pratapgarh police - Amrit Vichar

प्रतापगढ़ : दलित युवती का पेड़ से लटकता मिला शव, ग्रामीणों ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अनुसूचित जाति (दलित) की एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी-पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि मानिकपुर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति की 19 वर्षीय बेटी शनिवार रात खाना खाने के बाद सोने चली गई थी तथा रविवार सुबह उसका शव घर से करीब 400 मीटर दूर बाग में पेड़ पर लटका मिला।

राय ने बताया कि घटनास्थल से 50 मीटर दूर उसकी चप्पल और अंत:वस्त्र मिले एवं शरीर पर चोट के निशान भी हैं। एएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। ग्रामीणों का कहना है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर सुसंगत धाराएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

प्रतापगढ़ : पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कर्मी की तलाश तेज, दो सिपाही निलंबित
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस अभिरक्षा से फरार यौन शोषण के आरोपी की तलाश में पुलिस ने दो टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है। वहीं, लापरवाही बरतने के आरोप में सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मानिकपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका के साथ उसके पिता के एक दोस्त द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आया था। इस संबंध में पुलिस ने थाना कुंडा क्षेत्र के रहवई निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को आरोपी को डीएनए जांच के लिए प्रयागराज ले जाया गया था।

इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वह मंगलवार शाम करीब छह बजे पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भुकर ने बुधवार देर रात सुरक्षा में तैनात सिपाही मदन शर्मा और अनुज कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

प्रतापगढ़: घर में मिला खून से लथपथ मां-बेटे का शव, इलाके में सनसनी
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला और उसके बेटे के शव मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सोमवार को बताया कि पारा हमीदपुर गांव में स्थित एक मकान में खून से लथपथ दो लोगों के शव मिले हैं, जिनकी रविवार को धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान शिवपत्ति मौर्य (40 ) और अयान (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पति दिनेश कामकाज के सिलसिले में बाहर रहता है, सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने शवों को देखने के बाद गांववालों को सूचित किया। ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर साक्ष्य इकट्ठे किए। पुलिस ने बताया कि दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं।

नहर में नहाते समय डूबीं तीन किशोरियां, राहत- बचाव कार्य जारी
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से साठ किलोमीटर दूर संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र में खानवारी गांव के पास शारदा सहायक नहर में बृहस्पतिवार दोपहर नहाते समय तीन किशोरियां डूब गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि खनवारी ग्राम पंचायत के डंडिया गांव निवासी राम नरेश की बेटी आंचल (14), रिया (12) और अनिल पटेल की बेटी मोहनी (12) शारदा सहायक नहर में नहाने गई थीं, उसी बीच अचानक गहरे पानी में जाने से वे डूब गईं। राय के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंच गयी है तथा अग्निशमन दल को बुलाया गया है, जो बचाव एवं राहत कार्य में जुटा है।

प्रतापगढ़ पुलिस ने कुर्क की शातिर अपराधी मस्सन 1.25 करोड़ की संपत्ति, गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर अपराधी मस्सन की करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश गुरुवार को जारी किया गया है। कुर्क की गई संपत्तियों में आरोपी की कृषि एवं आवासीय भूमि सहित कुल छह अचल संपत्तियां शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत की गई है। जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ द्वारा पारित आदेश के तहत अभियुक्त मस्सन की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया गया कि मस्सन निवासी ग्राम आममऊ ककरहा, थाना अन्तू, जनपद प्रतापगढ़ का शातिर अपराधी है और थाना कोतवाली नगर का गैंगस्टर अभियुक्त भी है। उसके विरुद्ध जनपद में गैंगस्टर एक्ट के अलावा हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कुल 12 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध में लिप्त अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

प्रतापगढ़ : शिशु गृह से 5 माह का बच्चा चोरी, मची खलबली
प्रतापगढ़, अमृत विचार। शिशु गृह शुकुलपुर से छह माह का एक बच्चा हो चोरी हो गया। पता चलने पर वहां खलबली मच गई। नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम बच्चे और आरोपी का पता लगाने में जुट गई है। यह मामला शुक्रवार भोर बताया गया,जबकि प्रकाश में दोपहर बाद आ सका।  संस्थान और पुलिस ने इस प्रकरण को छिपाए रखा था।

