घर में लगी आग - Amrit Vichar

देवी के जागरण में गया था परिवार, जलकर राख हुआ घर
हल्द्वानी, अमृत विचार : परिवार देवी के जागरण में गया था और रात प्रसाद रखने लौटा तो घर आग की लपटों से धधक रहा था। स्थानीय लोगों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक खाने-पीने का राशन, ओढ़ने-बिछाने का सामान और हजारों रुपये की नगदी जलकर राख हो चुकी थी। घटना में बड़ी बात यह है कि इतना सब हो गया, लेकिन किसी ने घटना की सूचना पुलिस या दमकल को नहीं दी।

जानकारी के मुताबिक पीलीकोठी निवासी ललित कांडपाल यहां अपनी पत्नी दीपा कांडपाल व दो बच्चों के साथ दो मंजिला मकान में रहते हैं। पड़ोस में ही ललित के भाई राजीव कांडपाल का घर है। बताया जाता है कि सोमवार रात राजीव के घर पर देवी का जागरण था और ललित पूरे परिवार के साथ जागरण में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे ललित की पत्नी दीपा जागरण का प्रसाद रखने घर पहुंची तो उनके होश फाख्ता हो गए। घर का निचला तल आग की लपटों से घिरा था। आनन-फानन में उन्होंने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। आग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कॉलोनी के लोग आग बुझाने में जुट गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

ललित ने बताया कि आग में खाने-पीने का सामान, कपड़े, बिस्तर, दस्तावेज और करीब 50 हजार रुपए की नगदी जलकर राख हो गई। घर रहने लायक भी नहीं बचा। जिसके बाद उन्होंने अपने भाई के घर शरण ली। ललित का कहना है कि मुआवजे के लिए वह एसडीएम से शिकायत करेंगे। आग बुझाने वालों में हेम पांडे, विपिन कांडपाल, निशा कांडपाल, अमन पांडे, चेतन, सोहन कांडपाल, नवल आदि लोग थे। आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट को माना जा रहा है।

मुरादाबाद : मकान में लगी आग, जलकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत...पड़ोसियों ने बेटे को किसी तरह बाहर निकाला
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में घर में लगी आग से कमरे में सो रहे रिटायर्ड बैंक मैनेजर की जलकर मौत हो गई। उनके बेटे को पड़ोसियों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट से जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। रिटायर्ड मैनेजर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।

थाना मझोला क्षेत्र के खुशहालपुर रोड मझोली बुद्धि विहार अमित मेडिकल के सामने वाली गली निवासी सुधीर अग्रवाल (71) इंडियन ओवरसीज बैंक से सीनियर मैनेजर के पद से रिटायर्ड थे। परिवार में एक बेटा अनिमेष और दो बेटी नीतू और मीतू हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। पत्नी की भी मौत हो चुकी है। रिटायर्ड बैंक मैनेजर अपने बेटे अनिमेश के साथ दो मंजिला मकान में रहते थे।

बताया गया कि गुरुवार रात भोजन करने के बाद पिता सुधीर अग्रवाल मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित अपने कमरे में सो गए। जबकि बेटा पहली मंजिल पर अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार तड़के किसी समय सुधीर अग्रवाल के कमरे में आग लग गई, जिससे पूरे घर में धुआं भर गया। सुबह लगभग 6:00 बजे जब मकान की पहली मंजिल पर धुआं भरा तो बेटे अनिमेश ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग पहुंच गए और पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दिए।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मझोला मोहित चौधरी, लाइनपार चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से मेन गेट का दरवाजा तोड़कर किसी तरह फायर ब्रिगेड की टीम अंदर घुसी और बेटे को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद लगभग आधे घंटे की मशक्कत करके आग पर काबू पाया। आग से कमरे का सारा सामान और टाइल्स जल चुकी थी।

सुधीर अग्रवाल भी वहीं बुरी तरह जली हुई हालत में पड़े मिले और उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर जांच पड़ताल कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एक घर में आग लगने से वृद्ध की जलकर मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : भाजपा नेता की हत्या में पहले 14 जा चुके हैं जेल, हरियाणा-पंजाब और दिल्ली में फरारी काट रहा था विकास

रामपुर : शार्ट सर्किट से दुकान और घर में लगी आग, लाखों का नुकसान...मचा हड़कंप
रामपुर,अमृतविचार। रविवार देर रात मेघानगला गांव में एक घर और दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना से काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव मेघानगला निवासी इंद्रजीत यादव ने घर में ही जनरल स्टोर खोल रखा है। रोजाना की तरह रविवार को भी वह दुकान बंद करके कमरे में चला गया। रात करीब दो बजे अचानक दुकान से आग की लपटें निकलने लगीं। यह देख पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। इससे इंद्रजीत व उसके परिजन भी जाग गए। इस बीच आग ने घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने लगे।

