Prayagraj News - Amrit Vichar

Examination : सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिये परीक्षा केंद्रो पर पर्याप्त इंतजाम
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। यह परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को प्रदेश के छह जिलों में चार पालियों में आयोजित की जा रही है। आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर के कुल 53 केंद्रों पर हो रही है। 33 विषयों के 910 पदों के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने परीक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों के कक्षों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें संबंधित जनपदों तथा आयोग के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रत्येक जनपद में आयोग के सदस्यों को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

इनमें गोरखपुर में डॉ. कृष्ण चंद्र वर्मा, प्रयागराज में डॉ. हरेंद्र कुमार राय तथा वाराणसी में विमल कुमार विश्वकर्मा समेत अन्य सदस्य शामिल हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां नजर रखेंगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

नकल अथवा परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर पुनर्परीक्षा में एक पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू करने जा रहा है। इसके तहत पहली बार परीक्षा केंद्र के भीतर अभ्यर्थियों के सामने ही उनकी ओएमआर शीट स्कैन की जाएगी। स्कैनिंग के बाद डिजिटल डाटा तत्काल सुरक्षित कर लिया जाएगा।

आयोग के उपसचिव द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह प्रयोग फिलहाल प्रयागराज मंडल मुख्यालय के पांच केंद्रों पर लागू किया जाएगा। इनमें मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज, सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामबाग, कर्नलगंज इंटर कॉलेज टैगोर टाउन, अग्रसेन इंटर कॉलेज लूकरगंज तथा प्रयाग महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज सिविल लाइंस शामिल हैं।

अटल विद्यालयों के 93.15 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्णः वाराणसी और प्रयागराज के स्कूलों का 100 प्रतिशत परिणाम, संगम यादव बने टॉपर
लखनऊ, अमृत विचार : निर्माण श्रमिकों और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए संचालित अटल आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों पहली ही सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में इतिहास रच दिया है। प्रदेश के इन विद्यालयों का कुल परीक्षा परिणाम 93.15 फीसदी रहा, जो इस नई शैक्षिक पहल की सफलता को दर्शाता है। विद्यालयों की मेधा सूची में आजमगढ़ के संगम यादव ने 97.6 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

इस वर्ष 2,178 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से अधिकांश सफल रहे। खास बात यह रही कि वाराणसी और प्रयागराज के अटल आवासीय विद्यालयों ने 100 फीसदी परिणाम हासिल कर उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया।

मेधा सूची में वाराणसी के हर्ष कुशवाहा 97.2 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि प्रयागराज के हर्षित ने 95.8 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। आगरा के गणेश (95.4प्रतिशत) और मुरादाबाद के उदय प्रताप (95 प्रतिशत) भी शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे।

परीक्षा में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए, जबकि करीब 250 विद्यार्थियों ने 80 से 90 फीसदी के बीच अंक प्राप्त किए। इससे विद्यालयों के उच्च शैक्षणिक स्तर की पुष्टि होती है।

प्रयागराज : शिक्षा चयन आयोग हुआ सख्त, परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू
प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग ने प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। आयोग ने आगामी परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू करने का निर्णय लिया है। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए मुख्यालय में अत्याधुनिक एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यहां से प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में दो दर्जन से अधिक हाई-क्वालिटी स्क्रीन और एआई कैमरों के जरिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आयोग आधुनिक तकनीक का उपयोग कर परीक्षा प्रणाली को मजबूत बना रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को तुरंत पकड़ा जा सके। नकल, पेपर लीक या अन्य गड़बड़ियों में शामिल पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा पूरी ईमानदारी और नियमों के तहत दें। साथ ही, किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना से दूर रहें। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को ही उनका अधिकार मिल सके।

प्रयागराज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 25 लाख जुर्माना
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के लालापुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बुधवार रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। खनन विभाग की छापेमारी में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर एक फर्म पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि दूसरी फर्म का पट्टा निरस्त कर दिया गया। साथ ही चार एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। खनन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लालापुर क्षेत्र में लगातार अवैध खनन और लाइसेंसधारकों द्वारा नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही थीं।

