Bahraich News - Amrit Vichar

Bahraich News: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
बहराइच। जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के महौली गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिया के पास बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान महौली गांव निवासी गुरुदयाल के 8 वर्षीय पुत्र सचिन गोस्वामी और प्रभुदयाल के 10 वर्षीय पुत्र विनीत गोस्वामी के रूप में हुई है।

खेलते-खेलते पुलिया के पास पहुंचे थे बच्चे

ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे दोनों बच्चे खेलते-खेलते गांव के बाहर स्थित पुलिया की ओर चले गए थे। पुलिया के आसपास बारिश का पानी काफी गहराई तक भरा हुआ था। आशंका है कि खेलते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और संतुलन बिगड़ने से डूब गए। रात के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें समय पर बचाया नहीं जा सका।

रातभर तलाश के बाद सुबह मिले शव

जब देर रात तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद अनहोनी की आशंका को देखते हुए हुजूरपुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे दोबारा तलाश के दौरान पुलिया के पास भरे पानी में दोनों बच्चों के शव दिखाई दिए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

गांव में पसरा मातम

दो मासूम बच्चों की एक साथ मौत से पूरे महौली गांव में शोक की लहर है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :

Gonda News: सरकार के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट का घेराव कर किया प्रदर्शन

रूपईडीहा बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 'वारिस पंजाब दे' से जुड़ा वांछित आरोपी और अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से भारत में घुसने की कोशिश नाकाम
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा के रूपईडीहा बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित संगठन 'वारिस पंजाब दे' से जुड़े मोस्ट वांटेड आतंकी और एक अमेरिकी नागरिक सहित दो घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उन्हें अवैध रूप से भारत में दाखिल कराने में मदद कर रहे तीन स्थानीय सहयोगियों को भी धर दबोचा गया है।

विक्रमजीत सिंह पर अजनाला हिंसा मामले में वांछित होने का आरोप

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार घुसपैठियों में पंजाब का रहने वाला विक्रमजीत सिंह और अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासी मनवीर सिंह शामिल हैं। विक्रमजीत सिंह वर्ष 2023 में पंजाब के अजनाला थाने पर हुए हिंसक हमले के मामले में धारा 307 के तहत वांछित चल रहा था और घटना के बाद फर्जी दस्तावेजों के सहारे नेपाल में छिपा हुआ था।

अमेरिकी नागरिक के साथ यात्रा कर रहा था मनवीर सिंह

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वकीलों द्वारा समर्पण की सलाह दिए जाने के बाद वह पंजाब लौटने की फिराक में था। उसके साथ मौजूद मनवीर सिंह पर भी मामला दर्ज है, जो अपनी अमेरिकी नागरिक पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था। पुलिस ने जांच के बाद वैध पासपोर्ट और वीजा होने के कारण मनवीर की पत्नी को छोड़ दिया है।

तीन स्थानीय सहयोगियों की भी गिरफ्तारी

सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र को भनक लगी थी कि आरोपी नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं। इस दौरान स्थानीय मददगारों सुरेश पाठक, दिलीप उपाध्याय और ड्राइवर राहुल कुमार की मदद से फर्जी दस्तावेज दिखाकर घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी, जिसे संयुक्त टीम ने नाकाम कर दिया।

पंजाब पुलिस को भेजी गई गिरफ्तारी की सूचना

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विक्रमजीत सिंह की गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना पंजाब पुलिस को भेज दी गई है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के नेटवर्क को खंगालने और आगे की विधिक कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ेंः 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार से मिले 3 बड़े लिखित आश्वासन; जानिए क्या-क्या हुआ तय

Bahraich News : गोरखपुर-बहराइच इंटरसिटी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, गोबरे बाग में पसरा मातम
बहराइच। रेलवे ट्रैक पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्धी कुइयां रेलवे गुमटी के पास गुरुवार को एक हृदयविदारक दुर्घटना घटी। यहां 05131 गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आई महिला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला रेलवे गुमटी के समीप ही जा रही थी, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही सांसें थम गईं। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों की मदद से मृतका की पहचान नीलम पत्नी राजीव तिवारी, उम्र 51 वर्ष, के रूप में हुई। वह गोबरे बाग अमदापुर की रहने वाली थीं।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

