Mathura News - Amrit Vichar

ग्रेटर नोएडा न्यूज: यमुना एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक राजेश चौधरी की एस्कॉर्ट गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, एक पुलिसकर्मी की मौत, तीन घायल
गौतम बुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा, अमृत विचार। मथुरा की मांट विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश चौधरी की एस्कॉर्ट गाड़ी रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। नोएडा क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट की ओर जाते समय तेज रफ्तार डंपर ने एस्कॉर्ट वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एस्कॉर्ट में सवार थे चार पुलिसकर्मी

पुलिस के अनुसार, विधायक राजेश चौधरी के काफिले के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी में चार पुलिसकर्मी सवार थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक पीछे से आए डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एस्कॉर्ट वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

एक जवान की मौत

दुर्घटना में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह यादव की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र सिंह यादव पुलिस लाइन्स मथुरा में तैनात थे। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

विधायक सुरक्षित

हादसे के समय भाजपा विधायक राजेश चौधरी का वाहन एस्कॉर्ट गाड़ी के आगे चल रहा था। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

डंपर चालक की तलाश

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस डंपर चालक और वाहन की पहचान में जुटी है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:- Census 2027: प्रयागराज में जनगणना का पहला चरण पूरा, 12.12 लाख मकान और 71 लाख से ज्यादा आबादी का अनुमान

मथुरा में रफ्तार का कहर : दिल्ली-आगरा हाइवे पर ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक और उसके साथी की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। छाता क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भूषण वर्मा ने बताया कि दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर नरी-सेमरी गांव के फ्लाईओवर के नीचे वृंदावन में ईंटें पहुंचाकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर चालक विष्णु (30) व उसका साथी अंसार (24) ट्रैक्टर से गिर गए और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थानांतरित कर दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया हालांकि ट्रक के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।

"डीएम साहब! कागजों में मार दिया, मैं जिंदा हूँ..." सीतापुर में 14 बीघा जमीन के लिए भटक रहा किसान
रामपुर, मथुरा / सीतापुर, अमृत विचार: जिले के गांजरी इलाके की कुछ अलग ही तस्वीर है। यहां कागजों के खेल किसान और आमजन परेशान हैं। कुछ ऐसा ही मामला एक किसान से जुड़ा हुआ है। जिसे कागजों में मुर्दा दिखा दिया गया है। तहसील प्रशासन के चक्कर लगाने वाले किसान ने परेशान होकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। मामला महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्र के दुर्गापुर गांव से जुड़ा हुआ है।

महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के दुर्गापुर मजरा हरिहरपुर निवासी परसराम पुत्र पराग के मुताबिक, उनके पिता पराग की मृत्यु के बाद करीब 28 बीघा पैतृक भूमि का बंटवारा हुआ। बहन के विवाह के बाद भूमि का बराबर-बराबर विभाजन किया गया। किसान का दावा है कि इसे कागजों पर लाते-लाते प्रशासनिक कर्मियों ने उसे ही मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि उसके हिस्से में लगभग 14 बीघा भूमि है, जिस पर उसका अधिकार है। लेकिन अभिलेखों में हेरफेर करते हुए उसे मृत दिखाने से वो भूमि का लाभ नहीं ले पा रहा। तहसील प्रशासन में एसडीएम, तहसीलदार से कई बार शिकायत कि मगर कहीं से कोई राहत नहीं मिली। अब आस जिलाधिकारी से है।

वरासत की प्रक्रिया लेखपाल के पोर्टल से संचालित होती है, संभवतः गाटा संख्या चिह्नित करने में तकनीकी त्रुटि हुई है। दुरुस्तीकरण की कार्रवाई जारी है और जल्द रिकॉर्ड सही कर दिया जाएगा - वीरेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक

शिकायत की जांच कराई जा रही है। यदि राजस्व अभिलेखों में किसी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता पाई जाती है तो उसे नियमानुसार ठीक कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी - अंजली सिंह, एसडीएम महमूदाबाद

