mass marriage ceremony - Amrit Vichar

सामूहिक विवाह: बाराबंकी में 117 जोड़ों ने लिए सात फेरे, चार ने पढ़ा निकाह
बाराबंकी, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत’ द्वारा नवीन गल्ला मंडी में आयोजित 14वें सामूहिक विवाह व निकाह समारोह में 117 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर एक नई जिंदगी की शुरुआत की।

समारोह में गायत्री परिवार द्वारा वैदिक विधि से विवाह संपन्न कराए गए, वहीं चार जोड़ों का निकाह काजी हाफिज अब्दुल्ला ने सम्पन्न कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने फीता काटकर किया और वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

समारोह में खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, सांसद तनुज पुनिया, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, सदर विधायक सुरेश यादव, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह, पूर्व एमएलसी राजेश यादव, वरिष्ठ नेता राकेश वर्मा, समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्यजन मौजूद रहे।

भाकियू की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। आयोजन में आए मेहमानों के लिए भोजन व जलपान की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी।

बेटी के विवाह की चिंता..सीएम योगी बोलें - दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर करारा प्रहार है सामूहिक विवाह
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और कहा कि सामूहिक विवाह योजना बाल विवाह, बहु विवाह और दहेज प्रथा की कुरीतियों पर करारा प्रहार है। यहां जारी एक अधिकारिक बयान के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब अच्छी सरकार होती है तो वह विकास और गरीब कल्याण के कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाते हुए समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है।

मुख्यमंत्री हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (खाद कारखाना) के परिसर में 1200 जोड़ों के ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह’’ में बोल रहे थे। उप्र सरकार ने सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा आर्थिक सहायता राशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गयी है। बढ़ी हुई धनराशि के साथ आज यह पहला आयोजन था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तविक सरकार वही है जो जनता के घर जाकर उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सके।

‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का ही एक अभियान है। यह कार्यक्रम ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना’’ की अगली कड़ी है। यह बाल विवाह, बहुविवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रहार है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में सरकार द्वारा निर्धनों की पीड़ा को समाप्त करने के लिए बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ चलायी गयी, जो आज भी सफलतापूर्वक चल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कन्या सुमंगला योजना’ में शिक्षा के लिए उचित व्यवस्था के बाद बेटी की शादी के लिए सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ चलायी गयी। उन्होंने कहा कि आज गरीब अभिभावक को बेटी के विवाह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ के तहत सरकार गरीब कन्या का विवाह कराने का भी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विवाह अनुदान की धनराशि को एक अप्रैल 2025 से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है।

इसमें 60 हजार रुपये बेटी के खाते में जमा होंगे, शेष धनराशि गृहस्थी के सामान, कन्या के जेवर और भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं में व्यय किया जायेगा। योगी ने कहा कि किसी एक शादी में उनके लिए समय निकाल पाना मुश्किल होता है, लेकिन आज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए वह लखनऊ के सारे कार्यक्रम छोड़कर यहां मौजूद हैं। समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित इस समारोह में 1200 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। नवयुगलों में हिंदू एवं मुस्लिम दोनों शामिल थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंच से 11 नवयुगलों को उपहार-शगुन किट भेंट किये।

ये भी पढ़े :

पीलीभीत: सामूहिक विवाह में लिए सात फेरे, एक माह बाद ही किया बेघर...पति समेत चार पर FIR
पीलीभीत, अमृत विचार: सामूहिक विवाह समारोह में विवाह के पवित्र बंधन में बंधने के एक माह बाद ही ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर घर से निकाल दिया। उसके मायके जाकर भी मारपीट की गई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली में दर्ज की गई रिपोर्ट में नावकूड़ गांव के निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी पुत्री महिमा की शादी बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम पुरहा परेवा गांव निवासी कमलेश से तय हुई थी। 15 दिसंबर 2024 को दोनों की सगाई हुई। इसके बाद शादी की तिथि पुरोहितों ने पांच मई 2025 निकाली थी। मगर, 13 फरवरी 2025 को सामूहिक विवाह समारोह में दोनों की शादी संपन्न करा दी गई।

