Kanpur Metro - Amrit Vichar

Kanpur Metro : कानपुर मेट्रो में कॉरिडोर 2 में पाइलिंग कार्य पूरा, जानिए क्या बोले UPMRC के प्रबंध निदेशक
कानपुर। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के एलिवेटेड सेक्शन में पाइलिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। लगभग 4.50 किमी लंबे इस सेक्शन में मेट्रो पिलर्स की नींव के लिए कुल 963 पाइल्स डाली गई हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के सिविल इंजीनियरों ने सीएसए स्टेशन के निकट अंतिम पाइलिंग कार्य संपन्न कर इस चरण को पूरा किया।

यह एलिवेटेड सेक्शन एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से बर्रा-8 तक दो हिस्सों में विकसित किया जा रहा है। मेट्रो निर्माण में पाइलिंग कार्य नींव का प्रमुख हिस्सा होता है, जिसमें जमीन के भीतर गहराई तक खुदाई कर लोहे का जाल डाला जाता है। इसके ऊपर पाइल कैप तैयार की जाती है, जो आगे चलकर पिलर्स का आधार बनती है।

कॉरिडोर-2 के इस एलिवेटेड सेक्शन में कृषि विश्वविद्यालय, विजय नगर चौराहा, शास्त्री चौक, बर्रा-7 और बर्रा-8 सहित कुल पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा इस कॉरिडोर में लगभग 4.10 किमी लंबा अंडरग्राउंड सेक्शन भी शामिल है, जिसमें रावतपुर, काकादेव और डबल पुलिया स्टेशन हैं। इस अंडरग्राउंड हिस्से में टनल निर्माण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है।

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इंजीनियरों को बधाई देते हुए कहा कि परियोजना का सिविल निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही पाइल कैप कास्टिंग का कार्य भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो टीम शहरवासियों को समयबद्ध तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

उल्लेखनीय है कि लगभग 24 किमी लंबे कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) में से करीब 16 किमी (आईआईटी से कानपुर सेंट्रल) पर यात्री सेवाएं संचालित हो रही हैं, जबकि शेष हिस्से पर परीक्षण कार्य जारी है। वहीं कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है।

कानपुर मेट्रो : नौबस्ता सेक्शन के 'डाउनलाइन' पर थर्ड रेल इंस्टॉलेशन पूरा, जल्द शुरू होगा टेस्ट रन
कानपुर। कानपुर मेट्रो ने आईआईटी से नौबस्ता कॉरिडोर-1 के बचे हुये सेक्शन कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता में बड़ी तकनीकी उपलब्धि हासिल करते हुए 'डाउनलाइन' पर थर्ड रेल इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा कर लिया है। गुरुवार को इस थर्ड रेल को पहली बार ऊर्जीकृत भी कर दिया गया, जिससे अब इस सेक्शन में बिजली आपूर्ति निरंतर बनी रहेगी। अब 'अप-लाइन' के बाद 'डाउनलाइन' पर भी जल्द ही मेट्रो ट्रेनों का टेस्ट रन शुरू किया जाएगा, जो यात्री सेवा शुरू होने से पहले का अहम चरण होता है।

कानपुर मेट्रो की ट्रेनें 750 वोल्ट डीसी थर्ड रेल प्रणाली से संचालित होती हैं। इसमें पारंपरिक ओवरहेड तार की बजाय ट्रैक के साथ लगी तीसरी रेल से बिजली मिलती है। इस प्रणाली के फायदे हैं कि मेंटेनेंस कम होता है, पतंगबाजी या बाहरी कारणों से सप्लाई बाधित होने की संभावना कम रहती है। मेट्रो प्रशासन के अनुसार, फरवरी में 'अप-लाइन' पर टेस्ट रन शुरू हो चुका है और अब 'डाउनलाइन' पर भी परीक्षण जल्द शुरू किया जाएगा।

