Sultanpur News - Amrit Vichar

सुलतानपुर : हत्या के मामले को लेकर गांव में तनाव, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार, जानें पूरा मामला
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में हत्या के एक मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भेटौरा गांव में युवक की मौत के बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े हुए हैं। गुरुवार को दूसरे दिन भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका, जिससे प्रशासन के लिए स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 28-29 अप्रैल की रात जसवंत सिंह (28) पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, लेकिन परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के प्रधान पति और उनके सहयोगियों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान के खिलाफ चल रही कथित भ्रष्टाचार जांच को लेकर विवाद था, जिसके चलते यह वारदात हुई। घटना के बाद मृतक की पत्नी और बहन की हालत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं मौके पर एसडीएम लंभुआ प्रीति जैन, सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर, सीओ सिटी सौरभ सावंत और तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी समेत भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारी लगातार परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। हालांकि परिजन अपनी मांगों पर अडिग हैं, जिससे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

अवैध कारोबार के खिलाफ सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 98 किलो गांजा बरामद
सुलतानपुर। उत्तर-प्रदेश पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने लगभग 98.927 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि बीते 28 अप्रैल को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बाराबंकी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सुलतानपुर क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध गांजे की खरीद-फरोख्त करने वाले हैं।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी और सुलतानपुर की स्थानीय पुलिस टीम ने कोतवाली नगर क्षेत्र के सौरमऊ अंडरपास के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध नीले रंग की बलेनो कार को रोकने का प्रयास किया। घेराबंदी देख कार सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट और डिग्गी से कुल चार बोरियां मिलीं, जिनमें 99 छोटे पैकेटों में 98.927 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा भरा हुआ था।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान वेदप्रकाश मिश्रा (43) निवासी ग्राम बेलाही, थाना लम्भुआ, जनपद सुल्तानपुर और पवन कुमार तिवारी (52), निवासी पठखौली रोड, कस्बा व थाना लम्भुआ, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग यह गांजा बिहार से लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बिहार स्थित सप्लायरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस सफल ऑपरेशन में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत, उप-निरीक्षक करुणेश पाण्डेय , उप-निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुलतानपुर : छात्र की पिटाई के आरोप में स्कूल के प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पहली कक्षा के छात्र की डंडे से पिटाई करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार को कुड़वार थाना क्षेत्र के टिकरिया पूरे हेड़ा गांव स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में हुई।

पीड़ित छात्र की पहचान शिवांश के रूप में हुई है, जो उसी विद्यालय में पहली कक्षा का छात्र है। छात्र के अनुसार, उसका अपने सहपाठी सौरभ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर सौरभ ने अपनी मां को स्कूल बुला लिया।
छात्र का आरोप है कि मां की शिकायत के बाद प्रधानाध्यापक ने दोपहर में शिवांश की डंडे से पिटाई कर दी। शिवांश के पिता विकास शर्मा लखनऊ में रहते हैं, जबकि वह वर्तमान में अपनी पढ़ाई के लिए टिकरिया गांव में अपने नाना-नानी के साथ रह रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सौरभ सामंत ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, "मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

सुलतानपुर : नवागत डीएम इंद्रजीत सिंह ने ग्रहण किया पदभार, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का ऐलान
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के नव नियुक्त जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने प्रशासनिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और जनसुनवाई उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

संवाददाताओं से बातचीत में डीएम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और प्राथमिकताओं को जिले में पूरी गंभीरता के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व जिलाधिकारी द्वारा शुरू कराए गए विकास कार्यों और परियोजनाओं को भी गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों और संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। राजस्व न्यायालयों से जुड़े मामलों को भी गंभीरता से लिया जाएगा ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

मुख्यमंत्री के निर्देशों का उल्लेख करते हुए उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य संस्कृति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचें, जनता की समस्याएं सुनें और कार्यों में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही न बरतें।

भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सिंह ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक की जाएगी और प्राप्त शिकायतों व इनपुट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।

सुलतानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कल से एक बार फिर गरजेंगे वायु सेना के लड़ाकू विमान
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 22 और 23 अप्रैल को एक बार फिर वायुसेना का युद्धाभ्यास होने जा रहा हैं जहां लड़ाकू जहाज हवाई पट्टी को छूते हुए उड़ान भरेंगे। भारतीय वायुसेना सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित अरवल कीरी-करवत हवाई पट्टी पर कल 22 और 23 अप्रैल को युद्धाभ्यास आयोजित करेगी। इस अभ्यास में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वायुसेना के अधिकारियों ने आपातकालीन हवाई पट्टी पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है। यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर इमरान खान ने बताया कि लड़ाकू विमानों के उतरने, उड़ान भरने और विशेष युद्धाभ्यास के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वायुसेना ने हवाई पट्टी के परीक्षण के लिए 22 अप्रैल का कार्यक्रम तय किया है।

गोरखपुर के वायुसेना अधिकारियों के पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने पुलिस अधिकारियों के साथ लड़ाकू विमानों के हवाई पट्टी परीक्षण संबंधी जानकारी ली। हवाई पट्टी के परीक्षण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से वाहनों के आवागमन का मार्ग 1 मई तक परिवर्तित कर दिया गया है। वायुसेना का परीक्षण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 2 मई से एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से बहाल हो सकेगा।

Sultanpur News: 60 वर्षीय पूर्व प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या, मातम में बदली खुशियां 21 अप्रैल को आनी थी बेटी की बारात
सुलतानपुर: जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव में शनिवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना में 60 वर्षीय विजय प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सूर्य प्रताप सिंह के छोटे भाई थे।

परिवार के अनुसार, विजय प्रताप सिंह रात के भोजन के बाद घर के बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी तारा सिंह थोड़ी दूरी पर सो रही थीं। रात करीब 1 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी की नींद खुली। उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को भागते हुए देखा। पास जाकर देखा तो विजय प्रताप सिंह के सिर में गोली लगी हुई थी।

परिजनों ने तुरंत उन्हें स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुलतानपुर ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस सुलतानपुर पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस प्रशासन सक्रिय, हत्या का कारण अभी रहस्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह और सीओ जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि विजय प्रताप सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कुछ महीने पहले उन्हें लकवे का अटैक आया था, लेकिन अब वे सामान्य जीवन जी रहे थे। वह बेहद सरल, धार्मिक और गो सेवा में लगे रहने वाले व्यक्ति थे। ऐसे में उनकी हत्या का कारण अभी भी पुलिस के लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

विजय प्रताप सिंह अपने पीछे पत्नी तारा सिंह और पांच संतानों को छोड़ गए हैं। एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनका बड़ा बेटा अंकुर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में उप-निरीक्षक है और कानपुर में तैनात है। पिता की मौत की खबर मिलते ही वह घर पहुंच गया है।

21 अप्रैल को आनी थी बेटी की बारात

परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। बेटी सोनम की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। 17 अप्रैल को तिलक और 21 अप्रैल को बारात आने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही परिवार के मुखिया की हत्या हो गई। अब शादी की सारी तैयारियां रुक गई हैं और पूरे घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या के कारण का पता लगाने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

शर्मानाक : सुलतानपुर में पिता ने की नवजात बेटे की हत्या, पत्नी गंभीर रूप से घायल
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र में नौ माह के मासूम बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 3 अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे मड़हा गांव निवासी शंभूलाल कोरी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी रंजू और नौ माह के पुत्र रिवांश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार ले जाया गया, जहां से बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रिवांश की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में पत्नी रंजू की तहरीर पर थाना कुड़वार में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने शनिवार को आरोपी शंभूलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चलता आ रहा था। घटना के दिन भी मायके से लौटने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने यह कदम उठाया।

