार हरिद्वार निवासी मोनू अपनी पत्नी रूपवती और बच्ची के साथ 28 अगस्त को दवा लेने आए थे। रूपवती अपने पति और बच्ची ऋषिका को स्टेशन पर ही छोड़कर दवा लेने चली गई। इस दौरान मोनू वहीं पर सो गया, जबकि पास में ही बच्ची खेल रही थी। रूपवती जब वापस लौटी तो बच्ची को न पाकर दोनों ने तलाश शुरू की। जीआरपी और आरपीएफ को भी सूचना दी गई।

इस पर जीआरपी ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस अधीक्षक रेलवे आशुतोष शुक्ला के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे मुरादाबाद अनुभाग के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी बरेली जंक्शन की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से अभियुक्तों का सुराग लगाया। इसके बाद दबिश देकर अपहृता अंशिका को बरामद कर लिया और और आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नन्हे उर्फ ननुआ पुत्र ओमकार और उसकी पत्नी कुसुम के रूप में हुई। दोनों मूल रूप से मोहल्ला बड़ी बाजार कस्बा व थाना गढ़िया रंगीन, जनपद शाहजहांपुर के निवासी हैं और वर्तमान में फर्रुखाबाद रोड, थाना जलालाबाद, शाहजहांपुर में रह रहे थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप बालियान, उपनिरीक्षक अनुराग प्रताप सिंह, निरीक्षक विनीता कुमारी (आरपीएफ) शामिल रहे। वहीं सर्विलांस टीम के हेड कांस्टेबल सचिन कुमार, पुष्पेंद्र चौधरी और हिमांशु मलिक का भी योगदान रहा।

बाराबंकी: समूचा देवा कस्बा तीसरी आंख की निगरानी में, अपराध पर लगेगी नकेल
देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। कस्बा देवा में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। कोतवाली परिसर में लगी एलईडी स्क्रीन पर इंस्पेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी स्वयं बैठकर कैमरों की निगरानी करते हैं। उनका मानना है कि इस तकनीकी पहल से न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा बल्कि आमजन में भी सुरक्षा का विश्वास और बढ़ेगा।

कोतवाल ने बताया कि जल्द ही कस्बे के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों को भी इस सीसीटीवी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। गांवों में लगे कैमरों की फीड भी कोतवाली में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए थाना परिसर में चौबीसों घंटे निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। 8-8 घंटे की शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी, जो लगातार एलईडी स्क्रीन पर नजर रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत बीट पुलिस तक पहुंचाएंगे इंस्पेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा देवा कस्बे और ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से हमें हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखने में मदद मिलेगी। इससे अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और आम जनता खुद को और सुरक्षित महसूस करेगी। हम चाहते हैं कि लोग निश्चिंत होकर अपने कामकाज कर सकें यह कदम अपराध पर रोकथाम और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। इस व्यवस्था से चोर, उचक्के और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी।

साथ ही, किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव होगी स्थानीय लोगों का भी कहना है कि सीसीटीवी कैमरे लगने से उन्हें अधिक सुरक्षित महसूस हो रहा है। आम जनता में भरोसा है कि तकनीकी निगरानी से न सिर्फ अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी बल्कि कस्बा और गांव और अधिक सुरक्षित बनेंगे।

यह भी पढ़ेंः 'भारत जल्द ही भरेगा गगनयान की उड़ान', National Space Day पर बोले पीएम मोदी, ISRO Chief ने बताया कब लांच होगा पहला मॉड्यूल

Elvish Yadav: भाऊ गिरोह ने ली एल्विश यादव के घर बाहर की गई फायरिंग की जिम्मेदारी, बताई गोलीबारी की वजह
गुरुग्राम। यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 57 में स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह दो नकाबपोश हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी, जिसमें दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश घर के बाहर आते और दूर से गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं।