इस दौरान मेट्रो ट्रेन को कम गति पर चलाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैक, पावर सप्लाई और सिग्नलिंग सिस्टम की जांच की जाएगी। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। जल्द ही सभी स्टेशनों पर फिनिशिंग और सिस्टम इंस्टॉलेशन पूरा कर लिया जाएगा।

कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-1 के डाउनलाइन टनल में ट्रैक निर्माण पूरा, नौबस्ता तक संचालन का मार्ग प्रशस्त
कानपुर। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) के अंतर्गत कानपुर सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल रैम्प के बीच डाउनलाइन टनल में ट्रैक निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ ही कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक अप-लाइन और डाउनलाइन दोनों ट्रैक पूरी तरह तैयार हो गए हैं, जिससे नौबस्ता तक मेट्रो संचालन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

मेट्रो अधिकारियों ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि कॉरिडोर-1 के शेष लगभग 8 किलोमीटर सेक्शन (कानपुर सेंट्रल-नौबस्ता) में कुल सात स्टेशन शामिल हैं। इनमें करीब 3 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड (कानपुर सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल रैम्प) तथा लगभग 5.30 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड (बारादेवी से नौबस्ता) है। एलिवेटेड सेक्शन में ट्रैक निर्माण कार्य अक्टूबर 2025 में ही पूरा कर लिया गया था।

इसके बाद अंडरग्राउंड सेक्शन के अप-लाइन टनल में ट्रैक निर्माण पूर्ण किया गया और अब डाउनलाइन टनल में भी यह कार्य संपन्न हो गया है। ट्रैक निर्माण के तहत रेल पटरियों की वेल्डिंग, ट्रैक स्लैब ढलाई तथा थर्ड रेल इंस्टॉलेशन का कार्य किया गया, जो अंतिम चरण में है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि कॉरिडोर-1 का ट्रैक अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। अप-लाइन पर टेस्ट रन पहले ही शुरू किया जा चुका है और शीघ्र ही डाउनलाइन पर भी परीक्षण संचालन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सिग्नलिंग, टेलीकॉम और इलेक्ट्रिकल सिस्टम्स के इंस्टॉलेशन कार्य अंतिम चरण में हैं। सभी कार्य पूर्ण होते ही कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा शुरू करने की दिशा में तेजी लाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि लगभग 24 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-1 में वर्तमान में आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक करीब 16 किलोमीटर हिस्से पर मेट्रो सेवाएं संचालित हो रही हैं, जबकि शेष सेक्शन पर कार्य तेजी से जारी है।

कानपुर मेट्रो की रफ्तार धमाकेदार: जल्द खुलेगा कॉरिडोर-1 का बाकी हिस्सा, ट्रायल रन जारी, जानें कॉरिडोर-2 का अपडेट
लखनऊ, अमृत विचार : कानपुर मेट्रो परियोजना तेजी से अपने विस्तार की ओर बढ़ रही है। कॉरिडोर-1 के शेष हिस्से में जल्द यात्री सेवाएं शुरू होने की तैयारी है, जबकि कॉरिडोर-2 का निर्माण कार्य भी तेज गति से जारी है, जिसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आईआईटी कानपुर से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो सेवा पहले से संचालित है। कॉरिडोर-1 के बारादेवी से नौबस्ता तक पांच एलिवेटेड स्टेशनों पर ट्रायल रन जारी है और जल्द ही यहां यात्री सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। कुल 23 किमी लंबे इस कॉरिडोर में 15.4 किमी सेक्शन चालू है, जबकि शेष हिस्से में अंडरग्राउंड व एलिवेटेड निर्माण अंतिम चरण में है। कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए यूनिवर्सिटी से बर्रा तक 8.6 किमी लंबे रूट पर निर्माण तेजी से चल रहा है। रावतपुर से डबल पुलिया तक भूमिगत स्टेशन और टीबीएम सुरंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि एलिवेटेड सेक्शन पर भी तेजी से काम जारी है।

