Major accident - Amrit Vichar

‘उम्मीद की यात्रा’ ....विश्व कैंसर दिवस से पहले यूपी पर्यटन की संवेदनशील पहल, कैंसर मरीजों ने किया ‘लखनऊ दर्शन’
लखनऊ, अमृत विचार: विश्व कैंसर दिवस से पूर्व मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने एक विशेष पहल की। उपचार के कठिन दौर से गुजर रहे एक अस्पताल के 30 कैंसर मरीजों को ‘लखनऊ दर्शन’ डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से शहर भ्रमण कराया गया। यह विशेष टूर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित हुआ, जो नियमित सेवाओं से अलग था।

इस यात्रा का उद्देश्य मरीजों को इलाज के तनाव से कुछ पल की राहत देना और उन्हें लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना था। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में आयोजित इस भ्रमण के दौरान मरीजों के चेहरों पर सुकून और उम्मीद साफ नजर आई।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल पर्यटन नहीं, बल्कि संवेदना और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा प्रयास है। मरीजों को खुले वातावरण में लाकर उनका मनोबल बढ़ाना इस पहल का मूल उद्देश्य है। मरीजों ने भी इसे यादगार अनुभव बताया। मरीज रजनी वर्मा और अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि इस यात्रा ने उन्हें फिर से खुशी और आत्मविश्वास दिया। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे अनुभव मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।

ये भी पढ़ें :

लखनऊ में बारिश... पुल के नीचे खड़े वाहनों की दरोगा ने खींची फोटो; वायरल वीडियो से कार्यशैली पर उठे सवाल

चारबाग स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, प्लेटफार्म नंबर 4 से ट्रैक पर पलटा बैट्री रिक्शा, 3 यात्री व चालक घायल
लखनऊ, अमृत विचारः चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। प्लेटफार्म नंबर चार पर यात्रियों को ले जा रहा एक बैट्री रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पलट गया, जिससे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस समय ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस दुर्घटना में तीन यात्री और बैट्री रिक्शा चालक घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 11 बजे बैट्री रिक्शा प्लेटफार्म नंबर चार पर तीन यात्रियों को लेकर कानपुर साइड की ओर जा रहा था। जब रिक्शा फुट ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचा, तो चालक ने आगे चल रहे एक यात्री से आगे निकलने के लिए प्लेटफार्म से ट्रैक की ओर तेज कट मार दिया। अचानक लिए गए मोड़ से रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रैक पर जा गिरा। घटना के बाद प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई।

आसपास मौजूद यात्रियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल यात्रियों और चालक को उठाया। बताया जा रहा है कि यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आईं और वे प्राथमिक उपचार के बाद वहां से चले गए। कुछ देर बाद स्टेशन प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान अन्य बैट्री रिक्शा चालकों की मदद से ट्रैक पर पलटे रिक्शा को हटाया गया।

ये भी पढ़ें :

संसाधनों की कमी नहीं... बलरामपुर अस्पताल के157वें स्थापना दिवस पर बोले ब्रजेश पाठक, मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव

लखनऊ में बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर... CCTV में कैद हुआ हादसा, आरोपी चालक गिरफ्तार
अमृत विचार : एसजीपीजीआई मेडिकल मार्केट के सामने मंगलवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ सेकेंड की चूक कई जिंदगियों पर भारी पड़ सकती थी।

मंगलवार रात करीब 10 बजे रायबरेली की ओर से आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों और तीन बाइकों को बुरी तरह से ठोक दिया। इसके बाद ट्रक नाले पर चढ़कर जाकर रुका। हादसे के समय मेडिकल मार्केट के बाहर दवा खरीदने वालों की भारी भीड़ मौजूद थी।

हादसे में एसजीपीजीआई के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. सूर्य प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर-2 में भर्ती कराया गया, जहां उनके जबड़े और पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। वहीं मेडिकल छात्र अभिषेक सिंह और आयुष जायसवाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सर्जन डॉ. देवेंद्र पटेल और कार सवार एक दंपति भी इस हादसे में बाल-बाल बच गए। जांच में उन्नाव निवासी ट्रक चालक राजेंद्र के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर दिया है।

ये भी पढ़ें :

विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास: भतीजे संग पहुंची महिला को पुलिसकर्मियों ने पकड़ा, जमीन हड़पने का है मामला

उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजना में बड़ा हादसा: आपस में टकराई लोको ट्रेन, 60 घायल
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार शिफ्ट बदलते समय एक बढ़ा हादसा हुआ। आरंभिक जानकारी के अनुसार, टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे काफ़ी संख्या में मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बुधवार को कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 100 लोगों में से लगभग 60 घायल होने की सूचना है। जिसमें 42 घायल मजदूरों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में तथा 17 घायल मजदूरों का उपचार विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में किया जा रहा है अन्य की स्थिति सामान्य है। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

जिला अधिकारी ने कहा हादसे में गंभीर रूप से घायल आठ लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में किया जा रहा है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल परियोजना में काम कर रहे अधिकांश श्रमिक और अलग अलग पदों पर कार्यरत आपरेटर जम्मू-कश्मीर, उडीसा, पंजाब और हिमाचल के हैं।

दिल्ली/चमोली। भारतीय रेलवे ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में संचालित 'विष्णुगढ़ पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना' सुरंग निर्माण में हुए ट्रेन हादसे से उसका कोई संबंध नहीं है। रेलवे ने बुधवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए कहा है कि यह घटना स्थानीय स्तर पर माल परिवहन प्रबंधन में प्रयोग की जा रही ट्रॉली से सम्बंधित है। इसका भारतीय रेलवे से कोई सम्बन्ध नहीं है।

दुर्घटनाग्रस्त लोकोमोटिव भारतीय रेलवे के नेटवर्क का हिस्सा नहीं हैं। यह सुरंग के भीतर परिवहन के लिए की गई एक स्थानीय ट्रॉली व्यवस्था थी, जिसका रेलवे की मुख्य परिचालन प्रणाली से कोई लेना-देना नहीं है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे शिफ्ट परिवर्तन के समय एक हादसा हुआ।

आरंभिक जानकारी के अनुसार सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो ट्रॉलियों की आपस में टक्कर हो गई। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि इन ट्रॉलियों में 100 से अधिक श्रमिक सवार थे। इनमें लगभग 60 घायल होने की सूचना है। जिसमें 42 घायल मजदूरों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में तथा 17 घायल मजदूरों का उपचार विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में किया जा रहा है। अन्य की स्थिति सामान्य है।

सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। श्री कुमार ने बताया कि हादसे में नौ श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए अधिकांश श्रमिक जम्मू कश्मीर, ओडिशा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से हैं। टिहरी हाइड्रो डेवलपवमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी ) के कार्यकारी निदेशक कुमार शरद ने बताया कि यह टक्कर रात करीब 9:30 बजे शिफ्ट बदलने के समय हुई।

उन्होंने राहत जताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और कंपनी अपने प्रभावित कर्मचारियों के साथ खड़ी है। अलकनंदा नदी पर बन रही यह जलविद्युत परियोजना अगले वर्ष तक पूर्ण होने की संभावना है। इसके तहत हेलंग गांव के पास 65 मीटर ऊंचे बांध का निर्माण किया जा रहा है, जिससे प्रतिवर्ष 1,665 गीगावाट-घंटे बिजली उत्पादन का लक्ष्य है।

ये भी पढ़े :

Doon University: छठे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने प्रदान किए 42 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक

यूपी : झांसी में पानी-पुरी के ठेले को टक्कर मारते हुए नहर में गिरा ट्रक, दो शव मिले
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के झांसी से बड़ी दुर्घटना सामने आ रही है। एक बेकाबू ट्रक पानी-पूरी के ठेले को रौंदते हुए नहर में जा गिरा। ठेले पर पानी-पूरी खाने वाले तीन लोगों समेत छह लोग हादसे का शिकार बताए जा रहे हैं। अब तक नहर से दो शव निकाले जा चुके हैं और बाकियों की तलाश जारी है। दुर्घटना से इलाके से हाहाकार मच गया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

हादसा चिरगांव थाना क्षेत्र के बड़ागांव सीमाक्षेत्र का है। हाईवे किनारे एक पानी पूरी का ठेला लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कानपुर की ओर से एक ट्राला ट्रक झांसी की तरफ जा रहा था। इस पर लोहे की चादरें लदी थीं। पारीछा नहर के पास ट्रक बेकाबू हो गया।