इस बीच सूचना पाकर शहजादनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में अग्निशमन कर्मी वाहन लेकर मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक घरेलू सामान, बाइक और दुकान का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। गृहस्वामी के अनुसार आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

लिटंर में पड़ी दरारें, दीवारों का गिर गया प्लास्टर
आग लगने से इंद्रजीत का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आग की वजह से लिंटर में दरारें आ गईं। जबकि दीवारों का प्लास्टर भी छूटकर गिर गया। घर में रखा बैड, सोफा, मेज कुर्सी पूरी तरह से जलकर राख हो गईं।

फायर ब्रिगेड के चार वाहनों ने पांच घंटे में पाया आग पर काबू
आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड के पांच वाहन मंगाने पड़े। इसके बाद करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें : रामपुर:आवारा कुत्ते ने ढाई साल के मासूम को हमला कर किया घायल

रामपुर : गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
पटवाई (रामपुर),अमृत विचार। पटवाई थाना क्षेत्र के भौंरका में ग्रामीण घर में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण लगी आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोग पानी की बाल्टियां भरकर आग बुझाने को लेकर आने लगे। उसके बाद भी आग पर काबू नही पाया जा सका। बाद में तीन समरसेबल चलाकर पानी डालने पर आग पर काबू पाया।

भौरंका गांव निवासी राहुल पुत्र खूबी सिंह के घर में गुरुवार रात में सिलेंडर से गैंस लीक होने पर घर में आग लग गई। इससे घर में रखा फ्रीज,कूलर ,संदूक,बाशिंग मशीन ,अलमारी ,एलईडी और कपड़े समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। राहुल ने बताया कि उसने कमरे में मंदिर के सामने चिराग जलाकर रख दिया। बाद में वह सो गए। रात करीब एक बजे उसे कमरे से लपटें आने पर नींद से जागा तो देखा कि सिलेंडर ने गैस रिसाव के चलते आग पकड़ ली। घर में रखे दस हजार रुपए की नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। लाखों का सामान जलने से उन्हें आर्थिक क्षति पहुंची।

उधर, रात में शोर शराबा सुन आसपास के पड़ोसी भी नींद से जाग गए। आग की लपटें देख उनके भी होश उड़ गए। आग लगने का पता लगते ही पड़ोस के मकान वाले भी घबराकर घर से बाहर निकल कर दूर जाकर  दुबक गए।कुछ ग्रामीणों ने साहस कर आग बुझाने के लिए तीन समर्सेबल चलाकर लगातार एक घंटे पानी का छिड़काव किया। किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना पर लेखपाल सुभाष सिंह भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें : रामपुर: साढ़े तीन साल के बच्चे की हत्या कर मिट्टी में दबाया, दोषी को आजीवन कारावास

बहराइच: घर में आग लगने के चलते गैंस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मची अफरा तफरी ...तीन झुलसे
अमृत विचार, शिवपुर, बहराइच। जिले के लौकिहा गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से मकान में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। मौके पर लोगों में अफरा तफरी मच गई। गांव के लोग आग बुझाने पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास में तीन लोग झुलसकर घायल हो गए।

सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया है। लेखपाल ने गांव पहुंचकर मुआयना किया है। कोटेदार को खाद्यान्न देने की बात कही। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम लौकिहा निवासी दिलेराम पुत्र शिव प्रसाद के घर में रविवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से आग लग गई।

आग की लपटों को उठता देख दौड़े ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन घर में रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। इससे आग ने और विकराल रूप ले लिया। आग को देख गांव निवासी बंधाराम, जीमिदार, लक्ष्मन ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटों के चलते सभी झुलसकर घायल हो गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। घायलों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग पर जब तक काबू पाते उससे पहले घर में रखी गृहस्ती जलकर राख हो गई।बताया जा रहा है कि दिलेराम पूरे परिवार के साथ बौंडी गांव रिश्तेदार की मिट्टी में शामिल होने गए थे घटना के समय घर में कोई नहीं था।

वहीं पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा। जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार  को दी गई। लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। साथ ही कोटेदार को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की बात कही। सोमवार को तिरपाल भी दिलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-परमात्मा को वंदन से बांध सकते हैं : जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य

कुशीनगर: मोमबत्ती से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
कुशीनगर, अमृत विचार। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोहेपार बाबू टोला में  अछैबर यादव के घर गुरुवार रात मोमबत्ती से आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय घर से सभी सदस्य सो रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, अछैबर यादव के घर गुरुवार रात 10 बजे जल रही मोमबत्ती पास में रखे कपड़े पर गिर गई, जिसकी वजह से आग लग गई। जब आग लपटें बाहर निकलने लगीं, तब जाकर परीजनों की नींद खुली। शोर सुनकर गांव के लोग इकठ्ठा होकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन तब तक कमरे मे रखे 40 हजार रुपए, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, रजाई-गद्दा, सोफा, एक बोरा सरसों, दो कुन्तल गेहूं सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।