barkheda - Amrit Vichar

UP:नहर की झाल में उतराता मिला मादा तेंदुआ का शव, मचा हड़कंप
पीलीभीत/बरखेड़ा। जनपद में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले दावों पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा। बुधवार सुबह बरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर ब्रांच नहर की झाल में एक मादा तेंदुआ का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तमाम ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। तीन सदस्यीय पैनल द्वारा तेंदुआ का शव का पोस्टमार्टम किया गया। मगर, पोस्टमार्टम के बाद भी तेंदुआ की मौत की वजह पता नहीं चल सकी।

घटना पीलीभीत रेंज के अंतर्गत बरखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह की है। गांव जार कल्लिया से नरायनठेर जाने वाले मार्ग पर बीसलपुर ब्रांच नहर की पुलिया के पास ग्रामीणों ने पानी में एक भारी-भरकम शव तैरते देखा। इस पर ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो वह तेंदुआ का शव निकला। तेंदुआ का शव मिलने की जानकारी आसपास गांवों तक जा पहुंचे। देखते ही देखते कुछ देर में ही घटना स्थल के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी रेंज पीलीभीत के डिप्टी रेंजर शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके बाद वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुआ के शव को नहर के पानी से बाहर निकलवाया। तेंदुआ काफी समय से पानी में होने के कारण फूला हुआ प्रतीत हो रहा था। टीम शव को लेकर जिला मुख्यालय ले आई।

पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पैनल में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दक्ष गंगवार के अलावा दो अन्य पशु चिकित्सक शामिल रहे। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद भी तेंदुआ की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सामाजिक वानिकी प्रशासन की ओर से बिसरा सैंपल आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। जहां विशेषज्ञों द्वारा सैंपल की जांच की जाएगी। संभवता जांच के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी। वन अफसरों द्वारा मादा तेंदुआ की उम्र करीब 19 माह बताई गई है।

सामाजिक वानिकी प्रभाग डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि बीसलपुर रेंज के अंतर्गत तेंदुआ का शव मिला है। तीन सदस्यीय पैनल द्वारा तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में तेंदुआ की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। बिसरा सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। सैंपल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पीलीभीत: एफएसडीए टीम ने एक और नमक का सैंपल लिया...127 नमूने हुए थे फेल
पीलीभीत, अमृत विचार। मिलावटी नमक को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एफएसडीए टीम ने एक और सैंपलिंग की। बरखेड़ा क्षेत्र में आमडार गांव पहुंचकर एक किराना दुकान से नमक का सैंपल लिया। इसे जांच के लिए भेजा गया है। इस कार्रवाई से खलबली मची रही।

जनपद भर में घटिया नमक की सप्लाई धड़ल्ले से की जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बड़े पैमाने पर बिक्री हो रही है। जबकि पूर्व में की गई सैंपलिंग में नमूने फेल हो चुके हैं। बताते हैं कि गुणवत्ता को दरकिनार करने के साथ ही नमक की इस सप्लाई में बिलिंग भी अधिकांश कंपनियां नहीं कर रही हैं। आलम ये है कि एक साल में एफएसडीए के आंकड़ों की बात करें तो एक साल में टीम ने लिए 411 नमूने नमक के लिए। इसमें से 248 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। उसमें 127 सैंपल फेल हो गए। इसमें आयोडीन की मात्रा मानक के तहत नहीं मिली। एक ही कंपनी के बाजार में बिक्री हो रहे तीन ब्रांड तीनों ही फेल हो चुके हैं। 163 नमूनों की जांच रिपोर्ट आना लंबित है। अमृत विचार ने नमक के इस खेल को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए।

जिसका संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम भी नमक के सैंपल ले रही है। बीते दिनों मंडी समिति के पास से नमक का एक सैंपल लिया गया था। इसके बाद अब मंगलवार को बरखेड़ा क्षेत्र में टीम ने आमडार गांव में एक किराना दुकान पर पहुंचकर एक अन्य ब्रांड के नमक का सैंपल लिया है। इसका नमूना भी जांच के लिए भेज दिया गया है। एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी रामऔतार ने बताया कि आमडार में किराना दुकान से नमक का सैंपल लिया गया है। इसको जांच के लिए भेज दिया है। मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान के तहत कार्रवाई कराई जा रही है।

