Rajpal Yadav - Amrit Vichar

अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए ASP अनुज चौधरी, इतनी रकम का किया ऐलान
लखनऊ। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल पर लगभग 9 करोड़ रुपए का कर्ज है। फिल्म जगत के तमाम सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। इस बीच फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात एएसपी अनुज चौधरी ने भी मदद की बात कही है।

राजपाल यादव के इस मुश्किल वक्त में कई हस्तियां आगे आई हैं। सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, तेज प्रताप यादव समेत अन्य कई हस्तियों ने मदद का ऐलान किया है। सोनू सूद ने फिल्म में रोल और साइनिंग अमाउंट देने की बात कही, जबकि तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपए की सहायता दी। अब इस सूची में नया नाम फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात एसपी एएसपी अनुज चौधरी का भी जुड़ गया है।

अनुज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर राजपाल यादव की मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने हमें सालों तक हंसाया, मुश्किल वक्त में मुस्कुराने की वजह दी। जो लोगों को खुशी देते हैं, उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। मैं राजपाल की कॉमेडी और आध्यात्मिक विचारों से व्यक्तिगत रूप से प्रभावित हूं।"

उन्होंने एक वाक्य का जिक्र करते हुए कहा, "जीवन का एक भी सेकंड व्यर्थ न गंवाएं, क्योंकि वह वापस नहीं आता। मैं अपनी सैलरी अकाउंट से 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का वादा करता हूं। यह राशि बड़ी नहीं है, लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार मदद करना चाहता हूं।"

यह केस साल 2010 में शुरू हुआ था, जब राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के कारण कर्ज नहीं चुका पाए, ब्याज और पेनल्टी बढ़ने से राशि 9 करोड़ तक पहुंच गई। कोर्ट ने कई मौके दिए, लेकिन पूरा न होने पर 6 महीने की सजा सुनाई गई। फरवरी 2026 में सरेंडर करने के बाद से वह जेल में हैं।

राजपाल यादव जेल पहुंचे: 15 साल पुरानी फिल्म की एक गलती ने डुबोई पूरी कमाई, 6 महीने की सजा काटने के लिए तिहाड़ में सरेंडर
मुंबईः राजपाल यादव... वो नाम जो बॉलीवुड में अपनी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग और हंसाने की कला के लिए जाना जाता है, आज एक गंभीर मुकदमे की वजह से तिहाड़ जेल में हैं। मामला कोई नया नहीं, बल्कि 15 साल पुरानी एक फिल्म से जुड़ा है, जिसकी असफलता ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया।

पूरा मामला क्या है?

साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ (2012) बनाई। इस फिल्म के लिए उन्होंने दिल्ली स्थित मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। दुर्भाग्य से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। कमाई न होने के कारण लोन चुकाने में दिक्कत हुई और मामले की शुरुआत हो गई।

लोन चुकाने के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए। शिकायतकर्ता ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (धारा 138) के तहत केस दर्ज कराया। अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को दोषी करार दिया और 6 महीने की साधारण कैद की सजा सुनाई। 2019 में सेशन कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा।

हाई कोर्ट से मिली थी थोड़ी राहत, लेकिन...

राजपाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की। जून 2024 में कोर्ट ने उनकी सजा को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया और बकाया राशि चुकाने का मौका दिया। लेकिन इस दौरान ब्याज और अन्य शुल्क जोड़कर बकाया रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

कोर्ट ने कई बार समय दिया, लेकिन राजपाल तय समयसीमा में पूरा भुगतान नहीं कर पाए। अक्टूबर 2025 तक उन्होंने दो डिमांड ड्राफ्ट के जरिए सिर्फ 75 लाख रुपये जमा किए। कोर्ट ने पाया कि अभी भी बड़ी रकम बाकी है।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी और अंतिम फैसला

