amrit vichar news - Amrit Vichar

कांवड़ यात्रा : शराब पीकर बस चलाने पर होगी कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार। कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का बरेली रीजन अलर्ट है। रीजनल मैनेजर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शराब पीकर बस चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बसों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जाएगा।

पुराने बस अड्डे स्थित रीजनल कार्यालय में सोमवार को बैठक में आरएम मो. अजीम ने बरेली और रुहेलखंड डिपो के एआरएम के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पुराने और सेटेलाइट बस अड्डों के आसपास संचालित अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। सभी चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। शराब के नशे में बस चलाते पाए जाने वाले चालकों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान बस संचालन की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यहां से प्रमुख मार्गों पर संचालित बसों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति या रूट संबंधी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। साथ ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन और निर्धारित रूट प्लान का कड़ाई से पालन करते हुए बसों का संचालन कराया जाएगा। संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : पुलिस और टप्पेबाजों के बीच आधी रात को मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल; महिला समेत 4 गिरफ्तार

Rampur News : पालिका की लापरवाही, नाले में डूबा बालक, मचा कोहराम
रामपुर, अमृत विचार। नगर पालिका रामपुर की लापरवाही से सोमवार की अपराह्न करीब 2:30 बजे बारिश के बीच नाले में सात वर्षीय बालक के डूब गया। बालक के डूबने से उसके घर में कोहराम मच गया है। बारिश के दौरान खेलते हुए दो बच्चे नाले में गिर गए लोगों ने एक बच्चे को तो बचा लिया लेकिन, दूसरा बच्चा नाले की तेज धार में बह गया। मौके पर नगर पालिका परिषद की टीम अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में पहुंच गई। इसके अलावा पुलिस अधिकारी, एडीएम प्रशासन, एसडीएम सदर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

नाले में बच्चे के डूबने की खबर जिसने भी सुनी मौके की तरफ दौड़ पड़ा। वार्ड नंबर 36 के मोहल्ला सतूने संग नई बस्ती  निवासी शन्नू मिस्त्री का सात वर्षीय बेटा अब्दुल रहमान अपने दोस्त के साथ बारिश में खेल रहा था। दो बालकों के पांव फिसले और दोनों नाले में गिर गए। लोगों ने बच्चों को नाले में गिरते देखा तब डूबते हुए एक बच्चे को तो नाले से बाहर निकाल लिया। लेकिन, दूसरा बच्चा नाले की तेज धार में बह गया। मौके पर वार्ड 35 के सभासद मोहम्मद जफर भी पहुंच गए और उन्होंने अधिशासी अधिकारी को सूचना दी। उन्होंने बताया कि शन्नू मिस्त्री का एक बेटा रहमान खेलते हुए नाले में गिर गया उसके दोस्त को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन, रहमान नाले की तेज धार में बह गया। उन्होंने बताया कि अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी पालिका की रेस्क्यू टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। कुछ कर्मचारियों ने स्लेब को तोड़ना चाहा लेकिन, बारिश में स्लेब नहीं टूट सका इसके बाद रस्सी के सहारे कुछ कर्मचारी नाले में घुसे और बालक की तलाश में जुट गए। लेकिन रहमान नहीं मिला। परिजनों को रोते-रोते बुरा हाल है। मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, अधिशासी अधिकारी पालिका समेत सभासद मौके पर मौजूद थे।

नाले पर पड़ जाता स्लेब तो नहीं नहीं गिरते बच्चे
शहर के अधिकांश नालों पर स्लेब नहीं पड़े हैं जिसके कारण अक्सर बच्चे उनमें गिर जाते हैं। पिछली बरसात में नाले पर पर खुले नाले में चार वर्षीय फूल बी गिर गई थी। काफी प्रयास के बाद नाले से बच्ची का शव मिला था। शहर के नाले नवाबी दौर के बने हुए हैं और आज तक पालिका अधिकारी उनपर स्लेब नहीं डलवा सके हैं। जबकि पालिका के अधिकारियों द्वारा बहुत दावे किए जाते हैं।

शहर के खुले हुए नालों पर स्लैब डलवाने का काम कराया जा रहे हैं जो नाले खुले रह गए हैं उन पर स्लेब डलवाए जाएंगे। अब तो पूरा प्रयास है कि वार्ड 36 में डूब बच्चा जीवित मिल जाए। - सना मामून, पालिकाध्यक्ष।

