abusive words - Amrit Vichar
प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहने के विरोध में NDA के बिहार बंद का मिला-जुला असर, जानिए क्या बोले रविशंकर प्रसाद
पटना। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां को कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने के विरोध में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा बृहस्पतिवार को आहूत पांच घंटे के राज्यव्यापी बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। राजधानी पटना में सड़कों पर वाहन कम दिखे और कुछ निजी स्कूल बंद रहे। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं, तो कइयों ने खोलीं भी।
राजग के प्रमुख घटक भाजपा और अन्य दलों के कार्यकर्ता पूरे राज्य में बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे, जिनमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताएं भी शामिल थीं। बंद के बारे में पुलिस ने कहा कि राज्य के किसी भी हिस्से से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
हालांकि, राजद और कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई वीडियो क्लिप साझा किए, जिनमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया और लोगों को उनके कार्यस्थलों, ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशनों और चिकित्सा आपात स्थिति के लिए अस्पतालों तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की।
भाजपा के गठबंधन सहयोगियों ने बंद को अपना भरपूर समर्थन दिया। इन सहयोगियों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला जनता दल (यूनाइटेड), केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाला हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) शामिल हैं। पटना में स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद धर्मशीला गुप्ता सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर धरना दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मोदी जी की दिवंगत मां का अपमान बिहार बर्दाश्त नहीं करेगा। उनकी (विपक्ष की) बेशर्मी इतनी है कि कांग्रेस के एक भी वरिष्ठ नेता ने अभी तक इस घटना के लिए माफी नहीं मांगी है। यह कांग्रेस नेताओं और उनके गठबंधन सहयोगियों के अहंकार को दर्शाता है। बिहार की जनता उन लोगों को कभी नहीं भूलेगी, जिन्होंने प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को अपशब्द कहे।’’
जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह बंद एक प्रतीकात्मक विरोध है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में शिष्टाचार की आवश्यकता पर जोर देना है। उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र संवाद पर आधारित है और विरोधियों के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। सार्वजनिक समारोहों में तो यह सुनिश्चित किया ही जाना चाहिए। हालांकि, निजी तौर पर लोग अपनी इच्छानुसार बोल सकते हैं।’’
इस पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में न लें? यह बिहार है। भाजपा के गुंडे-मवाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है? शर्मनाक।’’ पटना के आयकर चौराहे पर सुबह राजग के घटक दलों की महिला प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और तख्तियां लहराते हुए दरभंगा में प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ कहे गये अपशब्दों को लेकर कांग्रेस और राजद की आलोचना की।
उधर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी ने पूरे देश की आत्मा को ठेस पहुंचाई है। यह सिर्फ एक मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां का अपमान है। इस अभद्र व्यवहार के विरोध में महिला मोर्चा सड़कों पर उतर आया है। आज पूरा देश मां की गरिमा और महिलाओं के सम्मान के लिए एकजुट है।’’ कानून व्यवस्था को लेकर पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर नवादा, कटिहार, मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन किए गये।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा में पिछले सप्ताह कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान एक स्थानीय नेता के मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को अपशब्द कहने वाला एक कथित वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि आयोजकों ने कहा कि उस समय (कांग्रेस का) कोई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी ने दो सितंबर को इस घटना पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें इस घटना से गहरा दुख पहुंचा है।
उन्होंने भावुक होकर कहा, ‘‘मेरी दिवंगत मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, फिर उनका क्या दोष था? मैं कांग्रेस और राजद को माफ कर सकता हूं, लेकिन बिहार की जनता कभी उन्हें माफ नहीं करेगी।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि अब हर गली-कस्बे में संदेश पहुंचना चाहिए कि माताओं और बहनों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हरदोई: फल के बदले रुपये नहीं देने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित, फल व्रिकेता से मिले एसपी
