दांव - Amrit Vichar

टनकपुर: 25 अभ्यर्थियों की जिंदगी दांव पर लगा दी थी...दबोचा गया नशेड़ी चालक
टनकपुर/चम्पावत, अमृत विचार। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीए (प्रादेशिक सेना) के 25 अभ्यर्थियों की जिंदगी एक नशेड़ी चालक के हाथ थी। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से चालक को दबोच लिया गया। चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही स्कूल बस को सीज कर दिया गया है।

पिथौरागढ़ से टनकपुर के लिए टीए की परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों को एक स्कूल बस से गुरुवार शाम को ले जाया जा रहा था। इस बीच लोहाघाट थाने की पुलिस के विशेष चेकिंग अभियान में पिथौरागढ़ के स्कूल की एक बस का चालक शराब के सेवन के साथ टीए के अभ्यर्थियों को ले जा रहा था। पुलिस ने चालक मनोहर दत्त निवासी जाजरदेवल पिथौरागढ़ के खिलाफ एवी एक्ट की धारा 185, 202, 207 के तहत कार्रवाई की है।

स्कूल बस को सीज कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने बस में सवार अभ्यर्थियों को दूसरी बस से टनकपुर को रवाना किया। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का कहना है कि शराब के सेवन और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट से टनकपुर तक पांच सेक्टर बनाए हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व 18 नवंबर की रात एनएच पर लोहाघाट में लोहावती नदी पर एक नशेड़ी चालक ने जीप को लुढ़का दिया था। हादसे में वापस जा रहे मध्य प्रदेश के 8 अभ्यर्थी घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: विशेष परमिट के बिना शादी-विवाह में नहीं चलेंगी केमू

हल्द्वानी: डीएम के दांव से सड़क चौड़ीकरण का विरोध कर रहे व्यापारी हुए चित
हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगल पड़ाव से रोडवेज तक सड़क चौड़ीकरण के विरोध में जिला प्रशासन और व्यापारियों की नूराकुश्ती में डीएम वंदना सिंह ने एक ही दांव में विरोध कर रहे व्यापारियों को चारों खाने चित कर दिया। डीएम ने व्यापारियों को उन्हीं का लोनिवि अधिशासी अभियंता को दिया ज्ञापन जिसमें उन्होंने फ्लाईओवर का विरोध करते हुए सड़क चौड़ीकरण की मांग की थी, पढ़कर सुनाया तो व्यापारी डीएम के सामने टिक नहीं सके। डीएम ने व्यापारियों को सड़क चौड़ीकरण में राहत देने से दो टूक इंकार कर दिया।

डीएम वंदना सिंह ने शुक्रवार को एचएन इंटर कॉलेज में जन संवाद एवं जन समस्या समाधान शिविर लगाया था। इस बीच प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक व्यापारी मंगल पड़ाव से रोडवेज तक दोनों तरफ 15-15 मीटर सड़क चौड़ीकरण के विरोध में पहुंचे और चौड़ीकरण का दायरा 10-10 मीटर करने की मांग करने लगे। जिस पर डीएम ने कहा कि व्यापारियों से वार्ता की गई लेकिन अंतिम मिनट तक बात नहीं बनी।

लोनिवि ईई ने हाईकोर्ट में 15 मीटर चौड़ीकरण का शपथ पत्र दिया है, ऑफिशियल रिकॉर्ड बन चुका है। बार-बार यहां वहां झूलने से 15, 13, 12 मीटर नहीं हो सकता है। लालडांट में चौड़ीकरण में चार-पांच व्यापारी आ रहे थे, उनके भी अधिकार थे, आप ज्यादा संख्या में आ गए हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपके अधिकार ज्यादा हैं। जो अधिकार उनके हैं, आपके भी हैं। मैंने खुद वादा किया था चौड़ीकरण में जिनकी पूरी दुकान जा रही है उनकी वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

नगर निगम के शॉपिंग कांपलेक्स का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। भूमिधरी व फ्रीहोल्ड दुकानधारकों के लिए मुआवजा देने के लिए रातों रात सवा दो करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया। फिर डीएम ने व्यापारियों को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से जून-2023 में लोनिवि ईई को दिया ज्ञापन जिसमें प्रस्तावित फ्लाईओवर का विरोध करते हुए सड़क चौड़ीकरण की मांग की गई थी, पढ़कर सुनाया तो व्यापारियों को सांप सूंघ गया।

डीएम ने कहा कि व्यापारियों को फ्लाईओवर, रिंग रोड, सड़क चौड़ीकरण नहीं चाहिए तो शहर का विकास कैसे होगा। वैसे भी सड़क के एक तरफ सरकारी संपत्तियों को हटाकर 12-12 मीटर चौड़ीकरण कर दिया गया है, ऐसे में सड़क सुरक्षा मानकों को देखते हुए दूसरी तरफ भी चौड़ीकरण आवश्यक है।