पीलीभीत: बिना बारिश के ही तालाब बन गए अंडरपास, राहगीर परेशान
बरखेड़ा, अमृत विचार। रेलवे के अंडरपास में जलभराव की दिक्कत एक बार फिर राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। बिना बारिश के ही अंडरपास तालाब बन रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में राहगीर प्रभावित हैं। हादसे का भी डर बना रहता है। शिकायतें तो कई बार हुईं, आश्वासन भी दिए जाते रहे। मगर इसका स्थायी समाधान जिम्मेदार नहीं तलाश सके हैं। आलम ये है कि राहगीरों की दिक्कत की कोई सुध लेने वाला ही नहीं है।

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम ज्योराह कल्याणपुर से बरगदा गांव की ओर जाने के लिए रास्ता निकला है। इस पर रास्ते में ही पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर अंडरपास बना हुआ है। निर्माण के बाद से ही जलभराव की दिक्कत बनी हुई है। इस मार्ग से बरगदा, इमलिया, कुरैया फूटाकुआं, खजुरिया पचपेड़ा, मोहम्मदगंज रंपुरा समेत दस से अधिक गांव के लोग आवाजाही करते हैं। मगर, इस अंडर पास में बिन बारिश के ही जलभराव हो जाता है। पिछले कई दिनों से अंडरपास में पानी भरा हुआ है। बुधवार को पानी इतना बढ़ गया कि कार सवारों ने निकलने का प्रयास किया लेकिन अंडरपास के बीच में पहुंचते ही कार बंद पड़ गई। धक्का लगाकर कार सवारों ने जैसे-तैसे वाहन को बाहर निकाला। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पानी की दिक्कत का दूर करने के लिए पंपिंग सेट की व्यवस्था कर दी गई है। उसी से अंडरपास का पानी निकाला जाता है। मगर रातभर में ही दोबारा से जलभराव की बन जा रही है। इसी तरह से नवादा महेश गांव के पास बना अंडरपास भी ग्रामीणों के लिए दिक्कत का सबब बना हुआ है। वहां पर भी आए  दिन पानी भर जाता है। इस वजह से दोनों क्षेत्रों के ग्रामीण कस्बा होकर दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इससे उन्हें अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। स्कूली बच्चे भी पानी से होकर ही गुजरते हैं। जिससे हादसे का डर बना रहता है। गुरुवार को भी अंडरपास में पानी भरा रहा। इसे पंपिंग सेट से निकाला जा रहा है। मगर, स्थायी समाधान पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: वित्तीय अनियमितता के दोषी दो सचिवों समेत तीन को नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब

पीलीभीत: कोयला डिपो हटाने की मांग पर चेयरमैन संग व्यापारियों ने दिया धरना, डंपरों का प्रवेश रोकने को बांधी रस्सी
बरखेड़ा/पीलीभीत, अमृत विचार। एक बार फिर कस्बा बरखेड़ा में कोयला डिपो को लेकर विरोध सड़क पर दिखा। दौलतपुर रोड के व्यापारी एकजुट हुए और जाम लगाकर सड़क पर ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। नगर पंचायत चेयरमैन भी व्यापारियों के समर्थन में उतरे और प्रदर्शन में शामिल रहे। आक्रोशित व्यापारियों ने कोयला डिपो से दौलतपुर की तरफ आने वाले मार्ग पर रस्सी लगाकर मार्ग बंद कर दिया। व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि इस समस्या को अब और नजर अंदाज नहीं करेंगे। जिम्मेदार नागरिकों की दिक्कत को समझते हुए समाधान कराएं। हालांकि बाद में पहुंची आरपीएफ ने रस्सी को हटवा दिया।