कुछ सेकंड बाद, उनमें से एक मुख्य द्वार पर झुका और गोलियां चलाता रहा, फिर दोनों भाग गए। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई और उस वक्त एल्विश यादव घर पर नहीं थे हालांकि उनके परिवार के कुछ सदस्य घर में थे लेकिन हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। इस बीच, 'भाऊ गिरोह' ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस टीम इलाके की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने यादव के सेक्टर 57 स्थित घर पर दो दर्जन से ज़्यादा गोलियां चलाईं और फरार हो गए। गोलियां घर के भूतल और पहली मंजिल में लगीं।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ‘भाऊ गैंग’ के सदस्य गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटोलिया ने हमले की जिम्मेदारी ली। रिटोलिया ने पोस्ट में लिखा, ‘‘..आज एल्विश यादव के घर पर जो गोलियां चलाई गईं, वे हमारी ओर से चलाई गईं थीं। उसने सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देकर कई घर बर्बाद कर दिए हैं। सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले अन्य सोशल मीडिया हस्तियों को गोलियों या कॉल का सामना करना पड़ सकता है।’’

हालांकि, पुलिस ने पोस्ट में किए गए दावों की कोई पुष्टि नहीं की है। एल्विश के पिता राम अवतार यादव ने कहा कि उन्होंने सुबह लगभग 5.30 बजे आवाज़ें सुनी। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम बाहर आए तो देखा कि यहां गोलियां चल रही थीं। इसके बाद हमने तुरंत सीसीटीवी की जांच की और पाया कि इसमें दो लोग शामिल हैं और शायद कोई तीसरा भी था।’’

एल्विश के पिता ने कहा,‘‘ हमने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आकर जांच शुरू कर दी। हमलावरों ने 15 से ज़्यादा गोलियां चलाईं। एल्विश यहां नहीं है और अपने काम से बाहर गया हुआ है, लेकिन हमें डर लग रहा है। मुझे उम्मीद है कि गुरुग्राम पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।’’

परिवार के एक सदस्य के अनुसार एल्विश को घटना से पहले कोई धमकी नहीं मिली थी और वह इस समय हरियाणा से बाहर हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और परिवार की शिकायत के आधार पर जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

जुलाई में, हरियाणवी गायक-रैपर राहुल फाजलपुरिया पर उस समय हमला हुआ था जब वह वाटिका चौक से फाजलपुरिया गांव जा रहे थे। टाटा पंच कार में सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोककर उन पर गोलियां चलाईं। बाद में पता चला कि यह कार किराए पर ली गई थी और पुलिस ने उसे जब्त कर लिया।

तू पागल, तेरा बेटा पागल.... ऑटिज्म पीड़ित बेटे को लेकर एएसपी देता था ताने, घर में लगवाए थे सीसी कैमरे, पत्नी ने दी जान
लखनऊ, अमृत विचार। सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नीतेश (38) की मौत के मामले में मायकेवालों ने साजिश के तहत आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि एडिशनल एसपी मुकेश प्रताप सिंह की हरकतों की वजह से उनकी बहन तनाव में थी।

आरोप है कि एएसपी ने साजिश के तहत सरकारी आवास पर सीसी कैमरे लगवाए थे। कहता था कि अगर नीतेश मर भी जाएगी तो मेरा कुछ नहीं होगा। प्रमोद ने बताया कि उनका 12 साल का भांजा अनिकेत ऑप्टिज्म पीड़ित है। बेटे की बीमारी को लेकर मुकेश व नीतेश में आए दिन झगड़ा होता था।

बहन बताती थी कि मुकेश अक्सर नीतेश से कहते थे कि तू पागल, तेरा बेटा पागल। इस बात से बहन बहुत आहत थी और वह डिप्रेशन में चल रही थी। मंगलवार को भी एएसपी ने यही बात दोहराई, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ। आरोप है कि परेशान होकर नीतेश ने अनिकेत को मारने की कोशिश की। इसका वीडियो एएसपी ने नीतेश के मायके वालों को भेजी थी। प्रमोद ने बहन से बात कर उसे समझाया था।

