girl's body - Amrit Vichar

लखीमपुर खीरी: कमरे में संदिग्ध हालत में युवती की मौत, खिड़की तोड़कर भागा प्रेमी
पलिया कलां, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव पटिहन के मजरा इंदिरा आवास कॉलोनी में शुक्रवार की रात अपने कमरे में सो रही किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि आहट मिलने पर उसके भाई ने जब खिड़की से झांककर देखा तो एक युवक उसकी बहन का गला दबा रहा था।

भाई की कमरे की कुंडी बाहर से बंद करते ही युवक खिड़की तोड़कर भाग निकला। उसका मोबाइल और चप्पल कमरे में ही छूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल, चप्पल को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

गांव इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी संतोष ने बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के सभी लोग खाना खा पीकर अपने कमरों में सोने चले गए। उनकी पुत्री आरती (19) भी अपने कमरे में चली गई। शनिवार की तड़के करीब 3:30 बजे उनके बेटे दीपक को आरती के कमरे में किसी पुरुष के होने की आहट सुनाई दी।

इस पर वह उठकर कमरे के पास गया और खिड़की से झांककर देखा तो उसके नजारा देख उसके होश उड़ गए। पिता के मुताबिक कमरे में घुसे पड़ोसी गांव राजा टॉपर गजरौरा निवासी राजकुमार उर्फ राज आरती की पिटाई कर उसका का गला दबा रहा था। यह देख दीपक ने शोर मचाया और कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी।

शोर होने पर परिजन जब तक मौके पर पहुंचते। इससे पहले ही आरोपी राजकुमार उर्फ राजा कमरे की खिड़की तोड़कर भाग निकला। परिजन कुंडी खोलकर कमरे के अंदर गए और आरती को हिलाया डुलाया, लेकिन वह मृत अवस्था में मिली। आरोपी की चप्पलें और मोबाइल कमरे में पड़ा था। युवती को मृत हालत में देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसओ पंकज त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। युवती के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर मिले आरोपी के मोबाइल और चप्पल को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवती के पिता ने आरोपी राजकुमार उर्फ राजा के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

एसओ पलिया पंकज त्रिपाठी ने बताया कि युवती का शव कमरे में मृत अवस्था में बरामद हुआ है। उसके पिता ने राजकुमार उर्फ राजा के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोपी को हिरासत मेंं लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु कैसे हुई, इसका खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर बिदुंओ पर गहराई से जांच कर रही है।

बाराबंकी : मेला घूमने गई युवती का जंगल मेें मिला शव
बाराबंकी, अमृत विचार : शहर कोतवाली क्षेत्र में बड़ेल कस्बा के निकट जंगल में एक युवती का शव पड़ा मिला। मृतका शहर की रहने वाली है जो रविवार की शाम कर्बला में लगे मेले में घूमने गई थी। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही हालांकि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

जानकारी के अनुसार कस्बा बड़ेल के निकट जंगल में साेमवार को एक युवती का शव पड़ा देखा गया। इसकी खबर तेजी से फैली उधर रविवार की रात से गायब युवती को खोज रहे परिजन सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे तो मृतका की पहचान ज्योति 22 पुत्री फूलचंद्र निवासी मोहल्ला कानून गोयान के रूप में हुई। बताया जा रहा कि ज्योति रविवार की रात बेगमगंज स्थित कर्बला में लगे मेले में घूमने गई थी लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। परेशान परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

हाेटल के पास मृत मिली महिला : शहर से सटे कस्बा फतहाबाद स्थित एक हाेटल के पास एक 40 साल की महिला मृत अवस्था में मिली। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस महिला को सुबह देखा गया तब यह जीवित थी। इलाज के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया पर वह यहां नहीं पहुंची। कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। महिला कौन, कहां की रहने वाली है यह पता नहीं चल सका। इसे पहले यहां पर देखा भी नहीं गया। महिला मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अलग अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल

कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। पहला हादसा हैदरगढ़ कोठी रोड पर दोपहर बाद 4 बजे औसानेश्वर मंदिर के गेट पर हुआ।एक बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में बाइक सवार जनपद अमेठी के थाना इन्हौना के कोटवा गांव निवासी ईद अली व पत्नी समीना बानो एवं साइकिल सवार  सोनिकपुर गांव निवासी राकेश का पुत्र शिवा 12 वर्ष घायल हो गए।गंभीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिए सीएचसी के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। दूसरी घटना कोतवाली के सामने हैदरगढ़-कोठी मार्ग पर हुई। कोतवाली हैदरगढ़ के सतरही गांव निवासी कमलेश 20 वर्ष बाइक से सब्जी मंडी जा रहे थे। हाइवे पर बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद सीएचसी हैदरगढ़ में प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें:- सीतापुर में रिश्तों का कत्ल : जमीन विवाद में भाई की गला काटकर हत्या

अमेठी: रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव, पिता ने लगाया हत्‍या का आरोप
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में ताला रेलवे स्टेशन के करीब लोहरता गांव के पास पुलिस को एक युवती का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को मिले महिला के शव की पहचान संग्रामपुर थानाक्षेत्र के कंडोहिया मजरे सोनारी कला गांव की रहने वाली प्रियंका यादव (24) के रूप में हुई है।

युवती के पिता बद्री प्रसाद यादव ने अमेठी थानाक्षेत्र के लोहरता गांव में रहने वाले एक युवक पर उनकी बेटी की हत्या और लंबे समय से यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया। पिता ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका टीकरमाफी बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर काम करती थी और उसी मेडिकल स्टोर की ऊपरी मंजिल पर एक युवक किराये पर रहता था। यादव ने आरोप लगाया कि युवक ने वहीं पर मेरी बेटी को झांसे में लिया और कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।

पिता ने आरोप लगाया कि पिछले आठ महीने से आरोपी लगातार प्रियंका को अपने साथ रख रहा था और शनिवार दोपहर उसने फोन कर उनकी बेटी को बुलाया था, जिसके बाद उसी रात उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पिता ने दावा किया कि उसी युवक ने उनकी बेटी की हत्या की है, जो कई महीनों से उससे दुष्कर्म कर रहा था। अमेठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बलिया: पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका
बलिया। यूपी के बलिया जिले में एक गांव के पास 20 वर्षीय युवती का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। शव रविवार को नगरा थाना क्षेत्र के सरायं गुलाब राय गांव में मिला।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि युवती के पिता धर्मराज चौहान की ओर से मिली शिकायत के आधार पर रविवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई। युवती की पहचान पूजा चौहान के रूप में हुई है। सिंह ने कहा कि हत्या और सबूत नष्ट करने से संबंधित भारतीय न्याय सहिंता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी का हवाला देते हुए सिंह ने कहा कि पिता को संदेह है कि उनकी बेटी की हत्या जमीन विवाद के कारण की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। सिंह के मुताबिक पूजा के माता-पिता दो दिन पहले उसे घर में अकेला छोड़कर लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान चले गए थे। रविवार शाम पिता के लौटने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।

यह भी पढ़ें:-सपा सासंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, कहा- सुमन ने तो बस इतिहास का एक पन्ना पलटा है

होटल के कमरे में लटकती मिली युवती की लाश, रुद्रपुर से आई थी हल्द्वानी
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामलीला मोहल्ला स्थित एक होटल में एक युवती की फंदे पर लटकती लाश मिली। शव को सबसे पहले होटल के कर्मचारियों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र की है।

पुलिस ने बताया कि बगवाड़ा रूद्रपुर निवासी महिमा (25) पुत्री जगदीश बीती शाम यहां रामलीला मोहल्ला स्थित एक होटल के कमरे में ठहरी थी। बताया जाता है कि देर रात उसने होटल के कमरे में फांसी लगा ली। जब सुबह युवती होटल के कमरे से बाहर नहीं निकली तो स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे में देखा तो अंदर युवती का शव फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने शव फंदे से उतारा और मौका मुआयना किया। बताया जाता है कि युवती पूर्व में भी होटल में ठहरने के लिए आ चुकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संभल: ट्रेन में मिले युवती के शव के मामले में दो पर हत्या के शक में रिपोर्ट
संभल/चंदौसी, अमृत विचार। बरेली से अलीगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन की दिव्यांग बोगी में अलीगढ़ की युवती का शव मिलने के मामले में एक फर्म में काम करने वाली मथरा की महिला समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बुधवार सुबह चंदौसी स्टेशन पर जीआरपी ने युवती के गले पर चोट के निशान और नाक से बहते खून को देखते हुए हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी।