ये भी पढ़ें - Moradabad News : इंजीनियर पति को धोखा देकर प्रेमी से मिलने बंगाल पहुंची शिक्षिका, दोनों ने खाया जहर.. महिला की मौत

Bareilly News : मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी बोला- 'कान में आती थीं जिन्न की आवाजें'
बरेली, अमृत विचार। जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 वर्षीय परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय मोहम्मद अरमान और साक्ष्य छिपाने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने जो हत्या का कारण बताया, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी का दावा है कि उसे कान में 'जिन्न की आवाजें' सुनाई देती थीं, जो उसे लोगों की हत्या करने के लिए उकसाती थीं।

CCTV फुटेज ने खोला हत्या का राज
धौराटांडा निवासी 65 वर्षीय सियाराम श्रीवास्तव 24 जुलाई की सुबह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव बिबियापुर रोड पर खून से लथपथ मिला था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके गले, सिर और सीने पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई थी।
शुरुआत में मृतक के बेटे ने पुरानी रंजिश के चलते तीन पड़ोसियों पर हत्या का शक जताया था, लेकिन पुलिस जांच में उनकी कोई भूमिका सामने नहीं आई।
इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले, जिसमें एक सफेद रंग की ओमनी वैन संदिग्ध हालत में घूमती हुई दिखाई दी, जिसने हत्या का राज खोल दिया।

पहले वैन से मारी टक्कर, फिर चाकू से गोदा
पुलिस जांच में पता चला कि संदिग्ध ओमनी वैन आरोपी मोहम्मद अरमान के पिता के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में अरमान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने पहले व्यापारी को अपनी वैन से जोरदार टक्कर मारी। जब वह गिर गए, तो उसने वैन के टूटे कांच और चाकू से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने मृतक के पास रखे 1,200 रुपये भी निकाल लिए थे, जिसमें से पुलिस ने 580 रुपये बरामद कर लिए हैं।

मानसिक भ्रम का शिकार है आरोपी
एसपी नॉर्थ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अरमान सूखे नशे का आदी है और उसका मानसिक उपचार भी चल रहा है।
पूछताछ में उसने अजीबोगरीब दावा किया कि उसे कान में "जिन्न की आवाजें" सुनाई देती थीं, जो उसे हत्या करने का आदेश देती थीं।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह हैलुसिनेशन (मानसिक भ्रम) का मामला प्रतीत होता है, जिसके चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पिता भी साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े, मृतक का आधार कार्ड, मोबाइल फोन, लूटी गई शेष नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई ओमनी वैन बरामद कर ली है। इसके साथ ही आरोपी के पिता को हत्या से जुड़े साक्ष्य छिपाने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : पुलिस और टप्पेबाजों के बीच आधी रात को मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल; महिला समेत 4 गिरफ्तार

Rampur News : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत, आरडीए के ध्वस्तीकरण आदेश पर कमिश्नर की रोक
रामपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट 'मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी' को फिलहाल बड़ी कानूनी राहत मिली है। रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा यूनिवर्सिटी परिसर के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश पर मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। वहीं, राजनीतिक मोर्चे पर भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं; आजम खान की पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा ने जल्द ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के रामपुर आने का दावा किया है।

दरअसल, इस पूरे मामले की सुनवाई 28 जुलाई को मुरादाबाद कमिश्नर कार्यालय में प्रस्तावित थी। लेकिन, शोक अवकाश होने के कारण कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा और निर्धारित सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से राहत की मांग करते हुए कमिश्नर के समक्ष एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इस पर विचार करते हुए मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने अंतरिम आदेश जारी कर दिया। उन्होंने मामले की अगली सुनवाई तक किसी भी तरह की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल टला बुलडोजर का खतरा, अगली तारीख का इंतजार
कमिश्नर के इस अंतरिम आदेश के बाद फिलहाल जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर मंडरा रहा बुलडोजर का खतरा टल गया है। अब सभी की निगाहें अगली सुनवाई की तारीख पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि आरडीए का ध्वस्तीकरण आदेश बरकरार रहेगा या उसमें कोई संशोधन किया जाएगा। हालांकि, अंतिम फैसला आने तक यूनिवर्सिटी प्रशासन को यह एक बड़ी फौरी राहत मानी जा रही है।