कानपुर मेट्रो : बारादेवी-नौबस्ता सेक्शन पर 5 एलिवेटेड स्टेशनों में 20 लिफ्ट इंस्टॉल, लोड टेस्टिंग पूर्ण
कानपुर। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) के तीसरे चरण में मेट्रो सेवा को कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक विस्तारित करने की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बारादेवी से नौबस्ता तक के पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों बारादेवी, किदवई नगर, बसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता पर कुल 20 लिफ्टों का इंस्टॉलेशन कार्य पूरा कर लिया गया है।

मंगलवार को इन सभी लिफ्टों की लोड टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परियोजना अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक एलिवेटेड स्टेशन पर प्रवेश द्वार से कॉनकोर्स तथा कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म तक आवागमन के लिए चार-चार लिफ्ट लगाई गई हैं। साथ ही इन स्टेशनों पर प्रस्तावित 15 एस्केलेटरों का इंस्टॉलेशन भी पूरा हो चुका है।

सभी लिफ्ट 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत भारत में निर्मित हैं और पर्यावरण हितैषी रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग तकनीक से युक्त हैं, जिससे ऊर्जा की बचत होती है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए लिफ्टों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। कॉरिडोर-1 के बैलेंस सेक्शन (कानपुर सेंट्रल-नौबस्ता) में आने वाले दो अंडरग्राउंड स्टेशनों झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर में भी सिस्टम इंस्टॉलेशन तेजी से प्रगति पर है।

यहां कुल आठ में से सात एस्केलेटर और छह में से चार लिफ्ट इंस्टॉल की जा चुकी हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने निदेशक/रोलिंग स्टॉक एंड सिस्टम नवीन कुमार, निदेशक/वर्क्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सी. पी. सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कॉरिडोर-1 एवं कॉरिडोर-2 के निर्माणाधीन स्टेशनों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने कहा कि कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक यात्री सेवाओं के विस्तार के लिए सिविल निर्माण के साथ-साथ सिस्टम इंस्टॉलेशन कार्य समानांतर रूप से किए जा रहे हैं। 'मेक इन इंडिया' के तहत देश में निर्मित लिफ्ट और एस्केलेटर यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और ऊर्जा दक्ष सुविधाएं प्रदान करेंगे।

Kanpur Metro : कानपुर सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल रैंप तक थर्ड रेल इंस्टॉलेशन का कार्य प्रगति पर
कानपुर। कानपुर मेट्रो कॉरिडोर -1 (आईआईटी-नौबस्ता) के शेष भाग के अंतर्गत लगभग 5.3 किमी लंबे एलिवेटेड सेक्शन (बारादेवी से नौबस्ता) में थर्ड रेल इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा करने के बाद अब कानपुर सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल रैंप तक लगभग तीन किमी लंबे अंडरग्राउंड स्ट्रेच में भी थर्ड रेल सिस्टम इंस्टॉलेशन का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

थर्ड रेल सिस्टम के अंतर्गत सबसे पहले ब्रैकेट्स लगाने के कार्य की शुरूआत की गई है। वर्तमान में यह कार्य इस स्ट्रेच के 'अप-लाइन' टनल में किया जा रहा है। गौरतलब है कि उक्त अंडरग्राउंड स्ट्रेच में ट्रैक निर्माण का कार्य भी पहले ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। समय की बचत के लिए ट्रैक निर्माण के साथ ही थर्ड रेल इंस्टॉलेशन का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है।

'अप-लाइन' टनल में ट्रैक और थर्ड रेल इंस्टॉलेशन कार्य पूरा होने पर कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो ट्रेनों की टेस्टिंग प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। थर्ड रेल प्रणाली में पारंपरिक तौर पर प्रयोग होने वाली ओएचई (ओवर हेड इक्युपमेंट) प्रणाली की जगह पर ट्रैक के समानांतर बिछी हुई थर्ड रेल का प्रयोग किया जाता है। 750 वोल्ट डीसी करंट पर चलने वाली कानपुर मेट्रो ट्रेनें परिचालन हेतु इसी थर्ड रेल का प्रयोग करतीं हैं।

