bulldozer run - Amrit Vichar

Rampur: बिलासपुर में दो मजारों पर चला बुलडोजर...सड़क चौड़ीकरण में बन रहे थे बाधा
बिलासपुर, अमृत विचार। प्रशासन ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दोनों दरगाहों को बुलडोजरों से जमींदोज करवा दिया। इस दौरान हाईवे को दोनों तरफ से बंद रखा गया और भारी फोर्स तैनात रही। देर रात में हुईं तैयारियों के बाद अचानक किए गए इन दोनों ध्वस्तीकरणों का आम नागरिकों को तब पता चला, जब वह सोकर उठे।

देर रात करीब तीन बजे नगरीय हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित हजरत सादिक शाह मियां की दरगाह के सामने दो जेसीबी व खाली डंपर लाकर खड़े किए गए।

इसके बाद मुख्य चौराहे व केमरी तिराहे पर यातायात रोक दिया गया और फोर्स तैनात हो गई। तड़के चार बजे बुलडोजरों ने दरगाह को ध्वस्त कर दिया। सड़क पर फैले मलबे को डंपरों में भर दिया गया। इसके तुरंत बाद मुख्य चौराहे से लेकर अहरो तिराहे वाले हिस्से का यातायात रोका गया और विशारदनगर स्थित हजरत साहू शाह मियां की दरगाह पर बुलडोजर चलाया गया। यहां भी मलबे को डंपर में भरवाकर सड़क साफ करा दी गई।

इस कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव गंगवार, नायब तहसीलदार अंकुर अंतल व कोतवाल जीत सिंह सहित राजस्व, पीडब्ल्यूडी व पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। निकट थानों की फोर्स भी तैनात की गई थी। हाल ही में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर के भीतर से गुजर रहे आंतरिक हाईवे के चौड़ीकरण के लिए शासन से करोड़ों का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था।

चौड़ीकरण के लिए सड़क की जद में आ रहे निर्माणों पर 'लाल निशान' लगाए गए थे। चिन्हित स्थानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है।पीडब्ल्यूडी के एई राजीव गंगवार ने बताया कि चिन्हीकरण के अनुसार दोनों दरगाहों को हटाने का निर्णय लिया गया था। अन्य चिन्हित स्थानों के बारे में उनका कहना था कि जैसा निर्णय होगा, वैसी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि यह पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई है। प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहा है।

Bareilly: BDA ने चार अवैध कॉलोनियां कीं ध्वस्त...दो अवैध निर्माण भी किए सील
बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज के बाद बीडीए की कार्रवाई बुधवार को कैंट इलाके में हुई। टीम ने अवैध रूप से विकसित की जा रहीं चार कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया और दो अवैध निर्माण भी सील किए।

बीडीए के सहायक अभियंता गजेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि कैंट के नकटिया में सद्दाम की ओर से लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क, नाली और चहारदीवारी आदि का कार्य किया जा रहा था जिसको बीडीए ने ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही नकटिया में ही ओम पाल की ओर से भी लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के कॉलोनी बसाने की तैयारी को लेकर भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क, नाली, साइट ऑफिस का निर्माण किया जा रहा था।

इसके अलावा बुद्धवा द्वारा नकटिया में लगभग 3 बीघा क्षेत्रफल में भी अवैध रूप से कॉलोनी बसाने को लेकर कार्य किए जा रहे थे। नूर हसन भी नकटिया में लगभग 4 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी बसा रहा था। बीडीए की टीम ने चारों अवैध कॉलोनियों के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। वहीं पीलीभीत रोड पर गांव मुड़िया अहमद नगर में साक्षी ने लगभग 105 वर्ग मीटर में चहारदीवारी कराते हुए और मठ लक्ष्मीपुर में भूनेश गंगवार 150 वर्ग मीटर में आवासीय निर्माण करा रहे थे। इन दोनों निर्माण को सील कर दिया गया है।

मुरादाबाद: हंगामे के बीच दिल्ली रोड पर निगम की टीम ने हटवाया अतिक्रमण, जैन कार वर्ल्ड सीज
मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने शनिवार को दिल्ली रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। कई वाशिंग सेंटर और बाइक व कार रिपेयरिंग करने वाले अवैध दुकानों को निगम की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। नियमों के घोर उल्लंघन पर टीम ने जैन कार वर्ल्ड को सीज कर दिया। वहीं एक वॉशिंग सेंटर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना टीम ने लगाया।

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार के नेतृत्व में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने दिल्ली रोड पर सड़क की पटरियों व नाले पर किए निर्माण के अलावा अवैध रुप से संचालित वॉशिंग सेंटर और कार व बाइक रिपेयरिंग सेंटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम के कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं व पुरुषों ने हंगामा कर दिया। टीम के कार्य में हंगामे के चलते रुकावट आई। इस पर अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम के प्रवर्तन दल के सदस्यों ने मझोला थाने के प्रभारी निरीक्षक के मोबाइल नंबर पर कार्रवाई व हंगामे के चलते कार्य प्रभावित होने के फोटो और वीडियो भेजा। इसके बाद पुलिस के पहुंचने पर हंगामा करने वालों को खदेड़ा गया।

