Nalanda - Amrit Vichar

वैराग्य, शांति और मुक्ति की नगरी है पावापुरी
जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की निर्वाण स्थली (मोक्ष भूमि ) बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी में स्थित है। मान्यता है कि 527 ईसा पूर्व कार्तिक अमवस्या के दिन भगवान महावीर ने यहीं पर निर्वाण प्राप्त किया था और अंतिम उपदेश दिया था। इस स्थल का प्रमुख आकर्षण जल मंदिर है। एक तालाब के बीच में सफेद संगमरमर से बना यह मंदिर न सिर्फ जैन धर्म के अनुयायियों की आस्था का केंद्र है, बल्कि बड़ी संख्या में हिंदू धर्म के श्रद्धालु भी यहां दर्शन के लिए आते हैं और भगवान महावीर स्वामी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते हैं।

वास्तव में जल मंदिर वह स्थान है, जहां भगवान का अंतिम संस्कार हुआ था। इस तरह जल मंदिर न सिर्फ जैन धर्म के अनुयायियों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी अत्यंत मनोहारी आकर्षण का केंद्र है। जल मंदिर की अद्भुत वास्तुकला और शांत वातावरण पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुकून के पल बिताने के लिए प्रेरित करता है। यहां तालाब में खिले श्वेत रंग के कमल पुष्प पर मंडराते भंवरे विहंगम प्राकृतिक व आध्यात्मिक दृश्य उत्पन्न करते हैं। यहां प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से जैन धर्मावलंबी आते हैं और भगवान महावीर स्वामी का दर्शन पूजन करते हैं।

जैन तीर्थ सर्किट का महत्वपूर्ण अंग

यह मंदिर जैन तीर्थ सर्किट का एक महत्वपूर्ण अंग है जो आध्यात्मिक साधकों और इतिहास में रुचि रखने वालों को समान रूप से आकर्षित करता है। जल मंदिर की सुंदरता, इसके ऐतिहासिक महत्व के साथ मिलकर, इसे भारत के सबसे प्रतिष्ठित जैन मंदिरों में से एक बनाती है। इस मंदिर को बिहार की आध्यात्मिक विरासत के रूप प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

राजा नंदिवर्धन ने किया था निर्माण

महावीर स्वामी का असली नाम राजकुमार वर्धमान था, पर उन्होंने राजसी वैभव को त्याग कर तपस्या के मार्ग को चुना और 42 वर्ष की उम्र में तपस्या पूर्ण करने के उपरांत महावीर कहलाए। भगवान महावीर स्वामी के राजकुमार वर्धमान से महावीर बनने तक की यात्रा का वर्णन यहां लगे साइन बोर्ड पर अंकित हैं। पावापुरी का निर्माण भगवान महावीर स्वामी के अग्रज राजा नंदिवर्धन ने किया था। इसके बाद नियमित इसका जीर्णोद्धार होता रहा। यहां कई अन्य जैन मंदिर स्थापित हैं, जो इस पवित्र तीर्थस्थल की आस्था और सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। इन मंदिरों में भगवान महावीर स्वामी की मूर्तियां स्थापित हैं।

पाप रहित स्थान की मान्यता

लगभग 84 बीघे के सरोवर के बीच में स्थापित जल मंदिर तक जाने के लिए करीब 600 फीट का पत्थर का पुल बनाया गया है। मुख्य गेट से मंदिर के लिए जब पुल से चलते हैं, तो दोनों ओर खिले कमल के पुष्प मन को शांति और सुकुन प्रदान करते हैं। साथ ही यह संदेश देते हैं कि हर क्षण मुस्कराते रहें। पावापुरी को अपापापुरी भी कहा जाता है। इसका मतलब है पाप रहित स्थल। यहां भगवान महावीर की चरण पादुकाओं की पूजा होती है।

कैसे पहुंचे

यह स्थान राजगीर जिला से करीब 20 किमी और बिहार शरीफ (नालंदा जिला मुख्यालय) से लगभग 14 किमी दूर स्थित है। दोनों ही स्थानों पर रेलवे स्टेशन हैं। पटना से यह जगह करीब 100 किमी है, और आसान सड़क मार्ग से जुड़ी है।

दीपावली की सुबह लगती है यहां लड्डू की बोली

दीपावली यानी कार्तिक मास की अमावस्या की मध्य रात को भगवान महावीर का परिनिर्वाण हुआ था। इस उपलक्ष्य में हर साल जल मंदिर में दीपोत्सव होता है, जिसे देखने के लिए जैन धर्मावलंबी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। जल मंदिर में लड्डू चढ़ाने की भी परंपरा है। मंदिर में लड्डू चढ़ाने के लिए श्वेतांबर और दिगंबर श्रद्धालुओं के बीच बोली लगती है, जो श्रद्धालु सबसे ज्यादा बोली लगाता है, उसे मंदिर में लड्डू चढ़ाने का मौका दिया जाता है।