बता दें कि बरखेड़ा में भोपतपुर रेलवे स्टेशन के पास कोयला डिपो बनाया गया है।  यहां से बजाज एनर्जी प्लांट बरखेड़ा और मकसूदापुर में कोयला सप्लाई किया जाता है। कोयला डिपो को कस्बे से हटाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। गुरुवार सुबह नदीम अंसारी, हरीश भारती, शेर सिंह,  नफीस अंसारी, प्रदीप भोजवाल, उत्तम अग्रवाल, संतोष भारती समेत करीब दर्जनों व्यापारी जमा हो गए। नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल से मिलकर अपनी  समस्या बताई। इसके बाद चेयरमैन भी उनके साथ आ गए। इसके बाद कोयला डिपो कस्बे से हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। चेयरमैन के साथ व्यापारी दौलतपुर रोड पर धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर आवागमन बंद रहा। सिर्फ दुपहिया वाहन ही निकल सके। मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन और जाम की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर बरखेड़ा मुकेश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से वार्ता की गई।  जिसके बाद आम जनमानस की दिक्कत को देखते हुए सभी मार्ग से हट गए। फिर पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया। हालांकि विरारेध प्रदर्शन इसके बाद भी जारी रहा।  भोपतपुर स्टेशन के पास जहां पर कोयला डिपो बना है। वहां दौलतपुर मार्ग की तरफ सभी व्यापारी और चेयरमैन पहुंच गए। कोयले के डंपरों का नगर में प्रवेश रोकने के लिए मार्ग पर ही रस्सी बांध दी गई।  स्पष्ट कहा कि अब कोयले को डंपरों को निकलने नहीं दिया जाएगा।  व्यापारी वहां पर एकत्र रहे और विरोध प्रदर्शन किया जाता रहा। ये भी तय किया गया कि रात्रि के समय भी इस पर निगरानी की जाएगी। हालांकि करीब तीन घंटे बाद आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और व्यापारियों द्वारा बांधी गई रस्सी को खोल दिया गया।  हालांकि देर शाम तक कोई डंपर नहीं निकला।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: लापता ग्रामीण का तालाब में उतराता मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पीलीभीत: लापता ग्रामीण का तालाब में उतराता मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बरखेड़ा, अमृत विचार। तीन दिन से लापता  चल रहे ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  उसका शव गांव से करीब ढाई किमी दूर एक तालाब में उतराता मिला। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई। हालांकि किसी तरह की रंजिश  से इन्कार कर दिया। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन में जुट गई है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अलियापुर के रहने वाले  नेवाराम (35) पुत्र भूपराम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।  परिजन के अनुसार वह नशा अधिक करते थे। सोमवार सुबह वह घर से बिना बताए निकल गए। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल सका। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना तो नहीं दी लेकिन ग्रामीणों की मदद से खुद ही तलाश कर रहे थे। तीन दिन बाद गुरुवार सुबह परिवार वाले एकजुट होकर ग्रामीण को तलाशने निकल गए। गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर पौटा गांव में एक कॉलेज के पास स्थित तालाब में नजर पड़ी। तालाब में लापता नेवराम का शव उतराता मिला। ये देख परिजन के होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बरखेड़ा पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। जिसमें परिजन ने हादसा होने से इनकार कर दिया। चेहरे पर चोट के निशान होने का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई। हालांकि किसी तरह की रंजिश से इन्कार कर दिया। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढे़ - अमरिया के एसओ ने कहा- जहर खा लो, तड़पकर मर गई दुष्कर्म पीड़िता

पीलीभीत: बुखार से तीन बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
पीलीभीत, अमृत विचार। बरखेड़ा क्षेत्र के जार कल्लिया गांव में तीन बच्चों की बुखार आने के बाद मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव पहुंची और जांच पड़ताल की। सैंपलिंग के दौरान एक सात माह की बच्ची भी गंभीर हालत में मिली। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें वायरल इंसेफेलाइटिस मान रही हैं। फिलहाल मृतक बच्चों की बीएसटी और दवाओं को कब्जे में लेकर पड़ताल चल रही है।

