बहा - Amrit Vichar

हल्द्वानी: भोड़िया नाले में बहा बुजुर्ग लापता, 60 घंटे बाद मिला सिर्फ छाता
हल्द्वानी, अमृत विचार। रिश्तेदार के पीपलपानी से लौट रहे बुजुर्ग बीते शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश का शिकार हो गए। बारिश में उफनाए भोड़िया नाले में वह बह गए। दो दिन बाद नाले में उनका छाता तो मिला, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। गांव के लोगों के साथ पुलिस गौला नदी में उनकी तलाश कर रही है। हालांकि तीन दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

स्यूड़ा तोक गजार चौकी हैड़ाखान निवासी देवेंद्र सिंह सम्मल (60 वर्ष) पुत्र हर सिंह सम्मल पेशे से काश्तकार थे और यहां पत्नी राधा देवी, बेटे मनोज सिंह सम्मल व पंकज सिंह सम्मल के साथ रहते थे। देवेंद्र के छोटे भाई थान सिंह ने बताया कि बीती 11 सितंबर को वह खनस्यू के चमोली गांव गए थे। जहां उनकी पत्नी राधा की बुआ के बेटे का पीपलपानी था। उन्हें अगले दिन लौटना था, लेकिन 12 सितंबर गुरुवार से बारिश शुरू हो गई। गुरुवार को वह वहीं रुक गए, लेकिन जब बारिश नहीं रुकी तो अगले दिन शुक्रवार की सुबह पैदल ही घर के लिए निकल पड़े।

शुक्रवार को भारी बारिश की वजह से नदी और नाले उफान पर थे। भोड़िया नाले से ठीक पहले वहीं दुकान चलाने वाले दुकानदार ने उन्हें नाले की ओर जाते हुए देखा था। उसके बाद न तो वह घर पहुंचे और न ही कोई सुराग लगा। उन्हें तलाशते हुए परिजन दुकानदार तक पहुंचे तो हादसे का अंदेशा हुआ।

जिसके बाद गांव के 100 से 150 लोग उनकी तलाश में जुट गए। रविवार को पानी कम होने पर लोगों ने भोड़िया नाले में तलाश शुरू की तो सड़क से करीब सौ मीटर नीचे गौला नदी की ओर देवेंद्र का छाता मिला। तलाश के लिए खनस्यू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में कई किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा।

दो दिन बाद तलाश में जुटी खनस्यू पुलिस
देवेंद्र बीते शुक्रवार की सुबह लापता हुए। समाजसेवी टीकम सिंह बिष्ट ने बताया कि जानकारी के बाद शुक्रवार तक गांव वालों ने तलाश की और जब अनहोनी की आशंका हुई तो 14 सितंबर को पुलिस, प्रशासन को सूचना दी, लेकिन किसी ने तलाश करने की जहमत नहीं उठाई। जिसके बाद उन्होंने विधायक राम सिंह कैड़ा से मदद मांगी। विधायक के दखल के बाद रविवार को पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू हुई।

टिहरी: गांव में दवा बांटकर लौट रहा स्वास्थ्य कर्मी गधेरे के तेज बहाव में बहा
टिहरी, अमृत विचार। यहां गेंवाली गांव में दवाई बांटकर वापस लौट रहा स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी गधेरे में बह गया। एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।

बीती रात से गेंवाली गांव में अतिवृष्टि से भारी तबाही मची है। आपदा प्रभावित गांव में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने सुबह स्वास्थ्य विभाग की छह सदस्यीय टीम घनसाली से रवाना हुई। गेंवाली गांव का सड़क मार्ग टूटने के कारण विभाग की टीम छह किमी पैदल चलकर गेंवाली गांव पहुंची। गेंवाली गांव में दवाई वितरण करने के बाद शाम को टीम वापस घनसाली लौट रही थी।