जैसे ही हादसे की खबर मृतका के घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गोबरे बाग और आसपास के इलाके में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस और आरपीएफ ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही पयागपुर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दुर्घटना का लग रहा है, फिर भी सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :

Bahraich News: कलयुगी बेटे ने मां पर किये कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार, मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Bahraich News: कुकर्म के बाद हत्या के आरोपी को फांसी की सजा
बहराइच, अमृत विचार : गुरुवार को जिले की पॉक्सो कोर्ट ने कुकर्म के बाद गला रेतकर सात वर्षीय बालक की हत्या के मामले में एक महीने के अंदर एक आरोपी को दोषी ठहराते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता संत प्रताप सिंह ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अरविंद कुमार गौतम ने दोषी मुकेश निषाद (21) को फांसी देने के साथ साथ उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

कैसरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में दो माह पूर्व 13 मई को सात वर्षीय बालक का झाड़ियों में गला कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका बेटा गांव के ही रहने वाले मुकेश निषाद के साथ पड़ोस में एक विवाह समारोह में गया था। जिसके बाद वह रात तक नहीं लौटा। सुबह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों में उसका गला कटा शव मिला।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि कुकर्म के बाद उसने गला रेत बालक की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपी को जेल भेजते हुए पुलिस ने गवाहों व साक्ष्य संकलन के बाद 22 जून को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। वहीं मृतक की मां ने कहा कि अदालत के फैसले से हम खुश हैं।

Bahraich News : तीन दिन से ठप पड़ी सेंट्रल बैंक की सेवाएं, बारिश के बाद तकनीकी खराबी से ग्राहक परेशान
पयागपुर (बहराइच), अमृत विचार। बारिश क्या हुई, साहब का सिस्टम ही फुस्स हो गया! पयागपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पिछले तीन दिनों से 'सन्नाटा' पसरा है और वजह बनी है- तकनीकी खराबी। सोमवार को हुई झमाझम बारिश के बाद बैंक के हाई-टेक उपकरण ऐसे 'बीमार' हुए कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी वेंटिलेटर से बाहर नहीं आ सके हैं ​नतीजा? न नकद जमा हो रहा है, न निकासी।

दूर-दराज के गांवों से भाड़ा फुंककर बैंक पहुंचे ग्राहकों को रोज 'कल आना' का झुनझुना थमाकर बैरंग लौटाया जा रहा है रविवार की बैंकिंग की छुट्टी फिर ​सोमवार को हुई बारिश में बैंक के टेक्निकल सेटअप में ऐसा 'शॉर्ट सर्किट' हुआ कि पूरी ऑनलाइन सेवा ही ठप पड़ गई।

सोमवार और मंगलवार तो जैसे-तैसे कटा, लेकिन बुधवार को जब तीसरे दिन भी काउंटर पर 'सर्वर डाउन' और 'सेवाएं बाधित हैं' का बोर्ड दिखा, तो ग्राहकों का सब्र का बांध टूट गया पहलवार से आये खाताधारक का कहना है कि घर में जरूरी काम पड़ा है, जेब खाली है। तीन दिन से बैंक का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बाबू साहब बस एक ही रट लगाए हैं, 'सर्वर खराब है!' अब बताइए हम जाएं तो जाएं कहां?"