जेल में आजम खान से मिलीं तंजीन फातिमा
कानूनी दांव-पेंच के बीच रामपुर की राजनीति भी गरमाई हुई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से उनकी पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा ने रामपुर जिला जेल में जाकर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनके बड़े बेटे अदीब आजम और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सागर भी मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक चली इस अहम मुलाकात के बाद डॉ. तंजीन फातिमा ने बाहर आकर मीडिया से मौजूदा हालात पर बातचीत की।

जल्द रामपुर आ सकते हैं अखिलेश यादव
पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. तंजीन फातिमा ने एक बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही रामपुर का दौरा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत अखिलेश यादव जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मुद्दे और विवि के गेट पर धरने पर बैठे छात्रों के समर्थन में रामपुर पहुंचेंगे। हालांकि, अभी तक उनके दौरे की आधिकारिक तारीख और कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में कानूनी और राजनीतिक, दोनों ही मोर्चों पर जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा आने वाले दिनों में और गरमाने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें - Moradabad News : इंजीनियर पति को धोखा देकर प्रेमी से मिलने बंगाल पहुंची शिक्षिका, दोनों ने खाया जहर.. महिला की मौत

Bareilly News : पुलिस और टप्पेबाजों के बीच आधी रात को मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल; महिला समेत 4 गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और शातिर टप्पेबाजों (छिनतई करने वाले) के बीच मुठभेड़ हो गई। रात्रि गश्त के दौरान हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को घायल कर दिया। इस अभियान के तहत पुलिस ने तीन बदमाशों के साथ-साथ घटना में शामिल एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार और लूटे गए आभूषण बरामद हुए हैं।

ऐसे हुई मुठभेड़
प्रभारी निरीक्षक मीरगंज रवि कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। रविवार रात करीब 12:50 बजे कुल्छा पेट्रोल पंप से नगरिया सादात मार्ग पर उन्हें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
घायल बदमाश की पहचान अमन उर्फ शहजाद उर्फ शहजादे के रूप में हुई है, जिसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी (CHC) मीरगंज भेजा गया। मौके से पुलिस ने दो अन्य बदमाशों, पप्पू सिंह उर्फ फौजी और आसिफ को भी दबोच लिया।

15 जुलाई की टप्पेबाजी का हुआ खुलासा
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक चाकू, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 15 जुलाई 2026 को मीरगंज बाजार में एक महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया था और उसके सोने के कुंडल चोरी किए थे।

महिला साथी भी हुई गिरफ्तार
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि टप्पेबाजी की इस वारदात में आसिफ की पत्नी फईमा भी उनके साथ शामिल थी। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फईमा को लाभारी चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए सोने के कुंडल बरामद हो गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

<colgroup><col style="width:7.4466%;" /><col style="width:28.3366%;" /><col style="width:64.2303%;" /></colgroup>

क्र.

आरोपी का नाम

बरामदगी / भूमिका

1

अमन उर्फ शहजाद

मुठभेड़ में घायल (पैर में गोली लगी)

2

पप्पू सिंह उर्फ फौजी

मौके से गिरफ्तार

3

आसिफ

मौके से गिरफ्तार

4

फईमा (आसिफ की पत्नी)

चोरी किए गए सोने के कुंडल बरामद

अन्य जिलों में भी दिया है घटनाओं को अंजाम
प्रभारी सीओ मीरगंज अरुण कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अन्य जनपदों में भी इसी तरह की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस फिलहाल उनके आपराधिक इतिहास की गहनता से जानकारी जुटा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ मीरगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, 40 संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और CCTV से निगरानी

उर्स-ए-रजवी : बिहार, बंगाल और असम से आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग
बरेली, अमृत विचार। उर्स-ए-रजवी इस साल 6, 7 व 8 अगस्त को मनाया जाना है। बिहार, पश्चिम बंगाल व असम जैसे राज्यों से जायरीन का जमावड़ा लगता है। इन राज्य से आने वाली ट्रेनें फिलहाल पूरी तरह पैक हैं। भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन भी अपनी अपनी तैयारियां कर रहा है।

