administration alert - Amrit Vichar

बर्ड फ्लू : संक्रमित जोन पर प्रशासन का पहरा, ग्रामीणों की आवाजाही पर रोक
बिलासपुर, अमृत विचार। तहसील में बर्ड फ्लू के पैर पसारे जाने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। संक्रमित जोन के एक-एक किलोमीटर वाले क्षेत्र में आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही पोल्ट्री फार्म की छत पर बैठने वाले पक्षियों को उड़ाने और सेनेटाइज करने का कार्य जारी है।

तहसील क्षेत्र में गांव सीहोर और चदेंन के दो पोल्ट्री फार्मों की मुर्गियां बर्ड फ्लू से संक्रमित निकल आईं थीं। प्रशासन ने मुर्गियों को खड्डा खोदकर उसमें दफन करवा दिया था। दोनों पोल्ट्री फार्मों में लगभग 52 हजार मुर्गियां मौजूद थीं। इसके अलावा भारत सरकार की एडवाइजरी के अंतर्गत दोनों पोल्ट्री फार्मों को इफेक्टेट जोन में रखा था। साथ ही यहां नौ टीमों का गठन करके उन्हें अलग-अलग कार्यों को अंजाम देने के लिए लगा दिया है।

दोनों स्थानों पर जाने वाले रास्तों पर अवरोधक लगा दिए गए हैं, ताकि वहां ग्रामीणों का अवागमन न होने पाए। इसी बीच बुधवार सुबह प्रशासन ने सख्ती और बढ़ा दी। कर्मचारी लगातार वहां तैनात रहे और सेनेटाइज किया गया। बगुलों को उड़ाने के लिए भी एक कर्मचारी की तैनाती की गई। ताकि अन्य पक्षी इस बीमारी की चपेट में न आ सकें।

एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि प्रशासन इस बीमारी से निबटने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। संक्रमित क्षेत्र में चौकसी बढ़ाई गई है। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है। अब टीमों की संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई है। कहा कि दोनों फार्मों पर पुलिस की तैनाती है। पक्षियों को बचाने की भी कवायद जोरों पर है। वहीं, रामपुर शहर से लेकर देहात तक मुर्गा और अंडा की बिक्री पर रोक जारी है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अजीज हसन अंसारी, एडीओ पंचायत सलीम हुसैन, प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह, तहसीलदार शिव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

दूसरे स्थानों से नहीं आएगा चिकन व अंडा, सीमाएं सील
जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने बुधवार को तहसील सभागार में बर्ड फ्लू के मामलों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं होती है। तब तक जनपद में चिकन और अंडे की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। सीमाएं सील कर दी गईं हैं। दूसरे क्षेत्रों से भी जनपद में चिकन या अंडे का आगमन नहीं होगा। क्षेत्र को दो जोनो में विभाजित किया गया है। एक जोन की निगरानी एसडीएम अरुण कुमार तथा दूसरे जोन की निगरानी तहसीलदार शिवकुमार शर्मा करेंगे। लेखपालों, ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करने के निर्देश दिए। कहा कि अभी स्थिति कंट्रोल में है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी अरुण कुमार, सीओ रविंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी सीवीओ डॉ. अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रतापगढ़: 23 केंद्रों पर आरओ/एआरओ की परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट
प्रतापगढ़, अमृत विचार। जिले के 23 विद्यालयों में 27 जुलाई को आरओ एआरओ की परीक्षा है। परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। डीएम शिव सहाय अवस्थी,एसपी डा.अनिल कुमार सहित अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। परीक्षा में 10 हजार 248 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

डीएम ने सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आरओ-एआरओ की परीक्षा के लिए समस्त नामित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवंटित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर आवागमन के मार्गों तथा विशेष परिस्थितियों के लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी ली। जिससे गोपनीय पैकेट परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आरंभ होने के नियत समय के 1.30 घंटा पूर्व पहुंचाने में कोई भी असुविधा न हो। शनिवार को परीक्षा केंद्र की तैयारियों का भौतिक सत्यापन किया गया।

