barabanki crime news - Amrit Vichar

बाराबंकी पुलिस को बड़ी सफलता : 1.32 करोड़ की हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार
बाराबंकी, अमृत विचार। एएनटीएफ यूनिट लखनऊ और थाना मसौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 660 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत एक करोड़ 32 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. यासिर (30) और हुसैन कामिल (35) निवासी शहावपुर थाना मसौली के रूप में हुई है। दोनों को 27 अप्रैल को कुमार हॉस्पिटल मोड़, शहावपुर टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 660 ग्राम हेरोइन के अलावा दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 1,610 रुपये नकद भी बरामद हुए।

इस संबंध में थाना मसौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे साझेदारी में हेरोइन का कारोबार करते थे। वे सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेचते और मुनाफा आपस में बांट लेते थे।

इस पैसे से वे अपने शौक पूरे करने के साथ परिवार का खर्च भी चलाते थे। इस कार्रवाई को एएनटीएफ यूनिट लखनऊ की टीम ने प्रभारी उपनिरीक्षक सूरज सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Barabanki Crime News : पांच दिन से लापता रेलकर्मी का मिला शव, इलाके में सनसनी
निन्दूरा/बाराबंकी, अमृत विचार। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। फोटो वायरल होते ही जुटे परिजनों ने उसकी पहचान की। धार्मिक यात्रा से लौटते समय वह अचानक गायब हो गया था। वहीं मृतक रेल महकमे में चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी था। गुरुवार को थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में मिले अज्ञात शव की पहचान प्रमोद राजपूत 28 पुत्र स्व. बाबू लाल निवासी बंकी रामलीला मंच नगर कोतवाली क्षेत्र के रूप में की गई।

परिजनों के अनुसार प्रमोद 10 अप्रैल को अपनी मां रामावती, भाई, पत्नी और बच्चों के साथ बस से पूर्णागिरि यात्रा पर गया था। 13 अप्रैल को जब परिवार वापस लौटा, तो वह महमूदाबाद स्थित संकटा देवी मंदिर से लापता हो गया। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 14 अप्रैल को प्रमोद की मां और भाई ने महमूदाबाद पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इसी बीच चंदौली गांव के बाहर एक युवक का शव मिला, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फोटो देख परिजनों ने युवक की पहचान कर ली।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार संकटा देवी मंदिर में ही प्रमोद की मानसिक स्थिति अचानक बिगड़ गई थी और वह लापता हो गया। प्रमोद रेलवे विभाग में मृतक आश्रित के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पिता ने बेटी माना, मां के इंकार से पेशोपेश में पुलिस

निन्दूरा : बुधवार सुबह नहर किनारे मिले युवती के शव को लेकर संदेह और गहरा गया है। गोण्डा से आए जिस शख्स ने मृतका को अपनी बेटी बताया, उसकी पत्नी ने अपनी बेटी मानने से इंकार कर दिया। अब इस शव को लेकर पुलिस पेशोपेश में है, हालांकि शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। बताते चलें कि बड्डूपुर थाना क्षेत्र में बाबा त्यागी दास कुटी के पास पिपरौली शारदा नहर पुल की ढलान पर करीब 26 वर्षीय युवती का शव ग्रामीणों ने देखा। मौके पर भीड़ जुटी, वहीं पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

एक ओर घटनास्थल पर युवती का चेहरा किसी रसायन से जलाने का प्रयास किया गया, वहीं उसकी गला दबाकर हत्या की संभावना बलवती हो गई। पहचान के प्रयास जारी ही थे कि गोंडा जिला में कोतवाली देहात क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव से बाराबंकी आए फूलचंद वर्मा ने मृतका की पहचान अपनी पुत्री लक्ष्मी के रूप में की। पुलिस सिरा तलाश ही रही थी कि फूलचंद्र की पत्नी ने युवती को अपनी बेटी मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद दंपति तो चले गए लेकिन पुलिस की मुसीबत बढ़ गई। हर पहलू को जांच में शामिल किया जा रहा है। थानाध्यक्ष मनोज सोनकर ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन प्रयास निरंतर जारी हैं।

ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग समेत दो की मौत

फतेहपुर/हैदरगढ़: गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहली घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर की है। यहां के निवासी शिव भजन (80) गुरुवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान वह गांव से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए, जहां गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी घटना हैदरगढ़ क्षेत्र में सामने आई। चौबीसी गांव मजरा अलीपुर निवासी धर्मेंद्र कोरी 28 जो बचपन से मंद बुद्धि था, बुधवार रात घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे। गुरुवार सुबह उनका शव पदुमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास, पदुमपुर और अलीपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। आशंका है कि वह ट्रेन की चपेट में आ गए। मजदूरी करने वाला मृतक अविवाहित और चार भाइयों में सबसे बड़ा था।

बाराबंकी न्यूज : युवती को ब्लैकमेल कर शादी का बनाया दबाव, रिपोर्ट दर्ज
बाराबंकी, अमृत विचार। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी युवक उससे शादी करने का दबाव बना रहा है और मना करने पर उसे लगातार परेशान कर रहा है।

पीड़िता के अनुसार, दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे और परिवार भी शादी के लिए तैयार था, लेकिन युवक की कुछ हरकतों के चलते युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती को धमकाना शुरू कर दिया।

युवती का आरोप है कि आरोपी उसके साथ की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। साथ ही वह जहां-जहां युवती काम करने जाती है, वहां पहुंचकर अभद्र व्यवहार करता है और नौकरी से निकलवाने की कोशिश करता है।

आरोपी ने जान से मारने और खुदकुशी कर युवती को फंसाने की धमकी भी दी है। घटना के दिन शाम करीब 6 बजे आरोपी ने जहांगीराबाद चौराहे पर युवती को रोककर गाली-गलौज की और फिर से वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

बाराबंकी में सनसनीखेज वारदात : विवाद के बाद आइसक्रीम विक्रेता का सिर धड़ से किया अलग, इलाके में हड़कंप
टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। शनिवार दिनदहाड़े सरयू नदी की तराई में हुई घटना ने दिल दहला कर रख दिया। पहली बार साइकिल से आइसक्रीम बेचने गांव गए साइकिल सवार की बिना किसी वाद विवाद गर्दन काटकर अलग कर दी गई और हत्यारा सिर अपने साथ घर ले गया। घटना की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया।

एसपी, सीओ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं हत्यारोपी घर से दबोच लिया गया है। हुआ यह कि टिकैतनगर थाना क्षेत्र का गांव परसावल सरयू नदी के उस पार बसा हुआ है। शनिवार सुबह दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पारा बेहटा निवासी बब्लू 21 वर्ष साइकिल से आइसक्रीम बेचने परसावल गांव जा रहा था।

गांव की ओर जाते समय शंकर नामक अधेड़ ने उसे पीछे से आवाज दी, ग्राहक जान बब्लू रुक गया। इसी बीच पीछे से आए शंकर ने बब्लू को संभलने का मौका भी नहीं दिया और हाथ में मौजूद बांके से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले से गंभीर रूप से घायल बब्लू जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। बेरहम हत्यारे ने बिना परवाह किए उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसी बीच उधर से गुजरे लोग सिर पर पैर रखकर भाग गए।

वहीं शंकर कटा हुआ सिर लेकर खेत में बने छप्परनुमा घर चला गया, जहां निकट ही सिर रखकर उसने खाना बनाया। खबर फैली तो काफी देर बाद सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में ग्रामीणों ने पूरी बात बताई। इसी बीच एसपी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र भी पहुंच गए। पुलिस की दबिश में आरोपी शंकर कटे हुए सिर के साथ पकड़ लिया गया।

जिसे समझा ग्राहक, वह निकला हत्यारा

परसावल गांव पहली बार आइसक्रीम बेचने गए बब्लू को अंदाजा नहीं था कि आगे मौत उसका इंतजार कर रही है। स्वभाव से सीधा सादा बब्लू जिसे ग्राहक समझकर साइकिल रोकने की भूल कर बैठा, वह सनकी और मानसिक मंदित भी है, पहली बार गांव जाने के चलते उसे नहीं पता था। हत्यारे ने पीछे से आवाज दी और पास आते ही खूनी खेल कर डाला। बब्लू खुद का बचाव तक नहीं कर सका। ग्रामीण बताते हैं कि परिवार से अलग खेत में छप्पर रखकर रह रहा आरोपी शंकर दिमागी तौर पर बीमार और झगड़ालू प्रवृत्ति का था। घटनास्थल पर पड़ा धड़, बिखरा खून देखकर लोगों की सांस ऊपर की ऊपर रह गईं।

