न्यूज़ अमृत विचार - Amrit Vichar

निवेश के बदले फ्लैट के नाम पर 24 लाख की धोखाधड़ी
हल्द्वानी, अमृत विचार : फ्लैट टावर बनाने के लिए रेरा की अनुमति चाहिए थी और अनुमति के लिए रुपए। फ्लैट बनाने वाले एक व्यक्ति ने रेरा अनुमति के लिए 24 लाख रुपए लिए और बदले में प्लॉट देने का झांसा दिया। लेनदेन को एक साल गुजर गए, लेकिन न तो पीड़ित को प्लॉट मिला और न ही दिए रुपए। मामले में मंडलायुक्त से गुहार के बाद अब कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दुर्गापुरी रामनगर निवासी किशोर सिंह पुत्र मोहन सिंह ने मंडलायुक्त को दी शिकायत में आरोप लगाया कि हल्द्वानी में क्वींस स्कूल के पीछे रहने वाले प्रकाश चन्द्र जोशी ने उसे बताया था कि क्वींस स्कूल के पीछे उसका एक पुराना बैंक्वेट हॉल है। कहा कि वो बैंक्वैट हॉल को तोड़कर 7 फ्लोर के 8 टावर में 56 फ्लैट बना रहा है। किशोर को यहां एक फ्लैट चाहिए था। उन्होंने प्रकाश से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह बनने पर फ्लैट दे देगा, लेकिन अभी वो रेरा की फीस इकट्ठा कर रहा है और जो भी ये फीस देगा वह उसे 1800 स्क्वायर फीट का फ्लैट दे देगा, जिसकी कीमत 90 लाख रुपए है।

इस पर किशोर ने प्रकाश को 24 लाख रुपए दे दिए। किशोर को जब उक्त जगह पर निर्माण होता नहीं मिला तो उन्होंने प्रकाश से रुपए लौटाने की बात कही। प्रकाश पिछले एक साल से रुपये लौटाने का आश्वासन दे रहा है और अब प्रकाश ने फोन उठाना बंद कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सौर मंडल समेत पृथ्वी की उत्पत्ति का रहस्य हुआ उजागर
नैनीताल, अमृत विचार: वैज्ञानिकों ने पहली बार किसी सौर मंडल को जन्म लेते देखा है। यह खोज हमारे सौर मंडल समेत पृथ्वी की उत्पत्ति के रहस्य को उजागर करती है। वैज्ञानिक, ग्रहों समेत किसी भी तारे के सौर मंडल के जन्म का यह पहला प्रमाण मान रहे है। यह खोज अपने सौर मंडल का निर्माण कर रहे नवजात स्टार हॉप्स 315 नामक तारे की खोज से संभव हो सकी है।

दरअसल, पूर्व में हमारे सौर मंडल की उत्पत्ति को लेकर तमाम सिद्धांत गढ़े गए हैं, लेकिन पहली बार खगोल वैज्ञानिक किसी सौर मंडल को अपनी आंखों के सामने बनता देख रहे हैं। यह खोज सौर मंडल की उत्पत्ति का पहला प्रमाण है और हमारे वैज्ञानिक जगत के सिद्धांतों की पुष्टि करती है। नीदरलैंड स्थित लीडेन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मेलिसा मैकक्लेर के नेतृत्व में यह खोज हुई है। स्टार हॉप्स-315 तारा पृथ्वी से 1,300 प्रकाश वर्ष दूर है। यह तारा हमारे सूर्य के समान चमकता है, जो अपने चारों ओर एक नई सौर प्रणाली के ग्रहों को अस्तित्व में ला रहा है। इस सौर मंडल में गर्म खनिज जमने लगे हैं। कार्बन मोनोऑक्साइड और सिलिकॉन मोनोऑक्साइड की जेट किरणें आगे बढ़ रही है और अपने तारे से दूर भाग रहे हैं। यह प्रक्रिया किसी भी ग्रह मंडल के निर्माण की पहली कड़ी होती है।

