बाबा नीब करौरी - Amrit Vichar

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन
नैनीताल, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने रविवार को कैंची धाम स्थित बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज और मोनी माई के दर्शन किए। इस दौरान बृजेश पाठक ने मंदिर परिसर में बैठकर बाबा का ध्यान और पाठ किया।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग से नैनीताल स्थित कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। बाबा के दर्शन करने के बाद बृजेश पाठक वापस लखनऊ लौट गए। बातचीत करते हुए बृजेश पाठक ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि सरकार मामले को गंभीरता से देख रही है। बृजेश पाठक ने कहा कि महाकुंभ में प्रयागराज आने वाले भक्तों के लिए सरकार ने पूरी व्यवस्था की है। प्रयागराज में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इस बार कुंभ में रिकॉर्ड भक्तों ने गंगा स्नान किया है। आने वाले समय में भक्तों का आंकड़ा कहीं ज्यादा बढ़ सकता है। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे बृजेश पाठक ने बाबा नीम करोली महाराज से उन्होंने उत्तर प्रदेश और देश के लोगों के सुख शांति की कामना की है।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के कैंची धाम पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन के लोगों ने उनका स्वागत किया साथ ही मंदिर के बारे में उन्हें विस्तार पूर्वक बाबा नीम करोली महाराज के व्यक्तित्व और उनके जीवन के बारे में बताया।

भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी ने बृजेश पाठक को बाबा की प्रतिमा भेंट
कैंची धाम बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को गरमपानी क्षेत्र के भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। साथ ही उनका स्वागत कर बाबा की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान नीरज बिष्ट, पंकज निगलतिया, गोधन बर्गली, महेंद्र सिंह, बबलू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हल्द्वानी: क्रिकेटर सुरेश रैना ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। कैंची धाम, जो अब एक प्रमुख तीर्थ स्थल बन चुका है, में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश-विदेश से लोग यहां आकर नीब करौरी बाबा के दर्शन करते हैं और उनके आशीर्वाद से अपनी ज़िंदगी में शांति और सुख की कामना करते हैं। मंगलवार को क्रिकेट के सितारे सुरेश रैना ने भी इस पवित्र धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन किए।

रैना का स्वागत मन्दिर प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू और कैंची ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने किया। इसके बाद सुरेश रैना ने मंदिर में पूजा अर्चना की, हनुमान चालीसा का पाठ किया और बाबा की शिला पर फूल माला चढ़ाकर देश की सुख-शांति की प्रार्थना की। रैना ने मन्दिर समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर मंदिर की दिनचर्या के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा, "बाबा के दर्शन से शांति मिली और बहुत अच्छा महसूस हुआ। बाबा की महिमा से ही आज हर दिन यहां हजारों भक्त आते हैं और उनका जीवन समृद्ध होता है।"

कैंची धाम में हर दिन बढ़ती भक्तों की संख्या
नीब करौरी बाबा का पवित्र धाम अब न सिर्फ उत्तराखंड, बल्कि देश-विदेश से आने वाले भक्तों का मुख्य आकर्षण बन गया है। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह भयु के अनुसार, इस वर्ष एक के बाद एक कई प्रमुख नेता, अभिनेता, और क्रिकेटर यहां आ चुके हैं। पिछले कुछ महीनों में देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, अभिनेता चंकी पांडे, और क्रिकेट जगत के कई सितारे जैसे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, सुरेश रैना और कई अन्य हस्तियां बाबा के दर्शन करने के लिए यहां पहुंची हैं।

चमत्कारी बाबा की महिमा
बाबा नीब करौरी महाराज की महिमा और उनके चमत्कारी कार्यों का गुणगान अब दुनियाभर में हो रहा है। हर साल बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए आते हैं और उनके चमत्कारों का अनुभव करते हैं। मंदिर में बढ़ते भक्तों की संख्या इस बात का प्रमाण है कि बाबा की कृपा से हर व्यक्ति की जिंदगी में एक नया सकारात्मक मोड़ आता है।

रैना ने भी इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा के दर्शन करने से उन्हें एक खास शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा, "यहां आकर महसूस हुआ कि यहां का माहौल बेहद शांति और सौम्यता से भरा हुआ है। यह स्थान सचमुच दिव्य है।"