दोनों में बात तक नहीं हुई

क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र ने बताया कि अभी तक जांच में पता चला है कि हत्यारोपी शंकर के आवाज देने पर साइकिल सवार बब्लू रुक गया और पीछे से आकर शंकर ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। बब्लू भी पहली बार उस गांव गया था। हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में है, उससे पूछताछ की जा रही है।

बाराबंकी : ईंधन की किल्लत नहीं, फिर भी लगी है लंबी कतार, अफवाहों ने बढ़ाई भीड़
बाराबंकी, अमृत विचार : प्रशासन चीख चीख कर दावा कर रहा कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं पर अफवाहों ने इस दावे को हासिए पर कर रखा है। आग में घी डालने का काम नए पेट्रोल डीजल की बिक्री से जुड़े नए प्रतिबंध कर रहे। आपूर्ति कंपनियों ने भी इस हाथ दे उस हाथ ले का रुख अपना लिया है। जिसका प्रमाण कि कुछेक पंपों पर पेट्रोल डीजल की कमी सामने आई है। इस बीच गैस सिलेंडर के लिए कतार लगने का सिलसिला बराबर जारी है।

ईरान, अमेरिका व इजराइल के बीच जारी जंग के साथ ही पहले गैस सिलेंडर के संकट ने सिर उठाया, इसके बाद ईंधन की आपूर्ति से जुड़ी अफवाहों ने आमजन को परेशान कर दिया। हैरत की बात यह कि प्रशासन के दावों में कोई कमी नहीं रही और गैस, पेट्रोल, डीजल के विभागीय आंकड़े तक सार्वजनिक कर दिए गए पर लाकडाउन, आसन्न संकट की अफवाहों से जूझ रहे आमजन युद्ध के परिणाम से उपजने वाली स्थिति की कल्पना कर कतारबद्ध हो गए।

पेट्रोल डीजल की मांग अचानक बढ़ गई, वहीं एक ही दिन में डीजल की बिक्री में 291 किलोलीटर तो पेट्रोल की बिक्री में 124 किलोलीटर का उछाल आ गया। पपों पर भीड़ उमड़ी तो स्वयं डीएसओ पंप पर मौजूद रहकर आल इज वेल का संदेश देते नजर आए। कुछेक पंपों पर पुलिस की मौजूदगी में बिक्री की गई। समस्या तब बढ़ गई जब अचानक उछाल देखकर घबराए पंपों पर बिक्री की सीमा तय कर दी गई।

वही मेंथा किसानों के लिए भी अधिकतम एक हजार रुपये का ईंधन तय हो गया। नतीजा पंपों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। उपलब्धता का दावा इसीलिए डांवाडोल है कि पर्याप्त ईंधन होने का दावा तो है पर धरातल पर बिक्री के तय नए पैमाने भीड़ बढ़ाने का काम कर रहे। सूत्रों की मानें तो तेल आपूर्ति कंपनियों ने उधारी बंद कर दी है। माल तभी जब भुगतान पूरा की शर्त का ही नतीजा है कि कहीं पेट्रोल तो कहीं डीजल का अभाव हुआ जा रहा। इस बीच जिले में गैस सिलेंडर के लिए कतारें बराबर लग रहीं। हालांकि आपूर्ति बराबर बनी हुई है पर इसमें लग रहा समय सब्र का इम्तेहान ले रहा।

भीड़ इतनी कि बंद करने पड़ गए पंप

सिरौलीगौसपुर : कस्बा बदोसराय में पेट्रोल पंपों पर भीड़ और तेल की कमी की अफवाहों के बाद अलर्ट एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा और कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। बता दें कि बीते दो दिनों से बदोसरांय के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की अत्यधिक भीड़ उमड़ पड़ी। लोग डिब्बे, बोतलें और अन्य बर्तन लेकर पेट्रोल-डीजल खरीदने पहुंच गए।

शाम तक भीड़ इतनी बढ़ी कि कई पेट्रोल पंप संचालकों ने अपने पंप जल्दी बंद कर दिए। सूचना मिलने पर एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि पेट्रोल और डीजल सभी किसानों को लगातार उपलब्ध कराया जाए और तेल टैंकर की मांग भी बराबर की जाती रहे।

पेट्रोल पंपवार हो सतत निगरानी : डीएम

मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह तथा जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा सभी पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे कहीं भी कमी की स्थिति उत्पन्न न हो।