यह खोज दशकों के परिश्रम का प्रतिफल
यह खोज वैज्ञानिकों को उत्साहित करने वाली है और दशकों के परिश्रम का प्रतिफल है, जिसे लेकर खोजी टीम के वैज्ञानिक प्रोफेसर मेरेल वैन कहते हैं कि जन्म लेते सौर मंडल की यह तस्वीर वैसी ही है, जैसा कि हमारे सौर मंडल की उत्पत्ति के दौरान हुआ होगा। इस सौर मंडल में हमारे अपने ग्रह मंडल के समान ग्रहों का जन्म हो रहा है जिसमें भविष्य में बृहस्पति जैसे ग्रह अस्तित्व में आएंगे। खोजकर्ता खगोलविदों का कहना है कि इस नए सौर मंडल में ग्रहों के बाद बौने ग्रह अस्तित्व में आएंगे और उसके लघु ग्रह अस्तित्व में आने लगेंगे, इनके साथ ही उल्कापिंडों का अस्तित्व सामने आएगा। इनके अलावा धूमकेतुओं को भी बनते देख सकेंगे। सबसे बड़ा तथ्य यह है कि हम इस सौर मंडल के निर्माण की प्रक्रिया को अपनी आंखों से देख सकेंगे। स्टार हॉप्स 315 के सौर मंडल की खोज चिली स्थित एटाकामा लार्ज मिलीमीटर/ सबमीतर एरे टेलीस्कोप और जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप के जरिए हुई है।

आश्चर्यजनक है यह खोज
नैनीताल: आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडेय कहते हैं कि किसी सौर मंडल के निर्माण की प्रक्रिया को लेकर यह खोज आंखों देखी जैसी कही जा सकती है। सौर मंडल की उत्पत्ति को लेकर यह पहली खोज आश्चर्यजनक है। खगोल जगत इस खोज से उत्साहित है। अब जैसे जैसे तकनीक आगे विकसित होते जाएगी,  ब्रह्मांड के छिपे रहस्य भी उजागर होते चले जाएंगे।

सीएम धामी का सख्त रुख, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खुली छूट
अमित शर्मा।

देहरादून, अमृत विचार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए खुली छूट प्रदान की हुई है। इसका असर, साल दर साल बढ़ते विजिलेंस ट्रैप और गिरफ्तारियों की संख्या में रूप में नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य का पदभार संभालते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस पर रुख साफ कर दिया था। इसका साफ असर विजिलेंस की कार्यवाही में नजर आ रहा है। बीते चार साल में बड़े से बड़े आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में साल दर साल विजिलेंस ट्रैप और गिरफ्तारियों के साथ ही सजा के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।

इस दौरान विजिलेंस ने कुल 82 ट्रैप में 94 गिरफ्तारियों को अंजाम दिया, जिसमें 13 राजपत्रित अधिकारी शामिल हैं। बीते साढ़े चार साल से विजिलेंस के पास कुल 125 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 18 में सामान्य जांच, 25 में खुली जांच के बाद 82 ट्रैप किए गए। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ठोस साक्ष्य और मजबूत पैरवी से कोर्ट में सजा की दर को भी 71 प्रतिशत तक ले जाने में कामयाब रही है। इससे साफ है कि सरकार भ्रष्टाचार की समस्या को जड़ से खत्म करने के मिशन पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सतर्कता विभाग ने शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नम्बर 1064 भी जारी किया है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को अंतिम फैसला आने तक आरोपियों को पूर्व के दायित्व या अहम जिम्मेदारी नहीं देने के साथ ही ट्रैप के मामलों में अभियोजन की प्रक्रिया में तेजी जाने के निर्देश दिए हैं।

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार जारी
वर्ष       गिरफ्तारी    निर्णय   सजा
2021          07             02         02
2022          15             03         01
2023           20            18         16
2024           38            13          07
2025            14            03          02
(नोट साल 2025 के आंकड़े जुलाई 15 तक के हैं)