4 फरवरी 2026 को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सेलिब्रिटी होने के बावजूद किसी को बार-बार नरमी नहीं दिखाई जा सकती। राजपाल ने एक हफ्ते की और मोहलत मांगी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। जज ने नोट किया कि राजपाल ने पिछले कई सालों में करीब 20 बार अपने वादे पूरे नहीं किए।

अगले दिन 5 फरवरी 2026 को राजपाल के वकील ने 25 लाख रुपये का नया चेक और पेमेंट शेड्यूल पेश किया, लेकिन कोर्ट ने सरेंडर ऑर्डर वापस लेने से इनकार कर दिया। उसी शाम करीब 4 बजे राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।

जेल में सरेंडर से पहले इमोशनल बयान

तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से ठीक पहले राजपाल यादव ने अपनी आर्थिक तंगी को लेकर बेहद भावुक होकर कहा: “मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई मदद करने वाला नहीं है। मुझे अकेले ही इस मुश्किल का सामना करना है।”

उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में मुश्किल वक्त में कोई साथ नहीं देता। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने दोस्तों या प्रियदर्शन जैसे लोगों से मदद क्यों नहीं मांगी, तो उनका जवाब था – “यहां सब अकेले हैं।”

क्या है आगे का रास्ता?

राजपाल यादव को 6 महीने की साधारण कैद की सजा हुई है। जेल में रहते हुए भी वे पैरोल या जमानत के लिए अपील कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें सजा काटनी होगी।

यह मामला एक बार फिर सेलिब्रिटी लाइफ के उस कड़वे सच को उजागर करता है – जहां बाहरी चमक के पीछे कई बार गहरी आर्थिक और मानसिक परेशानियां छिपी होती हैं। राजपाल यादव के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री अब उनके जल्द बाहर आने की कामना कर रहे हैं।

शाहजहांपुर: नहींं रहे एक्टर राजपाल यादव के पिता, 75 साल की उम्र में निधन
शाहजहांपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव पिछले कुछ समय से बीमार थे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। पिता की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलते ही राजपाल यादव 23 जनवरी को थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे थे। उन्हें उम्मीद थी कि उनके पिता ठीक होकर घर लौट आएंगे। राजपाल यादव के बड़े बेटे श्रीपाल यादव ने जानकारी दी है कि उनके पिता का अंतिम संस्कार 25 जनवरी को सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव कुंडरा, बंडा में होगा।

बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले राजपाल यादव मूलरूप से बंडा के कुंडरा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता गांव में परिवार के साथ रहते थे। इस दुखद घटना के बाद जनपद के रंगकर्मियों और उनके चाहने वालों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इसी बीच, राजपाल यादव और अन्य तीन स्टार्स को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर भी सामने आई है। राजपाल यादव, कपिल शर्मा, सुगंधा मिश्रा, और रेमो डिसूजा को कथित तौर पर पाकिस्तान से एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

राजपाल यादव का एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने अंबोली पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में मामले की सूचना दे दी है। वह कहते हैं, "मैं एक अभिनेता हूं, मेरा काम लोगों का मनोरंजन करना है। इस मामले पर बात करना मेरी जिम्मेदारी नहीं है।"

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: दलित किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या में मामले में दोषी को उम्रकैद

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पहुंचे प्रयागराज, मेलाधिकारी से मुलाकात कर कही ये बात
प्रयागराज, अमृत विचार। फिल्म जगत के चर्चित हास्य अभिनेता राजपाल यादव शुक्रवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। प्रयागराज पहुंचकर उन्होंने मेला प्राधिकरण कार्यालय में मेला अधिकारी विजय किरण आनंद से मुलाकात की।

राजपाल यादव ने कहा कि महाकुंभ पूरे देश का सबसे बड़ा संस्कृतिक व आध्यात्मिक की नगरी में आयोजित होता है। इस बड़े समागम की तैयारी बड़े जोर शोर से चल रही है। इस बड़े समागम में जुड़ने वालों को यह बड़े सौभाग्य से मिलता है। मेला प्राधिकरण में मेला अधिकारी की उन्होंने काफी प्रशंसा की।

