death of elderly - Amrit Vichar

Barabanki News: ऑक्सीजन खत्म, सिलिंडर न बदले जाने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने सीएचसी पर लगाया लापरवाही का आरोप
त्रिवेदीगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पर ऑक्सीजन सिलिंडर समय से न बदले जाने से एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है। घटना शनिवार दोपहर की है। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के मंगलपुर निवासी भोला वर्मा (73) को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया।

परिजनों के अनुसार, भोला वर्मा को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन कुछ देर में सिलिंडर की गैस खत्म हो गई। बिजली भी चली गई और जनरेटर कुछ देर बाद तेल खत्म होने के कारण बंद हो गया। इस दौरान वार्ड में मौजूद किसी भी ऑक्सीजन सिलिंडर में गैस नहीं थी। परिजनों का आरोप है कि आधे घंटे तक लगातार गुहार लगाने के बावजूद कोई नया सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी पर हंगामा किया और लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। मृतक के पुत्र प्रेम वर्मा ने इस संबंध में सीएमओ को लिखित शिकायत दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ हरप्रीत ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर थी, इसलिये उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहीं सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि मरीज का पूरा इलाज किया गया है। परिजनों के आरोप निराधार हैं।

यह भी पढ़ें:-Barabanki News: तलाकशुदा महिला की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका, दो युवकों की निशांदेही पर बरामद हुआ शव

Bareilly: ईंट भट्ठे पर काम कर रहे बुजुर्ग मजदूर की मौत...परिवार में मचा कोहराम
मीरगंज, अमृत विचार। ईंट भट्ठे पर काम कर रहे बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि मंगली कश्यप की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। वहीं कुछ संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होना बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा था।

गांव सिधौली निवासी 60 वर्षीय मंगली कश्यप गांव के पास ईंट भट्ठे पर काम करता था। रोजाना की तरह रविवार की सुबह को भी भट्ठे पर काम कर रहा था। कि अचानक उसकी मौत हो गई। कुछ लोग आकाशीय बिजली गिरने से मौत होना बता रहे हैं। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे नजदीकी सीएचसी ले गए। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉक्टर वैभव राठौर ने बताया कि परिजन मंगली को मृत अवस्था में लेकर आए थे, बाद में परिजन उसे घर ले गए।

प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए बरेली भेज दिया है। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंगली के तीन लड़की और एक लड़का है। अब सिर्फ एक लड़की शादी के लिए बची है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बदायूं: धान की पौध लगा रहे बुजुर्ग किसान की करंट लगने से मौत
बिसौली, अमृत विचार। बिसौली क्षेत्र में धान की पौध लगाते समय बिजली के खंभे के सपोर्ट वायर की चपेट में आकर करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी विश्ननाथ (58) खेतीबाड़ी करते थे। वह अपने खेत पर धान की पौध लगाने गए थे। इसी दौरान वह खेत के पास ट्यूबवैल की लाइन के लिए लगाए गए बिजली के खंभे की सपोर्टिंग केबिल के संपर्क में आ गए। केबिल में करंट आ रहा था। जिससे विश्वनाथ को करंट लग गया। वह छटपटाने लगे। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने उन्हें देखा तो जैसे-तैसे केबिल से अलग किया। सूचना मिलने पर उनके परिजन पहुंच गए। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया।

सपोर्टिंग केबिल के करंट से दो भैंसों की मौत
घर से पानी पिलाकर पशुशाला में ले जाते समय दो दुधारू भैंसों को हाईटेंशन लाइन के सपोर्टिंग केबिल से करंट लग गया। मौके पर ही भैंसों की मौत हो गई जबकि पशुपालक बच गया। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भगतपुर निवासी पशुपालक ओमेंद्र पुत्र प्रेमपाल यादव अपनी दो दुधारू भैंसों को लेकर घर से पानी पिलाकर अपने पशुशाला में बांधने ले जा रहे थे। अचानक हाइटेंशन लाइन के नीचे लगे सपोर्टिंग केबिल जो खंभे से लपेटकर पड़ा हुआ था में करंट आ गया। जिसके संपर्क में आकर दो भैंसों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल रामपाल ने क्षति का आंकन करके प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।

बदायूं : टहलने गए बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत, आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
बदायूं, अमृत विचार। सुबह टहलने गए बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग की शिनाख्त करके उनके परिजनों को सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मूल रूप से बरेली के मोहल्ला मढ़ीनाथ निवासी ओमपाल सिंह (75) दीपावली पर अपने पैतृक गांव बाबेपुर में भतीजे के पास रहने लगे थे। पत्नी की मौत के बाद वह अपनी शादीशुदा दो बेटियां या भतीजे के पास आकर रुकते थे। वह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। बरेली-दिल्ली रेलवे लाइन पर बिसौली कोतवाली क्षेत्र में आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास वह ट्रेन के संपर्क में आ गए। ट्रेन से कटकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें - बदायूं में एक हजार पुरुषों पर 862 महिलाओं का लिंग अनुपात, सुधार की जरूरत