नगर कोतवाली अंतर्गत शहर के सिविल लाइन के बगल शुकुलपुर मुहल्ला है। यहां पर बाबा राम उदित सेवा संस्थान द्वारा शिशु गृह संचालित है। यहां पर सात बच्चे थे। पांच माह के एक शिशु (बालक) को लेकर अज्ञात व्यक्ति शुक्रवार भोर में करीब साढ़े तीन बजे छत के रास्ते भाग निकला। छत के दरवाजे का ताला खुला हुआ था।

इसकी जानकारी होने पर संस्थान के संचालक कमलाकांत शुक्ला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली के अलावा पुलिस की अन्य टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि एक पखवाड़े से एक महिला यहां पर सेवादार के रूप में काम कर रही थी। उसी की भूमिका संदिग्ध लग रही है।

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। संस्थान के संचालक कमलाकांत शुक्ला ने उक्त महिला रीना और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है। एसपी के3 निर्देश पर पुलिस टीम बच्चे के पड़ताल में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया  कि आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रतापगढ़ : प्राइमरी शिक्षक बताकर युवती को शादी का झांसा देकर की ठगी, पुलिस ने दबोचा
कोहड़ौर/प्रतापगढ़, अमृत विचार। स्वयं को प्राइमरी में शिक्षक बताने के बाद शादी का झांसा देकर युवती से ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह जनपद अमेठी के रामगंज के रामपुर का रहने वाला महेश यादव बताया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से 24 नवंबर को बाइक सवार ने रास्ता पूछा। इलाके से अनजान होने की बात कहकर उसने युवती को लिफ्ट भी दे दिया।

रास्ते में खुद को प्राइमरी स्कूल का शिक्षक बताकर मोबाइल नम्बर ले लिया। उनकी बातचीत होने लगी और घरवालों ने बातचीत के बाद शादी भी तय कर दी। दिसंबर में युवक ने अपना फोन खराब होने की बात कहकर युवती को कोहड़ौर बाजार बुलाया। युवती का मोबाइल लेकर नया मोबाइल फाइनेंस करवा लिया। कुछ दिनों बाद युवक ने मामा की बीमारी का बहाना बनाकर युवती और उसके परिजनों से 33 हजार रुपये भी ले लिया। हफ्ते भर बाद युवती के पास फोन कर कहा गया कि वह अनिल सरोज का पिता बोल रहा है।

अनिल की दुर्घटना में मौत हो गई है। उसके अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये भेजिए। युवती ने आवाज पहचान लिया वह अनिल ही बोल रहा था। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। ठगी का अहसास होने पर युवती ने रविवार को थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। कोहड़ौर एसओ धनंजय राय ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

प्रतापगढ़ः दुष्कर्म का फरार आरोपी फिर गिरफ्तार, लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी निलंबित
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने हिरासत से फरार एक अपराधी को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्वी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र लाल ने बताया कि थाना नगर कोतवाली पुलिस व स्पेशल टीम ने 24 दिसंबर की सुबह मेडिकल कालेज से इलाज के दौरान चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी जावेद उर्फ़ चाँद बाबू (28) को आज़ाद नगर मैदान से 28 और 29 दिसंबर की मध्य रात्रि को गिरफ्तार कर लिया है।

लाल ने बताया कि थाना कोतवाली पट्टी क्षेत्र के उडैयाडीह बाज़ार में 20 दिसंबर की देर शाम बाज़ार की रहने वाली दस वर्षीय एक बालिका के साथ जावेद उर्फ़ चाँद बाबू ने दुष्कर्म का प्रयास किया था, जिसके संबंध में आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना कोतवाली पट्टी पुलिस ने वांछित की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर 23 दिसंबर की रात क्षेत्र के आमापुर मोड़ से मुठभेड़ के दौरान जावेद उर्फ़ चाँद बाबू को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमँचा कारतूस बरामद किया। पैर में गोली लगने से घायल होने के कारण उसको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान वह चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी जावेद के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

