Varanasi News - Amrit Vichar

वाराणसी में मौसम विभाग 'रेड अलर्ट', चलेगी 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी, 48 घंटे भारी
वाराणसी। वाराणसी में आगामी 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश, 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अगले 24 घंटों तक अत्यधिक सतर्क और सुरक्षित रहें।

अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कच्चे या कमजोर निर्माणों से दूर रहें और मौसम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। तेज हवाएं और बारिश शुरू होते ही तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। किसी भी बड़े पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें। लोगों को इस बारे में जागरूक करने के साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को इस दौरान अनावश्यक घर से बाहर न निकलने दें।

ये भी पढ़ें  :

यूपी में आंधी-तूफान का कहर: 19 लोगों की दर्दनाक मौत, हमीरपुर में पुल ढहा

झटका! वाराणसी में टैक्सी सफर महंगा! अब 2 रुपये प्रति किमी बढ़ोत्तरी
वाराणसी। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच वाराणसी में टैक्सी से सफर करना महंगा हो गया है। वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन ने टैक्सियों के किराए में दो रुपये प्रति किलोमीटर की वृद्धि करने का निर्णय लिया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। दुर्गाकुंड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और विभिन्न टैक्सी संगठनों के प्रतिनिधियों ने यह फैसला लिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रणय रंजन सिंह ने बताया कि वाराणसी में 25 हजार से अधिक टैक्सियां संचालित होती हैं और लंबे समय से बढ़ती लागत के बावजूद किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। नई दरों के अनुसार अब डिजायर टैक्सी 13 रुपये प्रति किलोमीटर, आर्टिगा 16 रुपये, क्रिस्टा 20 रुपये, टेंपो ट्रैवलर 30 रुपये और अर्बनिया 35 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से संचालित होंगी।

हालांकि न्यूनतम रनिंग किलोमीटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लोकल यात्रा के लिए प्रतिदिन 200 किलोमीटर और आउट स्टेशन यात्रा के लिए 250 किलोमीटर की बिलिंग पूर्व की तरह ही लागू रहेगी। एसोसिएशन ने बताया कि वर्ष 2018 के बाद पहली बार किराए में वृद्धि की गई है। पदाधिकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई, ईंधन कीमतों और वाहन संचालन लागत के कारण यह निर्णय लेना आवश्यक हो गया था।

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टैक्सी वाहनों पर लागू किए गए वन-टाइम टैक्स का भी विरोध किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने नई और पुरानी सभी टैक्सियों पर एकमुश्त 15 वर्षों का रोड टैक्स जमा करने का आदेश जारी किया है, जिससे टैक्सी संचालकों की आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं।

उनका कहना था कि तीन-चार वर्ष पुरानी गाड़ियों पर भी एक से दो लाख रुपये तक का टैक्स तत्काल जमा करने की बाध्यता बनाई गई है, जबकि अधिकांश वाहन ईएमआई पर चल रहे हैं। ऐसे में टैक्सी मालिकों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ रही है।

वहीं काशी घूमने आए पर्यटक केशु भाई भोसले ने कहा कि किराया बढ़ने से काशी, अयोध्या, प्रयागराज और मिर्जापुर जैसे धार्मिक पर्यटन स्थलों की यात्रा महंगी हो जाएगी। पर्यटकों को अब यात्रा पर 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है।

गंगा दशहरा पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजे वैदिक मंत्र, मां गंगा की उतारी गई महाआरती
वाराणसी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन्न किए गए। इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। प्रातःकाल में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर माँ गंगा की विधिवत आरती के उपरांत माँ गंगा का अभिषेक किया गया।

इसके बाद धाम स्थित मंदिर परिसर में विराजमान माँ गंगाजी के विग्रह पर विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा वह पावन तिथि है जब माँ गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं।

इस दिन गंगा स्नान, पूजन एवं आराधना करने से समस्त पापों का नाश होता है तथा मोक्ष प्राप्ति का पुण्य फल मिलता है। इस पुण्य अवसर पर मंदिर न्यास के अधिकारीगण, कर्मचारी, अर्चकगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से माँ गंगा एवं बाबा श्री काशी विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया।

ये भी पढ़ें  :

मनरेगा के सामग्री मद में 1490 करोड़ रुपये स्वीकृत, यूपी के सभी 75 जिलों को पहली किश्त आवंटित

Varanasi News : काशी में अवैध हुक्का बारों पर छापा, 18 लोगों पुलिस ने लिया हिरासत में
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सिगरा पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने रविवार रात को विशेष अभियान चलाते हुए अवैध हुक्का बारों पर छापा मारकर 18 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नशीली सामग्री, हुक्का फ्लेवर और हुक्का उपकरण बरामद किए गए।