गिरफ्तारी से कोई नहीं बचा

लोनिवि एई
नैनीताल में पीडब्ल्यूडी का सहायक अभियंता ठेकेदार से 10 हजार घूस लेते धरा
यूपीसीएल जेई
देहरादून के हरबर्टपुर सबस्टेशन के जेई को 15000 की रिश्वत लेते दबोचा
एलआईयू कर्मी
नैनीताल के रामनगर में एलआईयू का उप निरीक्षक और मुख्य आरक्षी घूस लेते गिरफ्तार
रोडवेज एजीएम
काशीपुर में रोडवेज सहायक महाप्रबंधक को अनुबंधित बस संचालन के बदले 90 हजार रुपये रिश्वत लेते धरा
खंड शिक्षा अधिकारी
हरिद्वार के खानपुर ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी 10 हजार की घूस लेते गिरफ्तार
जीएसटी सहायक आयुक्त
देहरादून में कार्यरत जीएसटी सहायक आयुक्त को 75 हजार की रिश्वत लेते दबोचा
जिला आबकारी अधिकारी
रुद्रपुर में जिला आबकारी अधिकारी शराब कारोबारी से 10 लाख के माल के एवज में 10 फीसदी रिश्वत लेते धरा

हम देवभूमि को भ्रष्टाचार मुक्त करते हुए, सुशासन की कार्य संस्कृति विकसित करना चाहते हैं। इसी क्रम में मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार संभालने के दिन से ही विजिलेंस को भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान छेड़ने के निर्देश दिए, जिसका असर अब नजर आ रहा है। भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाए जाने के लिए भी मजबूत पैरवी की जा रही है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

10 पेटी अंग्रेजी और देसी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार: आचार संहिता में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का तोबड़तोड़ अभियान जारी है। रामनगर, काठगोदाम और बेतालघाट पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की है।

काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में टीम ने गौला पुल रोड के पास चेकिंग के दौरान जांच के लिए एक ई-रिक्शा को रोका। पुलिस ने ई-रिक्शा से अंग्रेजी शराब की 7 पेटियां बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक पटरानी खन्स्यू निवासी देव सिंह पुत्र मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी और उनकी टीम ने 3 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ सुमित वर्मा पुत्र अरविन्द वर्मा निवासी ख्य्याम बार रामनगर और आनन्द पुत्र भीमराम निवासी पनौली रानीखेत अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया। जबकि बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद और उनकी टीम ने त्रिलोक चंद्र पुत्र स्व. विशन राम निवासी ग्राम दनखौरी ऊंचाकोट बेतालघाट को घिरौली पुल के पास से 98 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ पकड़ा।

देवकी महरा को मिला मथुरादत्त मठपाल स्मृति साहित्य सम्मान
हल्द्वानी, अमृत विचारः कुमाउनी की प्रख्यात कवयित्री देवकी महरा को चौथा मथुरादत्त मठपाल स्मृति साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें कुमाउनी भाषा एवं साहित्य में लंबे समय से किए गए योगदान के लिए दिया गया। पुरस्कार वितरण का यह भव्य समारोह आनंदा एकेडमी डहरिया, में आयोजित हुआ। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कुमाउनी के वरिष्ठ साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल की स्मृति में यह सम्मान पिछले चार वर्षों से उन साहित्यकारों को दिया जाता है जिन्होंने कुमाउनी भाषा-संस्कृति को समर्पित जीवन जिया है। त्रैमासिक कुमाउनी पत्रिका दुदबोली के जुलाई-सितंबर 2025 अंक का विमोचन भी किया गया।

यह अंक वरिष्ठ कवि गोपाल दत्त भट्ट पर केंद्रित है, जिसमें देवकी महरा के रचनात्मक अवदान पर भी सामग्री प्रकाशित की गई है। समारोह की अध्यक्षता लोक गायिका बीना तिवारी ने की। प्रो. गिरीश चंद्र पंत ने कहा कि मठपाल ने कुमाउनी को कौतिकी साहित्य से निकाल कर गंभीर साहित्य की ओर मोड़ा और उन्होंने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। देवकी महरा ने शिक्षा विभाग में लंबे समय तक कार्य करते हुए साहित्य के विविध रूपों में योगदान दिया। उन्होंने हिंदी और कुमाउनी में कविता, गीत, कहानी, उपन्यास समेत लगभग एक दर्जन कृतियां लिखी। उनकी प्रमुख रचनाओं में प्रेमांजलि, स्वाति, नवजागृति (काव्य संग्रह), सपनों की राधा, आखिरी पड़ाव (उपन्यास), निसास, यादों की बर्यात, पराण-पुतुर (कुमाउनी कविता संग्रह) शामिल हैं। देवकी महरा को उनके साहित्यिक योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का 'सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार, आचार्य नरेंद्र देव शिक्षा सम्मान, उत्तराखंड सरकार का वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान, तीलू रौतेली सम्मान, कुमाऊं गौरव सम्मान, वसुंधरा सम्मान, मौलाराम सम्मान, संस्कृति सम्मान आदि से नवाज़ा गया है। यह कार्यक्रम दुदबोली, क्रिएटिव उत्तराखंड एवं समय साक्ष्य के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें नंदिनी मठपाल, जगदीश जोशी, हयाद रावत, दयाल पांडे, नवेंदु मठपाल, त्रिभुवन उप्रेती, गोबिंद कफलिया, देवकीनंदन भट्ट सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