04013 लौखाबाजार-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में 01 से लेकर 5 अगस्त की सभी श्रेणियों में वेटिंग शुरू हो चुकी है। 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 01 अगस्त को 24 वेटिंग, 02 अगस्त को 28 वेटिंग, 03 अगस्त को 27 वेटिंग, 04 अगस्त को 17 वेटिंग, 05 अगस्त को 18 वेटिंग, 06 अगस्त को 21 वेटिंग, 13019 बाघ एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 01 अगस्त को 36 वेटिंग, 02 अगस्त को 47 वेटिंग, 03 अगस्त को 33 वेटिंग, 04 अगस्त को 14 वेटिंग, 05 अगस्त को 15 वेटिंग, 06 अगस्त को 48 वेटिंग, 14673 शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 01 अगस्त को 20 वेटिंग, 03 अगस्त को 24 वेटिंग, 05 अगस्त को 18 वेटिंग, 06 अगस्त को 14 वेटिंग दिखा रहा था। इन ट्रेनों एसी श्रेणियां भी लगभग फुल हो चुकी हैं।
इन ट्रेनों में भी चल रही लंबी वेटिंग

ट्रेन संख्या             ट्रेन का नाम
15903             डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
15909             अवध-असम एक्सप्रेस
05579             पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार
14663             अमृत भारत एक्सप्रेस
14691             मौर ध्वज एक्सप्रेस
15279             पुरबिया एक्सप्रेस

स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेल प्रशासन
दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठनों ने मुरादाबाद और इज्जतनगर रेल मंडल के अधिकारियों से मिलकर स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की थी। इसके बाद उर्स वाले दिन बरेली से अलग-अलग स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाना प्रस्तावित हैं। 8 अगस्त को बरेली-सहारनपुर, बरेली-गोरखपुर वाया सीतापुर, बरेली-अलीगढ़ वाया चंदौसी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने सीएमआई सैयद इमरान को व्यवस्थाएं चौकस रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि उर्स को देखते हुए बरेली जंक्शन पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस्लामिया ग्राउंड पर रेल वन एप हेल्प डेस्क के साथ टिकट विंडो खोली जाएगी। स्टेशन पर भी अतिरिक्त विंडो खोली जाएंगी। जगह-जगह सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

Bareilly News : सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, 40 संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और CCTV से निगरानी
बरेली, अमृत विचार। पिछले बरस उपद्रव झेल चुके बरेली शहर में सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन सुरक्षा इंतजामों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा। नाथनगरी में 40 ऐसे स्थान संवेदनशील सूची में रखे गए हैं, जहां पूर्व में विवाद सामने आते रहे हैं। ऐसे सभी स्थानों की पुलिस पिकेट की तैनाती के साथ सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की तैयारी कर ली गई है। इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से डे-नाइट मॉनीटरिंग के साथ गुप्तचर एजेंसियां भी इन जगहों पर नजर रखेंगी।

अफसरों के मुताबिक, महानगर के सभी 9 थाना क्षेत्रों के ऐसे सभी स्थान सूचीबद्ध किए गए हैं, जहां पिछले समय में धार्मिक जुलूसों के दौरान हुए विवाद सामने आए। इस लिहाज से 40 स्थान संवेदनशील पाए गए हैं। इनमें बारादरी, कोतवाली, प्रेमनगर और इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा स्थान संवेदनशील हैं। सावन माह में कांवड़ यात्रा के साथ हर समय धार्मिक गतिविधियां रहेंगी, इसलिए सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस पिकेट तैनात की जा रही। सीसीटीवी दिन-रात काम करेंगे। मिश्रित आबादी और भीड़ भरे इलाकों की मॉनीटरिंग को ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में नगर निगम के अंदर स्थापित इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से शहर के 145-165 जगहों पर एक साथ नजर रखी जा सकती है। आईसीसीसी में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। सोशल मीडिया पर खुराफात और अफवाहें फैलाने वालों पर कार्रवाई के लिए भी पुलिस ने कमर कस ली है। सावन से पहले ही पुलिस टीमें सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग में जुट गई हैं।

महानगर क्षेत्र में 40 प्वाइंट चिन्हित किए हैं, जहां पुलिस पिकेट के साथ सीसीटीवी और ड्रोन से पुलिस लगातार नजर रखेगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं। खुराफात करने वालों के खिलाफ कठोर एक्शन लिया जाएगा। -मानुष पारीक, एसपी सिटी।