उन्होंने बताया कि दद्दा शिष्य मंडल की तरफ से संगम नगरी में हर वर्ष माघ मेला या कुंभ या फिर महाकुंभ में शिविर का आयोजन होता है। यह पहला है जब इस बार पूज्य गुरुजी देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी हमारे साथ नहीं है।

ये भी पढ़ें- High Court का बड़ा फैसला, SC/ST एक्ट के अधीन कार्यवाही को दी जा सकती है चुनौती

स्टार नाइट में शामिल हुए राजपाल यादव, बोले- अभी मेरा सर्वश्रेष्ठ डायलॉग आना बाकी
बरेली, अमृत विचार: मेरी 150 हिंदी फिल्मों में अभी मेरा ऐसा कोई डायलॉग नहीं जिसे मैं सर्वश्रेष्ठ कहूं। ऐसे में यही कहूंगा कि मेरा सर्वश्रेष्ठ डायलॉग आना अभी बाकी है। ये कहना है हिन्दी फिल्मों के बेहतरीन हास्य अभिनेता राजपाल यादव का।

वह पवन बिहार निवासी वरिष्ठ लेखक सुधीर विद्यार्थी के आवास पर शनिवार शाम "अमृत विचार" से वार्ता कर रहे थे। शाहजहांपुर जिले के गांवकुंडरा बण्डा के निवासी राजपाल ने भारतेन्दु नाट्य अकादमी लखनऊ और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली से अभिनय की पढ़ाई की है।

1999 में दिल क्या करे फिल्म से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद प्यार तूने क्या किया, जिंदगी का सफर और तुमको न भूल पाएंगे जैसी फ़िल्मों में काम करके एक हास्य अभिनेता के रूप में स्थापित हो गए। रामा रामा क्या है ड्रामा फ़िल्म में उन्होंने मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया था। उन्होंने लगभग 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है। आइए जानते हैं विभिन्न मुद्दों पर उनके विचार...।

• सवाल भूल भुलैया 3 का रिस्पॉन्स काफी अच्छा रहा, आने वाली वरुण धवन की एक्शन एंटरटेनर बेबी जॉन में अपनी भूमिका पर क्या कहेंगे?

जवाब : कालिश भाई के निर्देशन में बनी बेबी जॉन एक बहुत बेहतरीन संवेदनशील फिल्म है। बहुत मजा आया इसमें काम करके। भूल- भुलैया 3 को सुपरहिट बनाने के लिए दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे पूरा भरोसा है और दुआ करता हूं कि बेबी जॉन, भूल-भुलैया 3 का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी।

• सवाल: पीलीभीत में फिल्म सिटी बनाने की पहल कहां तक पहुंची ? इसमें सरकार से अपेक्षा का अनुरूप सहयोग मिल रहा है या नहीं?

जवाब : रुहेलखंड के पीलीभीत में फिल्म सिटी बनाना मेरा सपना है, मैंने पहले उसे फिल्म सिटी माना तब बोला। मैं उसे जल्द ही सरकार के सहयोग से पूरा भी करूंगा। सरकार के अलावा और कोई सहयोग नहीं कर सकता। देखिए जैसे गेहूं खेत में उगाते हैं और फिर उसे मंडी में ले जाते हैं उसी तरह पीलीभीत फिल्म सिटी कला की मंडी होगी। ये मेरा सौभाग्य है कि नेपाल से लेकर लखीमपुर, शाहजहांपुर से चंपावत - रानीखेत तक जल-जंगल-जमीन, पहाड़ और पर्यावरण से ओतप्रोत है। ये क्षेत्र फिल्म सिटी के लिए बेहतरीन है। जो जल्द ही तैयार होगी।

• सवालः आप कहते हैं कि दुनिया  की सबसे बड़ी फिल्म में काम करना चाहते हैं, इसका मतलब समझाइए जरा ?

