Dr. APJ Abdul Kalam - Amrit Vichar
Big Screen पर दिखेगी डॉ. APJ अब्दुल कलाम की कहानी, Cannes 2025 में ऐलान, 'मिसाइल मैन' के किरदार में नजर आएंगे धनुष
मुंबई । दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष सिल्वर स्क्रीन पर पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का किरदार निभाते नजर आयेगे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर बायोपिक बनायी जा रही है। इस फिल्म की घोषणा हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में हुयी है।इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ओम राउत करेंगे। वहीं धनुष इस फिल्म में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का किरदार निभायेंगे।
इस फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल और भूषण कुमार (टी-सीरीज़) कर रहे हैं, और स्क्रीनप्ले साईविन क्वाड्रास ने लिखा है। निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने कहा, हम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के एपिक लाइफ को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हैं। यह हमारे लिए एक इमोशनल पल है। मैं भारतीय सिनेमा के दिग्गज टी-सीरीज़ के भूषण जी, ओम राउत जी और धनुष जी के साथ काम करके सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। हमें यह कहानी बताने का सौभाग्य मिला है और हम इस प्रोजेक्ट में अपना सब कुछ दे रहे हैं।
निर्माता भूषण कुमार ने कहा,डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। टी-सीरीज़ के लिए ये फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, एक ट्रिब्यूट है। यह ओम राउत के साथ हमारी तीसरी फिल्म है और धनुष और अभिषेक अग्रवाल के साथ ये सहयोग और भी खास बन गया है। यह सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है, यह एक ऐसे व्यक्ति को श्रद्धांजलि है जिसने हमें दिखाया कि कैसे सपने, समर्पण और विनम्रता एक राष्ट्र के भविष्य को आकार दे सकते हैं।
ओम राउत ने कहा, कलाम सर एक ऐसे नेता थे जो राजनीति के परे थे। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जो शिक्षा, उत्कृष्टता और स्वदेशी इनोवेशन की ताकत के लिए जाने जाते थे। उनकी कहानी को स्क्रीन पर लाना एक कलात्मक चुनौती और एक नैतिक और सांस्कृतिक ज़िम्मेदारी है। यह एक ऐसी कहानी है जो ग्लोबल यूथ और ख़ास तौर पर ग्लोबल साउथ के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। ये मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।
ये भी पढ़े : 'हेरा फेरी 3' से परेश के एग्जिट पर छलका सुनील शेट्टी का दर्द, बोलें- उनके बीच नहीं देखना चाहता द्वेष
APJ Abdul Kalam की पुण्यतिथि आज: CM योगी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि, कहा- कीर्तिमानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रख्यात वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कलाम अपने कीर्तिमानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।सीएम योगी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!” उन्होंने कहा, “अंतरिक्ष एवं रक्षा अनुसंधान क्षेत्र में भारत द्वारा स्थापित कीर्तिमानों के लिए कलाम सदैव याद किए जाएंगे।”
वहीं, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर लिखा, “किसी भी मिशन की सफलता के लिए रचनात्मक नेतृत्व आवश्यक है। युवा पीढ़ी को नयी दिशा देने वाले और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।” मौर्य ने कहा, “कलाम के सिद्धांत, विचार और प्रेरणादायी कार्य आनी वाली युवा पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।”
राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने पोस्ट किया, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।” कलाम 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे और उन्हें हर राजनीतिक दल का सम्मान प्राप्त था। 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु में जन्मे कलाम का 27 जुलाई 2015 को शिलांग में निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें:-Paris Olympics 2024: सीन नदी पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ पेरिस ओलंपिक का भव्य उद्घाटन, सिंधू और शरत ने थामा तिरंगा