Moradabad News : इंजीनियर पति को धोखा देकर प्रेमी से मिलने बंगाल पहुंची शिक्षिका, दोनों ने खाया जहर.. महिला की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में स्थित गोलबाजार क्षेत्र के लॉज से केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका का शव गुरुवार रात को पुलिस ने बरामद किया गया। उसके साथ मौजूद युवक बेहोशी की हालत में मिला, जिसे तुरंत खड़गपुर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। शिक्षिका बरेली और युवक मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र का रहना वाला है। जबकि पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान बरेली जनपद की निवासी शुभांगी माहेश्वरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शुभांगी माहेश्वरी का मुगलपुरा प्रथम में रहने वाले आमिर अली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। युवती के परिजन ने विरोध किया तो शुभांगी ने आमिर से शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद आमिर ने बिना धर्म बदले ही कथित तौर पर हिंदू धर्म अपनाने का ड्रामा किया था। तीन जुलाई 2023 में आमिर ने मुरादाबाद के तत्कालीन जिला अधिकारी को हिंदू धर्म अपनाने के लिए शपथ पत्र दिया था। जिसमें आमिर ने कहा था कि उसकी हिंदू धर्म आस्था है और वह हिंदू धर्म अपनाना चाहता है। उसने शपथ पत्र में अपना नाम आमिर अली से परिवर्तित कर अमित माहेश्वरी रखने की अनुमति मांगी थी।

हिंदू धर्म अपनाने की प्रक्रिया संबंधी जांच में मामला फर्जी मिलने पर जिलाधिकारी ने अनुमति नहीं दी थी। इसी बीच शुभांगी के परिजन ने उसकी शादी एक इंजीनियर के साथ कर दी। शादी के बाद अपने पति के साथ पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में रहने लगी। शादी से पहले बीच चल रहा प्रेम शुभांगी की शादी के बाद बरकरार रहा है। आमिर अली 23 जुलाई को शुभांगी से मिलने खड़गपुर पहुंच गया। खड़गपुर गोलबाजार में लॉज अपने नाम से कमरा बुक कराया कुछ देर बाद घर से बहाना करके शुभांगी भी लॉज में पहुंच गई। दोनाें शाम तक कमरे से नहीं निकले। शाम तक शुभांगी के घर नहीं पहुंचने पर पति अपने परिचितों से जानकारी ली। जानकारी नहीं मिलने पर खड़गपुर टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक करने पर पुलिस गोल बाजार के लॉज तक पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में पाया। प्रारंभिक आशंका है कि दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ सेवन किया था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुभांगी माहेश्वरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि आमिर अली की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

बंगाल पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस से किया संपर्क
युवक के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर आमिर अली के बारे में जानकारी जुटाई गई। मुरादाबाद पुलिस ने आमिर अली के घर जाकर स्थिति के बारे में पता किया, तब जाकर सारा मामला सामने आया है। आमिर के परिजन भी बंगाल पहुंच गए हैं। महिला के परिजन का आरोप है कि आमिर ने उसे जहर देकर हत्या की है और खुद जहर खाने का नाटक कर रहा है। वहीं मुगलपुरा थाना पुलिस का कहना है कि बंगाल पुलिस की ओर से जानकारी मांगी गई थी।

ये भी पढ़ें - Rampur News : चाकू चौराहे के पास डंपर की चपेट में बाइक सवार के हुए दो टुकड़े, साथी घायल

Bareilly News : कासगंज-ऐशबाग रूहेलखंड एक्सप्रेस 11 साल बाद फिर से पटरी पर, सफर से पहले चेक करें नया टाइम टेबल
बरेली, अमृत विचार। 11 साल से बंद कासगंज-ऐशबाग रूहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन आखिकार शुरू हो गया। मीटर गेज से ब्रॉड गेज में अपग्रेड होने के बाद इस रेल खंड पर ये ट्रेन पहली बार चली है। रविवार को पूरनपुर और उझानी स्टेशनों से उद्घाटन स्पेशल को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाई। 05018 उद्घाटन स्पेशल उझानी से चलकर रविवार दोपहर 17 मिनट की देरी से 13:22 बजे बरेली जंक्शन पहुंची। अब आज से ट्रेन का नियमित संचालन किया जाना है, जिसकी वजह से पांच ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि सोमवार से 15312/15311 कासगंज-ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस का नियमित संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस लालकुआं से 20.00 बजे चलकर किच्छा से 20.23 बजे, बहेड़ी से 20.41 बजे, भोजीपुरा से 21.12 बजे, इज्जतनगर से 21.41 बजे, बरेली सिटी से 22.01 बजे और बरेली जंक्शन से 22.18 बजे रवाना होगी। इसके अलावा 55357 पीलीभीत-मैलानी सवारी गाड़ी, 55358 मैलानी-पीलीभीत पैसेंजर, 55085 पीलीभीत-डालीगंज पैसेंजर, 55316 पीलीभीत-बरेली सिटी पैसेंजर सोमवार से बदली हुई समय सारिणी के मुताबिक चलेगी।