Mathura News: अधिक मास में ब्रज में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 दिन में 6.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे मथुरा
ब्रज, मथुरा, अमृत विचार। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के दौरान ब्रज में श्रद्धालुओं की आस्था का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। 17 मई से 15 जून तक चले 30 दिनों के इस विशेष धार्मिक पर्व में देश-विदेश से 6.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मथुरा पहुंचे। महज एक महीने में पहुंचे भक्तों की संख्या पिछले कई वर्षों के वार्षिक आंकड़ों के करीब पहुंच गई।

परिक्रमा में रिकॉर्ड भीड़

अधिकारियों के अनुसार, सबसे ज्यादा करीब 3 करोड़ श्रद्धालुओं ने ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा की। वहीं 2.50 करोड़ से अधिक भक्तों ने गोवर्धन स्थित गिरिराज पर्वत की सात कोस परिक्रमा पूरी की। मथुरा, वृंदावन और बरसाना में भी श्रद्धालुओं का भारी सैलाब देखने को मिला। करीब 1 करोड़ भक्तों ने बरसाना पहुंचकर लाड़लीजी मंदिर में दर्शन किए।

व्यवस्थाओं की चुनौती

श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या के कारण जिला प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं पर दबाव बना रहा। इसके बावजूद पूरे अधिक मास के दौरान आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन ने लगातार निगरानी रखकर भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को संभाला।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद रावत ने बताया कि सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। परिक्रमा मार्गों पर 25 निरीक्षक, 60 उपनिरीक्षक और 350 से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए। भविष्य में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई पुलिस चौकियां और पुलिस सहायता केंद्र स्थापित करने की योजना भी बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मथुरा जेल में अब कान्हा की पोशाक और मुकुट के साथ बनेंगी सुंदर मालाएं, महिला बंदियों को मिली ट्रेनिंग

मथुरा जेल में अब कान्हा की पोशाक और मुकुट के साथ बनेंगी सुंदर मालाएं, महिला बंदियों को मिली ट्रेनिंग
मथुरा। मथुरा जिला कारागार में अब भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक और मुकुट के साथ-साथ उनके गले की सुंदर मालाएं भी तैयार होंगी। खजनी वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से पिछले एक हफ्ते से महिला बंदियों को इसके लिए ट्रेनिंग दी जा रही थी। जेल में बंद महिला कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को निखारने के लिए गुरुवार को इस नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई।

जिला जज, डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन

गुरुवार को जिला जज विकास कुमार, जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर महिला बैरक में माला बनाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। जेल में बंद कैदियों से मिलने आने वाले उनके परिजनों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

परिजनों की सुविधा के लिए जेल के बाहर खुली 'हेल्प डेस्क'

जिला जज ने जेल के बाहर विशेष रूप से बनाई गई 'हेल्प डेस्क' का भी उद्घाटन किया। यह हेल्प डेस्क मुलाकात के लिए आने वाले लोगों की प्रक्रिया को आसान बनाने और उनकी सहायता के लिए काम करेगी। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।

इस मौके पर अपर जिला जज राम कुमार पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन दीक्षित, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह मौजूद रहीं। वहीं जेल प्रशासन की ओर से जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग, चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र पाल सिंह सोलंकी, जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह और डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

इस दौरान रसोई में शाम का भोजन तैयार किया जा रहा था। अधिकारियों ने वहां की साफ-सफाई पर संतोष जताया। अफसरों ने कारागार के अस्पताल का भी रुख किया। वहां भर्ती बीमार बंदियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और इलाज की व्यवस्थाएं देखीं। जेल प्रशासन का दावा है कि निरीक्षण के दौरान जेल परिसर, बैरक और अस्पताल समेत सभी संवेदनशील जगहों पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद पाई गई।

ये भी पढ़ें  :