इस दौरान गेंवाल गधेरे में बनी पुलिया बह जाने के कारण एसडीआरएफ ने वहां लकड़ी डालकर आवागन के लिए रास्ता बनाया हुआ है। शाम पांच बजे लगभग स्वास्थ्य विभाग की टीम गधेरे को पार कर रही थी। इसी दौरान टीम में शामिल सैला गांव निवासी खवाड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर वार्ड ब्याय के पद पर तैनात बृजमोहन (55) पुत्र सेब दास उफनते गधेरे में बह गया। बालगंगा के नायब तहसीलदार बीरम सिंह पंवार ने बताया कि अंधेरा होने के कारण रेसक्यू अभियान बंद करना पड़ा। आज फिर उसकी तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल मार्ग में रोज नई मुश्किलें...अब अस्थाई पुल बहा, पैदल मार्ग से ही किया जा रहा रेस्क्यू
रुद्रप्रयाग, अमृत विचार। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर जो पैदल पुल तैयार किया गया था वह भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश की वजह से मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन रजवार का कहना है कि आज 210 लोगों का पैदल मार्ग रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन पुल बहने से अब समस्या खड़ी हो गई है। एक तरफ मौसम खराब होने की वजह से कम विजिबिलिटी चलते हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। वहीं, विपरीत परिस्थितियों के बीच पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान जारी है।

आज केदारनाथ से 231 लोगों को सकुशल सोनप्रयाग पहुंचा दिया है जबकि 516 लोग जंगलचट्टी पहुंच गए हैं। केदारनाथ धाम में अब भी डेढ़ हजार से अधिक लोग मौजूद हैं, जिसमें कुछ यात्री शामिल हैं। वहीं, अब तक 12 हजार यात्रियों को निकाला गया है। पहले चरण में 231 लोगों को केदारनाथ से छानी कैंप पहुंचने के बाद रेस्क्यू दल के जवानों ने भूस्खलन प्रभावित लिंचोली से गौरीकुंड पहुंचाया।

अल्मोड़ा: जागेश्वर में मूसलाधार बारिश, जटागंगा में बना पैदल पुल भी बहा...जीवन अस्त व्यस्त
अल्मोड़ा, अमृत विचार। जागेश्वर क्षेत्र में बुधवार को मूसलाधार बारिश के चलते लोग दहशत में आ गए। पूरे क्षेत्र में हुई भारी बारिश से कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। जबकि जटागंगा में बना पैदल पुल भी बह गया है। वहीं, बारिश के चलते एहतियातन धौलछीना-सेराघाट मार्ग पर यातायात भी रोकना पड़ा।

बुधवार को जागेश्वर क्षेत्र में भारी बारिश हुई। बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह सड़कें मलबे से पट गई। जागेश्वर मेला क्षेत्र में भी लोग दहशत में दिखे। वहीं जटागंगा उफान पर आ गई।

लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया जिसमें लोग कहते हुए सुने जा रहे हैं कि भंडारा स्थल को जाने वाली पुल बह गई है। जबकि बारिश के चलते म्यूजियम के सामने वाली पार्किंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आरतोला जागेश्वर मार्ग में जो सड़क क्षतिग्रस्त‌ हुई थी उसे फिर नुकसान पहुंचा है। इधर, यह तेज बारिश धौलछीना और आसपास के क्षेत्रों तक हुई है, इसलिए एहतियातन धौलछीना-सेराघाट मार्ग पर यातायात भी रोकना पड़ा है।

पनुवानौला मोटर मार्ग भी प्रभावित
जागेश्वर में देर शाम मूसलाधार बारिश से पनुवानौला मोटर मार्ग में बारिश मात्रा में मलबा आ गया। जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम ने मार्ग दुरुस्त करने का काम किया। लेकिन देर शाम तक मार्ग को नहीं खोला जा सका। इधर, जिला मुख्यालय में भी देर शाम झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ा राहत मिली।

