Honduras - Amrit Vichar

अमेरिकाः एक्शन में ट्रंप सरकार, 68 प्रवासियों को होंडुरास और कोलंबिया भेजा वापस
होंडुरास। अमेरिका ने होंडुरास और कोलंबिया के 68 प्रवासियों को सोमवार को उनके देश वापस भेज दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कहा है कि ये लोग अपनी मर्जी से वापस गए हैं और उनकी यात्रा का खर्च सरकार ने वहन किया है। उत्तरी होंडुरस के शहर सैन पेड्रो सुला में 19 बच्चों सहित 38 नागरिक चार्टर विमान से उतरे। इन लोगों के पास अमेरिकी सरकार की ओर से दिए गए 1,000 अमेरिकी डॉलर के डेबिट कार्ड थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निर्वासन में तेजी लाने का वादा किया है।

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि स्व-निर्वासन प्रस्ताव केवल वे प्रवासी ही मानेंगे जो पहले से ही वतन वापसी पर विचार कर रहे हैं। तेगुसिगाल्पा के केविन एंटोनियो पोसादास तीन वर्षों से ह्यूस्टन में रह रहे थे और जब ट्रंप प्रशासन ने स्व-निर्वासन प्रस्ताव की घोषणा की उस वक्त वे होंडुरास लौटने पर विचार कर रहे थे।

पोसादास ने कहा, ‘‘मैं अपने परिवार और अपनी मां से मिलना चाहता था।’’ उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रक्रिया आसान थी। उन्होंने कहा, ‘‘आप बस (सीबीपी होम ऐप के जरिए) आवेदन करें और तीन दिन में आपको यह मिल जाएगा। यह उड़ान ह्यूस्टन से सोमवार सुबह ही रवाना हो गई। यह अच्छा है क्योंकि अगर आप जाने का इरादा रखते हैं तो आप उड़ान में आने वाला खर्च बचा सकते हैं।’’

अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम ने सोमवार की उड़ान के संबंध में कहा, ‘‘यदि आप अवैध रूप से यहां हैं तो घर लौटने के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए सीबीपी होम ऐप का उपयोग करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जाएगा, गिरफ्तार किया जाएगा, निर्वासन किया जाएगा और आपको कभी भी वापस नहीं आने दिया जाएगा।’’

अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार 26 प्रवासी कोलंबिया लौट रहे हैं। एक अधिकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक होंडुरस के लगभग 13,500 लोगों को अमेरिका से निर्वासित किया गया है जबकि 2024 तक यह आंकड़ा 15,000 से अधिक था।

यह भी पढ़ेः आम आदमी को लगेगा तगड़ा झटका, 30 प्रतिशत तक मंहगी होगी बिजली

मध्य अमेरिकी देश होंडुरास ने चीन में खोला अपना दूतावास
बीजिंग। चीन के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित करने के लिए कुछ महीने पहले ताइवान से रिश्ते तोड़ने के बाद मध्य अमेरिकी देश होंडुरास ने रविवार को चीन में अपना दूतावास खोला। चीन के आधिकारिक मीडिया ‘सीसीटीवी’ ने कहा कि चीनी विदेश मंत्री छिन गांग ने और होंडुरास के उनके समकक्ष एनरिक रीना ने रविवार सुबह दूतावास के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। रिपोर्ट में कहा गया कि होंडुरास को अब भी दूतावास का स्थायी स्थान निर्धारित करने की आवश्यकता है और इसके कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करनी होगी।

चीन के विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, छिन ने संकल्प जताया कि चीन होंडुरास के साथ ‘‘दोस्ताना सहयोग’’ का एक नया मॉडल स्थापित करेगा। होंडुरास की राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो की चीन की छह दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत होते राजनयिक संबंध का यह प्रतीक सामने आया। होंडुरास ने मार्च में चीन के साथ औपचारिक संबंधों की स्थापना की और पूर्व कूटनीतिक सहयोगी ताइवान के साथ हाल में रिश्ता तोड़ने वालों की कड़ी में शामिल हो गया।