सस्ते सोने का लालच देकर इंदौर के व्यापारी से ठगी, झांसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण केस में आशुतोष ब्रह्मचारी ने लिया यूटर्न, कहा- रामचंद्र दास के दबाव में दर्ज कराई थी झूठी शिकायत
मथुरा। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि उन्होंने सरस्वती के खिलाफ शिकायत मथुरा में स्थित देवा आश्रम के महंत रामचंद्र दास के दबाव में दर्ज कराई थी। ब्रह्मचारी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर डाले गए एक वीडियो में कहा कि दास ने उन्हें गलत रास्ता दिखाया और दबाव डालकर शंकराचार्य के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने यह भी कहा कि कई अधिकारी भी "साजिश" में शामिल थे।

रामचंद्र दास ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया : ब्रह्मचारी

ब्रह्मचारी ने वीडियो में कहा, "उन्होंने (दास ने) मेरा जीवन बर्बाद कर दिया, मुझे परेशान किया गया और दबाव डाला गया। उन्होंने मुझे ऐसा करने के लिए क्यों इस्तेमाल किया?" उन्होंने जल्द ही इस मामले में सबूत पेश करने की बात कही। ब्रह्मचारी ने कहा, "मेरे पास व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के रिकॉर्ड हैं, जिसमें उन्होंने (दास) मुझे बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ मामला कैसे दर्ज कराना है।"

रामचंद्र दास जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी और लंबे समय से करीबी सहयोगी हैं। ब्रह्मचारी भी पहले रामभद्राचार्य के सहयोगी रह चुके हैं। ब्रह्मचारी ने दास को ढोंगी और धोखेबाज बताते हुए कहा कि उन्होंने मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है कि दास ने फर्जी वसीयत बनवाकर देवा आश्रम पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा, "अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो मैं अदालत जाऊंगा।"

ब्रह्मचारी ने रामचंद्र दास पर लगाया यह गंभीर आरोप

ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि दास ने उनके गुरु रामभद्राचार्य की हत्या की साजिश रची और यदि उनके गुरु की हत्या होती है, तो उसके लिए दास जिम्मेदार होंगे। फिलहाल रामचंद्र दास या स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रतिनिधियों की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस वर्ष जनवरी में, ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और दो-तीन अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने "गुरु सेवा" के नाम पर 2025 का कुंभ मेला और 2026 का माघ मेला समेत धार्मिक आयोजनों में नाबालिगों का यौन उत्पीड़न किया।

विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया ने 21 फरवरी को प्रयागराज पुलिस को आदेश दिया कि वह यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत प्राथमिकी दर्ज करके स्वतंत्र जांच शुरू करे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 25 मार्च को, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अग्रिम जमानत दे दी थी।

(सोर्स : भाषा एजेंसी)

Mathura News : फिल्मी अंदाज में पुलिस ने पांच गोवंश कराए मुक्त, 3 गो तस्कर गिरफ्तार
मथुरा। मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के गो-तस्करों और गौरक्षकों के बीच फिल्मी अंदाज में हाईवे पर पीछा करने का मामला सामने आया। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटर तक चली इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से पांच गोवंशों को मुक्त कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए), मथुरा के सदस्य श्रेयस अपने साथियों के साथ बुधवार तड़के करीब चार बजे जैत क्षेत्र के सुनरख कट के पास मौजूद थे। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। गाड़ी की रफ्तार कम होने पर उसमें गोवंश होने की आशंका हुई। जब गौरक्षकों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने गति बढ़ाकर भागने की कोशिश की।

गौरक्षकों ने अपने निजी वाहनों से पिकअप का पीछा शुरू कर दिया और इसकी सूचना तत्काल जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। पीछा करने के दौरान छाता क्षेत्र के पास तस्करों ने कथित रूप से गौरक्षकों की गाड़ी को टक्कर मारकर उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि, वाहन में लगे सुरक्षा बम्पर के कारण कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।

गौरक्षकों को देख तस्करों ने लगाई पिकअप से छलांग

बताया गया कि पिकअप वाहन के आगे एक सैंट्रो कार चल रही थी, जो एस्कॉर्ट वाहन के रूप में काम कर रही थी और रास्ते की जानकारी उपलब्ध करा रही थी। कोसी क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पहुंचने पर अचानक पिकअप वाहन का टायर फट गया। सामने पुलिस बल और पीछे गौरक्षकों को देखकर पिकअप में सवार दो आरोपी चलती गाड़ी से कूद गए, जिससे वे घायल हो गए।