जवाब : उसकी तैयारी है। अभी नाम मत पूछिये। मैं जो कहता हूं उसकी पूरी तैयारी करने के बाद ही कहता हूं।

यह भी पढ़ें- बरेली: आ ले चक मैं आ गया... परमीश वर्मा के रंग में रंगा अमृत विचार का पांचवां स्थापना दिवस

बदायूं: भूल-भुलैया के लिए धन्यवाद, बेबी जोन देखने का आह्वान
बदायूं, अमृत विचार: अभिनेता राजपाल यादव ने अपहरण और दुष्कर्म मामले में जेल में बंद बिल्सी विधानसभा के पूर्व विधायक योगेंद्र सागर से मुलाकात की। पूर्व विधायक को एमपी, एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

तकरीबन आधा घंटे की मुलाकात के बाद जेल से बाहर आने पर राजपाल यादव ने मीडिया से बात की। बताया कि लगभग 35 साल पहले लखनऊ में पढ़ने के दौरान से उनके योगेंद्र सागर से पारिवारिक रिश्ते हैं। उन्होंने क्रिसमस में आने वाली अपनी अगली फिल्म बेबी जोन और बनवास देखने का आह्वान किया। भूल भुलैया फिल्म की सफलता पर धन्यवाद दिया।

शनिवार दोपहर अभिनेता राजपाल यादव जिला जेल पहुंचे। योगेंद्र सागर के बेटे बिसौली विधानसभा से पूर्व विधायक कुशाग्र के साथ जेल में योगेंद्र सागर से मुलाकात की। हाल चाल जाना। तकरीबन आधा घंटे की मुलाकात के बाद राजपाल यादव बाहर आए। उन्होंने बताया कि बदायूं आने के कारण के सवाल पर उन्होंने कहा कि बदायूं, बरेली में उनकी बहुत रिश्तेदारी हैं। शाहजहांपुर में जन्म हुआ है। वह सात समुंद्र घूम आए हैं लेकिन होली-दीपावली पर अपने गांव में ही आते हैं।

लखनऊ में साथ पढ़ने के दौरान से वह योगेंद्र सागर के संपर्क में रहे हैं। वह उनसे मिलने के लिए बहुत दिनों से आना चाहते थे लेकिन आ नहीं सके। कई दिनों बाद उनकी फिल्म रीलीज होने पर उन्होंने कहा कि नवंबर में उन्हें फिल्म जगत में लगभग 25 साल हो गए हैं।

उन्होंने टीवी सीरियल के अलावा 200 से 225 फिल्म में काम किया है। हर साल दस फिल्म का एवरेज है। फिर मुस्कराते हुए कहा कि और क्या बच्चे की जान लोगे। कहा कि बॉलीबुड, हॉलीबुड या रीजनल स्कूल, उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम। सात समुंद्र एक जीपीएस में आ गए हैं। जो स्टार है वह पूरे विश्व का स्टार है। लगभग 500 लोग के योगदान से एक फिल्म बनती है। उन्होंने राजनीति से जुड़े सवालों का जवाब देने से मना कर दिया।

सेल्फी लेने की रही होड़
अभिनेता जेल से बाहर आए तो उनके चाहने वालों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। सभी किसी भी तरह से अभिनेता के साथ फोटो खिंचाना चाहते थे। यहां तक की जेल पर तैनात सिपाही भी अभिनेता के साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखे। वहीं कुछ लोग अभिनेता के गाड़ी में बैठने के दौरान भी सेल्फी लेते रहे।

यह भी पढ़ें- Budaun: कर्तव्यों का निर्वहन करके ध्वज की बनाए रखें गरिमा

Star Night: स्वरों की ताल पर आज झूमेगी झुमका नगरी, राजपाल यादव लगाएंगे कॉमेडी का तड़का
बरेली, अमृत विचार : पाठकों के भरोसे और प्यार के बूते अमृत विचार, बरेली शनिवार को अपना पांचवां स्थापना दिवस मना रहा है। पांच वर्ष पूर्व बरेली में अपनी पहली यूनिट स्थापित करने के बाद अमृत विचार की यात्रा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उत्तरोत्तर गति पकड़ रही है। स्थापना वर्ष के इस अवसर पर हर बार की तरह इस बार भी शहर स्थित बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड पर शनिवार शाम स्टार नाइट का आयोजन किया जा रहा है, जहां स्टेज पर धमाल मचाएंगे मशहूर पंजाबी पॉप सिंगर परमिश वमां और आर मान।

बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव भी होंगे शामिल
बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता राजपाल यादव भी जश्न में शरीक होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब 7 बजे होगी। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद, वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार अतिथि रहेंगे। साथ ही शहर के महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, स्थानीय विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- Bareilly: स्टार नाइट में शामिल होने का मौका, घर बैठे ऐसे करें ई-पास डाउनलोड

हल्द्वानी: राजपाल यादव ने कैंची धाम में की नई फिल्म "भूल भुलैया-3" की कामयाबी के लिए प्रार्थना
हल्द्वानी, अमृत विचार। बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने शुक्रवार को अपनी नई फिल्म "भूल भुलैया-3" की सफलता के लिए कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद लिया। फिल्म में यादव छोटा पंडित की भूमिका में हैं, और यह फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज हुई है।

कैंची धाम में पहुंचने के बाद, राजपाल यादव ने कहा, "यहां की शांति ने मुझे आशीर्वाद देने का विश्वास दिलाया है। मुझे यकीन है कि बाबा का आशीर्वाद हमारी फिल्म की सफलता में मदद करेगा।" उन्होंने यह भी बताया कि वह पहले इस स्थान के बारे में केवल सुनते थे, लेकिन अब यहां आकर इसकी अद्भुतता का अनुभव किया है।

इस दौरान, कैंची के ग्राम प्रधान पंकज निकलतिया ने उन्हें क्षेत्र के बारे में जानकारी दी। साथ ही, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी कैंची धाम में परिवार के साथ बाबा के दर्शन किए और 20 मिनट तक ध्यान लगाया। मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया, और धाम के प्रबंधक **प्रदीप साह** ने उन्हें बाबा पर आधारित एक पुस्तक भेंट की। राजपाल यादव ने बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी और फोटो भी खींचे।

फिल्म "भूल भुलैया-3" में राजपाल यादव के साथ कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, और माधुरी दीक्षित भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अनीश बज्मी ने किया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में खोले जाएंगे 10 योग वेलनेस केंद्र

कांस फिल्म फेस्टिवल में रिलीज हुआ फिल्म संयोग का ट्रेलर, राजपाल यादव ने की सराहा
मुंबई। कांस फिल्म फेस्टिवल में अभय सिन्हा की आने वाली फिल्म संयोग का ट्रेलर और पोस्टर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने रिलीज किया। यशी फिल्म्स और अभय सिन्हा प्रस्तुत पारिवारिक कहानी पर आधारित भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म संयोग अब कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंच चुकी है, जहां राजपाल यादव ने इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया। रापचिक ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज फिल्म संयोग के ट्रेलर को राजपाल यादव ने देखा और उसे सराहा भी कहा कि भारतीय फ़िल्म उद्योग की बात ही कुछ और है।

उन्होंने कहा कि हर भाषाओं में बनने वाली फिल्म अब दुनिया भर के दर्शकों के सामने इस महोत्सव के जरिए प्रदर्शित होगी। इसमें भोजपुरी भी शामिल है। यह बेहद खुशी की बात है। वही अभय सिन्हा ने कहा कि इस फिल्म की कहानी सात समुन्द्र पार की धरती की है, लेकिन इसका मिजाज पूरी तरह से भोजपुरी समाज से जुड़ा हुआ है और इस फिल्म की कलात्मक प्रस्तुति की गई है जिस वजह से यह अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाने लायक सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म में से एक चुनी गई। यशी फिल्म्स प्रा. लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म संयोग के निर्माता अभय सिन्हा हैं और निर्देशक अनंजय रघुराज हैं।