दिसंबर-2023 में चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ था, अब सितंबर खत्म होने वाला है, इस आठ माह में लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत बढ़ गई है। डीएम ने दो टूक इंकार करते हुए कहा कि उनकी तरफ से सड़क चौड़ीकरण में कोई राहत नहीं मिल सकती है। इस दौरान शहर अध्यक्ष योगेश शर्मा, मुकेश धींगड़ा, मनोज जायसवाल समेत कई व्यापारी मौजूद थे।

हमें लगा दो-तीन माह में आपका ट्रांसफर हो जाएगा
डीएम और व्यापारियों की बातचीत चल रही थी कि इस बीच डीएम ने कहा कि व्यापारियों को राहत देने के लिए तीन आश्वासन दिए थे लेकिन आप नहीं माने और कोर्ट चले गए।  तब एक व्यापारी ने कहा कि मैडम, हमें उम्मीद थी कि आपका दो-तीन माह में ट्रांसफर हो जाएगा और यह सब कुछ बच जाएगा। इस पर डीएम हंस दी और उन्होंने कहा कि जिस दिन से नैनीताल जिले में आई हूं, पहले दिन से ट्रांसफर की चर्चा हो रही है।  फिलहाल यह मामला कोर्ट में लंबित है, आप लोग दुआ करिए मेरा ट्रांसफर हो जाए तो शायद बच जाए।

डीएम ने जनसंवाद शिविर में समस्याओं का किया समाधान
डीएम वंदना सिंह ने शुक्रवार को रामपुर रोड स्थित एचएन इंटर कॉलेज में वार्ड 20 से 30 तक की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए  जनसंवाद शिविर लगाया। इसमें बिजली, पानी, सड़क, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया। डीएम ने कहा कि जल्द ही अन्य वार्डों में भी जनसंवाद शिविर लगाए जाएंगे।

शिविर में लोगों ने बताया कि एचपीसीएल ने गैस पाईप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोद दी लेकिन गड्ढे नहीं भरे। डीएम ने एचपीसीएल अधिकारियों को नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर जिन क्षेत्रों में गैस पाईप लाइन बिछा दी गई है, वहां सड़कों की मरम्मत को कहा। बरेली रोड निवासी त्रिभुवन बाली ने बताया कि लक्ष्मी शिशु मंदिर के आसपास आबादी क्षेत्रों में ठेलों पर शराब बेची जाती है। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को औचक निरीक्षण कर ऐसे ठेले वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बसन्ती देवी निवासी आंनद विहार ने बताया कि सिंचाई विभाग की नहर कवरिंग के दौरान उनके भवन के सोख्ता पिट को तोड़ दिया था, जिससे घर के अन्दर पानी आ रहा है। इस पर डीएम ने सिंचाई विभाग को सोख्ता पिट की मरम्मत के निर्देश दिए। चिन्तामणी तिवारी ने दाखिल खारिज, मोहन राम निवासी गुसाई नगर ने पानी की समस्या, प्रकाश तिवारी ने विद्युत बिल में त्रुटि, रोहित कुमार निवासी गांधीनगर ने पेयजल, विद्युत, खाद्य की समस्याएं बताईं।

अंत में डीएम ने श्रमिकों का श्रम विभाग से सत्यापन, नगर निगम कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, एसडीएम तुषार सैनी मौजूद रहे।

रायबरेली: दंगल में अंशुल और वीरेंद्र के दांव पर चित्त हुए पहलवान
रायबरेली, अमृत विचार। दिगम्बर अखाड़े के तत्वावधान में एक विराट दंगल का आयोजन स्वामी सूर्य प्रबोध परमहंस इण्टर कालेज अनंगपुरम् रालपुर सरेनी के प्रांगण में किया गया।दो चरणों में हुए आयोजन के पहले चरण में पूज्य स्वामी भास्कर स्वरूप जी महाराज की अध्यक्षता में पितृ पक्ष का मानव जीवन में महत्व एवं युवाओं के मन में उनके प्रति श्रद्धा का भाव कैसे उत्पन्न हो,इस विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

दूसरे चरण में दूर दूर से आए हुए पहलवानों ने उत्कृष्ट कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हुए जनमानस का हृदय जीत लिया।दंगल का उद्घाटन अंशुल पहलवान उन्नाव और सोनू पहलवान फतेहपुर के मध्य कुश्ती से हुआ।इसमें अंशुल विजयी हुए और उन्हें 1100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया।दूसरी बहुत सुन्दर कुश्ती वीरेन्द्र पूरे बल्दी सिंघौरतारा रायबरेली और सर्वेश कानपुर के मध्य हुई। जिसमें वीरेन्द्र विजयी हुए ,जिन्हें 2100 रुपए का पुरस्कार दिया गया।कैलाश पहलवान पल्टीखेडा़ तथा विपिन उन्नाव के मध्य कुश्ती बराबर रही। दोनों को डेढ़- डेढ़ हजार रूपये दिए गए।

