Bulandshahr News - Amrit Vichar

Bulandshahr Triple Murder : 50 हजार का इनामी बर्थडे बॉय जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी जीतू सैनी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को ढाकर रोड क्षेत्र में पुलिस टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।

इस दौरान जीतू सैनी पुलिस से घिर गया और दोनों ओर से हुई फायरिंग में वह मारा गया। मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी असलम तथा एक अन्य सिपाही घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को खुर्जा नगर के सुभाष रोड स्थित एक जिम में जन्मदिन पार्टी के दौरान विवाद हो गया था।

आरोप है कि इसी दौरान जीतू सैनी ने .32 बोर पिस्टल से फायरिंग कर भाजपा नेता के परिवार के तीन सदस्यों आकाश, मनीष और अमनदीप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि पार्टी के दौरान केक लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया और तिहरे हत्याकांड में बदल गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

बुलंदशहर तिहरे हत्याकांड : हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल
बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में तिहरे हत्याकांड के बाद गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। तिहरे हत्याकांड की घटना शनिवार रात एक जिम में हुई, जहां जीतू के जन्मदिन की पार्टी हो रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि कहासुनी के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों अमरदीप (30), मनीष (28) और आकाश (18) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अनुसार जांच में पाया गया कि जीतू के जन्मदिन की पार्टी के दौरान आपसी कहासुनी होने पर दोस्तों के बीच विवाद हुआ था। खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने कहा, ''जन्मदिन की पार्टी में केक लगाने की बात सामने में आई है जिसके कारण यह विवाद हुआ। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।''

पीड़ित परिवार से ताल्लुक रखने वाले संजय ने बताया कि मनीष उनके छोटे भाई थे, आकाश भतीजे और अमरदीप उनके चाचा के बेटे थे। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर तीन आरोपियों-रूपेश, मयंक और नरेश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी मयंक ने बताया कि उसने एक अवैध हथियार एक फ्लाईओवर के नीचे छिपाया है। खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने वहां पहुंची।

खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इसी दौरान मयंक ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर गोली चला दी, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मयंक के पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुर्जा के ही निवासी मयंक के पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक खोखा बरामद हुआ है। कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

बुलंदशहर में खूनी जन्मदिन: केक लगाने के छोटे विवाद ने ली तीन जिंदगियों, भाजपा नेता के 2 भाई और भतीजे को गोलियों से भूना
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में शनिवार रात एक जन्मदिन पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरजेएस फिटनेस जिम में हुई इस घटना में भाजपा सभासद संजय सैनी के सगे भाई मनीष सैनी (32), चचेरे भाई अमरदीप सैनी (35) और भतीजे आकाश सैनी (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी जीतू सैनी ने कथित तौर पर अपने भाई की लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की।

क्या था पूरा मामला?

घटना सुभाष मार्ग स्थित जिम में हुई, जहां फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पार्टी में जिम के नियमित युवक आमंत्रित थे। संजय सैनी के चचेरे भाई अमरदीप सैनी भी जीतू के खास दोस्त थे और उन्होंने अपने साथ मनीष तथा आकाश को भी ले लिया था।

रात करीब 11 बजे जीतू और अमरदीप के बीच केक लगाने को लेकर विवाद हो गया। अमरदीप ने गाली-गलौज की, जिसमें मनीष ने भी जीतू को गालियां दीं। नाराज होकर जीतू वहां से चला गया। करीब एक घंटे बाद वह अपने साथियों के साथ लौटा और अपनी भाई की लाइसेंसी पिस्टल साथ लेकर जिम की पहली मंजिल पर पहुंचा, जहां तीनों पीड़ित बैठे हुए थे।

जीतू ने बिना किसी हिचकिचाहट के तीनों पर गोलियां चला दीं। आकाश भागने की कोशिश में दस कदम आगे गया, लेकिन आरोपी ने उसके सिर में भी गोली मार दी। फायरिंग के बाद जिम में चीख-पुकार मच गई। युवक मशीनों के पीछे छिप गए। आरोपी ने जिम का सीसीटीवी डीवीआर निकालकर घटना का सबूत मिटाने की कोशिश की और फरार हो गया।

पुरानी रंजिश या शराब का असर?

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह विवाद केवल केक लगाने तक सीमित नहीं था। दोनों परिवारों के बीच सैनी धर्मशाला को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष से संजय सैनी जुड़े हैं, जबकि दूसरे पक्ष से जीतू सैनी के दोस्त के पिता का संबंध बताया जा रहा है। धर्मशाला कई वर्षों से बंद पड़ी हुई है।

जीतू सैनी बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) से पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस राजनीतिक एंगल और पुरानी दुश्मनी दोनों की जांच कर रही है।

जांचकर्ताओं ने जिम में शराब के खाली क्वार्टर, बियर कैन और जली सिगरेट के टुकड़े बरामद किए हैं। इससे साफ है कि पार्टी के दौरान युवक शराब पी रहे थे, जो विवाद को और भड़काने का कारण बना।