इस दौरान 18 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि दोनों हुक्का बारों के दो संचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने पहले हुक्का बारों में पहुंचकर स्थिति का पूरा जायजा लिया।

संयुक्त टीम ने सबसे पहले सिगरा डब्ल्यूएच स्मिथ मार्ग स्थित पूर्णिका होटल के बेसमेंट में संचालित "लव बाइट हुक्का बार" पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके से संचालक अभिषेक सोनकर और अजीत बिन्द फरार हो गए, जबकि वहां मौजूद कई युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया।

इसके बाद टीम ने आकाशवाणी तिराहे के पास संचालित "लार्ड ऑफ शीशा" हुक्का बार पर छापा मारा। यहां से संचालक नितेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू सहित दो कर्मचारियों और कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। दोनों स्थानों से भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर, नशीली सामग्री और हुक्का पॉट बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शहर में आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। पकड़े गए युवाओं के परिजनों को बुलाकर समझाया जाएगा, ताकि उनके घरों के बच्चें दोबारा ऐसी गलती न करें।

'नौतपा' में श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम, मिस्ट फैन और जर्मन हैंगर की व्यवस्था
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में झुलसाने वाली गर्मी एवं 'नौतपा' को ध्यान में रखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ की हैं। नौतपा काल, जो 25 मई 2026 से शुरु होकर दो जून तक रहेगा।

इस दौरान भगवान श्री काशी विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार एवं अभिषेक विभिन्न फलों के रस एवं शीतल पेय पदार्थों से किया जाएगा। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सनातन परंपरा के अनुरूप संपन्न होगा।

मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से धाम परिसर एवं कतार मार्ग के विभिन्न स्थानों पर जर्मन हैंगर एवं कैनोपी की व्यवस्था कराई है। इसके अलावा जर्मन हैंगर तथा टेंसाइल स्ट्रक्चर के अंदर मिस्ट फैन भी स्थापित किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को शीतल वातावरण उपलब्ध हो सके।

न्यास द्वारा विशेष रूप से छोटे बच्चों एवं परिवार सहित आने वाले श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए बिस्कुट वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

साथ ही स्वास्थ्य संरक्षण के लिए विभिन्न स्थानों पर ओआरएस, ग्लूकोज एवं गुड़ की उपलब्धता कराई गई है, ताकि गर्मी और निर्जलीकरण से बचाव हो सके। धाम परिसर में कुल 19 स्थानों पर शुद्ध एवं शीतल पेयजल के वाटर कूलर तथा 10 स्थानों पर वॉटर कंटेनर लगाए गए हैं। कतारबद्ध होकर दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले जूट मैट बिछाए गए हैं, जिससे उन्हें गर्म फर्श से राहत मिल सके।

इसके अलावा पूरे धाम क्षेत्र में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है तथा नियमित साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार संचालित किया जा रहा है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि धाम में दर्शन के दौरान प्रशासन एवं मंदिर कर्मचारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा संयम एवं श्रद्धा के साथ बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें  :

प्रतापगढ़ में सड़क सुरक्षा अभियान, विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वसूला 4.20 लाख शमन शुल्क

Varanasi News : BJP सरकार पर बरसीं अजय राय की पत्नी रीना राय, बोलीं - बदले की भावना से हो रही कार्रवाई
वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय ने कहा कि महोबा की दलित छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना, अजय राय के खिलाफ दर्ज एफआईआर तथा उनके विरुद्ध चलाए जा रहे कथित एआई जनरेटेड वीडियो अभियान भाजपा सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई का हिस्सा है।

रीना राय ने मैदागिन स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में रविवार को कहा कि महोबा में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक दलित छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। ऐसी पीड़ादायक घटना पर संवेदनशील सरकार को तत्काल न्याय सुनिश्चित करना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्य से सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय उन लोगों को निशाना बना रही है जो पीड़िता के पक्ष में आवाज उठा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय स्वयं महोबा जाकर पीड़ित छात्रा और उसके परिवार से मिले, उनका दुःख-दर्द सुना और न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। यही बात भाजपा सरकार को असहज कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरे पति लगातार प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध, युवाओं की समस्याओं और किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं।

उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनसंघर्ष से घबराकर भाजपा अब एआई आधारित भ्रामक वीडियो और झूठे प्रचार का सहारा ले रही है। रीना राय ने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से उनके पति की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जनता का ध्यान महोबा की पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने के मुद्दे से हटाया जा सके।

