Kanhaiya Kumar - Amrit Vichar

भाजपा ने कन्हैया कुमार पर प्रधानमंत्री और आरएसएस को ‘अपशब्द’ कहने का लगाया आरोप, दर्ज कराई शिकायत
पटना। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ यहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने हाल ही में एक टीवी साक्षात्कार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बिहार में भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली थाने जाकर शिकायत दी।

इकबाल ने पुलिस से टिप्पणी को लेकर कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया। इकबाल ने कहा, ‘‘कन्हैया कुमार, जो ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा हैं, ने 11 अप्रैल को एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस और उसकी विचारधाराओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

साक्षात्कार में उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह अत्यधिक आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हमने पुलिस में कुमार के खिलाफ शिकायत देकर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। हमें पूरा विश्वास है कि पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।’’

बिहार: CM आवास जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, कन्हैया कुमार सहित कई हिरासत में
पटना। बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने से रोकने पर पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कांग्रेस की इस पदयात्रा को लेकर पहले से ही अलर्ट पर थी।

मामले की जानकारी देते हुए  DSP कानून-व्यवस्था कृष्णा मुरारी ने बताया, "जो भी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे हमने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी लोगों को हम कोतवाली थाना लेकर जा रहे हैं। इन लोगों को पहले ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सूचना दे दी गई थी। लेकिन भीड़ काफी उग्र हो रही थी इसलिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है। करीब 15-20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कन्हैया कुमार को भी हिरासत में लिया गया है।"

बता दें कि कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ आज शुक्रवार को 27 दिनों के लंबे सफर के बाद पटना में समाप्त हो रही है। इस यात्रा की शुरुआत 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के ऐतिहासिक गांधी आश्रम से हुई थी, जिसका उद्देश्य बिहार में बेरोजगारी, पलायन और युवाओं की अनदेखी के खिलाफ जनजागरण फैलाना था।

पटना में यात्रा के समापन पर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी पटना पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बिहार के युवाओं के साथ बार-बार धोखा हुआ है। जो वादे किए गए थे, वो अब तक अधूरे हैं।” उन्होंने तेजस्वी के सीएम बनने के सवाल पर बोला कि बहुमत मिलता है तो कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस आलाकमान से मिलकर आगे विचार करेंगे। वहीं कन्हैया से किए गए कई सवालों पर सचिन पायलट ने उनको रोक खुद जवाब दिया।

कन्हैया कुमार ने क्या कहा?

कन्हैया कुमार ने बताया कि इस पदयात्रा के दौरान राज्यभर के युवाओं और आम लोगों से जो समस्याएं सामने आईं। उन्हें एक मांग पत्र के रूप में तैयार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा जाएगा। उन्होंने दोहराया कि बिहार से हो रहे लगातार पलायन को रोकना होगा और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी है।

बिहार पहुंचे राहुल गांधी: बेगूसराय में कांग्रेस की 'पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में हुए शामिल
पटना। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार को कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल हुए। सफेद टी-शर्ट पहने गांधी ने बेगूसराय शहर में पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान कन्हैया कुमार और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई पार्टी नेता भी उनके साथ मौजूद थे।

कांग्रेस और उसकी छात्र एवं युवा शाखा के बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पदयात्रा में भाग लिया। उन्होंने पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर रक्षा बलों में रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग की। इससे पहले दिन में गांधी पटना से बेगूसराय पहुंचे, जहां जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजेश कुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। बाद में वह ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करने के लिए पटना लौटेंगे।

इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पटना में बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। यह जनवरी के बाद से गांधी का तीसरा बिहार दौरा है। उन्होंने जनवरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को ‘‘वैचारिक रूप से पराजित करने’’ का आग्रह किया था। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक मिनट का वीडियो संदेश साझा किया जिसमें उन्होंने बिहार के युवाओं से सफेद टी-शर्ट पहनकर मार्च में शामिल होने का आग्रह किया।

उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य बिहार के युवाओं की दुर्दशा की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना है। ये युवा देख रहे हैं कि सरकारी नौकरियां दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही हैं और निजीकरण से कोई लाभ नहीं हो रहा। अपने अधिकारों के लिए सरकार पर दबाव बनाने और उसे (सत्ता से) हटाने के लिए आवाज उठाएं।’’

