Third Degree - Amrit Vichar

चोरी के शक में युवक को दे दिया थर्ड डिग्री, दरोगा पर लगा मारपीट किये जाने का आरोप
अमृत विचार: सिधौली कोतवाली क्षेत्र के जाफरीपुरवा गांव में एक युवक को चोर समझकर पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने दरोगा पर थर्ड डिग्री दिये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी के आदेश पर एएसपी ने जांच शुरू की है। मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

जहां सिधौली कोतवाली क्षेत्र के जसवंतपुर निवासी सत्यपाल यादव (26) पुत्र सोबरन की जाफरीपुरवा में परचून की दुकान है। परिवारीजनों के मुताबिक, सत्यपाल रोज की तरह दुकान के बाहर सो रहा था। चचेरे भाई अमित यादव की मानें तो देर रात सिधौली कोतवाली क्षेत्र के भण्डिया चौकी प्रभारी मणिकांत श्रीवास्तव गश्त पर निकले थे। इनकी निगाह दुकान के बाहर सो रहे सत्यपाल पर पड़ी। आरोप है कि युवक को जाने-समझे बगैर ही मारना शुरू कर दिया।

निर्ममता पूर्वक पिटाई के दौरान युवक को बेहोश होता देख दरोगा रफूचक्कर। बिगड़ती हालत के बीच गांव हंगामा मच गया। सत्यपाल यादव को पीड़ित पक्ष पहले सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस बीच उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलने पर ग्रामीणों ने गांव के बाहर खासा हंगामा काटा। बढ़ते बवाल के बीच आसपास थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह स्थितियों को सामान्य कराया। बाद में एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी दुर्गेश सिंह ने मौका मुआएना करते हुए जांच शुरू की है। एएसपी का कहना है कि मृत्यु को लेकर केस दर्ज करते हुए आरोपों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े : सीतापुर नगर पालिका परिषद के चुनाव परिणाम जारी, मिश्रिख से BJP तो महमूदाबाद में निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी

Lucknow News : मोबाइल चोरी का दबाव बना शटरिंग कारीगर को हवालत में दी थर्ड डिग्री
अमृत विचार, लखनऊ :  पीजीआई थाने में तैनात हेड कांस्टेबल आशुतोष सिंह की बर्बरता का एक मामला सामने आया है। जहां बुधवार रात एक हेड कांस्टेबल ने शटरिंग कारीगर पर मोबाइल चोरी करने का दबाव बना उस पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने उस पर 151 चालान कर थाने के हवालत में रात भर के लिए बंद कर दिया। इस दौरान हेड कांस्टेबल पीड़ित पर मोबाइल चोरी करने का दबाव बनाने लगा, इंकार किए जाने पर उसे लाठी-डंडों से भी पीटा गया। शुक्रवार को आलाधिकारियों पर मामला पहुंचने पर पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह ने हेड कांस्टेबल को दोषी ठहराते हुए  सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, पुलिस आयुक्त की कार्रवाई के बाद से महकमें में हड़कम्प मच गया है।

मड़ियांव कोतवाली अंतर्गत फैजुल्लागंज निवासी शटरिंग कारीगरी रोहित तिवारी सपरिवार रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक शख्स अपने कई साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर युवक उससे चोरी का मोबाइल वापस करने का दबाव बनाने लगा, इस पर पीड़ित ने मोबाइल चोरी करने की बात से इंकार कर दिया तब वह झगड़ने लगा। हंगामा बढ़ने पर पीड़ित ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ कर समझौता करने का प्रयास किया। हंगामा खत्म हो जाने के बाद पीड़ित ने बताया कि वह अपने काम पर चला गया। शाम सात बजे पीड़ित के मोबाइल पर पीजीआई थाने से कॉल आई। फोन रिसीव करने पर फोनकर्ता ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में पूछताछ के लिए उसे वृंदावन पुलिस चौकी पर बुलाया। पीड़ित ने बताया कि जब वह पुलिस चौकी पर पहुंचा तब वहां अभिषेक (साथियों के साथ झगड़ा करने आया) पहले से मौजूद था।