निर्देश दिए कि पेट्रोल पंपवार स्टॉक की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। कहा कि ऑयल कंपनियों के अधिकारी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एवं सायं 8 बजे स्टॉक की सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराएं तथा डिपो से जनपद हेतु भेजे गए ईंधन की जानकारी भी साझा करें। स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी पाए जाने पर प्रिवेंशन ऑफ ब्लैकमार्केटिंग एक्ट एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने अपील की है कि वे घबराकर ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें तथा केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीद करें।

आपदा में अवसर ढूंढने वालों पर नजर

जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि जनपद में कुल 247 पेट्रोल पंप संचालित हैं तथा वर्तमान में 2580 केएल डीजल एवं 1860 केएल पेट्रोल उपलब्ध है। शुक्रवार प्रातः काल तक 1426 केएल डीजल एवं 820 केएल पेट्रोल की बिक्री दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अफवाहों के कारण गत दिवस की तुलना में लगभग ढाई गुना अधिक बिक्री हुई, जिससे कुछ स्थानों पर अस्थायी दबाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होने चेताया कि आपदा में अवसर तलाश करने वाले सतर्क हो जाएं वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाराबंकी : बालिका की हत्या में नहीं कोई सुराग, गांव में तनाव, पीएसी तैनात
सूरतगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। गुरुवार दोपहर खेत में मेंथा की रोपाई कर रही बालिका की हत्या के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इसकी एक वजह परिजनों की ओर से अब तक कोई शिकायत का न होना भी है। हालांकि तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई है।

बताते चलें कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बसारी में गुरुवार दोपहर एक 11 साल की बालिका अपने खेत में मेंथा की रोपाई कर रही थी। खेत से मजदूर चले गए वहीं पिता के भी दूसरे खेत जाने से बालिका अकेली रह गई। कुछ समय बाद मजदूरों संग खेत पहुंचे पिता को बेटी नहीं मिली लेकिन करीब 50 मीटर दूर उसका शव मिला।

गले पर खरोंच व चोट के निशान से साफ हुआ कि उसकी हत्या की गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर देर रात एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी उत्तरी विकास चंद्र भी घटनास्थल पहुंचे। शुक्रवार को गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा।

वहीं शाम करीब 4 बजे पीएम के बाद शव गांव पहुंचा तो लोगों का तांता लग गया और परिजनों में रोना पिटना मचा रहा। पुलिस ने मशक्कत के बाद शाम 5 बजे बालिका का अंतिम संस्कार कराया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरु की है। परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

बाराबंकी क्राइम न्यूज : पत्नी से अनबन और मुकदमेबाजी से परेशान पति ने की सुसाइड, परिजनों में कोहराम
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी, अमृत विचार: पत्नी से विवाद और मुकदमेबाजी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम निकले युवक का शव जीआईसी के निकट खेत में पेड़ से लटा मिला। इस घटना से परिवार में रोना पिटना मच गया। वहीं पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 26 वर्षीय दुर्गेश कुमार पुत्र राजकुमार निवासी थाना व कस्बा बदोसरांय के रूप में हुई। उसका शव घर से करीब 5 सौ मीटर दूर सोहनलाल के बाग में रस्सी के सहारे एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

बुधवार की शाम को दुर्गेश घर अचानक निकल गया था। बताया जा रहा कि मृतक दुर्गेश की शादी करीब चार साल पहले भिटरिया के पास दयारामपुर गांव की एक युवती से हुई थी। दोनों के मध्य अनबन के बाद पत्नी ने दुर्गेश के खिलाफ गुजारा भत्ता का मुकदमा भी दायर कर दिया जो न्यायालय में विचाराधीन है। परिजनों की मानें तो युवक अपनी पत्नी से चल रहे विवाद और मुकदमे के कारण काफी परेशान रहता था। इनके कोई संतान नहीं थी और उसकी पत्नी अपने मायके में रहती है।

मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि दुर्गेश एक दिन पूर्व शाम को कहीं चला गया, वह काफी देर तक घर वापस नहीं आया, तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस सम्बन्ध में बदोसरांय कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार विद्यार्थी ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

गोहत्या प्रकरण में मास्टरमाइंड समेत छह गए जेल

मसौली थाना क्षेत्र में नौ दिन पहले दो गोवंशियों की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस तरह मुठभेड़ में धरे गए एक शातिर समेत कुल छह लोग दबोचे जा चुके हैं। बताते चलें कि गत 16 मार्च की रात में थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी राकेश यादव की दो गायों के अवशेष दूसरे दिन खेत में पड़े मिले थे। स्पष्ट हो गया कि इनकी निर्मम हत्या की गई थी।

