pratapgarh news - Amrit Vichar

प्रतापगढ़ में सड़क सुरक्षा अभियान, विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वसूला 4.20 लाख शमन शुल्क
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में "सड़क सुरक्षा अभियान" के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने रविवार रात विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान "ड्रंक एंड ड्राइव", प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सघन जांच की गई तथा कुल 4 लाख 20 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में रात आठ बजे से 11 बजे तक थाना हथिगवां क्षेत्र के कोतिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस और थाना हथिगवां पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया।

इस दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाले करीब 357 वाहनों की सघन जांच की गई। ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल स्तर की भी जांच की गई। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान छह वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनमें से दो वाहनों को सीज करते हुए चालान किया गया और 60 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया गया।

प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर 2 लाख 70 हजार जुर्माना

इसके अलावा एक वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर 10 हजार रुपये, 27 वाहनों में प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर 2 लाख 70 हजार रुपये तथा बिना अनुमति हूटर और सायरन के प्रयोग पर दो वाहनों से 20 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। वहीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर 11 वाहनों का चालान कर 55 हजार रुपये तथा निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म लगे होने पर पांच वाहनों के चालान कर 15 हजार रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

वसूला 4 लाख 20 हजार शमन शुल्क

इस प्रकार कुल 4 लाख 20 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। प्रतापगढ़ पुलिस ने वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें  : Major Accident at Agra Adventure Park: Zipline Cable Snaps; 16-Year-Old Kunal Falls 45 Feet to the Ground

Pratapgarh News : निजी स्कूलों की लूट पर डीएम हुए सख्त, ड्रेस-किताबों की बाध्यता पर होगी कार्रवाई
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी शुल्क वसूली और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम-2018 एवं संशोधन अधिनियम-2020 के तहत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि, किताबों, ड्रेस एवं अन्य सामग्री की अनिवार्यता जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि जनपद के सभी निजी विद्यालयों द्वारा की जाने वाली शुल्क वृद्धि से संबंधित जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई विद्यालय अभिभावकों से निर्धारित शुल्क से अधिक फीस वसूलता है अथवा किसी विशेष दुकान से किताबें, ड्रेस, जूते या मोजे खरीदने का दबाव बनाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी निजी विद्यालय नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से 60 दिन पहले अपनी वेबसाइट एवं विद्यालय के सूचना पट्ट पर शुल्क विवरण सार्वजनिक करना सुनिश्चित करें। वहीं वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में अधिनियम लागू होने के 30 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि किसी छात्र, अभिभावक अथवा शिक्षक संगठन की ओर से शिकायत प्राप्त होती है, तो जिला शुल्क नियामक समिति उसकी जांच कर दोषी विद्यालयों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई करेगी।

प्रथम बार नियमों के उल्लंघन पर विद्यालय को अधिक वसूली गई फीस वापस करने के साथ एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। दूसरी बार उल्लंघन होने पर पांच लाख रुपये तक का अर्थदंड लगाया जाएगा। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने सभी निजी विद्यालयों को चेतावनी देते हुए कहा कि शुल्क विनियमन अधिनियम के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Pratapgarh News: प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में थाना पट्टी पुलिस ने प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास एवं धमकी देने के आरोप में गुरुवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार (36) पुत्र मुन्नीलाल तथा फूलचन्द्र वर्मा (53) पुत्र बेनी प्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम बरहूपुर, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके कब्जे से एक-एक बाइबिल ग्रंथ तथा "ईसु मसीह" अंकित एक-एक डायरी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम बरहूपुर निवासी वादी ने थाना पट्टी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी संजय कुमार एवं फूलचन्द्र वर्मा गांव के कुछ महिला एवं पुरुषों को एकत्रित कर प्रार्थना सभा आयोजित करते थे तथा प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे।

तहरीर में आरोप लगाया गया कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गांव के अन्य लोगों को भी धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पट्टी में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Pratapgarh News: शरारती तत्वों ने खंडित की अंबेडकर प्रतिमा, इलाके में तनाव
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। कैलीडीह गांव में मंगलवार सुबह खंडित प्रतिमा देख कर क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जब प्रतिमा को टूटा देखा तो इलाके में आक्रोश फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी के समर्थक मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी फतनपुर मनीष त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

इसके बाद प्रशासन की ओर से नई प्रतिमा स्थापित कर माल्यार्पण कराया गया, तब जाकर माहौल सामान्य हो सका। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रतिमा तोड़ने वाले अराजक तत्वों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