जिन विद्यालयों को परीक्षा का केंद्र बनाया गया है उनमें केपी हिंदू इंटर कालेज, न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल, जीजीआइसी, जीआइसी, लोकमान्य तिलक इंटर कालेज, पीबी इंटर कालेज सिटी, पीबीपीजी कॉलेज सिटी,सेंट जेवियर्स स्कूल रंजीतपुर चिलबिला, आरआरके इंटर कालेज दिलीपपुर, आत्रेय एकेडमी, डाल्फिन पब्लिक स्कूल, एमडीपीजी कालेज, संगम इंटरनेशनल स्कूल, बीएसएस एकेडमी,संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा, राम अंजोर मिश्र इंटर कालेज लालगंज, हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज लालगंज, कालूराम इंटर कालेज शीतलागंज, राम राज इंटर कालेज पट्टी, पीजी कालेज पट्टी, राजकीय इंटर कालेज पूरबगांव, स्वामी करपात्री इंटर कालेज रानीगंज तथा नेशनल पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

संभल में बच्चों के अलम और ताजिया उठाकर चलने पर लगी पाबंदी
संभल, अमृत विचार। संभल में अलम के बाद मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार को एएसपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सदर कोतवाली में गणमान्य लोगों और वॉलिंटियर्स के साथ बैठक में साफ कहा कि जुलूस परंपरागत मार्ग से निकाला जाएगा। नाबालिग बच्चे अलम और ताजिये होल्ड नहीं करेंगे। सरकार की गाइडलाइन का हर हाल में पालन किया जाएगा। बैठक के बाद वॉलिंटियर्स को कार्ड भी दिए गए।

मोहर्रम से पहले गुरुवार को निकाले जाने वाले अलम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है। जहां जुलूस के मार्गों पर सुरक्षा में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है, वहीं निगरानी के इंतजाम भी किए गए हैं। इस बीच बुधवार को एएसपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव, आईपीएस सीओ संभल आलोक भाटी, सीओ असमोली कुलदीप कुमार ने मोहर्रम और अलम को लेकर गणमान्य लोगों व ताजियेदारों से संवाद किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि ऐसा कोई काम नहीं किया जाएगा जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति सामने आए। जुलूस को शांति से निकलवाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाए। उन्होंने जुलूस में सरकार की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि मोहर्रम पर ताजिये की ऊंचाई 10 फीट से ज्यादा नहीं रहेगी।

ताजिया या अलम परंपरागत मार्गों से निकाले जाएंगे। इसके साथ ही नाबालिग बच्चे अलम और ताजिये को लेकर नहीं चलेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूर्व में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं कि नाबालिग बच्चे अलम और ताजिये को लेकर चल रहे हैं और तार से छूने पर करंट आने से हादसा हो गया। इसलिए सभी लोग यह समझ लें कि बच्चे ताजिया और अलम से वर्जित रखे जाएंगे। यह ताजिया और अलम को होल्ड नहीं करेंगे। बालिग और समझदार लोग ही अलम व ताजिया लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि यह गम का मौका है। ढोल परंपरा के अनुसार ही बजेंगे। बिना वजह किसी दूसरी समुदाय के घर के आगे ढोल नहीं बजाए जाएंगे। ढोल को लेकर आपस में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे और विवाद नहीं करेंगे। इसे लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

वॉलिंटियर्स को दिए गए कार्ड
सदर कोतवाली में मोहर्रम और अलम को लेकर बैठक के बाद वॉलिंटियर्स को कार्ड भी वितरित किए गए। बैठक में नवाब साद आदिल, साबिर हुसैन, मुकीम साबरी, नाजिर, जहीर, मोहम्मद जैद, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद नफीस, अफसर, बन्ने हसन, अनीस पहलवान, रफीक राही, मोहम्मद तनवीर, नेता कल्लू सहित तमाम लोग रहे।

मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शहरी क्षेत्र में आने वाले तीन थानों क्षेत्रों से संबंधित दोनों वर्गों के 255 लोगों को पाबंद किया जा रहा है। जिसके लिए लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। अतिसंवेदनशील संभल में मोहर्रम के साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसके दृष्टिगत तैयारी की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि तीन थानों से 20 चालानी रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें संभल कोतवाली क्षेत्र के 156, नखासा थाना क्षेत्र के 25 और हयातनगर थाना क्षेत्र के 74 लोग शामिल है। इन लोगों से शांति भंग किए जाने का अंदेशा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि इन लोगों को एक लाख से पांच लाख रुपये तक के मुचलके से पाबंद किया जा रहा है। इसके लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संभल में शांति व्यवस्था कायम रखने के दृष्टिगत लोगों को पाबंद किया जा रहा है। इनमें दोनों वर्गों के लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-संभल : आधार कार्ड में फर्जीवाड़े का एक और आरोपी गिरफ्तार

कासगंज: रामजी लाल के आने की आहट पर क्षत्रिय समाज अलर्ट...जगह-जगह लाठी डंडे लेकर रहा तैनात
कासगंज, अमृत विचार। राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। उनके कासगंज आगमन की आहट के बाद क्षत्रिय समाज के लोग मंगलवार की सुबह से सक्रिए हो गए। जगह जगह सड़कों पर हाथों में लाठी डंडा और काले झंडे लेकर दिखाई दिए। क्षत्रिय समाज के लोगों ने सोमवार की रात से सोशल मीडिया पर एक दूसरे से संपर्क कर रणनीति तैयार कर ली थी। इसी रणनीति के तहत आगरा कासगंज का प्रशासन अलर्ट हो गया। सांसद रामजीलाल सुमन को आगरा स्थित आवास पर ही नजरबंद कर लिया।

दरअसल पटियाली के देउरईया गांव में तीन मई को चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगे। महिलाओं, पुरुषों के साथ मारपीट कर घरों में जमकर तोड़ फोड़ की गई। इस पूरे मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया। मंगलवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गांव में भेजकर पीड़ितों से मुलाकात कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। जिसमें सपा सांसद रामजीलाल सुमन का भी था। उनके आने की आहट को लेकर क्षत्रिय समाज में आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर पोस्टकर सांसद से बदला लेने का मन बना लिया।

मंगलवार की सुबह होते ही पटियाली में जगह-जगह क्षत्रिय समाज के लोग जमा हो गए। जगह जगह सड़कों पर हाथों में लाठी डंडा और काले झंडा लेकर सड़कों मोर्चा संभाला। क्षत्रिय समाज के लोगों का कहना था कि अगर रामजी लाल आएंगे तो राणा सांगा के अपमान का बदला लिया जाएगा। इस दौरान राजू  चौहान, हिमांशु चौहान, अवधेश,रोहित सोलंकी, अमित सोलंकी आदि कई मौजूद रहे।

शाहजहांपुर: अब खराब मौसम के लिए हो जाएं अलर्ट...वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी
शाहजहांपुर, अमृत विचार: मौसम को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है, जिसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। लोगों को जागरूक करते हुए चेतावनी जारी की गई है।

चेतावनी भरे पत्र में कहा गया है कि 17 एवं 18 अप्रैल के मध्य जनपद में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात तेज सतही हवा(आंधी) चल सकती है।

इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरते, खुले स्थान पर हों तो, पक्के मकान की शरण लें, मौसम खराब होने पर जल स्रोतों नदी, तालाब, पोखरे, हैंडपंप आदि, पेड़, बगीचा तथा कच्चे व कमजोर भवनों या निर्माणाधीन संरचनाओं से दूरी बनाए रखें।

मौसम खराब होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे किसान तुरंत सुरक्षित स्थान की शरण लें, आपात काल की स्थिति में 112, 1070 पर संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ऋतिक ने गलत काम से किया मना तो मार डाला...पुलिस को उलझाने के लिए बुना ये जाल !

