Cantt police station - Amrit Vichar

Bareilly News: बेटे ने किया रिश्तों को शर्मसार, बना बाप के खून का प्यासा, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। एक युवक पर शराब के नशे में ऐसा खून सवार हुआ कि बुजुर्ग बाप को ही पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

शराब पीकर की मारपीट
घटना कैंट थाना इलाके के कांधरपुर गांव की है। बुजुर्ग काशीराम यहां अपने परिवार के साथ रहते थे। बुधवार देर रात काशीराम का बेटा घर में शराब पीकर आया। बाप से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसने पिता को पीटना शुरू कर दिया।

पिता को बचाने आई बहन को पीटा
आरोपी युवक नशे में पिता को पीट रहा था तो उसकी बहन बीच बचाव कराने आई। मगर उसके ऊपर तो खून सवार था। लिहाजा उसने बहन को भी पीटना शुरू कर दिया। पिता को तब तक पीटता रहा जब तक अधमरा नहीं कर दिया। पिटाई के बाद काशीराम की हालत बुरी तरह बिगड़ गई।

अस्पताल में काशी राम ने तोड़ा दम
बेटे की पिटाई में गंभीर रूप से घायल काशीराम को घर वाले आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज शुरू किया गया। मगर अस्पताल में काशीराम ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना था कि समय से इलाज मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी।

Bareilly: ‘लल्ला गद्दी’ बनकर फिरौती मांगने में दो गिरफ्तार, अधिवक्ता के बेटे की हत्या कराने की दी थी धमकी
बरेली, अमृत विचार। कैंट थाना पुलिस ने खुद को लल्ला गद्दी बताकर अधिवक्ता के परिवार से दो लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस और घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

ग्राम चौबारी निवासी अधिवक्ता चन्द्रभान सिंह ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सात मई को उनके पास एक फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लल्ला गद्दी बताते हुए उनके बेटे अर्पित सिंह की हत्या कराने की धमकी दी और दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान तीन नाम सामने आए जिनमें पुलिस ने चौबारी मोड़ से वैभव सिंह और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वैभव की गांव की एक युवती से जान-पहचान थी, जिसकी शादी बाद में अर्पित सिंह से हो गई थी। इसी बात को लेकर उसने रंजिश पाल ली और साथियों के साथ मिलकर साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फर्जी सिम का इस्तेमाल कर कॉल की और लल्ला गद्दी का नाम लेकर परिवार में दहशत फैलाने की कोशिश की। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि वकील को धमकाने के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनका एक साथी अकरम फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bareilly: पाकिस्तान जिंदाबाद का लगाया था नारा, कैंट पुलिस ने पकड़ 10 आरोपियों को पकड़ा
बरेली, अमृत विचार। सदर बाजार क्षेत्र में रविवार दोपहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में कैंट पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। चार फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर कुछ युवक क्रिकेट खेलने के बाद बाइक से घूम रहे थे। इसी दौरान सदर बाजार इलाके में उन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सदर के रहने वाले एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। जांच के दौरान 14 लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें कुछ की उम्र 18 वर्ष से अधिक बताई जा रही है, जबकि बाकी नाबालिग हैं। कैंट पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पहले खिलाया खाना फिर लगवाए नारे....
पुलिस जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किशोरों को वहीं के रहने वाले इमरान ने पहले खाना खिलवाया था। उसके बाद तय हुआ था कि कासिम जिंदाबाद के नारे लगाने हैं। बाइक से आते समय सभी लड़के कासिम जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसी बीच किसी ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा दिया। इस पर सभी लड़के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए घूमने लगे। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया किसदर बाजार में रविवार को कुछ लड़कों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Bareilly: प्यार के चक्कर में विनय से बना इमरान, अब फांसी लगाकर दी जान
बरेली, अमृत विचार। थाना कैंट क्षेत्र में धर्मांतरण कर इस्लाम ग्रहण करने वाले युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से रामपुर के रहने वाला विनय युवती के प्यार में इमरान बन गया था। आपस में विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई तो पीछे उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस के अनुसार, सुसाइड करने वाला इमरान उर्फ विनय रामपुर जिले में थाना बिलासपुर क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले का रहने वाला था। कई साल से वह बरेली में रह रहा था। पांच बरस पहले वह काम-धंधे की तलाश में रामपुर से शहर आया था। यहां उसके संपर्क में दूसरे समुदाय की मुस्कान संपर्क में आ गई। उनकी मुलाकातें जल्दी ही प्यार में बदल गईं और उन्होंने जिंदगी साथ निभाने का फैसला कर लिया था। रिश्ते में धर्म आड़े आया तो विनय ने युवती के प्यार में इस्लाम अपना लिया था। इसके बाद उसका युवती से निकाह हो गया था। वह पत्नी के साथ मोहनपुर ठिरिया में रह रहा था।