दो ट्रेनें बरेली सिटी पर रहेंगी निरस्त
रूहेलखंड एक्सप्रेस के कारण दो ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट व शार्ट ओरिजनेट कर दिया है। ये दोनों ही ट्रेनें बरेली सिटी स्टेशन पर निरस्त रहेंगी। 75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू ट्रेन बरेली सिटी के स्थान पर इज्जतनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। इज्जतनगर स्टेशन पर ये ट्रेन 22.20 बजे के स्थान पर 22.50 बजे यात्रा समाप्त करेगी और 75301 बरेली सिटी-टनकपुर डेमू ट्रेन बरेली सिटी के स्थान पर इज्जतनगर स्टेशन से 07.25 बजे चलाई जायेगी।

ये भी पढ़ें - बरेली की बेटी का कमाल : 'कवच' से बचाई मलिहाबाद के दशहरी की मिठास, 'मैंगो मैन' ने किया सम्मानित

बरेली की बेटी का कमाल : 'कवच' से बचाई मलिहाबाद के दशहरी की मिठास, 'मैंगो मैन' ने किया सम्मानित
बरेली, अमृत विचार। विश्व प्रसिद्ध मलिहाबाद के दशहरी आम को कीटों से बचाने के लिए बरेली की एक होनहार बेटी ने एक बड़ी और अनूठी पहल की है। 12वीं कक्षा की छात्रा ऐशानी अग्रवाल के प्रयासों से मलिहाबाद की आम की बगियों की तस्वीर बदल रही है। उनके द्वारा किसानों तक पहुंचाई गई 'कवच' तकनीक की पूरे राज्य स्तर पर जमकर प्रशंसा हो रही है। इस सीजन में मलिहाबाद के कई बागों में फल कागज के इन विशेष 'कवच बैग' में सुरक्षित ढके हुए नजर आ रहे हैं।

क्या है 'कवच' तकनीक?
यह वही वैज्ञानिक तकनीक है जिसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है।
ऐशानी के अनुसार, जब आम का फल छोटा होता है, तभी उस पर यह विशेष कागज का बैग (कवच) चढ़ा दिया जाता है।
इससे हानिकारक मक्खियां और कीट फल तक नहीं पहुंच पाते।
फल का छिलका पूरी तरह से साफ, दाग-रहित और सुरक्षित रहता है, जिससे किसानों को बाजार में आम के बेहतर दाम मिलते हैं।

'एग्रोमैंगो' के जरिए बांटे 1 लाख से अधिक मुफ्त 'कवच'
शहर के प्रमुख कार्डियो सर्जन डॉ. अमरेश अग्रवाल और डॉ. तनु अग्रवाल की बेटी ऐशानी ने इस तकनीक को आम उत्पादक लघु किसानों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। वह इस बार लखनऊ में किसानों के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं। अपनी पहल 'एग्रोमैंगो' (Agromango) के जरिए ऐशानी अब तक सैकड़ों छोटे और सीमांत किसानों को एक लाख से अधिक 'कवच फ्रूट बैग' और 'सेफ्टी किट' बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध करा चुकी हैं।

'मैंगो मैन ऑफ इंडिया' ने किया सम्मानित
ऐशानी अग्रवाल की इस पर्यावरण-अनुकूल और किसान-हितैषी पहल को बड़ा सम्मान मिला है। हाल ही में विश्व आम दिवस के अवसर पर 'मैंगो मैन ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर पद्मश्री हाजी कलीमुल्लाह खान ने ऐशानी को उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ऐशानी की इस सफलता से बरेली जिले का नाम भी रोशन हुआ है।