मरौरी ब्लॉक के गांव जार कल्लिया निवासी रेवती ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय बेटी सुनैया को  26 अक्टूबर की रात बुखार आया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 24 घंटे इलाज के बाद भी हालत में जब सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। परिवार वाले आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर घर ले आए। घर पर ही उसकी मौत हो गई। इससे पहले उनके भतीजे भगवानदास के चार वर्षीय पुत्र अनिल को 25 अक्टूबर को बुखार आया था। उसे एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए थे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने पुत्र को भर्ती करने की सलाह दी थी। मगर, परिजन उसे घर वापस ले आए थे। पौटा के एक क्लीनिक से दवा ली और 27 अक्टूबर की सुबह अनिल की मौत हो गई। इसी गांव के मंशाराम की छह वर्षीय सोनम को भी 26 अक्टूबर को बुखार आया। उसे मेडिकल कॉलेज  लेकर आए। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग सोमवार को उसे लखनऊ लेकर जाने वाले थे, लेकिन सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई।

मरने वाले बच्चों में ये थे लक्षण
बताया जा रहा है कि तीनों बच्चों को बीते कई दिनों से बुखार, दौरे, उल्टी आदि की समस्या बनी हुई थी।  डॉक्टरों के मुताबिक वायरल इंसेफेलाइटिस में दिमाग में सूजन आ जाती है। जिससे बेहोश होना, सिरदर्द, बुखार आदि की समस्या होने लगती है। रेवती के मुताबिक उनकी बेटी में डॉक्टर ने पीलिया के लक्षण बताए थे। साथ ही बुखार भी समस्या बनी हुई थी। इसके अलावा अनिल को हेपेटाइटिस-बी की पुष्टि हुई है।

एक और बच्ची में बुखार की पुष्टि
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने टीम को भेजकर जांच कराई। जहां टीम ने मृतक बच्चों के परिजन और गांव में बुखार के मरीजों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। डब्ल्यूएचओ टीम भी मामले को लेकर पड़ताल कर रही है। उधर, सैंपलिंग के दौरान सोमवार को गांव  के ही संजय की सात माह की पुत्री में भी बुखार की पुष्टि हुई है। इस पर उसे भी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

सीएमओ ने की लोगों से ये अपील
सीएमओ डॉ.आलोक कुमार ने बताया कि जार कल्लिया गांव में तीन बच्चों की मौत की जानकारी मिलने पर टीम भेजी गई थी। मृतक के परिजन व अन्य ग्रामीणों की डेंगू मलेरिया की जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया जांच में बच्चों की मौत का कारण पीलिया और वायरल इंसेफेलाइटिस निकलकर आ रहा है, जोकि जल जनित बीमारी है। अब हेपेटाइटिस की भी जांच कराई जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वह पानी को उबालकर पीएं।

पीलीभीत: दो गांव में चोरों का आतंक, चार घरों से लाखों का सामान किया चोरी
बरखेड़ा, अमृत विचार। पुलिस अभी पुरानी चोरी की घटनाओं का खुलासा कर नहीं सकी थी कि चोरों ने एक रात में आधा किमी के दायरे में स्थित दो गांवों में दस्तक देकर चार मकानों को निशाने पर ले लिया। एक मकान बंद था जबकि तीन में परिवार के सदस्य सोते रह गए। चोर मकान में घुसे और नकदी -जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए।  दूसरे दिन सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर औपचारिकता निभाई। अब एफआईआर दर्ज कर जल्द खुलासे की बात कह रही है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोकिली के रहने वाले रामदेव मिश्रा बरखेड़ा चीनी मिल में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वैसे तो सुरक्षा की दृष्टि मकान हर तरफ से बंद है। मेनगेट के ऊपर रोशनदान बना हुआ है। जिसमें लकड़ी की फंटिया लगी हुई थी। बुधवार देर रात चोर लकड़ी की फंटिया हटाकार मकान में प्रवेश कर गए।  रामदेव मिश्रा अपने पुत्र अंबुज के साथ सो रहे थे। इस दौरान चोर कमरे में पहुंचे और वहां रखे बड़े बक्से के भीतर रखा छोटा बक्सा चोरी कर ले गए। यहां से चोर 10 हजार रुपये, जेवरात समेत चार लाख का सामान समेट ले गए। सुबह करीब चार बजे जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो घटना का पता चला।  खाली बक्सा कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला।  इधर, आधा किमी की दूरी पर स्थित कोकिला गांव में तीन मकानों में घटना की गई। यहां के रहने वाले लीलाधर का मकान बंद है। वह परिवार समेत मकान को ताला लगाकर हरियाणा गए हुए हैं। सुबह जब आसपास के लोगों की आंख खुली तो झांककर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।  उनके भाई केदारनाथ का मकान भी चोरों ने निशाने पर लिया। वह घर पर नहीं थे। पत्नी गुड्डी देवी तीन साल के बेटे देव के साथ सो रही थी। जबकि बेटी राजदुलारी, काजल, नामेश्वरी, आशा ऊपर बने कमरे में सो रही थी।  देर रात चोर मकान में घुसे और यहां से दो हजार रुपये व 40 हजार के जेवरात चोरी कर ले गए।

