Fatehpur news - Amrit Vichar

Fatehpur Road Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार घायल
कानपुर: कानपुर के पड़ोसी जिले फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र में एक बेकाबू कार के तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार देने की घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के कोरवा गांव के पास बांदा-कानपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन मोटरसाइकिलों को भीषण टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक मोटरसाइकिल पर सवार सत्यवान सोनी (26) और मनोज सोनी (18) तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार अन्नू सोनकर (40) की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि बेकाबू कार द्वारा एक अन्य मोटरसाइकिल को भी टक्कर मारे जाने से उस पर सवार सुरेंद्र कुमार (30), उसकी बहन ममता देवी (35) और उसके बच्चे पल्लवी (8) एवं अर्पित (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उनमें से दो लोगों को गंभीर हालत के मद्देनजर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह हादसा एक पारिवारिक झगड़े से जुड़ा एक नाटकीय घटनाक्रम माना जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार चालक दीपक सोनी कथित तौर पर एक स्थानीय पुलिस चौकी पर झगड़े के बाद अपनी नाबालिग साली के साथ भाग रहा था और माना जा रहा है कि कुछ लोग मोटरसाइकिल से उसका पीछा कर रहे थे। बिंदकी के थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार राव ने बताया, "शुरुआती जांच से पता चलता है कि कार चालक ने जानबूझकर पीछा कर रही मोटरसाइकिल को टक्कर मारी होगी। हालांकि मामले की जांच के बाद ही इस बारे में कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।" उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यूपी में आग का तांडव : फतेहपुर और प्रयागराज में गेहूं फसल जलकर खाक, मुआवजा देने की मांग
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को आग लगने से आधा दर्जन किसानों की लगभग 25 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दहेली गांव के करीब आधा दर्जन किसानों ने मेहनत से गेहूं की फसल तैयार की थी। शनिवार दोपहर अचानक खेतों में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की चपेट में आकर लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसानों की मदद से किसी तरह आग पर नियंत्रण पाया। घटना के बाद किसान नेताओं ने प्रशासन से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल स्वाहा

वही दूसरी तरफ यूपी के प्रयागराज जिले के नारीबारी क्षेत्र अंतर्गत सूरवल चंदेल गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसानों की लगभग तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर स्वाहा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार खेतों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर और ढीले विद्युत तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। चिंगारी गिरते ही सूखी गेहूं की फसल में आग लग गई और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। खेतों में मौजूद किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से फैलने के कारण उस पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक तीन बीघा से अधिक फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों और किसानों ने आरोप लगाया कि हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही जिम्मेदार है।

उनका कहना है कि गांव में लगे बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हैं तथा कई स्थानों पर नीचे लटक रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। किसानों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें :

मथुरा हादसे के बाद वाराणसी प्रशासन अलर्ट: गंगा घाटों पर बढ़ी सतर्कता; पर्यटकों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

फतेहपुर : दोस्त की मौत से आहत किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दोस्ती की एक मार्मिक घटना सामने आई है, जहां एक छात्र ने अपने करीबी दोस्त की सड़क हादसे में मौत का सदमा न सह पाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि खखरेरू थाना क्षेत्र में बुधवार को सरस्वती ज्ञान मंदिर के छात्र आयुष पुत्र गौरी शंकर की उस समय मौत हो गई थी, जब वह साइकिल से स्कूल जा रहा था और एक स्कूली बस की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

उन्होने बताया कि आयुष का करीबी मित्र मोहम्मद हमजा अपने दोस्त की मौत से गहरे सदमे में था। वह इस दुख को सहन नहीं कर सका और बीती रात उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब परिजन उसे स्कूल के लिए जगाने पहुंचे तो वह घर के भीतर फंदे पर लटका मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज रेंज अजय मिश्रा के निर्देश पर छात्र मोहम्मद हमजा के शव का भी पोस्टमार्टम कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आयुष और मोहम्मद हमजा के बीच गहरी मित्रता थी और दोनों साथ ही स्कूल आते-जाते थे। उनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती थी, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि एक की मौत का सदमा दूसरा भी बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।