खास तरह से बनता लड्डू

मंदिर में एक किलो से लेकर 51 किलो का लड्डू चढ़ता है। भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर लड्डू  चढ़ाने की परंपरा के लिए दूसरे प्रदेशों से भी कारीगर पहुंचते हैं। जैन श्वेतांबर और दिगंबर प्रबंधन की निगरानी में शुद्ध देसी घी का लड्डू बनाया जाता है। जैन श्रद्धालु लड्डू को अपने माथे पर लेकर निर्वाण स्थली से लेकर अंतिम संस्कार भूमि तक जाते हैं। जल मंदिर में इसे अर्पित किया जाता है।

दीपावली पर मेला लगता

पावापुरी में निर्वाण महोत्सव को लेकर दीपावली मेला लगता है। दीपावली के दिन बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल होते हैं। चांदी के रथ पर भगवान महावीर को लेकर पावापुरी के ही अलग-अलग जैन मंदिरों में भ्रमण कराया जाता है। अंत में जल मंदिर में पूजा-अर्चना की जाती है।

- संजीव जैन नेता, श्री रतनलाल भावन जैन सेवा संस्थान, कानपुर

Bihar Election: नालंदा में आठवीं जीत की दहलीज पर नीतीश के 'श्रवण', दसवीं बार मैदान में हरिनारायण सिंह, देखें चुनावी रिपोर्ट
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में छह नवंबर को मतदान होने वाले नालंदा जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री श्रवण कुमार आठवीं बार और पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह दसवीं बार जीत की राह पर हैं। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों वाले इस जिले की सात विधानसभा सीटों—नालंदा, हरनौत, बिहारशरीफ, राजगीर (सुरक्षित), अस्थावां, हिलसा और इस्लामपुर—पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग), महागठबंधन और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों का प्रचार जोरों पर है। राजग का पलड़ा भारी है। पांच सीटें जदयू की, एक भाजपा की और एक राजद की।

मुख्यमंत्री का गृह जिला होने से सभी नजरें नालंदा पर टिकी हैं। नालंदा सीट से जदयू के श्रवण कुमार सात बार के विजेता हैं। वे 1995, 2000, फरवरी-2005, अक्टूबर-2005, 2010, 2015 और 2020 में जीते। 2020 में जनतांत्रिक विकास पार्टी के कौशलेंद्र कुमार को हराया था। इस बार महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने कौशलेंद्र कुमार को ही उतारा है। सीट पर 10 उम्मीदवार हैं।

हरनौत नीतीश का गृह क्षेत्र है; उनका पैतृक गांव कल्याण बिगहा यहीं है। जदयू ने नौ बार जीते हरिनारायण सिंह को मैदान में उतारा है। वे चंडी से 1977, 1983 (उपचुनाव), 1990, 2000, फरवरी-2005, अक्टूबर-2005 और हरनौत से 2010, 2015, 2020 में विजयी रहे। इस बार जीतेंगे तो दस बार के रिकॉर्डधारी बनेंगे—अब तक नौ बार जीत का रिकॉर्ड हरिनारायण, सदानंद सिंह और रमई राम (दिवंगत) के नाम है। मुकाबला कांग्रेस के अरुण कुमार से। 2020 में लोजपा की ममता देवी को हराया था। सीट पर 11 उम्मीदवार।

बिहारशरीफ में भाजपा के मौजूदा विधायक एवं मंत्री डॉ. सुनील कुमार लगातार पांचवीं जीत (फरवरी-2005, अक्टूबर-2005, 2010, 2015, 2020) के लिए मैदान में। 2020 में राजद के सुनील कुमार को हराया। इस बार कांग्रेस ने नया चेहरा उमैद खान उतारा; भाकपा के शिव कुमार यादव वोट काट सकते हैं। 10 उम्मीदवार।

राजगीर (सुरक्षित) में जदयू के कौशल किशोर (हरियाणा के पूर्व राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के पुत्र) और भाकपा (माले) के विश्वनाथ चौधरी में सीधी टक्कर। 2015 में जदयू ने भाजपा के सत्यदेव आर्य को 5,390 मतों से हराया था। 2020 में जदयू ने कांग्रेस के रवि ज्योति को पराजित किया। सत्यदेव आर्य 1977 से 2010 तक कई बार जीते। सात उम्मीदवार।