इसी दौरान सैंट्रो कार चालक ने गौरक्षकों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन कार अनियंत्रित होकर पिकअप के पिछले हिस्से से टकरा गई। कार में सवार दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिनमें से चालक गिरकर घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मुनेन्द्र सिंह और पुलिस बल ने घायलों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बरामद किए पांच गोवंश

पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी के दौरान उसमें रस्सियों से बंधे पांच गोवंश बरामद किए, जिन्हें मुक्त कर सुरक्षित संरक्षण में भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान रहीम पुत्र सब्बीर और नियाजू पुत्र सकूर, निवासी बोतलगंज, थाना पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश) तथा तालिम पुत्र सद्दीक, निवासी मडाई, थाना उटावड़, जिला पलवल (हरियाणा) के रूप में बताई।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे गोवंशों को आगरा क्षेत्र से लाकर हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले में ले जा रहे थे। मामले में अनीश नामक एक अन्य व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।

साथ ही, इस कथित संगठित गो-तस्करी गिरोह के नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों और जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद गोवंशों की चिकित्सकीय जांच कराकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Mathura News: बरसाना थाने से खनन आरोपी को छुड़ाने का मामला, वायरल वीडियो के बाद मुख्य आरोपी सूरजपाल गिरफ्तार
मथुरा। मथुरा जिले के बरसाना थाना क्षेत्र में अवैध खनन के आरोपी को थाने से छुड़ाकर ले जाने का मामला राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने और विपक्ष के हमलावर होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरजपाल को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार, बरसाना थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात कमई-कराहल मार्ग पर कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की थीं। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था, जिनमें सूरजपाल भी शामिल बताया गया। आरोप है कि देर रात एक जनप्रतिनिधि के परिजन और प्रतिनिधि के रूप में पहचान रखने वाले व्यक्ति अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ाकर ले गए।

इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था और "जीरो टॉलरेंस" नीति पर सवाल उठाए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

मामले के तूल पकड़ने के बाद बरसाना पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर सूरजपाल, लखन सिंह तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और अभद्रता करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश में कमई गांव सहित कई स्थानों पर दबिश दी।

पुलिस के अनुसार शनिवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी सूरजपाल (48) पुत्र सुघड़ सिंह निवासी कमई गांव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

साथ ही वायरल वीडियो और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जिन लोगों पर पुलिस कार्यवाही में बाधा डालने या आरोपी को छुड़ाने में भूमिका निभाने के आरोप हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, राजनीतिक प्रभाव और पुलिस कार्रवाई को लेकर बहस तेज हो गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Mathura News : कैबिनेट मंत्री के भतीजे की पुलिस से तीखी बहस! छुड़वा लिया आरोपी
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बरसाना थाने में अमृत सरोवर योजना के तहत चल रहे खुदाई कार्य से जुड़े एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद गुरुवार देर रात हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के भतीजे और  भाजपा नेता नरदेव चौधरी समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने अमृत सरोवर की खुदाई कार्य में लगे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। पुलिस का आरोप था कि उक्त व्यक्ति ने एक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की थी। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा नेता नरदेव चौधरी अपने समर्थकों के साथ देर रात बरसाना थाने पहुंच गए। बताया जाता है कि नरदेव चौधरी ने कार्यवाहक थाना प्रभारी अश्वनी कुमार से व्यक्ति को हिरासत में लेने का कारण पूछा तथा विकास कार्य में बाधा डालने पर आपत्ति जताई।

समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध

दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी बहस

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। थाने में मौजूद समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ दिया। इसके बाद वह व्यक्ति समर्थकों के साथ वहां से चला गया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस को पीछे हटना पड़ा। हालांकि इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। उधर, घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से मामले की जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारियों का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मथुरा में पारिवारिक विवाद में पत्नी को मारी गोली, फिर पति ने खुद की ले ली जान
मथुरा। मथुरा में मध्य प्रदेश के एक दंपति में हुए विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर तमंचे से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना हाईवे थाना क्षेत्र में गोवर्धन रोड स्थित सूर्यनगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात को घटी।