लखीमपुर-खीरी: हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, अग्नि सुरक्षा पर किया मंथन
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार: जिले में हो रहे अग्निकांडों और भीषण गर्मी में हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अग्निशमन व आपात सेवा विभागों के साथ बैठक कर अग्नि सुरक्षा और हीट वेव से निपटने और लोगों को जागरूक करने पर मंथन किया। साथ ही ढीले और झूलते बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराने के न सिर्फ निर्देश दिए, बल्कि प्रत्येक स्थान पर सुधार कार्य का प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) जारी करने को कहा।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित अग्निशमन व आपात सेवा विभागों की गोष्ठी में डीएम ने विद्युत महकमे को कड़ी हिदायतें दीं। उन्होंने कहा कि अवर अभियंता 100 प्रतिशत क्षेत्रों की जांच करें। एसडीओ 50 प्रतिशत क्षेत्रों का सत्यापन करें। अधिशासी अभियंता 10 प्रतिशत क्षेत्रों का निरीक्षण करें। अधीक्षण अभियंता कम से कम पांच प्रतिशत क्षेत्रों का स्वयं भौतिक सत्यापन करें।

डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को अग्निशमन वाहनों को जलापूर्ति के लिए फायर हाइड्रेंट लगने एवं जल निगम और सीएफओ को 10 प्रतिशत चेक करने को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि सिर्फ प्रशासन नहीं, बल्कि जनता की सतर्कता ही असली सुरक्षा कवच है। जब गांवों में लोग जागरूक होंगे, तभी आपदा से निपटना आसान होगा।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक तहसील में ऐसी बैठकें कराई जाएं, जिनमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, अग्निशमन अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के लोग उपस्थित रहें। इन बैठकों में ग्रामीणों को आग से बचाव के उपाय, प्राथमिक सहायता, और फायर ब्रिगेड से संपर्क के तरीकों की जानकारी दी जाए।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी एआर शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सूखी फसल अवशेष, लूज बिजली के तार और चूल्हे-अंगीठी का असावधानी से प्रयोग आग फैलाने की मुख्य वजहें हैं। हर गांव में कम से कम एक प्राथमिक अग्निशमन किट होनी चाहिए, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।

गर्मी का कहर नहीं सताएगा, अगर अपनाएंगे ये बचाव मंत्र
गोष्ठी के दौरान सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने गर्मी, लू और हीट वेव से बचने के उपायों पर प्रकाश डाला। कहा कि इस मौसम में बिना जरूरी काम के दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। साथ ही उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने, सिर को टोपी या गमछे से ढकने और घर से निकलते समय छायादार स्थानों का प्रयोग करने की सलाह दी।

सीएमओ ने कहा कि लू से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है सतर्कता और सजगता। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं विशेष रूप से सावधानी बरतें। लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस, जरूरी दवाएं और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं हैं।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: डीआईओएस ने की छापेमारी, पुस्तक विक्रेताओं व स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप

बरेली: अब खून से लाल नहीं होगी कोई विवादित जमीन, जानिए प्रशासन ने क्या कदम उठाया
बरेली, अमृत विचार। जमीनों के झगड़ों में खूनखराबे और फर्जीवाड़े के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन सजग हो गया है। तहसीलवार ऐसी जमीनों को सूचीबद्ध किया जा रहा है, जिनके कई दावेदार हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी एसडीएम अपनी निगरानी में यह सूची तैयार करा रहे हैं।

जमीनों के झगड़ों में कुछ ही साल में जिले में तमाम गंभीर वारदातें हुई हैं। फर्जीवाड़ा कर जमीनों को बेचकर लोगों को ठगने के मामले भी बढ़े हैं। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी एसडीएम को उन जमीनों की सूची तैयार कराने को कहा है जिन पर कई लोगों ने दावा ठोंक रखा है। इसके बाद सभी एसडीएम ने अपनी-अपनी तहसील में ऐसे मामलों को सूचीबद्ध कराना शुरू कर दिया है।