इसी गांव के ही राकेश कुमार के मकान में भी चोर घुसे। परिवार वाले बरामदे में सो रहे थे।  यहां से चोर अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की।  पूर्व की घटनाओं की भांति मौका मुआयना कर जानकारी की गई। इसके बाद जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। हालांकि कोई खास क्लू पुलिस अभी तक नहीं जुटा सकी है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शॉर्टसर्किट से लगी आग, चिंगारी उठी तो मच गई भगदड़

पीलीभीत: वाह रे सिस्टम! गल्ला चाहिए तो 'दबंग' के लिए देना पड़ रहे 50 रुपये...राशन की दुकानों पर हो रही मनमानी
पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। पूर्ति विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचारर को लेकर अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद फरियादियों संग कलेक्ट्रेट पहुंचकर खूब हल्ला बोला। अधिकारियों के समय से दफ्तर में न बैठने पर नाराज हुए थे। साथ ही अपात्रों को लाभान्वित कराने समेत कई बात खुलकर कही गई। विधायक की नाराजगी के बाद लगा था कि अब शायद कुछ सुधार हो सकेगा।

मगर, पूर्ति विभाग का अब एक नया खेल उजागर हो गया है। वह भी बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से..। शासन स्तर से बंटवाए जा रहे निशुल्क गल्ले को पाने के लिए कार्डधारकों को  'दबंग ' के लिए 50 रुपये देना पड़ रहे हैं।  बताते हैं कि अगर कोई इनकार करे तो उसे राशन से वंचित होने का डर दिखाया जा रहा है। जिसके चलते न चाहकर भी कार्डधारक मजबूरन जेब ढीली करने को मजबूर हैं। दबंग और सुप्रीम गोल्ड नामक सर्फ के एवज में पचास रुपये कार्डधारकों से लिए जा रहे हैं।

बता दें कि इन दिनों जून माह का राशन  शासन के निर्देश पर वितरण किया जा रहा है, जोकि 25 जून तक चलेगा। इसमें प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारक को 14 किलोग्राम गेहूं, 21 किलोग्राम चावल निशुल्क मिलेगा। 18 रुपये किलोग्राम के हिसाब से तीन किलोग्राम प्रति कार्ड चीनी पर 54 रुपये लिए जाएंगे। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं, तीन  किलोग्राम चावल निशुल्क वितरित किया जा रहा है।

जनपद में 876 राशन कोटे की दुकानें संचालित की जा रही हैं। इन राशन कोटे की दुकानों से शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के 3.50 लाख से अधिक कार्डधारक जुड़े हैं, जो हर माह इन राशन कोटे की दुकानों से राशन लेते हैं। इधर अबकी बार शासन ने राशन कोटे की दुकानों पर नोडल अधिकारियों की देखरेख में राशन वितरण कराने के निर्देश दिए हैं।

उचित दर विक्रेताओं द्वारा राशन कार्डधारकों को ई-वेईग मशीन लिंक्ड ई-पास के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण द्वारा राशन वितरण किया जाना है। ऐसे राशन कार्डधारक जो किन्हीं कारणों से आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन लेने से वंचित रहते है तो उन्हें वितरण दिवस के अंतिम दिन ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से राशन मुहैया कराया जाएगा। सर्वर की दिक्कत भी दिनों राशन वितरण में बाधा बनती रही।