अन्त में रामाशीष बनारस एवं भूपेन्द्र उन्नाव के मध्य रोमांचक कुश्ती देखने को मिली। अपने अपने दाँव पेंच लगाते काटते लगभग आधे घण्टे तक कुश्ती हुई ,पर कोई निर्णय नहीं हो सका। सभी दर्शकों एवं आयोजक मण्डल द्वारा अन्त में दोनों को बराबर पर छुडाने का निर्णय लिया गया।दोनों का सम्मान करते हुए दोनों को दो – दो हजार रूपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई।

प्रतियोगिता में ललई सिंह खाण्डे सराय एवं घनश्याम पहलवान जालौन ने निर्णायक की निष्पक्ष भूमिका का सफल निर्वहन किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, कृष्ण शरण सिंह, राजेश फौजी, पवन सिंह, कमलेश प्रधान, बी.डी.सुमन, सुशील यादव आदि की उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्राप्त हुई।अन्त में प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन किया।

यह भी पढ़ें –बरेली: अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेज लेकर पहुंचे दो युवक, सेना ने पुलिस को सौंपा

रायबरेली: विराट दंगल व कूद प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाए दांव
रायबरेली। लालगंज क्षेत्र के कुम्हरौड़ा स्थित सिद्धपीठ मां काली मन्दिर परिसर में शिव प्रताप सिंह स्मारक विराट दंगल व कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के जनपदों से आये पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए। वहीं लम्बी कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान कलाम हरीपुर (रायबरेली) ने लखनऊ के पहलवान कोविद को पटखनी देकर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। पहलवान धनंजय सिंह झबरा (रायबरेली) ने बदरका (उन्नाव) से आये पहलवान सैफ अली को पटखनी दी। पहलवान राजा सोतवा खेड़ा ने चचिहा के पहलवान पुष्पेन्द्र को पराजित कर वाहवाही बटोरी।

आजाद धन्नीपुर व कुम्हरौड़ा के पहलवान कमल के बीच कांटे के मुकाबले में कुश्ती बराबरी पर छूटी। पहलवान रोहित सिंह झबरा (रायबरेली) ने संदीप सिंह छिवलहा (रायबरेली) को पराजित कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इन्हें कमेटी द्वारा आकर्षक पुरूस्कारों से नवाजा गया।

कूद प्रतियोगिता में देवेश कुमार डलमऊ ने 23 फुट 11 इंच की छलांग लगाकर प्रथम स्थान, आदित्य सिंह बंडई ने 23 फुट 10 इंच कूद कर द्वितीय स्थान और 22 फुट 3 इंच की छलांग लगाकर अंकित सिंह लालाखेड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने इन्हे क्रमशः साइकिल, पैडस्टल फैन व मोबाइल फोन देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के आयोजक अजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह चौहान ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन युवराज सिंह व पवन प्रधान ने किया। कुश्ती प्रतियोगिता के निर्णायक जगदीश सिंह पहलवान, ऋतुराज सिंह आदि रहे।

इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक सिंह, राकेश सिंह भदौरिया, कांग्रेस नेता रवीन्द्र सिंह दीपेमऊ, भैरों सिंह प्रधान, पूर्व प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान शैलेन्द्र सिंह, भाजपा नेता तूफानी सिंह, विमल तिवारी, राजू सिंह कोटेदार, बब्लू बाजपेई, पूर्व प्रधान अनिल सिंह उर्फ गामा सिंह, सूर्य बक्श सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

पढ़ें-रायबरेली: एक क्विंटल 500 ग्राम गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार के गरीब और किसान हितैषी होने के झूठे दावों की खुली पोल
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव के बाद रोजमर्रा के उपयोग की हर वस्तु मंहगी होने के कारण आम आदमी की गुजर बसर बेहद मुश्किल हो गयी है। देश और प्रदेश में इस स्थिति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के गरीब और किसान हितैषी होने के झूठे दावों की पोल खुल गई है।