इसी के आधार पर खनन निरीक्षक वैभव सोनी के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न खनन क्षेत्रों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एसडीएम बारा, सीओ बारा और थाना लालापुर पुलिस भी मौजूद रही। जांच में पट्टा खंड संख्या-6, जो तारा एंटरप्राइजेज के नाम पर था, में पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन होते पाया गया। साथ ही यमुना नदी की जलधारा के भीतर भी खनन के साक्ष्य मिले। इस पर संबंधित फर्म पर लगभग 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं पट्टा खंड संख्या-4, जो सहारा एग्री (रमेश निल्लुरी) के नाम पर था, में भी अवैध खनन सामने आया। इसके अलावा किस्त की धनराशि जमा न करने पर उसका पट्टा निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे रास्तों पर भी कार्रवाई की। ग्राम पंडुआ, प्रतापपुर, भिलौरे, नौढ़िया तरहार, मझियारी और मानपुर में यमुना नदी की ओर बनाए गए अवैध मार्गों को जेसीबी से खुदवाकर बंद कराया गया।

नदी किनारे डंप लाखों घनमीटर बालू को भी दोबारा यमुना नदी में डलवाया गया। अभियान के दौरान कई नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना लालापुर में चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। खनन निरीक्षक वैभव सोनी ने कहा कि अवैध और अनियमित खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Prayagraj Cold Storage Incident : सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज के संचालन में अनियमितता का खुलासा
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अंसार अहमद के आदर्श कोल्ड स्टोरेज हादसे की जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। रिपोर्ट में कोल्ड स्टोरेज निर्माण एवं संचालन में कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट में पाया गया है कि कोल्ड स्टोरेज चकमार्ग की भूमि पर कब्जा कर बनाया गया था। इस मामले में अंसार अहमद के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा चलाया जाएगा। साथ ही कोल्ड स्टोरेज के शेष बचे हिस्से पर भी बुलडोजर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 23 मार्च 2026 को सोरांव तहसील के फाफामऊ क्षेत्र स्थित चांदपुर मोरहूं गांव में आदर्श कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस चैंबर फटने से भवन का एक हिस्सा ढह गया था। हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए थे। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान कुल 22 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें चार मजदूरों की मृत्यु हो गई थी जबकि 18 अन्य घायल हुए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि कोल्ड स्टोरेज का भवन जर्जर अवस्था में था और कारखाना विभाग से आवश्यक लाइसेंस नहीं लिया गया था। उद्यान विभाग से लाइसेंस प्राप्त करने में भी नियमों का उल्लंघन किया गया। हादसे के बाद 24 मार्च को अंसार अहमद सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

इसी दिन उद्यान विभाग के एक अधिकारी को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया था। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने घटना की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह की अध्यक्षता में समिति गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट अब प्रशासन को सौंप दी गई है।

प्रयागराज : कमला नेहरू अस्पताल में जून से शुरू होगी एआई कैथ लैब, हृदय रोगियों को मिलेगा लाभ
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित कमला नेहरू अस्पताल में जून से हृदय रोगियों को अत्याधुनिक एआई कैथ लैब की सुविधा मिलने जा रही है। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह कैथ लैब हाई डेफिनिशन थ्री-डी इमेजिंग तकनीक से लैस होगी, जिससे हृदय संबंधी समस्याओं, विशेषकर ब्लॉकेज, की सटीक पहचान की जा सकेगी।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित यह प्रणाली मैन्युअल त्रुटियों को कम करेगी तथा विकिरण जोखिम भी घटाएगी। यह देश की तीसरी और उत्तर प्रदेश की पहली एआई कैथ लैब बताई जा रही है। अस्पताल परिसर में कैथ लैब के लिए अलग रिकवरी रूम तैयार किया जा रहा है।

यहां मरीजों को अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्सरे जैसी रेडियोलॉजी जांचें एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार कैथ लैब में गैन्ट्री की सुगम गति से ऑपरेशन के दौरान अधिक लचीलापन मिलेगा।

पीसीआई असिस्ट जैसी उन्नत सुविधाओं से इमेज गुणवत्ता बेहतर होगी, जिससे स्टेंट प्रत्यारोपण अधिक सटीक ढंग से किया जा सकेगा। स्मार्ट सॉफ्टवेयर प्रक्रिया के दौरान असमानताओं का पता लगाकर उपचार को और सुरक्षित बनाएगा।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मशीन पहले मई में समुद्री मार्ग से जर्मनी से आने वाली थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण यह 29 मार्च को हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंच गई। मशीन की स्थापना पूरी हो चुकी है और रिकवरी रूम तैयार होते ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. हरिओम सिंह ने कहा कि एआई कैथ लैब शुरू होने से हृदय रोगियों के उपचार की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा और मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी।