एएसपी शैलेन्द्र लाल ने शनिवार को बताया था कि जावेद की निगरानी के लिए पुलिस उपनिरीक्षक केशव प्रसाद, कांस्टेबल विनोद सिंह, आदर्श यादव व गुलशन कुमार सहित चार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि उसी दिन आरोपी जावेद उर्फ़ चांद बाबू पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि थाना नगर कोतवाली पुलिस ने थाना कोतवाली पट्टी प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही की तहरीर पर शुक्रवार को फरार आरोपी जावेद उर्फ चांद बाबू, पुलिस उपनिरीक्षक केशव प्रसाद, कांस्टेबल विनोद सिंह, आदर्श यादव व गुलशन कुमार सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Pratapgarh News: आरोपी हिरासत से फरार, चार पुलिसकर्मियों सहित पांच के खिलाफ FIR दर्ज
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के एक आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पूर्वी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र लाल ने शनिवार को बताया कि थाना कोतवाली पट्टी क्षेत्र के एक इलाके में 20 दिसंबर की शाम दस वर्षीय एक बालिका के साथ जावेद उर्फ चांद बाबू (28) ने दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसके संबंध में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 23 और 24 दिसंबर की दरमियानी रात क्षेत्र के आमापुर मोड़ के निकट एक मुठभेड़ में जावेद को पैर में उसके गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार करके उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि जावेद की निगरानी के लिए पुलिस उपनिरीक्षक केशव प्रसाद, कांस्टेबल विनोद सिंह, आदर्श यादव व गुलशन कुमार सहित चार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि उसी दिन आरोपी जावेद उर्फ़ चांद बाबू पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

एएसपी ने बताया कि थाना नगर कोतवाली पुलिस ने थाना कोतवाली पट्टी प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही की तहरीर पर शुक्रवार को फरार आरोपी जावेद उर्फ चांद बाबू, पुलिस उपनिरीक्षक केशव प्रसाद, कांस्टेबल विनोद सिंह, आदर्श यादव व गुलशन कुमार सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रतापगढ़ : न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस प्रमुख ने किया प्रतापगढ़ जेल का निरीक्षण
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के जिला न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय ने सोमवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर जिला कारागार परिसर में ''औषधि वाटिका स्थल'' का शुभारम्भ जिला न्यायाधीश ने फीता काटकर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया। जिला कारागार में सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण किया गया और पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता को देखा गया। कारागार में स्थापित आंवला प्रसंस्करण केन्द्र का निरीक्षण किया गया जिसमें बंदियों द्वारा निर्मित आंवला उत्पाद, आंवला जूस, आंवला अचार, आंवला मुरब्बा, आंवला बर्फी इत्यादि का अवलोकन किया गया।

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले में 82 लाख का मादक पदार्थ बरामद
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस रिमाण्ड के दौरान थाना मानिकपुर की पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर शनिवार देर शाम 3.680 किलोग्राम नाजायज गांजा, 11.540 किलोग्राम नाजायज भांग, 272 ग्राम नाजायज स्मैक (हेरोइन) एवं 10 ग्राम नाजायज एम.डी. की बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 82 लाख रुपये है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना मानिकपुर पर दर्ज मामले में अभियुक्त राजेश मिश्रा एवं दीपक मिश्रा से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने लालाबाजार स्थित सोनू सिंह की मार्केट में एक कमरे से और बर्वालिया स्थित प्लाट में की झाड़ियों में छिपा कर रखे गये मादक पदार्थो की बरामदगी की। पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लिये गये लिये तस्करो का आपराधिक इतिहास है।अभियुक्त राजेश मिश्रा पर प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न थानो में 19 और अभियुक्त दीपक मिश्रा पर चार आपराधिक मुक़दमे दर्ज है।

प्रतापगढ़ : जाली दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे चार शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले की महेशगंज थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति के आरोप में चार शिक्षकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी वृजनंदन राय ने शनिवार को बताया कि थाना महेशगंज स्थित शांभवी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितामनपुर पटना की प्रबंधक कलावती पाण्डेय ने शुक्रवार को तहरीर दी कि विद्यालय के प्रधानाचार्य पद से 2021 में सेवानिवृत्त होने से पहले हरिश्चन्दर शुक्ला ने 2017 में प्रबंधक का फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज के सहारे अपने बेटे शक्ति प्रकाश और अपनी परिचितों नंदनी देवी एवं खुशबू की सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति की थी।

कलावती ने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्ति के बाद शुक्ला ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपने बेटे को 2021 में विद्यालय का प्रधानाचार्य बना दिया। राय ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधानाचार्य हरिश्चन्दर शुक्ला, शक्ति प्रकाश, नंदनी देवी एवं खुशबू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।