raebareli news - Amrit Vichar

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: दादी और दो पोतियों की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी स्कार्पियो
रायबरेली, अमृत विचार | रायबरेली में मंगलवार रात साढ़े दस बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। नोएडा से जौनपुर जा रहे परिवार की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार हाइवे किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो का पूरा अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे में कार सवार दादी और उनकी दो पोतियों की मौत हो गई, जबकि परिवार के 5 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें 5 साल का छोटा बच्चा भी शामिल है। दरअसल, ये हादसा रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के पास हुआ है।

दिल्ली में रहता था परिवार

बता दें कि मूल रूप से जौनपुर में सुजानपुर थाना क्षेत्र के सीलमपुर गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली के साकेत स्थित इग्नो रोड इलाके में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी सरोज सिंह, बेटा गुरचरण सिंह, बहू प्रतिभा सिंह, पोती समृद्धि सिंह और पोता समर्थ सिंह है.. राजेंद्र के भतीजे नीरज सिंह, उनकी पत्नी सविता सिंह, बेटी संगीता सिंह भी पास में ही रहते हैं। नीरज के पिता यानी राजेंद्र के भाई धीरेंद्र प्रताप सिंह की काफी पहले मौत हो चुकी है.. राजेंद्र का बेटा गुरु चरण बिजली विभाग के ऑफिस में सरकारी कर्मचारी हैं। जबकि उनके भतीजे नीरज सिंह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।

रामायण में शामिल होने जा रहे थे गांव

बताया जा रहा है कि सीलमपुर गांव में रामायण का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरा परिवार स्कॉर्पियों में सवार होकर जौनपुर आ रहा था। इस दौरान गुरचरण गाड़ी चला रहे थे। रफ्तार 100 से ज्यादा थी.. तभी अचानक सामने खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखकर गुरचरण घबरा गए। इससे कार बेकाबू हो गई और ट्रॉली में जा घुसी।  टक्कर इतनी जोरदार थी कि मानों जैसे कोई धमाका हुआ हो।आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक 60 वर्षीय दादी सरोज सिंह, उनकी बड़ी पोती संगीता सिंह और छोटी पोती समृद्धि सिंह की मौत हो चुकी थी। जबकि गुरचरण सिंह, नीरज सिंह, सविता सिंह, प्रतिभा सिंह और समर्थ सिंह घायल हैं। जिनका रायबरेली एम्स में इलाज चल रहा है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी, जिसकी वजह अभी जांच की जा रही है। क्या वो एक्सप्रेसवे अथॉरिटी का था या कोई और वजह थी, ये अभी साफ नहीं है। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताते चलें कि ये हादसा हमें फिर याद दिलाता है कि एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कितनी खतरनाक हो सकती है। रात के समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें:-

रायबरेली कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर, पीएम मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
रायबरेली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ यहां अपर सिविल जज की अदालत में परिवाद दायर किया गया है। अधिवक्ता शकील अहमद खान ने सोमवार को गांधी के खिलाफ यह परिवाद दायर किया।

खान ने परिवाद में कहा है कि गांधी ने गत 20 मई को अपने रायबरेली दौरे के दौरान डीह के लोधवारी गांव में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जिससे उन्हें आघात लगा है।

उन्होंने बताया कि अदालत से अनुरोध किया गया है कि न्याय हित में प्रार्थी व उसके गवाहों के साक्ष्य दर्ज कर राहुल गांधी को जिन धाराओं में दोषी पाया जाए उनमें तलब कर दंडित किया जाए।

मालूम हो कि राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के साथ-साथ अमेठी के दो दिवसीय दौरे के दौरान अपने भाषणों में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए उन्हें 'गद्दार' कहा था।

ये भी पढ़ें  :

अमृत सरोवर निर्माण में यूपी बना राष्ट्रीय मॉडल, देश के कुल अमृत सरोवरों में 30% अकेले यूपी में विकसित

रायबरेली और अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को आयेंगे राहुल गांधी, विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
अमेठी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 और 20 मई को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली और अमेठी पहुंचेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ कार्यकर्ताओं, महिलाओं और आम नागरिकों से संवाद करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने सोमवार को बताया कि राहुल गांधी अपने दौरे के तहत 19 मई को दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे। वहां से वह सीधे रायबरेली के ठकुराइन के पुरवा पहुंचकर बारात घर का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद राहुल गांधी दोपहर दो बजे रायबरेली के खीरो क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वह शाम चार बजे महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत उनका काफिला लालगंज के लिए रवाना होगा, जहां वह एक नवनिर्मित सड़क मार्ग का उद्घाटन करेंगे। राहुल गांधी रायबरेली स्थित भुयेमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के दूसरे दिन 20 मई को राहुल गांधी सुबह 10 बजे भुयेमऊ गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

इसके बाद वह राही ब्लॉक के लोधवरिया गांव में मीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मीरा पासी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी अमेठी के लिए रवाना होंगे। अमेठी में वह गौरीगंज बाईपास स्थित तेजी का पुरवा में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे और आगामी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। कार्यकर्ता बैठक के बाद राहुल गांधी कांग्रेस के दिवंगत नेता योगेंद्र मिश्रा के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