बेटी की शादी से ठीक पहले छुट्टी नहीं मिलने से टूट गया बीएलओ का दिल: फतेहपुर में शिक्षा मित्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
कानपुरः फतेहपुर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के तौर पर काम कर रहे एक शिक्षा मित्र ने अपनी बेटी की शादी के लिए छुट्टी नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बीएलओ अखिलेश सविता (50) का शव शनिवार शाम को बिंदकी के आलियाबाद गांव के एक प्राइमरी स्कूल में लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह बाद उनकी बेटी की शादी थी। पुलिस के मुताबिक मौके से एक 'सुसाइड नोट' मिला है जिसमें कहा गया है कि अखिलेश एआईआर से जुड़ी ड्यूटी के कारण बहुत ज्यादा दबाव और तनाव में थे और एक सप्ताह बाद उनकी बेटी की शादी थी लेकिन बार-बार गुजारिश करने के बाद भी उन्हें छुट्टी नहीं दी जा रही थी।

सुसाइड नोट में, अखिलेश ने कथित तौर पर लिखा था कि वह ''काम के दबाव से थक गए थे और यह कदम इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि आठ मार्च को होने वाली उनकी बेटी की शादी की तैयारियां छुट्टी नहीं दिये जाने की वजह से अधूरी रह गईं हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अखिलेश की खुदकुशी की खबर मिलने पर उनके परिवार के लोग स्कूल पहुंचे और उन्हें नीचे उतारकर बिंदकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार इस घटना के बाद अस्पताल में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने प्रशासन पर छुट्टी के लिए बार-बार की गई गुजारिश को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जब शव को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की तो तनाव बढ़ गया, जिसके बाद गुस्साए परिवार वाले शव को अस्पताल से निकालकर गांव ले गए।

सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि एसडीएम ने बेटी की शादी होने के बावजूद अखिलेश को छुट्टी नहीं दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने बाद में घंटों की बातचीत के बाद परिवार को शांत किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अखिलेश के परिवार में उनकी पत्नी मंजू देवी, बेटी दिव्यांशी (20) और बेटा दिव्यांश है।

परिजन ने आरोप लगाया है कि कई हफ्तों से छुट्टी मांगने के बावजूद अखिलेश को चुनाव से जुड़े काम जारी रखने के लिए मजबूर किया गया। अखिलेश के भाई भूपेश कुमार ने दावा किया कि बीएलओ की ड्यूटी से कुछ समय के राहत के लिए अधिकारियों से बार-बार अनुरोध किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अखिलेश की पत्नी ने भी आत्महत्या की वजह एसआईआर के तहत बढ़ते काम का बोझ और बेटी की शादी से पहले छुट्टी नहीं मिलना बताया।

अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। पुलिस के मुताबिक घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है।

फतेहपुर : उद्योगपति की धारदार हथियार से हत्या, अधिवक्ताओं ने कामकाज किया ठप
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले और सबसे बड़े उद्योगपति और वरिष्ठ अधिवक्ता जयराम मानसिंह की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया है और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बीती देर शाम शहर के उद्योगपति एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय राम मानसिंह (75) की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आज जनपद न्यायालय के साथ ही तहसील न्यायालय का कामकाज रोक कर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

अधिवक्ताओं ने प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया है दूसरी ओर पुलिस प्रशासन के अश्वासन पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल वापस ले ली थी लेकिन उनका कहना है कि यदि हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर नहीं की गई तो वह पुनः हड़ताल पर जा सकते हैं। दूसरी और उद्योगपति की हत्या को लेकर आज बाजार बंद रहा और व्यापारियों ने भी आक्रोश जाहिर किया है।

फतेहपुर में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या, 4 के खिलाफ मामला दर्ज
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के मालवा क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने आए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि इटावा जिले के चौबिया गांव निवासी भरत सिंह यादव का 28 वर्षीय पुत्र सौरभ यादव का फतेहपुर जिले के बिदकीं थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रपंच चल रहा था।

बताया जाता है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने बीती रात आया था कि उसकी धारदार हथियार से कटकर हत्या कर दी गई। उसका शव मालवा थाना क्षेत्र के सराय शहजादा गांव में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कर लिया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।