हल्द्वानी: बावन डांठ के रपटे में बहा इकलौता बेटा, गश खाकर गिरी मां
हल्द्वानी, अमृत विचार। बावन डांठ के जंगल से घर लौट रहा युवक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। अचानक पानी बढ़ने से पैर फिसला और वह पानी के साथ बहता चला गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे बाद युवक की लाश मिली तो इकलौते बेटे की मौत से मां गश खाकर गिर गई।

मल्ला फतेहपुर निवासी ललित पालीवाल (38 वर्ष) पुत्र स्व. रामदत्त पालीवाल यहां अपनी बूढ़ी मां के साथ रहता था। परिवार में मां व बेटे के सिवाय कोई नहीं था। ललित बेरोजगार था और इधर-उधर घूमता रहता था। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर ललित बावन डांठ के जंगल की ओर गया था।

दोपहर करीब साढ़े 3 बजे वह लौटा तो पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से बावन डांठ रपटे में पानी काफी बढ़ गया। ललित को लगा कि वह रपटा पार कर लेना, लेकिन जैसे ही उसने पैर आगे बढ़ाया तो फिसल गया और तेज बहाव के साथ बहने लगा। वहां खड़े लोगों ने प्रयास भी किया, लेकिन ललित को बचा नहीं सके।

आनन-फानन में वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में दमकल की टीम, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई व तहसीलदार सचिन कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

ललित की तलाश शुरू की गई और करीब आधे घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद उसे घटना स्थल से करीब 400 मीटर दूर मृत पाया गया। ललित का शव पत्थरों के बीच फंसा हुआ था। इधर, इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां अचेत हो गई। पड़ोसियों ने उन्हें किसी तरह संभाला। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हल्द्वानी: अंतिम संस्कार में गया व्यक्ति नहाने के दौरान पैर फिसलने से गौला नदी में बहा, मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति अपने पड़ोसी के अंतिम संस्कार में गया था। तभी वह नहाने के लिए गौला नदी में गया तो पैर फिसलने से बह गया। करीब सात किलोमीटर दूर राजपुरा में शव बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार क्षेत्रपाल (37 वर्ष) पुत्र मुन्नालाल प्रेमपुर लोश्ज्ञानी छड़ायल का रहने वाला था, वह यहां परचून की दुकान चलाता था। उसके पड़ोस में किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह अपने भाई के साथ रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट गया था।

उसका भाई अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट गया, लेकिन क्षेत्रपाल रिवाज को देखते हुए गौला नदी में नहाने लग गया। नहाने के दौरान उसका पैर फिसला और वह नियंत्रण खो बैठा। तेज बहाव के कारण क्षेत्रपाल गौला नदी में डूब गया। उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस ने भी क्षेत्रपाल को ढूंढना शुरू किया। क्षेत्रपाल का शव सात किलोमीटर दूर राजपुरा के पास गौला नदी में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटी हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

हल्द्वानी: 5वें दिन यहां मिला आकाश का शव...देवखड़ी नाले के उफान में बह गया था
हल्द्वानी, अमृत विचार। देवखड़ी नाले के उफान में बहे आकाश को खोजने लिए पूरा प्रशासन सहित एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें  नहर खंगाल चुकी थीं लेकिन आकाश का कहीं पता नहीं चला।

लेकिन आज आखिरकार आकाश का शव औंधे मुंह मिट्टी से सना हुआ जयपुर बीसा मोतीनगर के पास बरामद हुआ। स्थानीय महिलाएं जब जंगल की ओर जा रहीं थीं तो उन्होंने शव को पड़ा देखा, सूचना मिलने पर  मौके पर पुलिस पहुंची और परिजनों ने शव की शिनाख्त की।

