College Admission - Amrit Vichar
ADMISSION 2025 : लखनऊ के इन सभी महिला कॉलेजों में प्रवेश शुरू, जानिए क्या है प्रक्रिया
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ के सभी महिला डिग्री कॉलेजों में पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुछ महाविद्यालयों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश होगा। तो वहीं कुछ में 12वीं की मेरिट को आधार बनाया जाएगा। ज्यादातर महाविद्यालयों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है जबकि कुछ ऐसे भी महाविद्यालय हैं जिनकी अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है लेकिन प्रवेश शुरू हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है।
राजधानी लखनऊ के प्रमुख गर्ल्स डिग्री कॉलेजों में अवध कॉलेज, आईटी कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज, एपीसेन, खुनखुनजी महिला डिग्री कॉलेज, नवयुग कन्या महाविद्यालय व करामत पीजी कॉलेज शामिल हैं। खुनखुन जी डिग्री कॉलेज और नवयुग कन्या महाविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई थी। सीयूईटी और लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा से जो छात्राएं वंचित रह जाती है उनके लिए महिला महाविद्यालयों में सुनहरा अवसर है। जहां पर दाखिले 12वीं के अंक के आधार पर या पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश हो रहा है।
ऑफलाइन और ऑनलाइन प्रवेश वाले महाविद्यालय
अवध गर्ल्स कॉलेज व एपीसेन डिग्री कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। अभ्यर्थियों को कॉलेज की वेबसाइट पर दिए लिंक पर ही फॉर्म भरना होगा। जबकि आईटी कॉलेज और करामत हुसैन कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में संचालित की जा रही है। महिला कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया सिर्फ ऑफलाइन है। छात्राएं यहां काउंटर से आवेदन फॉर्म ले सकती हैं। इसके अलावा आईटी कॉलेज में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिए जाएंगे तो वहीं बाकी सभी कॉलेजों में दाखिले का आधार 12वीं की मेरिट होगा। कैसरबाग स्थित नारी शिक्षा निकेतन में स्नातक व परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश होगा।
कहां पर कितनी सीटें
<colgroup><col style="width:16.7364%;" /><col style="width:16.7364%;" /><col style="width:16.7364%;" /><col style="width:16.7364%;" /><col style="width:16.7364%;" /><col style="width:16.7364%;" /></colgroup>
कॉलेज
वेबसाइट
ओवदन शुल्क
अंतिम तिथि
दाखिले
पाठ्यक्रम
आईटी कॉलेज
https://itcollege.ac.in/
900 -800 रुपये
निर्धारित नहीं
प्रवेश परीक्षा से
बीए, बीकॉम, बीएससी
अवध गर्ल्स कॉलेज
http://agdc.ac.in/
900 रुपये
निर्धारित नहीं
मेरिट के आधार
बीए, बीकॉम, एमएम
महिला पीजी कॉलेज
https://mahilavidyalaya.com/
700 रुपये
31 मई
मेरिट के आधार
बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी होमसाइंस
एपीसेन कॉलेज
https://www.apsencollege.org/
500 रुपये
31 मई
मेरिट के आधार
बीए, बीकॉम, एमएम
करामत पीजी कॉलेज
https://karamatgirlscollege.ac.in/
500 रुपये
31 मई
मेरिट के आधार
बीए, बीकॉम, बीएससी
तीन महिला कॉलेज कम फीस में बेहतर पढ़ाई
1-खुनखुन जी कॉलेज- प्रवेश के लिए आवेदन पत्र मिलने 21 मार्च से शुरू हो गए थे। आवेदन फार्म 500 रुपए का है। यहां पर बीए की 385, बीकॉम की 60 और एमए शिक्षा शास्त्र की 60 सीटें हैं। इस बार समाजशास्त्र परास्नातक कक्षाओं के लिए भी आवेदन लिए जा सकते हैं। स्नातक कक्षाओं के लिए वार्षिक शुल्क और परीक्षा शुल्क कुल 4 से 5 हजार रुपए है।