हरदोई। हरदोई जिले के पिहानी थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों को स्थानीय फल विक्रेता से दुर्व्यवहार करने और फल के बदले रुपये नहीं देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार रात पीड़ित से मुलाकात की और न्याय का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना पिहानी निवासी लखपत नामक एक रेहड़ी-पटरी वाले से जुड़ी है जो ठेले पर तरबूज बेचता है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में तैनात कांस्टेबल अंकित कुमार और अनुज कुमार ने उसके ठेले से फल लिये, लेकिन जब उन्होंने रुपये मांगे तो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर अपशब्द कहे और उन्हें धमकाया। लखपत द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के बाद हरियावां के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) की निगरानी में जांच के आदेश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा, ‘‘जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए। दोनों कांस्टेबल को तत्काल निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ पिहानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।’’ जादौन ने खुद थाने का दौरा किया और घटना की प्रत्यक्ष जानकारी जुटाने के लिए शिकायतकर्ता से बातचीत की।
उन्होंने कहा, ‘‘वर्दीधारी कर्मियों से कानून का पालन करने और जवाबदेह बने रहने की उम्मीद की जाती है। इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
https://twitter.com/hardoipolice/status/1918381691116060712
यह भी पढ़ेः  गोवाः मंदिर में मची भगदड़ से हुई मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, CM प्रमोद सावंत ने किया ये बड़ा ऐलान
भाजपा ने कन्हैया कुमार पर प्रधानमंत्री और आरएसएस को ‘अपशब्द’ कहने का लगाया आरोप, दर्ज कराई शिकायत
पटना। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ यहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने हाल ही में एक टीवी साक्षात्कार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बिहार में भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली थाने जाकर शिकायत दी।
इकबाल ने पुलिस से टिप्पणी को लेकर कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया। इकबाल ने कहा, ‘‘कन्हैया कुमार, जो ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा हैं, ने 11 अप्रैल को एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस और उसकी विचारधाराओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
साक्षात्कार में उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह अत्यधिक आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हमने पुलिस में कुमार के खिलाफ शिकायत देकर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। हमें पूरा विश्वास है कि पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।’’
VIDEO : LS में किया BJP के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल, अब महुआ मोइत्रा बोलीं- मैं सेब को सेब कहूंगी, संतरा नहीं
नई दिल्ली। TMC (Trinamool Congress) सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को लोकसभा में बीजेपी सांसदों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसको लेकर बीजेपी सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई थी और उनसे माफी की मांग की थी, लेकिन मोइत्रा अभी भी अपने बयान पर कायम हैं।
TMC सासंद महुआ मोइत्रा का कहना है कि मैंने जो भी कहा सदन में ऑन रिकॉर्ड नहीं कहा है, हमें बीजेपी अब सिखाएगी की संसदीय शिष्टाचार क्या है और क्या नहीं। यह बड़ी बात नहीं है बल्कि लोकतंत्र के लिए अडानी का 100 बिलियन डॉलर का स्कैंडल बड़ा मुद्दा है, जिसे उठाया गया है। मैं सेब को सेब कहूंगी, संतरा नहीं। अगर वे मुझे विशेषाधिकार समिति के पास ले जाएंगे, तो मैं अपना पक्ष रखूंगी।
संसद में TMC सांसद महुआ मोइत्रा के असंसदीय भाषा पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, उनका व्यवहार ही ऐसा है। वे जिस पार्टी में हैं उनके लिए यह मुद्दा नहीं है, वे चाहते हैं कि इस पर चर्चा की जाए। उन्हें समाचार में बने रहना है इसके लिए वे लक्ष्मण रेखा को पार कर जाते हैं।
TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा, सदन में ऐसा नहीं होना चाहिए, जो भी आदरणीय लोग यहां आते हैं उन्हें खुद को कंट्रोल में रखना चाहिए। इतना भी भावुक होने की जरूरत नहीं है, कुछ लोग बहुत ज्यादा भड़क जाते हैं।
यह है @MamataOfficial जी के पार्टी @AITCofficial का असली चेहरा ।संसद में अपने सांसद साथी को हरामी कह रही है,महुआ https://t.co/v6zMfWAecb
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) February 7, 2023
क्या है मामला ?