थप्पड़ के बदले मारी गोली, क्रिकेट मैच में बेइज्जती का बदला
हल्द्वानी, अमृत विचार : टीपी नगर चौकी क्षेत्र में सरेआम गोलियां चलाकर कत्ल की कोशिश करने वाले सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों की गिरफ्तारी करते हुए उस असलहे को भी बरामद कर लिया है, जिससे फायर झोंका गया था। इस गोली कांड की वजह एक थप्पड़ था। ये थप्पड़ क्रिकेट मैच के दौरान गोली से घायल हुए व्यक्ति ने गोली चलाने वाले को जड़ा था।

शुक्रवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि 23 जून को कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के प्रेमपुर लोशज्ञानी रोड स्थित बिड़ला स्कूल के पास फायरिंग की घटना हुई थी। 25 जून को रामपुर रोड स्थित चांदनी चौक बल्यूटिया आनंदपुर निवासी जितेंद्र सिंह मेहरा ने हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि 23 जून को शाम साढ़े सात बजे उसका छोटा भाई हरीश सिंह मेहरा अपने साथी नीरज भगत, भूपेंद्र सिंह बोरा व गणेश सिंह दरम्वाल के साथ कार में सवार बिड़ला स्कूल से छड़ायल की तरफ जा रहा था। कार को नीरज भगत चला रहा था। तीनतास प्रेमपुर लोश्ज्ञानी रोड को क्रास करते ही जब सभी बिड़ला स्कूल की तरफ मुड़े तो वहां पहले से घात लगाए बैठे रोहित मंडोला उर्फ राजा व उसके 10-12 हथियारबंद साथियों ने गाड़ी पर हमला कर दिया। हरीश को बचाने के लिए जब भूपेंद्र व गणेश कार से बाहर आए तो हथियारबंद लोगों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। रोहित मंडोला उर्फ राजा ने पिस्टल निकालकर हरीश पर फायर झोंक दिया।

पिस्टल से निकली गोली बीच-बचाव कर रहे भूपेंद्र को लग गई। रोहित ने दूसरा फायर भी भूपेंद्र पर झोंक दिया। रोहित मंडोला उर्फ राजा के साथ अन्नू बिष्ट, विशाल बिष्ट, अक्षय रंगवाल, उज्जवल परगांई के हाथ में हथियार थे। जबकि अन्य सात-आठ लोगों के हाथों में डंडे थे। एसपी सिटी का कहना है कि मोबाइल सर्विलांस और दर्जनों सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस ने टीम ने मुख्य अभियुक्त रोहित मंडोला उर्फ राज मंडोला पुत्र भूपेंद्र सिंह मंडोला निवासी हरिपुर लालमणि गन्ना सेंटर सहित कुल 7 अभियुक्तों को बेलबाबा मंदिर स्थित वन विभाग चेक पोस्ट के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया। रोहित मंडोला के कब्जे से घटना में पिस्टल बरामद की गई है। एसपी सिटी के मुताबिक करीब 20 दिन पहले क्रिकेट मैच में हरीश और और रोहित के बीच विवाद हो गया। वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्हीं के सामने हरीश ने रोहित को तमाचा जड़ दिया था। इससे रोहित के कान में चोट आई थी। इसी थप्पड़ का बदला लेने के लिए रोहित ने हरीश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अभी छह और लोगों की गिरफ्तारी की जानी है।