उन्होंने कहा कि अजय राय हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, दलितों और वंचित समाज की आवाज बनकर संघर्ष करते रहे हैं। अजय राय महोबा की बेटी को न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष कर रहे हैं और अंतिम न्याय मिलने तक कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

काशी विश्वनाथ धाम में ठगों का खेल खत्म! सुगम दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से लूट, 25 गिरफ्तार
वाराणसीः उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए रोज हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। अक्सर श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और स्पर्श दर्शन कराने के नाम पर पैसे लेकर ठगी करने के मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस ने रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार से 25 ठगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी व चौक थाने की टीम ने धाम के बाहर गहन चेकिंग अभियान चलाया। टीम को पता चला कि कुछ लोग भीड़ लगाकर श्रद्धालुओं को घेरते हुए सुगम दर्शन कराने के नाम पर पैसे की मांग कर रहे थे। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा था।

डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि कई दिनों से इस प्रकार की शिकायतें मिल रही थीं। ट्रेनिंग के बाद ज्वाइनिंग किए नए महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को सादे वेश में धाम के बाहर तैनात किया गया था। चेकिंग के दौरान कुछ लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार और पैसा वसूली का मामला सामने आया। दशाश्वमेध और चौक थाने की टीम ने कुल 25 लोगों को मौके पर पकड़ा। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Varanasi Crime News : काशी में सुरक्षाकर्मी बने हैवान! नमो घाट पर पर्यटकों को जमकर पीटा, एक की मौत, दो अन्य घायल, चार गिरफ्तार
वाराणसी। धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी काशी में घूमने आए एक पर्यटक की प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों की पिटाई से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। सोनभद्र से आए पांच युवक रविवार सुबह नमो घाट घूमने पहुंचे थे। गेट नंबर दो के पास प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों और बाउंसरों ने उन्हें रोक लिया।

किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया। गार्डों और बाउंसरों की पिटाई से तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां राजेंद्र उर्फ चिंटू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय कुमार सिंह ने बताया कि नमो घाट पर सुबह पांच युवक घूमने आए थे। गेट नंबर दो पर बैरिकेडिंग थी।

वहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों के साथ युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना में चिंटू जायसवाल को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी गार्डों को भोर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। चार गार्ड थे और सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है। परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाकी लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। उनके नाम सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर! सोलर दीदियों को मिलेगा 14,196 रुपये मासिक वेतन और 1.30 लाख का मुफ्त सोलर प्लांट
लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सौर ऊर्जा क्षेत्र में नई पहल कर रही है। “सोलर दीदी” योजना के तहत वाराणसी की महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ रोजगार और ऊर्जा स्वावलंबन का अवसर दिया जा रहा है। यह योजना महिलाओं को हरित ऊर्जा अभियान से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यूपी नेडा के निदेशक रविन्दर सिंह ने बताया कि यूपीनेडा से संबद्ध कंपनियों द्वारा चयनित सोलर दीदियों को प्रतिमाह 14,196 रुपये वेतन दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक महिला को करीब 1.30 लाख रुपये मूल्य का 2 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके घर सौर ऊर्जा से रोशन हो सकेंगे। महिलाओं को आधुनिक ऊर्जा उपयोग के लिए इंडक्शन स्टोव भी मुफ्त दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाराणसी की महिलाएं सोलर लीडर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहीं हैं।

योजना के तहत महिलाओं को सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण और परीक्षा सफलतापूर्वक पूरा करने वाली महिलाओं को केंद्र सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से प्रत्येक सफल सोलर स्थापना पर 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

प्रदेश में अब तक 5.44 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इससे 1844.87 मेगावाट क्षमता विकसित हुई है। सरकार के अनुसार, प्रदेश में प्रतिदिन 82 लाख यूनिट से अधिक मुफ्त बिजली सौर ऊर्जा से पैदा हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है।

यूपी : तेज प्रताप यादव पहुंचे वाराणसी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगायी हाजिरी
अमृत विचार : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता पार्टी के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने शनिवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले तेज प्रताप यादव जैसे ही मंदिर के बाहर पहुंचे, प्रशंसकों की भीड़ लग गई। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के साथ-साथ परिवार की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे बाबा के दर्शन करने काशी आते रहे हैं। बाबा के दर्शन करने के बाद मन को शांति मिलती है।