अखिलेश के हवाले से शनिवार को सपा की ओर से जारी बयान में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले किसानों की आय दुगनी करने, उनका सम्मान करने तथा गरीबों के चूल्हे ठण्डे न होने देने के बड़े-बड़े एलान किए गए थे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेवाई) में गेहूं का कोटा रद्द करने का निर्णय हो गया है। जून महीने से गरीबों को गेहूं की जगह चावल बंटेगा। अभी तक 03 किलो गेहूं और 02 किलो चावल बांटने का ढिंढोरा पीटा जा रहा था। चुनाव खत्म होने के बाद किसानों से सम्मान निधि की राशि वापस किये जाने की नोटिसें जारी हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बार गेहूं खरीद में किसानों के हितों के ऊपर उद्योगपतियों के लाभ को प्राथमिकता दी। गेहूं की सरकारी खरीद की जगह 05 बड़ी कंपनियों को गेहूं बिकवा दिया गया। उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद का लक्ष्य 60 लाख मीट्रिक टन था जबकि मात्र 2.35 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। खरीद केन्द्र पर कम खरीद के अलावा गेहूं उत्पादन कम होने की भी खबर है। इसके परिणाम स्वरूप बाजार में आटा और महंगा होगा। इससे बड़े उद्योगपतियों और उनकी कम्पनियों का मुनाफा बढ़ेगा।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि वस्तुतः भाजपा की मंशा किसानों को फायदा पहुंचाने की न कभी थी, और न है। अगर सरकार किसानों को गेहूं का लाभकारी मूल्य देना चाहती थी तो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कम से कम 2500 रुपए प्रति कुंतल होना चाहिए था। सरकारी क्रय केन्द्रों पर किसानों को परेशान किया जाता रहा है। अखिलेश ने कहा कि आम लोगों की रोटी पर आटा माफियाओं का गैर कानूनी कब्जा होता जा रहा है। भाजपा गरीब को ही मिटाने की चाल चल रही है। भाजपा के आर्थिक एजेण्डे में न किसान है और न गरीब उपभोक्ता। भाजपा अपने जन्मकाल से ही किसान विरोधी रही है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- अराजकता की भेंट चढ़ गया है यूपी

पांचवें चरण का चुनाव कल: दांव पर लगी इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा, अयोध्या-गोसाईगंज व रुदौली पर सबकी नजरें
अयोध्या। जिस घड़ी का इंतजार था आखिरकार वह आ गई। रविवार की सुबह 7 बजे से अयोध्या जिले की पांचों विधानसभाओं में मतदान शुरू हो जाएगा। इसी के साथ ही दिग्गजों का भाग्य भी ईवीएम में कैद हो जाएगा। इस बार भाजपाई अपनी विजय पताका को फिर से फहराने के प्रयास में हैं तो सपाई उनका दुर्ग ढहाने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि फैसला जनता पर है। पिछले बार के विधानसभा चुनाव में जनपद की पांचों सीटों पर लगभग 61 प्रतिशत मतदान हुआ था।

अयोध्या विधानसभा में तो मुकाबला पूरी तरह से खुला हुआ है। यहां भाजपा से सीटिंग एमएलए वेद प्रकाश गुप्त से सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे पवन के बीच का मुकाबला है। वेद के लिए सीएम योगी व मुलायम परिवार की बहू अपर्णा ने रोड शो निकाल वोट मांगा तो पवन के लिए अखिलेश ने रोड शो निकाल शक्ति प्रदर्शन कर डाला। अयोध्या भले ही भाजपा का दुर्ग रहा हो, लेकिन इस बार के चुनाव को कोई हल्के में नहीं ले रहा है। यही नहीं बाकी की चारों विधानसभा में भी सीएम योगी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव रैलियां व जनसभाएं कर माहौल बनाकर गए हैं। इसलिए मुकाबला दिलचस्प दिख रहा है।

रूदौली विधानसभा की बात करें तो यहां भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र यादव इस बार हैट्रिक लगाने की कोशिश में दिन-रात एक कर दी है। अभी तक उनका मुकाबला सिर्फ सपा के अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां से ही रहता था, लेकिन इस बार टिकट कटने के बाद रुश्दी बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा ने यहां से रामचंद्र के गुरु मित्रसेन यादव के बेटे को टिकट दिया है। मैदान में तीनों धाकड़ प्रत्याशियों के उतरने के बाद यहां मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है।

मिल्कीपुर विधानसभासीट पर पिछले चुनाव में लगभग 28 हजार से अधिक मतों से जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ बाबा के सामने इस बार चुनौतियों का पहाड़ है। सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद यहां पिछली बार हारने के बावजूद बैठे नहीं। वह आए दिन मिल्कीपुर में ही डेरा डाले रहते थे और भाजपा नीतियों का जमकर विरोध भी किया करते थे। हालांकि यहां भाजपा प्रत्याशी के हक में योगी प्रचार कर चुके हैं।