चीन स्वशासित ताइवान को अपना पृथक प्रांत मानता है जिसे जरूरत पड़ने पर वह बलपूर्वक देश का हिस्सा बना सकता है। चीन अपने कूटनीतिक सहयोगियों को ताइपे के साथ औपचारिक संबंध बनाने से रोकता है। चीन के साथ संबंधों की स्थापना के बाद कास्त्रो अपनी पहली चीन यात्रा पर शुक्रवार को शंघाई पहुंचीं। शंघाई में अपने प्रवास के दौरान, उन्होंने न्यू डेवलपमेंट बैंक के मुख्यालय का दौरा किया, जो ब्रिक्स देशों द्वारा स्थापित एक बैंक है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। कास्त्रो के कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट किया कि होंडुरास ने बैंक में प्रवेश का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें:- इमरान खान के खिलाफ दो-तीन सप्ताह में शुरू होगी कार्यवाही, पाकिस्तान के गृह मंत्री का बड़ा बयान

ताइवान से संबंध तोड़ने के बाद होंडुरास की राष्ट्रपति पहली बार चीन की यात्रा पर, शी जिनपिंग से करेंगी मुलाकात
ताइपे। होंडुरास की राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो, अपने देश के साथ चीन के संबंध स्थापित करने और अपने पूर्व कूटनीतिक सहयोगी ताइवान से रिश्ते खत्म करने के बाद पहली बार शुक्रवार को शंघाई की यात्रा पर पहुंचीं। चीन की आधिकारिक ‘शिन्हुआ’ समाचार एजेंसी ने कहा कि कास्त्रो 14 जून तक चीन की यात्रा पर रहेंगी जिसमें वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ मुलाकात करेंगी तथा दोनों देशों के संबंधों के विकास के लिए ‘‘संयुक्त योजना’’ पर बातचीत करेंगी।

होंडुरास ने मार्च में चीन के साथ औपचारिक संबंधों की स्थापना की और पूर्व कूटनीतिक सहयोगी ताइवान के साथ हाल में रिश्ता तोड़ने वालों की कड़ी में शामिल हो गया। चीन स्वशासित ताइवान को अपना पृथक प्रांत मानता है जिसे जरूरत पड़ने पर वह बलपूर्वक देश का हिस्सा बना सकता है। चीन अपने कूटनीतिक सहयोगियों को ताइपे के साथ औपचारिक संबंध बनाने से रोकता है।

आजादी की ओर झुकाव रखने वाली साई इंग वेन के 2016 में ताइवान की राष्ट्रपति बनने के बाद, उसके साथ कूटनीतिक रिश्ते रखने के विरोध में चीन ने अपना अभियान तेज कर दिया। इसी अभियान के तहत उसने अरबों डॉलर के निवेश की पेशकश कर लुभाया और ताइवान के नौ पूर्व सहयोगियों ने ताइपे से नाता तोड़ लिया। अब लातिन अमेरिका के बेलिजे, पराग्वे और ग्वाटेमाला, दक्षिणी अफ्रीका में एस्वातिनी, कुछ कैरेबियाई और दक्षिण प्रशांत के देश तथा वेटिकन सिटी सहित कुल 13 देशों के ही ताइवान के साथ कूटनीतिक संबंध हैं।

ये भी पढ़ें:- South Korea ने चीन के राजदूत को किया तलब, टिप्पणियों पर दर्ज कराया विरोध

हौण्डुरस के विदेश मंत्री एनरिक रीना की घोषणा 'जल्द ही शुरू करेंगे चीन के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत की प्रक्रिया'
सैन सल्वाडोर। मध्य अमेरिका का देश हौण्डुरस के विदेश मंत्री एनरिक रीना ने कहा कि चीन से राजनयिक संबंध स्थापित करने के दो महीने बाद उनका देश उसके साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत की योजना बना रहा है।

रीना ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी, "हम जल्द ही चीन के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत की प्रक्रिया भी शुरू करेंगे, जो हमारे उत्पादों तक पहुंच के लिए अच्छी खबर और अवसर भी होगा।" उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से होडुरन के उत्पादों को चीन के बाजार में उतारेंगे, जिसमें कॉफी पहला उत्पाद होगा और बाद में झींगा, तंबाकू और बीफ जैसे उत्पादों को उतारा जाएगा।