फतेहपुर: लेस्बियन पत्नी ने कराई पति की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कानपुरः फतेहपुर जिले की पुलिस ने एक किसान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसकी पत्नी, एक महिला साथी और भाड़े के एक हत्यारे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार किसान राम सुमेर सिंह (45) का 14 जनवरी को असोथर के टिकर गांव में एक खेत में शव मिला था और उनका गला कटा हुआ था। शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी, पीड़ित की पत्नी रेनू देवी (35) के पिछले करीब 18 महीनों से मालती देवी उर्फ बुद्धि (35) के साथ रिश्ते थे। यह मामला तब सामने आया जब सिंह ने कथित तौर पर उनके रिश्ते पर आपत्ति जताई, जिससे घर में तनाव बढ़ गया। एसपी ने कहा कि "जब दोनों महिलाओं को एक-दूसरे से मिलने से रोका गया, तो उन्होंने कथित तौर पर पीड़ित को रास्ते से हटाने की साजिश रची ताकि वे आजादी से रह सकें।"

पुलिस के अनुसार, मालती देवी ने अपने परिचित ई-रिक्शा ड्राइवर जितेंद्र गुप्ता उर्फ जिद्दी (45) से संपर्क किया और कथित तौर पर राम सुमेर सिंह को मारने के लिए 60,000 रुपये में उसे अनुबंधित किया। आठ हजार रुपये का अग्रिम भुगतान किया गया था और बाकी रकम हत्‍या के बाद दी जानी थी।

पुलिस के मुताबिक 13 जनवरी की रात को, पीड़ित को कथित तौर पर उसके खेत में बुलाया गया, जहां गुप्ता और उसके साथी राजू सोनकर और राम प्रकाश उर्फ मद्दू - घात लगाकर बैठे थे। हमलावरों ने कथित तौर पर सिंह का गला रस्सी से घोंट दिया, फिर उनका गला काटकर शव को खेत में फेंक दिया।

पुलिस ने रेनू देवी, मालती देवी और राजू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गुप्ता और राम प्रकाश फरार हैं। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। अपराध की योजना बनाने में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन, खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी भी बरामद कर ली गई है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और पीड़ित का लापता मोबाइल फोन अभी तक नहीं मिला है। एसपी ने कहा, "गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।''

बाराबंकी : कमेंट्री करते बेहोश हुआ युवक, ट्रामा सेंटर में मौत, परिवार में मचा कोहराम
फतेहपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। नगर क्षेत्र में शनिवार को हैरत में डाल देने वाली घटना सामने आई, जिसने खेल प्रेमियों को गहरे शोक में डुबो दिया। क्रिकेट मैच की कमेंट्री कर रहे 42 वर्षीय युवक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

बताते चलें कि नगर के सट्टी बाजार निवासी जमाल मेहेंदी उर्फ टीटू लंबे समय से क्रिकेट से गहरा लगाव रखते थे और स्थानीय टूर्नामेंटों में कमेंट्री करना उनका शौक ही नहीं, पहचान भी थी। शनिवार को मखदूम शाह मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय लीजेंड क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत कर्मा इलेवन और डायमंड टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था।

इसी दौरान कमेंट्री कर रहे जमाल मेहेंदी की अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए, मैदान में अफरा-तफरी मच गई और मैच को तत्काल रोकना पड़ा। खिलाड़ियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही सीपीआर दिया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। साथियों और परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

इस दुखद खबर के फैलते ही क्षेत्र के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और आयोजकों में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई एक मिलनसार, जिंदादिल और क्रिकेट के सच्चे प्रेमी को खो देने से मर्माहत नजर आया। जमाल मेहेंदी अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

फतेहपुर में बहू ने ढाया कहर : ससुर को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने रिश्ते को ताक पर रखकर अपने ससुर को पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। इस मामले में खागा कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के धूमनगंज गांव निवासी यूसुफ (93) का आरोप है कि वह शुक्रवार की सुबह किसी काम से जा रहा था तभी उसकी पुत्रवधू सकीना, उसकी मां नूर जहां, भाई सलमान और पिता पीरु ने मिल कर उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया जिससे वह लहुलुहान हो गया।

