Delhi Govt - Amrit Vichar

फीस वृद्धि : CM रेखा गुप्ता ने स्कूलों को नोटिस जारी करने की बात कही, कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि उन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है जिनके विरूद्ध मनमाने ढंग से शुल्क वृद्धि की शिकायतें मिली हैं।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि इन विद्यालयों से जवाब मांगा गया है, जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। यहां एक ‘जन संवाद’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री को मॉडल टाउन के एक निजी विद्यालय के बारे में शिकायत मिली कि वह कथित तौर पर शुल्क बढ़ा रहा है और विद्यार्थियों को निष्कासित कर रहा है। गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना को साझा करते हुए कहा, ‘‘आज मॉडल टाउन स्थित क्वीन मैरी स्कूल से जुड़ा मामला सामने आया, जहां अभिभावकों ने अनुचित शुल्क वसूली और विद्यार्थियों को स्कूल से निकाले जाने की शिकायत की।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और अधिकारियों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘किसी भी स्कूल को फीस के लिए अभिभावकों को परेशान करने या विद्यार्थियों को गलत तरीके से निकालने का अधिकार नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों से निर्धारित नियमों और विनियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है और किसी भी उल्लंघन के परिणामस्वरूप कार्रवाई की जाएगी।

गुप्ता ने कहा, ‘‘ हमारी नीति किसी भी तरह के अन्याय, शोषण या अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं करने की है - किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट है कि हर बच्चा न्याय, सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का हकदार है।’’ मुख्यमंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जिन स्कूलों के खिलाफ मनमानी शुल्क वृद्धि की शिकायतें मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इन स्कूलों से जवाब देने को कहा गया है और ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

ये भी पढ़ें- Waqf act: संशोधित वक्फ अधिनियम मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं, पिछली गलतियों को सुधारने के लिए है- बोले किरेन रिजिजू

दिल्ली सरकार ने पेड़ों के गिरने से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिये ‘QRT’ का किया गठन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बरसात के मौसम में सड़कों पर गिरने वाले पेड़ों को समय से हटाने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) का गठन किया है ताकि बिजली आपूर्ति और यातायात संबंधी समस्याओं का हल किया जा सके। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ‘क्यूआरटी’ में राजस्व विभाग, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी), वन विभाग और बिजली वितरण कंपनियों के कर्मी शामिल होंगे और ये तीन पालियों में काम करेंगे।

बरसात के मौसम में पेड़ों की गिरी हुई शाखाएं अक्सर बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न करती हैं और यातायात जाम का कारण भी बनती हैं। त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित करने का निर्णय हाल ही में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समन्वय समिति की बैठक में लिया गया। ये टीम दिल्ली के 11 राजस्व जिलों में से प्रत्येक में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की देखरेख में काम करेंगी।

ये भी पढ़ें- Tamilnadu Election: BJP और AIADMK के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान...साथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

दिल्ली: यमुना का जलस्तर मामूली वृद्धि के साथ 205.58 मीटर पर पहुंचा, अब भी खतरे के निशान से ऊपर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर सोमवार सुबह मामूली बढ़ोतरी के साथ 205.52 मीटर से 205.58 मीटर पर पहुंच गया। यमुना के जलस्तर ने पिछले सप्ताह 207.49 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और यह 12 जुलाई को 208 मीटर के स्तर को पार कर गया था। जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जलस्तर में कमी शुरू हो गई है और लोग जल्द ही राहत शिविरों से अपने घर लौट सकेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पानी नीचे जाने लगा है। अब लोग राहत शिविरों से अपने घर वापस जा सकेंगे। हमें उनकी जिंदगी सामान्य करने में उनकी मदद करनी है। मेरी सबसे अपील है कि तन, मन, धन से लोगों की मदद करें। यह पुण्य का काम है।’’

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने लाल किले के पीछे की सड़क साफ कर दी है, जिसमें पानी भर गया था और यह जल्द ही यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी। केजरीवाल ने राहत एवं बचाव प्रयासों में सहयोग के लिए पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड, थल सेना, नौसेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा अन्य सभी अधिकारियों का आभार भी जताया।

ये भी पढ़ें- धन शोधन मामले में तमिलनाडु के मंत्री और उनके सांसद बेटे के परिसरों पर छापे

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो बांगलादेशी नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली: स्वतंत्रा दिवस यानि 15 अगस्त से ठीक पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां द्वारका क्षेत्र में पुलिस ने दो बांगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है इन दोनों के पास से 11 बांगलादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। साथ ही इनसे फर्जी रबर स्टैंप भी हाथ लगे हैं।

पुलिस ने द्वारका साउथ में दोनों के खिलाफ कानून की उपयुक्त धाराओं (विदेशी अधिनियम और 468 आईपीसी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। वहीं, दोनों बांगलादेशी नागरिकों का कहना है कि वो मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के लिए एजेंट के रूप में काम करते थे।

ये भी पढ़ें- शेयर कारोबारी राकेश झुनझुनवाला के निधन पर PM मोदी और CM योगी ने जताया शोक, ट्वीट कर लिखी यह बात

पुलिस कर्मियों को सरकार की सौगात, अब से इन महत्वपूर्ण अवसरों पर मिलेगी छुट्टी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के कर्मियों को अब जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ जैसे अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए छुट्टियां मिलेंगी। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना द्वारा स्वीकृत सात अक्टूबर को जारी आदेश तत्काल रूप से प्रभावी हो गया है। उन्होंने बताया कि इस आदेश के पारित होने के बाद दिल्ली पुलिस के करीब 80,000 कर्मियों को अपने जीवन के महत्वपूर्ण दिनों में अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए अब से छुट्टियां मिलेंगी।

पुलिस उपायुक्त (सूचना प्रौद्योगिकी) महेश बत्रा ने इस आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। आदेश में कहा गया है, ”ऐसा देखा गया है कि पुलिसकर्मी अपने, अपने जीवनसाथी और अपने बच्चों के जन्मदिन या अपनी शादी की सालगिरह जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर भी अपने परिवारों के साथ कई बार समय व्यतीत नहीं कर पाते हैं।” इस आदेश के अनुसार पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, अपने जीवनसाथी और बच्चों के जन्मदिन पर छुट्टी दी जाएगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”यह आदेश पूरे दिल्ली पुलिस बल के लिए है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।” एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा, ”हर व्यक्ति के जीवन में कुछ महत्वपूर्ण दिन होते हैं, जिन्हें वह अपने परिवार के साथ बिताना चाहता है, लेकिन पुलिसकर्मी आपात स्थितियों या अपने काम की वजह से ऐसा नहीं कर पाते। ऐसे में यह आदेश वास्तव में एक बहुत अच्छा कदम है।