जब तक वह कुछ भी समझ पाता हेड कांस्टेबल आशुतोष सिंह ने उसे पीटना शुरु कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हेड़ कांस्टेबल आशुतोष उस पर जबरन मोबाइल चोरी करने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई।  इस बीच पुलिस ने रातभर थाने के हवालत में उसे बंद कर दिया। गुरुवार सुबह 151 में उसका चालान कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि हेड कांस्टेबल ने रात भर थाने में उसे बंदकर लाठी-डंडों से पीटा। इसके साथ ही उस पर थर्ड डिग्री का भी इस्तेमाल किया गया।

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि करीब दो माह पूर्व थाने में मोबाइल चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, हेड कांस्टेबल आशुतोष सिंह मामले की विवेचना कर रहे थे। जांच के दौरान वादी अभिषेक और विपक्षी रोहित तिवारी को बुलाया गया था। इस बीच दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर मारपीट करने लगे थे। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने के हवालत में बंद कर दिया था। उन पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। हालांकि, मामले पुलिस आयुक्त के संज्ञान में पहुंचने पर हेड कांस्टेबल आशुतोष सिंह को सस्पेंड कर उस पर विभागीय जांच शुरु कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Volleyball Championship: पूर्वी जोन और आरपीएसएफ में होगी खिताबी भिड़ंत

बहराइच: मस्तीका अभिषेक के साथ शुरू हुआ रथ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
बहराइच, अमृत विचार। शहर में रविवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव कार्यक्रम के तहत मस्तीका अभिषेक के साथ रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। रथ यात्रा का शहर में जगह जगह स्वागत हुआ। भगवान महावीर का जन्म कल्याण महोत्सव चल रहा रहा था। कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को भगवान महावीर का मस्तीका अभिषेक सुबह छह बजे हुआ।

इसके बाद आचार्य जी मौजूदगी में रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। रथ यात्रा शहर के जैन मंदिर से शुरू होकर पीपला तिराहा, छावनी बाजार, घंटाघर सीतापुर आंख अस्पताल होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। शहर में जगह जगह रथ यात्रा का समाज के लोगों ने फूल डालकर स्वागत किया।

इसके बाद आचार्य ने कथा सुनाते हुए सभी एक समान जीवन जीने की संज्ञा दी। कहा कि कोई भी पाप नहीं कर सकता है न ही किसी जीव की हत्या कर सकता है। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजीव जैन, सौरभ जैन, निखिल जैन, प्रैंक्यूं जैन, अनुराग जैन, अभिषेक जैन, दीपांशु जैन, ऋषभ जैन, शुभम जैन, डॉक्टर डिंपल जैन,  सुलभ जैन, दीपिका जैन, मीनाक्षी जैन धर्म आदि अनेक को लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: जयंती पर निकली भगवान महावीर की शोभा यात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

बहराइच: पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप
विशेश्वरगंज/बहराइच, अमृत विचार। जिले के बालापुर गांव निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने पुलिस पर घूस लेने, पुत्र की पिटाई करने और ब्लैक मेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालापुर के कथिकनपुरवा निवासी अनूप कुमार (18) पुत्र सम्मय प्रसाद की शनिवार शाम घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतक के पिता सम्मय प्रसाद ने बताया कि उनके लड़के की शादी श्रावस्ती जनपद के भिनौनी गांव से कुंजीलाल पुत्र भुलावन के लड़की से तय हुई थी। जिसका 18 अप्रैल को तिलक हो चुका था, 26 अप्रैल को शादी होनी थी। इसी बीच शनिवार की सुबह मेरे गांव के मनोज कुमार पुत्र कृष्ण कुमार जो लड़की के मौसा हैं ने शादी करने को लेकर ब्लैक कर रुपए की मांग करने लगे। अन्यथा दहेज के मामले में फंसा देने की धमकी दी। इसी बात को लेकर शादी टूट गई।