खैर, इससे हटकर राशन वितरण के दौरान बरखेड़ा, बीसलपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में राशन की दुकानों पर मनमानी तस्वीर उजागर हुई है, जिससे कार्डधारक खासा परेशान हैं। आरोप है कि अगर कोई राशन लेने पहुंचता है तो कोटेदार की तरफ से उससे 50 रुपये लेकर दबंग , एक्टिव गोल्ड  नामक सर्फ दिए जा रहे हैं।

लोगों का कहना है कि इनकी क्वालिटी बेहद घटिया है। मगर, न  चाहकर भी इसको खरीदना मजबूरी है। वरना, राशन से वंचित होने की बात कह दी जा रही है। जबकि शासन स्तर से इस तरह का कोई आदेश नहीं है। जिम्मेदारेां की मिलीभगत से धांधली किए जाने की बात कार्डधारक भी कह रहे हैं, लेकिन कहीं योजना से वंचित न कर दिया जाए, इस डर में शिकायत नहीं कर पा रहे हैं।

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मगर इसे लेकर कुछ जानकारी मिल रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए दिखवाया जा रहा है।- विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत, पत्नी बोली- कर दी गई हत्या...छानबीन में जुटी पुलिस

पीलीभीत: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरखेड़ा में न प्रधानाचार्य न शिक्षक पूरे...बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
बरखेड़ा, अमृत विचार। एक तरफ बेटियों की शिक्षा पर शासन -प्रशासन जोर  दे रहा है। बेटी पढ़ाओ -बेटी बचाओ का संदेश देते हुए तमाम मुहिम चलाई जा रही हैं। मगर बालिका इंटर कॉलेज में स्टाफ और संसाधनों को पूरा नहीं किया जा सका है। आलम ये है कि प्रधानाचार्य का पद ही रिक्त चल रहा है। शिक्षक से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भी भारी कमी बनी हुई है।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बात करें ते यहां पर प्रधानाचार्य का पद रिक्त चल रहा है। 2012 में प्रधानाचार्य बीना पैट्रिक सेवानिवृत्त हो गई थी। इसके बाद से किसी प्रधानाचार्य की नियुक्ति नहीं हो सकी। प्रवक्ता के आठ पद सृजित हैं। जिनमें से सात पद खाली चल रहे हैं। सिर्फ एक प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र विषय की सौम्या गुप्ता कार्यरत हैं। उन्हीं को प्रधानाचार्य का का चार्ज दे रखा है।

समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत विषय के प्रवक्ता भी नहीं है। अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता प्रियंका सिंह का जुलाई 2021 में बांदा तबादला हो गया था। इसके बाद से ये पद रिक्त चल रहा है।

जीव विज्ञान विषय की प्रवक्ता का पद पद दिसंबर 2016, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता का पद 2012 से रिक्त है। जबकि रसायन विज्ञान का प्रवक्ता का पद खाली हुए ळभी 10 साल, हिंदी विषय की प्रवक्ता का पद 12 साल और समाज शास्त्र प्रवक्ता का पद रिक्त हुए नौ साल का समय बीत चुका है।  इसी तरह से अर्थशास्त्र की प्रवक्ता सुषमा जून 2013 में सेवानिवृत्त हो गई थी। संस्कृत प्रवक्ता का पद भी 10 साल से खाली है।

इसी तरह से विद्यालय में एलटी ग्रेड के 11 पद सृजित हैं। जिनमें से तीन पदों पर तो तैनाती है, लेकिन आठ पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं।  एलटी ग्रेड में विज्ञान, जीव विज्ञान के पद पर एकता गंप्ता, सामाजिक विज्ञान विषय पद पर विजय लक्ष्मी कार्यरत हैं। शारीरिक शिक्षा के पद पर शिल्पी सिंह की तैनाती है।