उनके दो बेटियां है। परिजनों ने बताया कि इमरान की सास ने कुछ समय पहले उसे ई-रिक्शा दिलवाया था। उसे चलाकर गुजारा कर रहा था। गुरुवार को विनय और मुस्कान में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार को काम पर चला आया। रात में उसने फांसी लगा ली। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। इंस्पेक्टर कैंट संजय धीर ने बताया कि पत्नी से कहासुनी युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। वह पत्नी के मायके जाने से परेशान था।
रात में पिता व सास से मांगी थी माफी

विनय ने रात पिता विजय प्रजापति को फोन कर माफी भी मांगी थी। कहा था कि उससे बहुत गलतियां हुई हैं। इसके बाद उसने सास उरेशा से भी फोन पर बात की थी लेकिन कोई उसके इरादे समझ नहीं सका। सुबह उसकी मौत की खबर मिली।

प्रयागराज : अदालत और जजों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले दो भाई गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
प्रयागराज। प्रयागराज में सोशल मीडिया पर अदालत और जजों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कैंट थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय दीपक कुमार और 26 वर्षीय देविंदर कुमार के रूप में हुई है, जो उरई, जालौन जिले के निवासी हैं। दोनों भाई खेती-किसानी का कार्य करते हैं।

बताया गया कि हाल ही में फेसबुक अकाउंट "अश्विनी अंबेडकर" नाम से अदालत और जजों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने फेसबुक आईडी की जानकारी जुटाकर आरोपियों की पहचान की और पुलिस टीम ने जालौन पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर प्रयागराज ले आई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने आपत्तिजनक टिप्पणी के पीछे कोई विशेष कारण नहीं बताया। कैंट थाने में इस मामले में अपराध संख्या 52/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(1)(बी), 352, 356 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Bareilly: रिश्तेदारी में गया था परिवार, घर के ताले तोड़कर चोरों ने की लाखों की चोरी
बरेली, अमृत विचार। रिश्तेदारी में गए परिवार के मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ करके फरार हो गए। वापस लौटने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक निवासी पिंकी ने बताया कि 1 फरवरी को वह अपनी रिश्तेदारी में गई थी। 2 फरवरी की रात करीब 2. 30 बजे उसके घर में तीन अज्ञात चोर मकान के मेन गेटा का ताला तोड़कर घर में घुस गए। उसके बाद चोरों ने घर में रखी एक सोने की चेन, एक अंगूठी, 25 हजार की नगदी, और तीन हाथ में बांधने वाली घड़ी चोरी करके ले गए।

उसके बाद जब वह वापस लौटी हो उसे चोरी की जानकारी हुई। डायल 112 को चोरी की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उसके बाद सामने वाले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि तीन अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोड़कर घुसे थे। महिला की तहरीर पर कैंट पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