टीम ने अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघन के चलते जैन कार वर्ल्ड प्रतिष्ठान को सीज कर दिया। इसके अलावा मदन हास्पिटल के पास संचालित एक वॉशिंग सेंटर पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही निर्माण को भी हटाया। टीम ने कार्रवाई के दौरान तीन कार व तीन बाइक जब्त कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि कार्रवाई के दौरान हंगामा करने वालों के खिलाफ मझोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा गया है। मझोला थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर पर कार्रवाई की फोटो व वीडियो भी भेजी गई है।

ये भी पढ़ें-मुरादाबाद: पतंग में डोर की जगह बंधा था तार...करंट लगने से झुलसा बालक

बरेली : गौ-तस्करी के आरोपी जुबैर के मकान पर चला बीडीए का बुलडोजर
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में गौ-तस्करी के आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने जुबैर के मकान पर बुलडोजर चला दिया है। बीडीए ने बिना नक्शा के भवन बनाने के चलते ये ध्वस्तीकरण कार्रवाई की है। बुधवार को बीडीए के अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और आरोपी के मकान पर एक्शन शुरू कर दिया।

सैटेलाइट-शहामतगंज मार्ग पर एक प्रेस के नजदीक आरोपी जुबैन का मकान है। जुबैर पर गौ-तस्करी का आरोप है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज है। पुलिस से बचने के लिए वह अपने परिवार समेत फरार बताया जा रहा है।

पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जुबैर की कुंडली खंगालने के दौरान पता चला कि उसने बिना नक्शा पास कराए मकान बनवाया है। बीडीए ने जांच के बाद नोटिस जारी किया और अब उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है।

दोपहर को बीडीए की टीम भारी पुलिस बल के साथ जुबैर के मकान पर पहुंची और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। इससे इलाके में हलचल मच गई।  सनद रहे कि बरेली में प्रतिबंधित पशु और मादक पदार्थों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। तब, जब पुलिस आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई कर रही है। आए दिन तस्कर यहां पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद उनके हौसले पस्त नहीं पड़ रहे और वे तस्करी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

मादक पदार्थ तस्करों की बात करें तो फतेहगंज पचिश्मी समेत जिले के कई इलाकों में तस्करों के अवैध निर्माण तोड़े जा चुके हैं। उनकी करोड़ों की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। और कार्रवाई का ये सिलसिला अभी भी जारी है।

अमरोहा: बिना नक्शा पास कराए बस रही थी अवैध कॉलोनी...MDA ने चला दिया बुलडोजर
गजरौला,अमृत विचार। अवैध प्लाटिंग पर बुधवार को एमडीए का बुलडोजर चला। प्लाटिंग करने वालों ने विरोध किया लेकिन पुलिस की कार्रवाई की चेतावनी के बाद उन्होंने विरोध बंद कर दिया।

गजरौला में कई स्थानों पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। बीते दिनों भी एमडीए की टीम अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया था। बुधवार को एमडीए की टीम ने क्षेत्र के सादुल्लेपुर रोड पर एक भाजपा नेता द्वारा की जा रही प्लाटिंग पर पहुंची व बुलडोजर चलवाया।

प्लाटिंग करने वाले लोग मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। एमडीए अधिकारियों के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। एमडीए के अधिकारी योगेश गुप्ता ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए ही अवैध तरीके से प्लाटिंग कर दी गई थी। नोटिस भी भिजवाया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद बुल्डोजर से प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया है।

रामपुर: पहाड़ी गेट पर 15 दुकानों पर चला बुलडोजर...सरकारी जमीन पर किया था अवैध निर्माण
रामपुर, अमृत विचार। नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार को पहाड़ी गेट क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनीं 15 दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। ध्वस्तीकरण के दौरान किसी भी तरह के विरोध से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

करीब तीन दिन पहले नगर पालिका की टीम ने पहाड़ी गेट क्षेत्र में बनी दुकानों का सर्वेक्षण किया था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ये सभी दुकानें सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थीं। सर्वे के बाद पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए लोगों को दुकानें खुद खाली करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही दुकानों पर लाल निशान लगाकर चेतावनी दी गई थी।

दुकानदारों ने पालिका के निर्देश का पालन करते हुए समय रहते अपनी दुकानों को खाली कर दिया। गुरुवार सुबह पालिका की टीम जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची और 15 अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। पालिका प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

पालिका अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर की सुंदरता एवं सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