तेज प्रताप यादव ने अपने परिवार के साथ काल भैरव मंदिर में पुरोहितों से मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। दरबार में हाजिरी लगाने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्हें बाबा का आर्शीवाद मिला है। राजनीतिक जीवन में भी उन्हीं का आर्शीवाद रहा है। वह अक्सर दरबार में आते रहते हैं और हमेशा से ही यहां से सच्ची श्रद्धा रही है।

ये करोड़ों सनातनियों का अपमान है !... गंगा में स्नान के दौरान युवक ने किया बीयर सेवन, अधिवक्ता ने की पुलिस से शिकायत
वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में गंगा में नाव पर बिरयानी पार्टी के बाद स्नान करते समय एक युवक द्वारा बीयर पीने का मामला सुर्खियों में है। शुक्रवार को 'द बनारस बार एसोसिएशन' के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधि प्रकोष्ठ के काशी क्षेत्र के संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी ने दशाश्वमेध पुलिस को लिखित शिकायत कर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

त्रिपाठी ने बताया कि सुबह सोशल मीडिया अकाउंट देख रहे थे, तभी एक वीडियो उनके सामने आया जिसमें एक युवक गंगा में स्नान करते हुए बीयर पी रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

उन्होंने कहा, " मां गंगा करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था का प्रतीक हैं। हम मां गंगा की पूजा करते हैं। स्नान के दौरान मद्यपान करना करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाता है। इस तरह का कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। वाराणसी पुलिस को इस मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। भविष्य में ऐसे अवांछनीय तत्वों का मनोबल न बढ़े, इसके लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।"

गौरतलब है कि इससे पहले नाव पर बैठकर बिरयानी पार्टी करने वालों को जेल हुई थी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की जा रही है। युवक की पहचान और स्थान स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी।

काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा होगी और कड़ी: AI कैमरे, एंटी-ड्रोन सिस्टम और आधुनिक स्लाइडिंग गेट को मंजूरी
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अपर निदेशक आईबी विनीता शर्मा, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल और अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) तरुण गाबा ने गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद शाम को मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

धाम क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर की परिधीय दीवारों की ऊँचाई बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए। भैरव गेट पर श्रद्धालुओं की भीड़ के प्रभावी नियंत्रण एवं व्यवस्थित आवागमन के लिए आधुनिक स्लाइडिंग गेट स्थापित करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। धाम क्षेत्र की गलियों एवं संवेदनशील मार्गों में सतत निगरानी के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

उड़पी क्षेत्र एवं आसपास के दुकानदारों, ग्राहकों तथा गंगा द्वार से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुगम वापसी के लिए प्रमुख द्वार संख्या-04 के निकट प्रशासनिक भवन के बगल से वैकल्पिक मार्ग संचालित करने के निर्देश दिए गए। धाम क्षेत्र में पुलिस, पीएसी, सीआरपीएफ एवं अन्य अर्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाकर 24 घंटे सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। पूरे धाम क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों, पीटीजेड कैमरों, वीडियो एनालिटिक्स सिस्टम एवं ड्रोन तकनीक के माध्यम से की जाएगी। कंट्रोल रूम को अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित किया जाएगा। स्थापित एंटी-ड्रोन सिस्टम की कार्यक्षमता की समीक्षा कर प्रशिक्षित कार्मिकों की तैनाती और आकस्मिक प्रतिक्रिया योजना को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

लगभग 325 सीसीटीवी कैमरों, वॉच टावरों, नाइट विजन उपकरणों एवं वीडियो वॉल सिस्टम के माध्यम से निगरानी बनाए रखते हुए ब्लाइंड स्पॉट समाप्त करने के लिए एआई युक्त अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम दर्शन-पूजन के लिए प्रवेश एवं निकास मार्गों पर व्यापक बैरिकेडिंग एवं चरणबद्ध भीड़ प्रबंधन प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गए।

भीड़ नियंत्रण एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए होल्डिंग एरिया विकसित किए जाएंगे। मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले सभी श्रद्धालुओं, कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों की कड़ी चेकिंग एवं फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाएगी। एक्सेस कंट्रोल प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा। सभी प्रवेश द्वारों पर प्रतिबंधित वस्तुओं की स्पष्ट सूची वाले बड़े साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। गंगा घाटों एवं जलमार्ग की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए जल पुलिस, एनडीआरएफ एवं पीएसी की संयुक्त बोट पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा। मोटर बोट की उपलब्धता बढ़ाने तथा घाटों पर निगरानी सघन करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें  :

BRICS के स्वागत को तैयार काशी, विदेशी मेहमानों से सजेगा मंच, जानें कब और कहाँ होगी बैठक