पांचों विधानसभाओं में सबसे संवेदनशील विधानसभा गोसाईगंज ही है। यहां दो बाहुबलियों के बीच मुकाबला है। हालांकि यहां के भाजपा विधायक रहे इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू जेल में निरुद्ध हैं, जिसके बाद पार्टी ने उनकी पत्नी आरती तिवारी को मैदान में उतारा है। सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह भी दिन रात एक किए हैं। कई बार दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में गोलीबारी भी हो चुकी है। अभी हाल ही में सीएम की जनसभा के दौरान देखा गया कि खब्बू की बेटी योगी आदित्यनाथ के सामने हाथ जोड़े खड़ी थी। इसके बाद से क्षेत्र में आरती के प्रति लोगों में सहानुभूति देखी जा रही है। फिलहाल वर्चस्व की जंग का अंत यहां अब 10 मार्च को ही होगा।

विधानसभा बीकापुर में भी लड़ाई त्रिकोणीय नजर आ रही है। यहां पार्टी ने विधायक शोभा सिंह चौहान के पुत्र डॉ. अमित चौहान को टिकट देकर उन्हें विरासत सौंपी है, लेकिन यहां मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है। क्योंकि यहां सपा ने फिरोज खान गब्बर को उतारा है, जो 2012 के चुनाव में बसपा की टिकट पर सपा प्रत्याशी मित्रसेन यादव से महज 1868 वोट हारे थे। वहीं बसपा ने यहां से ब्राह्मण प्रत्याशी को उतार हवा स्थिति प्रतिकूल कर दी है। देवकाली मंदिर अयोध्या के महंत सुनील पाठक जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: पुलिस का खुलासा, समलैंगिकता का वीडियो वायरल होने के डर से की गई थी सुहेल की हत्या

UP Election 2022: सरेनी में जातीय समीकरण पर टिकी राजनीति, सभी पार्टियों ने लगाया अपना दांव
रायबरेली। विधानसभा सरेनी में प्रत्याशियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के मध्य भी चुनावी घमासान परवान चढता दिख रहा है और सभी अपनी व अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रहे हैं।

दिन-ब-दिन विधानसभा चुनाव एक नया मोंड लेता दिख रहा है और ऐसे में किसी के लिए यह कह पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिरकार किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा। जहां सरेनी में सपा,भाजपा ने क्षत्रिय उम्मीदवार,वहीं बसपा ने यादव तो कांग्रेस ने ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

उल्लेखनीय है कि सरेनी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मिलजुलकर जनादेश देने में यकीन करते हैं,लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या नहरों में पानी का आज तक समाधान नहीं निकल सका है यहां से 7 बार कांग्रेस और तीन-तीन बार समाजवादी पार्टी व भाजपा के विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं 1985 में निर्दलीय सुरेंद्र बहादुर सिंह को भी मतदाता मौका दे चुके हैं।

हालांकि अब तक बसपा को यहां से जीत नहीं मिली है!अब तक बसपा को छोंडकर बडी पार्टियों को मौका देने वाली सरेनी विधानसभा में इस बार रोमांचक जंग छिडी है। जहां पहले कांग्रेस,बसपा व भाजपा के मध्य त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा था।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा के बाद से यादव एक बार फिर सपा की ओर मुडता नजर आ रहा है। जिससे अब कयास लगाना मुश्किल नजर आ रहा है कि कौन सी पार्टी सरेनी से फतेह करेगी, जहां सपा,बसपा व भाजपा ने मजबूत प्रत्याशी उतारे हैं। तो वहीं कांग्रेस से महिला ब्राह्मण प्रत्याशी उतारे जाने से सरेनी विधानसभा का चुनावी समर बेहद दिलचस्प हो गया है,जिससे चुनाव चतुष्कोणीय होता नजर आ रहा है।

जहां बसपा ने अपने पुराने प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव व कांग्रेस ने पुराने प्रत्याशी को बदलकर ब्राह्मण चेहरे के तौर पर महिला प्रत्याशी सुधा द्विवेदी तो वहीं भाजपा ने पूर्व प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह व सपा ने भी पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह पर ही भरोसा जताया है। हालांकि कांग्रेस ने नई प्रत्याशी के रुप में सुधा द्विवेदी को टिकट देकर तुरुप का पत्ता चल दिया है।

भाजपा ने पिछली बार मोदी लहर में जीते धीरेंद्र बहादुर सिंह को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं सपा व बसपा ने क्रमशःपूर्व प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह व ठाकुर प्रसाद को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। इस तरह प्रमुख उम्मीदवारों में दो क्षत्रिय,एक ब्राह्मण और एक यादव प्रत्याशी सरेनी विधानसभा में चुनावी मैदान में डटे हुए है।

