sitapur police - Amrit Vichar

सीतापुर : मैजिक पेन से चेक की रकम बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन सदस्य गिरफ्तार
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले की शहर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बैंक खातों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह विशेष केमिकल युक्त पेन और लाइटर की मदद से चेक पर लिखी रकम बदलकर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पियूष शुक्ला, अशोक रतन और अमर सिंह निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है। तीनों को बहुगुणा चौराहा स्थित वैदेही वाटिका रोड के पास से पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच नकली पहचान पत्र, चार कूटरचित आधार कार्ड, पांच श्रीराम फाइनेंस लोन आवेदन पत्र, तीन बैंक चेक, मोबाइल फोन, एक केमिकल युक्त स्याही वाला पेन, एक लाइटर, पांच हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त डिजायर कार बरामद की है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्वयं को श्रीराम फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताकर व्यापारियों को बिजनेस लोन दिलाने का झांसा देते थे। विश्वास जीतने के बाद पीड़ितों से आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक चेक प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद विशेष केमिकल पेन से चेक पर कम राशि, जैसे 100 या 200 रुपये भरवाते थे।

बाद में लाइटर की सहायता से स्याही मिटाकर चेक पर बड़ी रकम अंकित कर बैंक से धनराशि निकाल लेते थे। इस संबंध में शहर कोतवाली में पूर्व से अभियोग दर्ज था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता : 50 हजार का इनामी बदमाश ने किया सरेंडर
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थानगांव क्षेत्र में लूट के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ग्राम खरेहटी मजरा गुवारी निवासी 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश ओमप्रकाश उर्फ संतोषी रावत ने आज अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर में धान के भीतर छिपाकर रखे गए आभूषण बरामद किए गए हैं। इनमें तीन लॉकेट, एक जोड़ी कान के टॉप, दो गले की मालाएं, चार जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछुआ, घुंघरू के टुकड़े और एक छोटी सफेद धातु की पट्टी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी को महोलिया बाजार के बाहर एक ज्वेलर्स से बैग छीनकर दो बदमाश फरार हो गए थे। इस मामले में एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि ओमप्रकाश फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति की पहचान और जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।

लाइसेंसी रिवाल्वर से चिकित्सक ने खुद को मारी गोली : मौत, परिवार के लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
सीतापुर, अमृत विचार: खैराबाद के वरिष्ठ चिकित्सक ने अपने घर पर ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। कोतवाली नगर के मोहल्ला बट्सगंज में हुई घटना के बाद पुलिस और फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। साक्ष्य संकलन के साथ परिवार के लोगों से पूछताछ हुई। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। कोतवाली नगर के मोहल्ला बट्सगंज निवासी डॉ. राजेंद्र चौधरी की खैराबाद स्थित पुरानी बाजार में क्लीनिक है।

बताते हैं कि रोज की तरह उन्हें घर से खैराबाद जाना था, लेकिन वे कमरे से बाहर नहीं निकले, अचानक फायर की आवाज से मोहल्ले में हड़कंप मच गई। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले घटनास्थल पर पहुंचे। घर में मौजूद पत्नी और नौकर से पूछताछ की, इस बीच लखनऊ में एलएलबी कर रहा पुत्र भी आ गया। साक्ष्य संकलन के साथ लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लिया गया। एएसपी का कहना है कि स्वभाव में चिकित्सक काफी मिलनसार थे। जांच के दौरान किसी प्रकार की कोई रंजिश की बात सामने नहीं आई है, पिछले कुछ दिनों से वे डिप्रेशन में थे, ऐसा परिवार के लोगों द्वारा बताया गया है। घटना का कारण पारिवारिक कलह हो सकती है, इस बिन्दु पर जांच की जा रही है।

क्लीनिक बंद, हर कोई अवाक
चिकित्सक की आत्महत्या की खबर पल भर में जंगल की आग की तरह फैल गई। हर कोई क्लीनिक पहुंचा, लेकिन वो बंद मिली। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अल्लामा फजल-ए-हक खैराबादी के प्रपौत्र पुत्र सैफुल हक कहते हैं कि परिवार के दो लोगों को तेज बुखार था, ऐसे में वे एक दिन पहले ही दवा लेने गए थे, बहुत खुश थे। बच्चों से बड़ा लगाव रखते थे। बड़े मखदूम साहब दरगाह के सज्जादा नशीन शोएब मियां, कारी इस्लाम, अंकित गुप्ता, बिंदु मौर्य, पंकज त्रिपाठी, दुष्यंत शुक्ला, अहसन खां सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