गोलीकांड : सालों से चल रही रंजिश, समझौते को लेकर हुई फायरिंग
बरेली, अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी गांव में बुधवार की रात हुई फायरिंग की वजह दोनों पक्षों की तरफ से चली आ रही पुरानी रंजिश बता है। एक पक्ष का आरोप है कि पुराने मुकदमे में समझौता नहीं करने पर गोली चलाई गई है, जबकि दूसरे पक्ष ने रंगदारी नहीं देने पर गोली चलाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में गोलीकांड की सच्चाई सामने आ सकेगी।

कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी निवासी विष्णु सिंह ने बताया कि बुधवार की रात 9: 30 बजे वह और महेशपुर ठाकुरान निवासी उसका दोस्त सत्येंद्र सिंह चौहान घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि तभी अचानक से गुरविंदर और सुखविंदर, रमेश, अनिल ने उनके पास आकर पुरानी रंजिश में गाली गलौज शुरू कर दी। गाली का विरोध करने पर गुरविंदर ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल बाल बच गया लेकिन उसका दोस्त सत्येन्द्र चौहान दाएं पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कैंट पुलिस ने गुरविंदर और सुखविंदर, रमेश, अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी गांव निवासी मधु सिंह ने बताया कि उसके गांव के विष्णु, राजेश और महेशपुर ठाकुरान निवासी सत्येन्द्र चौहान पूर्व में भी उसके पति सुखविंदर को जान से मारने की नीयत से हमला कर चुके हैं। इसके तीन-चार मुकदमे कैंट थाने में दर्ज है। आरोप है कि बुधवार की रात 9 बजे उनका देवर गुरुविंदर सिंह को विष्णु, राजेश, सतेन्द्र सिंह समेत चार-पांच अज्ञात लोगों ने घेर कर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसमें उनका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कैंट पुलिस ने विष्णु, राजेश, सतेन्द्र और चार से पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल गुरविंदर ने आरोप लगाया है कि वह अपनी पुस्तैनी जमीन पर मकान बनवा रहा था। इसी को लेकर क्षेत्र के रहने वाले विष्णु का हिस्ट्रीशीटर भाई उससे मकान निर्माण के नाम पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा था। गुरविंदर का कहना है कि रंगदारी देने से इनकार करने पर उसे रास्ते में रोककर गोली मार दी गई।

मंदिर में घुसा चोर, हनुमान जी के किए दर्शन फिर ले गया दानपात्र
लखनऊ, अमृत विचार : कैंट के सदर स्थित शीतला माता मंदिर को शुक्रवार तड़के चोर ने निशाना बनाया। मंदिर में घुसे चोर ने हनुमानजी के दर्शन किए और फिर दानपात्र उठाकर फरार हो गया। सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दानपात्र नहीं मिला। सीसीटीवी में आरोपी की करतूत कैद हुई है और पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

सदर के नेहरू रोड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में पुजारी प्रमोद कुमार पांडेय रहते हैं। एसओ गुरप्रीत कौर ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे चोर मंदिर में घुसा। वह सीधे दानपात्र के पास गया, लेकिन छूने से पहले हनुमानजी की ओर देखा। फिर दानपात्र पर रखी सामग्री हटाई और दोबारा हनुमानजी की ओर देखा। चोर ने पसीना पोछा, कुछ समय सोचा और फिर दानपात्र उठा लिया।

जाते समय उसने भगवान की ओर पीठ न करके तीन कदम उल्टे चलकर बाहर निकला और एक बार फिर हनुमानजी के दर्शन किए। मंदिर में चोर नंगे पांव था, ऐसा लगता है कि बाहर जूते या चप्पल उतार कर आया था। एसओ ने बताया कि चोरी के दौरान चोर ने दानपात्र पर करीब 15 सेकेंड हाथ रखा लेकिन उठाने की हिम्मत नहीं हुई। दानपात्र के ऊपर रखा सिंदूर का कटोरा और दीपक को संभाल कर नीचे रखा गया ताकि वह न बुझें।