दरअसल, TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कल लोकसभा में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसको लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी आपत्ति जताई थी। भाजपा सांसदों की आपत्ति के बाद उन्होंने कहा- कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा। बहुत ही कठोर और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। मैं संसदीय कार्य मंत्री को TMC से बात करने के लिए कहूंगा।
TMC सांसद ने आगे कहा कि भाजपा कह रही है कि मैं महिला होने के नाते इस तरह के शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकती हूं। क्या मुझे ऐसा कहने के लिए पुरुष होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश के लोगों को हमने दिखाया कि अडाणी गेट आखिर क्या है। भाजपा पिछले 3 सालों से इसे छिपाने की कोशिश कर रही है। मुझे खुशी है कि सभी विपक्षी दल एक साथ बाहर आए।
मोइत्रा के सदन में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर भाजपा सांसदों ने नाराजगी जताई। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैं उनसे माफी मांगने के लिए कहूंगा। अगर वो ऐसा नहीं करती हैं तो ये उनकी संस्कृति है।
मोइत्रा ने अडानी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। मोइत्रा ने अडानी का बिना नाम लिए कहा, मैं इस देश में फिलहाल सबसे फेमस शख्स की बात करूंगी, ये PM मोदी नहीं हैं। इन मशहूर व्यक्ति का नाम A से शुरू होता है और I पर खत्म होता है, ये आडवाणी भी नहीं हैं। मैं उन्हें अपनी स्पीच के दौरान A कहूंगी और उनके ग्रुप को A-कंपनी कहूंगी। हमें बेवकूफ बनाया जाता है। मैं अपने साथ ये टोपी लेकर आई हूं, क्योंकि पूरे देश को इस व्यक्ति ने टोपी पहनाई है।
दरअसल, सांसद मोइत्रा लोकसभा में अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान बर्थडे कैप का भी इस्तेमाल किया। सदन में कैप लहराते हुए कहा कि आजकल एक बिजनेसमैन की चर्चा सबसे ज्यादा है, उसने सरकार को बेवकूफ बनाया है। मोइत्रा ने सवाल उठाया कि अडानी ग्रुप के FPO को जांच रिपोर्ट पूरी किए बिना मंजूरी क्यों दी गई। इसके बाद उन्होंने मांग की कि अडाणी ग्रुप की गतिविधियों के खिलाफ जांच की भी मांग की।
लोकसभा में मोइत्रा ने कहा, अगर कोई विपक्ष का नेता सदन में बोलता है तो सत्ता पक्ष वाले लोग उसे सदन में बोलने नहीं देते। मोइत्रा ने कहा हम न चीन बोल सकते हैं, न BBC, न मोरबी, न राफेल, यहां तक कि मोदी जी का भी नाम नहीं ले सकते। विपक्षी सांसदों को हमेशा वॉक आउट करने के लिए मजबूर किया जाता है।
ये भी पढ़ें : यहां है सोनिया गांधी का मंदिर, लगी है 9 फीट की मूर्ति, एक हाथ में कमल का फूल...दूसरे में सोने से भरी थाली
Exclusive पीलीभीत: CMO के अपशब्दों से आहत हुआ फार्मासिस्ट, कहा- अब करूंगा आत्महत्या, देखें Video
पीलीभीत, अमृत विचार। यूपी के पीलीभीत जनपद के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलग-अलग कारनामों के लिए जाने जाते हैं। छोटे मोटे घोटाले तो यहां आम बात है। मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें सीएमओ एक फार्मासिस्ट से अपशब्द बोल रहे हैं।
दरअसल, वीडियो में फार्मासिस्ट कहता हुआ यह नजर आ रहा है कि…जूता निकालकर यहीं मारूंगा। जिसके बाद फार्मसिस्ट बेहोश हो गया और सदमे चला गया। फार्मासिस्ट का कहना है कि अब वह आत्महत्या कर लेगा। वहीं, इससे आक्रोशित फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने सीएमओ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
क्या है मामला ?