ठेले पर पानी-पूरी खाने वालों को टक्कर मारते हुए नहर में जा गिरा। यानी ठेला समेत ट्रक नहर में गिरा। घटना के वक्त ठेले पर तीन लोग बताशा खा रहे थे-वे भी टक्कर के साथ नहर में जा गिरे।

दुर्घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों का जाम लगने लगा। स्थानीय लोग घायलों को बचाने उतरे। इस बीच पुलिस को खबर दी गई। अफरातफरी के बीच पुलिस यहां हाइड्रा मशीन के साथ राहत बचाव कार्य में जुटी है।

बताते हैं कि हादसा इतना भयानक था कि इसे देखकर एक अन्य महिला गश खाकर गिर पड़ी। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे का शिकार छह लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस टीमें राहत बचाव में जुटी हैं। कितने लोग हताहत हुए हैं-फिलहाल ये संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़े :

कुशीनगर में बढ़े चीनी पर्यटक... कोरोना महामारी के 5 साल बाद हटा प्रतिबंध, पर्यटन आय बढ़ने की उम्मीद

लखनऊ-बलिया हाईवे पर बड़ा हादसा: टेंपो पलटने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
सुलतानपुर,  अमृत विचारः लखनऊ-बलिया हाईवे पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।  घटना मोतिगरपुर चौराहे के पास की है।

जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के जर्रा गांव थाना सरायख्वाजा निवासी निरंजन अपनी पत्नी कुमारी (60), भतीजी गरिमा (16) और टेंपो चालक संजय (45) के साथ मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सराय भीषम गांव में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में कुमारी टेंपो के नीचे दब गई, जबकि निरंजन, गरिमा और चालक संजय दूर जा गिरे और घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल धर्मराज पाठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुमारी को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े :

तकनीकी खामी का शिकार चीनी मिल: शुभारंभ के 3 दिन बाद हुई खराब, जानिए क्या बोले किसान

बाराबंकी में बड़ा हादसा : किराना दुकान और गुमटी जलकर खाक...लाखों का नुकसान, हादसे की दहशत में बेहोश हुई युवती
बाराबंकी, अमृत विचार। हैदरगढ़ सुबेहा मार्ग स्थित भटखेरा वार्ड में बीती मध्यरात्रि किराना दुकान में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आकर दुकान में रखी लगभग 45 हजार रुपये की नकदी, करीब 5 लाख रुपये का किराना सामान तथा गैलरी में पड़ी चारपाई व बिस्तर जलकर राख हो गए।

इस हादसे में गनीमत रही कि समय रहते जाग जाने से दुकान मालिक की पुत्रियां बाल-बाल बच गईं। हालांकि दहशत के कारण बड़ी बेटी लक्ष्मी बेहोश हो गई, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे होश आ गया। कस्बा निवासी मनीराम यादव की यह दुकान सुबेहा रोड पर टैक्सी स्टैंड के पास स्थित है।

मंगलवार को मनीराम अंबेडकरनगर बारात में गए हुए थे और घर में उनकी पुत्रियां लक्ष्मी (20) व शशि (11) अकेली थीं। रात करीब 1 बजे पड़ोसी प्रवीण कुमार ने दुकान से धुआं उठता देख पुलिस व अग्निशमन दल को सूचना दी। बताया जाता है कि सोलर पैनल के जॉइंट बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते दुकान व मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी बीच कोतवाली क्षेत्र में ही दादूपुर गांव के बाहर एक गुमटी में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा आग लगा देने का मामला भी सामने आया है। गुमटी मालिक रामनरेश रोजमर्रा के पान-मसाला, बच्चों की कॉपी-किताब आदि बेचकर जीविका चलाते हैं।

मंगलवार शाम दुकान बंद कर घर लौटने के बाद उन्हें आग लगने की सूचना मिली। जब तक वह मौके पर पहुंचे, गुमटी में रखा करीब 40 हजार रुपये का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी, लेकिन तब तक गुमटी व सामान राख हो चुका था।

ये भी पढ़े :

