महंगाई भत्ते - Amrit Vichar

इस राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी, DA में दो प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए और पेंशनभोगियों के लिए अस्थायी वृद्धि का अनुपात 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2025 से पूर्वव्यापी रूप से लागू होगी और कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन के साथ नकद लाभ के रूप में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। इसमें कहा गया कि इस फैसले से राज्य सरकार के करीब 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

ये भी पढ़ें- PM Modi Varanasi Visit : वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कहा- काशी पूर्वांचल का विकास केंद्र बन गया है

हल्द्वानी: वेतन व महंगाई भत्ते का भुगतान न होने पर ईई को दिया पत्र
हल्द्वानी, अमृत विचार। जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने 2 माह का वेतन व 6 माह के महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किये जाने पर नाराजगी जताई है। संघ ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता (ईई) रविशंकर लौशाली को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया है।

संघ के शाखा सचिव गिरीश चंद्र ने बताया कि हल्द्वानी में कार्यरत आऊटसोर्स श्रमिकों को सितंबर व अक्टूबर का वेतन और अप्रैल से सितंबर तक 6 माह का महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है। अध्यक्ष गोविंद आर्या ने  दीपावली से पहले श्रमिकों को भुगतान करने का अनुरोध किया है। कहा कि दीपावली से पहले भुगतान न करने पर संगठन अग्रिम कार्यवाही के लिये बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी विभाग व संबंधित फर्म की होगी। इस मौके पर श्याम सिंह, जगदीश भंडारी, पूरन चंद्र, महेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।

देहरादून: कैबिनेट की बैठक में सीएम धामी दे सकते हैं कई सौगातें
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक लेंगे। इसमें राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और दीवाली बोनस की सौगात मिलने की संभावना जताई जा रही है। बैठक राज्य सचिवालय में आयोजित होगी। इसके साथ ही राज्य कर्मियों को चार फीसदी महंगाई भत्ते का प्रस्ताव वित्त विभाग ने कैबिनेट में लाने की तैयारी कर ली है। यही नहीं दीवाली बोनस का भी प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जा रहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट में स्वामित्व योजना में महिलाओं को सह स्वामी बनाने का प्रस्ताव भी शामिल हो सकता है। लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे शिक्षकों के बदले अस्थायी शिक्षकों की तैनाती का प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग ने तैयार कर लिया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना का लाभ लड़कियों के साथ लड़कों को देने का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने लाने को शासन को पत्र भेजा है।

विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा नियमावली में संशोधन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नंदागौरा देवी योजना का लाभ देने का प्रस्ताव तैयार किया है।

वित्त मंत्रालय ने कहा- महंगाई भत्ते को मूल वेतन के 28 प्रतिशत से बढ़ाकर किया 31 प्रतिशत, एक जुलाई से होगा प्रभावी
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को मूल वेतन के 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत कर दिया गया है, जो एक जुलाई 2021 से प्रभावी होगा। वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले व्यय विभाग ने एक कार्यालय ज्ञापन में कहा कि ‘मूल वेतन’ का अर्थ 7वें वेतन आयोग के अनुसार प्राप्त वेतन है और इसमें कोई अन्य विशेष वेतन या भत्ता शामिल नहीं है।

व्यय विभाग ने 25 अक्टूबर को जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा, ”केंद्र सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2021 से मूल वेतन के मौजूदा 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत किया जाएगा।” यह बढ़ोतरी रक्षा सेवाओं से वेतन पाने वाले असैन्य कर्मचारियों पर भी लागू होगी, जबकि सशस्त्र बलों के कर्मियों और रेलवे कर्मचारियों के संबंध में रक्षा और रेल मंत्रालय अलग से आदेश जारी करेंगे।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले हफ्ते केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) को मौजूदा 28 फीसदी से तीन प्रतिशत बढ़ाने को मंजूरी दी थी।

इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 47.14 लाख कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इस साल जुलाई में डीए की दर 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दी गई थी। अब तीन फीसदी की बढ़ोतरी के साथ डीए की दर 31 फीसदी हो जाएगी। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के कारण राजकोष पर कुल 9,488.70 करोड़ रुपये का असर होगा।

इसे भी पढ़ें…

पेगासस जासूसी मामला: स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर बुधवार को फैसला सुनाएगा न्यायालय