2-महिला महाविद्यालय- यहां पर भी बिना किसी प्रवेश परीक्षा के एडमिशन लिया जाएगा। कॉलेज में परास्नातक पाठ्यक्रम नहीं है, जबकि स्नातक में प्रवेश के लिए 480 विज्ञान की सीटें हैं और कला वर्ग में करीब 800 सीटें हैं। कुल फीस करीब 4 से 5 हजार।
3-अवध महिला महाविद्यालय- स्नातक अंग्रेजी में कुल 60, राजनीति विज्ञान में 50, शिक्षा शास्त्र में 40, भूगोल में 40 सीटें हैं। बीए में कुल 400 जबकि बीकॉम में 240 सीटें हैं। शुल्क करीब 5 हजार है जो वार्षिक होने के साथ ही परीक्षा शुल्क भी है।
क्यों घट रही है छात्राओं की संख्या
छात्राओं का रुझान भी व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों की तरफ लगातार बढ़ता जा रहा है। परंपरागत बीए या एमए करने के बाद नौकरी के अवसर सीमित हो रहे हैं। व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों की मांग बढ़ने के साथ कॉलेजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसके अलावा सेमेस्टर परीक्षा में एसाइनमेंट, प्रोजेक्ट आदि भी दे दिए गए हैं। राजधानी में कॉलेजों और विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ी है साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई के विकल्प भी उपलब्ध होने लगे हैं।
ये भी पढ़ें : Mock Drill In UP : गृह मंत्रालय से UP के 17 जिले चिन्हित, मॉक ड्रिल आज, ब्लैक आउट होने पर बजेगा सायरन
हल्द्वनी, अमृत विचार। चुनावी साल में सरकार ने गौलापार में सरकारी महाविद्यालय की घोषणा कर प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के नाम पर अभी काम सिफर ही है। भाजपा के एक नेता की कृपा से भवन तो मिल गया, लेकिन इसके बाहर फ्लैक्सी लगाने के सिवाय सरकार कोई काम नहीं कर सकी।
हालात ये हैं कि जिस भवन में महाविद्यालय संचालित होना बताया जा रहा है, उसके कमरों में किराएदार रह रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि महाविद्यालय का यह भवन गौलापार में धरातल पर कब तक उतर सकेगा।
एमबीपीजी कालेज में विद्यार्थियों की भीड़ को देखते हुए सरकार ने गौलापार में सरकारी महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। आनन-फानन में सरकार ने महाविद्यालय के प्राचार्य के तौर पर डा. संजय कुमार की नियुक्ति कर घोषणा को लेकर अमलीजामा पहनाने का दावा भी कर दिया। दीपावली की छुट्टी के बाद से ऑफलाइन प्रक्रिया भी शुरू कर दी। शुक्रवार तक 60 विद्यार्थियों को प्रवेश भी दे दिया गया।
इन विद्यार्थियों की पढ़ाई कहां होगी, ये एक बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। गौलापार के किशनपुर में जिस भवन का चयन किया गया है, उस भवन के बाहर एक फ्लैक्सी के सिवाय कुछ हुआ ही नहीं है। इस भवन के सात में से ज्यादातर कमरों में किराएदार रह रहे हैं। बरामदे में मधुमक्खी पालन के डिब्बे रखे हुए हैं। इस भवन में कॉलेज कब से चालू होगा, इसको लेकर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
प्राचार्य को छोड़ कोई नियुक्ति नहीं
गौलापार मे राजकीय महाविद्यालय खोलने को लेकर सरकार कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी में है। कॉलेज का लोगो भी तैयार कर दिया गया। प्राचार्य को छोड़कर किसी भी पद पर कोई नियुक्ति नहीं की गई है। ना ही बजट की व्यवस्था की गई है। यहां पर बड़ा सवाल ये है कि जब कुछ भी नहीं हुआ है तो सरकार ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की तैयारी क्यों शुरू कर दी है।
