Basti News - Amrit Vichar

बस्ती में अमानवीय व्यवहार ... रसगुल्ला खाने पर 11 साल के बच्चे को जलते तंदूर में फेंका, हालत गंभीर
बस्ती। बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान 11 वर्षीय एक बच्चे को रसगुल्ला खाने पर जलते तंदूर में फेंक दिया गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार बुरी तरह झुलसे बच्चे को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह घटना 15 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में हुई।

पुलिस ने पीड़ित के मामा देवीदीन निषाद की तहरीर पर बृहस्पतिवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 109(1) (हत्या के प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव का रहने वाला 11 वर्षीय चमन उर्फ अमर बस्ती के बाघानाला स्थित ननिहाल में रह रहा था।

वह अपनी नानी के साथ मलौली गोसाई में एक रिश्तेदार की शादी में आया था। आरोप है कि भोजन स्थल पर बार-बार रसगुल्ला निकालने से नाराज 'कैटरिंग' ठेकेदार ने पहले बच्चे को डराया और फिर उठाकर जलते तंदूर पर बिठा दिया। इसी दौरान बच्चा अनियंत्रित होकर तंदूर के भीतर गिर गया। चीख सुनकर परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह चेहरे से कमर तक बुरी तरह झुलस चुका था।

परिजन उसे पहले अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हरैया की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वर्णिमा सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी। सीओ ने बताया कि बच्चे को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

ये भी पढ़ें :

कॉमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई शादी वाले घरों की टेंशन, आवेदन के बाद भी गैस एजेंसी से नहीं आ रहा फोन

सिद्धार्थनगर में गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतार: सरकार की अपील का भी नहीं हुआ असर, अफरातफरी का माहौल
बस्ती/सिद्धार्थनगर। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के चलते ईंधन संकट की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश के बस्ती और सिद्धार्थनगर जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। सूत्रों के अनुसार, बस्ती जिले के बनकटी ब्लॉक के महादेवा चौराहे पर स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए तड़के चार बजे से ही खासी भीड़ उमड़ी। सुबह लगभग सात बजे जब एजेंसी का दरवाजा खुला तो लोग सिलेंडर लेने के लिए अंदर की ओर दौड़ पड़े।

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान कई लोग सिलेंडर सिर और कंधे पर रखकर तेजी से भागते नजर आए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने की अफवाह के चलते लोग जल्द से जल्द सिलेंडर लेने के लिए उमड़ पड़े।

उन्होंने बताया कि जिले में जगह-जगह लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए भटकते नजर आये, खास कर वे सबसे ज्यादा परेशान हैं जिनके घर विवाह या अन्य समारोह है। बस्ती के जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि उज्ज्वला के 2.07 लाख और सामान्य श्रेणी के तीन लाख उपभोक्ता हैं। उन्होंने बताया कि गैस आपूर्तिकर्ता कंपनियों ने नया नियम बनाया है कि अब 80 प्रतिशत गैस की बुकिंग 'वन टाइम पासवर्ड' के माध्यम से होगी, पहले यह 30 प्रतिशत थी, जिसकी वजह से बहुत से कनेक्शन रेगुलर की श्रेणी से बाहर हो गए।

शुक्ल ने बताया कि जिनको अब केवाईसी के माध्यम से नियमित किया जा रहा है और इसके लिए गैस एजेंसियों पर कर्मचारी तैनात किये गये हैं। सिद्धार्थनगर जिले में भी घरेलू गैस के लिए गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है।

हालांकि, जिलाधिकारी ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से अपील भी जारी की थी, लेकिन इस अपील का कोई भी असर धरातल पर देखने को नहीं मिल रहा है। गैस एजेंसियों पर लग रही लंबी कतारों के बारे में बर्डपुर ब्लॉक चौराहा स्थित सिद्धार्थनगर गैस सर्विस के प्रबंधक का कहना है कि जिले में फिलहाल गैस की कोई भी किल्लत नहीं है।

उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि अफवाहों से प्रभावित लोग अपने घरों में खाली बचे सिलेंडरों की जगह भरे हुए सिलेंडर जमा करना चाहते हैं, चाहे उन्हें इसकी जरूरत हो या ना हो। जिलाधिकारी शिव शरणअप्पा जीएन ने लोगों से संयम बरतने और जरूरत पर ही गैस लेने की अपील की है।

उन्होंने संबंधित विभागों को भी निर्देशित किया है कि अपनी देखरेख में गैस का वितरण कराये ताकि उसकी कालाबाजारी ना हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर की जमाखोरी करते या उसे ऊंचे दाम पर बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :

यूपी डिफेंस कॉरिडोर : आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम, 35 हजार करोड़ का निवेश, 9 इकाइयों में उत्पादन शुरू