मामला पुलिस चौकी धनुहीं पर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर आमने-सामने समझौता करवा दिया गया। मृतक के पिता समय प्रसाद ने बताया कि सुलह कराने के लिए 10 हजार रुपए पुलिस की ओर से मांग की गई, जिसे न दे पाने पर पुलिस ने मेरी व मेरे लड़के की पिटाई की और लिखा पढ़ी करने के बाद सुलह करके पुलिस ने मुझे छोड़ दिया।

समय प्रसाद का आरोप है कि रास्ते में मुझे और मेरे बेटे को मनोज व कुंजीलाल ने काफी मारा पीटा शाम को मैं घर आया तथा खेतों में कार्य करने के लिए चला गया। लौट कर आया तो देख मेरा लड़का घर में मृत पड़ा था। ऐसे में बेटे की पुलिस और लड़की के रिश्तेदार की पिटाई की वजह से जान गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की तहकीकात की जा रही है, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: जयंती पर निकली भगवान महावीर की शोभा यात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

कानपुर: लेनदेन के विवाद में कारोबारी को कमरे में बंद कर दी थर्ड डिग्री, बिगड़ी तबियत तो हॉस्पिटल में कराया भर्ती, दरोगा निलंबित
कानपुर, अमृत विचार। नौबस्ता थाने में तैनात दरोगा ने लेनदेन के विवाद में कारोबारी को कमरे में बंद कर थर्ड डिग्री दी। हद से ज्यादा बर्बरता करने पर कारोबारी की तबियत बिगड़ गई, जिस पर दरोगा के हाथ पैर फूल गए। हालत बिगड़ने पर दरोगा ने कारोबारी के छोटे भाई को बुलाकर सरकारी गाड़ी से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया। घटना की जानकारी पर डीसीपी साउथ ने दरोगा को निलंबित कर दिया।

हंसपुरम सरस्वती नगर निवासी हृदेश उर्फ ऋतिक गुप्ता की घर में ही अंबर प्लाईवुड एंड हार्डवेयर के नाम से दुकान है। हृदेश के साथ उनका छोटा भाई तेजस्वी भी कारोबार में हाथ बंटाता है। तेजस्वी ने बताया कि नौबस्ता निवासी सौरभ भदौरिया भी हार्डवेयर कारोबारी है।

वर्ष 2022 में सौरभ भदौरिया ने चकेरी हरजेंदर नगर निवासी एक सरदार जी को माल दिया था, जिसमें भाई ऋतिक को गारंटर बनाया गया था। पार्टी ने माल के एवज में जो चेक दीं, वो बाउंस हो गईं। जिसके बाद से सौरभ हृदेश पर पैसों के लिए दबाव बनाने लगा। तेजस्वी ने बताया कि भाई ने कुछ पैसा भी दिलवाया था। बीते एक महीने से सौरभ बड़े भाई से बकाया चुकाने का दबाव बना रहा था। विरोध कर धमकी दे रहा था।

आरोप लगाया कि बीती 19 जनवरी को नौबस्ता थाने में तैनात दरोगा वीरेश यादव दुकान पर आए और सौरभ भदौरिया के रुपये लौटाने का दबाव बनाने लगे। जिस पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत भी की। बताया कि  गुरुवार सुबह दरोगा वीरेश ने हृदेश को फोन कर थाने बुलाया। दोपहर करीब 12 बजे हृदेश छोटे भाई तेजस्वी के साथ थाने पहुंचा।

जिसके बाद दरोगा वीरेश ने तेजस्वी को थाने से भगा दिया और हृदेश का मोबाइल छीन कर थाने की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में ले गया। इसके बाद हृदेश की पिटाई की। बताया कि करीब दो घंटे बाद अचानक दरोगा भागता हुआ नीचे आया और हृदेश की तबियत खराब होने की जानकारी दी। तेजस्वी ने बताया कि वह कमरे में पहुंचा तो देखा की कि हृदेश जमीन पर पड़ा तड़प रहा था साथ ही कान समेत अन्य जगहों पर चोट के निशान थे।

