Wager - Amrit Vichar

उर्स-ए-ख़ाकसारी : दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
अमृत विचार, हरदोई। कौमी एकता की पहचान बन चुके हज़रत जाकिर हुसैन ख़ाकसारी के उर्स में उनके दीवानों के आने का सिलसिला जारी है। कोने-कोने से आ रहे ज़ायरीन चादर पोशी के साथ उन्हें नज़राना-ए-अकीदत पेश कर रहें हैं। वही उर्स के पहले दिन दंगल हुआ।

बावन कस्बे में मखदूम शाह बाबा के आस्ताने के बगल में हज़रत ज़ाकिर हुसैन ख़ाकसारी की मज़ार है। गुरुवार को शुरू हुए तीन दिवसीय उर्स के पहला दिन पहलवानों के नाम रहा। उनके दांव-पेंच देखने वाले दंग रह गए। हज़रत ख़ाकसारी के उर्स में कोने-कोने से उनके दीवाने पहुंच रहें हैं। शुक्रवार को पूरे दिन चादर पोशी के साथ ज़ायरीनों ने अपनी अकीदत का नज़राना पेश किया। महफिल-ए -कव्वाली में कव्वालों ने एक से एक उम्दा कलाम पढ़े। शनिवार की रात सुल्तानपुर के मशहूर कव्वाल जुनैद ने महफ़िल में संमा बांधा।

उर्स के तीसरे दिन शनिवार की रात में भी कव्वाली होंगी उसके बाद रविवार को समापन होगा। हज़रत जाकिर हुसैन के आस्ताने पर चल रहे उर्स में लगे मेले मे बच्चों ने जमकर खरीददारी की। उन्होंने झूलों का लुत्फ उठाया।मेले सभी मज़हब-ओ-मिल्लत के लोग शामिल हो रहे हैं।

उर्स हज़रत शबाहत मियां लखनऊ और हज़रत फरहत मियां भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर सज्जादानशीन हज़रत मेराज मियां ज़ाकिरी और हज़रत सरफराज मियां के अलावा मेला खजांची जाबिर ज़ाकिरी, नाज़िम खान,शनील, सगीर कुरैशी, शहादत खान, नौशाद खां, राजू नेता आदि लोग मौजूद रहे।

पुलिस की बराबर कर रही है चौकसी

बावन कस्बे में चल रहे हज़रत ज़ाकिर हुसैन ख़ाकसारी के उर्स में आने-जाने वाले ज़ायरीनों की सख्त सुरक्षा की जा रही है। इसके अलावा शरारती किस्म के लोगों पर भी कड़ी नज़र रखी जा रही है। कस्बा चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी अपनी टीम के साथ उर्स पर अपनी नज़र बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा है कि गड़बड़ी फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि पुलिस और पब्लिक का अच्छा सामंजस्य बना रहे,इसका ध्यान रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- बरेली: बारिश में भीगते हुए उर्स-ए-शराफती की कुल की रस्म में शामिल हुए अकीदतमंद

रायबरेली: दंगल में अंशुल और वीरेंद्र के दांव पर चित्त हुए पहलवान
रायबरेली, अमृत विचार। दिगम्बर अखाड़े के तत्वावधान में एक विराट दंगल का आयोजन स्वामी सूर्य प्रबोध परमहंस इण्टर कालेज अनंगपुरम् रालपुर सरेनी के प्रांगण में किया गया।दो चरणों में हुए आयोजन के पहले चरण में पूज्य स्वामी भास्कर स्वरूप जी महाराज की अध्यक्षता में पितृ पक्ष का मानव जीवन में महत्व एवं युवाओं के मन में उनके प्रति श्रद्धा का भाव कैसे उत्पन्न हो,इस विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

दूसरे चरण में दूर दूर से आए हुए पहलवानों ने उत्कृष्ट कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हुए जनमानस का हृदय जीत लिया।दंगल का उद्घाटन अंशुल पहलवान उन्नाव और सोनू पहलवान फतेहपुर के मध्य कुश्ती से हुआ।इसमें अंशुल विजयी हुए और उन्हें 1100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया।दूसरी बहुत सुन्दर कुश्ती वीरेन्द्र पूरे बल्दी सिंघौरतारा रायबरेली और सर्वेश कानपुर के मध्य हुई। जिसमें वीरेन्द्र विजयी हुए ,जिन्हें 2100 रुपए का पुरस्कार दिया गया।कैलाश पहलवान पल्टीखेडा़ तथा विपिन उन्नाव के मध्य कुश्ती बराबर रही। दोनों को डेढ़- डेढ़ हजार रूपये दिए गए।

अन्त में रामाशीष बनारस एवं भूपेन्द्र उन्नाव के मध्य रोमांचक कुश्ती देखने को मिली। अपने अपने दाँव पेंच लगाते काटते लगभग आधे घण्टे तक कुश्ती हुई ,पर कोई निर्णय नहीं हो सका। सभी दर्शकों एवं आयोजक मण्डल द्वारा अन्त में दोनों को बराबर पर छुडाने का निर्णय लिया गया।दोनों का सम्मान करते हुए दोनों को दो – दो हजार रूपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई।

प्रतियोगिता में ललई सिंह खाण्डे सराय एवं घनश्याम पहलवान जालौन ने निर्णायक की निष्पक्ष भूमिका का सफल निर्वहन किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, कृष्ण शरण सिंह, राजेश फौजी, पवन सिंह, कमलेश प्रधान, बी.डी.सुमन, सुशील यादव आदि की उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्राप्त हुई।अन्त में प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन किया।

यह भी पढ़ें –बरेली: अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेज लेकर पहुंचे दो युवक, सेना ने पुलिस को सौंपा

मिशन 2022 : भाजपा के हर दांव पर कांग्रेस की पैनी नजर, जानें पूरा प्लान
लखनऊ। प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस भाजपा के सारे दांव पर पैनी नजर रख रही है। हर दांव का सटीक जवाब देने की तैयारी है। प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की टीमें तैयार की जा रहीं हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार प्रदेश के 58 हजार गांवों में कमेटियां बनाने की तैयारी है। हर कमेटी में अध्यक्ष व सदस्य नियुक्त किये जाएंगे। गांव स्तर पर बनने वाली इन टीमों के गठन में जातीय समीकरण का ध्यान रखा जाएगा। मतदाताओं को विभिन्न मुद्दों को रिझाने के लिए इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुस्लिम मतदाताओं पर मजबूती बनाये रखते हुए हिन्दूवादी मतदाताओं को भी पाले में करने का प्रयास होगा। हाल में प्रियंका गांधी द्वारा रायबरेली प्रवास के दौरान मंदिर में दर्शन किये जाने को इसी संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि कांग्रेस के पदाधिकारी इसे सामान्य घटना बता रहे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि नेहरू-गांधी परिवार शुरू से धार्मिक प्रवृत्ति का रहा है।

गांधी जी जहां रामधुन गाते थे, वहीं सर्वधर्म सभाओं का भी आयोजन करते थे। इंदिरागांधी भी धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। प्रियंका गांधी अपने मां के पद चिन्हों पर ही चल रही हैं। मंदिरों में दर्शन करना कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस के एक पदाधिकारियों का कहना है कि चुनाव में जीतने के लिए दो लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य है, जिसमें 24 हजार कार्यकर्ता प्रशिक्षित हो चुके हैं। बाकी को प्रशिक्षित करने जल्द शुरू होगा।