एकेटीयू: इनोवेशन फेस्टिवल में दिखी छात्रों की प्रतिभा, विज्ञान नगरी में हुआ कार्यक्रम
अमृत विचार लखनऊ। अलीगंज स्थित क्षेत्रीय विज्ञान नगरी में तीन दिवसीय इनोवेशन फेस्टिवल का उद्घाटन सोमवार को बतौर  मुख्य अतिथि एकेटीयू प्रो. जेपी पांडेय ने ने किया। इसमें स्कूली बच्चों के नवाचार और मॉडल की प्रदर्शनी लगायी गयी है। इस मौके पर कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि क्षेत्रीय विज्ञान नगरी, में आयोजित इस इनोवेशन फेस्टिवल का स्पष्ट उद्देश्य छात्रों और जनता के बीच वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करना और छात्रों के बीच विज्ञान में रुचि पैदा करना है। जिज्ञासा और प्रश्न पूछने की क्षमता कुछ सबसे महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं जो मनुष्य को अन्य प्रजातियों से अलग करती हैं।
यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से मनुष्य ने सदियों से प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। इसके अच्छे परिणाम मिले हैं और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास हुआ है जिसका लाभ आधुनिक समाज उठा रहा है। अब, हमारे भावी उद्यमियों और नवप्रवर्तकों के लिए इस पहल को अगले स्तर पर ले जाने और समाज की सबसे अनिश्चित समस्याओं को हल करने का समय आ गया है, जिससे देश की समस्याएं भी हल हो जाएंगी।
विश्वविद्यालय के एसोसिएट डीन, इनोवेशन एंड सोशल एंटरप्रेन्योरशिप डॉ. अनुज कुमार शर्मा के नेतृत्व में इनोवेशन हब की ओर से भी प्रदर्शनी में मॉडल का प्रदर्शन किया गया। इसमें एक हॉस्पिटल असिस्टेंस रोबोट शामिल है, जिसका उपयोग कोविड 19 के दौरान किया गया था। वहीं एक रैपिड करेंसी सैनिटाइजर और एक रोबोटिक-हैंड सेनेटाइजर का भी प्रदर्शन किया गया है। इन सभी उत्पादों का पेटेंट इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह का है।  इस अवसर पर सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के एम.टेक छात्रों, गरिमा, संजीव प्रखर ने उत्पादों का प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़े:- हजरतगंज में कैनरा बैंक ब्रांच में लगी आग, मौके पर पहुंचे फायर फाइटर
गोरखपुर : प्रेरणा दिवस के रूप मे मनेगी पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि
गोरखपुर, अमृत विचार। देश के महान वैज्ञानिक, मिसाइलमैन के नाम से विख्यात भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में 27 जुलाई को राष्ट्रवादी जनमंच के तत्वावधान में अपराहन गाजी रौजा स्थित अहमद हास्पिटल कैम्पस में वृक्षारोपण के साथ मनाया जायेगा।
डा. कलाम की याद में लगातार विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होता रहेगा। कार्यक्रम का समापन 31 जुलाई दिन रविवार को बैंक रोड स्थित होटल विवेक में “डा. एपीजे अब्दुल : एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय व्यक्तित्व” विषय पर संगोष्ठी के आयोजन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा. अजीज अहमद होंगे। विशिष्ट अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डा. यूएन पाण्डेय, वरिष्ठ काउंसलर खैरुल बशर एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार उपाध्याय होंगे।
जबकि विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता हिफजुर्रहमान अजमल तथा एडवोकेट दिव्येन्दु नाथ मौजूद रहेंगे। यह जानकारी राष्ट्रवादी जनमंच के संयोजक जावेद अंसारी एवं कार्यक्रम के आयोजक मण्डल के प्रमुख मुर्तजा हुसैन रहमानी ने संयुक्त से दी।
यह भी पढ़ें –गाजियाबाद : सड़क दुघर्टना में चार कांवड़ियों की मौत से प्रशासन में हड़कम्प
बालासोर,ओडिशा। भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि पी’ का ओडिशा तट के पास डॉ़. ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप से शनिवार को सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि ‘अग्नि पी’ दो चरणों वाली कनस्तरीकृत ठोस प्रणोदक बैलिस्टिक मिसाइल है जिसमें दोहरी अतिरिक्त नौवहन और मार्गदर्शन प्रणाली है।