सुलतानपुर : किशोरी के हत्या के दोषी को आजीवन कारावास’, पॉक्सो कोर्ट जज ने सुनाया फैसला
सुलतानपुर, अमृत विचारः गौरीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में 10 साल पूर्व किशोरी की हत्या करने के मामले में दोषसिद्ध आरोपी रमेश यादव को जेल से तलब कर मंगलवार को पॉक्सो कोर्ट जज नीरज श्रीवास्तव ने आजीवन कारावास की सजा सुनाकर जेल भेज दिया। कोर्ट ने दोषी पर 20 हजार रुपए अर्थदण्ड भी लगाया है।

अभियोजन पक्ष से एडीजीसी  रवीन्द्र सिंह के मुताबिक दोषी ने पीड़िता के साथ 2 अक्टूबर वर्ष 2016 में दुष्कर्म का प्रयास किया तथा उसकी हत्या कर दी। पीड़िता के परिजन की तहरीर पर दर्ज हुए केस में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। दौरान विचारण अभियोजन पक्ष की ओर से पेश गवाहों के साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी रमेश यादव को किशोरी की हत्या का दोषी ठहराकर जेल भेज दिया था जिसे जेल से तलब कर मंगलवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाकर पुनरू जेल भेज दिया गया।

किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई 7 साल की कैद

थाना अमेठी के एक गांव में 15 साल पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म करने के दोषी इलियास को फास्ट ट्रैक कोर्ट कोर्ट न्यायाधीश राकेश की अदालत ने  मंगलवार को 7 साल कारावास की सजा सुनाकर जेल भेज दिया। अदालत ने दोषी पर 15  हजार रूपए अर्थदंड भी लगाया है । कोर्ट ने दोषी को  पीड़िता के क्षतिपूर्ति के लिए अर्थदण्ड की सम्पूर्ण धनराशि बतौर क्षतिपूर्ति देने का आदेश भी दिया है।

विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार सिंह के मुताबिक 10 अप्रैल 2011  की घटना में दर्ज  हुए केस मे पीड़िता की मां  ने केस  दर्ज था कि उसकी नाबालिग बालिका को आरोपी इलियास अपनी दुकान में बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में चार्जशीट दाखिल की। अभियोजन पक्ष की तरफ  मुकदमे के दौरान पेश किए  गये चार गवाहों  के साक्ष्यों के आधार पर  कोर्ट ने दोषी को 7 साल की सजा सुनाकर जेल भेज दिया।

सुलतानपुर : पीएसी जवान व उसके पुत्र की हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, एक लाख 70 हजार रुपए अर्थदंड
सुलतानपुर, अमृत विचार। बहुचर्चित रिटायर्ड पीएसी जवान और उसके पुत्र की हत्या के मामले में जिला जज सुनील कुमार की अदालत ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 85-85 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी निर्देश दिया कि अर्थदंड की राशि में से डेढ़ लाख रुपये मृतक हरिनारायण सिंह की पत्नी को बतौर क्षतिपूर्ति दिए जाएं।

अभियोजन की ओर से एडीजीसी मनोज दुबे के अनुसार, 3 मार्च 2010 की शाम करीब सात बजे जयसिंहपुर क्षेत्र के गुड्डुरपुर सागर उमर का पुरवा के पास रिटायर्ड पीएसी जवान हरिनारायण सिंह और उनके पुत्र संदीप की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि झिनकू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में वादी शिवशंकर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था, जो बाद में स्वयं आरोपी बना दिया गया। ट्रायल के दौरान शिवशंकर सिंह व एक अन्य आरोपी जितेंद्र की मृत्यु हो चुकी है।

विचारण के दौरान बालीपुर मजरे सेवतरी निवासी वृजेश वर्मा और वरसोमी नथईपुर निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ रिंकू गोस्वामी के खिलाफ आरोप साबित पाए गए। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मनोज दुबे ने 10 गवाह पेश किए, जिनके बयान के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी करार देते हुए सख्त सजा सुनाई। इस फैसले के साथ करीब 16 वर्ष पुराने इस चर्चित दोहरे हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया अपने निर्णायक मुकाम पर पहुंच गई।