पुलिस की कार्रवाई

- डीआईजी कलानिधि नैथानी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की।
- एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया गया है।
- 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
- आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं।
- आरोपी जीतू सैनी की तलाश जारी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक मनीष और अमरदीप खेती करके परिवार चलाते थे। आकाश नौकरी की तलाश में था।
- मनीष की दो साल की बेटी गोनाक्षी है।
- अमरदीप के पांच साल का बेटा गोलू और डेढ़ साल की बेटी है।
- अमरदीप के बड़े भाई राजीव की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी। अब परिवार में मुख्य कमाऊ सदस्य भी चला गया। घर में मातम का माहौल है। एक साथ तीन मौतों ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।

यह घटना एक बार फिर युवाओं में शराब, गुस्से और आसानी से हथियार उपलब्ध होने की समस्या को उजागर करती है। छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता विवाद कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसका यह दुखद उदाहरण है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सच्चाई सामने लाए, यही उम्मीद है।

बुलंदशहर से पाकिस्तानी नागिरक अरेस्ट, फर्जी आधार व ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने एक पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से लंबे समय से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वासिद वर्ष 1980 के आसपास अपनी मां के साथ दीर्धावधि वीजा पर भारत आया था।

मां के निधन के बाद उसने यहां अवैध रूप से रहना जारी रखा और फर्जी आधार कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिए। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने आधार कार्ड में अपने पिता का नाम फर्जी तरीके से 'लईक' दर्ज करा लिया, जबकि उसके वास्तविक पिता पाकिस्तानी मूल के इरशाद बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बुलंदशहर के गुलावटी कस्बे में रह चुका है तथा वर्तमान में बुलंदशहर नगर शकी बीसा कॉलोनी में रह रहा था। उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़ी अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

2012 में भी गया था जेल

पुलिस जांच में सामने आया है कि वासिद पहले भी कानून के शिकंजे में आ चुका है। वर्ष 2012 में मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने उसे विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी आपराधिक रिकॉर्ड की वजह से उसका लॉन्ग टर्म वीजा नहीं बन पा रहा था, जिसके बाद उसने फर्जी कागजात का सहारा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन फर्जी दस्तावेजों को बनवाने में किन स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की थी।

बुलंदशहर : पुलिस मुठभेड़ में घायल गौ तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार
बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में बीती रात पुलिस और स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में गौ तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 15/16 अप्रैल की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि नवीनगर के जंगलों में कुछ संदिग्ध व्यक्ति गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉम्बिंग अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, संदिग्धों को घेरने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशकीन पुत्र नवाब, निवासी ग्राम बदरखां, थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जिंदा गौवंश, गौकशी के उपकरण, एक .315 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का गौ तस्कर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गोवध अधिनियम, आयुध अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व में थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम साखनी के जंगल में हुई गौकशी की घटना में भी वांछित चल रहा था।

नोएडा के बाद बुलंदशहर में मजदूरों का धरना प्रदर्शन, अधिकारियों के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला
बुलन्दशहर। बुलंदशहर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर-गढ़वा गांव स्थित औद्योगिक इकाई में मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। सूत्रों के अनुसार सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित टैग ट्रॉपिकल एग्रोसिस्टम (इंडिया) कंपनी में कार्यरत श्रमिकों ने मानदेय वृद्धि, पीएफ-ईएसआई सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रमिकों ने ठेकेदारों पर शोषण के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने 12 घंटे कार्य के बदले महिला श्रमिकों को 15 हजार रुपये तथा पुरुष श्रमिकों को 20 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिए जाने की मांग रखी। सूचना पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सहायक श्रम आयुक्त पल्लवी अग्रवाल, एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से बातचीत की। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद श्रमिक शांत हुए और पुनः कार्य पर लौट गए। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें :

यूपी की बेटी का कमाल : सबसे कम उम्र की हर्षिता बनी वाई कॉम्बिनेटर की जनरल पार्टनर, 16 की उम्र में बनाया था ऐप

Bulandshahr News: पुलिस और बदमाश में हुई मुठभेड़, 50 हजार रूपये का इनामी गिरफ्तार
बुलंदशहरः बुलंदशहर जिले के अनूप शहर इलाके में पुलिस और स्वाट टीम (विशेष हथियार एवं रणनीति दल) ने एक संयुक्त अभियान के तहत हुई मुठभेड़ में 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया है। अनूप शहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा बुलंदशहर अड्डे पर निरीक्षण अभियान के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोकने की कोशिश की गई मगर रुकने के बजाय उसने भागने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पीछा किया गया, तभी बदमाश की मोटरसाइकिल अनूपशहर-संभल मार्ग पर सड़क किनारे फिसल कर गिर गई।