प्रमोद ने बताया कि कुछ दिन पहले बहन ने मुकेश के व्हाट्सएप पर उनकी महिला मित्र की चैटिंग देख ली थी। चैटिंग में अभद्र मैसेज थे। इसके बाद से वह बहन को और ज्यादा प्रताड़ित करने लगे थे। प्रताड़ना से त्रस्त होकर बहन ने फोन किया था। इस पर उसे समझाकर शांत करा दिया था। प्रताड़ना से त्रस्त होकर बहन सात महीने मायके में रही थी। छह दिन पहले ही आई थी। इसके बाद से वह और ज्यादा परेशान करने लगे।

मायके पक्ष का आरोप है कि नीतेश का परेशान करने के लिए एएसपी हर बात की रिकॉर्डिंग करते थे। तीन साल पहले भी दंपति में काफी विवाद हुआ था। तब एएसपी ने पत्नी को तलाक देने की धमकी दी थी। बाद में दोनों परिवारों के बीच बातचीत कर मामला शांत करा दिया गया था। कुछ दिन पहले एएसपी ने अंतिम मौका देकर पत्नी को साथ में रखने की बात कही थी।

बेटे को लेकर रहती थी परेशान

प्रमोद ने बताया कि बेटे अनिकेत को लेकर बहन बहुत परेशान रहती थी। चार दिन से वह सोई नहीं थी। बहन अगर कभी मुकेश से बेटे को खाना खिलाने के लिए कहती तो वह झगड़ा करता था। सुबह भी मुकेश बहन से झगड़कर ही आफिस गए थे।

यह भी पढ़ें:-अमेरिका के टैरिफ बाण पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया – ‘देश के हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे…’

Sawan 2025: कांवड़ मार्ग पर 200 और विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में 400 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ मार्ग पर 200 और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में 400 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए एटीएस कमांडो तैनात किए जाएंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए आठ ड्रोनों से भी नजर रखी जाएगी। दस क्विक रिस्पॉन्स टीमें 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। इसके अलावा, 20 से अधिक मोटरसाइकिल दस्ते सड़कों पर गश्त करेंगे। लगभग 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।

मंदिर और गंगा घाटों के आसपास श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड़िए नंगे पांव कांवड़ लेकर आते हैं। नगर निगम द्वारा सड़कों पर स्प्रिंकलर के माध्यम से पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

मैच फिक्स है... EC के नए निर्देश पर राहुल गांधी का तंज- जिससे जवाब चाहिए था, वही सबूत मिटा रहा है
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इलेक्ट्रॉनिक डेटा से संबंधित निर्वाचन आयोग के निर्देश का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि साफ दिख रहा है कि “मैच फिक्स” है जो लोकतंत्र के लिए जहर है।

आयोग ने अपने इलेक्ट्रॉनिक डेटा का उपयोग ‘दुर्भावनापूर्ण विमर्श’ गढ़ने के लिए किए जाने की आशंका के चलते अपने राज्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यदि 45 दिन में चुनाव को अदालत में चुनौती नहीं दी जाती तो वे सीसीटीवी कैमरा, वेबकास्टिंग और चुनाव प्रक्रिया के वीडियो फुटेज को नष्ट कर दें।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को 30 मई को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि उसने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कई रिकॉर्डिंग उपकरणों के साथ ही फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी और वेबकास्टिंग के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को रिकॉर्ड करने के निर्देश जारी किए हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "वोटर लिस्ट? 'मशीन रीडेबल फ़ॉर्मेट' नहीं देंगे। सीसीटीवी फुटेज? कानून बदलकर छिपा दी। चुनाव की फोटो-वीडियो? अब 1 साल नहीं, 45 दिनों में ही मिटा देंगे।" उन्होंने दावा किया कि जिससे जवाब चाहिए था, वही सबूत मिटा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, “साफ दिख रहा है - मैच फिक्स है। और फिक्स किया गया चुनाव, लोकतंत्र के लिए जहर है।”