पहले प्रेम विवाह, फिर विवाद

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र के कंधारी गांव की पोखन (23) पिछले कुछ दिन से अपनी सहेली रागिनी के घर रह रही थी। उसने पांच साल पहले झांसी के छिबराबारी, भेल निवासी मिथुन (27) से प्रेम विवाह किया था। पुलिस के मुताबिक शादी के बाद किसी विवाद के चलते दोनों अलग रहने लगे थे। पोखन गोंडा में एक स्पा सेंटर में काम कर रही थी, जबकि मिथुन झांसी में ही काम करता था। आठ दिन पहले पोखन मथुरा आकर सहेली रागिनी के साथ रहने लगी और एक ब्यूटी पार्लर में काम शुरू कर दिया।

पारिवारिक कलह के चलते विवाद

एसपी सिटी के अनुसार, मिथुन बृहस्पतिवार को ही पत्नी को ढूंढता हुआ मथुरा पहुंचा। पुलिस ने बताया कि घर पर दोनों के बीच बातचीत हो रही थी, तभी कहासुनी शुरू हो गई। दंपति के बीच विवाद का एक मामला न्यायालय में भी लंबित था। पुलिस अधिकारी के अनुसार आशंका है कि मिथुन इसी मामले को खत्म करने के लिए पोखन पर दबाव बना रहा था, लेकिन वह नहीं मानी।

गुस्से में मारी गोली

पुलिस के मुताबिक गुस्से में आकर मिथुन ने साथ लाए तमंचे से पोखन को गोली मार दी। पोखन के गिरते ही मिथुन ने अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर खुद को भी गोली मार ली। कुछ ही पलों में दोनों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और थाना प्रभारी प्रशांत कपिल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि शुरुआती जांच में दंपति के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें  :

काशी में सिलेंडर फटने से मकान के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग, गालिया संकरी होने से दमकल को करनी पड़ी कड़ी मशक्क्त

मथुरा में 'IIT पास' ढोंगी बाबा गिरफ्तार: ऑनलाइन प्रवचन की आड़ में युवतियों को बनाता था शिकार; ब्लैकमेल कर ऐंठे पैसों से खड़ा किया 'आश्रम'
लखनऊ/ मथुरा: उत्तर प्रदेश के कान्हा की नगरी मथुरा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोवर्धन थाना क्षेत्र की पुलिस ने ऑनलाइन प्रवचन और भजन-कीर्तन के जाल में फंसाकर पढ़ी-लिखी, ऊंचे पैकेजों पर काम करने वाली युवतियों का शोषण करने वाले एक हाईप्रोफाइल फर्जी साधु को गिरफ्तार किया है।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी कोई अनपढ़ अपराधी नहीं, बल्कि आईआईटी (IIT) से पढ़ा एक मैकेनिकल इंजीनियर है। वह युवतियों को नशीला पदार्थ देकर उनके साथ दुष्कर्म करता था और फिर अश्लील वीडियो और तस्वीरें बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

छत्तीसगढ़ की छात्रा की शिकायत पर खुला 'पाप का घड़ा'

यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक पीड़िता (बीएससी नर्सिंग की छात्रा) के परिवार ने मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार को न्याय के लिए प्रार्थना-पत्र सौंपा।

जन्मदिन मनाने आई थी मथुरा

पीड़िता की बड़ी बहन मथुरा के राधाकुंड में आईओसीएल (IOCL) में इंटर्नशिप कर रही थी और वह इसी कथित साधु के मकान में किराए पर रहती थी। पीड़िता अपनी बहन के साथ जन्मदिन मनाने मथुरा आई थी।

प्रसाद के नाम पर दिया नशीला दूध

भजन-कीर्तन मंडली के बहाने आरोपी अभिषेक मिश्रा ने बड़ी बहन के जरिए पीड़िता से संपर्क बढ़ाया। 15 मई की रात आरोपी ने भगवान का प्रसाद बताकर पीड़िता को नशीला दूध पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