फिल्म के सह-निर्माता अनिल कुमार सिंह हैं। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, संजय पांडे, अनीता रावत, संजीव मिश्रा, सूर्या द्विवेदी, जे.नीलम, संतोष पहलवान मुख्य भूमिका में हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी वासु हैं। संगीतकार साजन मिश्रा एवं शुभम तिवारी और गीतकार अरबिन्द तिवारी, आशुतोष तिवारी, शेखर, मधुर हैं। कोरियोग्राफर एम. ​​के. गुप्ता (जॉय) और डिजिटल पार्टनर कैप्टन वीडियो प्राइवेट लिमिटेड है।

ये भी पढ़ें: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लापता अभिनेता गुरुचरण सिंह 24 दिन बाद लौटे घर, बताई गायब होने की वजह

मेरे दिल की धड़कनों में प्रयागराज और संगम बसता है: राजपाल यादव
प्रयागराज। तीर्थ राज प्रयाग में चल रहे माघमेला क्षेत्र में गृहस्थ संत डॉ. अनिल शास्त्री के सानिध्य में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्य का आयोजन शुरु हो चुका है। जो हर रोज़ संगम की रेती पर हो रहा है। धर्म और आस्था की नगरी में वैसे तो पूरे वर्ष धार्मिक आयोजनों के अनुष्ठान का सिलसिला जारी रहता है लेकिन माघ मेले सात दिनों तक गुरुदेव पंडित देव प्रभाकर शास्त्री 'दद्दाजी' के शिविर में बालू के कणों का पार्थिव शिवलिंग बनाकर शिव की भक्ति में रमें नजर आते हैं। मंगलवार की रात शिविर में पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव ने दद्दा जी के शिविर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पुण्य कमाया।

माघ मेले में आए फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव भी बुधवार की सुबह संगम तट पर गंगा स्नान किया। स्नान करने के में वह दद्दा जी के शिविर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण में भागीदारी की। राजपाल ने शिवलिंग का निर्माण कर उसे गंगा में विसर्जन किया। राजपाल ने कहा कि संगम क्षेत्र की छटा निराली है। प्रयागराज और संगम उनकी सांसों में बसा है। मेरे दिल की धड़कनों में प्रयागराज और संगम बसता है। पूज्य गुरुदेव दद्दा जी से जुड़ने के बाद उन्हें पता चला कि जीवन जीने के तरीके को तनाव मुक्त होकर कैसे जीते हैं।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: आज से शुरू हो चुका वैलेंटाइन वीक, पहला दिन गुलाब को समर्पित, मुगलकाल में रखी गई थी नींव!

शाहजहांपुर: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को यूएई ने दिया गोल्डन वीजा
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहरुख खान सहित कुछ चुनिंदा अभिनेताओं के बाद अब मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव को भी संयुक्त अरब अमीरात ने गोल्डन वीजा दिया है। अब तक सलमान खान, संजय दत्त, बोनी कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर व खुशी कपूर के पास गोल्डन वीजा था।

अब राजपाल भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। फिल्मी कैरियर में अब तक राजपाल कई फिल्मों में एक से बढ़कर एक चरित्र के जरिये लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव अब स्थायी रूप से यूएई के लोगों का भी खुलकर मनोरंजन कर सकेंगे। राजपाल यादव अपने जिला शाहजहांपुर के कुड़रा गांव रहने वाले हैं। गांव में उनका पैतृक घर है।

बताया जा रहा है कि 16 सितंबर को दुबई के फॉर्च्यून एट्रियम होटल में अब्दुल्लाह ग्रुप की ओर से एक भव्य समारोह में यह सम्मान यूएई सरकार की ओर से दिया गया। राजपाल यादव ने इस मौके पर संयुक्त अरब अमीरात सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह वाकई उनके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है, जो उन्हें विशिष्ट लोगों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। बताया कि अब वे चाहें तो अगले 10 वर्षों तक निर्विवाद रूप से यूएई में स्थायी रूप से रह सकते हैं।