चुनाव की तारीख नजदीक आता देख प्रचार और संपर्क अभियान सभी पार्टियों ने तेजी से चला रखा है हालांकि जनता ने भी अभी तक अपना मुंह बंद कर रखा है हालांकि कुछ स्थानों पर भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई है तो कुछ स्थानों पर सपा और बसपा चुनाव लड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ब्राम्हण मतदाता अधिक होने के बावजूद भी विधानसभा सरेनी में बीते 27 सालों से कोई ब्राह्मण विधायक नहीं बना है। वैसे तो बसपा ने एक बार उमाशंकर त्रिवेदी को चुनाव लडाया था लेकिन उन्हें भी पराजय का सामना करना पड़ा।

इस बार किसी की लहर नहीं होने के कारण सरेनी विधानसभा में जातीय समीकरण ही जीत हार तय करेंगे। कहने को तो सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह विकास और कानून व्यवस्था सहित वोट फॉर नेशन के नाम पर वोट मांग रहे हैं तो समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजा अजय नई घोषणाओं के साथ मैदान में उतरे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी सुधा द्विवेदी भी विकास और समाज सेवा के जरिए जनता को लुभाने में जुटी हुई हैं और तो और बसपा पार्टी के प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव का कहना है कि उनकी सरकार में सबसे अच्छी कानून व्यवस्था थी,लोग मायावती सरकार को अपनी सरकार कहते थे।

जनता की मानें तो सरेनी विधानसभा का चुनाव जातिगत होता जा रहा है।जहां क्षत्रिय बिरादरी के लोग विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह और पूर्व विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ राजा अजय के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं तो वहीं ब्राम्हण जनता सुधा द्विवेदी के पक्ष में लामबंद होती नजर आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 23 फरवरी को जनता किसके पक्ष में मतदान करती है और आगामी 10 मार्च को किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा।

पढ़ें- अमेरिका : पोर्टलैंड के पार्क में गोलीबारी, एक की मौत, पांच घायल

UP Election 2022: हाटा विधानसभा पर भाजपा ने लगाया नए चेहरे पर दांव
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुशीनगर जिले की हाटा विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक का टिकट काटकर नगर पालिका के चेयरमैन मोहन वर्मा को मैदान में उतारा है। हाटा विधानसभा क्षेत्र में सैंथवार-कुर्मी की संख्या अधिक है।

इस सीट के राजनीतिक इतिहास की बात की जाए तो सबसे अधिक समय तक यहां भाजपा का सिक्का चला है। सुरक्षित सीट रहने के दौरान हाटा विधानसभा सीट पर चार बार भाजपा के रमापति उर्फ रमाकांत ने कमल खिलाया जबकि एक बार जनता दल के रामनक्षत्र ने जीत दर्ज की थी।

2012 में सीट सामान्य होने के बाद सपा के राधेश्याम सिंह ने यहां से जीत दर्ज कर भाजपा से सीट छीन ली थी लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वापसी की। यहां से भाजपा के पवन केडिया ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी।

हालांकि, इस बार वह पार्टी की पसंद नहीं बन पाए। कांग्रेस से अमरेंद्र प्रताप मल्ल और बसपा से शिवांग सिंह भी मैदान में उतर चुके हैं। सपा ने अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

पढ़ें- यूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, लखनऊ कैंट से इन्हें मिला टिकट

अयोध्या की पांचों सीटों पर भाजपा को पुराने उम्मीदवारों पर भरोसा, अमित और आरती को मिली विरासत, बाबा, वेद और राम चन्दर पर फिर दांव
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 91 प्रत्याशियों की सूची आते ही अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की मुहर भी लग गई। पार्टी ने अयोध्या समेत तीन सीटों पर पुराने ही प्रत्याशियों पर एक बार फिर से दांव खेला है, जबकि बीकापुर की विधायक शोभा सिंह की जगह उनके पुत्र को और गोसाईंगंज से विधायक रहे खब्बू तिवारी की जगह उनकी पत्नी आरती को टिकट दिया गया। दोपहर में सीटें फाइनल होने के बाद अयोध्या सीट पर अन्य दावेदारों के नाम की अटकलों पर भी विराम लग गया।

अयोध्या जनपद में पांच विधानसभा सीटें हैं। पिछली बार सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने ही कब्जा जमाया था, लेकिन इस बार मुकाबला कड़ा दिख रहा है। सीधी टक्कर समाजवादी पार्टी (सपा) से है। 2017 में अयोध्या विधानसभा सीट पर वेद प्रकाश गुप्त, मिल्कीपुर से गोरखनाथ बाबा, रूदौली से रामचंद्र यादव, गोसाईगंज से इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू व बीकापुर से शोभा सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी।