इनकी हुई गिरफ्तारी
1. रोहित मंडोला उर्फ राजा मंडोला (21 वर्ष) पुत्र भूपेन्द्र सिंह मंडोला निवासी हरीपुर लालमणि नवाड़ थाना हल्द्वानी
2. प्रियांशु बिष्ट उर्फ हन्नु बिष्ट (19 वर्ष) पुत्र हीरा बिष्ट निवासी ग्राम करायल जौलासाल थाना हल्द्वानी
3. विशाल बिष्ट (23 वर्ष) पुत्र भीम सिंह बिष्ट निवासी करायल जौलासाल हल्द्वानी
4. जीवन बिष्ट उम्र (19 वर्ष) पुत्र हरीश सिंह बिष्ट निवासी छड़ायल सुयाल हिमालयन कालोनी थाना मुखानी हल्द्वानी
5. उज्जवल परगाई (24 वर्ष) पुत्र नन्दन सिंह परगाई निवासी जीतपुर नेगी थाना हल्द्वानी
6. अक्षय रंगवाल उर्फ अक्कू (22 वर्ष) पुत्र स्व. खुशाल सिंह रंगवाल निवासी हल्दूपोखरा नायक थाना हल्द्वानी
7. संदीप कुमार (19 वर्ष) पुत्र नन्द किशोर निवासी देवलचौड़ थाना हल्द्वानी

थप्पड़ तक पहुंची गांवों की रंजिश, पुराने शातिर आरोपी
एसपी सिटी के मुताबिक, दोनों गुटों के गांव आसपास हैं और इसी वजह से दोनों में वर्चस्व की लड़ाई बनी रहती है। अक्सर दोनों गुट आमने-सामने आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी बेहद शातिर है। मुख्य आरोपी रोहित मंडोला पर वर्ष 2021 में हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था, जबकि उज्जवल परगाईं पर पिछले साल भीमताल थाने में, विशाल बिष्ट पर इसी वर्ष आर्म्स एक्ट में और संदीप के खिलाफ लालकुआं में पिछले वर्ष और वर्ष 2023 में मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

ये थे पुलिस टीम में
हल्द्वानी : गोली कांड के आरोपियों को पकड़ने में कोतवाल राजेश कुमार यादव, एसएसआई महेन्द्र प्रसाद, एसएसआई रोहताश सिंह सागर, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार, मेडिकल चौकी प्रभारी भूपेन्द्र सिंह मेहता, हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल, सुन्दर कोहली, कांस्टेबल युगल किशोर, अनिल गिरी, तारा सिंह, अनिल टम्टा, नीरज कुमार, सन्तोष बिष्ट व धीरेन्द्र सिंह अधिकारी थे।

मुखानी और बनभूलपुरा से तीन लड़कियां गायब, एक चिट्ठी लिखकर गई
हल्द्वानी, अमृत विचार : एक के बाद लगभग हर रोज किसी ने किसी थानाक्षेत्र से किशोरियों के गायब होने का सिलसिला जारी है। अब मुखानी और बनभूलपुरा थानाक्षेत्रों से तीन किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। एक तो अपने घरवालों के नाम चिट्ठी भी लिख कर गई है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मुखानी थानाक्षेत्र का पहला मामला 20 जून का है। कठघरिया निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बीती 20 जून की शाम करीब 4 बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी गायब हो गई। उन्होंने हर स्तर पर बेटी की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिली। दूसरे मामले में कमलुवागांजा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बीती 21 जून की सुबह उनकी 16 वर्षीय भांजी घर से निकली और लौट कर नहीं आई। तलाश शुरू की और जब नहीं मिली तो लौट कर घर पहुंचे। घर में उन्हें भांजी का लिखा एक पत्र मिला। इसमें उसने लिखा कि मेरे पापा मुझे प्यार नहीं करते हैं इसलिए मैं घर छोड़कर जा रही हूं। मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोनों किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