गजब : चालक ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी ट्रक, चार घंटे बाधित रहा मार्ग, 3 ट्रेनें प्रभावित
प्रतापगढ़,अमृत विचार। हादसे के बाद ट्रक चालक ने पकड़े जाने के डर से नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर ही ट्रक को दौड़ा दिया। करीब दो किलोमीटर जाकर ट्रक फंस गया। इसके बाद ट्रैक पर ही ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। इससे रेल रूट करीब चार घंटे बाधित रहा और तीन ट्रेनें प्रभावित हुईं। ढकवा-पट्टी मार्ग पर सोमवार सुबह साढ़े छह बजे एक ट्रक चालक तेज रफ्तार से नीमा गोपालपुर हाल्ट के करीब पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग ट्रक का पीछा कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि जैसे वह कहीं से कोई दुर्घटना कर भाग रहा हो। जब वह ट्रक लेकर हाल्ट के पास पहुंचा तब तक फाटक बंद हो चुका था। उसके सामने दो-तीन बड़े वाहन खड़े हो गए थे। भागने का मौका न देख कर उसने किनारे से ट्रक को उतार कर सीधे रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया और कोइरीपुर-सुलतानपुर की तरफ हावड़ा-दिल्ली रूट पर ट्रक को ट्रैक पर ही दौड़ाता रहा। करीब दो किलोमीटर जाने पर गिट्टियों में ट्रक फंस गया और आगे नहीं बढ़ सका।

इसके बाद ट्रक चालक वहीं ट्रैक पर ही ट्रक छोड़कर भाग निकला। लोग ट्रक चालक के पीछे भागे, लेकिन जब तक उसके समीप तक पहुंचते तब तक वह ट्रक छोड़कर भाग चुका था। नीमा गोपालपुर हाल्ट के गेटमैन विजेंद्र कुमार पटेल ने घटना की जानकारी तत्काल कोइरीपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी।

स्टेशन मास्टर ने बिना देर किए सीनियर सेक्शन इंजीनियर को मौके पर भेजा। इसके बाद बैकहो लोडर यानी जेसीबी बुलाकर रेलवे ट्रैक से ट्रक को हटाया गया। तब जाकर जिस ट्रैक पर ट्रक दौड़ रही थी उस रूट का यातायात बहाल हो सका। हालांकि लखनऊ- वाराणसी रेलमार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के कारण 3 ट्रेनें प्रभावित हुईं।

ट्रक को करीब 10.30 बजे तक रेलवे ट्रैक से हटाकर रेलमार्ग बहाल कराया गया। इस दौरान चार घंटे रेलमार्ग बाधित रहा। ट्रक जीआरपी सेंटर सुल्तानपुर भेज दिया गया है। ट्रक मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक चालक पर केस दर्ज किया जाएगा... रोहित यादव, स्टेशन मास्टर,कोइरीपुर।

जो मुस्लिम हैं वह पहले हिंदू थे, कोई अरब से नहीं आया : राजा भैया के बयान से मचा सियासी घमासान
प्रतापगढ़ अमृत विचार। अपनी वाकपटुता और स्पष्ट शैली को लेकर चर्चा में रहने वाले कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया एक बयान फिर सुर्खियों में है। उनके बयान का वीडियो सोशल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो से सियासी घमासान मचा हुआ है। वायरल वीडियो प्रयागराज सीमा पर स्थित एक कथा के दौरान का बताया जा रहा है।

प्रतापगढ़ और प्रयागराज सीमा पर स्थित मादूपुर गांव में देवव्रत महाराज की कथा चल रही थी। कथा में जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह  राजा भैया भी पहुंचे थे। इस दौरान राजा भैया ने मंच से मुस्लिम समाज के लोगों को लेकर एक टिप्पणी की थी। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सनातन धर्म पर तमिलनाडु के एक नेता द्वारा की गई टिप्पणी पर राजा भैया ने कहा था अगर इस्लाम के खिलाफ ऐसी बात कही जाती तो बड़ा विरोध हो जाता।

समाज में एकता पर जोर देते हुए राजा भैया बोले, जाति-पाती छोड़कर हम सब हिंदू-भाई-भाई हैं। राजा भैया ने कहा, जो आज मुस्लिम हैं, वह पहले हिंदू ही थे, कोई अरब से नहीं आया है। जो आस्था विहीन और कायर थे, जो लोभी, लालची थे जो निष्ठाहीन थे, उन लोगों के दबाव में आकर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। जो धार्मिक थे, वीर थे, बलिदानी थे आज हम सभी लोग उनकी सत्ता में हैं।

राजा भैया ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सनातन कमजोर हुआ तो संविधान भी नहीं रहेगा। बहुत लोग नारा लगाते हैं जय संविधान। उन्होंने कहा, संविधान इसलिए है क्यों कि भारत हिंदू बाहुल्य देश है। उन्होंने आगे कहा, जिस दिन भारत हिंदू बाहुल्य नहीं रह जाएगा, उस दिन संविधान को फाड़ के कहां फेंक देंगे।

उन्होंने कहा, भारत को वर्षों से मिटाने की कोशिश हो रही है, लेकिन आज तक उसे कोई मिटा नहीं पाया। भारत को मिटाने के लिए सदियों से प्रयास किए जा रहे हैं। राजा भैया के इस बयान को लेकर सियासी गलियारे में तरह - तरह की चर्चा है।