इस बार फिर से अयोध्या, मिल्कीपुर व रूदौली में पुराने प्रत्याशियों पर ही भरोसा जताया गया है, लेकिन बीकापुर से विधायक रहीं शोभा सिंह चौहान को टिकट न देकर उनके बड़े बेटे अमित सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। गोसाईगंज के विधायक रहे खब्बू तिवारी फर्जी मार्कशीट मामले में जेल जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद हो गई थी। इस बीच वहां समर्थकों ने खब्बू की पत्नी आरती तिवारी को चुनाव लड़ाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाया और उनकी मेहनत रंग लाई। पांचों सीटें जितनी भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं उतनी ही सपा के लिए भी।

इसलिए सपा ने भी नया नौ दिन और पुराने सौ दिन वाली बात को मानते हुए 2012 व उससे पूर्व में भी जीते अपने नेताओं पर दांव खेला है। अयोध्या से पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, मिल्कीपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद व गोसाईगंज से बाहुबली व पूर्व विधायक अभय सिंह को मैदान में उतारा है। हालांकि सपा ने रूदौली और बीकापुर में अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों का मानना है कि सपा प्रत्याशियों की अदला-बदली करने जा रही है। रूदौली के अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां को बीकापुर से व आनंद सेन को रूदौली से चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही है।

अयोध्या में सब अटकलें हुई फेल

शुक्रवार की दोपहर जैसे ही भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा की तो अयोध्या समेत तीन सीटों पर 15 से 20 दावेदारों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। यही नहीं सियासी पंडितों की भविष्यवाणियां भी फेल हो गईं। योगी के गोरखपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद यहां राजनीतिक गलियारों में भाजपा दावेदारों के तमाम नाम हिचकोले खा रहे थे। हर शख्स की जुबां पर अलग-अलग नेताओं का नाम था। रूदौली विधानसभा में भी यही हाल था।

टिकटों की अब तक ये है स्थिति

समाजवादी पार्टी ने अयोध्या, मिल्कीपुर, गोसाईगंज में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने भी बीकापुर, मिल्कीपुर व रूदौली में प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिसमें अयोध्या से शुभम श्रीवास्तव को टिकट मिला है। वहीं बसपा ने सिर्फ रूदौली में शहरयार खान को प्रत्याशी बनाया है। भाकपा ने भी सदर सीट से सूर्यकांत पांडे को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या में मौसम खेल रहा है ‘लुका-छिपी’, गुरुवार को रही गलन तो शुक्रवार को खिली धूप

रायबरेली: धनतेरस पर सजा बाजार, दो अरब का लगा दांव
रायबरेली। दीपावली से पहले धनतेरस पर मानो लक्ष्मीजी स्वयं प्रकट हो गई हों। कोरोना की मार से सुस्त पड़े व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। हालत ये थी कि मंगलवार सुबह से लोगों के बाजार पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, बर्तन तो किसी ने बाइक और कार की खरीदारी की। कारोबार का अनुमानित आंकड़ा भी दो अरब को पार कर गया।

दीवाली पर अच्छे कारोबार की आस लगाए बैठे व्यापारियों के लिए धनतेरस मानो सौगात लेकर आया हो। सड़क के किनारे लइया, गट्टा, मूर्ति या फिर सजावटी सामग्री की दुकानें हों और मॉल की विभिन्न दुकानें, बाइक, कार एजेंसी या सोने चांदी के आभूषण के प्रतिष्ठान हर जगह खचाखच लोग भरे रहे। दोपहर बाद मुख्य बाजार सुपर मार्केट, कैपरगंज, सब्जी मंडी, स्टेशन रोड, राम कृपाल चौराहा आदि स्थानों पर पैर रखने की जगह नहीं रही।

पर्व के मद्देनजर लोगों ने दिल खोलकर खर्च किया। ग्राहकों को देख व्यापारी भी उत्साहित रहे। उन्हें खुश करने के लिए ऑफरों का मानो पिटारा ही खोल दिया हो। किसी भी कीमत पर कोई भी दुकानदार ग्राहक को लौटाना नहीं चाहता दिखा। थोड़ा भी मुनाफा दिखा तो सामान दे दिया। पूरे दिन बाजार में रौनक रही।

सबसे अधिक मोटरसाइकिलों की बिक्री

बाजार में सबसे अधिक बिक्री मोटरसाइकिलों की हुई। अधिकांश लोगों ने पहले से ही धनतेरस पर खरीदारी के लिए मनपसंद बाइक और स्कूटी की बुकिंग करा रखी थी। एजेंसी संचालकों ने भी मोटरइसाइकिलों के साथ कागजात आदि पहले से ही तैयार कर रहे थे। मंगलवार को जैसे ही एजेंसी खुली, बाइक लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पर सभी प्रमुख कंपनियों के बाइक, स्कूटी की एजेंसियां हैं।