यह परीक्षण पूर्वाह्न 11 बजकर छह मिनट पर किया गया। डीआरडीओ ने एक बयान में कहा, ”पूर्वी तट के पास स्थित विभिन्न टेलीमेट्री, रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल स्टेशन और डाउनरेंज पोतों ने मिसाइल प्रक्षेपण पथ और मापदंडों पर नजर रखी। मिसाइल उच्च स्तरीय सटीकता के साथ सभी मिशन उद्देश्यों को पूरा करते हुए अपने लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही। उसने कहा कि इस दूसरे उड़ान-परीक्षण ने प्रणाली में एकीकृत सभी उन्नत प्रौद्योगिकियों के विश्वसनीय प्रदर्शन को साबित किया है।
सतह से सतह पर मार करने में सक्षम इस बैलिस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किलोमीटर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल मिसाइल परीक्षण के लिए डीआरडीओ को बधाई दी और प्रणाली के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने कई अतिरिक्त विशेषताओं के साथ दूसरा उड़ान परीक्षण करने के लिए टीम के प्रयासों की सराहना की। भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम नई पीढ़ी की ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का ओडिशा के तट पर स्थित सैन्य अड्डे से 28 जून को सफल प्रायोगिक परीक्षण किया था।
यह भी पढ़े-
अमित शाह बोले- कुछ राज्य सरकारें विपक्षी दलों से जुड़ीं चीनी मिलों को बैंक गारंटी नहीं कर रही हैं जारी
लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय एकेटीयू की ओर से संबद्ध सभी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज अब छात्रों के साथ मनमानी नहीं कर पाएंगे न ही फीस का विवरण छुपा सकेंगे। इंजीनियरिंग  छात्र अपनी शिकायत को दर्ज करवा सके इसके लिए एकेटीयू ने शनिवार को ऑनलाइन ग्रीवांस रिड्रेसल पोर्टल की शुरूआत कर दी है। इस पोर्टल की लांचिंग प्राविधिक शिक्षा मंत्री ​ जितिन प्रसाद ने की है। ऐसे में प्रवेश लेते समय छात्रों के अगर विषयवार फीस की जानकारी इसी पोर्टल पर मिल जाएगी। साथ ही छात्र अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।
इसके साथ ही ​पुराने छात्रों के साथ यदि कोई कॉलेज मनमानी करता है तो वह भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकतें है, शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय ऐसे कॉलेजों पर कार्रवाई कर सकेगा। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग विश्विद्यालय की ओर से की जायेगी।इसके साथ बाद सभी शिकायतों का तय समय में निवारण किया जाएगा।
अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा फीस का ब्योरा
विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों को नियामक संस्था (नो) द्वारा निर्धारित शुल्क की सूचना पाठ्यक्रमवार संस्थान की बेवसाईट पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किये जाने के निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन ग्रीवांस रिड्रेसल पोर्टल की शुरूआत कर दी गयी है। इस पोर्टल पर छात्र आसानी से फीस के बारे में पूरा विवरण जान सकेंगे।
पढ़ें- झांसी: ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर की भिड़ंत, दो की मौत, कई घायल
कॉलेज की मनमानी का शिकार हो रहे थे छात्र
अभी तक कॉलेज छात्रों का प्रवेश लेते समय फीस का पूरा विवरण नहीं बताते थे, प्रवेश लेने के बाद फीस के कई मद पता चलते थे, जिससे छात्रों पर अधिक फीस का बोझ पड़ता था, कई छात्र बीच में ही पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर होते थे या फिर उन्हें तनाव में रहकर पढ़ाई करनी पड़ रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
छात्रों की इन समस्याओं का होगा समाधान
पोर्टल पर छात्र अपने रिज़ल्ट, डिग्री, मार्कशीट, संस्थानों द्वारा अधिक फीस लिए जाने से लेकर समेत सभी समस्याएं दर्ज करवा सकेंगे।  समस्याओ का त्वरित निवारण किया जाएगा तथा विद्यार्थियों को समस्या निस्तारण की सूचना भी ऑनलाइन प्रेषित की जाएगी। विद्यार्थी https://erp.aktu.ac.in/WebPages/StudentServicesfrmStudentGrievance aspx  लिंक पर ग्रीवांस दर्ज करा सकते हैं।