Kanpur Metro : कानपुर मेट्रो ने आठ स्टेशनो पर कियॉस्क लगाने का टेंडर किया जारी
कानपुर। कानपुर मेट्रो अपने यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आनंदमय यात्रा अनुभव देने के साथ-साथ स्टेशनों को व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित कर रहा है। इसी कड़ी में प्रॉयोरिटी कॉरिडोर (आईआईटी- मोतीझील) के 8 स्टेशनों पर कियॉस्क लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। वर्तमान में कानपुर मेट्रो के प्रॉयोरिटी कॉरिडोर (आईआईटी - मोतीझील) में कुल 20 आउटलेट्स संचालित हैं, जिनमें खान-पान के अलावा इलेक्ट्रॉनिक, जिम और मेडिसिन से जुड़े आउटलेट्स भी शामिल हैं।

यात्री सुविधाओं के विस्तार के क्रम में, प्रॉयोरिटी कॉरिडोर के आठ स्टेशनों आईआईटी, कल्यानपुर, एसपीएम, विश्वविद्यालय, गुरूदेव चौराहा, गीता नगर, एलएलआर हॉस्पिटल और मोती झील, पर कियॉस्क लगाने के लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्टेशनों पर ऐसे स्पेस की कुल संख्या 41 है और इनके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी तक है।

यूपीएमआरसी के वेबसाइट upmetrorail.com से स्टेशनों पर कियॉस्क खोलने के लिए इच्छुक लोग/संस्थाएं विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कानपुर मेट्रो के स्टेशनों पर बुक फेयर, एनजीओ व सेल्फ हेल्प ग्रुप और व्यावसायिक अस्थायी स्टॉल लगाने की सुविधा भी उपलब्ध है। एनजीओ व सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए मात्र 500 रूपए प्रतिदिन और व्यावसायिक स्टॉल के लिए मात्र 1250 रूपए प्लस जीएसटी प्रतिदिन की दर पर स्टॉल लगाने की सुविधा है।

बुक फेयर के लिए मात्र 700 (200 वर्ग फीट), 900 (300 वर्ग फीट) और 1100 रुपये (400 वर्ग फीट) प्रतिदिन के दर पर स्टॉल लगाने की सुविधाएं उपलब्ध हैं। गौरतलब है कि आई - मेट्रो द्वारा जारी की परफॉर्मेंस इंडेक्स के अनुसार गैर-किराया राजस्व अनुपात (नॉन फेयर बॉक्स रेवेन्यू रेशियो) के मामले में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का प्रदर्शन अन्य टियर-2 मेट्रो प्रणालियों की तुलना में लगभग 95 प्रतिशत अधिक रहा है।

प्रॉपर्टी डेवलपमेंट, विज्ञापन, स्टेशन परिसरों में व्यावसायिक स्टॉल, बुक फेयर, एनजीओ और स्वयं सहायता समूहों के लिए स्टॉल जैसे विविध उपायों के माध्यम से नॉन-फेयर बॉक्स रेवेन्यू में निरंतर वृद्धि हुई है। इन प्रयासों से ना केवल राजस्व बढ़ा है, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी अवसर प्राप्त हुए हैं।