सुलतानपुर : इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मी निलंबित, गोमांस से जुड़े मामले में पुलिस अधीक्षक की कारवाई
सुलतानपुर, अमृत विचारः गोमांस तस्करी से जुड़े एक मामले ने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। गंभीर अनियमितताओं के आरोप में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय, उप निरीक्षक अनिल यादव और हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि बरामद गोमांस को पुलिस रिकॉर्ड से गायब कर आरोपियों को लाभ पहुंचाया गया।

मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार का है, जहां रविवार रात हिंदू संगठन के सदस्यों ने गोवध की सूचना गोसाईगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में गोमांस, हथियार और  वाहन बरामद किए। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया और आठ लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार कर आठ आरोपियों को न्यायालय भेजा था।

हालांकि, घटनास्थल के वीडियो में भारी मात्रा में गोमांस दिखने के बावजूद पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में इसका उल्लेख नहीं किया। इसी खामी के चलते कोर्ट ने आरोपियों की रिमांड खारिज कर सभी आठों आरोपियों को रिहा कर दिया। इस घटनाक्रम से नाराज हिंदू संगठन ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई। उल्लेखनीय है कि इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय पहले भी विवादों में रह चुके हैं और पूर्व में निलंबन झेल चुके हैं। गौरतलब हो कि सोमवार को निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक ने बल्दीराय थाने का प्रभार सौंपा था लेकिन चार्ज लेने से पहले निलंबन की कार्रवाई हो गई।

अमेठी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी को राहत, फर्जीवाड़ा मामले में मिली जमानत
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के अमेठी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी को सोमवार को जमानत मिल गई। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राकेश पाण्डेय की अदालत ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर उनकी जमानत मंजूर की। चंद्रमा देवी भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रसिद्ध मसाला व्यवसाई राजेश अग्रहरि की पत्नी हैं। न्यायालयीय सूत्रों के अनुसार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी को फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने सहित धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़े एक मामले में गुरुवार को जेल भेजा गया था।

उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर एसीजेएम चतुर्थ भव्या श्रीवास्तव की अदालत में आत्मसमर्पण किया था, जहां उनकी जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। इसके बाद प्रभारी जिला जज राकेश पांडेय की अदालत में उनकी अंतरिम जमानत पर सुनवाई हुई। पूर्व नपं अध्यक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने जमानत का अनुरोध किया, लेकिन परिवादी घनश्याम सोनी के अधिवक्ता अजीजुर्रहमान और डीजीसी क्रिमिनल राम अचल मिश्र ने इसका विरोध किया।

सुनवाई के बाद प्रभारी जिला जज ने अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। मामला अमेठी के उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष घनश्याम सोनी द्वारा दायर एक परिवाद से संबंधित है। घनश्याम सोनी ने चंद्रमा देवी के अलावा लल्लू प्रसाद सोनी, लालजी सोनी, पुजारी लाल सोनी और संगम लाल सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सोनी का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए चंद्रमा देवी ने धोखाधड़ी कर उनका मकान इन चारों व्यक्तियों के नाम दर्ज कर दिया था।

अदालत ने इस मामले में 8 फरवरी 2024 को सभी आरोपियों को विचारण के लिए तलब किया था। जेल भेजे जाने के बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे चंद्रमा देवी को एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। उन्हें उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें थीं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया था। उस समय उनके पति और भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि उर्फ राजेश मसाला अपने समर्थकों के साथ अस्पताल में मौजूद थे।

सुलतानपुर प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटर समेत दो गिरफ्तार
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश की सुलतानपुर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर माता प्रसाद पांडेय की हत्या मामले में मुख्य शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र शर्मा और प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह इस सनसनीखेज हत्याकांड का मास्टरमाइंड है, जिसने पूरी साजिश रची थी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और पल्सर बाइक बरामद की है। मृतक माता प्रसाद पांडेय प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े थे और उनका क्षेत्र में प्रभाव था। प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण जमीन को लेकर चल रहा विवाद सामने आया है। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से बुधवार रात इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही कुड़वार थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस मामले में पहले भी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है।