लापरवाही बरतने पर एसपी ने हल्का दरोगा व एक सिपाही को निलंबित भी कर दिया था। पशुपालक राकेश यादव की तहरीर पर मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई का दबाव पड़ते ही सक्रिय हुई पुलिस ने एक शख्स को दबोच लिया। वहीं घटना के मास्टरमाइंड उस्मान उर्फ कलेजी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस बाकी साथियों की तलाश में ही थी कि गुरुवार को गौवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में सगे भाई अनीश उर्फ कालिया, अब्दुल हसीम उर्फ बौनिया पुत्र हजारी निवासी ग्राम जमालपुर, सलमान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मझुआ बनकट मजरे धरौली थाना मसौली, गुलाम शाकिर उर्फ सलमान पुत्र मो0 अख्तर निवासी बूचड़ मोहाल सदर थाना कैन्ट लखनऊ को नर्सरी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने बताया कि कुल छह अभियुक्त जेल भेजे जा चुके हैं।

बाराबंकी क्राइम न्यूज : अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमला, कई घायल
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली दरियाबाद क्षेत्र में खेत में आलू खोदने को लेकर हुए विवाद में एक अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना में अधिवक्ता को बचाने आए पिता समेत कई लोग घायल हो गए। क्षेत्र के ग्राम भारतपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 मार्च की सुबह वह अपने खेत में आलू खोदने की मशीन लेकर जा रहे थे।

इसी दौरान मशीन का पहिया पड़ोसी खेत में चला गया, जिसको लेकर पहले से चली आ रही रंजिश के कारण गांव के ही शिवकुमार, आशीष कुमार और कुलदीप कुमार समेत उनके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि महिलाओं के उकसाने पर शिवकुमार ने धारदार बांके से वीरेन्द्र कुमार के सिर पर जानलेवा वार किया। बचाव करते समय उनके हाथ में गंभीर चोट आ गई।

इसके बाद आशीष कुमार ने हंसिया से सिर, कान और कंधे पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर गिरकर बेहोश हो गए। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके पिता जगन्नाथ और अन्य परिजनों पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे जगन्नाथ के सीने और हाथ में चोटें आईं। घटना के दौरान ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली दरियाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

नाबालिग का वीडियो वायरल करने की धमकी

हैदरगढ़: कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी का कथित अश्लील वीडियो वायरल करने व अपहरण की धमकी पिता को दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रविवार सुबह अक्षय प्रताप सिंह पुत्र महराज बक्श सिंह ने उसके मोबाइल पर फोन कर धमकी दी।

आरोपी ने कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री का अश्लील वीडियो उसके पास है और यदि उसके खिलाफ पहले दर्ज कराई गई एफआईआर वापस नहीं ली गई तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर भी गाली-गलौज की और परिवार के सदस्यों के बारे में अभद्र बातें लिखीं। यह सभी मैसेज उसके मोबाइल में सुरक्षित हैं।

आरोपी को उसके चाचा अवधेश सिंह और भाई पंकज का संरक्षण प्राप्त है। इससे पहले भी आरोपी पर घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है, जिसके संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। 9 मार्च को भी आरोपी ने उसकी मां को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया तथा भतीजे के साथ मारपीट की थी, जिस पर पुलिस चौकी पोखरा द्वारा शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई थी।

Barabanki Crime News : बाराबंकी में फंदे से लटकता मिला 5 लोगों का शव, परिजनों में मचा कोहराम
बाराबंकी, अमृत विचार। शराब का नशा, कहीं घरेलू कारण तो कहीं कहासुनी के चलते पांच लोगों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। अपनों को खोने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दयारामपुरवा निवासी राजपाल पुत्र राम बहादुर 55 ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने मौके पर पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल की। मृतक के पुत्र रवि प्रताप ने बताया कि उनके पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार दोपहर वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकले और रात में वापस लौट आए थे।  गुरुवार सुबह भोर के समय घर के आंगन में लगे जाल से उनका शव रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार राजपाल को शराब पीने की लत थी और बताया जा रहा है कि बुधवार को भी उन्होंने शराब का सेवन किया था।

हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव में गुरुवार की सुबह बाग में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक इसी गांव का सुरेंद्र कुमार पुत्र मौनी 20 वर्ष बताया जा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि युवक अहमदाबाद में एक फैक्ट्री में काम करता था। अभी एक सप्ताह पहले ही गाँव लौटा था, वह शराब के नशे का आदी था। मां बाप की बचपन में मौत के बाद दादी ने पाला पोसा। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की देर रात नशे में ही घर आया और थोड़ी देर बाद वापस चला गया। गुरुवार सुबह गाँव के ही सिटकरी लाल की बाग में आम के पेड़ से बने फंदे से लटकता मिला।

कोठी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के इनायतपुर मजरे सादुल्लापुर गांव निवासी रामसागर का 28 वर्षीय पुत्र गुड्डू घरेलू कल से तंग आकर देर रात घर से लापता हो गया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि गांव से कुछ दूर स्थित बाग में गुड्डू का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। ग्रमीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। निन्दूरा प्रतिनिधि के अनुसार बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के आक्षेपुर गांव में गुरुवार सुबह बाग में आम के पेड़ से गांव के ही रजनीकांत रावत (20) पुत्र बिहारी रावत का शव लटका मिला। युवक द्वारा आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता सके।

उधर घुंघटेर कोतवाली क्षेत्र के उधापुर गांव निवासी राजेश कुमार के 14 वर्षीय पुत्र श्यामू रावत का शव गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित आम के बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की होली के कपड़े खरीदने को लेकर अपने पिता से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह मंगलवार की दोपहर घर में रखा मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद लेकर घर से लापता हो गया था।

बाराबंकी क्राइम न्यूज : मासूम को जमीन पर पटका, विवाहिता व बच्चों को पीटा
बाराबंकी, अमृत विचार। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट, जान से मारने की धमकी और जानलेवा हमले की घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। एक बालिका को शराबी युवक ने जमीन पर पटक दिया तो सास व देवर ने मिलकर विवाहिता व बच्चों से मारपीट की। कोतवाली असन्द्रा क्षेत्र के नयापुरवा मजरे कस्बा निवासी मनोज रावत ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी की शाम उनकी 4 वर्षीय पुत्री दरवाजे पर खेल रही थी।

आरोप है कि गांव का एक युवक शराब के नशे में आया और बच्ची को उठाकर पटक दिया, जिससे उसके माथे पर गंभीर चोटें आईं। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। कोतवाली देवा क्षेत्र के बबुरिहा मजरे कोटवाकला निवासी संजय कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री खेत से घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व डंडे से मारपीट की।

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के डडियामऊ निवासी अम्बुज चौधरी ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने एकराय होकर उन पर धारदार हथियार व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गंभीर धमकियां दीं। फतेहपुर कस्बे के कटघरा गांव की दो महिलाओं ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने जबरन नाली का पानी उनके खेत में काट दिया, जिससे फसल को नुकसान हुआ।

विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िताओं ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है। सतरिख थाना क्षेत्र के भनौली गांव निवासी एक महिला ने घर में अकेला होने के समय पड़ोसियों पर गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सेवढ़ा मजरे दुल्हदेपुर गांव की एक महिला ने अपनी सास और देवर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

मनपसंद गाने को लेकर भिड़े जनाती बराती, चार घायल

सूरतगंज : डीजे पर मनपसंद गाने को लेकर जनाती और बरातियों के बीच में हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। वैवाहिक स्थल अखाड़ा बन गया। इस घटना में दोनों पक्षों से चार युवक घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में विवाह की की रस्में पूरी की गईं।

जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के आल्हेमऊ निवासी विलास गौतम ने अपनी बेटी राधा की शादी इसी थाना क्षेत्र के पुरैना मजरे बरैय्या गांव के निवासी शिवराम के बेटे दीपू गौतम के साथ तय की थी। तय तारीख के अनुसार मंगलवार को बारात आल्हेमऊ पहुंची। जहां डीजे पर मनपसंद गाने को लेकर वर और कन्या पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी।

देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। लाठी डंडे से हुई मारपीट में कन्या पक्ष के धर्मराज, संदीप और अंशू चोटिल हुए, जबकि वर पक्ष से दूल्हे के चचेरे भाई कुलदीप को चोटे आई है। सूचना पर पहुंची यूपी 112 और स्थानीय पुलिस ने समझा बुझाकर कर शादी का कार्यक्रम संपन्न कराया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल युवकों को घर भेज दिया गया है। कोतवाल आशुतोष मिश्रा ने बताया कि गाने को लेकर विवाद हुआ, पीआरवी गई थी। मामला शांत करवा कर शादी कार्यक्रम संपन्न करवा दिया गया। दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Barabanki Crime News : नहाने का वीडियो बनाकर दुकान संचालक महिला को करता रहा ब्लैकमेल, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। घर में अकेली विवाहिता का नहाते समय वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल कर शोहदा बेजा फायदा उठाता रहा। वीडियो वायरल करने की धमकी से विवाहिता जान देने के बारे में सोंचने लगी। हालांकि पति ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कस्बा के एक वार्ड वासी युवक ने आरोप लगाया कि उनके घर के बगल में स्थित एक दुकान संचालक शिखर वैश्य ने नवंबर 2025 में उनकी पत्नी का नहाते समय फोटो व वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से पैसों की मांग शुरू कर दी।

आरोप है कि वह आए दिन घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकतें व अभद्र व्यवहार करता रहा। एक दिन महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को फोन पर दी। सामाजिक लोकलाज के कारण उसने शुरू में चुप्पी साध ली, लेकिन आरोपी का मनोबल बढ़ता गया।

आरोप है कि वह फोन पर अश्लील भाषा का प्रयोग करने लगा तथा रास्ते में रोककर फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए छेड़छाड़ करता रहा। लगातार उत्पीड़न से महिला मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई और आत्महत्या जैसी बात कहने लगी। आरोपी से बात करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

महिला एडीओ को अज्ञात नंबरों से दी धमकी

सूरतगंज: थाना मोहम्मदपुर-खाला क्षेत्र में एक महिला अधिकारी को अज्ञात नंबरों से अभद्र भाषा में कॉल व एसएमएस भेज धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बतौर अधिकारी तैनात महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 6 जनवरी को अज्ञात मोबाइल नंबर से उन्हे फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई।

पीड़िता के अनुसार, उक्त घटना के बाद 15 फरवरी की रात्रि में पुनः दूसरे अज्ञात नंबर से अमर्यादित भाषा में टेक्स्ट मैसेज भेजे गए। इन मैसेजों के स्क्रीनशॉट भी तहरीर के साथ संलग्न किए गए हैं। लगातार मिल रही धमकियों से वह अत्यंत भयभीत और मानसिक रूप से परेशान हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरु कर दी है। बताया कि अज्ञात नंबरों की कॉल डिटेल्स निकलवाकर आरोपित की पहचान तय की जाएगी।

मारपीट व हमले की घटनाओं में सात लोग घायल

बाराबंकी: अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट व हमले की घटनाओं में सात लोग घायल हो गए, इनमें महिलाओं और व्यापारियों तक को निशाना बनाया गया। पीड़ितों ने संबंधित थानों में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के मोहल्ला फैय्याजपुरा निवासी नूर मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके ऑटो में टक्कर मारने के बाद लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनके पैर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहा। उनका इलाज सीएचसी में कराया गया।

आरोप लगाया है कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ऐसे में इलाज का खर्च दिलाया जाए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसी कस्बे के नालापार दक्षिणी निवासी राहुल जायसवाल ने बताया कि उनकी कॉस्मेटिक दुकान पर काम करने वाले युवक से लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जोशी टोला निवासी बीरू ने लोहे की रॉड से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।

हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे की सब्जी मंडी में ज्वैलर्स की दुकान बंद कर रहे नितिन और विकास सोनी पर कथित रूप से पीछे से हमला कर दिया गया। आरोप है कि विष्णु मिश्रा ने मारपीट की और बीच-बचाव करने पर विकास को धक्का देकर गिरा दिया। आरोपी और उसके परिजन आए दिन गाली-गलौज और धमकी देते रहते हैं।

मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र के बैसनपुरवा गांव में पुष्पा देवी ने बताया कि सर्वेश नामक युवक ने उनकी सास श्यामा देवी को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया गया है। सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौली कला गांव निवासी शिवम राजभर ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और विरोध करने पर उनकी मां को धक्का दिया। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने ईंट मारकर शिवम के हाथ की नस काट दी।

स्कूल से लौट रहे दो सगे भाइयों पर हमला

नगर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर घात लगाकर हमला किया गया। हमलावरों ने टिंबर स्टोर से पटरी लेकर इनकी पिटाई की। सतरिख थाना क्षेत्र में कस्बे के मोहल्ला मोहना निवासी संतोष कुमार शुक्ला के पुत्र लव शुक्ला और कुश शुक्ला महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में अध्ययनरत हैं। आरोप है कि 13 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे दोनों भाई स्कूल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पायनियर चौराहे लखपेड़ाबाग के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