अस्थावां से जदयू के जितेंद्र कुमार पांच बार के विजेता (फरवरी-2005, अक्टूबर-2005, 2010, 2015, 2020) छठी जीत चाहते हैं। राजद ने रवि रंजन कुमार, जनसुराज ने आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह उतारी—मुकाबला त्रिकोणीय। 2020 में राजद के अनिल कुमार को हराया। सात उम्मीदवार।

इस्लामपुर में जदयू ने पूर्व विधायक राजीव रंजन के बेटे रुहेल रंजन को उतारा; मुकाबला राजद के मौजूदा विधायक राकेश कुमार रोशन (पूर्व विधायक कृष्ण बल्लभ के बेटे) से। 2020 में राजद ने पहली बार कब्जा जमाया, जदयू के चंद्रसेन को हराया। जदयू ने पहले पांच बार जीती थी। 13 उम्मीदवार।

हिलसा में जदयू के कृष्ण मुरारी शरण और राजद के अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव फिर आमने-सामने। 2020 में जदयू ने 12 वोट से जीता सबसे रोचक मुकाबला। 10 उम्मीदवार।

2025 का चुनाव कांटे का है; राजग और महागठबंधन दोनों के लिए प्रतिष्ठा दांव पर।

नालंदा ऐतिहासिक वैभव का प्रतीक है। आठवीं से 12वीं शताब्दी तक विश्वविद्यालय में कोरिया, जापान, चीन, तिब्बत, इंडोनेशिया, फ्रांस, तुर्की से 10,000 छात्र पढ़ते थे; 2,000 शिक्षक थे। मगध साम्राज्य की राजधानी राजगृह (राजगीर) चंद्रगुप्त मौर्य की मातृभूमि और चाणक्य की कर्मभूमि रही। पांच पहाड़ियों से घिरा राजगीर जैन तीर्थंकर महावीर और बुद्ध की साधना स्थली है। पांडु पोखर और पावापुरी जल मंदिर महाभारत कालीन और जैन मोक्ष स्थल हैं। खंडहर विश्वविद्यालय का पुनरोद्धार जारी है।

बहराइच: साहित्यकार शम्स को रविवार को मिलेगा मगध साहित्य प्रेरणा राष्ट्रीय शिखर पुरस्कार
बहराइच, अमृत विचार। जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार को साहित्य सृजन में उत्कृष्ट योगदान के लिए 10 दिसंबर को मगध साहित्य शिखर सम्मान से नवाजा जाएगा। उनको यह सम्मान बिहार के नालंदा में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा। देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय में दस दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम स्व.अशोक स्मृति संस्थान व साहित्य प्रेरणा मंच हिसुआ के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम में भारत व पड़ोसी देश नेपाल व भारत में साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के कई नामचीन साहित्यकार, कवि व शिक्षाविद शामिल हो रहें हैं।

सम्मान के लिए अशोक स्मृति संस्थान की ओर से एक चयन कमेटी बनाई गई थी। इसी कमेटी में जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार डा.दिनेश त्रिपाठी शम्स को भी साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान के लिए उनका चयन किया गया था।

गौरतलब हो कि जिले के डा.त्रिपाठी को साहित्य के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए इससे पूर्व भी कई बाद सम्मानित किया जा चुका है। मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव में डा.त्रिपाठी का चयन होने पर जिले साहित्यकारों ने खुशी जताते हुए संस्थान के संयोजक ओंकार शर्मा कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें:-ये भी पढ़ें -लखनऊ : SP प्रवक्ता जेबा यास्मीन ने पद से दिया इस्तीफा, अखिलेश यादव को भेजा लेटर

Bihar : नालंदा के बिहार शरीफ में बीती रात झड़प, धारा 144 लागू, 80 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी, पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात
नालंदा (बिहार)। बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में बीती रात झड़प हुई। बिहार शरीफ के ASI सुरेंद्र पास्वान ने बताया, बिहार शरीफ में धारा 144 लगा दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात है। मामले में जांच की जा रही है।

शशांक शुभंकर (जिलाधिकारी, बिहार शरीफ, नालंदा) ने बताया कि रात में 2-3 जगहों पर घटनाएं हुई लेकिन फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों को चिह्नित कर 80 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की गई है। कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, धारा 144 लगाई गई है। आज बाहर से 9 कंपनियां बुलाई गई हैं।