डीएम ने यह सूची 13 जनवरी तक मांगी है। इस छानबीन में सदर तहसील में अब तक दो मामले सामने आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक तहसीलवार रिपोर्ट मिलने के बाद ऐसी जमीनें प्रशासन की निगरानी में रहेंगी ताकि उन पर कब्जे को लेकर कोई विवाद या फर्जीवाड़ा न हो।
इनसेट

सिविल न्यायालयों में लगातार बढ़ रहे हैं केस
जिले में ऐसे तमाम केस सामने आए हैं जिनमें किसी फर्जी व्यक्ति को जमीन का मालिक बताकर या कागजों में जालसाजी कर बैनामे करा दिए गए। प्रशासन के स्तर पर ऐसे मामलों का निपटारा न हो पाने की वजह से वे सिविल कोर्ट में चले जाते हैं। हाल ही में सिविल कोर्ट में ऐसे मामलों की संख्या काफी बढ़ी है। बैनामों के बाद दाखिल खारिज में देरी होने से भी इस तरह के फर्जीवाड़े और कब्जों की कोशिश होती है। कुछ समय पहले ही पीलीभीत रोड पर करोड़ों कीमत के एक प्लॉट पर कब्जे के लिए दिनदहाड़े भारी गोलीबारी हुई थी।

एसडीएम सदर गोविंद मौर्य ने बताया कि जमीनों के मामले में पहला बैनामा और आखिरी वसीयत ही मान्य होती है। एक जमीन पर एक से ज्यादा बैनामे कराकर फर्जीवाड़े किए जाते हैं। ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है। जिलाधिकारी ने इनकी सूची मांगी है। इस पर खोजबीन की जा रही है।

रुद्रप्रयाग: बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक, भूस्खलन का बड़ा खतरा, प्रशासन अलर्ट
रुद्रप्रयाग, अमृत विचार। बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक लग गया है। आज सुबह से यात्रा को सोनप्रयाग से रोक दिया गया है। बारिश से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आपको बता दें कि अभी तक भूस्खलन व अतिवृष्टि से यात्रियों व स्थानीय नागरिकों समेत 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सोनप्रयाग से केदारनाथ तक हाईवे और पैदल मार्ग भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील है और जानमाल की क्षति का खतरा बना है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बीते 21 जुलाई को तड़के चार बजे चीरबासा में भारी भूस्खलन की चपेट में आने से तीन यात्रियों की मौत हो गई थी।

इस दौरान पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर और टनों मलबा गिरा था, जिससे पांच यात्री घायल भी हो गए थे। इसके बाद बीते 31 जुलाई की देर शाम को भीमबली से लिनचोली के बीच अतिवृष्टि से हजारों यात्री फंस गए थे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड सहित स्थानीय लोगों के द्वारा 13 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया।
फिलहाल सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच दोतरफा आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए। कहा कि, बारिश होने की स्थिति में यात्रियों की आवाजाही को रोकें।

Unnao: दो मंजिला इमारत में विस्फोट के बाद प्रशासन सतर्क...मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 35 किलो अधबने पटाखे बालू से किए बरामद
उन्नाव, अमृत विचार। बीघापुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवगंज में मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एक घर के पीछे बालू के ढेर में छुपी विस्फोटक सामग्री बरामद की है। विस्फोटक बरामद होने के बाद सुरक्षा उपायों को त्वरित रूप से लागू कर विस्फोटक सामग्री को नष्ट कर दिया गया है। जिले के एक दो मंजिला घर में विस्फोट होने के बाद से पुलिस प्रशासन सतर्क है।

शिवगंज गांव निवासी मुन्ना पुत्र स्व. बाबूलाल आतिशबाजी का काम करता है। मुखबिर की सूचना पर उसके घर के पीछे बालू के ढेर में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री छिपाने की सूचना मिली। सूचना के बाद बीघापुर की पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और कानूनगो मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच शुरू की।