​विशेषज्ञों की फौज तैनात, लेकिन राहत अब भी नदारद ​लगातार तीन दिन से बैंकिंग कामकाज ठप होने से लोगो के जरूरी कामकाज ,इलाज और लेन-देन के लिए परेशान लोगों में भारी नाराजगी है। बैंक परिसर के बाहर रोज ही गहमागहमी का माहौल बन रहा है ​इस मामले पर शाखा प्रबंधक का कहना है कि सोमवार से ही तकनीकी विशेषज्ञों की टीम खराबी दूर करने में एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है ​उपकरणों को ठीक करने का काम युद्धस्तर पर जारी है ​जैसे ही खराबी दूर होगी, सेवाएं तुरंत बहाल कर दी जाएंगी ​प्रबंधन ने ग्राहकों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :- Bahraich News : अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध के बाद सपा नेताओं पर कार्रवाई, राम जी यादव और लक्ष्मीनारायण यादव हाउस अरेस्ट

Bahraich News : अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध के बाद सपा नेताओं पर कार्रवाई, राम जी यादव और लक्ष्मीनारायण यादव हाउस अरेस्ट
पयागपुर/जरवल रोड (बहराइच), अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार रात हुए प्रदर्शन के बाद बहराइच में प्रशासन ने सपा नेताओं पर एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी। पयागपुर में सपा के जिला उपाध्यक्ष राम जी यादव को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया, जबकि जरवल रोड क्षेत्र में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव को भी देर रात तक घर में नजरबंद रखा गया। बाद में अखिलेश यादव के रिहा होने और विरोध प्रदर्शन समाप्त होने के बाद उन्हें राहत दे दी गई।

पयागपुर में राम जी यादव हाउस अरेस्ट

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे पयागपुर पुलिस ने सपा के जिला उपाध्यक्ष राम जी यादव को उनके सुहेलवा स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। प्रशासन के निर्देश पर उपनिरीक्षक गणेश दत्त मिश्र और वेद प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया। उनकी निगरानी के लिए पांच पुरुष और दो महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई।

डीएम चौराहे पर किया था विरोध प्रदर्शन

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मंगलवार रात सपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष राम जी यादव के नेतृत्व में डीएम चौराहे पर पहुंचकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन ने एहतियातन उन्हें घर में ही रहने के निर्देश दिए।

पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव भी रहे हाउस अरेस्ट

वहीं जरवल रोड थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव को भी उनके अलीनगर स्थित आवास पर एहतियातन हाउस अरेस्ट किया गया। पुलिस को आशंका थी कि वह जनपद स्तर पर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। इसी को देखते हुए उन्हें देर रात तक आवास तक ही सीमित रखा गया और पुलिस बल तैनात रहा।

देर रात मिली राहत

अखिलेश यादव के रिहा होने और जिले में विरोध-प्रदर्शन समाप्त होने के बाद पुलिस ने लक्ष्मीनारायण यादव पर लगाया गया आवासीय प्रतिबंध हटा दिया। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश बताया, जबकि थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियातन यह कदम उठाया गया था।

Bahraich News : भाजपा ने सातों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन
बहराइच, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को बहराइच जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन का उद्देश्य आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करना और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के अद्यतन कार्य और जनसंपर्क अभियान की जानकारी ली गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का मजबूत संगठन है और बूथ अध्यक्षों की सक्रिय भूमिका के बल पर पार्टी वर्ष 2027 में फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से अपने-अपने बूथ को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी

जिला मीडिया प्रभारी शिवांकर शुक्ला ने बताया कि बहराइच विधानसभा में विधायक अनुपमा जायसवाल के नेतृत्व में सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि मणीन्द्र पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय रहे।

महसी विधानसभा में विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में मुख्य अतिथि शंकर दयाल पाण्डेय (पूर्व जिलाध्यक्ष, श्रावस्ती) मौजूद रहे।

पयागपुर विधानसभा में विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा मुख्य अतिथि रहीं।

कैसरगंज विधानसभा में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौरव वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर मुख्य अतिथि रहे।

बलहा विधानसभा में विधायक सरोज सोनकर के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य (बाराबंकी) मुख्य अतिथि रहे।

नानपारा विधानसभा में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मटेरा विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती मुख्य अतिथि रहे।

जिला प्रवासी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला प्रवासी के रूप में जिला महामंत्री सुवेद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम निवास जायसवाल, राघवेंद्र सिंह, कृष कुमार, कन्हैया सोनी, जिला मंत्री आलोक जिंदल और हरेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी सभी विधानसभा क्षेत्रों में मौजूद रहे।

