Agra News - Amrit Vichar

Agra Visit : ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने ताजमहल और आगरा किले का किया दौरा, तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
आगरा। ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को ताजमहल और आगरा किले का दौरा किया। इसके साथ ही तीन दिवसीय ब्रिक्स एमएसएमई फोरम के दौरान आयोजित उनका आगरा प्रवास संपन्न हो गया। इस फोरम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना था।

प्रतिनिधियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजमहल में लगभग डेढ़ घंटा बिताया और 17वीं सदी के इस विश्व प्रसिद्ध स्मारक का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने फोटो सत्र में भी भाग लिया। स्थानीय गाइड रमेश के अनुसार, प्रतिनिधियों ने ताजमहल के इतिहास और वास्तुकला में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने इसके निर्माण, निर्माण में लगे समय, उपयोग की गई सामग्री और प्रतिवर्ष आने वाले पर्यटकों की संख्या से संबंधित कई प्रश्न पूछे।

रमेश ने कहा, ''ताजमहल को देखकर प्रतिनिधि बेहद उत्साहित थे। उन्होंने इसकी सुंदरता, उत्कृष्ट कारीगरी और भव्य वास्तुकला की सराहना की।'' जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतिनिधियों ने सुबह ताजमहल का भ्रमण किया और बाद में आगरा के निर्यातोन्मुख जूता उद्योग को समझने के लिए एक फुटवियर निर्माण इकाई का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि शहर का दौरा समाप्त करने से पहले कुछ प्रतिनिधियों ने शाम को आगरा किले का भी भ्रमण किया।

यह दौरा ब्रिक्स एमएसएमई फोरम के प्रतिभागियों के आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा था। शुक्रवार को शुरू हुए इस फोरम में ब्रिक्स देशों के लगभग 60 प्रतिनिधियों और एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े 150 अधिकारियों ने भाग लिया। फोरम में प्रौद्योगिकी अपनाने, सतत विनिर्माण, डिजिटल परिवर्तन, कौशल विकास तथा एमएसएमई क्षेत्र के लिए बाजार तक पहुंच जैसे विषयों पर सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रतिनिधियों ने नवाचार, रोजगार सृजन और समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया। शर्मा ने बताया कि आगरा दौरा शनिवार को संपन्न हो गया और प्रतिनिधि अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ब्रिक्स समूह में संस्थापक सदस्य ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल हैं।

Agra News: आगरा में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक प्रदीप मिश्रा की हत्या, पूजा के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग
आगरा, अमृत विचार। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव में बृहस्पतिवार रात श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य आयोजक प्रदीप मिश्रा की मंदिर परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। कथा में विराम के दौरान वह मंदिर में पूजा का दीपक रखने पहुंचे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पेट और सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

कथा में विराम के दौरान हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, रूपपुरा गांव में बाल विकास के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था, जिसके मुख्य आयोजक प्रदीप मिश्रा थे। बृहस्पतिवार रात कथा में विराम होने के बाद वह घर के पास स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना और दीपक रखने पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल प्रदीप मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर होने पर इटावा जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इटावा जिला अस्पताल के ईएमओ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक वर्ष पहले प्रदीप मिश्रा के परिवार में आयोजित एक जन्मदिन समारोह के दौरान गांव के ही एक युवक से विवाद हुआ था। आरोप है कि युवक उस समय नशे की हालत में था और कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था। तभी से आरोपी रंजिश रखे हुए था।

परिवार में मचा कोहराम

प्रदीप मिश्रा खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे और तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी अर्चना और 18 वर्षीय पुत्र ऋषभ हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नामजद आरोपों समेत सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Agra News: आगरा में तालाब की जमीन से हटाए गए अवैध धार्मिक ढांचे, NGT के आदेश पर मस्जिद, मजार और मंदिर पर कार्रवाई

Agra News: आगरा में तालाब की जमीन से हटाए गए अवैध धार्मिक ढांचे, NGT के आदेश पर मस्जिद, मजार और मंदिर पर कार्रवाई
आगरा, अमृत विचार। जिले के जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित अंगूठी गांव के पास तालाब की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित धार्मिक ढांचों के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुपालन में मस्जिद, मजार और मंदिर को हटाया गया। इस दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

तालाब की जमीन पर था अतिक्रमण

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जिस भूमि पर यह कार्रवाई की गई वह राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। उपजिलाधिकारी (सदर) सचिन राजपूत ने बताया कि करीब पांच हेक्टेयर भूमि तालाब की श्रेणी में आती है। जांच के दौरान पाया गया कि इस भूमि पर मस्जिद, मजार और मंदिर का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। मामले की शिकायत और सुनवाई के बाद एनजीटी ने संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए थे।

