Minority Front - Amrit Vichar

Census 2027: 'मौलवियों के बहकावे में न आये' जाति जनगणना को लेकर BJP की खास अपील, मुस्लिम साझा करे अपनी सही जानकारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बुधवार को कहा कि पार्टी आगामी जाति-आधारित जनगणना के बारे में खासकर मुस्लिम समुदाय के भीतर जानकारी के उचित प्रचार-प्रसार के लिए जल्द ही एक राज्यव्यापी अभियान शुरू करेगी। उसने मुसलमानों से जनगणना फॉर्म भरते समय अपनी सही जाति का विवरण देने और उन मौलवियों या विपक्षी नेताओं के बहकावे में न आने की अपील की, जो कथित तौर पर लोगों से जाति के बजाय अपना धर्म बताने का आग्रह कर रहे हैं।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने इस कदम को "ऐतिहासिक और क्रांतिकारी" बताते हुए कहा, "हम आगामी जाति-आधारित जनगणना के बारे में जानकारी का खासकर मुस्लिम समुदाय के भीतर प्रसार करने के लिए जल्द ही एक राज्यव्यापी अभियान शुरू करेंगे।" भाजपा नेता ने कहा कि कुछ कट्टरपंथी धार्मिक नेता मुसलमानों को जाति के स्थान पर 'इस्लाम' लिखने के लिए कहकर भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे इस कवायद का मूल उद्देश्य ही विफल हो जाएगा। अली ने कहा, "यह जाति जनगणना है, धार्मिक जनगणना नहीं।"

उन्होंने कहा, "जाति संस्कृति का हिस्सा है, धर्म का नहीं।" उन्होंने मुसलमानों से इस तरह के किसी भी गलत सूचना अभियान के खिलाफ़ दृढ़ता से खड़े होने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि भारत में लगभग 85 प्रतिशत मुस्लिम आबादी पसमांदा (पिछड़े और हाशिए पर पड़े) समुदायों की है, जिन्हें जाति जनगणना के आंकड़ों से काफी लाभ होगा। अली ने विपक्षी समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर मुस्लिम समुदाय को ऐतिहासिक रूप से गुमराह करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "लेकिन इस बार, मुसलमानों ने उनकी चालों को समझ लिया है और अब वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीछे एकजुट हो रहे हैं।" अली ने घोषणा की कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सुनिश्चित करेगा कि जाति जनगणना के बारे में सही जानकारी राज्य के हर घर तक पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं तक पहुंचने के उद्देश्य से एक बड़ा डिजिटल अभियान चलाने की योजना है, जो मुस्लिम युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को प्रज्वलित करेगा।

उन्होंने कहा, "इस जनगणना के लिए मुसलमानों में उत्साह साफ तौर पर दिखाई देगा। भाजपा हाशिए पर पड़े सभी समुदायों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और यह समावेशी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।" सरकार ने सोमवार को भारत की 16वीं जनगणना 2027 में करने के लिए एक अधिसूचना जारी की, जिसमें जाति गणना भी शामिल होगी। 2011 में पिछली जनगणना के 16 साल बाद यह कवायद की जाएगी

ये भी पढ़े : LED स्क्रीन पर होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लाइव प्रसारण, 380 पार्कों में होंगे कार्यक्रम, महापौर सुषमा खर्कवाल होंगी शामिल

संभल हिंसा के लिए सांसद बर्क जिम्मेदार, मिले कड़ी सजा
संभल, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने संभल में हिंसा के लिए सीधे तौर पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को जिम्मेदार ठहराकर उन्हें कड़ी सजा की मांग की। कहा कि बर्क परिवार की वजह से संभल में दंगे हुए और नफरत का माहौल बना।