बदायूं: महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे ताऊ की धक्का-मुक्की के दौरान मौत
बदायूं, अमृत विचार। प्रसव के बाद महिला की मौत होने पर मायका पक्ष पहुंचा। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्ष में कहासुनी और धक्का-मुक्की होने लगी। इसी दौरान जमीन पर गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी केशव की शादी 17 फरवरी 2022 को जिला शाहजहांपुर के थाना परौर क्षेत्र के गांव बमनी नगला निवासी वंदना (21) पुत्री यशपाल के साथ हुई थी। वंदना गर्भवती थीं। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में वंदना का इलाज चल रहा था। उनके प्रसव का समय था। 13 जनवरी को अस्पताल जाकर चिकित्सक को दिखा तो चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर ले जाने को कहा। परिजन वंदना को बरेली के निजी अस्पताल ले गए। वहां भी हालत नाजुक बताई गई तो परिजन वंदना को सैफई के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां वंदना ने बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद वंदना की मौत हो गई। परिजन शव गांव डहरपुर ले आए। सूचना मिलने पर सोमवार को मायका पक्ष पहुंचा। सही से इलाज न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। दोनों पक्ष में धक्का-मुक्की होने लगी। इसी दौरान वंदना के ताऊ मुन्नालाल (70) जमीन पर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मायका पक्ष ने हत्या की सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने बताया कि बुजुर्ग की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

लखीमपुर खीरी : सुंदरवल में पिटाई से घायल बुजुर्ग ने चौथे दिन तोड़ा दम
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव सुंदरवल में खेत पर लगे खूंटे उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया था। इससे एक पक्ष की पिटाई से घायल हुए 75 वर्षीय बुजुर्ग ने चौथे दिन घर पर ही दम तोड़ दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव सुंदरवल निवासी शाबान उर्फ कल्लू ने बताया कि गांव के पूरब स्थित उसके खेत पर छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए लकड़ी के खूंटे लगे हुए थे, जिन्हें 15 जनवरी को कोई उखाड़ ले गया था। उसके पिता छेद्दन खां इसका लोगों से उलाहना दे रहे थे। इसी बात का लेकर  मौके पर मौजूद गांव के ही साजिद और महताब से उसके पिता की कहा सुनी होने लगी। बात बढ़ने पर आरोपी गाली गलौज करने लगे। बुजुर्ग ने जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी।

ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह से उसके पिता को बचाया। हमलावरों की पिटाई से उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके बाद उन्हें परिजन घर ले आए थे। बेटे शाबान उर्फ़ कल्लू ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुंदरवल चौकी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और आजकल करते हुए टालती रही। आरोप है कि पुलिस ने लीपा पोती करते हुए मामला दबा दिया। कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष 17 जनवरी को  कोतवाली फूलबेहड़  पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान से  मिलकर पूरी बात बताई और आरोपियों के खिलाफ दोबारा तहरीर दी। पुलिस ने दोनों तरफ से तहरीर लेकर मारपीट की एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। 19 जनवरी को घर पर 11 :30 बजे बुजुर्ग छेददन की मौत हो गई। मृतक के बेटे शाबान की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर पाकर सीओ धौरहरा पीपी सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने परिवार वालों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। सीओ ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश प्रभारी निरीक्षक को दिए हैँ।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: तेज रफ्तार बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 8 यात्री घायल, चालक की हालत गंभीर

शाहजहांपुर: स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस से कटकर दो बुजुर्गों की मौत, एक महिला भी शामिल
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

शविवार सुबह लगभग 7:30 बजे एक 65 वर्षीय वृद्ध और 60 वर्षीय महिला प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान जनसाधारण एक्सप्रेस आ गई। जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को ट्रैक से हटवाया। जीआरपी ने दोनों के शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रेन की चपेट में आकर मरने वाला वृद्ध और वृद्धा दोनों गेरुआ रंग के कपड़े पहने हुए थे, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है दोनों साधु रहे होंगे। जीआरपी के उपनिरीक्षक जैद सिद्दीकी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