सुबह पुजारी ने दानपात्र गायब देख डायल-112 पर सूचना दी। पुजारी ने बताया कि दानपात्र में करीब दो-तीन हजार रुपये होंगे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कराने और उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Bareilly : दलित नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस
बरेली, अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र में दबंगों ने नाबालिग दलित को उसके घर के पास से अपहरण कर लिया। इसके बाद चनेहटा रोड के किनारे तालाब के पास ले जाकर निर्वस्त्र कर बुरी तरह से पिटाई की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने तमंचे और चाकू के बल नाबालिग को निर्वस्त्र कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नाबालिग की मां ने पांच दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित वाल्मीकि मोहल्ले के रहने वाली महिला ने बताया उसके पति मजदूरी करते हैं। जबकि, वह एक प्राइवेट स्कूल में काम करती है। नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर की रात उसका 16 वर्षीय बेटा घर के पास टहल रहा था। आरोप है कि आहिर मोहल्ला का रहने वाला मुकुल यादव, सुभाष यादव उर्फ एडी, सुल्तान, आयुष और बासु उसके घर के पास पहुंचे। जहां बेटे को जबरन बाइक पर बिठा कर अपने साथ चनेहटा रोड स्थित बने तालाब के पास ले गए। तमंचे और चाकू के दम पर नाबालिग युवक को बुरी तरह से पीटा गया। आरोपियों ने मारपीट कर उसको निर्वस्त्र कर दोबारा से उसकी पिटाई लगाई और घटनाक्रम का पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस दौरान नाबालिग किसी तरह अपना नेकर आरोपियों से छीनकर मौके से भागकर अपनी जान बचाया। घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चर्चा है कि नाबालिग की मुकुल यादव से कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। इस पर मुकुल यादव ने उसे 15 जनवरी तक जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से ही दबंग नाबालिग की तलाश कर रहे थे।

चैंबर में घुसकर अधिवक्ता पर की थी फायरिंग

नाबालिग दलित युवक को निर्वस्त्र कर पीटने और उसकी वीडियो बनाने के मामले का आरोपी सुल्तान बीते साल जनवरी माह में कचहरी में पहुंचकर अधिवक्ता राजाराम सोलंकी पर फायर कर दिया था। पहला फायर मिस होने पर दूसरा फायर किया गया था। जो दीवार में जाकर लगा था। आरोपी तीसरा फायर करना चाह रहा था। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उसे दबोच लिया था। इसके बाद वकीलों ने पीटकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया था।

Bareilly: कपड़े उतारकर महिलाओं को अश्लील इशारे करता है पड़ोसी
बरेली, अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र में महिलाओं के सामने कपडे़ उताकर पड़ोसी युवक अश्लील इशारे करता है। युवक की हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी। युवक के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कैंट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला मनोज मौर्य अक्सर घर के सामने आकर कपड़े उतार देता है और निर्वस्त्र होकर महिलाओं के सामने अश्लील इशारे और हरकत करता है।

25 और 26 दिसम्बर को मनोज ने ऐसी अश्लील हरकतें दोबारा की। उसकी हरकत घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी है। इस बारे में मनोज को समझाया तो वह झगड़ा करने लगता है।

Bareilly: मौलाना तौकीर समेत 46 आरोपियों के खिलाफ तीन और चार्जशीट दाखिल
बरेली, अमृत विचार। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के इशारे पर 26 सितंबर को पुलिस पर पथराव कर फायरिंग करने और पेट्रोल बम फेंकने के मामले में प्रेमनगर, किला और कैंट थाने में दर्ज तीनों मुकदमों में 37 लोगों को नामजद किया गया था, लेकिन विवेचना के बाद 46 लोगों के विरुद्ध चार्जशीट मंगलवार को कोर्ट में दाखिल कर दी गई।

आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा ने आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद को लेकर 26 सितंबर को लोगों को इस्लामिया ग्राउंड में एकत्रित होने के लिए कॉल किया था। इस्लामिया ग्राउंड में बड़ी संख्या में सभी लोग पहुंचे थे। प्रशासन ने उन्हें प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं दी थी। तौकीर ने वीडियो जारी कर लोगों को उकसाने का काम किया था। इसके बाद पुलिस पर पथराव कर फायरिंग की गई थी। इसकी शुरुआत इस्लामिया ग्राउंड के पास खलील तिराहे से हुई थी। बवालियों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर न सिर्फ जानलेवा हमला किया, बल्कि उनके हथियार तक लूट लिए गए थे।

बवालियों के खिलाफ दरोगा रोहित ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें 10 लोगों को नामजद करने के साथ ही कुछ अज्ञात को भी शामिल किया गया था। इस मामले की विवेचना एसएसआई कृष्ण कुमार ने की। इसमें उन्होंने 17 बवालियों को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इसमें मौलाना तौकीर रजा, नफीस, फरहान रजा, सफी उर्फ सफीले अहमद, फैजल नवी, अफजाल बेग, मुनीर इदरीशी, अनीस सकलैनी, मोईन खान, नदीम खान, नफीस, मुहम्मद महताब, फैजान, मोईन उर्फ सजले, जाकि, आरिफ और फरहद को शामिल किया है।

प्रेमनगर में दरोगा प्रमोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें 24 लोगों को नामजद करते हुए कई को अज्ञात में शामिल किया गया। इस मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार ने की। उन्होंने इस मुकदमे में 22 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की। इसमें मौलाना तौकीर रजा, इम्तियाज अली, मुहम्मद इमरान, मुसीर आलम, फिरोज हुसैन, अनवर हुसैन, आशिफ, समीर अली, अमान हुसैन, कसान हुसैन, फैजान सकलैनी, मुनीर इदरीशी, नदीम खां, नफीस खां, फरहान खां, फैजूल नबी खां, अनीस सकलैनी, आरिफ, जुनैद अली खां, अफजाल बेग, फरहत, और शीफले उर्फ सफी अहमद को आरोपी बनाया गया है। किला थाने में दर्ज उपद्रव के मुकदमे को दरोगा राहुल ने लिखाया था। इसमें तीन लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। इस मामले की विवेचना एसएसआई हेमराज ने की। उन्होंने अभी तक सात लोगों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की है।

Bareilly: प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने उत्तराखंड ले जाकर लड़की से किया रेप
बरेली, अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने एक युवक ने उत्तराखंड ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं फिर मुकदमे से बचने के लिए आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए अमानवीय उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पीड़िता के डॉक्टर पिता ने मामले की शिकायत एसएसपी अनुराग आर्य से की। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 3 मार्च को बदायूं रोड थाना सुभाषनगर निवासी युवक से तय हुई थी। शादी से पहले आरोपी उसे प्री-वेडिंग शूट के नाम पर उत्तराखंड ले गया। जहां उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। आरोप है कि 14 फरवरी को आरोपी के पिता की मौत के बाद युवक ने शादी से साफ इंकार कर दिया। खुद को ठगा महसूस कर पीड़िता ने थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी बैकफुट पर आया और गिरफ्तारी से बचने के लिए 1 अप्रैल को आर्य समाज मंदिर, सुभाषनगर में शादी कर ली। आरोप है कि इसके बाद भी पीड़िता को पत्नी का दर्जा नहीं दिया गया। उसे घर में अकेला छोड़कर आरोपी गायब रहता था और विरोध करने पर मारपीट व अभद्रता करता था। इसी बीच एक महिला का फोन आया, जिसने गालियां देते हुए कहा कि युवक ने केवल केस से बचने के लिए उससे शादी की है। घर छोड़ दो, नहीं तो जहर देकर मार देंगे।

आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष का दहशत भरा चेहरा सामने आया। सास, जेठ, जिठानी, ननद और ननदोई ने मिलकर 20 अक्टूबर को 25 लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर बंद कमरे में बेरहमी से पिटाई की गई और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। ससुरालियों ने 24 अक्टूबर को पीड़िता को केवल एक जोड़ी कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया और दहेज लाने तक वापस न आने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।