यूपी पुलिस और SOG टीम की कार्रवाई : दो वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, लूट मामले मे वांछित थे आरोपी

सीतापुर फोरलेन पर रोडवेज बस और वैन में भीषण टक्कर, पांच की मौत, घायलों में सात की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: रविवार की सुबह करीब छह बजे लखीमपुर खीरी जिले के थाना खीरी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर बड़ी नहर के पास रोडवेज बस और कार की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। सात लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें लखनऊ रेफर कियागया है।

बताया जा रहा है कि वैन में 15 लोग सवार थे, जिनमें तीन बच्चे, एक महिला भी थी। हादसा इतना वीभत्स था कि वैन के अगला हिस्सा करीब चार फिट चिपक गया। आगे सीट पर बैठे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद करीब 15 फिट वैन घिसटती चली गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार लोगो की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हादसे में सर्वेश कुमार पुत्र जगदम्बा प्रसाद निवासी रामलालपुरवा हसनपुर थाना ईसानगर जिला खीरी, संजय पुत्र मायाराम यादव निवासी सैदापुर सढौना थाना व जिला खीरी, भोलानाथ पुत्र रंगीराय निवासी सिरसिया पिपरा कोठी बिहार समेत दस लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से वैन में फंसे सभी घायलों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। इनमें हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने शारदा प्रसाद पुत्र इतवारी निवास ढखेरवा थाना पढुवा जिला खीरी, बबली पत्नी सलमान अली निवासी धनपुर पिपरझला थाना मितौली जिला खीरी, सलमान पुत्र कजरू निवासी धनपुर पिपरझला थाना मितौली जिला खीरी, नाज पुत्र सलमान निवासी धनपुर पिपरझला थाना मितौली जिला खीरी, पुष्पा पुत्री लाल बाबू यादव निवासी सिरसिया पिपरा कोठी बिहार, दिलकुश पुत्र लाल बाबू यादव निवासी सिरसिया पिपरा कोठी बिहार, श्याम लाल पुत्र जगदीश जनपद बहराइच को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है।

मोड़ पर हुआ हादसा

सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर बड़ी नहर के पास त्रीव मोड़ है। बताया जाता है कि वैन काफी तेज रफ्तार से सीतापुर की तरफ से लखीमपुर आ रही थी। लखीमपुर की तरफ से जा रही रोडवेज बस से रफ्तार अधिक होने के कारण वैन चालक का नियंत्रण स्टेयिरंग से हट गया और आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाजद चीख पुकार मच गई। बताते हैं कि नहरिया पुल पर सिर्फ एक साइड से गाड़ियां आती जाती हैं। पुल से ठीक पहले मोड़ है। इसी मोड़ पर हादसा हुआ है।

हादसे के बाद लगा जाम

हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफसर भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद फोरलेन पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को किनारे किया। तब जाकर कहीं चार घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका।

डीएम-एसपी ने घायलों का जाना हाल

हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। डीएम ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
सादर अवगत कराना है

मृतकों की सूची

-सुनील उर्फ गुड्डू (30) पुत्र सीताराम निवासी ग्राम पिपरिया कोतवाली सदर जिला खीरी
-सरफराज (02) पुत्र सलमान निवासी नौरंगाबाद कोतवाली सदर जिला खीरी
-बुधराम उर्फ बुद्धु पुत्र भग्गू निवासी बरहीपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
-रमाशंकर पुत्र जगदीश निवासी बंधुबरा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
-एक व्यक्ति अज्ञात

यह भी पढ़ेंः TVK Vijay Rally Stampede: तमिनलाडु के करूर में मची भगदड़, 39 की मौत... कई घायल, छलका CM स्टालिन का दर्द, पुलिस ने दर्ज की FIR

बाइक सवार शराब तस्कर की टक्कर से स्कूली छात्रा घायल...ग्रामीणों ने जताया विरोध, आरोपी की तलाश जारी
गोंडा, अमृत विचार: नवाबगंज थाना क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव स्थित नवाबगंज–तरबगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। सुबह करीब 7:15 बजे स्कूल जा रही 15 वर्षीय छात्रा प्रिया को बाइक सवार शराब तस्कर ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