खो-खो में अयोध्या और कबड्डी में बस्ती मंडल ने जीता खिताब, जानें जूनियर पिस्टल शूटिंग में क्या है लखनऊ का हाल
अयोध्या, अमृत विचार: डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में चल रही बेसिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में जीत दर्ज कर पदक अपने नाम किए। एडी बेसिक अयोध्या कौस्तुभ कुमार सिंह व गोरखपुर एडी बेसिक संगीता सिंह ने खिलाड़ियों से प्राप्त परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया।

तीसरे दिन हुई प्राथमिक स्तर दौड़ 50 मीटर स्पर्धा के बालिका वर्ग में अलीगढ़ के सेजल-प्रथम, वाराणसी की अंशिका यादव-द्वितीय व मेरठ की सुहानिया-तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में वाराणसी के विशाल-प्रथम, मिर्जापुर के दीपक- द्वितीय व आगरा के मयंक-तृतीय रहे। 100 मीटर में नैंसी यादव वाराणसी प्रथम, सगोपी बरेली द्वितीय, सेजल अलीगढ़ तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग अयोध्या के सिराज अली-प्रथम, वाराणसी के धनंजय- द्वितीय, झांसी के सुमित-तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग200 मीटर में नैंसी वाराणसी प्रथम, रोशनी अलीगढ़ द्वितीय, अनीता प्रयागराज तृतीय रही।बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में वाराणसी की अंशिका यादव-प्रथम, मुरादाबाद की पलक-द्वितीय, गोरखपुर की अतिया-तृतीय रहीं।

नियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में मुरादाबाद के कार्तिक-प्रथम, लखनऊ के संजय-द्वितीय, वाराणसी के राजन यादव-तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मुरादाबाद की पलक-प्रथम, मिर्जापुर की रेशमा-द्वितीय, देवीपाटन मंडल की सानिया-तृतीय रहीं। 600 मीटर में गोरखपुर की अतिया- प्रथम, वाराणसी की शिवांगी यादव-द्वितीय, आगरा की करिश्मा -तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर में मिर्ज़ापुर के गुलशन कुमार-प्रथम, मुरादाबाद के अर्जुन-द्वितीय, लखनऊ के शिवम-तृतीय, 400 मीटर में गोरखपुर के खिताबुद्दीन शेख-प्रथम, मुरादाबाद के अर्जुन-द्वितीय, आगरा के शुभम- तृतीय और 600 मीटर में वाराणसी के आकाश-प्रथम, मुरादाबाद के अर्जुन-द्वितीय व मेरठ के अमन-तृतीय स्थान पर रहे।

लंबी कूद में अलीगढ़ की रोशनी-प्रथम, प्रयागराज की अनीता- द्वितीय, बरेली की करिश्मा- तृतीय रही। बालक वर्ग में मुरादाबाद के बॉबी-प्रथम, गोरखपुर के खिताबुद्दीन शेख- द्वितीय,कानपुर के राज तृतीय रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में बस्ती मंडल विजेता व गोरखपुर मंडल उपविजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल विजेता व मिर्जापुर मंडल उपविजेता बना। योग में मिर्ज़ापुर प्रथम, लखनऊ द्वितीय व सहारनपुर तृतीय रहा। सेपक टाकरा में अयोध्या मंडल विजेता व गोरखपुर उपविजेता रहा। तीरंदाजी प्रतियोगिता में मिर्जापुर विजेता व कानपुर उपविजेता रहा। शूटिंग पिस्टल में अयोध्या की अंशिका सिंह प्रथम व लखनऊ की शेफाली द्वितीय रही। हॉकी प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल विजेता व मिर्जापुर उपविजेता रही। शतरंज में मुरादाबाद मंडल विजेता व गोरखपुर मंडल उपविजेता रहा। मलखम प्रतियोगिता में गोरखपुर प्रथम, चित्रकूट द्वितीय व मेरठ तृतीय रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में वाराणसी विजेता व मिर्जापुर उपविजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल विजेता व देवीपाटन मंडल उपविजेता रहा। खो-खो में मिर्जापुर मंडल विजेता व अयोध्या उपविजेता रहा।