रामपुर: शाहबाद में बुलडोजर गरजा...सरकारी जमीन पर बनी आठ दुकानों को किया ध्वस्त
शाहबाद, अमृतविचार। बुधवार को नगर में रामलीला मैदान के सामने बनी आठ दुकानों पर प्रशासन का कहर बरपा। पुलिस की मौजूदगी में सरकारी भूमि पर बनी आठ दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

नगर में रामलीला मैदान के सामने सालों पुरानी दुकानें बनी हैं। जांच में हलका लेखपाल ने इन दुकानों को अवैध करार दिया था। इसके बाद लेखपाल ने नगर पंचायत की ओर से धारा 67 के अंतर्गत तहसीलदार कोर्ट में बेदखली का मुकदमा कायम कराया था। लेखपाल के मुताबिक यह दुकानें सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई थीं। कुछ ही जमीन निजी थी। बुधवार को मुकदमा जीतने के बाद नगर पंचायत ने दुकानदारों को दुकाने खाली करने के निर्देश दिए। इसके बाद तहसील प्रशासन और पुलिस की मदद से दुकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

बुधवार को प्रशासन की ओर से दुकानदारों को दुकान खाली करने के निर्देश दिए गए। जिससे दुकानदारों के होश उड़ गए। दुकानदार दुखी मन से दुकानें खाली करने में जुट गए। साथ ही दुकानदारों ने चारों तरफ नेताओं को फोन घुमाना शुरू कर दिया कि किसी तरह उनकी दुकानें बच जाएं। यहां तक कि वह एक भाजपा नेता को लेकर तहसीलदार के पास पहुंचे, लेकिन किसी भी सिफारिश काम नहीं आ सकी और दुकानों को जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया।

दुकानदार अजय कुमार गुप्ता के मुताबिक वह इस दुकान में बीते चालीस साल से किरायेदार थे। उस दौरान पगड़ी के तौर पर राजेश गुप्ता को पांच लाख रुपए दिए थे। इसके बाद से लगातार किराया भी दते आ रहे थे। आरोप है कि इस बीच प्रशासन की मिलीभगत से दुकानों में ताले डाल दिए गए। दुकानदार ने मांग की है कि दुकान पर मालिकाना हक जताने वाले व्यक्ति को पगड़ी और किराए के रूप में दी गई  रकम वापस दिलाई जाए।

तहसीलदार शाहबाद राकेश चंद्रा ने बताया कि यह दुकानें बंजर भूमि पर बनाई गईं थीं। हलका लेखपाल ने नगर पंचायत की ओर से हमारी कोर्ट में मुकदमा कायम कराया था। अब नगर पंचायत यह मुकदमा जीत गई। जिस पर आठ दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया।

रामपुर: यतीमखाने के मामले में 29 जनवरी को होगी सुनवाई
रामपुर, अमृतविचार। यतीमखाने से जुड़े मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। अब इस मामले में 29 जनवरी को सुनवाई होगी। सपा शासन काल में यतीमखाने में बने मकानों पर बुलडोजर चलवा दिए गए थे।

जिसमें सपा नेता आजम खां सहित कई सपाइयों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में हो रही है। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हुई। एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने बताया कि यतीमखाने के मामले में  29 जनवरी को और  गवाह को धमकाने के मामले में अब 28 जनवरी को सुनवाई होगी।

बरेली: इस्कॉन सिटी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकारण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने ग्राम मुड़िया अहमदनगर बड़ा बाईपास इस्कॉन सिटी फेस-1 एवं फेस-2 नाम से शेर मोहम्मद आदि द्वारा विकसित की जा रही अवैध कालोनियों के विरुद्ध कार्रवाई कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। बिल्डर ने नक्शा पास कराए बगैर अवैध कॉलोनी में बिजली पोल और सड़कों के निर्माण भी करा लिए थे।

बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत शेर मोहम्मद आदि द्वारा ग्राम मुढ़िया अहमदनगर बड़ा बाईपास पीलीभीत पर इस्कॉन सिटी फेस-1 एवं फेस-2 नाम से अवैध कालोनियों को बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति के लगभग 20 बीघा एवं 10 बीघा भूमि पर अवैध रूप से दुकानों, भवनों, सड़कों एवं विद्युत पोलों आदि का निर्माण/विकास कार्य किया गया था। इस अवैध कालोनियों के विरुद्ध उत्तरप्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई कर प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित, सहायक अभियन्ता अनिल कुमार एवं अवर अभियंताओं की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को इस अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया।

बीडीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि बरेली विकास क्षेत्र के अंतर्गत बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति प्राप्त किए हुए अनाधिकृत कॉलोनियों/निर्माणों के विरुद्ध प्रभावी रूप से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अनाधिकृत कॉलोनी/निर्माण चाहे वह किसी कॉलोनाइजर द्वारा कराया गया हो अथवा किसी व्यक्ति विशेष द्वारा कराया गया हो, के निर्माणों पर प्राधिकरण स्तर से किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।