कानपुर मेट्रो : बारादेवी से नौबस्ता तक थर्ड रेल इंस्टॉलेशन कार्य पूरा
कानपुर। कानपुर मेट्रो ने कॉरिडोर-1 (आईआईटी - नौबस्ता) के बैलेंस सेक्शन (कानपुर सेंट्रल-नौबस्ता) के अंतर्गत लगभग 5.3 किमी लंबे बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन में थर्ड रेल सिस्टम इन्स्टॉल करने का कार्य पूरा कर लिया है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने शनिवार को कहा, "कानपुर मेट्रो ने आज कॉरिडोर-1 के बैलेंस सेक्शन (कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता) के अंतर्गत लगभग 5.3 किमी लंबे बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन पर थर्ड रेल सिस्टम इंस्टॉल करने का काम पूरा कर लिया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

कानपुर मेट्रो टीम कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक यात्री सेवा के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता से तैयारी कर रही है। बारादेवी से नौबस्ता तक ट्रैक निर्माण का कार्य पहले पूरा किया जा चुका है जिसके बाद अंडरग्राउंड स्ट्रेच में कानपुर सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल रैम्प के बीच ट्रैक निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि कॉरिडोर-1 और 2 पर निर्माण कार्यों की तेज गति ऐसे ही जारी रहेगी और सभी निर्माण कार्य सुनियोजित ढंग से पूरे किए जाएंगे।"

गौरतलब है कि लगभग 24 किमी लंबे कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) पर वर्तमान में लगभग 16 किमी (आईआईटी-कानपुर सेंट्रल) तक यात्री सेवाएं संचालित हैं। कॉरिडोर-1 के बैलेंस सेक्शन (कानपुर सेंट्रल - नौबस्ता) के साथ-साथ लगभग 8.60 किमी लंबे कॉरिडोर-2 (सीएसए - बर्रा-8) का सिविल निर्माण कार्य भी तीव्र गति से जारी है। कानपुर मेट्रो की ट्रेनें 750 वोल्ट डीसी थर्ड रेल से चलती हैं। थर्ड रेल इन्स्टॉल करने का कार्य ट्रैक निर्माण के साथ-साथ ही किया जा रहा था।

अक्टूबर 2025 के अंत में ट्रैक निर्माण का कार्य पूरा करने के बाद अब उक्त स्ट्रेच पर थर्ड रेल इंस्टॉल करने का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही उक्त स्ट्रेच पर थर्ड रेल से जुड़ी आवश्यक टेस्टिंग प्रक्रियाएं तथा इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर जनरल से अनुमोदन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। थर्ड रेल प्रणाली में पारंपरिक तौर पर प्रयोग होने वाली ओएचई (ओवर हेड इक्युपमेंट) प्रणाली की जगह पर ट्रैक के समानांतर बिछी हुई थर्ड रेल का प्रयोग किया जाता है।

750 वोल्ट डीसी करंट पर चलने वाली कानपुर मेट्रो ट्रेनें परिचालन के लिये इसी थर्ड रेल का प्रयोग करतीं हैं। इस सिस्टम का मेंटेनेंस कम होता है क्योंकि ट्रैक के समानांतर बिछे होने के कारण इसमें पतंगबाजी आदि कारणों से बिजली की सप्लाई ट्रिप या बाधित होने की आशंका नहीं होती। साथ ही साथ इस प्रणाली की वजह से बिजली के तारों का कोई सेटअप बाहरी तौर पर दिखाई नहीं देता, जिससे शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुंदर बनाए रखने में मदद मिलती है।

कानपुर मेट्रो : कॉरिडोर-2 की दूसरी ट्रेन पहुंची, अब होगी शुरू टेस्टिंग
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 (सीएसए - बर्रा-8) के लिए तैयार दूसरी ट्रेन मंगलवार को शहर पहुंच गई। सीएसए परिसर स्थित निर्माणाधीन डिपो में सुरक्षित रूप से ट्रेन की अनलोडिंग की गई। पहली ट्रेन के आगमन के एक माह के भीतर ही दूसरी ट्रेन डिपो पहुंची। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर तीसरी ट्रेन के भी पहुंचने की पूरी संभावना है।