टक्कर के झटके से खुद तस्कर भी बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। बाइक पर रखी बोरी फट गई और उसमें भरी बड़ी पन्नी में करीब 50 लीटर कच्ची शराब सड़क पर गिरकर बह गई। शराब की गंध से आसपास अफरा-तफरी मच गई।

घायल छात्रा प्रिया पुत्री सुखदेव, निवासी चौबेपुर थाना तरबगंज, इस समय अपने नाना संचित यादव के घर मीतन पुरवा (लौव्वाबीरपुर) में रहकर पढ़ाई कर रही है। परिजनों ने उसे तत्काल कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हादसे के बाद शराब तस्कर घायल होने के बावजूद किसी तरह भाग निकला, लेकिन बाइक और बची हुई शराब मौके पर ही छोड़ गया।

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपी की बाइक कब्जे में ले ली गई है। बाइक सवार की तलाश जारी है। उन्होंने माना कि यह घटना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के गहरे नेटवर्क की ओर इशारा करती है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताया और मांग की कि कच्ची शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए।

ये भी पढ़े : महिलाओं-छात्राओं को एंटी रोमियो स्क्वायड ने 'गुड टच बैड टच' को लेकर किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबर किया जारी

कानपुर-कासगंज रेल मार्ग पर ट्रेन को पलटाने की साजिश, ट्रैक पर बेंच रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, मचा हड़कंप
अमृत विचार। कानपुर-कासगंज रेल मार्ग पर चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देदूपुर गांव के पास सोमवार को देर रात ट्रैक पर लकड़ी की बेंच रखकर ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इंजन से बेंच के टकराने से बेंच के परखचे उड़ गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं। रेल पथ निरीक्षक ने अज्ञात शरारतीतत्वों के खिलाफ थाना चौबेपुर में एफआईआर दर्ज कराई है।

सोमवार को देर रात गाड़ी संख्या 54158 फर्रुखाबाद पैसेंजर कानपुर की ओर आ रही थी तभी रात करीब 11:50 बजे बर्राजपुर एवं चौबपुर रेलवे स्टेशन के मध्य क्षेत्र के देदूपुर गांव स्थित अंडरपास के पास ओएचई पोल संख्या 28 के निकट ट्रैक पर रखी लकड़ी की बेंच चालक नहीं देख पाया लेकिन धमाका होते ही चालक को से समझते देर नहीं लगी कि इंजन से कोई वस्तु टकराई है। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई चालक ने घटना की जानकारी चौबेपुर स्टेशन मास्टर के साथ ही अन्य रेल के आला अधिकारियों को दी तो हड़कंप मच गया।

मंगलवार को कन्नौज से आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। घटना की सूचना मिलते ही रेल पथ के अवर अभियंता द्वारा पेट्रोलिंग कर रहे स्टाफ कमलेश कुमार को मौके पर भेजा गया। इस दौरान जानकारी हुई कि ओएचई पोल संख्या 28 के पास रेल लाइन के दक्षिण दिशा में ट्रैक से करीब दो फिट दूर लकड़ी की बेंच क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली है। घटना के चलते ट्रेन लगभग 6 मिनट घटनास्थल पर रुकी रही।

चौबेपुर थाना में रेल पथ के अवर अभियंता कमलेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शरारती तत्व द्वारा रेल ट्रैक पर साढ़े तीन फिट लंबी, डेढ़ फिट चौड़ी व डेढ़ फीट ऊंची लकड़ी की बेंच रखे जाने से ट्रेन डिरेल हो सकती थी। घटना से बड़ा हादसा व ट्रेन यात्रियों की जान माल को खतरा हो सकता था। घटना की जानकारी पर दोपहर आरपीएफ बरेली के एडिशनल एसपी, इंस्पेक्टर फ़र्रुखाबाद व कन्नौज समेत विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की।

आरपीएफ निरीक्षक कन्नौज आरपी मीणा व उप निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैक पर रखी गई बेंच निकट ही स्थित एक ठेलिया दुकानदार की बताई गई है, जिससे पूछताछ की जा रही है।चौबपुर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि घटना में किसी नशेबाज अथवा शरारती तत्व का हाथ होने की आशंका है। रेलपथके अवर अभियंता पंकज गुप्ता की तहरीर पर चौबेपुर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