तेजस्वी हृदेश को लेकर निजी अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया। होश में आने के बाद हृदेश ने बताया कि दरोगा वीरेश ने उसकी जमकर पिटाई की। मामला तूल पकड़ने के बाद एडीसीपी अंकिता शर्मा हृदेश का हालचाल जानने अस्पताल पहुंची। एडीसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दरोगा को दोषी पाया गया है, जिस पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-सैकड़ों वर्ष पुराने प्रयागराज के इस मंदिर में मन्नतें पूरी होने पर भक्त चढ़ाते हैं चरण पादुका, दूर-दूर से आते हैं लोग

रायबरेली: चौकी प्रभारी और सिपाही पर थर्ड डिग्री देने का आरोप, जानें मामला
रायबरेली, अमृत विचार। थर्ड डिग्री देकर एक युवक को चौकी की पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटे जाने के मामला समाने आया है। मामले में चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी पर पिटाई करने का आरोप है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।रायबरेली पुलिस का चेहरा अक्सर सुर्खियों में रहता है।

शासन स्तर पर निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस का व्यवहार सही हो तथा इसे लेकर पुलिस के आलाधिकारी भी लगातार ताकीद कराते रहते हैं लेकिन उसके बाद भी पुलिसकर्मियों का रवैय्या नहीं बदल रहा है। ऐसा ही एक मामला गुल्लुपुर पुलिस चौकी का सामने आया है।

हरचंदपुर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद शमीम पुत्र स्वर्गीय अब्दुल रहमान निवासी ग्राम शमशेर मजरे कठवारा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गुल्लूपुर चौकी की पुलिस ने मामूली सी बात पर नाराज होकर बेरहमी से पीटा है। पीड़ित का आरोप है कि चार पुलिसकर्मियों ने उसे बेरहमी से पीटा है जिससे वह चल तक नहीं पा रहा है।

बताते हैं कि पुलिस का आरोप है कि शमीम के खिलाफ इस्तियाक और इम्तियाज ने शिकायती पत्र देकर बताया था कि शमीम मे उसके पैसा चोरी कर लिए हैं। पीड़ित शमीम ने मामले का शिकायती पत्र एसपी को देकर न्याय की गुहार लगाई है और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है। मामले में महराजगंज सीओ ने बताया कि जो शिकायती पत्र दिया गया है उस पर जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सड़क हादसों में सफाई कर्मी समेत तीन घायल, चारपाई पर बैठे बुजुर्ग दंपती को मैजिक वाहन ने रौंदा

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक के गुर्गों पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल न करने के निर्देश
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम कोर्ट ने पुलिस द्वारा दी गई रिमांड अर्जी स्वीकार कर ली है। इसके बाद गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर ले जाएगी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर भेजा है।

गत 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में दिनदहाड़े हुई उमेश पाल की हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ बाकी थी, इसलिए पुलिस ने इनकी रिमांड की मांग की।

आरोपियों में नियाज अहमद, मोहम्मद सजर, कैश अहमद, राकेश कुमार और अरशद कटरा उर्फ अरशद खान शामिल है। कोर्ट के आदेशानुसार इन आरोपियों को पुलिस 4 अप्रैल सुबह 9 बजे रिमांड पर लेगी, पूछताछ के बाद आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिमांड पर लेने से पहले पुलिस सभी आरोपियों का मेडिकल कराएगी। रिमांड के दौरान होने वाली पूछताछ में एक वकील भी मौजूद रहेगा। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों के साथ टॉर्चर या थर्ड डिग्री का इस्तेमाल नहीं किया जाए।

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अतुल्य कुमार द्विवेदी ने बताया कि कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस दोबारा आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। चार अप्रैल दिन मंगलवार सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक पांचों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में सौंपने का आदेश हुआ है।