दरअसल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया पर सीएमओ डॉ. आलोक कुमार रविवार को निरीक्षण करने के लिए गए थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें ड्यूटी पर हाल ही में तबादला होकर आए फार्मासिस्ट अमरीश वाजपेयी मौजूद मिले। जहां उन्होंने पहले पीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुछ खामियां मिलने पर सीएमओ ने फार्मासिस्ट को फटकार लगाना शुरू कर दी। जब उसने हाल ही में आने की बात कही तो सीएमओ और भड़क गए और वाजपेयी से अभद्रता करने लगे।
फार्मासिस्ट का आरोप
फार्मासिस्ट का आरोप है कि सीएमओ ने उन्हें मारने के लिए पैर से जूता निकालकर मारने की धमकी दी। सीएमओ के जाने के बाद सार्वजनिक रूप से बेइज्जती करने पर वह बेसुध होकर बेहोश गए। इस पर डॉक्टरों ने आनन-फानन में उनका इलाज किया। मामले की जानकारी मिलते ही फार्मासिस्ट में आक्रोश फैल गया। वहीं, पीड़ित फार्मासिस्ट अब आत्महत्या करने की बात कर रहा है।
ये भी पढ़ें : पीलीभीत: पीएचसी जमुनिया का निरीक्षण करने आए सीएमओ, बोले- जूता निकालकर यहीं मारूंगा
#Exclusive  पीलीभीत : पूरनपुर सीएचसी पर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने लगाए सीएमओ मुर्दाबाद के नारे, सीएमओ के अपशब्दों से आहत हुआ फार्मासिस्ट, कहा- अब करूंगा आत्महत्या#Pilibhit #UttarPradesh @pilibhitpolice @Dmpilibhit @brajeshpathakup @MoHFW_INDIA @varungandhi80 @BJP4UP pic.twitter.com/FkMkNC2qjp
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) July 26, 2022
बहराइच: सीएचसी अधीक्षक ने वार्डबॉय को कहे अपशब्द, विरोध पर रिवॉल्वर लगाया, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड बॉय ने अधीक्षक पर अपशब्दों का प्रयोग करने और विरोध करने पर रिवाल्वर से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बॉय राणा प्रताप सिंह की तैनाती है। थाने में तहरीर देकर वार्ड बॉय का कहना है कि बीते हफ्ते सीएचसी के डॉक्टर अनस खान ने आपरेशन का पांच हजार रुपए एक ग्रामीण से लिया था। इसका समाचार कई अखबार में प्रकाशित हुआ।
इसका जिम्मेदार सीएचसी अधीक्षक वार्डबॉय को मान रहे हैं। वार्ड बॉय का कहना है कि अधीक्षक द्वारा फोन पर धमकी दी गई। इसके बाद सीएचसी में जातिसूचक अपशब्द कहे। साथ ही सर्विस बुक खराब करने की बात कही। विरोध करने पर रिवाल्वर कनपटी पर लगा दी।
वार्ड बॉय का कहना है कि अधीक्षक द्वारा धमकी भी दी जा रही है। ऐसे में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाए। वार्ड बॉय जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायती पत्र की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्यवाई होगी। वहीं सीएमओ डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर कार्यवाई होगी।
यह भी पढ़ें: रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे के बुरे हाल, खतरनाक स्थानों पर संकेतांक तक नहीं
पंजाब। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारिया शुरू हो चुकी हैं। पिछले दिनों एक रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू  पुलिस पर अभद्र टिप्पणी की थी। सिद्धू की इस टिप्पणी पर अब चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने कहा कि दो तीन दिन से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धू अपने साथी से कह रहे हैं कि ये विधायक थानेदार पर चिल्ला दे तो उसकी पैंट गीली हो जाती है।