संभल के ऐंचोड़ा कंबोह कल्कि धाम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जमाल सिद्दीकी ने कहा कि चाहें बड़े बर्क हों या फिर छोटा बर्क हो, दोनों ने ही संभल में नफरत फैलाने का काम किया है। संभल में एकता को तोड़ने का सबसे बड़ा जिम्मेदार अगर कोई है तो वह बर्क परिवार है। उन्होंने युवाओं को भड़काकर हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने का काम किया। 24 नवंबर 2024 की घटना को लेकर कहा कि संभल में जो हुआ वह सिर्फ और सिर्फ सांसद बर्क की जिम्मेदारी है, उनको सलाखों के पीछे होना चाहिए। उन्होंने सिर्फ संभल को बदनाम करने का काम नहीं किया उन्होंने इस्लाम को भी बदनाम करने का काम किया है। इस्लाम एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

संभल के जामा मस्जिद बनाम हरिहर मामले में हाईकोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि अदालत के फैसले का सभी सम्मान करते हैं। वैसे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी ने जो कहा उस पर भी गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। भारत ने जिस प्रकार सबको सबको स्वीकार किया है, सब की पूजा पद्धति को सम्मान दिया है, सबको एक किया है तो उसको आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। दोनों समाज के लोगों को भाईचारे के साथ रहने की आवश्यकता है।

अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री काे लिखा पत्र, सरकार हज से वंचित यात्रियों को दिलाये न्याय
लखनऊ, अमृत विचार। प्राइवेट हज यात्रियों के बड़ी संख्या में हज सफर पर न जा पाने से उत्पन्न स्थिति में सरकार से हस्तक्षेप की मांग की गई है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजीजू को लिखे पत्र में कहा है कि हज यात्रा- 2025 के लिए प्राइवेट टूर्स के खाते में 52,507 सीटें निर्धारित की गई थीं, सऊदी हुकूमत ने यह कोटा रद्द करते हुए सिर्फ 10 हजार का कोटा निर्धारित कर दिया। इससे बड़ी संख्या में हज यात्रियों को मायूस होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि प्राइवेट टूर्स का कोटा रद्द होने के कारण 42, 507 हज यात्रियों का हज पर जाना मुश्किल में आ गया है। इस कारण से मुस्लिम समाज में बैचेनी का माहौल है। अक्षम प्राइवेट टूर्स ऑपरेटर की लापरवाही का खामियाज़ा हज यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इसके पहले भी प्राइवेट टूर्स ऑपरेटर की वजह से हज यात्रियों को काफ़ी परेशानी होती रही है।

केन्द्रीय मंत्री रिजीजू को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि मुस्लिम समाज और स्वयं सेवी संस्था के लोगों का प्रतिनिधि मंडल मुझसे मिल रहा है और रद्द हुए 42, 507 हज यात्रियों के कोटे को वापस दिलाने की मांग कर रहा है, ताकि लोग अपना धार्मिक फ़र्ज़ हज़ अदा करने के लिए मक्का मदीना की यात्रा पर जा सकें। हज यात्रा जैसे पवित्र काम में लापरवाही करने वाले प्राइवेट टूर्स का कोटा हमेशा के लिए रद्द कर पूरा कोटा हज कमेटी को दे दिया जाए और गैर जिम्मेदार प्राइवेट टूर्स ऑपरेटर को जुर्माना लगाकर उनको ब्लैक लिस्ट किया जाए।

आल इंडिया उलमा एंड मशाइख बोर्ड के अध्यक्ष उमर फारुख ने कहा है कि इस बार कुल 52 हज़ार प्राइवेट हज यात्रियों को हज यात्रा पर जाना था जो हज कमेटी ऑफ़ इंडिया के इतर जाते हैं, लेकिन अपरिहार्य कारणों से कुल आवेदकों में से मात्र 10 हज़ार लोग ही हज सफ़र पर जा पा रहे हैं, क्योंकि इंटरनेशनल बैंक अकाउंट डिएक्टिव रहा और इसके कारण सऊदी अरब सरकार का हज यात्रा से रजिस्ट्रेशन संबंधित पोर्टल नुसुक (NUSUK) पर समय रहते पेमेंट न होने के कारण पंजीकरण नहीं हो सका और कुल 42 हज़ार लोग हज यात्रा से वंचित हो गए। उन्होंने कहा है कि सरकार सीधे सऊदी सरकार से बात करे तो हजयात्रियों को राहत मिल सकती है। सरकार को इस मामले में दोषी टूर आपरेटर्स के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और उनका लाइसेंस निरस्त करना चाहिए।