सभी पक्षों को जारी किया गया था नोटिस

एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि 10 जून को तहसीलदार (सदर) की अदालत ने सुनवाई के बाद मस्जिद, मजार और मंदिर को अवैध घोषित किया था। इसके बाद संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष रखने और आवश्यक कार्रवाई करने का अवसर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के तहत पूरी की गई।

मंदिर पक्ष ने पहले ही हटा ली थीं मूर्तियां

प्रशासन के अनुसार, नोटिस अवधि के दौरान मंदिर से जुड़ी पक्षकारों ने वहां स्थापित मूर्तियों को स्वयं हटा लिया था। इसके बाद प्रशासन ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर शेष निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर और अन्य मशीनों की मदद से मस्जिद, मजार और मंदिर के अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया।

शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई कार्रवाई

संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने पूरे अभियान की निगरानी की और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। प्रशासन का कहना है कि तालाब और अन्य जल स्रोतों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के संरक्षण से जुड़े नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें;-

आगरा में हादसे के बाद बवाल... थार सवार ने युवक को कुचला, मौत पर भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव
आगरा: सोमवार शाम आगरा में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहाबाद-फिरोजाबाद हाईवे जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें एक मोबाइल वैन क्षतिग्रस्त हो गई और एक दरोगा की वर्दी फट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे फतेहाबाद थाना क्षेत्र के पूठपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, जिसके बाद बाइक और स्कूटी सवार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक मनीष न्यू आगरा क्षेत्र के बहादुरपुर खास गांव का निवासी था और हाल ही में चार महीने पहले उसकी शादी हुई थी। वह अपनी ससुराल फिरोजाबाद से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी और आरोपी वाहन में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिसकर्मियों को करीब आधा किलोमीटर तक दौड़ा लिया।

इस दौरान मौके से गुजर रहे मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन लोग शांत नहीं हुए।

करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

डीसीपी अभिषेक कुमार अग्रवाल के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और थार व ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। गाड़ी के दस्तावेजों के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और शांति बनी हुई है।

मनीष की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Agra Drug Raid: आगरा में FSDA की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गोदामों से 63 लाख की अवैध और सरकारी दवाएं जब्त
लखनऊ/आगरा, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने आगरा में अवैध दवा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 लाख रुपये से अधिक मूल्य की दवाएं जब्त की हैं। तीन अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कर कई अवैध गोदामों को सील किया गया है। कार्रवाई के दौरान नकली, फिजिशियन सैंपल और सरकारी आपूर्ति की दवाओं का अवैध भंडारण और बिक्री सामने आई।

एफएसडीए आयुक्त के नेतृत्व में 25 औषधि निरीक्षकों की विशेष टीमों ने 12 से 14 जून के बीच खिन्नी गली, फव्वारा, संजय प्लेस, कमला नगर समेत प्रमुख दवा बाजारों में 20 से अधिक फर्मों, गोदामों और आवासीय परिसरों की जांच की। जांच में कई स्थानों पर कोल्ड चेन के गंभीर उल्लंघन और बिना लाइसेंस दवा भंडारण के मामले पकड़े गए।

एफएसडीए के अनुसार मई और जून में आगरा में अब तक 3.63 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध, नकली और सरकारी आपूर्ति की दवाएं जब्त की जा चुकी हैं। कुल चार एफआईआर दर्ज कर औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने दवा मंडी के सभी थोक प्रतिष्ठानों के सत्यापन और निष्क्रिय लाइसेंस निरस्त करने के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें  :

देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ यूपी; बोले मुख्यमंत्री, माफिया कब्जे वाली जमीन पर बना स्टेट फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

Agra News : अखिलेश यादव बोले- छोटे कारोबारियों की समृद्धि के बिना देश नहीं बन सकता खुशहाल
आगरा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि जब तक कारोबारी वर्ग संपन्न नहीं होगा, तब तक देश खुशहाली के रास्ते पर आगे नहीं बढ़ सकता। अखिलेश यादव ने यहां 'विजन इंडिया (पीडीए)' संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं आगरा इसलिए आया हूं कि छोटे कारोबारी क्यों बर्बाद हो रहे हैं, इस बारे में आप लोगों के सुझाव ले सकूं।''