समासेवी की भूमिका में थे डॉक्टर चौधरी
डॉ. समीउद्दीन खां, अमन रजा, अकील आदि बताते हैं कि निर्धन परिवार का मुफ्त में इलाज डॉक्टर चौधरी की दैनिक दिनचर्या में था। कोरोना काल के दौरान इनके द्वारा बड़ी संख्या में निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया, मरीजों की देखरेख भी की।

यह भी पढ़ें : फेफड़ों के कैंसर के 40 फीसदी मरीजों ने नहीं किया धूम्रपान, राष्ट्रीय जांच कार्यक्रम बनाए सरकार

एक्शन में मुठभेड़ बिसवां पुलिस... 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
सीतापुर। बिसवां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मोंचकला के पास हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी इंदल गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त चोरी और लूट के मामले में वांछित था। उसके कब्जे से एक बिना नंबर की प्लेटिना मोटरसाइकिल, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल, 315 बोर का एक तमंचा  और कारतूस बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस पूर्व में तीन अन्य अभियुक्तों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

सीतापुर : खेत में मिला महिला का शव, युवक पर लगा हत्या का आरोप, फंदा लगाकर आरोपी ने दी जान
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना महोली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवकली में मंगलवार सुबह खेत में एक महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस उपाधीक्षक महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि आज सुबह खेत में एक महिला का शव मिला है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि देवकली गांव के भारत ने हत्या की है।

इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि भारत ने भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक महिला और एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपराध हिस्ट्रीशीटर आत्महत्या

रेउसा: उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के रेउसा क्षेत्र में ग्राम यूनियन पुरवा के पास मंगलवार सुबह एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसंवा अमन सिंह ने बताया कि थाना रेउसा अंतर्गत यूनियन पुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर रामजीवन (42) का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। प्रथम दृश्टया प्रतीत होता है कि यह मामला आत्महत्या का है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

सीतापुर में बेटे ने ईंट से ताबड़तोड़ वार कर मां को उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी
सीतापुर। सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी मां की ईंट से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र के ग्राम ऊंचा खेड़ा कला में बुधवार देर रात मालती देवी (60) घर पर थीं। इसी दौरान उनका पुत्र गुड्डू देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा और मां से झगड़ा करने लगा।

विवाद के दौरान युवक ने पास पड़ी ईंट से अपनी मां के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

होली पर सीतापुर में खूनी संघर्ष : झगड़े में बीच-बचाव करने गई महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरजनपुर गांव में होली के अवसर पर बुधवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए झगड़े को शांत कराने के प्रयास में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार गांव में दीनदयाल, उदल और माया प्रकाश पुत्र रामगोपाल के बीच आपसी विवाद हो रहा था।

उसी दौरान गांव निवासी रंजीत कुमार वहां पहुंचे और होली के अवसर पर झगड़ा न करने की सलाह देते हुए विवाद शांत कराने का प्रयास किया। बताया गया कि इस दौरान हमलावरों ने रंजीत कुमार पर हंसिया से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर उनकी मां प्रेमा देवी (60) पत्नी परशुराम और भाई अमरजीत भी मौके पर पहुंच गए और झगड़ा रोकने की कोशिश करने लगे।

आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी हंसिया से वार कर दिया, जिससे प्रेमा देवी के गले और सीने पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों बेटे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस ने आरोपियों दीनदयाल, उदल और माया प्रकाश को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मिश्रिख द्वारा भी मामले की जानकारी दी गई है तथा आगे की जांच जारी है।

सीतापुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई : घर में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा, एक गिरफ्तार
सीतापुर, अमृत विचार। यूपी एसटीएफ ने अवैध हथियारों के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ की अयोध्या इकाई ने सीतापुर के तालगांव इलाके में छापेमारी कर एक घर के अंदर चल रही हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

बताया जा रहा है कि घर के अंदर कुख्यात हथियारों की खेप तैयार किया जा रहा था, जो अयोध्या सहित कई जनपदों भेजी जा रही थी। इसी करतूत का इनपुट एसटीएफ को मिला। अलर्ट मोड पर आए इस विशेष दस्ते ने जिले की तालगांव पुलिस का सहयोग लिया। इसी के बाद तालगांव थाना इलाके के कंजाशरीफपुर गांव में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए छापा मारा।

टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए शातिर मायाराम को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया। क्षेत्राधिकारी लहरपुर आलोक प्रसाद के मुताबिक, तालगांव थाना क्षेत्र के कंजाशरीफपुर गांव में अयोध्या की स्पेशल टास्क फोर्स और तलगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान शातिर मायाराम पुत्र स्व. श्रीपाल को उसके घर में अवैध तमंचों का निर्माण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

टीम ने मौके से 12 बोर के तमंचे व अद्धी, 315 बोर के तमंचे, अर्द्धनिर्मित हथियार, खोखा कारतूस तथा भट्टी, लोहे की पाइप, हथौड़ी, आरी, रेती, शिकंजा सहित भारी मात्रा में असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए।
बताया कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार तैयार कर उनकी सप्लाई अयोध्या सहित कई जिलों में में कर रहा था।

इसके खिलाफ तालगांव और लहरपुर थानों में आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। शातिर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच कर जब्ती की कार्रवाई को भी जल्द अमली जाम पहनाया जाएगा।

नेपाल की सरहद पर होनी थी बड़ी हथियार डील!

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार शातिर मायाराम तैयार किए गए अवैध तमंचों का जखीरा नेपाल सरहद से जुड़े एक जिले में करने की जुगत में था। इससे पहले के हथियासप्लाई की जानी थी। हालांकि इससे पहले अलर्ट मोड पर आए मुखबिर तंत्र के सटीक इनपुट के बाद एसटीएफ ने घेराबंदी कर शातिर के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

शातिर की धरपकड़ में ये रहे शामिल

कुख्यात की धरपकड़ में तालगांव प्रभारी निरीक्षकबदिनेश प्रकाश पाण्डेय, आरक्षी अनिल यादव, अरुण मावी और  एसटीएफ अयोध्या टीम में उपनिरीक्षक सौरभ मिश्रा, सुनील कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी रजनीश सिंह, संतोष सिंह, अंजनी यादव, विनय प्रकाश राय, आरक्षी सर्वेश यादव शामिल रहे।

कानपुर गैंगरेप : पुलिस ने सीतापुर से संदिग्ध को दबोचा, एसओजी के सहयोग से तालगांव में दी गई दबिश
सीतापुर, अमृत विचार। कानपुर की छात्रा के साथ गैंगरेप की कड़ियां सीतापुर से जुड़ती मिलीं। ऐसे में कानपुर पुलिस ने सीतापुर एसओजी के सहयोग से तालगांव में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में ले लिया, संदिग्ध से देर तक घटना से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की गई।

बता दें कि कानपुर में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई थीं। जिसमें दरोगा अमित कुमार मौर्य, तथाकथित पत्रकार शिवबरन सहित अन्य का नाम सामने आया था। शिवबरन आदि की गिरफ्तारी के बाद कानपुर पुलिस घटना से जुड़े इलेक्ट्रानिक साक्ष्य का सहारा ले रही है। घटना से जुड़े इनपुट मिलने के बाद कानपुर पुलिस दोपहर बाद सीतापुर पहुंची।

सटीक सूचना पर तालगांव थानाक्षेत्र के परसेण्डी इलाके में दबिश दी गई। एसओजी के सहयोग से दी गई दबिश में संदिग्ध युवक अंकित त्रिवेदी को हिरासत में ले लिया गया। युवक से कानपुर पुलिस ने देर तक पूछताछ की, फिर उसे लेकर कानपुर लेकर चली गई। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि कानपुर पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा था, पूछताछ के लिए उसे कानपुर लेकर चली गई है।

इस तरह से जुड़े साक्ष्य

बताते हैं कि गैंगरेप में नाम आने पर आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्य के पक्ष में अंकित ने सोशल मीडिया पर कई टिप्पणियां कीं। सूत्रों की मानें तो फोन से युवक और दरोगा के बीच बातचीत भी हुई, जिसकी जानकारी के आधार पर दबिश दी गई।

सीतापुर : दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पुलिस टीम पर भी किया हमला, 7 हिरासत में
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के अटरिया क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) मौके पर पहुंची तो भीड़ ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। जिससे पुलिस गाड़ी के शीशे टूट गए। घटना की सूचना मिलने पर थाने से पुलिस बल पहुंचा और सात लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव जानकी नगर के दिनेश यादव एवं मंटू पाल के बीच दीवार को बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। आपस में दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर चलने लगे और मारपीट करने लगे। पुलिस रिस्पांस टीम को फोन से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जब हस्तक्षेप किया, तो आरोपियों ने पुलिस के पुलिस रिस्पांस व्हीकल पर ईट पत्थर चला दिए। जिससे उसके शीशे टूट गए।