Codeine Cough Syrup Case: कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध क्रय-विक्रय मामले में सोनभद्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कारोबारी विनोद वर्मा और उनका पुत्र संस्कार वर्मा शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अतरसुइया थाना क्षेत्र के पजावा चौराहे से की गई। इनके खिलाफ कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के आरोप में मुकदमा दर्ज था और सोनभद्र पुलिस को लंबे समय से उनकी तलाश थी।

रविवार देर रात सोनभद्र पुलिस ने प्रयागराज पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों को सोनभद्र ले जाया गया। पुलिस के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से आरोपियों के खिलाफ सोनभद्र और मिर्जापुर में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Prayagraj News: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे सूखने लगे, पीडीए की लापरवाही पर उठे सवाल
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए लाखों रुपये की लागत वाले पौधे अब उपेक्षा का शिकार होते नजर आ रहे हैं। मुख्य चौराहों और प्रमुख स्थलों पर लगाए गए पौधे पानी के अभाव में सूख रहे हैं, जिससे सौंदर्यीकरण पर खर्च की गई राशि पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मेला अवधि में शहर के प्रमुख चौराहों, विशेषकर मजार चौराहा सहित कई स्थानों को भव्य रूप देने के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया था। उस समय इन पौधों की नियमित देखभाल और सिंचाई की जा रही थी, जिससे शहर की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी। अब हालात यह हैं कि कई स्थानों पर पौधे सूख चुके हैं और जो पौधे बड़े हो गए थे, वे भी पानी के अभाव में मुरझाने लगे हैं।

नागरिकों का कहना है कि शुरुआती दिनों के बाद पौधों की देखरेख लगभग बंद कर दी गई, जिसके चलते हरियाली खत्म होती जा रही है। लोगों ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित देखभाल नहीं की गई तो शहर का सौंदर्यीकरण प्रभावित होगा और लाखों रुपये का निवेश व्यर्थ चला जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पौधों की नियमित सिंचाई, रखरखाव और संरक्षण की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर की हरियाली और सुंदरता बरकरार रह सके।

प्रयागराज : कमरे में 4 दिन से पड़ा था महिला का शव, दुर्गंध फैलने पर पड़ोसियों को हुई जानकारी, जानें पूरा मामला
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बोड़ीपुर धरौता गांव में महिला का शव चार दिन बाद घर से दुर्गंध आने पर बरामद हुआ। मृतका की पहचान लल्ली देवी पाल (65) पत्नी नंद लाल पाल के रूप में हुई है।

पड़ोसियों ने रविवार को उनके घर से तेज दुर्गंध आने पर अंदर झांका तो लल्ली देवी का शव छत विक्षत अवस्था में बांस के सहारे फांसी पर लटका मिला। उनके शरीर में कीड़े पड़ चुके थे, जिससे पता चला कि मौत कुछ दिन पहले हुई थी।

ग्रामीणों और पूर्व प्रधान भगेलू पासी के अनुसार, लल्ली देवी बेहद गरीब थीं। उनके पति नंदलाल पाल 20 साल पहले मानसिक रूप से परेशान होकर लापता हो गए थे, जिनका आज तक कोई पता नहीं चला। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।लल्ली देवी का बड़ा बेटा समर बहादुर पाल (42) दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है, जबकि छोटा बेटा राज बहादुर पाल मानसिक रूप से बीमार है।

परिवार ने स्वयं सहायता समूह से कर्ज लेकर मकान बनाना शुरू किया था, लेकिन पैसे खत्म होने के बाद मकान अधूरा रह गया। पड़ोसी रामजी पाल ने बताया कि लल्ली देवी पांच दिन पहले अपने घर के बाहर देखी गई थीं। घटना की सूचना तत्काल मऊआइमा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक थाना मऊआइमा पंकज अवस्थी ने कहा- सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और शव पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

प्रयागराज में किसानों के खिले चेहरे, साफ मौसम से गेहूं की कटाई और मड़ाई में आई तेजी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार सुबह मौसम साफ रहने से किसानों के चेहरे खिल उठे। पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव और बादलों की आवाजाही के कारण चिंतित किसान आज तेज धूप निकलने से राहत महसूस कर रहे हैं। साफ मौसम का लाभ उठाते हुए किसान गेहूं की कटाई और मड़ाई के कार्य में तेजी से जुट गए हैं। जनपद के विभिन्न गांवों में गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी है।