ये भी पढ़े : यूपी मौसम : अगले दो दिन हो तूफानी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, इन जिलों में मौसम बरपाएगा कहर

विकसित राष्ट्र के लिए मोदी को फिर बनाएं प्रधानमंत्री: खब्बू तिवरी
गोसाईगंज/अयोध्या, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को धार देने के लिए भाजपा पूरी तरह से जुट गई है। जिसके तहत शुक्रवार को महबूबगंज बाजार में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद आजम के आवास पर जन चौपाल हुई। जन चौपाल में पूर्व विधायक इन्द्रप्रताप तिवारी खब्बू ने भाजपा के जनकल्याणकारी कार्यो का बखान करते हुए आने वाले चुनाव में अम्बेडकरनगर संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रितेश पांडे के लिए समर्थन मांगा।

उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना होगा। प्रत्याशी रितेश पांडेय ने कहा कि भाजपा के राज में सभी को बराबरी का दर्जा मिला हुआ है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, दानबहादुर सिंह, राममोहन भारती, सियाराम वर्मा, डाॅ एम एल वर्मा, सुशील सिंह, अमरेंद्र बहादुर सिंह, ध्रुव गुप्ता, शिवदास मांझी, अरविंद अर्पण, संजय पराग आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-इलाहाबाद हाईकोर्ट: जिला न्यायालयों के प्रति नागरिकों में बढ़ रही अवमानना की प्रवृत्ति

रामपुर : मन की बात कार्यक्रम में टीवी पर दिखेंगी जिले की महिलाएं
रामपुर, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में इस बार रामपुर की महिलाएं भी स्क्रीन में नजर आएंगी। इसके लिए रामपुर नगर विधानसभा का चयन किया गया है।

जिसका प्रभारी नगर विधायक आकाश सक्सेना और वासित अली प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा को बनाया गया है। मन की बात कार्यक्रम का 102वें एपिसोड का रविवार को प्रसारण होगा। इस बार यह प्रसारण रामपुर के लिए खास साबित होने वाला है। क्योंकि, एक बार फिर प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में रामपुर को स्थान दे सकते हैं। दरअसल, इस बार इस कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो विधानसभाओं को शामिल किया गया है।

जिसमें रामपुर की नगर विधानसभा और ललितपुर की जोखरा विधानसभा शामिल हैं। विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन पर रामपुर की मुस्लिम महिलाएं नजर आएंगी। यह कार्यक्रम रविवार को पूर्वाहन 11 बजे रंगोली मंडप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। अब उन्होंने रामपुर की मुस्लिम महिलाओं को सम्मान देकर रामपुर का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।

ये भी पढ़ें:- यूपी डैश बोर्ड में रामपुर को मिला 15वां स्थान, इस बार जिले की रैकिंग में हुआ सुधार

UP के 300 से ज्यादा मदरसों में प्रधानमंत्री के 'मन की बात' की 100वीं कड़ी सुनी गई
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की 100वीं कड़ी को रविवार को उत्तर प्रदेश के 300 से अधिक मदरसों में सुना गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया, ‘‘हमने 100 मदरसों में मन की बात कार्यक्रम प्रसारित करने की योजना बनाई थी, लेकिन पूरे राज्य में 300 से अधिक मदरसों में इस कार्यक्रम को सुना गया।’’