तहरीर के मुताबिक, आरोपित आराध्य त्रिवेदी पुत्र नीरज त्रिवेदी निवासी रसूलपुर तथा मो. शैफ पुत्र शुएब अहमद निवासी उत्तर टोली बंकी ने टिम्बर की कील लगी पटरी और लात-घूंसों से दोनों भाइयों की पिटाई की। हमले के दौरान गाली-गलौज भी की गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चों को चोटें आई हैं।

Barabanki Crime News : पति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने किया मुकदमा
बनीकोडर/बाराबंकी, अमृत विचार। दहेज को लेकर प्रताड़ित कर भगाई गई महिला के पैरों तले जमीन निकल गई जब उसे सोशल मीडिया के माध्यम से पति की दूसरी शादी होने की खबर मिली। इसकी पुष्टि होने पर महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम संडवा भेलू निवासी संगीता पुत्री सीताराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व अशोक कुमार पुत्र जमुना निवासी ग्राम मुरई थाना बदोसरांय के साथ हुई थी। विवाह के बाद वह ससुराल में रहकर पत्नी धर्म का पालन करती रही।

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति व सास-ससुर द्वारा दहेज कम होने की बात कहकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 1 जनवरी 2024 को उसके साथ मारपीट कर जेवरात व कपड़े छीन लिए गए और उसे घर से निकाल दिया गया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है।

हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से उसे जानकारी मिली कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। रिश्तेदारों से पुष्टि करने पर यह बात सही पाई गई। महिला का कहना है कि पति द्वारा उसके जीवित रहते हुए दूसरा विवाह करना गैरकानूनी है और उसके साथ गंभीर अन्याय है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने दी थी जान

सुबेहा: दिल्ली में युवक के आत्महत्या करने के प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप के मुताबित ब्लैकमेलिंग व उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने जान दी थी। सुबेहा थाना क्षेत्र के सरांय राजघाट वार्ड कमलेश पुत्र रघुनाथ रावत ने दी गई तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई नरेश दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक नरेश का गांव की ही वंदना पुत्री मातादीन के साथ लंबा प्रेम प्रसंग चल रहा था।

आरोप है कि 9 फरवरी की शाम नरेश ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने बताया कि मोहल्ले की वंदना, उसकी मां तथा फूफा रामकेवल निवासी ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद द्वारा फोन कर उससे पैसों की मांग की जा रही थी। पैसा न देने पर उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने व सामाजिक छवि खराब करने की धमकी दी गई। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के चलते नरेश ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वाहनों से चोरी 1495 लीटर डीजल, कार समेत तीन गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी के बाद सक्रिय हुई लोनीकटरा थाना पुलिस ने 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 31 गैलन व 2 ड्रम में चोरी का 1495 लीटर अवैध डीजल, चोरी की घटना में प्रयुक्त एक इनोवा कार, औजार, उपकरण तथा एक तमंचा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस लाइन में बताया कि थाना पुलिस टीम ने पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त मोहम्मद शोहराब पुत्र मो0 वकील निवासी पिण्डौरा करनई थाना मुसाफिर खाना जनपद अमेठी, सतीश कुमार पुत्र स्व0 छेदलाल निवासी परीवां व हरिओम पुत्र रामशंकर निवासी देवापुर थाना लोनीकटरा को हुसैनाबाद नेशनल हाईवे 56 अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी का कुल 1495 लीटर अवैध डीजल, इनोवा कार, मोहम्मद शोहराब के पास से एक तमंचा आदि बरामद किया गया।

पूछताछ से पता चला कि अभियुक्त मोहम्मद शोहराब पुत्र मो0 वकील निवासी पिण्डौरा करनई थाना मुसाफिर खाना जनपद अमेठी अपने साथी सत्य प्रताप पुत्र विरेन्द्र बहादुर निवासी पिण्डौरा करनई थाना मुसाफिर खाना व राहुल पुत्र अज्ञात निवासी हरिहरपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी के साथ रात में रोड किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। चोरी किये हुए डीजल को सतीश कुमार, हरिओम की दुकान पर बेच दिया जाता है। इनके द्वारा 11 फरवरी की रात थाना क्षेत्र में दो वाहनों से डीजल चोरी किया गया था। पुलिस द्वारा शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में है।