CM Yogi in Bahraich: बहराइच की जनसभा में CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- परिवारवाद ने आक्रांताओं को बढ़ावा दिया
बहराइच: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच दौरे के दौरान महसी तहसील के विकास खंड तेजवापुर स्थित बेड़नापुर रामलीला मैदान में आयोजित विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बहराइच की अहम भूमिका है और वर्ष 2017 के बाद जिले ने विकास और सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय बदलाव देखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यह क्षेत्र आकांक्षी और बीमारू जिलों की श्रेणी में गिना जाता था, जहां भू-माफिया और अपराधियों का प्रभाव अधिक था। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि परिवारवादी राजनीति के कारण ऐतिहासिक नायकों की उपेक्षा हुई। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में किसी भी आक्रांता के नाम पर मेला या आयोजन नहीं होने दिया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस स्थान पर महाराजा सुहेलदेव ने गाजी को पराजित किया था, वहां आज उनका भव्य स्मारक स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज और बालार्क ऋषि के नाम पर चिकित्सालय संचालित हो रहा है। इसके अलावा बाराबंकी से बहराइच तक फोरलेन सड़क परियोजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है।

उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में बहराइच ने देश में दूसरा और शिक्षा के क्षेत्र में चौथा स्थान प्राप्त किया है। जिले के 12 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का उच्चीकरण किया गया है। वहीं भरतपुरा में विस्थापित दलित एवं वंचित समाज के 500 परिवारों के लिए आवासीय कॉलोनी का निर्माण कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर नहीं थी, जबकि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के सुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए केवल जेल या कठोर कानूनी कार्रवाई का रास्ता है।

बरसात के मौसम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को मगरमच्छ और तेंदुए जैसे वन्यजीवों के हमलों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील भी की।

इस अवसर पर महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, विधान परिषद सदस्य पदम सेन चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः UP Cabinet Decision: भारतीय ज्ञान परंपरा पर शोध को मिलेगा बढ़ावा, विश्वविद्यालयों को 2 करोड़ और महाविद्यालयों को 1 करोड़ तक का अनुदान

Bahraich News : पयागपुर में जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, स्कूल बसें बंद; ग्रामीणों ने निर्माण की मांग उठाई
पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। विकास खंड पयागपुर की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर ककरहा में पंचायत भवन के पास स्थित कच्ची सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों और कीचड़ के कारण फरदा सुमेरपुर, त्रिकोलिया समेत आसपास के कई गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

स्कूल बसें नहीं पहुंच रहीं, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि स्कूल बसें और अन्य वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे बच्चों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों को उनकी सुरक्षा व शिक्षा की चिंता सता रही है।

कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत तो दूर, किसी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने मौके का निरीक्षण तक नहीं किया।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जर्जर कच्ची सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्कूली बच्चों को भी राहत मिलेगी और उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

Bahraich News : लगातार बारिश से ढहे कच्चे मकान, आवास न मिलने से महिला हुई बेघर; कई परिवारों पर संकट
बहराइच, अमृत विचार। जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। नानपारा तहसील क्षेत्र के कई गांवों में कच्चे और खपरैल मकान ढह गए, जिससे कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

मिट्टी का मकान गिरने से महिला बेघर

विकासखंड शिवपुर की ग्राम पंचायत चंदेला कला में सोमवार देर रात तेज बारिश के दौरान प्रभावती पत्नी खेलावन लोधी का मिट्टी का मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय प्रभावती घर के अंदर थीं, लेकिन उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

मकान गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। प्रभावती का आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला, जबकि गांव के कई संपन्न लोगों को योजना का लाभ मिल चुका है। उन्होंने प्रशासन से आवास और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। क्षेत्रीय लेखपाल नरेंद्र कुमार ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।

भज्जापुरवा में खपरैल मकान ढहा, 40 हजार रुपये तक का नुकसान

इसी तहसील के ग्राम भज्जापुरवा में राधेश्याम का खपरैल मकान भी बारिश के कारण गिर गया। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। लेखपाल मनीष के अनुसार, प्रारंभिक आकलन में करीब 30 से 40 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