लगभग 40 टन वजनी अत्याधुनिक कोचों को विशेष क्रेनों की सहायता से अत्यंत सावधानीपूर्वक ट्रैक पर उतारा गया। कॉरिडोर-2 के लिए कुल 10 ट्रेनों की आपूर्ति प्रस्तावित है। कानपुर मेट्रो की प्रत्येक ट्रेन में 3 कोच होते हैं। लगभग 15 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्माणाधीन कॉरिडोर-2 डिपो को वर्ष 2026 के मध्य तक पूर्ण रूप से तैयार करने की योजना है।

कॉरिडोर-2 डिपो में कुल 15 ट्रैकों के निर्माण की योजना है। इन 15 लाइनों का वर्कशॉप, स्टेबलिंग, इंस्पेक्शन, शंटिंग, कोच अनलोडिंग, पिट व्हील और टेस्ट ट्रैक के रूप में प्रयोग किया जाना है। ट्रेनों एवं विद्युत उपकरणों को विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए डिपो में 33 केवी ऑक्ज़ीलरी कम ट्रैक्शन सब-स्टेशन (एएसएस-कम-टीएसएस) को पहले ही ऊर्जीकृत किया जा चुका है।

सिग्नलिंग एवं वर्कशॉप निर्माण कार्य

डिपो के अंदर लगभग 550 मीटर लंबे टेस्ट ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। यहां मेनलाइन के समान सॉफ्टवेयर और सिग्नलिंग सेट-अप लागू किया जाएगा। इन कार्यों के 2026 के आरंभिक महीनों में पूर्ण होने के बाद ट्रेनों की टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी।

सिग्नलिंग प्रणाली के अंतर्गत डिपो में कुल 27 पॉइंट मशीनें स्थापित की जानी हैं, जिनका कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, 31 सिग्नल और 55 एक्सल काउंटर लगाने का कार्य भी आरंभ हो चुका है। ट्रेन रेडियो एक्सेस एंटीना की मार्किंग एवं फाउंडेशन का कार्य तथा सिग्नल इक्विपमेंट रूम का निर्माण भी जारी है।

कानपुर : मेट्रो को ऊर्जा मंत्रालय का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला
कार्यालय संवाददाता, कानपुर, अमृत विचार : कानपुर मेट्रो ने ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय उपलब्धि दर्ज की। ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रविवार को आईआईटी कानपुर मेट्रो स्टेशन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान किया गया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह के दौरान केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार को यह पुरस्कार दिया।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार ऊर्जा मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) द्वारा प्रदान किए जाते हैं। इससे पूर्व वर्ष 2019 एवं 2021 में यूपीएमआरसी के लखनऊ मेट्रो को मेट्रो रेलवे सेक्टर में प्रथम पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जा चुका है। कानपुर मेट्रो के आईआईटी कानपुर  स्टेशन को यह पुरस्कार मेट्रो परिचालन के दौरान ऊर्जा खपत में कमी लाने और सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा दक्ष प्रयासों के लिए दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 24 शहरों में संचालित सभी मेट्रो प्रणालियों में यूपीएमआरसी की एलीवेटेड स्टेशनों की प्रति किलोमीटर ऊर्जा खपत सबसे कम है। यूपीएमआरसी देश की पहली मेट्रो प्रणाली है, जिसे अपने मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आइजीबीसी) की सर्वोच्च प्लेटिनम रेटिंग प्राप्त हुई है। बताया कि उत्तर प्रदेश मेट्रो ने ऊर्जा खपत में लगभग 39 प्रतिशत की कमी की है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 70 लाख यूनिट बिजली की बचत यानी लगभग 5 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की बचत हो रही है।

कानपुर और आगरा मेट्रो परियोजनाओं को मिले 49.90 करोड़, योगी सरकार ने तेजी से दोनों परियोजनाओं को पूरा करने का दिया निर्देश
लखनऊ, अमृत विचार : योगी सरकार ने प्रदेश के दो बड़े मेट्रो प्रोजेक्ट कानपुर और आगरा मेट्रो को मजबूती देने के लिए कुल 49.90 करोड़ रुपये और जारी किए हैं। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में यह धनराशि यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को उपलब्ध कराने की मंजूरी दी गई है।