Rampur News : चाकू चौराहे के पास डंपर की चपेट में बाइक सवार के हुए दो टुकड़े, साथी घायल
रामपुर, अमृत विचार। नैनीताल हाईवे के करीब चाकू चौराहा जाने वाले क्षतिग्रस्त सड़क पर सोमवार सुबह के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार के दो टुकड़े हो गए, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान मुरादाबाद निवासी 45 वर्षीय नवाब के रूप में हुई है। जबकि साथी इकरार को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना गंज और भोट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल इकरार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक नवाब के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवाया। भोट थाना प्रभारी अर्जुन त्यागी ने बताया कि बाइक सवार सोमवार सुबह दवा लेने के लिए बिलासपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के दौरान स्कूल जा रहे शिक्षक आकिल खान ने बताया कि इसी मार्ग पर कई सड़क हादसे हो चुके हैं। चाकू चौराहे से नैनीताल मार्ग को कनेक्ट करने वाला छोटा सा टुकड़ा बहुत क्षतिग्रस्त है, गड्डों के कारण बाइक सवार और ऑटो को दिक्कतें हो रहीं हैं। ऐसे में तेज रफ्तार भारी वाहन और डंपर चालकों की लापरवाही के कारण यहां हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। मामले में पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता केवी सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि ये हिस्सा एनएचएआई मुरादाबाद के क्षेत्र में आता है। इसलिए विभाग ने इसकी मरम्मत नहीं की है, इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

Bareilly News : पुलिस के खौफ से रेलवे ट्रैक की ओर भागे ट्रक ड्राइवर, ट्रेन से कटकर दो की दर्दनाक मौत; बॉर्डर पर वसूली के लगे आरोप
बहेड़ी/बरेली,अमृत विचार। बरेली-नैनीताल हाईवे पर यूपी-उत्तराखंड सीमा स्थित मुंडिया टोल प्लाजा के पास रविवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। कथित तौर पर चेकिंग टीम और पुलिस के खौफ से अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग रहे दो युवा ट्रक ड्राइवर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर दौड़ाने और वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हालात को काबू करने के लिए कई थानों की फोर्स तैनात करनी पड़ी।

घटना रविवार शाम करीब 3:45 बजे की है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड की ओर से रेता-बजरी लेकर आने वाले ट्रकों की यूपी-यूके बॉर्डर पर चेकिंग चल रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त सीमा पर रेता-बजरी से लदे कई ट्रक खड़े थे और चेकिंग टीम के साथ ड्राइवरों की बातचीत चल रही थी।

इसी दौरान तीन और ट्रक वहां पहुंचे। उनके चालक भी पुलिस से बात करने के लिए आगे बढ़े। चश्मदीदों का कहना है कि अचानक एक पुलिसकर्मी अपनी सीट से उठा, जिसे देखकर पीछे से आए ट्रक ड्राइवर घबरा गए और वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस से बचने की हड़बड़ी में वे पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचे। तभी बहेड़ी की ओर से आ रही ट्रेन संख्या 55313 की चपेट में आने से दो ड्राइवरों की मौत हो गई, जबकि कुछ बाल-बाल बच गए।

मृतकों की पहचान:
वासिफ (32 वर्ष): निवासी मुंडिया जागीर, थाना देवरनिया
इरफान (20 वर्ष): निवासी कंजादासपुर, थाना इज्जतनगर (बरेली)

परिजनों का हंगामा और वसूली के आरोप
युवा ड्राइवरों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि पुलिस ने ड्राइवरों को दौड़ाया था, जिसकी वजह से वे ट्रैक की ओर भागे। इलाके में रेता-बजरी के धंधे में वन विभाग और पुलिस टीमों पर अवैध वसूली (रॉयल्टी) के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। घटना के बाद भी यही सवाल गूंजता रहा कि आखिर ड्राइवरों को किस बात का खौफ था कि उन्हें अपनी गाड़ियां छोड़कर भागना पड़ा?

देर रात तक चलती रही वार्ता
हंगामे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। पुलिस अधिकारियों ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा ने ट्रेन की चपेट में आने से दो मौतों की पुष्टि की है। वहीं, चेक पोस्ट से लेकर थाने तक पुलिस और परिजनों के बीच देर रात तक वार्ता का दौर चलता रहा।

"दोनों लोगों की दुर्घटना में मौत हुई है। परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं। वहां पर कई विभागों के चेक पोस्ट हैं, पुलिस पर दौड़ाने के आरोप सरासर गलत हैं।" - अरुण कुमार, सीओ।