आपको बतों दें कि  मूलरूप से सुभाषनगर चौपुला ओवरब्रिज बरेली उत्तर प्रदेश निवासी आकाश उर्फ नरपाल सिंह (40 वर्ष) नैनीताल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप में काम करता था और दमुवाढूंगा में पत्नी, तीन बेटियों और बहन के साथ रहता था। भारी बारिश के चलते 11 जुलाई की रात आकाश बाइक समेत देवखड़ी नाले में बह गया था। तीन दिन से लगातार तलाश के बाद चौथे दिन रविवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने नवाबी रोड और डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास नहर को खंगाला। एसटीएच तक पूरी नहर कर्वड है और इस पर यातायात का संचालन होता है। बीच-बीच में बने चैंबर को खोल कर एसडीआरएफ के जवान ऑक्सीजन मास्क के साथ नहर में उतरे। हालांकि इसके बाद भी आकाश का पता नहीं चल पाया था। वहीं चार दिन से आकाश के न मिलने पर उसके परिनजों धैर्य खोते जा रहे थे और आज आखिरकार परिजनों की उम्मीद का धागा टूट गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नहीं चल पाया मोहित का पता...
इधर भीमताल ब्लॉक के भोड़िया तोक गांव निवासी पूरन चंद का 14 वर्षीय बेटा मोहित जूनियर हाई स्कूल भोड़िया में कक्षा छह का छात्र है। रविवार की शाम करीब चार बजे वह तीन दोस्तों के साथ गौला नदी किनारे खेल रहा था। मोहित नदी में डूबा तो साथ खेल रहे तीन बच्चों ने गांव में सूचना पहुंचाई। ग्रामीणों और परिजनों भरसक मशक्कत की, लेकिन पता नहीं लगा। ग्राम प्रधान मुन्नी पलड़िया ने आनन-फानन में प्रशासन को सूचना दी, लेकिन रात आठ बजे तक भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाए।

ग्राम प्रधान मुन्नी पलड़िया ने बताया कि मोहित की एक छोटी बहन व भाई है। मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं एसडीएम नैनीताल प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना शाम करीब साढ़े छह बजे मिली। टीम को मौके पर भेज कर रेस्क्यू शुरु कराया गया। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू रोकना पड़ा। सोमवार सुबह जल्दी दोबारा रेस्क्यू शुरू कराया जाएगा। इधर, सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने अपने क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

हल्द्वानी: कालाढूंगी के पास स्टेट हाईवे का फिर बहा
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी-रामनगर के मध्य स्थित कालाढूंगी स्टेट हाईवे का एक हिस्सा गत रात बारिश से फिर बह गया। जिससे इस मार्ग पर यातायात फिलहाल कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिया का एक हिस्सा फिर टूट गया है पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है तथा उन्होंने यातायात को बंद करवा दिया है।

लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं फिलहाल इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है छोटे वाहनों की निकासी के लिए चकलुवा गांव का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन छोटी गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है अथवा पैदल ही सफर करना पड़ेगा।

ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है यहां पर स्कूल को बेलपड़ाव कालाढूंगी की ओर से एक बस से बच्चों को लाना पड़ रहा है फिर चकलुवा के पास से हल्द्वानी साइड से दूसरी बस से बच्चों को हल्द्वानी के स्कूलों में लाया जा रहा है छोड़ते समय भी दो-दो बसो का सहारा लेना पड़ रहा है।

हल्द्वानी: भारी बारिश में उफनाए नाले में बहा बाइक सवार
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीती रात भारी बारिश के चलते कलसिया और देवखड़ी नाले उफान पर आ गए। इधर जीएसटी भवन काठगोदाम में देवखड़ी नाले में एक युवक बाइक (यूपी-25 सीएल 7620) समेत बह गया। 300 मीटर आगे उसकी बाइक मिली। पुलिस, प्रशासन, नगर निगम की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई हैं। उधर कलसिया नाले के उफान पर आने पर प्रशासन और पुलिस ने नाले के किनारे बने 30 घरों को खाली कराया है। कुछ घरों में पानी के कारण दरार आने की सूचना है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक को रोकने का प्रयास भी किया गया लेकिन वह नहीं रुका और उफानाए नाले में जैसे ही उसने बाइक डाली वह बाइक समेत बह गया। वहीं बाइक के आधर पर युवक की पहचान आकाश सिंह के नाम से हुई है। जो एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं जबकि वर्तमान में उसकी पत्नी गर्भवती है।