प्रमुख हस्तियों का लगातार आना
इस वर्ष के दौरान कई बड़े नेता और अभिनेता बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह, अभिनेता भारती सिंह, अभिनेता राजपाल यादव, और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्तित्व शामिल हैं। इन हस्तियों का कहना है कि बाबा के दर्शन से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है और वे अपने जीवन में नई ऊर्जा और आशीर्वाद का अनुभव करते हैं।

भक्तों का बढ़ता हुआ रुझान
कैची धाम के मंदिर में श्रद्धालुओं का यह बढ़ता हुआ रुझान यह दिखाता है कि लोग बाबा के चमत्कारी आशीर्वाद से अपनी जिंदगी में सुख-शांति की तलाश में हैं। जैसा कि मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने कहा, "बाबा नीब करौरी के दर्शन करने का सौभाग्य वही लोग प्राप्त करते हैं जिनका बुलावा होता है। और, एक बार जब कोई यहां आता है, तो उनका जीवन एक नए रूप में ढल जाता है।"

यह भी पढ़ें - काशीपुर में देह व्यापार के आरोप में युवक और नाबालिग किशोरी पकड़े गए, मोहल्ले वालों ने घेरा घर, पुलिस ने की कार्रवाई

नैनीताल: बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर बनेगी फिल्म
नैनीताल, अमृत विचार। बाबा नीब करौरी महाराज के व्यक्तित्व को और अधिक गहराई से देश विदेश तक पहुंचाने के लिए जल्द ही बायोपिक का निर्माण किया जाएगा। बायोपिक में बाबा के जन्म स्थान से लेकर उनके जन्म शिक्षा दीक्षा वैवाहिक जीवन से लेकर बाबा को सिद्धि प्राप्त होने तक की कहानी दिखाई जाएगी।

अनिशा इंटरनेशनल के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया जाएगा। कैंची धाम पहुंचे फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ ठाकुर ने बताया फिल्म की शूटिंग नैनीताल के कैंची धाम, अयोध्या, मथुरा, भोपाल समेत देश के उन-उन राज्यों में की जाएगी जिन स्थानों पर बाबा का विशेष लगाव रहा है। फिल्म की शूटिंग इस माह से प्रारंभ हो जाएगी और आने वाले एक दिसंबर को बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मदिन के मौके पर फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: एसबीआई नहर कवरिंग में 600 मीटर तक बेड और 513 स्लैब डालने का कार्य पूरा

हल्द्वानी: जागेश्वर के तट पर होगा रोजर का अंतिम संस्कार
हल्द्वानी, अमृत विचार। बाबा नीब करौरी की भक्त अमेरिकी लेखिका यवेटी क्लेरी रोजर उर्फ रामरानी (63) का अंतिम संस्कार भारत में ही होगा। उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप अंतिम संस्कार जागेश्वर के तट पर पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ होगा। गुरुवार को अमेरिका से हल्द्वानी पहुंची रामरानी की बेटी क्रिस्टिना अंतिम संस्कार के लिए जागेश्वर ले गईं।

कई साल पहले भारत आईं अमेरिकी लेखिका यवेटी क्लेरी रोजर उर्फ रामरानी का शनिवार को अस्थमा का अटैक पड़ने की वजह से निधन हुआ। मूलरूप से अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली रामरानी चोरगलिया निवासी योग और ध्यान की शिक्षिका मीनाक्षी बजेठा की दोस्त थीं। गुरुवार को रामरानी की बेटी क्रिस्टिना खबर पाकर हल्द्वानी पहुंची। जिसके बाद कागजी कार्रवाई की गई और मां का शव क्रिस्टिना के सुपुर्द कर दिया। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट पुलिस ने विदेश मंत्रालय को भेज दी है।

17 साल की उम्र में बाबा ने दिया था रामरानी नाम
वर्ष 2014 में रामरानी पूरी तरह कौसानी स्थित आश्रम में आकर बस गईं। वह बाबा नीब करौरी से इतना प्रभावित थीं कि वह अक्सर बाबा नीब करौरी के दर्शन करने आती थीं। बताते हैं कि जब वह 17 साल की थीं, तब भी वह बाबा नीब करौरी के दर्शन को आईं थी और बाबा नीब करौरी ने उन्हें न सिर्फ रामरानी नाम दिया बल्कि गुरुमंत्र भी दिया।