प्रतापगढ़ में शिक्षामित्र ने खुद को मारी गोली, परिवार ने बताई ये बड़ी वजह
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापन कार्य में सहायता करने वाले 35 वर्षीय शिक्षामित्र ने प्रतापगढ़ जिले में अपने घर पर पिस्तौल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज हुद्दार ने बताया कि देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के निवासी योगेन्द्र सरोज इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे।

पुलिस ने बताया कि सरोज सोमवार शाम स्कूल से घर लौटे और बाद में अपने कमरे में खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिकारी ने बताया कि उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर, शव परीक्षण दो डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा किया गया और वीडियोग्राफी की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सरोज पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:

मध्य पूर्व संकट पर मायावती ने जाहिर की चिंता, केंद्र और राज्य सरकारों से आम जनता को बचाने की अपील

प्रतापगढ़ : ममेरे भाई ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, इलाके में सनसनी
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले में महेशगंज थानाक्षेत्र के राजापुर बिंधन जियावन का पुरवा में शनिवार दोपहर एक युवक की कथित तौर पर उसके ममेरे भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। महेशगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक राधेबाबू ने बताया कि बाघराय थानाक्षेत्र के हरिहरपुर का विजय शुक्ला उर्फ पिंकू (33) दिल्ली में रहता था और शनिवार को दिल्ली से सीधे ससुराल राजापुर बिंधन जियावन का पुरवा पहुंचा था जहां उसकी पत्नी नेहा चार बच्चों के साथ रहती है।

उन्होंने बताया कि उसी दौरान वहां मौजूद मामा के बेटे दीपक पाण्डेय ने विजय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल विजय को परिजन सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (सीएचसी) महेशगंज ले गए और वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी कुंडा रेफर किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि सीएचसी कुंडा के डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि वारदात के बाद आरोपी फरार है। उन्होंने कहा कि विजय के परिजनों की तहरीर पर दीपक पाण्डेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रतापगढ़ : दलित युवती का पेड़ से लटकता मिला शव, ग्रामीणों ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अनुसूचित जाति (दलित) की एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी-पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि मानिकपुर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति की 19 वर्षीय बेटी शनिवार रात खाना खाने के बाद सोने चली गई थी तथा रविवार सुबह उसका शव घर से करीब 400 मीटर दूर बाग में पेड़ पर लटका मिला।

राय ने बताया कि घटनास्थल से 50 मीटर दूर उसकी चप्पल और अंत:वस्त्र मिले एवं शरीर पर चोट के निशान भी हैं। एएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। ग्रामीणों का कहना है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर सुसंगत धाराएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

प्रतापगढ़ : पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त जलालुद्दीन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार तड़के थाना मानिकपुर पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जलालुद्दीन उर्फ डब्बू के खिलाफ थाना मानिकपुर में पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में उपचार के लिए भेजा गया था, लेकिन वह 21 अप्रैल को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल से उपचार के दौरान फरार हो गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का अभियोग भी दर्ज किया गया था।

शनिवार तड़के करेटी तिराहे के पास मानिकपुर पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, जिस पर अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

मंत्री दयाशंकर सिंह - भाजपा सरकार ने नारी शक्ति के सम्मान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नारी शक्ति के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आज प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित वातावरण में आगे बढ़ रही हैं। दयाशंकर सिंह शुक्रवार को प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के रस्तीपुर स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों में महिलाओं के सम्मान को लगातार ठेस पहुंची, जबकि भाजपा सरकार "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। भाजपा ने सदैव महिलाओं को नेतृत्व के अवसर दिए हैं, जबकि विपक्षी दलों ने केवल वोट बैंक की राजनीति की।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा ने महिलाओं के मुद्दों को कभी गंभीरता से नहीं लिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं निवर्तमान विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिला जन आक्रोश अभियान के माध्यम से उन शक्तियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है, जो नारी शक्ति के सम्मान के विरुद्ध कार्य करती हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के संकल्प को दोहराया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

प्रतापगढ़ : पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कर्मी की तलाश तेज, दो सिपाही निलंबित
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस अभिरक्षा से फरार यौन शोषण के आरोपी की तलाश में पुलिस ने दो टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है। वहीं, लापरवाही बरतने के आरोप में सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मानिकपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका के साथ उसके पिता के एक दोस्त द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आया था। इस संबंध में पुलिस ने थाना कुंडा क्षेत्र के रहवई निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को आरोपी को डीएनए जांच के लिए प्रयागराज ले जाया गया था।

इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वह मंगलवार शाम करीब छह बजे पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भुकर ने बुधवार देर रात सुरक्षा में तैनात सिपाही मदन शर्मा और अनुज कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।