उधर, बिहार पुलिस ने बताया कि रोहतास के सासाराम में बम विस्फोट की घटना की जानकारी मिली। एक स्कूटी भी बरामद हुई है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह सांप्रदायिक घटना नहीं लगती। रोहतास पुलिस के मुताबिक, रोहतास में एक निजी संपत्ति पर अवैध विस्फोटकों को संभालने के दौरान 6 व्यक्ति घायल हो गए। फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर जांच कर रही है। दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं।

धर्मेंद्र कुमार (सासाराम डीएम) ने बताया कि सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ। घायलों को BHU अस्पताल रेफर किया गया है। हम अभी सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। धमाके का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

नालंदा में हुई हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, बिहार सरकार में पहले मुख्यमंत्री पल्टूराम थे लेकिन अब उनके अधिकारी भी पल्टूराम हो गए हैं?.. रामनवमी का जुलूस पहले से तय था तो सरकार सजग क्यों नहीं थी? ये (नीतीश कुमार) किसे बेवकुफ बना रहे हैं? क्या बिना उनके आदेश के नालंदा में धारा 144 लगी? गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

नालंदा हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, नीतीश कुमार की प्रशासन पर पकड़ नहीं है इसलिए अगर वे नालंदा को नहीं बचा पाए, वहां के हिंदूओं को नहीं बचा पाए तो क्या नालंदा के हिंदू सब छोड़कर भाग जाए? अगर रामनवमी नालंदा में न मने तो क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश मलेशिया में मने?

रोहतास के सासाराम में हुए धमाके पर डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा, रात 8-8:30 बजे सूचना मिली थी कि एक समुदाय के लोगों द्वारा एक समुदाय के धार्मिक स्थल पर विस्फोटक फेंका गया, जिसमें 6 लोग घायल हुए। जांच में पता चला कि बगल के कमरे में रखे विस्फोटक को गलत तरह से रखा था। FSL की टीम ने भी इसकी सत्यता की है। हमने फोर्स तैनात की है। लोगों अफवाहों पर ध्यान न दें।

SP विनीत कुमार (सासाराम, रोहतास) ने बताया कि हमने अब तक करीब 32 लोगों को गिरफ़्तार किया है। हम टीम बनाकर छापेमारी कर रहे हैं। हम वायरल वीडियो, CCTV फुटेज का सत्यापन करते हुए गिरफ़्तारियां कर रहे हैं। दंगाईयों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई करेंगे। संवेदनशील जगाहों पर फोर्स तैनात की है। विश्वास बहाली के लिए फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि पुलिस हमारे घरों के सामने सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़ी और दरवाजे तोड़कर घर के सभी पुरुषों को अपने साथ ले गई। अगर रात में कोई मुस्लिम आएगा तो वह हम सबको मार ही देंगें। हमारे पुरुष घर पर नहीं है तो हम क्या खा सकते हैं? नालंदा के बिहार शरीफ में हुई हिंसा में मारे गए लड़के की बुआ ने बताया कि वह राशन लाने गया था और राशन लेने पहुंचा भी नहीं था कि उसे रास्ते में ही गोली मार दी गई।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, बिहार की विधी व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। मार्च के आंकड़ें को देखें तो, जहां 4 दर्जन के आसपास रेप हो गया हो, जहां 200 से अधिक संदिग्ध मौतें हुईं हो, वहां की स्थिति क्या हो सकती है। यहां की सरकार को विकास और जान-माल से कोई मतलब नहीं है। यहां अपराधियों को सरंक्षण मिल रहा है।

रामनवमी पर देश के अलग-अलग राज्यों में हुई हिंसा की घटनाओं पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, रामनवमी पर सालों से जुलूस निकल रहे हैं लेकिन कभी कुछ नहीं हुआ। अब क्योंकि 2024 में लोकसभा होने वाले हैं इसलिए भाजपा ही यह सब करवा रही है जिससे समाज में तनाव पैदा हो।

ये भी पढ़ें : Bihar Violence: सासाराम में फिर भड़की हिंसा, बम ब्लास्ट में 5 लोग घायल, गोलियों की गूंज से नालंदा में दहशत...अब कर्फ्यू भी लगा

दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत
राजगीर। बिहार में नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि पैठना गांव के समीप गुरूवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी।

मृतकों की पहचान जिले के चेरो पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र के द्वारका विगहा गांव निवासी सुजीत पासवान (32), नूरसराय थाना क्षेत्र के जयप्रकाशपुर भेड़िया गांव निवासी रंजीत पासवान (30) तथा सोनू पासवान (25) के रूप में की गयी है। सोनू पासवान एवं रंजीत पासवान रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।