पुत्री के विदा होकर जाते ही कुछ समय बाद ससुरालियों ने एक लाख रुपये, सोने की चेन आदि सामान की मांग शुरू कर दी। इसके पूरा न करने पर प्रताड़ित करने लगे। 20 मार्च को मारपीट कर पुत्री को घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके आ गई तो 24 मार्च को घर आकर मारपीट की गई। इसकी शिकायत 27 मार्च को एसपी से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट की शरण ली गई।

कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले में बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम पुरहा परेवा निवासी कमलेश, उसके पिता शिवकुमार, मां शकुंतला देवी और पुवायां शाहजहांपुर के गांव लखनपुर निवासी शेर बहादुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: बरात में झगड़े के बाद युवकों ने भागने के लिए दौड़ाई कार, एक महिला की मौत...चार घायल

Pratapgarh News : सामूहिक विवाह समारोह में 101 जोड़ो ने एक दूजे का हाथ थामा
Amrit Vichar, Pratapgarh : जिले में बजरंग महाविद्यालय कुंडा के परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 10 1 जोड़ो ने एक दूजे का हाथ थामा है। जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा क्षेत्र के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया, एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल ज़ी, बाबा गंज विधायक विनोद सरोज, पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार, डाक्टर के एन ओझा सहित जनप्रतिनिधियों ने सोमवार रात दुल्हों समेत बारातियों का स्वागत किया।

योगिराज देवरहा बाबा चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट तथा राजा भईया यूथ ब्रिगेड के संयुक्त तत्त्वाव धान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्य क्रम में 101 जोड़ो ने वैदिक मन्त्रोंच्चार के बीच अग्नि के सात फेरे लिए, एक दूजे के हुये 101 जोड़ो को राजा भैया यूथ ब्रिगेड की ओर से उपहार में साईकिल, बेड, बॉक्स , एल ई डी टी वी, मेज, अलमारी, बटुआ समेत गृहस्ती के सभी आवश्यक सामान भेट किया गया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊः पार्षदों का दबाव आया काम, 2.10 करोड़ हुई वार्ड विकास निधि

Marriage: 50 युवक-युवतियों के शादी का सपना चकनाचूर, फेरे से पहले आयोजक फरार
राजकोट। राजकोट में सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरों के लिए पहुंचे 50 युवक और युवतियों को तब झटका लगा जब उन्होंने पाया कि वहां ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। कार्यक्रम के आयोजकों के फरार होने की जानकारी के बाद युवाओं का 'आक्रोश' भी फूट पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि शादी के आकांक्षी युवाओं की 'पीड़ा' को देखते हुए पुलिस ने पहल की और शनिवार को कम से कम छह जोड़ों की मौके पर ही शादी कराने की व्यवस्था कराई। सहायक पुलिस आयुक्त राधिका भारई ने बताया कि जब नवदंपति के तौर पर अपना जीवन शुरू करने के सपना संजोए 28 जोड़े व उनके परिजन विवाह स्थल पर पहुंचे तो वहां कोई व्यवस्था न पाकर हैरान रह गए। उन्होंने जानकारी की तो आयोजक भी गायब मिले और उनका फोन भी नहीं लग रहा था।

राजकोट और अन्य जिलों के विभिन्न हिस्सों से आए परिवारों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने विवाह समारोह को पूरा करने की जिम्मेदारी ली और आयोजन स्थल से चले गए वर पक्ष को वहां बुलाया। सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘पुलिस द्वारा की गई व्यवस्था के बाद छह जोड़े विवाह बंधन में बंध गए।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई जोड़े पहले ही पास के मंदिरों और अन्य जगहों पर शादी करने के लिए कार्यक्रम स्थल से जा चुके थे, लेकिन मौके पर मौजूद छह जोड़ों के लिए व्यवस्था की गई थी। भारई ने कहा कि आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा क्योंकि शादी के इच्छुक लोगों के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि आयोजकों ने समारोह की व्यवस्था के लिए प्रत्येक परिवार से 15,000 रुपये लिए थे।

परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि आयोजकों ने नव-विवाहित जोड़ों के लिए उपहारों के साथ-साथ हर चीज की व्यवस्था करने का वादा किया था। अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल हुईं शिल्पाबेन बागथारिया ने कहा कि आयोजकों ने दोनों पक्षों से 15-15 हजार रुपये लिए थे और भेंट में कुछ सामान देने का भी वादा किया था।

यह भी पढ़ें:-महाकुंभ: जेपी नड्डा ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी, सूर्यदेव को दिया अर्घ्य, सीएम योगी ने भी किया स्नान

पीलीभीत: जांच में टीसी मिली संदिग्ध, कई परतें खुलना बाकी...नाबालिग की सामूहिक विवाह में शादी कराने का मामला
पीलीभीत, अमृत विचार: सामूहिक विवाह समारोह में नाबालिग लड़की की शादी के मामले में जांच करने पहुंचे समाज कल्याण अधिकारी को जांच के दौरान किशोरी की टीसी संदिग्ध मिली। वहीं घर में मौजूद अन्य सदस्यों के भी कोई दस्तावेज मौके पर नहीं पाए गए। इस दौरान उन्होंने घर के सदस्यों के भी बयान दर्ज किए।

माधोटांडा थाना क्षेत्र की एक महिला ने सदर कोतवाली में अपने जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ बाल विवाह समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके अलावा समाज कल्याण अधिकारी से भी शिकायत की गई थी।

उसका कहना था कि आरोपी उसकी 13 वर्षीय पुत्री को बरेली जिला अस्पताल से झांसा देकर ले आए और फिर फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य अभिलेख बनवाकर उसकी सामूहिक विवाह समारोह में जनवरी माह में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में शादी करा दी थी।

इस मामले में हुई शिकायत के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने भी चार सदस्यीय टीम बनाते हुए मामले की जांच कराई थी। जांच के दौरान मिली टीसी के आधार पर लड़की नाबालिग होना बताई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम संजय कुमार सिंह ने भी एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित करने हुए सप्ताह भर के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

इस पर तीन सदस्यीय टीम ने दोनों पक्षों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर सोमवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने भी किशोरी के घर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने किशोरी से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की।

समाज कल्याण अधिकारी ने उस टीसी को भी देखा, जिसके आधार पर लड़की को नाबालिग होना बताया गया। टीसी की जांच के दौरान अंकित जन्मतिथि किसी अन्य पेन से दर्ज करना पाया गया, जबकि टीसी में अंकित नाम, पता, स्कूल का नाम किसी अन्य पेन से दर्ज करना पाया गया है।

जांच के दौरान ही समाज कल्याण अधिकारी ने मौके पर मौजूद परिवार के अन्य सभी सदस्यों से जुड़े आधार कार्ड और अन्य अभिलेख दिखाने की बात कही, लेकिन परिजन मौके पर कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। इस दौरान उन्होंने मौके पर मिले किशोरी के अन्य परिजनों के बयान भी दर्ज किए।

फिलहाल समाज कल्याण अधिकारी ने इस पूरे मामले को संदिग्ध बताया गया है। उनका कहना है कि अभी जांच चल रही है। फिलहाल माना जा रहा है कि इस संगीन प्रकरण में अभी कई परतें खुलना बाकी हैं।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: जनता इंटर कॉलेज का हाल...प्रधानाचार्य न प्रवक्ता, चौपट हो रहा बच्चों का भविष्य, सुधार पर नहीं ध्यान

पीलीभीत: नाबालिग लड़की की शादी कराकर फंसे जिम्मेदार, गिर सकती है गाज..अब DM ने बनाई तीन सदस्यीय जांच टीम
पीलीभीत, अमृत विचार। सामूहिक विवाह समारोह में नाबालिग लड़की की शादी के मामले में चल रही जांच में लड़की के नाबालिग होने और फर्जी अभिलेखों के आधार पर शादी कराने की बात तो स्पष्ट हो ही चुकी है। इधर अब डीएम पूरे मामले में हकीकत जानने के लिए जांच टीम गठित कर दी है।