मृतका के भाई ने देर रात थाना जीआरपी में दर्ज कई रिपोर्ट

युवती के साथ अनहोनी की आशंका के चलते स्लाइड जांच के लिए भेजी

बरेली में मार्केटिंग कंपनी में नौकरी करती थी युवती

जीआरपी ने युवती की शिनाख्त अलीगढ़ के थाना गांधीनगर के नगला मानसिंह कोल निवासी सपना (23) पुत्री कहर सिंह के रूप में की थी। सपना बरेली में नौकरी करती थी। बुधवार सुबह बरेली से चलकर अलीगढ़ जाने वाली ट्रेन साढ़े सात बजे चंदौसी पहुंची तो महिलाएं दिव्यांग बोगी में चढ़ गईं। बोगी मे अंदर पहले से ही एक युवती लेटी हुई थी। महिलाओं ने उसे जगाने का प्रयास किया तो कोई हलचल नहीं हुई थी। उन्हें अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने ट्रेन के लोको पायलट ओमप्रकाश घटना के बारे में जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे लोको पायलट ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने युवती में कोई हलचल नहीं देखी तो उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को युवती के पास से आधार कार्ड, मोबाइल व बैग मिला था। देर शाम मृतका के परिजन भी चंदौसी पहुंच गए थे। देर रात 12 बजकर 20 मिनट पर मृतका के भाई हरदेव सिंह ने थाना जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सपना बरेली में रहकर मार्केटिंग कंपनी में जॉब करती थी। आरोप है कि 29 जून को बरेली-अलीगढ़ ट्रेन में युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हरदेव सिंह ने शक के आधार एसआर राजपूत और रेखा निवासी राया मथुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मृतका के साथ हत्या करने से पूर्व दुष्कर्म जैसी कोई वारदात न हुई हो, इसके लिए पुलिस ने स्लाइड जांच के लिए भेजी है।

जीआरपी बरेली की लापरवाही आ रही सामने

युवती की हत्या के मामले में जीआरपी बरेली की लापरवाही सामने आ रही है। बरेली से ट्रेन पांच बजे चलती है, जबकि चिकित्सकों के अनुसार, युवती की हत्या तीन से चार बजे के बीच होने की आशंका है। यह भी माना जा रहा है कि युवती की हत्या कहीं और करके शव ट्रेन में लाकर रख दिया गया। ट्रेन काफी समय पहले प्लेटफार्म पर आकर खड़ी हो जाती है। इस दौरान युवती के साथ के लोगों ने ट्रेन की बोगी में वारदात को अंजाम देकर चले गए हो।

बरेली से चन्दौसी तक जीआरपी बरेली का स्क्वायड तैनात रहता है, जोकि काफी समय से नहीं आ रहा है और न ही इस ट्रेन की बरेली स्टेशन पर निगरानी करता है। अगर निगरानी की होती तो वहीं युवती के शव को उतार लिया जाता। इसके अलावा स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर काफी हद तक मामले का पर्दाफाश करने में मदद मिलती। लेकिन अभी तक ऐसा कोई कदम चन्दौसी व बरेली की जीआरपी ने नहीं उठाया है। इसलिए इसमें पूरी तरह से जीआरपी बरेली की लापरवाही सामने आ रही है।

भाजपा नेता जीआरपी से मिले व परिजनों से फोन पर की बात

घटना को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल चौहान जीआरपी पुलिस से मिले और उस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि जीआरपी बरेली ने मनमाने तरीके से अपने अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुबह शव मिलने के बाद शाम को पोस्टमार्टम कराया है और देर रात रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष नहीं होने पर हेड कांस्टेबल ने घटना की जानकारी दी और मृतका के परिजनों को मोबाइल नंबर दिया। भाजपा नेता ने परिजनों से बात की और कहा कि आप जीआरपी की कार्रवाई से संतुष्ट है। जब परिजनों ने बताया कि हमारी तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की और जीआरपी चंदौसी ने पूरी मदद की है। तब भाजपा नेता वहां से चले आए।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप

संभल : बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में मिला युवती का शव, सनसनी
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। बरेली से चलकर अलीगढ़ जाने वाली बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन के दिव्यांग डिब्बे से एक युवती का शव जीआरपी ने बरामद किया है। युवती की मौत के कारणों का स्पष्ठ रूप से खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलीगढ़ की रहने वाली युवती बरेली में रहकर कोचिंग कर रही थी। सूचना मिलने पर युवती के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

बुधवार की सुबह बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 7:30 मिनट पर चंदौसी पहुंची। ट्रेन रुकने के दौरान ट्रेन के लोको पायलट ओमप्रकाश को किसी ने दिव्यांग डिब्बे में युवती के लेटे होने की जानकारी दी। ओमप्रकाश ने इस बारे में थाना जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी मौके पर पहुंची तो युवती की कोई हलचल नहीं दिखी, उसको संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने युवती के पास से एक मोबाइल, आधार कार्ड व एक चेन वाली डायरी बरामद की है।

मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर पुलिस ने मृतका के परिजनों से संपर्क किया। उसकी शिनाख्त 24 वर्षीय सपना पुत्री केहरी सिंह निवासी ग्राम नगला मानसिंह गणेश नगर 30 फुटा रोड थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। सूचना के बाद देर शाम युवती के परिजन भी थाना बहजोई के गांव वहापुर पट्टी स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस अभी साफ तौर पर युवती की मौत के मामले में कुछ भी नहीं कह पा रही है।

वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। बरेली से चन्दौसी के बीच युवती के साथ क्या हुआ, यह जांच का विषय है। इन सवालों के जबाव अब पुलिस को खोजने होंगे। सीओ जीआरपी देवी दयाल ने सैनिक चिकित्सालय स्थित मोर्चरी पहुंचकर शव को देखा। थानाध्यक्ष जीआरपी शेर सिंह ने बताया कि अभी तक इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है कि युवती की हत्या हुई है या फिर प्राकृतिक मौत है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें:- बरेली: एमडीएम पर महंगाई की मार, छह सालों से चार रुपये के हिसाब से ही बांटे जा रहे फल

उन्नाव केस: पोस्टमार्टम में दलित युवती के साथ दरिंदगी का खुलासा, गला दबाकर मारने की पुष्टि, सिर में चोट, गले की हड्डी भी टूटी
उन्नाव। चुनाव माहौल के दौरान एक बार फिर से यूपी का उन्नाव इन दिनों चर्चाओं में आ चुका है। बीते दो महीनें से गायब 22 साल की युवती का शव मिलने के बाद यहां की सियासत अब एकदम बदल चुकी है। मृतका की मां ने सपा सरकार में राज्यमंत्री और सहकारी विभाग के चेयरमैन रहे स्व. फतेहबहादुर के बेटे राजू सिंह पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था।

इतना ही नहीं युवती का शव भी पूर्व मंत्री के बेटे के आश्रम के पास से किया गया है। जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसके साथ हुई दरिंदगी का भी खुलासा हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती का गला दबने की वजह से मौत होने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं, गर्दन की हड्डी भी टूटी मिली है और सिर में भी दो घाव के निशान हैं। लड़की का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के एक पैनल ने किया है।

एसएचओ को भी कर दिया गया निलंबित

एक ओर जहां दलित युवती के साथ दरिंदगी का खुलासा हुआ तो वहीं, इससे पहले जांच में कथित ढिलाई के लिए इलाके के थाना प्रभारी (एसएचओ) को निलंबित कर दिया गया है। इसी के साथ एफआईआर में गुमशुदगी के साथ ही हत्या की धाराएं बढ़ाई गई है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद दलित लड़की के शव का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। परिजन कई मांगो को लेकर घाट पर बैठे हैं। मौके पर शव के साथ में कई पार्टियों के राजनेता और भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

क्या था पूरा मामला एक नजर में

दरअसल, उन्राव के कांशीराम कालोनी के रहने वाले मुकेश की 22 वर्षीय बेटी पूजा बीते आठ दिसंबर 2021 को अचानक से लापता हो गई थी। पूजा की मां रीता ने पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत फतेह बहादुर सिंह के बेटे कल्याणी देवी इलाके के रहने वाले अरुण कुमार उर्फ रजोल सिंह पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया था। मगर पुलिस ने केवल गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले को ऐसे ठंडे बस्ते में डाला कि दोबारा खुलने का नाम ही नहीं लिया। इसी बात को लेकर वहां के एसएचओ को निलंबित भी कर दिया गया है।