जबकि एलटी ग्रेड में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, गृहविज्ञान, कला, सामान्य शिक्षा के दो पद सहित आठ पद रिक्त ही चले आ रहे हैं। कनिष्ठ लिपिक का पद रिक्त हुए भी एक साल से अधिक समय हो चुका है।  चतुर्थ श्रेणी की बात करें तो आठ में से सिर्फ एक पद पर चौकीदार/सफाईकर्मचारी तैनात है। इसके भी सात पद नहीं भरे जा सके हैं।  कहने को तो कॉलेज में प्रयोगशाला बनी हुई है। मगर शिक्षक न होने के कारण इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।

चहारदिवारी भी नहीं सुधरवा पाए जिम्मेदार
बालिका इंटर कॉलेज में व्यवस्थाएं किस कदर ध्वस्त हैं। इसका आकलन इस बात से किया जा सकता है कि बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर भी ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं।  कॉलेज की चहारदिवारी लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इसका भी सुधार हीं हो सका है।

670 छात्राएं पंजीकृत, पीटीए से लगाए पांच शिक्षक
वर्तमान में इस कॉलेज में कक्षा छह से लेकर इंटरमीडिएट तक की 670 छात्राएं पंजीकृत हैं। वर्ष 2022-23 में 777 जबकि 2023-24 में 698 छात्राएं पंजीकृत थीं।  शिक्षकों की कमी को देखते हुए पांच टीचर पीटीए से लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई है।

विद्यालय में स्टाफ की लंबे समय से कमी बनी हुई  है। इसको पूरा कराने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। पीटीए से पांच टीचर लगाए गए हैं।  बोर्ड परिणाम की बात करें तो हाईस्कूल का रिजल्ट 93 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का  70 प्रतिशत रहा है। - सौम्या गुप्ता, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरखेड़ा

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: कोतवाल को तहरीर का पता नहीं, दरोगा के पास नहीं फोर्स, कैसे हो कार्रवाई...पिता-पुत्र की हो गई पिटाई!

पीलीभीत: अब बरखेड़ा में बजरंग दल ने पकड़ा, बोले- सत्संग की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल..जानिए मामला
पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। अभी कुछ दिन पहले ही सुनगढ़ी क्षेत्र में लगातार दो मामले धर्म परिवर्तन से जुड़े सामने आए थे। एक मामले में दिनभर की टालमटोल के बाद एफआईआर दर्ज कर दो आरोपी जेल भी भेजे गए। अब बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन में सत्संग की आड़ में धर्म परिवर्तन को प्रेरित करने का शोर मचा है।

इसकी भनक लगने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मौजूद बिहार के युवक को हिरासत में ले लिया। कुछ सामग्री भी पुलिस ने जब्त की है। सीओ की अगुवाई में टीम गहनता से छानबीन कर रही है।

बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि बिहार के गया इलाके के एक युवक की रिश्तेदारी गांव पैनिया रामकिशन में है। कई माह से वह गांव में आकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करता है। बृहस्पतिवार सुबह इसकी जानकारी मिली तो बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पहुंचकर रंगेहाथ पकड़ा। उस समय मकान के अंदर करीब 30 से 35 महिला पुरुष मौजूद थे। इससे जुड़ी कुछ सामग्री भी पुलिस ने जब्त की है। मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

ये भी पढे़ं-पीलीभीत: साहब, जिम्मेदार के संरक्षण में बाबू कर रहा भ्रष्टाचार..आखिर किस पर लगे गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

पीलीभीत: नेताजी के पोस्टर पर लटका दी जूते चप्पल की माला, हंगामा
पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। निकाय चुनाव में सभासद पद पर चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोक रहे एक नेताजी के पोस्टर के साथ शरारत कर दी गई। किसी ने पोस्टर पर जूते चप्पल की माला लटका दी गई। इसे देख नेताजी के होश उड़ गए। पहले शिकायत थाना पुलिस से की गई, फिर सुलह कर कार्रवाई से इनकार कर दिया गया। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिसके बाद मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना रहा।

मामला कस्बा बरखेड़ा क है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात से सभासद पद के एक दावेदार ने प्रचार प्रसार के लिए तमाम पोस्टर चस्पा कराए हैं। उनके पुरानी बाजार में लगे पोस्टर पर किसी ने जूते-चप्पल की माला लटका दी। शुक्रवार सुबह नेताजी की नजर इस पर गई तो वह गुस्सा गए।