इस दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बालू के ढेर के नीचे छुपे हुए बोरियों में करीब 35 किलो बने और अधबने पटाखे मिले। इसके साथ ही पटाखों के साथ-साथ अन्य संभावित विस्फोटक सामग्री भी वहां बरामद की। सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर, सभी विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस सामग्री का उपयोग आतिशबाजी के लिए किया जा सकता था, लेकिन इसे उचित तरीके से सुरक्षित किया गया था। विस्फोटक सामग्री की खोज के बाद इलाके में किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका को समाप्त कर दिया गया है। घटना के बाद से पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्यवाही की है।

ये भी पढ़ें- Unnao: सील तोड़कर भवन का प्रयोग करने पर चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराई रिपोर्ट...गैंगस्टर की दो अरब से अधिक की संपत्ति पुलिस ने की थी कुर्क

अलीगढ़ में तनाव बरकरार, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट पर
अलीगढ़। अलीगढ़ के मामू-भांजा इलाके में चोरी के शक में युवक की कथित पिटाई से मौत के बाद पुराने शहर में तनाव की स्थिति बरकरार है और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन अलर्ट पर हैं। इस बीच शहर के मुख्य मौलवी ने लोगों से शांति की अपील की है।

मंगलवार रात मामू भांजा इलाके में भीड़ द्वारा फरीद (35) नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना से इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) अमित कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा, “हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।’’ अलीगढ़ के प्रमुख मुफ्ती खालिद हमीद ने शहर में शांति और हिंदू-मुस्लिम सौहार्द का आह्वान किया। मुफ्ती ने कहा कि पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए और "किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव के आगे झुके बिना" दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक (नगर) एम. शेखर पाठक ने बुधवार को बताया था कि पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, फरीद एक भोजनालय में काम करता था। मंगलवार देर रात वह काम खत्म करके अपने घर लौट रहा था। रास्ते में पुराने शहर के मामू भांजा मोहल्ले में कुछ लोगों ने उसे चोरी करने के शक में घेर कर मारा—पीटा।

पाठक के मुताबिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल फरीद को मलखान सिंह अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि युवक की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगी।

पाठक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं और कुछ अन्य अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय सुमन ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी और अब्दुल करीम चौक समेत संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: IAS की गाड़ी से नीली बत्ती उतरनामा पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, एसपी ने दो सब इंस्पेक्टरों को किया लाइनहाजिर

सीएम योगी एक फरमान, अगर सड़कों पर हुई नमाज तो खैर नहीं, आखिर क्या है आदेश
प्रयागराज, अमृत विचार: ईद-उल-अजहा यानी की बकरीद को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री का कड़ा फरमान जारी हुआ है। इसमें सीएम ने साफ तौर पर कहा गया है कि अगर सड़कों पर नमाज पढ़ी गई, सड़क या सार्वजनिक स्थानो पर कुर्बानी दी गई, तो उनपर सख्त कार्यवाई की जाएगी।

सड़कों पर न अदा करें नमाज

पुलिस और प्रशासन ने सारे बंदोबस्त पहले से कर दिए है। सोमवार को होने वाली बकरीद पर नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन की सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है। बकरीद पर शहर हो या फिर ग्रामीण इलाका, कही भी सड़क पर नमाज नही पढ़ी जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के साथ इबादतगाहों में लोगों के लिए नमाज पढ़ने का बंदोबस्त किया गया है। बकरीद पर्व पर सुबह के समय नमाजियों की काफी भीड़ रहेगी। जिसके ध्यान में रखते हुए मस्जिदों में दो जमात का इंतजाम किया गया है । जामा मस्जिद में पहली जमात सुबह 7 बजे और फिर दूसरी सुबह आठ बजे होगी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस, पीएसी और आरएएफ की तैनाती भी की गई है। शहर काजी समेत चौक जामा मस्जिद व सभी मस्जिदों के पेश इमामों ने लोगों से अपील किया है कि नमाज सड़कों पर न अदा करें। साथ ही पर ही कुर्बानी करें। निर्देश मव यह बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति  कुर्बानी की फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करे। प्रयागरजा कमिश्नर रमित शर्मा ने भी सभी को इस जानकारी से अवगत कराया है कि बकरीद त्योहार को भाई चारे के साथ मनाएं। कुर्बानी के बाद अवशेष को सड़कों पर किसी के दरवाजे के बाहर न फेंके।