बास्केटबॉल में अयोध्या विजेता गोरखपुर उपविजेता रहा। तीरंदाजी बालक में लखनऊ मंडल विजेता व गोरखपुर उपविजेता रहा। पिस्टल शूटिंग में अयोध्या के अभय सिंह प्रथम व गोरखपुर के अंशु द्वितीय रहे। जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में प्रयागराज विजेता व मिर्जापुर मंडल उपविजेता रहा। शतरंज में गोरखपुर विजेता व अयोध्या उपविजेता रहा। कबड्डी में वाराणसी विजेता व बस्ती उपविजेता रहा। फुटबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर विजेता व अयोध्या मंडल उपविजेता रहा। एयर पिस्टल के प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर लखनऊ का कब्जा रहा। बैडमिंटन में सहारनपुर विजेता व मिर्जापुर विजेता रहा। इस दौरान विश्वनाथ सिंह, अनूप द्विवेदी, योगेश्वर सिंह, अनुपम सिंह, धीरज शुक्ला, सरवरे आलम, पंकज द्विवेदी, अजय सिंह, डॉ. नीरज शुक्ला, अख्तर खान आदि निर्णायक रहे।

बस्ती में ट्रेलर ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत... तीन अन्य घायल
बस्ती: बस्ती नगर कोतवाली क्षेत्र के हरदिया चौराहे पर ट्रेलर ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी और इस हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बस्ती के पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि रविवार शाम बस्ती-बांसी मार्ग के हरदिया चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा और कार को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से जा टकराया। उन्होंने बताया कि ट्रेलर की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मृतकों की पहचान अमरजीत (25), प्रीती शुक्ला (45) के रूप में हुई जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और ट्रक को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

समाज और ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच सेतु बनेगा 'गरिमा गृह' : आनंदीबेन पटेल
बस्ती। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को कहा कि गरिमा गृह समाज और ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच सेतु का कार्य करेगा तथा उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

इंदिरा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लैबुड़वा ताल के समीप निर्मित ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए 'गरिमा गृह' के शिलान्यास अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ट्रांसजेंडरों के उत्थान के लिए नीति बनाकर राज्यों को कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा और रोजगार के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समाज का अभिन्न अंग हैं और परिवारों को ऐसे बच्चों को अपनाकर शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल करनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि गरिमा गृह ट्रांसजेंडरों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देगा।

उन्होंने समाज से पूर्वाग्रह त्यागकर संवेदनशीलता के साथ इस समुदाय को स्वीकार करने की अपील की। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Basti News: बस्ती में परशुरामपुर थाना प्रभारी अजय कुमार लापता, तलाश जारी
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में परशुरामपुर थाना प्रभारी पिछले 36 घण्टे से लापता है जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि परशुरामपुर थाना प्रभारी अजय कुमार गौड़ पिछले 36 घण्टे से लापता है। पुलिस ने परशुरामपुर थाने में गुमशुदुगी का मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरु कर दी है।

वर्तमान में रहे थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय अवकाश पर चले गये थे जिसके बाद उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ को थाने का प्रभार सौंपा गया था। किसी आवश्यक कार्य से वे बाहर निकले उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल सका है।

उनका व्यक्तिगत मोबाइल नम्बर तथा थाने का सीयूजी नम्बर भी बन्द बता रहा है। पुलिस उनके परिवार के सदस्यों से पूछतांछ कर रही है। अजय कुमार गौड़ देवरिया जनपद के मूल निवासी है। पुलिस ने दावा किया है कि शीघ्र ही इस घटना का अनावरण किया जायेगा।

Basti News: सऊदी अरब में फंसे बस्ती के 13 मजदूर, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के 13 मजदूर सऊदी अरब में फंसे होने की जानकारी सामने आई है। परिजनों के अनुसार वहां उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है और खाने-पीने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है। नगर थाना क्षेत्र के भटहा गांव निवासी रामजीत यादव ने बताया कि उनका पुत्र सत्यनारायण 27 दिसंबर 2024 को रोजगार के लिए सऊदी अरब गया था।

प्रारंभ में उसने दो-तीन बार 13-13 हजार रुपये घर भेजे, लेकिन बाद में पैसे भेजना बंद कर दिया और फोन पर आर्थिक तंगी की बात बताई। शनिवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में बस्ती जिले के सत्यनारायण, गोरखनाथ, फूल सिंह, रामप्रीत, रूपचन्द्र, गोकुल, गिरीश चन्द्र, जसवंत, जोगेन्द्र, करूणा, पंकज यादव, शुभम और विजय कुमार सहित कुल 13 मजदूरों के सऊदी अरब के अबहा शहर में फंसे होने का दावा किया गया है।

वीडियो में लगभग 161 भारतीय नागरिकों के वहां फंसे होने तथा वेतन न मिलने और पासपोर्ट व जरूरी कागजात जब्त किए जाने की बात कही गई है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इस संबंध में पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और जिन एजेंटों के माध्यम से मजदूर विदेश गए थे, उनकी तलाश की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद परिजन और स्थानीय लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