आसपास के लोगों ने किसी तरह से बुजुर्ग को बचाया और अस्पताल में दाखिल कराया। इस मामले में ससुर की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बाराबंकी : शटडाउन के बीच चालू हुई आपूर्ति, खंभे से गिरा संविदाकर्मी
फतेहपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर चढ़कर खराबी सही कर रहा संविदाकर्मी अचानक आपूर्ति चालू होने से करंट का झटका खाकर जमीन पर जा गिरा। मौजूद साथी उसे सीएचसी लेकर गए पर हालत में सुधार न देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार यह हैरान करने वाला हादसा फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झांसापुरवा में मंगलवार को हुआ। एक ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना क्षेत्रीय उपकेन्द्र पर दी गई। जिसके बाद संविदाकर्मी संजय अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और खराबी सही करने के लिए उपकेन्द्र से बाकायदा शटडाउन लिया।

आपूर्ति बंद होते ही वह पोल पर चढ़कर खराबी सही कर ही रहा था कि तारों में करंट दौड़ गया। जोरदार झटका लगते ही कर्मी संजय खंभे से नीचे जमीन पर जा गिरा। यह देखते ही मौके पर मौजूद अन्य कर्मी तत्काल उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

शटडाउन लिए जाने के बावजूद विद्युत आपूर्ति किस तरह चालू हो गई, यह चर्चा का विषय बना है। कर्मी विद्युत उपकेन्द्र पर बरती गई लापरवाही को घटना का जिम्मेदार मान रहे। वहीं इस सम्बन्ध में एसडीओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि कर्मचारी ने सेफ्टी बेल्ट लगा रखी थी। दुर्घटना का वास्तविक कारण पता लगाने के लिए प्रारम्भिक जांच की जा रही है।

फतेहपुर : अवैध संबंधों के शक पति ने पत्नी को धारदार हथियार से काटा, थाने पहुंचकर किया सरेंडर
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के राधा नगर क्षेत्र में रविवार सुबह अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा निवासी अजय सिंह अपनी 30 वर्षीय पत्नी शिखा के साथ रहा करता है। बताया जाता है कि काफी दिनों से अजय को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अनैतिक संबंध है, इसके चलते अक्सर घर में कलाह हुआ करती थी।

आज सुबह अजय ने तैश में आकर अपनी पत्नी शिखा को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारा, हत्या में प्रयुक्त हथियार लेकर खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने अजय को विरासत में लेकर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फतेहपुर: मृतक लेखपाल के घर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कहा- लोकसभा में उठायेंगे बीएलओ का मुद्दा
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि दलित लेखपाल के आत्महत्या के मामले को लोकसभा में उठाया जायेगा। यादव शुक्रवार देर शाम मृतक लेखपाल के आवास पहुंचे और उनके परिजनो का ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उन्होने मृतक के परिजनो को दो लाख रुपये का चेक सौंपा।

उन्होने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मृतक दलित बीएलओ का मुद्दा लोकसभा में उठाया जाएगा। दलित लेखपाल की आत्महत्या के लिए जो भी दोषी अधिकारी हैं उन पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि एसआईआर के लिये बिना प्रशिक्षण के ही बीएलओ की ड्यूटी लगायी गयी है, जिससे वह दबाव में काम कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय शादी विवाह का समय है। चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में आकर एसआईआर का खेल खेल रहा है। यहां निर्वाचन आयोग पूरी तरह से भाजपा के दबाव में काम करता नजर आ रहा है।

बिहार के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव हारे नहीं बल्कि उन्हें हराया गया है। बिहार में भी एसआईआर का ढिंढोरा पीटा गया। घुसपैठियों का खौफ दिखाया गया लेकिन एक भी घुसपैठिया अब तक नहीं मिला।

उल्लेखनीय है कि फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र के खजुआ निवासी दलित लेखपाल सुधीर ने 25 नवंबर को घर के भीतर आत्महत्या कर ली थी। लेखपाल सुधीर की शादी 26 नवंबर को होनी थीं। सुधीर की मौत को लेकर प्रदेश भर के लेखपाल हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि जब तक सुधीर के परिजनों को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

ये भी पढ़े :

श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने चलाया Op Sagar Bandhu, 12 टन राहत सामग्री लेकर कोलंबो पंहुचा वायुसेना का विमान