बकरों की खरीदारी के लिए जुटी भीड़
सोमवार को बकरीद पर कुर्बानी देने  के लिए बकरों की खरीदारी करंव वालों की भीड़ देर रात तक बाजारो में लगी रही। करैली, खुलदाबाद, नुरुल्लारोड़, रसूलपुर, बहादुर गंज, हटिया, चकिया, नैनी, काई मोहल्ला, रोशनबाग में भारी भीड़ देखने को मिली।

यह भी पढ़ेः बकरीद को लेकर ईदगाह में नमाज की तैयारी पूरी, लखनऊ में लागू रहेगा ट्रैफिक डाइवर्जन

कुंभ नगरी भीषण गर्मी से निपटने के लिए अलर्ट, सरकारी अस्पतालों में बनाए गए विशेष वार्ड, टोल फ्री नंबर भी किया जारी
प्रयागराज, अमृत विचार:  प्रयागराज में तापमान आसमान छू रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में गर्मी और लू से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक तरफ जहां शासन की तरफ से लोगों को गर्मी और लू से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सभी सरकारी अस्पतालों में इसे लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। जिससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर लोग तुरंत इलाज ले सकें।

सरकारी अस्पतालों में बनाए गए कोल्ड वार्ड
कुंभ नगरी प्रयागराज में इस बार की गर्मी में तापमान के पारे ने 48.8 डिग्री का आंकड़ा छू चुका है जो पिछले 139 वर्षों का सर्वाधिक तापमान है। जिले में अभी तक लू की चपेट में 173 से अधिक लोगों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु पांडेय के मुताबिक जिले के सभी अस्पताल के अधीक्षकों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही ज्यादा फोकस हीट स्ट्रोक वाले मरीजों के बेहतर इलाज पर किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में एक कोल्ड वार्ड बनाया गया है ताकि जो गर्मी व लू की चपेट वाले मरीज आएं उन्हें तत्काल उसमें रखा जाए और  तत्काल उनका इलाज शुरू किया जाए। मरीजों की जिला मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 0532-2644644 पर कॉल करके लू या गर्मी से पीड़ित मरीजों के इलाज संबंधित जानकारी ली जा सकती है।  जिले में 108 एंबुलेंस सक्रिय हैं। यदि किसी को भी धूप में गिरते हुए या अचेत होते देखते हैं तो इसके लिए 108 पर कॉल कर एंबुलेंस को सूचित कर सकते हैं ताकि उसे समय रहते नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके और उसकी जान बचाई जा सकी।

प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर
गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन निरंतर जन जागरूकता अभियान चला रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनय कुमार सिंह बताते हैं कि हीट वेव से बचाव को लेकर जनसामान्य के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आम जनमानस से अपील की जा रही है कि जब तक अत्यधिक आवश्यकता न हो तब तक घर से बाहर न जाएं और यदि अत्यधिक आवश्यक कार्य हेतु बाहर निकलना हो तो कोशिश करे कि सुबह 10.00 बजे से पूर्व एवं शाम 04.00 बजे के बाद ही निकले। जनपद में हीट वेव के प्रति  अधिक जोखिम वाले आयु वर्ग और क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है। इन्हें भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। आपदा संबंधी सहायता के लिए एम्बुलेंस 108, पुलिस -112 के अलावा राहत आयुक्त कार्यालय के टॉल फ्री नम्बर 1070 पर कॉल किया जा सकता है। सभी एंबुलेंस में ओआरएस दवाएं आदि रखी गई हैं ताकि गर्मी की चपेट में आने वाले मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के पहले ही उसे प्राथमिक राहत दिए जा सके।

यह भी पढ़ेः बाराबंकीः तापमान में गिरावट के बाद भी भीषण गर्मी से लोग बेहाल