चारपहिया वाहनों का खूब दिखा क्रेज

अमूमन धनतेरस वाहन खरीदने का प्रचलन पिछल कुछ सालों से बढ़ गया है। इस बार भी इसका असर देखने को मिला। अलग–अलग एजेंसियों से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक करीब 500 चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई।

सर्राफा के साथ बर्तन की दुकानों में रौनक

सर्राफा और बर्तन की दुकानों पर खूब रौनक दिखी। इस दिन बर्तन और आभूषण भी खरीदने का रिवाज है। ऐसे में चम्मच से लेकर गिलास, कटोरी तो किसी ने डिनर सेट खरीदा। वहीं सर्राफा बाजार में भी खूब भीड़ रही। खासतौर पर महिलाओं ने छोटे से लेकर बड़े आभूषणों तक की खरीददारी की। अगले कुछ दिनों में वैवाहिक समारोह भी शुरू होने हैं। ऐसे में बेटी तो किसी ने बहू के लिए आभूषण खरीदें।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार के अतुल गुप्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार बाजार में काफी रौनक है। पिछले दो बार से कोरोना महामारी के कारण काफी नुकसान हुआ था। इस बार बिक्री बढे़गी।

रायबरेली: पासी समाज के वोट बैंक पर पकड़ बनाने को विधायक ने खेला यह बड़ा दांव
रायबरेली। विधानसभा चुनाव से पहले वोटबैंक पर सेंध मारी शुरू हो गई है। इसी के चलते क्षेत्रीय विधायक एंव पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने महाराजा माहे पासी किला पर भंडारा एंव सम्मान समारोह का आयोजन कर नया दांव खेला है। गुरुवार को रोहनिया ब्लॉक स्थित महाराजा माहे पासी के किला पर ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें क्षेत्र के पासी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

सभा को संबोधित करते हुए ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की वर्तमान सरकार में किसान नौजवान मजदूर वर्ग का हर व्यक्ति परेशान हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 में सामाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महाराजा माहे पासी किला को पर्यटक स्थल घोषित करने का कार्य करूंगा। साथ ही डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने पासी समाज को महाराजा माहे पासी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि मौजूदा सरकार किसान व नौजवान विरोधी है। इस सरकार में महगाई, भ्रष्टाचार, चरम सीमा पर है। इसीलिए संकल्प करो कि आने वाले 2022 के चुनाव में सरकार को खदेड़ भगाना है। इस अवसर सामाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव, सपा नेता संतलाल पासी, रोहनिया ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी, आशीष तिवारी, ऊंचाहार सपा ब्लाक प्रभारी बृजेश यादव, रोहनिया ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीरामपाल, देव राज पाल, राजेंद्र पासी, रोहनिया प्रधान पप्पू यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद आदि मौजूद रहे।

मिशन 2022 : भाजपा के हर दांव पर कांग्रेस की पैनी नजर, जानें पूरा प्लान
लखनऊ। प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस भाजपा के सारे दांव पर पैनी नजर रख रही है। हर दांव का सटीक जवाब देने की तैयारी है। प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की टीमें तैयार की जा रहीं हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार प्रदेश के 58 हजार गांवों में कमेटियां बनाने की तैयारी है। हर कमेटी में अध्यक्ष व सदस्य नियुक्त किये जाएंगे। गांव स्तर पर बनने वाली इन टीमों के गठन में जातीय समीकरण का ध्यान रखा जाएगा। मतदाताओं को विभिन्न मुद्दों को रिझाने के लिए इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुस्लिम मतदाताओं पर मजबूती बनाये रखते हुए हिन्दूवादी मतदाताओं को भी पाले में करने का प्रयास होगा। हाल में प्रियंका गांधी द्वारा रायबरेली प्रवास के दौरान मंदिर में दर्शन किये जाने को इसी संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि कांग्रेस के पदाधिकारी इसे सामान्य घटना बता रहे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि नेहरू-गांधी परिवार शुरू से धार्मिक प्रवृत्ति का रहा है।

गांधी जी जहां रामधुन गाते थे, वहीं सर्वधर्म सभाओं का भी आयोजन करते थे। इंदिरागांधी भी धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। प्रियंका गांधी अपने मां के पद चिन्हों पर ही चल रही हैं। मंदिरों में दर्शन करना कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस के एक पदाधिकारियों का कहना है कि चुनाव में जीतने के लिए दो लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य है, जिसमें 24 हजार कार्यकर्ता प्रशिक्षित हो चुके हैं। बाकी को प्रशिक्षित करने जल्द शुरू होगा।