चौहान ने बताया कि बदमाश ने खुद को पुलिस कर्मियों से घिरा देखकर उन पर गोली चलाई जिसके जवाब में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली पैर में लगने से बदमाश जख्मी हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चौहान के मुताबिक पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम विनोद शर्मा बताया और वह शिकारपुर क्षेत्र के जखेता का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि शर्मा पर कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। चौहान ने बताया कि शर्मा को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेस वे परियोजना : बुलंदशहर के इन गांवों में शुरू हुआ भूमि अधिग्रहण, क्षेत्र के औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में प्रस्तावित जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है और यूपीडा के पक्ष में बैनामे का कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने बताया कि जिले की पांच तहसीलों खुर्जा, सदर, स्याना, शिकारपुर और सिकंदराबाद में एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने स्वेच्छा से बैनामा कराकर परियोजना के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया है। जिला प्रशासन ने बैनामा कराने वाले किसानों को सम्मानित भी किया, जिससे उनमें संतोष और प्रसन्नता देखी गई। अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बैनामा प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और त्वरित बनाया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही अधिग्रहित भूमि के बदले मुआवजे की राशि शीघ्र किसानों के खातों में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात सुविधाओं में सुधार होगा और औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें :

आध्यात्मिक राजधानी का आधार बनेगा यूपी का बौद्ध सर्किट, 3000 करोड़ निवेश से बदलेगी सारनाथ से कुशीनगर तक तस्वीर

Bulandshahr News : पैसे के विवाद में युवक ने दो लोगों पर किया चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा घायल
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार को पैसे के लेन-देन के विवाद में एक युवक ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने सोमवार को बताया कि थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम पानीपरतापुर में उदय कुमार ने दीपक और समय सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दीपक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं, समय सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ितों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी उदय कुमार को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Bulandshahr News: तीन नाबालिगों ने 10 माह की बच्ची को किया अगवा, पुलिस ने दो घंटे में किया केस का खुलासा
बुलंदशहरः बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कथित तौर पर 10 महीने की बच्ची को बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों ने अगवा कर लिया, जिसे पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार की है। बच्ची को अगवा करने वाले तीनों नाबालिगों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गलतफहमी में बच्ची को अपने एक परिचित की बच्ची समझ लिया था और उसे अपने साथ ले गए थे।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि चार अप्रैल को अपराह्न लगभग एक बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि थाना जहांगीराबाद के जसर गांव में 10 महीने की बच्ची का तीन मोटरसाइकिल सवारों ने अपहरण कर लिया है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। उन्होंने कहा कि जिजले में जांच शुरू कराई गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे व अन्य तरीकों से खोजबीन शुरू करने पर दो घंटे में ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी तीनों नाबालिग जहांगीराबाद कस्बे के ही रहने वाले हैं। इन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। प्राथमिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने भ्रमवश बच्ची को अपने रिश्तेदार की बच्ची समझ लिया था और उसे अपने साथ ले गए थे।

एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि इस प्रकरण में बच्ची की मां की ओर से एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में सभी पहलुओं पर गहनतापूर्वक जांच की जा रही है। सिंह ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बुलंदशहर में अवैध गैस भराई का भंडाफोड़, एक हजार सिलेंडर बरामद
बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर अवैध गैस भराई के बड़े खेल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग एक हजार खाली गैस सिलेंडर तथा भराई से संबंधित उपकरण बरामद किए गए।

खुर्जा की उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा पांडे ने शनिवार को बताया कि बड़े गैस सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरने की सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह की टीम ने खुर्जा देहात क्षेत्र के ग्राम अगौरा अमीरपुर स्थित शिवांश भारत गैस एजेंसी पर छापा मारा।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान विभिन्न कंपनियों के लगभग एक हजार खाली बड़े गैस सिलेंडर तथा 14 भरे हुए सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा गैस स्थानांतरण के 32 भराई यंत्र (बांसुरी) और तीन बड़े पाइप भी मौके से जब्त किए गए।

उपजिलाधिकारी के अनुसार आपूर्ति विभाग की टीम ने एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। उन्होंने बताया कि बड़े गैस सिलेंडरों में अवैध भराई की सूचना पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय गैस माफिया में हड़कंप मच गया है।

बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात : महिला-पुरुष और किशोरी की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला, जबकि एक पुरुष और एक किशोरी के शव उसी पेड़ के नीचे पड़े पाए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि ग्राम माचीपुर के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटका है तथा एक पुरुष और एक किशोरी के शव पेड़ के नीचे पड़े हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम 112 तथा स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि मृत किशोरी की आयु लगभग सात से आठ वर्ष प्रतीत हो रही है, जबकि महिला और पुरुष की आयु लगभग 28 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। प्रथम दृष्टया महिला और पुरुष के दंपती होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

उन्होने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं, हालांकि अभी तक मृतकों की शिनाख्त स्पष्ट रूप से नहीं हो सकी है। मौके से मिले मोबाइल फोन में दो सिम कार्ड बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि मृतक संभवतः दिनाजपुर क्षेत्र के निवासी हो सकते हैं तथा क्षेत्र की किसी पॉटरी इकाई में काम करते होंगे। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह लोग खुर्जा नगर से सटे ग्राम नेहरूपुर में किराये के मकान में रहते थे। पुलिस मामले की सभी परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है।