बहराइच: डेमो ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, रात में पटरी के निकट मिला शव
बहराइच, अमृत विचार। जिले में गोंडा-बहराइच मार्ग पर डेमो ट्रेन से कट कर एक बुजुर्ग की सोमवार को रात आठ बजे मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत चितौरा के पास डेमो पैसेंजर ट्रेन गोंडा से बहराइच की तरफ आ रही थी।

तभी अचानक दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौरा गांव निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग राम शंकर पुत्र राम आधार की मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ साम राज ने बताया की बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया था। जिसे मौत हो गई थी।

कोतवाली देहात की पुलिस पंचायत नामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग घर से तकरीबन चार बजे शाम को निकला था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन जानकारी नहीं मिली। सूचना मिली की ट्रेन से काटकर उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: विजय नारायण हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बहराइच: ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्ध की मौत, दो अन्य घायल
बहराइच/पयागपुर, अमृत विचार। जिले के हरदी थाना क्षेत्र में घर जा रहे वृद्ध को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिला अस्पताल लाते समय वृद्ध की मौत हो गई। वहीं फखरपुर में बाइक और पिकअप की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। गोंडा मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से जाम लग गया। पुलिस ने वाहन हटवाकर जाम खुलवाया।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़वा सिस्टीपुर के मजरा गोडियनपुरवा निवासी लल्लू (65) पुत्र मथुरा बाजार गए थे। बुधवार रात में वह पैदल घर लौट रहे थे। बाजार से घर आते समय ट्रैक्टर ने वृद्ध को कुचल दिया। पीछे लगा रोटावेटर से वृद्ध कट गया।

गंभीर हालत में वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया। फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ बहराइच मार्ग पर गुरुवार को बाइक और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गए। पयागपुर थाना क्षेत्र में बहराइच गोंडा मार्ग पर कोल्हुवा के पास गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे जाम लग गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि आधे घंटे बाद जाम हट गया। दूसरे वाहन से गन्ना भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री योगी ने की मुलाकात, करीब डेढ़ घंटे तक हुई बातचीत

बहराइच: नाली निर्माण के विवाद में बुजुर्ग को दिया धक्का, मौत
जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत रेवढा के मजरा औरी में नाली निमार्ण व घूर के विवाद को लेकर अलग अलग समुदाय के दो पक्षों में कहासुनी के दौरान गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को विपक्षी ने धक्का दे दिया। अस्पताल में वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के भाई ने नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेवढा के मजरा औरी निवासी लालू राव (65)  पुत्र श्री राम का घर और मुजीब पुत्र हशमत, सरफुद्दीन पुत्र नफीस का घर आमने सामने है। सोमवार सुबह दोनो पक्षों के लोगों में नाली निमार्ण को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही लालू राव की तबियत अचानक बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई बबलू ने थाने में मुजीब व सरफुद्दीन के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर अपने भाई लालू को धक्का देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद राव ने बताया कि मृतक लालू की तबीयत पहले से खराब चल रही थी।

गांव में नाली निर्माण का कार्य चल रहा था उसी में कहा सुनी हुई। इस दौरान मृतक की तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्यवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: साजिश में शामिल पत्नी ने बता दिया था हत्यारोपी का हुलिया, प्लानिंग के बाद भी नहीं बच सका आरोपी

बलिया में छुट्टा सांड़ ने ली बुजुर्ग की जान, अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर किया हमला!
बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में दीपावली की शाम को दीप जलाने जा रहे एक बुजुर्ग की साढ़ के हमले से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के बस्ती बुजुर्ग गांव निवासी राज कुमार गुप्ता (87) रविवार की देर शाम दीपावली पर्व पर मंदिर में दीप जलाने जा रहे थे कि तभी रास्ते में एक साड़ ने उनपर हमला कर दिया और उन्हें उठाकर पटक दिया, जिसमें मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वहीं इस हादसे के बाद एक बार फिर से यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर वार किया है। उन्होंने इस घटना का ट्वीट किया है।

pic.twitter.com/7oftNVHkfD

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 13, 2023

यह भी पढ़ें: महराजगंज में दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, अग्निकांड की भयावहता ऐसी कि चारों ओर भागते दिखे लोग

बलिया में सांड ने बुजुर्ग को पटक कर मार डाला
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मंदिर में दीये जलाने के लिए जा रहे एक 87 वर्षीय बुजुर्ग को एक सांड ने पटक कर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बस्ती बुजुर्ग गांव की है।

मृतक की पहचान राज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि पीड़ित दीपावली के पर्व पर मंदिर में दीये जलाने जा रहे थे। रास्ते में एक सांड ने पटक कर उन्हें मार डाला। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ... दिवाली पर सपा के स्वामी ने मां लक्ष्मी पर दिया विवादित बयान, भड़के लोग