कई स्थानों पर कटाई तेजी से चल रही है, जबकि अन्य जगहों पर कटी फसल की मड़ाई की जा रही है। खेतों में लहलहाती सुनहरी बालियां रबी फसल के अंतिम चरण की ओर संकेत कर रही हैं। सुबह होते ही किसान औजारों और मशीनों के साथ खेतों में पहुंच गए। जहां बड़े किसान हार्वेस्टर मशीनों का उपयोग कर रहे हैं, वहीं छोटे किसान पारंपरिक तरीके से दरांती द्वारा कटाई करते नजर आए।

कटाई के बाद खेतों में ही मड़ाई का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है, ताकि मौसम के बदलने से पहले फसल सुरक्षित की जा सके। किसानों का कहना है कि साफ और धूप वाला मौसम उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो जल्द ही पूरी फसल की कटाई और मड़ाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि किसानों को मौसम की अनिश्चितता का भी अंदेशा है।

अचानक बारिश होने पर कटी फसल को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए किसान सुबह से लेकर देर शाम तक खेतों में जुटकर काम निपटाने में लगे हैं। गांवों में इन दिनों कृषि गतिविधियां तेज हो गई हैं। खेतों में मशीनों की आवाज, मजदूरों की चहल-पहल और किसानों की व्यस्तता से स्पष्ट है कि गेहूं की कटाई अपने अंतिम चरण में है। किसान परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर तेजी से फसल समेटने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें :

नवनिर्मित भवन का लोकार्पण: वन कर्मियों की सुविधाएं बढ़ाना विभाग की प्राथमिकता- डीएफओ

प्रयागराज इरफान हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की पहचान में जुटी पुलिस, एक युवक को हिरासत में
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दो बाइकों पर सवार चार अभियुक्त जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की पहचान में जुटी है। सीसीटीवी में नामजद आरोपी आसिफ दुर्रानी भी नजर आ रहा है।

पुलिस ने इस हत्याकांड में रेकी करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पकड़े गए युवक के अनुसार, घटना से एक दिन पहले नामजद आरोपी उसके घर पहुंचे थे और वहीं बैठकर हत्या की साजिश रची गई थी। उसने रेकी के बदले पैसे लेने से इनकार किया है।

युवक ने यह भी बताया कि उसकी बहन की शादी आरोपियों के मोहल्ले में हुई है, जिससे उसकी पहले से जान-पहचान थी। पुलिस अब तक वारदात में शामिल अन्य तीन हमलावरों की पहचान नहीं कर सकी है। नामजद आरोपी आसिफ दुर्रानी और राशिद दुर्रानी फिलहाल फरार हैं।

उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि आसिफ दुर्रानी माफिया अतीक अहमद के गैंग आईएस-227 का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। करेली क्षेत्र के ऐनुद्दीनपुर में बुधवार शाम प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

असम और केरल के मतदाता बधाई के पात्र, जानिए ऐसा क्यों बोली साध्वी निरंजन ज्योति
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार संगम नगरी पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने असम, केरल और पांडिचेरी में गुरुवार को हुए मतदान को लेकर मतदाताओं और प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत एक प्रजातांत्रिक देश है, जहां जनता को अपने मन की सरकार चुनने का पूरा अधिकार है। जिन राज्यों में मतदान हुआ है, वहां की जनता ने लोकतंत्र में विश्वास करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, इसके लिए वह बधाई की पात्र है।

उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन की भी सराहना की। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारत में आधी आबादी महिलाओं की है और देश में सदैव नारी का सम्मान रहा है। उन्होंने गार्गी और मैत्रेयी जैसी विदुषी महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने जीजाबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, चाहे वह अंतरिक्ष यात्रा हो या विमान उड़ाना। उन्होंने 'नारी वंदन अधिनियम' का उल्लेख करते हुए कहा कि जब वह 17वीं लोकसभा की सदस्य और केंद्रीय मंत्री थीं, तब यह विधेयक लाया गया था। अब 16, 17 और 18 अप्रैल को इस पर चर्चा होगी, जिसके बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में संवैधानिक रूप से 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अब महिलाओं के लिए राजनीति में अवसर और अधिक बढ़ेंगे। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का लोकतांत्रिक व्यवस्था, न्यायालय और संविधान पर विश्वास नहीं है। राजनीतिक दलों को जनता पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि अंतिम निर्णय जनता ही करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव से जुड़े लोगों को कैद किए जाने जैसी घटनाएं हुईं, जो लोकतंत्र के लिए उचित नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।