बनभूलपुरा, गफूर बस्ती निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी लाइन नंबर 8 निवासी एक व्यक्ति के घर में बच्चों की देखभाल करती है। बीती 21 जून को रात 8 बजे उनकी बेटी उक्त व्यक्ति के घर से निकली और उन्हें बताया कि वह घर जा रही है, लेकिन वो घर नहीं पहुंची। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही लापता किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

ओरेंज अलर्ट के साथ मानसून की दस्तक
हल्द्वानी, अमृत विचार:  राज्य में मानसून रविवार की सुबह पहुंच गया है। साथ ही राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश भी शुरू हो गई है। अगले पांच दिनों तक कुछ जिलों में ओरेंज और बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य में 20 जून को मानसून आ गया है। मानसून आने की औसत तारीख 20 से 25 जून है। इस हिसाब से मानसून तय समय पर आया है। रविवार को मौसम विज्ञान केंद्र ने मानसून आने की घोषणा दो दिनों बाद कर दी है।

रविवार को देहरादून और नैनीताल जिले में ओरेंज अलर्ट रहा। इन दोनों जिलों में 24 जून तक ओरेंज अलर्ट है। 25 जून को इन दो जिलों के साथ ही उत्तरकाशी में भी ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 26 जून को देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल के अलावा चंपावत जिले में भारी से भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट है। बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा।

बाइक सवार दोस्तों को कुचलने वाले चालक पर मुकदमा
हल्द्वानी, अमृत विचार : बाइक सवार दोस्तों को कुचलने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसा कुछ दिन पहले पुरानी आईटीआई के पास लगभग भोर में हुआ था। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में बिठौरिया नंबर एक, नारायण नगर हरिपुर नायक निवासी विनीता आर्या पत्नी संजय आर्या ने लिखा कि बीती 11/12 जून की रात करीब साढ़े 3 बजे उनका बेटा कुनाल अपने दोस्त आदित्य बिष्ट के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था।

बाइक आदित्य चला रहा था। तभी कांता बैंक्वेट हॉल के सामने (आईटीआई) चार पहिया वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक चला रहे आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कुनाल की उपचार के दौरान 18 जून को मृत्यु हो गई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर में लिखे वाहन संख्या के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
खटीमा, अमृत विचार। केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। गुरुवार को केआईटीएम इंस्टीट्यूट में मीडिया पार्टनर अमृत विचार की सहयोग से हुए सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा, अमृत विचार समाचार पत्र के यूनिट यूनिट हेड अजय कुमार सक्सेना एवं केआईटीएम के एमडी कमल सिंह बिष्ट, निदेशक ज्योति बिष्ट ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि प्रो. बिष्ट ने कहा कि अभिभावक, शिक्षक बच्चों की भावनाओं को समझते हुए उनकी इच्छा अनुसार प्रोफेशनल शिक्षा में सहयोग करें। केआईटीएम इंस्टीट्यूट की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को करियर चयन करने में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा ने मेधावी विद्यार्थियों को लगन, ईमानदारी से मां-पिता, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। अमृत विचार के यूनिट हेड अजय कुमार सक्सेना ने छात्र- छात्राओं से शिक्षाविदों की ओर से दी गई जानकारी को आत्मसात कर भविष्य संवारने की अपील की। केआईटीएम के एमडी कमल बिष्ट ने कहा कि केआईटीएम डिग्री कॉलेज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करता हैं, भविष्य में भी ऐसे ही प्रोत्साहित करेगा। इस अवसर पर ऊधम सिंह नगर, चंपावत एवं पीलीभीत के सरकारी व निजी विद्यालयों से पहुंचें 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अभिभावकों, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाओं को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अंत में निदेशक ज्योति बिष्ट ने अतिथियों का आभार जताते हुए सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम संचालन हिमांशु बिष्ट एवं एमडी कमल बिष्ट ने किया।