माधोटांडा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बीते दिनों कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि उसका जेठ व अन्य लोग बरेली जिला अस्पताल से उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गये थे। इसके बाद नाबालिग बेटी की सामूहिक विवाह समारोह में जनवरी माह में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड पर फर्जी प्रपत्रों की मदद से शादी करा दी थी। जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है। वहीं, प्रशासन भी जांच कर रहा है।

इस मामले में हुई शिकायत के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने चार सदस्यीय टीम गठित करते हुए जांच शुरू कराई थी। जांच के दौरान स्कूली दस्तावेजों में लड़की नाबालिग पाई गई। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया कि नाबालिग की शादी गलत तरीके से कराई गई है। इधर मामले को डीएम संजय कुमार सिंह ने भी गंभीरता से लिया है। उन्होंने पूरे मामले में पारदर्शिता से जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है।

जांच टीम में एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता के साथ बीडीओ पूरनपुर और सचिव शामिल है। ऐसे में अब इस पूरे खेल में कौन-कौन दोषी है, इसका पूरा खुलासा हो सकेगा। माना जा रहा है डीएम की जांच के बाद इस मामले में कुछ जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: हमला बाघ ने किया या अन्य वन्यजीव ने, तीन दिन में पुष्टि नहीं कर सके जिम्मेदार, जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा घायल सत्यपाल

बरेली: सामूहिक विवाह समारोह में 251 जोड़ों ने एक दूसरे का थामा हाथ
बरेली, अमृत विचार। समाजसेवी रमेश गंगवार ने रविवार को पीलीभीत हाईवे पर सहारा ग्राउंड में 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली और स्टार गायक हरिहरन ने भजन और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोवा के केंद्रीय मंत्री मोबिन गोडिन्हो, सांसद संतोष गंगवार और भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य रहे। इस मौके पर दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि समाजसेवी रमेश गंगवार ने 251 बेटियों का विवाह कराकर पुण्य का कार्य किया है। मेयर डाॅ. उमेश गौतम, सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, आरएसएस के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला, विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक डाॅ. राघवेन्द्र शर्मा, विधायक डाॅ. एमपी आर्य, ब्लाक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, प्रशांत पटेल, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, वीरपाल सिंह यादव, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी डाॅ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी धुले सुशील चन्द्रभान, बीडीए वीसी मानिक नन्दन, सीडीओ जग प्रवेश आदि ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। रमेश गंगवार इससे पहले छह बार सामूहिक विवाह का आयोजन करा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकलेगी शिव बरात, मंदिरों में तैयारियां शुरू

गोंडा: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 634 जोड़ियों की हुई शादी, 58 का पढ़ाया निकाह
गोंडा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को समाज कल्याण विभाग की तरफ से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के एक निजी मैरिज लान में आयोजित समारोह में 634 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि अल्पसंख्यक समुदाय के 58 जोड़ियों का निकाह पढ़ाया गया। इस समारोह में कुल 692 निर्धन कन्याओं की शादी करायी गयी।

सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा, पीडी चंद्रशेखर, जिला कृषि अधिकारी जगदीश यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने नव दंपतियों को आशिर्वाद देकर उन्हे सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामना दी।

विवाह समारोह में सेल्फी लेती महिला

शहर के सद्भावना चौकी के समीप स्थित एक निजी मैरिज लॉन में मंगलवार को समाज कल्याण विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 900 निर्धन कन्याओं का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए जिले के सभी 16 ब्लाकों के आवेदकों को बुलाया गया था‌ इस लक्ष्य के सापेक्ष समारोह में कुल 692 निर्धन कन्याओं की शादी करायी गयी।

इसमें 634 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए और एक दूजे का साथ‌ निभाने की कसम खायी। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय के 58 जोडियों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह पढ़ाया गया। सामूहिक विवाह योजना में शामिल होने वाले नव दंपतियों को सरकार की तरफ से 10 हजार रूपये का सामान जिसमे डिनर सेट, साड़ी, पैन्ट - शर्ट, ट्राली बैग, दीवाल घडी, प्रेशर कूकर व चांदी की पायल बिछिया उपहार के रूप में दिया गया।