कानपुर मेट्रो परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित प्रावधान के अनुरूप 26.65 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। यह राशि अंशपूंजी निवेश, केंद्रीय कर भुगतान, राज्य कर भुगतान और भूमि हेतु सब-ऑर्डिनेट ऋण के रूप में प्रदान की गई है। आदेश में साफ कहा गया है कि राशि का व्यय केवल निर्धारित मदों पर ही किया जाए। दूसरी ओर आगरा मेट्रो परियोजना के लिए 23.25 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सरकार ने निर्देश दिया है कि राशि का उपयोग परियोजना की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार किया जाए और काम की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए।

सरकार ने दोनों परियोजनाओं के लिए जारी धनराशि पर कई शर्तें लगाई हैं। कहा है कि भूमि संबंधी सब-ऑर्डिनेट ऋण ब्याजमुक्त होगा। किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले तकनीकी स्वीकृति अनिवार्य है। परियोजनाओं से जुड़ी वित्तीय अनियमितता की जिम्मेदारी यूपीएमआरसी की होगी। राशि को बैंक/डिपॉजिट में निष्क्रिय न रखकर काम पर तुरंत खर्च किया जाए।

मात्र 40 दिनों में उत्तर प्रदेश में दिखेगी ऐतिहासिक विकास की तस्वीरें... विजन डॉक्यूमेंट का रोड मैप भी तैयार
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में आने वाले मात्र 40 दिनों में विकसित राज्य की ऐतिहासिक की तस्वीरें नजर आने लगेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी सिलसिलेवार दौरा यूपी में लगेगा। प्रधानमंत्री आने वाले दिनों में नोयडा, अयोध्या, वाराणसी और लखनऊ का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं।

दरअसल, दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में कई विकास परियोजनाएं पूरी होने वाली हैं या हो जाएंगी। इनमें पर्यटन स्थलों पर 156 लंबित परियोजनाओं को पूरा करना, आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर का निर्माण और कई अन्य विकास कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, विकसित यूपी-2047 के लिए विजन डॉक्यूमेंट का रोडमैप भी इसी महीने तैयार हो जाएगा, जो भविष्य की योजनाओं को दिशा देगा।

जिन विकास योजनाओं की तस्वीरें स्पष्ट रूप में सामने आने वालीं हैं उनमें पर्यटन स्थलों, जैसे कि वाराणसी, मथुरा, प्रयागराज और अयोध्या में 156 लंबित परियोजनाओं को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर का काम भी दिसंबर तक पूरा होना है। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर से जुड़ा एक और दो का काम भी वर्ष के अंत तक पूरा होने की संभावना है।

इधर, विकसित यूपी-2047 के लिए विजन डॉक्यूमेंट का रोडमैप दिसंबर तक तैयार होना, जिस पर 15 दिसंबर तक काम पूरा होने का उम्मीद है। नवंबर अंत तक, 300 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट से एक एथेनॉल फैक्ट्री शुरू होने वाली है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इस बीच राज्य सरकार 20 विभागों में 95 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को भी तेजी से पूरा करने पर फोकस कर रही है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी शीघ्र

उधर, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी अब कुछ ही हफ्तों में हो जाएगा। देश के सबसे हाईटेक एयरपोर्ट्स में शामिल होने जा रहा यह प्रोजेक्ट न केवल दिल्ली-एनसीआर की हवाई यात्रा को नया आयाम देगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी गति देगा। सूत्रों के मुताबिक, अगर सबकुछ तय योजना के मुताबिक रहा तो एयरपोर्ट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नवंबर के आखिर या दिसंबर के पहले हफ्ते में कर देंगे।