मामले में कार्रवाई नहीं तो आत्मदाह करने पहुंची मां

मामले में जब मृतिका की मां ने हार नहीं मानी तो आला अफसरों के आदेश पर गुमशुदगी के बाद 10 जनवरी को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई। यह रिपोर्ट पूर्व मंत्री के बेटे राजोल के खिलाफ दर्ज की गई थी। मगर पुलिस ने इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पूजा की मां ने 24 जनवरी को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी राजोल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला

राजोल की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस कॉल डिटेल खंगाली तो पूजा व रजोल सिंह की नजदीकी की पुष्टि हुई। इसी दौरान पुलिस के हाथ हरदोई जिले के नयागांव मुबारकपुर के रहने वाले राजोल के दोस्त सूरज सिंह का नंबर हाथ लगा। इस पर पुलिस ने जब सूरज को उठाया तो उसने पूरी बात उगल दी। फिलहाल अब इस मामले ने एक सियासी रूप ले लिया है।

ये भी पढ़े-

UP Election 2022: बसपा ने 9 उम्मीदवारों की जारी की एक और लिस्ट

गोरखपुर: झंगहा क्षेत्र में मिला अज्ञात युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर। चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के झंगहा थानांतर्गत भगने बांध पर आज सुबह एक अज्ञात युवती की हत्या कर चादर में बांधकर फेंकी गई लाश बरामद की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक हत्या कर फेंका गया शव

जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे भगने गांव के कुछ लोग बंधे किनारे गए थे। जहाँ लोगों ने चादर में लिपटा हुआ शव देखा, जिसका पैर चादर के बाहर निकला हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय बरही चौकी तथा डायल 112  को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की शिनाख्त आसपास के गांवों में कराने का प्रयास किया किन्तु सफलता न मिलने पर अब युवती की फोटो बीट पुलिस अधिकारियों के व्हाटसएप ग्रुप व स्थानीय लोगो में  भेजकर पहचान कराने की कोशिश कर रही है। साथ ही पड़ोसी थानों व जिलों में भी भेजकर जानकारी मांगी है।पुलिस के मुताबिक हत्या कहीं और करके युवती का शव बंधे पर लाकर फेंका गया है।

एसओ झंगहा संतोष अवस्थी के अनुसार 22 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है।शिनाख्त कराने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इयान चैपल ने पूर्व खिलाड़ियों को बताया जस्टिन लैंगर का ‘पीआर मशीन’, कमिंस का किया समर्थन

पर्दाफाश : प्रेमी का साथ न छोड़ने की जिद पर अड़ी थी बहन, भाई ने ले ली जान
संभल/बहजोई, अमृत विचार। थाना रजपुरा क्षेत्र में हुए सुधा हत्याकांड का पुलिस ने गुरुवार को पर्दाफाश कर दिया। हत्या के आरोप में युवती के भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके अनुसार वह बहन के प्रेमी के साथ रहने को लेकर नाराज था। इसको लेकर ही उसने उसकी हत्या कर डाली और शव को ले जाकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा, बाइक आदि सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपी का चलान कर दिया गया है।

25 नवंबर को रजपुरा थाना क्षेत्र के मेहुआ हसनगंज गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरी निवासी रामेश्वर की 21 वर्षीय बेटी सुधा का शव मिला था। रामेश्वर ने युवती के प्रेमी शिशुपाल निवासी गांव भीकमपुर जैनी, थाना रजपुरा पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट पंजीकृत करवाई थी। प्रारंभिक जांच में उन्होंने पुलिस को बताया था कि युवती छह माह से प्रेमी शिशुपाल के साथ रह रही थी।

उसने ही उसकी हत्या की है। उसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच विवेचना में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले। एक समय ऐसा आया जब जांच की सुई युवती के भाई पर आकर ठहर गई। इसी बीच पुलिस को एक कॉल रिकार्डिंग भी मिली, जिसमें युवती किसी को अपने ऊपर हो रहे हमले की जानकारी दे रही है। कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