चंपावत: क्वारला नदी के उफान पर आने से बेलखेत का झूला पुल बहा, 5 हजार की आबादी का संपर्क कटा
चंपावत, अमृत विचार। पूरे प्रदेश में बारिश का कहर अब बढ़ता ही जा रहा है, चंपावत में भी भारी बारिश के चलते क्वारला नदी के उफान पर आने से बेलखेत का झूला पुल नदी के तेज बहाव में बह गया। झूला पुल टूटने से पांच हजार की आबादी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। लोगों को पुल के टूटने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बजौन गांव को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क भी भारी बारिश के कारण धंस गई। इसके साथ ही बनबसा के देवीपुरा पंतर फार्म के तीन परिवारों पर बारिश के कारण खतरा हो गया है। मकान में जलभराव होने के कारण उन्होंने छत पर बने एक कमरे में शरण ली है।

वहीं दूसरी ओर बिजली गुल होने के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण चंपावत, बनबसा, लोहाघाट और टनकपुर की बिजली गायब है। करीब दस घंटे से से लोग अंधेरे में रह रहे हैं।

अल्मोड़ा: स्याल्दे की विनोद नदी में बहा व्यापारी, शव बरामद
अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के स्याल्दे विकास खंड में रविवार की देर शाम विनोद नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से एक व्यापारी की मौत हो गई है। सोमवार को व्यापारी  का शव केदार पुल के पास से बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्याल्दे विकास खंड के कैहड़गांव निवासी चंदन राम (55) पुत्र खीमराम स्याल्दे में टेलर की दुकान चलाते थे। रविवार की देर शाम वह दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में वह विनोद नदी को पार करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन नदी का बहाव काफी तेज होने के कारण नदी के बीच में उनका पांव फिसल गया और वह नदी में बह गए।

देर रात तक घर ना पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उनकी काफी खोजबीन की। लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने भिकियासैंण से लगे केदार पुल के पास नदी में एक शव पड़ा देखा। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

जिसके बाद देघाट थाने के एसआई देवेंद्र सामंत, गणेश राणा, सुरेंद्र कुमार, मनोज पांडे, व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कैहड़गांव निवासी चंदन राम के रूप में की गई। पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों के आने के बाद पंचनामे की कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अचानक हुए इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। विधायक प्रतिनिधि हरी राम आर्या सोमवार को मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। एसआई सामंत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: युवक की कनपटी पर सटा दिया तमंचा, मिस हुआ फायर

Yamunotri Dham: यमुनोत्री के दर्शन कर लौट रहा बुजुर्ग नदी में बहा
उत्तरकाशी, अमृत विचार। उत्तरकाशी जिले में मंगलवार सुबह एक महाराष्ट्र के बुजुर्ग यमुना नदी में बह गए। बताया जा रहा है कि वृद्ध यमुनोत्री धाम से दर्शन करके लौट रहे थे। एसडीआरएफ ने तीन घंटे की खोज के बाद यात्री का शव घटनास्थल से एक किमी दूर खरादी झूला पुल के पास से बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय बुजुर्ग यमुनोत्री हाईवे पर किसाला गांव के पास घटाडी तोक में एक होटल में रुके थे। तड़के वह यमुना नदी तट पर पूजा अर्चना करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह बह गए।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। एसडीएम मुकेश रमोला ने कहा कि तीन घंटे से सर्च अभियान के बाद शव बरामद हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Chamba Landslide: टैक्सी स्टैंड भूस्खलन में एक बच्ची समेत मलबे की चपेट में आए 5 लोग