लखनऊ में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण मकसद-ए-हुसैनी और इरफानिया मदरसा जैसे कई मदरसों में सुना गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की 12 कड़ियों का उर्दू में अनुवाद करवाया था और उन्हें मदरसों और इस्लामी विद्वानों में वितरित किया था।

इस बीच, प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम की 100वीं कड़ी को उत्तर प्रदेश के विभिन्न मदरसों में छात्रों और शिक्षकों ने सुना और उनसे प्रेरणा ली।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में मोटे तौर पर 100 मदरसों में मन की बात कार्यक्रम सुने जाने का लक्ष्य रखा गया था मगर प्रदेश के अन्य अनेक मदरसों ने खुद आगे आकर इस पहल में योगदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मदरसों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा महिलाओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम पूरे मुल्क को एक सूत्र में बांधने वाला साबित हुआ। अल्पसंख्यक समुदाय में अब यह विश्वास और गहरा हो रहा है कि भाजपा ही सही मायनों में उसका हित कर सकती है। मुसलमानों का वोट लेकर सत्ता हासिल करने वाले बाकी दलों की असलियत भी अब उनके जहन में साफ हो चुकी है।’’

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के सदस्य कमर अली ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के 100 मदरसों में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुनने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, लेकिन इसके अलावा कई अन्य मदरसों ने आगे बढ़कर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को सुनने के लिए खास प्रबंध किए। उन्होंने कहा कि मदरसों के छात्र हमेशा से ही प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनते रहे हैं। आज इस कार्यक्रम की 100वीं कड़ी को लेकर उनके अंदर खासा उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: Suicide की नियत से कार के आगे कूदा युवक, परिजनों ने को दरोगा जमकर पीटा, सात गिरफ्तार

यूपी: डॉ. दिनेश शर्मा ने मुसलमानों को लेकर दिया ये बड़ा बयान
लखनऊ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में हुई। बैठक को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम, वीर अब्दुल हमीद जैसे उदाहरण देते हुए कहा कि मुस्लिम समाज में ऐसे हीरो होने चाहिए, जिन्होंने समाज के विकास के लिए पूरे दिल से काम किया।

उन्होंने कहा कि रोजगार, स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित जब सारी सुविधाएं भाजपा से मिल रही हैं तो मुसलमान भी अब यह मन बना चुका है कि वह भाजपा का दामन ही पकड़ेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार ने कभी किसी संप्रदाय, वर्ग आदि के साथ बिना भेदभाव विकास की धारा से जोड़ा। भाजपा की नीति ही सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास है। इसी नीति के तहत आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इससे पहले उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नेतागिरी में किसी को लूटने या कुचलने नहीं आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार आज प्रदेश के हर नागरिक के संपूर्ण विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने केंद्र व सरकार के उपलब्धियों को गिनाया। वोट कार्यकर्ता और पदाधिकारी के व्यवहार से मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जिस गली में रहते हैं वहां के दस लोग उनकी प्रशंसा करते हैं तो खुशी से सीना चौड़ा होता है। लेकिन यदि लोग उन्हें देखकर छिप जाते हैं तो यह अच्छा संदेश नहीं है। इस अवसर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुस्लिम बहुल इलाके में निकालेंगे विकास यात्रा

कार्य समिति की मंत्रणा बैठक में निर्णय लिया गया कि मुस्लिम बहुल लगभग सौ विधानसभा क्षेत्रों में अल्पसंख्यक विकास यात्रा निकलेंगे। मुस्लिम बुद्धिजीवी और युवा सम्मेलन किया जाएंगे। छोटे-छोटे समूहों में विभिन्न योजनाओं के मुस्लिम लाभार्थियों से संवाद होगा और मुस्लिम बहुल लगभग चालीस हजार बूथों पर मोर्चा कार्यकर्ताओं की तैनाती के साथ मंडल तक मोर्चा का संगठन बनाकर करीब सौ विधानसभा सीटों का परिणाम भाजपा के पक्ष में लाने का प्रयास किया जाएगा।