मालूम हो कि उमेश पाल हत्याकांड के सह विवेचक संजय कुमार सिंह ने सीजेएम कोर्ट में आरोपियों के लिए 24 घंटे की कस्टडी रिमांड मांगी थी। उन्होंने कोर्ट को बताया कि पांचों आरोपी 22 मार्च से नैनी जेल में निरूद्ध हैं। न्यायालय के आदेश पर 29 मार्च को मोहम्मद अरशद कटरा से पूछताछ की गई तो पता चला कि अगर पांचों को एक साथ बिठाकर पूछताछ की जाए तो कई महत्वपूर्ण साक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दुकान के सामने से ईंट हटाने पर युवक को पीटा, पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा

कानपुर: थाने में लाकर युवक को दी थर्ड डिग्री, मुंशी ने किया विरोध तो तानी दी पिस्टल
कानपुर देहात। कानपुर देहात पुलिस का एक और अमानवीय चेहरा सामने आया है। अभी राजपुर थाने में तैनात दरोगा का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब देवराहट थाने में तैनात दो दरोगाओं ने बर्बरता की पूरी हदें पार कर दी। मारपीट के एक मामले में थाने लाए युवक को इस कदर पीटा कि वह मरणासन्न हो गया। हद तो तब हो गई जब थाने में तैनात मुंशी ने इस थर्ड डिग्री का विरोध किया तो दोनों दरोगा ने उस पर ही सरकारी पिस्टल तान दी।

घबराए मुंशी ने आनन-फानन में इसकी सूचना आला अफसरों को दी तो रात को एसपी देवराहट थाने पहुंच गए। थाने में लगे सीसीटीवी में दोनों दरोगाओं की बर्बरता कैद होने पर एसपी ने उनको निलंबित कर दिया है। वहीं पीड़ित युवक की तहरीर पर दोनों दरोगाओं के खिलाफ देवराहट थाने में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शासन की तमाम सख्ती के बाद भी पुलिसकर्मी अपना रवैया सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती तो भी पूछताछ के नाम पर लोगों का उत्पीड़न किया जाता है।

मौजूदा समय में तो कानपुर देहात की पुलिस ने शासन के आदेशों को ताक पर रख दिया है। अभी कुछ दिन पहले ही पूछताछ कि नाम पर राजपुर थाने में एक किशोरी के साथ अश्लीलता करने का मामला सामने आया था। थाने में पूछताछ के लिए लाई गई किशोरी ने बाद में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मामला इस कदर तूल पकड़ा कि संबंधित दरोगा के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब देवराहट थाने में तैनात दो दरोगा का अमानवीय चेहरा सामने आया है।

बताते हैं कि थाने में तैनात दरोगा अनिल कुमार सिंह और दिवाकर पांडे मारपीट के एक मामले में सुजौर निवासी दलित युवक प्रमोद कुमार को शनिवार की रात थाने लाए थे। आरोप है कि दोनों युवक को रास्ते भर बेरहमी से पीटते रहे। इसके बाद थाने के अंदर उसकी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे प्रमोद मरणासन्न हो गया। उसकी हालत देखकर थाने में तैनात मुंशी रामकृष्ण ने विरोध किया। मुंशी ने कहा कि ऐसे पीटोगे तो वह मर जाएगा, साथ ही प्रमोद को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद भड़के दोनों दरोगाओं ने मुंशी पर ही सरकारी पिस्टल तान दी।

जिससे वह घबरा गया और वायरलेस के जरिए खुद की जान को खतरा बताते हुए आला अफसरों को सूचना दी। जिस पर एसपी केशव चौधरी देर रात मौके पर पहुंच गए। सभी से बात करने के बाद जब उन्होंने थाने में लगे सीसीटीवी चेक किए तो दोनों दरोगाओं की बर्बरता कैद मिली। जिस पर दरोगा अनिल कुमार सिंह व दिवाकर पांडे को तत्काल निलंबित कर दिया गया। वहीं प्रमोद की तहरीर पर उनके खिलाफ देवराहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मुंशी की सूचना पर थाने जाकर सीसीटीवी चेक किए तो आरोप सही पाए गए। दोनों उपनिरीक्षकों को निलंबित करने के साथ ही पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है…केशव चौधरी, एसपी।