चीनी विदेश मंत्री किन गैंग ने मार्च के अंत में अपने होंडुरन समकक्ष, एनरिक रीना के साथ बीजिंग में मुलाकात की थी। इस दौरान, दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना पर एक संयुक्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किए।

उसी समय, हौण्डुरस विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि उसने ताइवान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं। इस घोषणा के बाद, ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह होंडुरास के साथ राजनयिक संबंध तोड़ रहा है और मध्य अमेरिकी देश में अपने दूतावास को बंद कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: 'मेरी गिरफ्तारी के पीछे सुरक्षा एजेंसियां नहीं, बल्कि एक आदमी हाथ', रिहा होते ही सेना प्रमुख पर जमकर बरसे इमरान खान

America: होंडुरास शहर में सामने आया मंकीपॉक्स का एक और मामला, जानें विश्व भर में संक्रमितों की संख्या
तेगुसिगाल्पा। अमेरिका के होंडुरास शहर के एक मध्य जिले में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया, जिससे अब यहां मंकीपॉक्स के कुल चार मामले हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य निगरानी इकाई के प्रमुख लोरेंजो पावोन ने संवाददाताओं को बताया कि देश के एक मध्य जिले में एक मरीज में मंकीपॉक्स का संक्रमण पाया गया, जिससे उसे घर पर ही स्वास्थ्य अधिकारियों की निगरानी में क्वारंटाइन किया गया है।

फिलहाल, व्यक्ति की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि देश में मंकीपाक्स की चपेट में आने वाले कुल चार मरीज हो गए हैं, हालांकि इस वायरस से ग्रस्ति पहले तीन मरीज ठीक हो चुके हैं और चौथे मरीज का भी इलाज घर पर ही चल रहा है।

मंकीपॉक्स वायरस से ग्रस्ति मरीज में बुखार और सूजी हुई ग्रंथियों के साथ-साथ त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण पाए गए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जुलाई में मंकीपॉक्स के वैश्विक प्रसार को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया। जिसके बाद से विश्व भर में 17 अगस्त तक 35 हजार से अधिक मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले पाए गए।

ये भी पढ़ें:- भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद काे किया आगाह, कहा- अफगानिस्तान में ISIL-K की बढ़ती उपस्थिति शांति और स्थिरता के लिए खतरा

होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति हर्नांडेज गिरफ्तार, अमेरिका ने लगाए कई आरोप
तेगुसिगल्पा। होंडुरास की पुलिस ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नान्डेज को उनके घर से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अमेरिका ने नशीले पदार्थों की तस्करी और इसके लिए हथियारों का इस्तेमाल करने के मामले में हर्नांडेज को गिरफ्तार करके प्रत्यर्पित किए जाने का अनुरोध किया था।

हर्नांडेज को गिरफ्तार किए जाने से कुछ ही समय पहले होंडुरास के एक न्यायाधीश ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। अदालत के प्रवक्ता मेल्विन डुअर्टे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ जस्टिस ने इस मामले के निपटारे के लिए मंगलवार सुबह एक न्यायाधीश को नामित किया था, जिसके कुछ घंटों बाद उन्होंने गिरफ्तारी के आदेश पर हस्ताक्षर किए। हर्नांडेज के भाई जुआन एंटोनियो ‘टोनी’ हर्नांडेज को मार्च 2021 में इसी मामले में आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।

ये भी पढ़ें:- UEFA Champions League: मैनचेस्टर सिटी ने स्पोर्टिंग को 5-0 से दी करारी शिकस्त

इससे पहले, होंडुरास के विदेश मंत्रालय ने ट्विटर के जरिए बताया था कि उसने देश के ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ जस्टिस’ को अधिसूचित किया है कि अमेरिकी दूतावास ने होंडुरास के नेता को गिरफ्तार करके प्रत्यर्पित करने का औपचारिक अनुरोध किया है। अमेरिकी न्याय मंत्रालय की प्रवक्ता निकोल नवास ने सोमवार को इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। हर्नांडेज 27 जनवरी तक होंडुरास के राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति कार्यालय छोड़ने के दिन उन्होंने ‘सेंट्रल अमेरिकन पार्लियामेंट’ में होंडुरास के प्रतिनिधि के रूप मे शपथ ग्रहण की थी।