यह उनके परिवार के लिए गौरवशाली पल है। कहा जा रहा है कि यूएई का गोल्डन वीजा मिलना बहुत कठिन है। यह विशेषकर उन्हीं लोगों को मिलता है, जो स्थायी रूप से वहां अपना व्यवसाय करना चाहें या फिर वहां की सरकार को आपसे कोई आर्थिक लाभ की स्थिति दिखती हो। अन्यथा आपको यूएई का गोल्डन वीजा लेने के लिए अपने देश से किसी बड़े स्पॉन्सर की जरूरत पड़ेगी, जो वाकई एक कठिन कार्य है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: डीएम कंपाउंड में एसडीएम के मकान से एक लाख की चोरी

राजपाल यादव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने दिया डॉक्टरेट इन आर्ट की मानद उपाधि
गोरखपुर। बीते गुरुवार को भोपाल में आयोजित दीक्षांत समारोह में धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख सौहार्द शिरोमणि ऑनरेरी प्रोफेसर डॉ. सौरभ पाण्डेय के प्रस्ताव पर इंटरनेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूमैनिटी हेल्थ साइंस एंड पीस अमेरिका द्वारा बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव को ‘डॉक्टरेट इन आर्ट’ की मानद उपाधि से विभूषित किया गया।

उपाधि इंटरनेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि डॉ. विजय डी बजाज एवम धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख ऑनरेरी प्रोफेसर सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय ,सेलिब्रिटी गेस्ट मिसेज इंडिया डॉ. पूजा निगम सहित यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों के उपस्थिति में दिया गया। डॉक्टरेट इन आर्ट की मानद उपाधि राजपाल यादव द्वारा तीन दशक से ऊपर देश-विदेश के लोगों के चेहरे पर अपने कला के माध्यम से मुस्कान लाने, ज्ञानवर्धन अभिनय प्रशिक्षण तथा मानव सेवा के लिए दिया गया है।

विदित हो कि प्रदेश के शाहजहांपुर में जन्मे राजपाल यादव हिन्दी फिल्मों के ख्यातिलब्ध तथा बहु आयामी व्यक्तित्व के ऐसे अभिनेता हैं जो सिनेमा में अपने कॉमिक रोल्स के कारण जाने जाते हैं। साथ ही वे गंभीर अभिनय, सामाजिक, मानवीय संवेदना से परिपूर्ण समाज को नई दिशा देने वाले नायक के रूप में जाने जाते हैं। शाहजहांपुर से ही उनकी स्कूली पढ़ाई के साथ थियेटर से भी जुड़े। जहां कई नाटकों की प्रस्तुति की।

इसके बाद 1992- 94 के दौरान लखनऊ के भारतेंदु नाट्य एकेडमी में थियेटर सम्बन्धी प्रशिक्षण के लिए आ गए। दो साल का कोर्स करने के बाद 1994-97 के दौरान वे दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा चले गए। वर्ष 1997 में वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए। राजपाल की शादी राधा यादव से हुई है। उन्होंने दूरदर्शन के धारावाहिक मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल में अभिनय किया।

यह दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल मुंगेरीलाल के हसीन सपने का ही सीक्वेल था। वे निगेटिव रोल्स करने में भी सफल हुए लेकिन बाद में कॉमेडी को ही ज्यादा तवज्जो दी, जैसा कि उन्होंने ‘प्यार तूने क्या किया’ में अभिनय किया। इसके बाद वे हिन्दी फिल्मों के प्रमुख हास्य कलाकार बन गए। हंगामा, रेस अंगेस्ट टाइम, चुप-चुप के, गरम मसाला, फिर हेराफेरी, ढोल जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर : इस रियल कैरेक्टर पर फिल्म बनाएंगे बालीवुड अभिनेता राजपाल यादव, किया ऐलान