उन्होंने कहा, ''अगर हम भारत को नए स्वरूप में देखना चाहते हैं, तो 'विजन इंडिया' की शुरुआत इसी विषय से करेंगे कि छोटे कारोबार क्यों बर्बाद हो रहे हैं।'' सपा प्रमुख ने कहा, ''जब तक हमारा कारोबारी वर्ग संपन्न नहीं होगा, तब तक हम खुशहाली का रास्ता नहीं अपना सकते। इसलिए हमें व्यापक सोच के साथ छोटे कारोबार और छोटे कारोबारियों की समस्याओं पर बात करनी होगी।''

उन्होंने कहा, ''हमारा मानना है कि छोटे कारोबारियों की समस्याओं, चुनौतियों, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को तब तक नहीं समझा जा सकता, जब तक उन्हें विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत नहीं किया जाता। उनकी समस्याओं और कारोबार की प्रकृति को समझे बिना उनका समाधान संभव नहीं है।'' अखिलेश यादव ने वर्ष 2012 से 2017 के बीच समाजवादी पार्टी सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आगरा और आसपास के क्षेत्रों के उद्यमियों, पेशेवरों और बुद्धिजीवियों को 'विजन इंडिया' के माध्यम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने बताई सपा सरकार के दौरान की उपलब्धियां

उन्होंने कहा, ''यह पीडीए संवाद भी उसी दिशा में एक प्रयास है। यह एक प्रगतिशील संवाद है, जिसके माध्यम से हम लोगों से जुड़कर उनकी बात सुनना चाहते हैं।'' अखिलेश यादव ने दावा किया कि वर्ष 2012 से 2017 के दौरान हुए विकास कार्य किसी से छिपे नहीं हैं। उन्होंने कहा, ''अगर मैं एक-एक काम गिनाने लगूं, तो शायद आपको विश्वास हो जाएगा कि जितना काम समाजवादी सरकार के दौरान हुआ, उतना पहले कभी नहीं हुआ था। विशेष रूप से आगरा के विकास के लिए हमने कई महत्वपूर्ण पहल की थीं।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, संग्रहालय, मेट्रो तथा अन्य परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा, ''हमने सपना देखा था कि आगरा को लखनऊ से जोड़ा जाए। उस समय बैंकों का भी पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा था और बड़ी परियोजनाओं के लिए वित्त जुटाना चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद राज्य के बजट से बनने वाला आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया।''

अखिलेश यादव ने कहा कि 'विजन इंडिया' कार्यक्रम की शुरुआत गाजियाबाद से की गई थी, जहां किसानों और खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा, ''हमने कहा था कि जब खेत मुस्कुराएगा, तब देश मुस्कुराएगा। छोटे कारोबार और लघु उद्योगों की गतिविधियां भी वहीं से गति पकड़ती हैं। हमारी अर्थव्यवस्था की बुनियाद कृषि से ही जुड़ी है।''

दुनिया भर में है आगरा की पहचान : अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा कि आगरा की पहचान देश ही नहीं, दुनिया भर में है और इसका वैश्विक महत्व है। उन्होंने आगरा से इटावा तक कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इटावा लायन सफारी का उदाहरण दिया। अखिलेश यादव ने कहा, ''आज पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ गए हैं, इसलिए लोग साइकिल का अधिक उपयोग कर रहे हैं। समाजवादी सरकार ने देश का पहला साइकिल हाईवे बनाकर इटावा को आगरा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया था, जो आज भी उपयोग में है।''

उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में औद्योगिक नीति की आधारशिला रखी गई थी और वर्तमान में भी कुछ बदलावों के साथ उसी नीति का अनुसरण किया जा रहा है। यादव ने कहा, ''बहुत से लोग वादे करते हैं, लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि आगरा में समाजवादी लोग आईटी सिटी विकसित करने का काम करेंगे।'' सपा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में सैफई से लेकर लखनऊ तक कराए गए विभिन्न कार्यों का भी उल्लेख किया।

Agra News : आगरा में 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज, हिरासत में महिला की पिटाई का आरोप
आगर। उत्तर प्रदेश के आगरा के सिकंदरा थाने में हिरासत के दौरान एक महिला की कथित तौर पर पिटाई करने के मामले में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिकायतकर्ता सीमा सिकरवार ने अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया कि चार जून को एक पुराने मामले में गिरफ्तारी के बाद सिकंदरा थाने में हिरासत के दौरान उन्हें पीटा गया।