अमेरिका ने होंडुरास से पूर्व राष्ट्रपति हर्नांडेज को गिरफ्तार करने का किया आग्रह
मेक्सिको सिटी। अमेरिका ने होंडुरास से आग्रह किया है कि वह अपने पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज़ को गिरफ्तार करके अमेरिका प्रत्यर्पित करे। होंडुरास के विदेश मंत्रालय ने शुरुआत में ट्विटर के जरिए बताया था कि उसने देश के ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ जस्टिस’ को अधिसूचित किया है कि अमेरिकी दूतावास ने होंडुरास के एक नेता को गिरफ्तार करके प्रत्यर्पित करने का औपचारिक अनुरोध किया है।

मंत्रालय ने उस समय नेता के नाम की जानकारी नहीं दी थी, लेकिन होंडुरास के मौजूदा उपराष्ट्रपति साल्वाडोर नसरल्ला ने ‘द एसोसिएटिड प्रेस’ (एपी) को बताया कि जिस नेता को गिरफ्तार करके प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया गया है, वह हर्नांडेज हैं। अमेरिकी न्याय मंत्रालय की प्रवक्ता निकोल नवास ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

अमेरकी विदेश मंत्रालय ने भी इस संबंध में पूछे गए सवाल का फिलहाल जवाब नहीं दिया है। हर्नांडेज 27 जनवरी तक होंडुरास के राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति कार्यालय छोड़ने के दिन उन्होंने ‘सेंट्रल अमेरिकन पार्लियामेंट’ में होंडुरास के प्रतिनिधि के रूप मे शपथ ग्रहण की थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हर्नांडेज पर नशीले पदार्थों संबंधी एक मामले में संलिप्तता का आरोप लगाया है। हर्नांडेज ने इन गतिविधियों में संलिप्तता से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें : कनाडा में ट्रक मार्च के बाद बिगड़े हालात, पीएम जस्टिन ट्रूडो ने लगाया आपातकाल

होंडुरास : प्रतिद्वंद्वी ने हार स्वीकार की, वामपंथी उम्मीदवार चुनी गईं राष्ट्रपति
तेगुसिगाल्पा (होंडुरास)। लातिन अमेरिकी देश होंडुरास की सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा दो दिन पहले हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार किए जाने के बाद विपक्षी वामपंथी उम्मीदवार शीओवारा कास्त्रो विजयी हो गए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी। इसके साथ ही देश में एक और चुनाव तथा हिंसक प्रदर्शन की आशंका भी टल गई है।

सत्तारूढ़ नेशनल पार्टी के प्रत्याशी, कास्त्रो के प्रतिद्वन्द्वी और तेगुसिगाल्पा के मेयर नस्री अस्फुरा ने एक बयान में कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कास्त्रो को बधाई दी जबकि रविवार को हुए मतदान के बाद केवल आधे मतों की गिनती अब तक हुई है।

राष्ट्रीय निर्वाचन परिषद के मुताबिक ,अब तक गिने गए 52 प्रतिशत मतों में देश की पूर्व प्रथम महिला को 53 प्रतिशत मत मिले हैं जबकि अस्फुरा को 34 प्रतिशत मत मिले हैं। हालांकि, चुनाव के 30 दिनों के बाद आधिकारिक रूप से नतीजों की घोषणा होगी।

अस्फुरा ने कहा कि उन्होंने कास्त्रो और उनके परिवार के साथ मुलाकात भी है। बाद में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटली ब्लिंकन ने भी कास्त्रो को बधाई दी।

अस्फुरा द्वारा हार स्वीकार करने से देश के कई लोगों ने राहत की सांस ली है जिन्होंने वर्ष 2017 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद हिंसा का दौर देखा है। तब हिंसा में 23 लोगों की जान चली गई थी।