इन स्कूलों ने सम्मान समारोह में लिया हिस्सा
खटीमा : सम्मान समारोह में हिंद पब्लिक स्कूल, ट्रेफोड पब्लिक स्कूल, डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी, खीमा बिष्ट इंटर कॉलेज, राम कुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नोजगे पब्लिक स्कूल, सिटी कान्वेंट पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल, नोजगे पब्लिक स्कूल ट्विंकल, राणाप्रताप इंटर कॉलेज, सराफ पब्लिक स्कूल, खीमा जोशी इंटर कॉलेज, हेल्पलाइन पब्लिक स्कूल, रेनबो पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप एकेडमी, एसजीए चकरपुर केजीएम सीनियरसेकेंडरी स्कूल, सरस्वती पब्लिक स्कूल छिनकी फॉर्म, चारूबेटा इंटर कॉलेज, पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर, नंदा कॉन्वेंट स्कूल, जीआईसी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीआईसी सितारगंज, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज नानकमत्ता आदिविद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

पढ़ाई के लिए कभी समझौता नहीं करना चाहिए, ऐसे आयोजनों से बच्चे संवार सकते हैं भविष्य : प्रो. बिष्ट

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि एक ही छत पर मिलने वाली तमाम जानकारियों से छात्र-छात्राएं अपना भविष्य संवार सकते हैं। पढ़ाई में किसीप्रकार से समझौता नहीं करना चाहिए। अभिभावकों को बच्चों कीप्रवृत्ति जानकर ही उनकी रुचि के अनुसार पढ़ाई का निर्णय लेना चाहिए। कुलपति प्रो बिष्ट केआईटीम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पत्रकारों से हुई वार्ता में कहा कि बच्चे कम उम्र में गलत निर्णय लेकर नशे की तरफ बढ़ते हैं इसलिए जरूरी है कि माता-पिताबच्चों को समय दें। बच्चों की पढ़ाई में अभिभावक शिक्षकों का सहयोग करें। यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी जरूरी है। मौजूदा समय में कोई भी विषय ऐसा नहीं है जिसमें रोजगार के अवसर नहीं हैं, जरूरत उस दिशा में काम करने की है। कार्यक्रम में भुवन चन्द्र पंत, विनोद चन्द्र, विनोद राजपूत, किरन शर्मा, राखी गुप्ता, मनीष सिंह, इंदर गोस्वामी,विवेक सक्सेना, हिमांशु भट्ट, बिट्टू राणा, प्रभात राणा, ओम प्रकाश मौर्या, सूरज गुंसाई, खड़क सिंह गैड़ा, मो. इश्तयाक, प्रवेश सिंह राणा आदि मौजूद थे।

प्रतिरक्षण केंद्र में बच्चों को लगने वाले डीपीटी के टीके का स्टॉक खत्म
हल्द्वानी, अमृत विचार: मिनी स्टेडियम के पास स्थित प्रतिरक्षण केंद्र में डीपीटी टीके का स्टॉक खत्म हो गया है। अभी केवल छह से सात दिनों तक बच्चों को टीका लगने लायक स्टॉक ही बचा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस संबंध में मुख्यालय में पत्र भेज दिया गया है, शीघ्र ही टीके की आपूर्ति हो जाएगी।

डीपीटी टीका, जिसे डीटीपी टीका भी कहा जाता है, एक संयुक्त टीका है जो कि डिप्थीरिया, पर्टुसिस (काली खांसी) और टेटनस से बचाता है। यह तीन संक्रामक रोगों से बचाव के लिए एक संयोजन टीका है, जो शिशुओं और बच्चों में गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं। डीपीटी का टीकाकरण शेड्यूल आमतौर पर 6 सप्ताह, 10 सप्ताह और 14 सप्ताह की उम्र में तीन खुराक के साथ शुरू होता है। इसके बाद 16-18 महीने की उम्र में पहला बूस्टर शॉट दिया जाता है, और फिर 5 साल की उम्र में दूसरा बूस्टर शॉट दिया जाता है। इस टीके की उपलब्धता को लेकर संकट हो रहा है। मिनी स्टेडियम के पास प्रतिरक्षण केंद्र में टीका समाप्त हो गया है। राहत की बात है कि आंगनबाड़ी केंद्रों और अस्पतालों के टीकाकरण केंद्रों में अभी इतना टीका मौजूद है कि अगले छह से सात दिनों तक बच्चों को टीका लग जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने देहरादून में स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में टीके की आपूर्ति किए जाने को लेकर पत्र लिख दिया है। जानकारी मिली कि यह टीका केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग से उपलब्ध होता है। पहले देहरादून भेजा जाता है उसके बाद जिलों में आपूर्ति कर दी जाती है। उम्मीद है कि एक सप्ताह बाद टीके की खेप भेज दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि घबराने की बात बिल्कुल नहीं है। शीघ्र ही टीके की खेप आ जाएगी। फिलहाल काम चल जाए अभी इतने टीके उपलब्ध हैं।