सीमा के वकील डॉ. अजीत सिंह के अनुसार, उनकी मुवक्किल को पांच जून को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया था, जहां उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद अदालत के निर्देश पर कराई गई चिकित्सकीय जांच में चोट के निशान पाए गए। अदालत ने छह जून को उपनिरीक्षक नीलेश शर्मा, उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, महिला उपनिरीक्षक नेहा और महिला आरक्षी सीमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था।

पुलिस ने आदेश को चुनौती देते हुए सत्र न्यायालय में याचिका दायर की लेकिन 11 जून को अदालत ने उसे खारिज कर दिया। बृहस्पतिवार देर रात चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनीषा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया, ''यह गंभीर मामला है और इसकी विभागीय जांच भी की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।''

UP Constable Recruitment Exam 2026: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए लगाई गई 1,014 बसें, हेल्पडेस्क और विशेष शटल सेवा शुरू
लखनऊ, अमृत विचारः उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की ऑफलाइन लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के शामिल होने के मद्देनजर परिवहन निगम ने व्यापक व्यवस्था की है, ताकि उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

1,35,936 परीक्षार्थियों के लिए विशेष परिवहन योजना

लखनऊ परीक्षा केंद्र पर विभिन्न जनपदों और अन्य राज्यों से कुल 1,35,936 परीक्षार्थियों के पहुंचने का अनुमान है। सबसे अधिक अभ्यर्थी मध्य प्रदेश (31,831), आगरा (12,000), अम्बेडकर नगर (10,000), जौनपुर (10,000), मैनपुरी (9,936) और कानपुर नगर (9,379) से आएंगे। इसके लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों और विशेष शटल सेवाओं की व्यवस्था की है।

1,014 बसों का संचालन, 30 बसें रिजर्व

क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि लखनऊ क्षेत्र के विभिन्न डिपो से कुल 1,014 बसें संचालित की जाएंगी। इनमें 612 निगम बसें और 422 अनुबंधित बसें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 30 बसों को आकस्मिक परिस्थितियों के लिए आरक्षित रखा गया है। चारबाग, अवध, कैसरबाग, आलमबाग, हैदरगढ़, रायबरेली और बाराबंकी डिपो को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर 46, लखनऊ-आजमगढ़/अयोध्या मार्ग पर 20, लखनऊ-रायबरेली-प्रयागराज मार्ग पर 8, लखनऊ-कानपुर मार्ग पर 8, लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर 14 और लखनऊ-आगरा-मथुरा मार्ग पर 28 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। कुल 124 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर हेल्पडेस्क

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर उतरने वाले परीक्षार्थियों को हेल्पडेस्क के माध्यम से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की जानकारी दी जाएगी। हेल्पडेस्क पर सिटी बसों के रूट, बस नंबर और समय-सारिणी की जानकारी उपलब्ध रहेगी। परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए सिटी बसों का संचालन सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम तक किया जाएगा।

सुविधाओं और निगरानी के विशेष निर्देश

बस स्टेशनों पर पूछताछ कक्ष, पेयजल, शौचालय, वाटर कूलर, टी-स्टॉल और खानपान की सुविधाएं 24 घंटे संचालित रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। साथ ही बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और नियमित उद्घोषणाओं के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए क्षेत्रीय कंट्रोल रूम के नंबर 8726005808 तथा हेल्पलाइन नंबर 18001805014 पर संपर्क किया जा सकता है।

Agra Crime News: 25 साल बाद AI की मदद से पकड़ा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, दिल्ली में कटे एक चालान ने खोला 'शूटिंग कोच' का सारा राज!
आगरा: उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने आधुनिक तकनीक (Artificial Intelligence) का इस्तेमाल करके एक ऐसे शातिर अपराधी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है, जो पिछले 25 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। अपहरण और सनसनीखेज लूट के मामलों में नामजद 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सैमुअल को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। शातिर अपराधी अपनी पहचान बदलकर दिल्ली में 'शूटिंग कोच' बनकर रह रहा था, लेकिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक कार चालान ने उसके सारे खेल का पर्दाफाश कर दिया।

जब 25 साल पुरानी तस्वीर को AI ने बदला आज के चेहरे में

वेस्ट अर्जुन नगर के रहने वाले सैमुअल पर साल 2001 में एक युवती के अपहरण और 2002 में हथियारों के बल पर 1.75 लाख रुपये की लूट का मामला दर्ज था। पुलिस के पास आरोपी की सिर्फ 25 साल पुरानी धुंधली तस्वीर थी।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के निर्देश पर पुलिस ने एआई (AI) तकनीक का सहारा लिया और सैमुअल का एक डिजिटल स्केच तैयार कराया कि वह आज की तारीख में कैसा दिखता होगा। इस एआई जनरेटेड फोटो को देश भर के डेटाबेस से मिलाया गया। इसी दौरान दिल्ली में हुए एक कार चालान की तस्वीर से इस एआई फोटो का हूबहू मिलान हो गया।