तमाम लोग भी जमा हो गए और मामला कुछ ही देर में क्षेत्र में हर किसी की जुबां पर पहुंच गया। इसे लेकर नेताजी ने थाने में शिकायत कर दी। आरोप लगाया कि कस्बे के ही एक व्यक्ति और उसके बेटे ने शरारत की है। मानहानि करने का भी आरोप लगाया गया। दरोगा विनोद कुमार राठी ने मौका मुआयना कर जानकारी की।

जूते चप्पल की माला को हटवा दिया गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी बुला लिया और फिर बातचीत चली। उसके बाद सुलह हो गई। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर जांच की गई। बाद में सुलह कर कार्रवाई से इनकार कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पिटाई के बाद श्रमिक ने गंवा दी जान, फंसी गर्दन तो हुई कार्रवाई, एक गिरफ्तार

बरेली: गन्ना भुगतान के दावे खोखले, किसानों का पिछले सत्र का 423.33 करोड़ फंसे
बरेली, अमृत विचार। गन्ना किसानों को चीनी मिलों द्वारा समय से भुगतान के दावे हर बार हवा हवाई साबित हो रहे हैं। अधिकतर चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू हो चुका है। मगर अभी भी काफी संख्या में चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों को भुगतान नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: 1500 ईवीएम की हुई एफएलसी, 15 तक करनी हैं 6 हजार

इनमें मुख्य रूप से मंडल की बहेड़ी, नवाबगंज, बरखेड़ा, मकसूदापुर चीनी मिलें शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि नवंबर के अंत और दिसंंबर तक इन चीनी मिलों को गन्ना बेचने वाले किसानों को भी भुगतान कर दिया जाएगा। मंडल की चीनी मिलों पर किसानों का लगभग 423.33 करोड़ रुपये बकाया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बरेली मंडल में बीते पेराई सत्र में 331274 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल था, जिसमें से लगभग 2602.05 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन हुआ। मंडल की चीनी मिलों ने बीते सत्र में 1138.10 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 9.75 प्रतिशत चीनी रिकवरी से 110.98 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया।

आंकड़ों के मुताबिक मंडल की चीनी मिलों पर 3948.68 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य देय हुआ। जिसमें से 3552.61 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया गया है, लेकिन अभी भी कई चीनी मिलों पर किसानों का भुगतान बकाया है।

4 नवंबर तक की स्थिति की बात करें तो बहेड़ी चीनी मिल पर 99.94 करोड़, नवाबगंज चीनी मिल पर 42.19 करोड़, बरखेड़ा चीनी मिल पर 134.26 करोड़, मकसूदापुर शाहजांपुर चीनी मिल पर 80.26 करोड़ रुपये का बकाया था। इसके अलावा बिसौली और नेवली चीनी मिलों पर भी किसानों का बकाया है।

यह स्थिति तब है जब शासन की तरफ से सख्त निर्देश हैं कि समय पर 14 दिन के अंदर किसानों का गन्ना भुगतान किया जाए। बावजूद इसके बड़ी संख्या में किसानों को अब तक भुगतान नहीं मिल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि बीते सालों के मुकाबले स्थिति सुधरी है। 90 प्रतिशत तक भुगतान हो चुका है। जिन चीनी मिलों का बकाया है, उनसे किसानों का भुगतान नवंबर और दिसंबर तक संभवता करा दिया जाएगा।

बीते वर्षों के मुकाबले किसानों को भुगतान की स्थिति बेहतर हुई है। लगभग 90 प्रतिशत गन्ना किसानों का भुगतान हुआ है। बरखेड़ा, बहेड़ी, नवाबगंज, मकसूदापुर जैसी चीनी मिलें बड़ी बकाएदार हैं—राजीव राय, उपायुक्त गन्ना, बरेली मंडल।

यह भी पढ़ें- बरेली: HIV ग्रसित मरीज का सिजेरियन न करने की शिकायत, जांच को पहुंची टीम