ये भी पढ़े : 88 वार्डों की सड़कों पर 5000 गड्ढे, कई इलाकों में दूषित पानी : सपा ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Bareilly : रेलवे वर्कशॉप में कोच के अंदर लगी आग, काम कर रही महिला कर्मचारी झुलसी
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर यांत्रिक कारखाना में शनिवार सुबह बड़ा हादसा पेश आया। कैरिज रिपेयर शॉप में काम कर रही महिला कर्मचारी आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद वर्कशॉप में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में महिला कर्मचारी को इज्जतनगर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद रेलवे यूनियनों ने कारखाना प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

मामला शनिवार सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट का है। रेलवे वर्कशॉप इज्जतनगर की कैरिज रिपेयर शाप में लाईन नंबर तीन पर  एसएलआर कोच की रिपेयरिंग की जा रही थी। पेंट शॉप में तैनात 50 साल की महिला कर्मचारी निर्मला देवी पीवीसी का काम कर रहीं थीं। जानकारी के मुताबिक ज्वलनशील केमिकल से कोच के फर्श पर शीट चिपका रहीं थीं। जबकि पेटिंग का काम भी साथ में किया ज रहा था। दूसरी तरफ कोच के नीचे कुछ कर्मचारी वेल्डिंग का काम कर रहे थे। नीचे से चिंगारी किसी तरह ऊपर तक पहुंची और केबिन में आग लगने से देवी के कपडों ने आग पकड़ ली। जिससे उनके कमर के नीचे का हिस्सा जल गया। मौके पर मौजूद दूसरे कर्मचारियों ने आग बुझाई। जिसके बाद महिला कर्मचारी को रेलवे अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर हो रहा था काम
मामले बड़ी लापरवाही भी खुलकर सामने आई। नियमों को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा था। कारखाना प्रबंधन ने माना है कि सुरक्षा मानकों के तहत पेंट और केमिकल से पेस्टिंग के दौरान दूसरे किसी काम की इजाजत नहीं है। हालांकि कारखाना प्रबंधन कोच के ठीक नीचे वेल्डिंग का काम होने से भी इन्कार कर रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार ने तलब की है।

कारखाना प्रबंधन के खिलाफ यूनियन ने की नारेबाजी
इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद दो रेलवे यूनियनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एक रेलवे यूनियन के पदाधिकारियों ने मौके पर नारेबाजी करना शुरू कर दी। कारखाना के अंदर ही रेल और कारखाना प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। सूत्रों के मुताबिक अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों यूनियनों का टकराव भी हुआ। रेलवे अस्पताल पहुंचने के दौरान भी दोनों यूनियन के पदाधिकारी आपस में भिड़ गए।

सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई
मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि महिला कर्मचारी कोच में काम करते वक्त झुलस गई थी। वेल्डिंग का काम कोच के ठीक नीचे नहीं बल्कि थोड़ी दूर पर चल रहा था। चिंगारी कोच तक कैसे पहुंची ये जांच का विषय है। पेंट और पेस्टिंग काम के दौरान वेल्डिंग या कोई दूसरा काम करने की इजाजत नहीं है। सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि  पूरे मामले की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से मांगी है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं दोहराई जा सके।

अमेठी में हादसा: BHEL कंपनी में ट्रक ड्राइवर की मौत, लापरवाही के आरोप
अमेठी, अमृत विचार। कमरौली थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BHEL) में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। लोहे की चादर लोड करते समय ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आज़मगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी ट्रक चालक प्रहलाद यादव BHEL में लोहे की चादर लोड कर रहे थे।

इस दौरान हाइड्रा मशीन से उठाई जा रही लोहे की भारी चादर अचानक ट्रक ड्राइवर पर गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा कंपनी में सुरक्षा इंतजामों की लापरवाही के कारण हुआ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और विधिक कार्यवाही जारी है। जगदीशपुर कोतवाल धीरेन्द्र यादव ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है परिजनों को सूचित कर दिया गया है शेष विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े : शुभांशु शुक्ला के लखनऊ आगमन की तैयारियां शुरू, 17 से पहले बन जाएगी आवास तक सड़क और नाली