नाम बदला, पहचान बदली... पर एक गलती से फंस गया 'सहदेव यादव'

सैमुअल ने पुलिस से बचने के लिए 'सहदेव यादव' और 'अमित मिश्रा' जैसे फर्जी नाम रख लिए थे। चालान वाली कार पूनम नाम की महिला के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस को तब शक हुआ जब उन्हें याद आया कि 2001 में आगरा में जिस युवती के अपहरण का केस दर्ज हुआ था, उसका नाम भी पूनम था।

अपराधी की चालाकी और सावधानी

आपको बता दें कि उसने अपने सारे पुराने डॉक्यूमेंट्स नष्ट कर दिए थे और कभी कोई नया असली दस्तावेज नहीं बनवाया। वह कभी किसी शादी-पार्टी में फोटो नहीं खिंचवाता था और न ही सोशल मीडिया पर सक्रिय था। आरोपी लगातार गाड़ियां बदलता था और अक्सर खुद कार ड्राइव करने से बचता था।

खुद बना शूटिंग कोच, अपहृत युवती से ही कर ली थी शादी

जांच में सामने आया कि आगरा से भागने के बाद सैमुअल ने अपनी सारी संपत्ति चोरी-छिपे बेच दी थी। उसने पिस्टल चलाने की ट्रेनिंग ली और बकायदा कोर्स करके एक प्रोफेशनल शूटिंग कोच बन गया। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस पूनम नाम की युवती के अपहरण के मामले में वह आरोपी था, बाद में उसने उसी से शादी कर ली थी। उसकी पत्नी भी वर्तमान में एक ताइक्वांडो और कराटे कोच के रूप में काम कर रही थी।

6 महीने की रेकी और 'ऑपरेशन नागलोई' सफल

आगरा के नाई की मंडी थाना प्रभारी रोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिल्ली में जाल बिछाया। करीब 6 महीने तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भेष बदलकर रेकी करने के बाद, सोमवार को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी सैमुअल को दिल्ली के नांगलोई (प्रेमनगर) इलाके से धर दबोचा। इसी लूटकांड में सैमुअल के दो अन्य साथियों को अदालत से पहले ही सजा मिल चुकी है।

Agra News: आगरा में पूर्व प्रधान की हत्या, रास्ते में रोककर बरसाई गोलियां, 25 राउंड फायरिंग, दहला इलाका
अमृत विचार, आगरा। सोमवार रात इटावा-आगरा स्टेट हाईवे पर प्रधानी चुनाव की पुरानी दुश्मनी ने एक बार फिर खूनखराबा कर दिया। कोर्ट में गवाही देकर कार से गांव लौट रहे दो सगे भाइयों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में पूर्व ग्राम प्रधान अवनीश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई उपेन्द्र उर्फ मालिक यादव घायल हो गए।

25 राउंड चलीं गोलियां

घटना आगरा के बाह क्षेत्र के प्यारम्पुरा गांव के पास हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई शाम को शाहपुर गुर्जर गांव में बुलडोजर से खेत का काम कराने के बाद रात करीब 8 बजे अपनी कार से जैतपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गढ़ी प्रतापपुरा से आगरा-इटावा हाईवे पर पहुंची, दो बाइक और एक कार सवार हमलावर उनके पीछे लग गए। प्यारम्पुरा गांव के पास अचानक उनकी कार का टायर फट गया। इसका फायदा उठाते हुए हमलावरों ने उनकी कार को ओवरटेक किया और दोनों भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कुल 25 राउंड गोलियां चलाई गईं। अंधाधुंध फायरिंग में गोली अवनीश यादव के सीने में और उपेन्द्र यादव की बाजू में लग गई और दोनों खून से लथपथ कार में ही तड़पने लगे।

रास्ते में एक भाई की गई जान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां से उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही अवनीश यादव ने दम तोड़ दिया। जबकि उपेन्द्र यादव का इलाज जारी है।