हत्या से पहले प्रेमी का साथ छोड़ने को डाला था दबाव

एसपी चक्रेश मिश्रा के अनुसार आरोपी भाई ने बताया कि सुधा की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। छह माह पहले वह मायके आई थी। इसके बाद 19 मई को वह घर से लापता हो गई। तलाश की गई तो पता चला कि वह प्रेमी शिशुपाल के साथ कुरुक्षेत्र, हरियाणा में रह रही थी। आरोपी ने बताया कि उसने बहन को फोन पर बात कर किसी तरह घर बुला लिया। उसे समझाया, लेकिन वह शिशुपाल के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी।

इस पर प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने आत्मग्लानि के चलते उसकी हत्या करने की योजना बना डाली। 22 नवंबर की शाम छह बजे आरोपी सुधा को उसके प्रेमी के पास छोड़ने की बात कहकर रजपुरा क्षेत्र में ले आया। यहां उसने उसके सिर पर तमंचे की बट मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं गले में रस्सी का फंदा भी लगा दिया। इसके बाद शव को झाड़ी में फेंक कर वहां से चला आया। 25 नवंबर को ग्रामीणों ने युवती का शव झाड़ियों में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर प्रेमी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।

पक्ष

युवती की हत्या के बाद शिशुपाल नाम के युवक के विरुद्ध रिपोर्ट पंजीकृत की गई थी। जांच में सामने आया कि जिस युवक को आरोपी बनाया गया है। वह वारदात के समय घटना स्थल पर नहीं था। इसके बाद पुलिस को एक कॉल रिकार्डिंग मिली, जिसमें युवती किसी को अपने ऊपर हमला होने की बात बता रही है। पुलिस ने उस रिकॉर्डिंग के आधार पर ही उस के भाई को गिरफ्तार किया। पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसका चालान कर दिया गया है। –चक्रेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक

संभल : खंती में मिला लापता युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप
संभल, अमृत विचार। करीब छह माह पहले घर से गायब हुई युवती का शव रजपुरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खंदक में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के परिजनों ने प्रेमी पर हत्या कर शव खंदक में फेंकने का आरोप लगाया है।

गुरुवार को रजपुरा क्षेत्र के बबराला-गवां मार्ग पर मैहुआ हसनगंज गांव के समीप ग्रामीणों ने सड़क किनारे खंदक में युवती का शव पड़ा देखा। इस पर उन्होंने तत्काल संबंधित थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना रजपुरा के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवती के सिर के अलावा शरीर के अन्य स्थानों पर भी चोट के निशान थे।

घटना स्थल के पास ही पुलिस को एक बैग भी मिला, जिसमें युवती के कपड़े और आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से उस की पहचान सुधा पुत्री रामेश्वर निवासी गांव तरफरी, थाना गुन्नौर के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने उसके परिवार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपनी बेटी सुधा के रूप में उसकी पहचान की। युवती के पिता ने उसके प्रेमी पर हत्या कर शव को वहां फेंकने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

छह माह पहले घर से गायब हुई थी, युवती

सुधा के पिता रामेश्वर ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पहले उसकी शादी बदायूं जनपद के थाना बिल्सी अंतर्गत गांव सिमरा भोजपुर निवासी युवक से हुई थी। वह करीब छह माह पहले ससुराल से मायके आई थी। 19 मई को मौका पाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस संबंध में उन्होंने गुन्नौर कोतवाली में रजपुरा थाना इलाके के गांव भीकमपुर जैनी निवासी प्रेमी पर बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पंजीकृत करवाई थी। तब से ही युवती का कोई सुराग नहीं था। गुरुवार की सुबह उसका शव खंदक में पड़ा मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।

आलोक जायसवाल, एएसपी ने बताया कि थाना रजपुरा क्षेत्र में मेहुआ गांव के समीप झाड़ियों में महिला का शव मिला है। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। देखने से प्रतीत होता है कि उसे गला घोंटकर मारा गया है। सिर पर भी चोट के निशान है। परिजनों का शिशुपाल नाम के युवक पर हत्या का आरोप है। युवती शादीशुदा थी और बहुत समय से आरोपी के साथ रह रही थी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभियुक्त की तलाश जारी है।