यह बहुत शर्मनाक बात है कि एक वरिष्ठ नेता अपनी पुलिस फोर्स के बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करके उसको बेइज्जत करता है। यही फोर्स उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा करती है। पुलिस के बिना एक रिक्शा चालक भी इनका कहा नहीं मानता है, इसलिए मैं इस शब्द की घोर निंदा करता हूं और सभी पुलिस बल की तरफ से उनके बयान को लेकर रोष प्रकट करता हूं।
सिद्धू ने ये कहा था
सुल्तानपुर लोधी से विधायक नवतेज चीमा के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर ये विधायक थानेदार पर चिल्ला दे तो उसकी पैंट गीली हो जाती है।
ये भी पढ़े-
बूस्टर डोज लेने से पहले कोविड टीके के बीच रखना होगा इतना अंतराल
हरदोई: आरटीओ ने बिलग्राम में पकड़ी डबल डेकर बस, दबंग ऑपरेटर ने पत्रकार को बोले अभद्र शब्द
हरदोई। आरटीओ ने रविवार की सुबह एक अवैध डबल डेकर बस को पकड़कर उसका चालान कर दिया।  बस मालिक ने शिकायत में पत्रकार को दोषी मानते हुए उसको जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं दबंग बस मालिक ने कोतवाली में ही पत्रकार को जमकर गाली-गलौज किया इस घटना से पत्रकारों में काफी रोष व्याप्त है।
बताते चलें कि पूरा मामला बिलग्राम नगर के कस्बे का है जहां पर हरदोई की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए कटरा बिल्हौर मार्ग पर थाने के पास आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वाहनों के कागजात चेक किए। इसी दौरान अवैध रूप से संचालित हो रही दिल्ली तक एक डबल डेकर बस पार्टियों के चंगुल में फंसी का ज्ञान मांगने के उपरांत गाड़ी के स्टाफ ने ना ही परमिट सिखाया, ना ही गाड़ी के कोई कागजाद निकले।
इसके ऊपर एआरटीओ ने गाड़ी सीज करने की बात कही लेकिन नियमानुसार उन्होंने गाड़ी पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया और सत्य ही राय देकर उसे छोड़ा इसके साथ ही सख्त हिदायत दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही करने पर वह गाड़ी सीज करने से भी नहीं चूके हैं, क्योंकि इस बात की सूचना स्थानीय पत्रकारों को हुई तो उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी एआरटीओ से ली एआरटीओ ने विधिवत पूरी जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि किसी भी प्रकार की डबल डेकर बस अवैध रूप से संचालित नहीं करने दी जाएंगी।
पढ़ें- PM मोदी के UP दौरे का आज आखिरी दिन, DGP सम्मेलन में होंगे शामिल
लेकिन हैरानी की बात उस समय हुई जब कथित बस आपरेटर ने फोन कर एक स्थानीय पत्रकार पर धमकी भरे अंदाज में जानलेवा हमला करने की भी बात कही है, जिससे एक बार फिर से यह साबित हो गया पत्रकारों को पत्रकारिता आसान नहीं रह गया।
पूरे मामले को स्थानीय पत्रकार ने जिला प्रशासन के अपने उच्च स्तर के संगठन के वरिष्ठ पत्रकारों को बताया तो उन्होंने साफ तौर से कहा है कि जब तक इस मामले पर गाली गलौज करने वाले लोगों पर कोई कठोर कार्यवाही नहीं होती है। तब इस मुद्दे से पत्रकार संगठन पीछे नहीं हटेंगे वही देखना यही है की इन धमकी देने वाले लोगों को प्रशासन अपनी कुर्सी पर बैठा होता है या फिर इन्हें जेल की सलाखों में इनके सही स्थान पर भेजता है। पत्रकार के साथ हुई गाली गलौज के मामले में स्थानीय पत्रकारों में काफी रोष व्याप्त है जो आर पार की लड़ाई करने के मूड में आ चुके हैं।