राज्य में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों बाद होने हैं। इन चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दलों वाले महागठबंधन का मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से है। सत्तारूढ़ राजग में जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल हैं।

बेगूसराय कन्हैया कुमार का गृह जिला भी है। वह पिछले महीने पूर्वी चंपारण जिले से शुरू हुई पदयात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के टिकट पर बेगूसराय सीट से लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:-Stock Market में भारी गिरावट पर कांग्रेस का तंज, कहा- मोदी और ट्रंप अपनी ही अर्थव्यवस्थाओं को आघात पहुंचाने में माहिर

कन्हैया कुमार को युवक ने जड़ा थप्पड़, माला पहनाने के बहाने किया हमला
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके के करतार नगर में चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार को युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार आज चुनाव प्रचार करने आए थे, इस दौरान माला पहनाने के बहाने जैसे ही युवक कन्हैया कुमार के पास आया, तुरंत थप्पड़ मार दिया। समर्थकों ने युवक को पकड़ लिया।

कन्हैया बोले- राजनीतिक लड़ाई में मर्यादा को मत तोड़िए
कन्हैया कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुंडे भेज कर उन पर और उनके समर्थकों पर हमले करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति कीजिए लेकिन राजनीतिक मर्यादा को मत तोड़िए। कन्हैया कुमार ने एक चुनावी सभा में कहा कि भाजपा के लोग गुंडे भेज कर उनको और उनके समर्थकों को डराना चाहते हैं, लेकिन इससे वह डरने वाले नहीं हैं।

इस कार्रवाई को अमर्यादित करार देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध कीजिए, लेकिन मर्यादा की सीमा मत लांघिए। उन्होंने कड़े लहजे में भाजपा पर हमला करते हुए कहा, "हमारी रगों में स्वतंत्रता सेनानियों का खून बहता है। हम अंग्रेजों से नहीं डरे तो अंग्रेजों की चापलूसी करने वालों से डरने का सवाल ही नहीं होता। याद रखिए कि हर माल बिकाऊ नहीं होता।" कांग्रेस नेता ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर तीखे हमले करते हुए कहा कि वह 10 साल तक यहां से सांसद रहे, लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया।

केंद्रीय विद्यालय खोलने और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल क्षेत्र की जनता को देने का वादा किया था, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। यहां की सड़कों पर जाम सुबह से शाम की कहानी है लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, "उत्तर- पूर्व दिल्ली की जनता ने आपको भारी मतों से जिताया और 10 साल तक सांसद बनाया।

उनके खातों में 15 लाख रुपए नहीं आए, लेकिन आपके खाते में 28 करोड रुपए आ गए। आप लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही करना चाहते हैं, लोगों को डराना चाहते हैं। झूठा वीडियो बनाकर आरोप लगाते हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि अगर मैं गलत हूं तो जेल में डाल दीजिए, लेकिन गुंडे भेज कर हमला मत करवाइए।"

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी की रैली में दो हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे: दिल्ली पुलिस

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने 10 और उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा
नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली की तीन तथा पंजाब की छह लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की।

पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यहां बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली की तीन, पंजाब की छह और उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश की है जिन्हें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वीकार कर लिया है।

पार्टी ने दिल्ली में चांदनी चौक लोकसभा सीट से जय प्रकाश अग्रवाल, उत्तर पूर्व से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम से उदित राज को टिकट दिया है।

पंजाब में अमृतसर से गुरजीत सिंह आहुजा, पटियाला से धर्मवीर गांधी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर लोक सभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद सीट से उज्जवल रेवती रमन सिंह को टिकट दिया गया है।

ये भी पढे़ं- होशंगाबाद में बोले पीएम मोदी, परमाणु हथियारों को खत्म कर देश की रक्षा नहीं कर सकते

Bharat Jodo Yatra : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ पैदल चलेंगे खेड़ा, कन्हैया समेत 117 नेता
नई दिल्ली। कांग्रेस की सात सितंबर से आरंभ होने वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में राहुल गांधी के साथ कुल 117 नेता कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करेंगे। इनमें पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा और युवा नेता कन्हैया कुमार शामिल हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की इस यात्रा में चलने वाले इन 117 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया गया है और इनमें लगभग सभी वर्गों और प्रदेशों का प्रतिनिधित्व है।

कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, खेड़ा और कन्हैया कुमार के अलावा पार्टी के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया, पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंघला, भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव चंद यादव, पूर्व महासचिव सीताराम लांबा और उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी बतौर ‘भारत यात्री’ राहुल गांधी के साथ पूरी यात्रा में होंगे।

इसके साथ ही, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख राहुल राव, महासचिव संतोष कोलकुंडा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता शाहनवाज आलम को ‘भारत यात्री’ की सूची में जगह दी गई है। इस सूची में उत्तर प्रदेश से 10, मध्य प्रदेश से 10, महाराष्ट्र से नौ, राजस्थान से नौ, तमिलनाडु से तीन भारत यात्री होंगे। अन्य कई राज्यों को भी इसमें प्रतिनिधित्व दिया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गत 23 अगस्त को संवाददाताओं को बताया था कि 100 पदयात्री होंगे, जो शुरू से आखिर तक चलेंगे। वो ‘भारत यात्री’ होंगे। जिन प्रदेशों से यह यात्रा नहीं गुजर रही है, उसके 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे, ये लोग अतिथि यात्री होंगे। जिन प्रदेशों से यात्रा गुजरेगी उनसे 100-100 यात्री शामिल होंगे। ये प्रदेश यात्री होंगे। एक समय इसमें 300 पदयात्री शामिल रहेंगे।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था, ‘राहुल गांधी देश के बड़े नेता हैं और यात्रा में ‘भारत यात्री’ होंगे।’ कांग्रेस की इस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान करीब पांच महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में छोटे स्तर पर ‘भारत जोड़ो यात्राएं’ निकाली जाएंगी।

ये भी पढ़ें- झारखंड संकट: राज्यपाल रमेश बैस से मिलने पहुंचे यूपीए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य

यूपी चुनाव 2022: कन्हैया कुमार पर लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में फेंका गया केमिकल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कन्हैया कुमार पर कुछ लोगों ने केमिकल फेंक दी है। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता आज मंगलवार को लखनऊ सेंट्रल की प्रत्याशी सदफ जफर के चुनाव प्रचार में भाग लेने के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचे थे। इसी दौरान उनके उपर किसी ने स्याही फेंकी गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को भी यूपी चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कन्हैया कुमार कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन पर कुछ अज्ञात लोगों ने केमिकल फेंक दी। केमिकल फेंकने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि कन्हैया कुमार के समर्थकों और कुछ युवकों के बीच ऑफिस में मारपीट भी हुई। दोनों तरफ से कुछ देर तक कांग्रेस ऑफिस में हंगामा होता रहा। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर कई आरोप भी लगाए हैं।

यह भी पढ़ें:-Budget 2022: मायावती ने BJP पर कसा तंज, कहा- करों की मार से कराह रही जनता को नए वादों से लुभाने का किया प्रयास…

राजद ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज, कहा- कन्हैया एक और सिद्धू की तरह है जो कांग्रेस को बर्बाद कर देगा
मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शुक्रवार को कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने का कटाक्ष करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का पूर्व छात्र ”एक और नवजोत सिंह सिद्धू” की तरह है जो सबसे पुरानी पार्टी को ”बर्बाद” कर देगा। कांग्रेस को डूबता जहाज बताकर उसका मजाक उड़ाते हुए राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि कन्हैया के शामिल होने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

तिवारी ने कन्हैया के उस बयान का जिक्र किया कि ”कांग्रेस एक बड़ा जहाज है जिसे बचाने की जरूरत है”। राजद नेता ने कहा, ”वह एक और नवजोत सिंह सिद्धू की तरह है जो पार्टी को और बर्बाद कर देगा।” राजद नेता ने पत्रकारों से कहा, ”कन्हैया कुमार के शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वह पार्टी को नहीं बचा सकते। कांग्रेस एक डूबता जहाज है और इसका कोई भविष्य नहीं है।”

राजद सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस बात से नाखुश है कि तेजस्वी यादव से सलाह किए बिना कन्हैया कुमार को कांग्रेस में शामिल कर लिया गया। कांग्रेस राजद के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ‘महागठबंधन’ का हिस्सा है जिसने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि कांग्रेस की बिहार इकाई के नेताओं ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।