नीम करौली बाबा के चार धाम, कैंची धाम यात्रा को बनाएं पूर्ण
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड का नैनीताल जिला न केवल प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह भूमि अध्यात्म की अनमोल धरोहर भी समेटे हुए है। इस क्षेत्र में स्थित नीम करौली बाबा के चार पवित्र धाम आज लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुके हैं। बाबा का प्रमुख मंदिर कैंची धाम तो विश्व प्रसिद्ध है ही, लेकिन नैनीताल जिले में स्थित तीन और स्थान हनुमानगढ़ी, काकड़ीघाट (शीतला खेड़ा) और भूमियाधार धाम भी बाबा से जुड़े अद्भुत चमत्कारों के साक्षी रहे हैं। यदि आप केवल कैंची धाम तक ही सीमित हैं, तो आपकी यात्रा अधूरी रह जाती है।

बाबा नीम करौली के जीवन और चमत्कारों से जुड़े ये चारों धाम, एक संपूर्ण आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करते हैं। यहां की यात्रा न केवल भक्तिभाव बढ़ाती है, बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा को भी नई दिशा देती है। इन चारों स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालु बताते हैं कि बाबा के इन धामों से गुजरते हुए उन्हें जीवन में कई समस्याओं का समाधान और नई ऊर्जा मिली है। यहां केवल दर्शन ही नहीं, बल्कि अनुभव होता है एक ऐसी उपस्थिति का जो शब्दों में नहीं, केवल आत्मा से महसूस की जा सकती है।

1. कैंची धाम
यह बाबा का सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख धाम है, जिसका निर्माण स्वयं नीम करौली बाबा ने करवाया था। यहां हर साल 15 जून को विशाल भंडारा होता है। यह धाम भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित है और बाबा की चमत्कारी लीलाओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां हनुमान जी के साथ बाबा की मूर्ति भी है, जहां भक्त शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। यह जगह सोमवारी महाराज की तपोस्थली भी रही है। आज भी उनकी धुनी के अवशेष यहां मौजूद हैं। कैंची धाम देश के प्रमुख मंदिरों में से एक है।

2. हनुमानगढ़ी धाम
नैनीताल शहर से लगभग 2 किलोमीटर दूर यह धाम नैनीताल-हल्द्वानी मोटरमार्ग पर मनोरा की पहाड़ी पर स्थित है। बाबा ने 1950 में यहां एक कुटिया बनवाई और साल 1953 में हनुमान जी की विशाल मूर्ति स्थापित की। बाद में राम मंदिर और शिव मंदिर का निर्माण भी कराया गया। यह स्थान सूर्योदय और सूर्यास्त के खूबसूरत दृश्य के लिए भी प्रसिद्ध है। इस मंदिर से बाबा के कई चमत्कार भी जुड़े हुए हैं।

3. भूमियाधार धाम
यह आश्रम नैनीताल से 12 किमी दूर भवाली-ज्योलीकोट हाईवे पर है. बाबा अक्सर इस स्थान पर आते थे और कीर्तन-भजन किया करते थे. स्थानीय लोगों ने अपनी जमीन और दुकानें दान में देकर इस आश्रम के निर्माण में सहयोग किया था. आज यह एक शांत, प्राकृतिक वातावरण में स्थित आध्यात्मिक स्थल है.

4. काकड़ीघाट आश्रम
भवाली से अल्मोड़ा की ओर 30 किमी की दूरी पर स्थित यह धाम संत सोमवारी महाराज की तपोस्थली है। यहां बाबा ने शिवलिंग की स्थापना की थी और यहां सोमवारी बाबा की धूनी भी मौजूद है। बाबा इस स्थान पर अक्सर भंडारे और भजन कीर्तन का आयोजन करते थे।