योगेंद्र मिश्रा कांग्रेस और गांधी परिवार के करीबी नेताओं में माने जाते थे। हाल ही में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी अमेठी स्थित संजय गांधी अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 20 मई को शाम चार बजे लखनऊ के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

रायबरेली : प्रेमी के साथ मिल कर पत्नी ने घोंटा पति का गला, गिरफ्तार
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि डलमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारी का पुरवा मजरे रामपुर बरारा में बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान रामदेव निवासी कपूरपुर थाना नसीराबाद के रूप में हुई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर थाना डलमऊ में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अजीम तथा मृतक की पत्नी रेनू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अंगौछा और एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अजीम और रेनू के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों ने मिलकर रामदेव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

घटना की रात रेनू अपने पति को शौच के बहाने खेत की ओर ले गई, जहां पहले से छिपे अजीम ने अंगौछे से उसका गला घोंट दिया। हत्या में रेनू ने भी सहयोग किया। पुलिस के अनुसार घटना के बाद दोनों फरार होने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक का टायर फटने से कार से टक्कर, एक ही परिवार के तीन गंभीर
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कटघर गांव के पास प्रयागराज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सामने जा रही कार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार माता-पिता और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डलमऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घायल परिवार जौनपुर जनपद का निवासी है और किसी कार्य से प्रयागराज की ओर जा रहा था।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा।

रायबरेली: रेल कोच फैक्ट्री के आवासीय परिसर में दो मौतों से सनसनी, दहशत में लोग
लालगंज, रायबरेलीमृ, अत विचार : रेल कोच कारखाने के कर्मचारियों के लिए शुक्रवार का दिन दुखदाई रहा, वजह जहां एक रेल कोच कर्मचारी तो दूसरी घटना में एक रेल कोच कर्मचारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि फांसी की पहली घटना रेल कोच कॉलोनी के टाइप टू 2236 ए आवास में हुई है।

उक्त आवास में रहने वाली मीरा देवी (37) पत्नी पारस ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी है। महिला और उसका परिवार बिहार के कैमूर जिले का मूल निवासी है।

रेल कोच में पारस नौकरी करता है। नौकरी के चलते रेल कोच के सरकारी आवास में उसका निवास है। वहीं दूसरी और शैल शाप में नौकरी करने वाले और रेल कोच कॉलोनी में रहने वाले सुदामा मीणा ने वर्कर्स क्लब के पीछे जंगल में पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली है।

सुदामा राजस्थान प्रांत के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने सुदामा के शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेल कोच के आवासीय कॉलोनी में फांसी की दो-दो घटनाओं से कर्मचारियों में जहां हड़कंप व्याप्त है, वही रेल कोच कर्मचारी दुख व्यक्त करते भी नजर आए।

Raebareli News: रायबरेली में पंचायत भुगतान घोटाले में 27 पंचायत सचिवों के वेतन पर रोक
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में ग्राम पंचायतों की भुगतान व्यवस्था में अनियमितता सामने आने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला पंचायत राज विभाग की जांच में 39 ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी पाए जाने के बाद 27 पंचायत सचिवों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

प्रशासनिक सूत्रों से मंगलवार देर रात जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एक मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच ग्राम सचिवालय में स्थापित कंप्यूटर एवं पंचायत गेटवे के माध्यम से भुगतान किए जाने के बजाय अन्य स्थानों से भुगतान किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। मामले की जांच कराए जाने पर 39 ग्राम पंचायतों में भुगतान प्रक्रिया में अनियमितता की पुष्टि हुई। इसके बाद संबंधित 11 ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा 16 ग्राम विकास अधिकारियों के अधीन कार्यरत कुल 27 पंचायत सचिवों के मई 2026 के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।

जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने सभी संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रायबरेली की पुलिस का बड़ी कार्रवाई, ठगी करने वाले फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी को दबोचा
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौव्हार ने गुरुवार को बताया कि आरोपी राणा प्रताप सिंह ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर और कमांडो वर्दी पहनकर भाजपा के प्रांतीय नेता मुनीश अग्रवाल को झांसे में लिया। आरोपी ने जेल रोड स्थित एक नव-निर्मित मकान खरीदने के नाम पर 7-7 लाख रुपये के तीन चेक दिए।

वादी मुनीश अग्रवाल के अनुसार आरोपी शुरू में 21 लाख रुपये के चेक देने के बावजूद उन्हें बैंक में जमा करने से टालता रहा, जिससे संदेह हुआ। जांच करने पर पता चला कि आरोपी के खातों में पर्याप्त धनराशि नहीं थी और वह पहले भी इस तरह की ठगी कर चुका है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बंधा रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह फर्जी पुलिस आईडी कार्ड बनाकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक फर्जी आईडी कार्ड और वर्दी में आठ पासपोर्ट साइज फोटो बरामद किए हैं।