₹5 लाख की रंगदारी

पीड़िता जब वापस छत्तीसगढ़ पहुंची, तो आरोपी ने वीडियो कॉल कर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और ₹5 लाख की रंगदारी मांगी। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने पिता को सब बताया, जिसके बाद 25 मई को गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

20 लाख का पैकेज छोड़ बना 'अधिकार्ता नारायण दास'

पुलिस की तफ्तीश में आरोपी के बारे में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि IIT रुड़की से बीटेक: आरोपी अभिषेक मिश्रा मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है। उसने वर्ष 2021 में देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया था।

नौकरी छोड़ चुना जुर्म का रास्ता

पढ़ाई के बाद वह एक नामी कंपनी में ₹20 लाख के सालाना पैकेज पर नौकरी कर रहा था। लेकिन कुछ समय बाद उसने नौकरी छोड़ दी और पिछले तीन साल से मथुरा के राधाकुंड में वेश बदलकर रहने लगा। उसने अपना नाम 'अधिकार्ता नारायण दास' रख लिया था।

मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाली लड़कियां थीं टारगेट

पढ़ा-लिखा और अंग्रेजी का जानकार होने के कारण अभिषेक सोशल मीडिया पर ऑनलाइन प्रवचन देता था। उसका मुख्य टारगेट मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) में काम करने वालीं और B.Tech पास अमीर युवतियां होती थीं। वह उन्हें अध्यात्म के जाल में फंसाकर अपने पास बुलाता था।

गंधर्व विवाह की आड़ में 'ब्रेनवॉश' और ब्लैकमेलिंग

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस ने आरोपी को उसके राधाकुंड स्थित मकान से दबोच लिया। मौके से दो युवतियों और एक बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है।

आरोपी इन युवतियों को ब्लैकमेल कर जो मोटी रकम वसूलता था, उसी पैसे से उसने राधाकुंड में एक मकान और 'आश्रम' बना लिया था।

पुलिस को आरोपी के मोबाइल से एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। वह युवाओं का 'गंधर्व विवाह' कराता था और फिर लड़कियों का ब्रेनवॉश कर उनका शारीरिक शोषण करता था।

वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, RCB की जीत के बाद प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
मथुरा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की सफलता के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे। यहां दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। विराट और अनुष्का इससे पहले भी कई बार वृंदावन स्थित आश्रम में दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।

सुबह 4 बजे महाराज के मिले विराट-अनुष्का

जानकारी के अनुसार, दोनों सुबह आगरा हवाई अड्डे से सीधे वृंदावन पहुंचे। इन दिनों पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रेमानंद महाराज सार्वजनिक कार्यक्रमों और नियमित मुलाकातों से दूर एकांतवास में हैं। हाल के दिनों में भी उनके एकांतवास की जानकारी सामने आई थी। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने सुबह करीब चार बजे यमुना तट स्थित कुटिया में पहुंचकर प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की।

गले में तुलसी, माथे पर तिलक

इस दौरान दोनों साधारण वेशभूषा में, गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक लगाए हुए दिखाई दिए। उन्होंने संत के साथ आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद दंपति उनके गुरुदेव श्री हित गौरंगी शरण महाराज (दादा गुरु) के आश्रम भी पहुंचे। वहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वृंदावन से विशेष आध्यात्मिक जुड़ाव रहा है।

समय समय पर दोनों दर्शन के लिए पहुंचते है आश्रम

दोनों समय-समय पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचकर आशीर्वाद लेते रहे हैं और कई बार उनकी यात्राओं के वीडियो तथा तस्वीरें भी चर्चा में रही हैं। आरसीबी की उपलब्धियों और व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम के बीच विराट का यह आध्यात्मिक दौरा एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशंसकों के बीच इसे सफलता के बाद संतों और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें  :

Mau Encounter: मुठभेड़ में दबोचा गया किडनैपिंग का आरोपी दानिश, नाबालिग लड़की को पुलिस ने पहले ही किया था सकुशल बरामद