पशु शेड की दीवार भी गिरी, राहत की मांग

ग्राम पंचायत सरैया के ग्राम अमरैय्या में गुड़िया पत्नी राजू के पशु शेड की दीवार भी लगातार बारिश के कारण ढह गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेखपाल विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है।

ग्रामीणों ने मांगी तत्काल सहायता

लगातार हो रही बारिश से प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें शीघ्र राहत राशि, आवास योजना का लाभ और आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे सुरक्षित स्थान पर रह सकें।

NEET UG 2026 : बहराइच की सौम्या वर्मा ने हासिल की MBBS सीट, परिवार में बनीं चौथी डॉक्टर
कैसरगंज (बहराइच), अमृत विचार । नगर पंचायत कैसरगंज के रानीबाग निवासी और कृषि विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धर्मराज लोधी के परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। सीमित संसाधनों के बावजूद इस परिवार ने महज 10 वर्षों में चार एमबीबीएस डॉक्टर देकर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे और शिक्षा के प्रति समर्पण सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं।

NEET UG 2026 में सौम्या ने लहराया परचम

परिवार की इस उपलब्धि में नया अध्याय जोड़ते हुए धर्मराज लोधी के बड़े पुत्र विजयराज लोधी की पुत्री सौम्या वर्मा ने NEET UG 2026 में 599 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4599 हासिल की है। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया है। सौम्या की सफलता से परिवार ही नहीं, पूरे कैसरगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

परिवार से पहले ही बन चुके हैं तीन डॉक्टर

सौम्या से पहले इसी परिवार के डॉ. लाल जी वर्मा, डॉ. रीना वर्मा और डॉ. अनुज वर्मा एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चिकित्सा सेवा से जुड़े हुए हैं। डॉ. अनुज वर्मा नगर पंचायत कैसरगंज के पूर्व चेयरमैन पद प्रत्याशी अर्जुन सिंह लोधी के पुत्र हैं।

शिक्षा को प्राथमिकता ने बदली तस्वीर

स्थानीय लोगों का कहना है कि धर्मराज लोधी के परिवार ने यह साबित किया है कि आर्थिक संसाधनों की कमी सफलता में बाधा नहीं बनती, यदि परिवार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। यही वजह है कि यह परिवार आज पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।

क्षेत्र में खुशी, मिल रही बधाइयां

सौम्या वर्मा की सफलता पर सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने परिवार को बधाई दी है। लोगों ने इसे बहराइच जिले और कैसरगंज के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी।

बहराइच में तेंदुए का खौफ: बरामदे में सो रहे बुजुर्ग पर हमला, इलाज के दौरान मौत
बहराइच। जिले के कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग की ककरहा रेंज में शनिवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई। घर के बरामदे में सो रहे 88 वर्षीय बुजुर्ग राम यादव पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

चीख सुनकर दौड़े परिजन, तेंदुआ जंगल की ओर भागा

जानकारी के अनुसार, मूर्तिहा थाना क्षेत्र के लोधन पुरवा गांव निवासी राम यादव शनिवार सुबह करीब चार बजे अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान एक तेंदुआ घर में घुस आया और उन पर हमला कर उन्हें बाहर की ओर खींच ले गया।

बुजुर्ग की चीख सुनकर उनके पौत्र सूरज यादव और अन्य परिजन डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। शोर-शराबा होने पर तेंदुआ बुजुर्ग को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में राम यादव के गले पर गंभीर चोटें आईं।

प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। परिजन घायल बुजुर्ग को मिहींपुरवा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वन विभाग ने सहायता और गश्त बढ़ाने का दिया भरोसा

प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) अपूर्व दीक्षित ने बताया कि बुजुर्ग की मौत तेंदुए के हमले में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही इलाके में वन विभाग की टीमों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः Hardoi News : पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने की सुसाइड ! घर में फंदा लगाकर दी जान