रायबरेली : 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर दंपती से ठगे 82.50 लाख रुपए, पुलिस ने शुरू की जांच
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के शहर इलाके में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है जिसमे 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर दंपति से 82.50 लाख की ठगी की गई। पुलिस ने करीब 30-32 लाख रुपए की धनराशि बैंक खातों में होल्ड करा दी है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शहर के गोराबाजार, सम्राट नगर निवासी सेवानिवृत्त फौजी सूर्यभान सिंह और उनकी पत्नी गायत्री सिंह से साइबर अपराधियों ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 82.50 लाख रुपये की ठगी कर ली।जालसाजों ने खुद को सीबीआई का उच्च अधिकारी बताकर दंपती को यह कहकर डराया कि उनके बैंक खाते में आतंकवादियों का पैसा आया है और वे गंभीर जांच के दायरे में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 11 अप्रैल से शुरू हुई इस ठगी में आरोपियों ने वीडियो कॉल और सामान्य कॉल के जरिए दंपती पर लगातार दबाव बनाया। उन्हें पांच दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा गया, इस दौरान दंपती इतना सहम गया कि बच्चों और अपनी सुरक्षा के डर से उन्होंने पुलिस तक को सूचना नहीं दी। हालत यह रही कि वे हर समय मोबाइल अपने साथ रखते थे और बाथरूम तक फोन लेकर जाते थे, ताकि कॉल मिस न हो और जालसाजों के निर्देशों का पालन करते रहें।

अपराधियों ने अलग-अलग तारीखों पर भारी रकम ट्रांसफर कराई। 13 अप्रैल को इंडियन बैंक, नोएडा स्थित एक खाते में आरटीजीएस के जरिए 65 लाख रुपये भेजे गए। इसके बाद 15 और 16 अप्रैल को यस बैंक, पश्चिम बंगाल के एक खाते में दो बार में कुल 17.50 लाख रुपये जमा कराए गए। ठगी का एहसास होने पर 16 अप्रैल को पीड़ित ने बैंक को सूचित किया और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद 18 अप्रैल को कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने करीब 30- 32 लाख रुपये सम्बंधित बैंक खातों में होल्ड करा दिए हैं और उम्मीद जताई है कि जल्द ही जांच प्रक्रिया पूरी होते है धनराशि पीड़ित को लौटाई जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित खातों व कॉल डिटेल के आधार पर जालसाजों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। यदि कोई खुद को पुलिस, सीबीआई या अन्य एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर डराने-धमकाने की कोशिश करे तो तुरंत कॉल काटकर स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

रायबरेली में इनामी बदमाश गिरफ्तार: पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू (35) पुत्र भगवानदीन निवासी गदिया, थाना कोतवाली नगर, जिला बाराबंकी के रूप में हुई है। वह हरचंदपुर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि हिलगी पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बाराबंकी और रायबरेली जिलों में मारपीट, अवैध असलहा रखने और अन्य आपराधिक गतिविधियों के कई मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें :

अक्षय तृतीया पर बागपत में यमुना महाआरती के साथ स्वच्छता का महाभियान, श्रद्धालुओं ने लिया संकल्प

पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट का संशोधित कार्यक्रम जारी, 22 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन
रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) हर्षिता माथुर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना के तहत अब नई समय-सारिणी के अनुसार आगे की कार्यवाही कराई जाएगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन तथा सूची डाउनलोडिंग का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन जनसामान्य के लिए किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही सभी संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्टों पर कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पुनरीक्षण अवधि के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्य संपादित किया जाएगा।

रायबरेली : फर्जी दस्तावेजों से पर्सनल लोन दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पर्सनल लोन दिलाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो फर्जी सैलरी स्लिप, नियुक्ति पत्र और आधार कार्ड में हेरफेर कर बैंक से लोन दिलवाता था। उन्होंने बताया कि गिरोह ने करीब 48 खातों के माध्यम से लाखों रुपये के लोन हासिल किए। मामले की शुरुआत बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में संदिग्ध खातों की जांच के दौरान हुई, जहां फर्जी तरीके से लोन लेने का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लोगों के नाम पर खाते खुलवाकर उनमें फर्जी नौकरी दर्शाई, नकली सैलरी स्लिप तैयार की और आधार कार्ड में पता बदलकर बैंक से पर्सनल लोन पास कराया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह खाताधारकों को तैयार कर उनके दस्तावेजों में हेरफेर करता था और बैंक में लेनदेन दिखाकर लोन स्वीकृत कराता था। इसी तरह एक दंपति के नाम पर ही करीब 38.90 लाख रुपये का लोन लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश सिंह (उन्नाव), बल्लू राठौर (सीतापुर), गोपाल सिंह (लखनऊ), राधिका देवी (लखनऊ) और कामिनी राठौर (सीतापुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह विभिन्न जिलों में सक्रिय था और आपसी मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा संचालित कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले में बैंक कर्मियों की संभावित भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

उन्होंने बताया कि जांच जारी है और आगे के तथ्यों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।