घटना की सूचना अटरिया थाने पर मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सात आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस क्षेत्र अधिकारी सिधौली कपूर कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ गांव में तैनात है। कोई अप्रिय घटना ना घटे, इसके लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

सीतापुर में मृतक बीएलओ के घर पहुंचे अजय राय, निष्पक्ष जांच की मांग
सीतापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीतापुर में बीएलओ की आत्महत्या को दुखद बताते हुये घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अजय राय मंगलवार को मृतक के गांव पलिया रामपुर कला पहुंचे और बीएलओ के रूप में कार्यरत अनुदेशक उमेश गौतम के परिजनो काे सांत्वना दी।

उन्होने कहा कि एसआईआर में मानवीय दवाब के कारण बीएलओ आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार इस मुद्दे पर चुप है। उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग करते हुये कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिये।

इस अवसर पर सांसद राकेश राठौर ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को एक सदस्य को नौकरी देने तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है, और उनकी हर संभव मदद करेगी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस ममता वर्मा, सुनीता चौधरी ,डॉक्टर बृज बिहारी, रत्नम राठौर, राधेश्याम कनौजिया, हाफिज गाजी, पप्पू रस्तोगी ,राजेश पाल, सुनील रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sitapur News: धारदार हथियार से पुत्र के साथ मिलकर बड़े भाई ने की भाई की हत्या, इलाके में सनसनी
हरगांव/ सीतापुर। हरगांव के परसेहरा शरीफपुर में रिश्तों को शर्मसार करते हुए बड़े भाई ने अपने ही भाई को पुत्र के साथ मिलकर मार डाला। धारदार हथियार से गला काटकर हुई हत्या के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। फारेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किये। एएसपी का कहना है कि शराब के नशे में बड़े भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर हत्या की है, जिसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

हरगांव थानाक्षेत्र का परसेहरा शरीफ निवासी मनोज कुमार वर्मा (45) पुत्र मुनीजर अपने घर पर था। देर शाम बड़ा भाई प्रमोद शराब पीकर घर लौटा और भाई से झगड़ने लगा। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया तो प्रमोद के पक्ष में उसका पुत्र उपेंद्र भी आ गया। घर के भीतर पिता-पुत्र मनोज को मारने लगे। वृद्ध मां श्यामकली के मुताबिक, मारपीट के दौरान उसने मनोज को बचाने का प्रयास किया, जिससे वो भी चोटिल हो गई।

आरोप है कि प्रमोद और उसके पुत्र उपेंद्र ने बांके से गर्दन और सिर पर कई वार किये, चीख-पुकार के बीच आसपास के लोग जमा हुए, ऐसे में प्रमोद अपनी पत्नी और पुत्र उपेंद्र के साथ फरार हो गए। उधर, सूचना मिलने पर एएसपी दुर्गेश सिंह फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य संकलन के बीच वृद्ध महिला श्यामकली के बयान दर्ज हुए। एएसपी का कहना है कि आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है। बताया कि मृतक तीन माह पूर्व दुष्कर्म के एक मामले में जेल से छूटकर आया था।

पहले भी हो चुका है विवाद

वारदात से पहले भी दोनों भाईयों के बीच विवाद हो चुका है। बताते हैं कि उस समय दोनों शराब पीकर घर लौटे थे। तब मनोज और प्रमोद के बीच मारपीट हुई, इस दौरान मनोज ने प्रमोद पर बांका उठा लिया। पड़ोसियों के आने पर विवाद शांत हुआ।

मां जोड़ती रही हाथ लेकिन नहीं पसीजे दिल

वृद्ध मां श्यामकली बताती है कि झगड़े शुरू होती ही वो किसी तरह उठकर आंगन में आ गई। देखा तो बड़ा पुत्र प्रमोद अपने छोटे भाई मनोज को मार रहा था। हाथ जोड़ते हुए झगड़ा न करने के लिए कहा। इतनी ही देर में प्रमोद का पुत्र उपेंद्र कमरे से बांका उठा लिया। बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही छोटा पुत्र चीनी मिल गन्ना लेकर चला गया था।