प्रधानी की रंजिश, पहले भी हुआ था हमला

पुलिस जांच में सामने आया है कि शाहपुर गुर्जर गांव में अवनीश यादव और इंद्रराज यादव गुट के बीच प्रधानी पर लंबे समय से तनाव चला आ रहा है। अवनीश यादव साल 2016 में प्रधान रह चुके थे, जबकि वर्तमान में इंद्रराज यादव प्रधान हैं। इसी साल 24 जनवरी को प्रधानी रंजिश में उपेन्द्र उर्फ मालिक यादव पर हमला हो चुका था, जिसमें उन्हें तमंचे से कमर में गोली मारी गई थी और कुल्हाड़ी से सिर फोड़ दिया गया था। उस मामले में राजवीर सिंह के बेटे इंद्रराज यादव, मुकेश यादव, इंद्रराज सिंह के बेटे योगेन्द्र उर्फ छोटू, सौरभ यादव, मुकेश यादव के बेटे विजय प्रताप उर्फ रोली, शिवप्रताप उर्फ गेंदा, गांव के कृष्णा यादव, अकोड़ा के गोलू, विजय को नामजद कराया था। विजय प्रताप अभी जेल में बंद है। इसी मामले में सोमवार को दोनों भाई उपेंद्र और अवनीश यादव गवाही देने गए थे

धमकियां मिल रही थीं, पुलिस ने नहीं सुनी

मृतक अवनीश यादव के भतीजे टिंकू ने बताया कि कोर्ट में गवाही देने से रोका जा रहा था। कई बार धमकियां मिल चुकी थीं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार के अनुसार, रंजिश के चलते अवनीश यादव अलग घर में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी स्नेहलता और दो बेटे आशीष व बाबू हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल और एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वहीं यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानी और राजनीतिक वर्चस्व की रंजिश कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका ताजा उदाहरण है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

अपने गृह जनपद आगरा पहुंचे EC ज्ञानेश कुमार, महादेव के दर्शन कर देश के मतदाताओं को दिया यह बेहद जरूरी संदेश
आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को सभी पात्र नागरिकों से खुद को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिये कहा। अधिकारियों ने बताया कि परिवार के साथ आगरा आये कुमार ने सुबह के समय तीन मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

परिवार के साथ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब छह बजे सबसे पहले सिकंदरा इलाके में स्थित प्राचीन कैलाश मंदिर गए, जहां उन्होंने पत्नी और माता-पिता के साथ पूजा-अर्चना की। बाद में उन्होंने सुबह लगभग आठ बजे विजय नगर में राधा रानी मंदिर गये और उसके बाद रावतपारा में मनकामेश्वर मंदिर में पूजा एवं अर्चना की, जहां उन्होंने लगभग एक घंटा बिताया।

पत्रकारों से बात करते हुए, कुमार ने कहा कि पांच राज्यों में चुनावों के सफल संचालन के बाद, वह भगवान शिव का आशीर्वाद लेने और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने आए हैं।

सफल चुनाव के बाद किया महादेव का दर्शन

उन्होंने कहा, "पांच राज्यों में सफल चुनावों के बाद, मैंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया और फिर महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए अपने परिवार के साथ कैलाश मंदिर गये।" मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने देश भर के नागरिकों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो।

कुमार ने कहा, "मैं भारत के सभी मतदाताओं से कहना चाहता हूं कि वे खुद को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराएं। चुनावों में निश्चित रूप से उन्हें मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए और भारत की चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।" कुमार अपने गृहनगर आगरा के दो दिवसीय निजी दौरे पर हैं।

ये भी पढ़ें  :

लखनऊ के जीशान अंसारी बने टीम इंडिया के नेट बॉलर, सितारों को करेंगे तैयार ; अफगानिस्तान टेस्ट से पहले भारतीय कैंप में बुलावा

ताजमहल के दीदार को पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, पत्नी Jeanette D. Rubio संग खिचवाई खूबसूरत तस्वीर
आगरा। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मार्को रूबियो सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद वह कार से ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल गए। वहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर रूबियो और उनकी पत्नी ताजमहल पहुंचे।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने करीब एक घंटे तक ताजमहल में समय बिताया और फोटो निकलवाईं। सुरक्षा कारणों से ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया था। पहले से मौजूद पर्यटकों को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाल दिया। ताजमहल देखने के बाद विदेश मंत्री रूबियो ने विजिटर बुक में लिखा, "दुनिया के प्रेम के खजानों में से एक को देखने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद।"

ये भी पढ़ें  :

लखनऊ में फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी, पीड़ितों को दिया मदद का पूरा भरोसा

लखनऊ में फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी, पीड़ितों को दिया मदद का पूरा भरोसा