कोडीन सिरप केस : बस्ती पुलिस ने तस्करी के मास्टरमाइंड पंकज कुमार को किया गिरफ्तार
बस्ती। बस्ती जिले में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री मामले के एक प्रमुख आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार गणपति फार्मा कंपनी का मुख्य संचालक है और कथित तौर पर लंबे समय से कोडीन सिरप की अवैध बिक्री में शामिल था। औषधि विभाग ने गत आठ दिसंबर को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसके बाद से वह फरार था।

सूत्रों ने बताया कि यह अवैध धंधा कथित तौर पर ड्रग्स विभाग के एक निरीक्षक की मिलीभगत से फल-फूल रहा था। इस पहलू की भी गहन जांच की जा रही है और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी। पुलिस के अनुसार, पंकज कुमार वाराणसी जिले का रहने वाला है। जिले में कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री से जुड़े दो मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें उसकी भूमिका पाई गई है।

रोजगार मेला : 40 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार, टाटा मोटर्स और होंडा समेत 100 से अधिक कम्पनियां करेंगी प्रतिभाग
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती-गोरखपुर मण्डल सहित चार मण्डलों में 30 जनवरी को मेगा रोजगार मेला का आयोजन करके 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। अधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी-बड़ी कंपनियों से समन्वय स्थापित करके मेगा रोजगार मेले का आयोजन बड़े पैमाने पर होने जा रहा है।

इसमें टाटा मोटर्स, होण्डा, बजाज, पेटियम, मारूती सुज्की सहित 100 अन्य बड़ी कम्पनियां प्रतिभाग करेगी। 30 जनवरी को गोरखपुर में मेले का आयोजन किया जायेगा। इस मेले में बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़ तथा देवी पाटन मण्डल के युवा प्रतिभाग करेंगे। आईटीआई डिप्लोमा, इंजनियरिंग के साथ-साथ स्नातक, इण्टरमीडिएट, हाईस्कूल तक योग्यता रखने वाले युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें नौकरी मिलेगी।

युवाओं को 30 हजार रूपये प्रतिमाह तक वेतन की नौकरी कम्पनियों द्वारा दिया जायेगा। इस मेले के तहत लगभग 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मेले का शुभारम्भ 9 जनवरी को गोमतीनगर स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर लखनऊ से करेंगे। इसके अलावा अन्य मण्डलों में भी मेले का आयोजन किया जायेगा जो 6 फरवरी तक चलेगा।

Basti News : बस्ती में झाड़ फूंक करने वाले तांत्रिक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के बेमरही गांव मे झाड़-फूंक करने वाले एक तांत्रिक की अज्ञात बदमाश ने गोली मार कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है देर रात तांत्रिक जब घर के बाहर सो रहा था, तभी बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावर आए और सिर में गोली मारकर फरार हो गए।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनन्दन ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के बेमरही गांव में शुक्रवार देर रात को रामजीत (50) अपने घर पर सो रहे थे, तभी उन पर किसी अज्ञात बदमाश ने फायरिंग की जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है।

रामजीत झाड़-फूंक का काम करते है। मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गांव के कुछ लोगों को हिरासत मे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित की गयी है और शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जायेगा।

बस्ती में श्रीराम जानकी मन्दिर से मुकुट चोरी करने वाला गिरफ्तार
बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को एक चोर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से श्रीराम जानकी मन्दिर से चोरी की गयी चांदी का मुकुट बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनन्दन ने मंगलवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि नगर थाना क्षेत्र में स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर से चांदी का मुकुट किसी व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम गठित कर दिया गया था।

मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के डिडहवा चौराहे के समीप से मुखबिर की सूचना पर श्रीराम जानकी मन्दिर से मुकुट चोरी करने वाले संदीप निवासी सूअरहा थाना लालगंज को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से पांच चाँदी का मुकुट बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

बस्ती में सड़क हादसा : अजमेर शरीफ जा रहे तीर्थयात्रियों की बस-ट्रक से टकराई, चार लोगों की मौत
बस्ती। बस्ती जिले में जायरीनों की एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार देर रात बस्ती-लुंबिनी रोड पर कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास उस वक्त हुई जब संत कबीर नगर से अजमेर शरीफ उर्स के लिए जा रही बस की एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में दो जायरीनों के अलावा बस और ट्रक के चालक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बस्ती जिले के निवासी अब्दुल्ला (60), मुख्तार अली (75), संदीप पांडे (32) और सिद्धार्थनगर निवासी शिव राज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बस्ती रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। ये सभी संत कबीर नगर जिले के बेलहर कलां क्षेत्र से अजमेर शरीफ जा रहे थे।

त्यागी ने बताया कि हादसे में 11 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े :

राष्ट्र प्रेरणा स्थल की कंट्रोल रूम से होगी निगरानी: रोडवेज चलाएगा 3 हजार बसें, डेढ़ लाख लोगों के आने का अनुमान