भटक रहे हैं अभिभावक व विद्यार्थी
प्रस्तावित भवन के बाहर महाविद्यालय का फ्लैक्सी लगा दिया गया है। उस पर भी प्रवेश के लिए दो नंबर चस्पा कर उन पर संपर्क करने को कहा गया है। अभिभावक व विद्यार्थी मौके पर आकर इधर-उधर भटक रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि मोबाइल नंबर पर कॉल की जाए तो वह उठ नहीं रहा है। किशनपुर नई आबादी जसपुर खोलिया बांगर निवासी त्रिलोक सिंह भी अपनी पुत्री के प्रवेश के लिए शुक्रवार को प्रस्तावित भवन पहुंचे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। त्रिलोक का कहना है कि वे पिछले तीन दिन से यहां पर आ रहे हैं।
उधार पर चल रहा है फिलहाल काम
गौलापार सरकारी महाविद्यालय के लिए प्राचार्य का पद स्वीकृत करने के अलावा अभी सरकार की ओर से कुछ नहीं हुआ है। प्राचार्य के लिए एमबीपीजी कालेज में एक कक्ष आवंटित किया गया है। साथ ही एमबीपीजी कालेज प्राचार्य ने फिलहाल 50 हजार रुपये का चेक रोजमर्रा के खर्च के लिए दिया। प्रवेश प्रक्रिया के लिए भी लिपिक संवर्ग के कर्मचारी अस्थायी तौर पर एमबीपीजी कालेज से ही दिए गए हैं।
गौलापार महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर स्वीकृत सीटें
विज्ञान वर्ग- 160
वाणिज्य वर्ग- 80
कला वर्ग- 240
अभी हमारा अनुबंध ही नहीं हुआ-गणेश
गौलापार में सरकारी महाविद्यालय के लिए जिस भवन का चयन किया गया है, उस भवन में कुछ वक्त पहले तक एक निजी स्कूल चलता था। भवन स्वामी गणेश सुयाल का कहना है कि विधायक नवीन दुम्का की पहल पर उन्होंने भवन को किराए पर देने के लिए मौखिक सहमति दी है।
मौखिक तौर पर 11 महीने के अनुबंध की बात हुई। अभी तक विभाग की ओर से अनुबंध की कोई पहल नहीं की गई है। हम भवन देने को तैयार हैं लेकिन भवन कब से लेना है, यह उच्च शिक्षा विभाग को तय करना है। विभाग की ओर से जैसे ही अनुबंध किया जाएगा। हम उन्हें भवन हस्तांतरित कर देंगे।
हमारे क्षेत्र में महाविद्यालय खुल रहा है। ये क्षेत्र के लिए बहुत ही सुखद है। इस क्षेत्र के युवाओं को पढ़ाई के लिए अब हल्द्वानी नहीं जाना होगा।- जगदीश सुयाल
हमारे क्षेत्र में महाविद्यालय खुलना गर्व की बात है। इसको लेकर सरकार को धन्यवाद, लेकिन इसे जल्द से जल्द शुरू किया जाए। हम लोग आशान्वित हैं।-सुरेश चंद्र
मैंने अपनी परास्नातक की पढ़ाई हल्द्वानी कालेज से की। मुझे खुशी है कि अब इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को हल्द्वानी की दौड़ भाग नहीं करनी पड़ेगी।-रोहित कोटलिया
गौलापार एक शिक्षा हब के रूप में उभर रहा है। अब सरकार ने भी इस पर मुहर लगा दी है। महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।- ललिता जोशी
नए कालेज के लिए ये हैं मानक
1- कम से कम 5 बीघा जमीन होनी चाहिए
2- खेल मैदान के लिए ओपन ग्राउंड स्पेस, अन्य गतिविधियों के लिए 500 स्क्वायर मीटर जमीन हो
3- कॉलेज के पास कंप्यूटर लैब हो जिसमें कम से कम 30 कंप्यूटर हों
4- अन लिमिटेड ब्रॉडबैंड की सुविधा होनी चाहिए
5- कॉलेज प्रशासन के पास लाइब्रेरी
6- यूजीसी नियमों के तहत टीचिंग स्टाफ हो
नए कालेज के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बजट व दूसरे संसाधनों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द 17 प्राध्यापकों की नियुक्ति हो जाएगी और बजट स्वीकृत होगा। – पीके पाठक, उच्च शिक्षा निदेशक