यह भी पढ़ें:-सांसद ने पांच करोड़ की निर्माण परियाजेनाओं का किया शिलान्यास, कहा- क्षेत्र के विकास का पैमाना होती हैं सड़कें

Pilibhit News: मंडी परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन, एक दूजे के हुए 97 जोड़े
पीलीभीत, अमृत विचार। शहर का मंडी समिति परिसर सोमवार को 97 सामूहिक शादियों का गवाह बना। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह की रस्में संपन्न कराई गई। सामूहिक विवाह समारोह के साक्षी बने जनप्रतिनिधियों समेत अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी दांपत्य का आर्शीवाद दिया। नवविवाहित जोड़ों को उपहार देकर विदा किया गया। शादी समारोह को लेकर मंडी परिसर में खासी भीड़-भाड़ रही।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को शहर स्थित मंडी परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सुबह से ही वर-वधु पक्ष के लोगों के पहुंचने सिलसिला शुरू हो गया। सामूहिक विवाह समारोह में व्यवस्थाएं छिन्न-भिन्न न हो, इसको लेकर पंडाल को पांच सेक्टर में बांटा गया। दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुुरुआत की गई। डीएम संजय कुमार सिंह ने पंडाल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, मरौरी ब्लाक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, ललौरीखेड़ा ब्लाक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, डीसीबी चेयरमैन सत्यपाल गंगवार, बरखेड़ा के पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत, डीएम संजय कुमार सिंह, सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने वर-वधुओं का हाल जाना और उन्हें सुखी दांपत्य जीवन का आर्शीवाद दिया।

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह वेदियों पर विवाह की रस्में संपन्न कराई गई। जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार देकर विदा किया गया। विवाह समारोह में 106 शादियां संपन्न होनी थी। मगर, सोमवार को हुए सामूहिक विवाह समारोह में 97 जोड़े ही शामिल हुए। इसमें नौ जोड़े विवाह समारोह में नहीं पहुंच सके।

समोराह में जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्रमोहन विश्नोई, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, पीओ डूडा जया सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी संजय यादव, प्रेम सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि विवाह समारोह को लेकर 18 विवाह वेदी स्थापित की गई थी। 25 पुराहितों ने विवाह संपन्न कराए।

ये भी पढे़ं- Pilibhit: 57.20 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर बंद हुई बरखेड़ा चीनी मिल, करोड़ों की गन्ना मूल्य बकाएदारी

सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए सीएम योगी, कहा-कन्या सुमंगला योजना में अब मिलेंगे 25 हजार रुपये
गोरखपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप डबल इंजन की सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सरकार अप्रैल से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की धनराशि को प्रति लाभार्थी 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने जा रही है।

सीएम योगी बसंत पंचमी के पावन पर्व पर खाद कारखाना परिसर में एक हजार जोड़ों के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 252 करोड़ रुपये की लागत वाली 91 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर 2014 में पीएम मोदी ने "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" अभियान चलाया। बेटी बचेगी तभी पढ़कर आगे बढ़ेगी और देश व समाज के लिए योगदान दे पाएगी। एक बेटी कुल खानदान को आगे बढ़ाने का काम करती है। बेटियों को बचाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए आज केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में जब वह सीएम बने तो प्रदेश में यह समस्या आई कि बेटी को बचाने के लिए क्या और प्रयास करने चाहिए। इसके लिए पहला कार्यक्रम सुमंगला योजना का बनाया गया। इसमें बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक पढ़ाई की व्यवस्था की गई। इस योजना में सरकार अब तक 17 लाख से अधिक बेटियों को 15 हजार उपलब्ध करा चुकी है। अप्रैल से यह धनराशि बढ़कर 25 हजार हो जाएगी।

सामूहिक विवाह योजना में तीन लाख से अधिक बेटियों के हाथ पीले
सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश सरकार "मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह" योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक तीन लाख से शादियां करा चुकी है। प्रति जोड़े विवाह पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुखद है कि गरीब के साथ संपन्न परिवारों के बच्चे सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

बाल विवाह, दहेज और तलाक की कुप्रथा अमानवीय
सीएम योगी ने कहा कि एक सदगृहस्थ के लिए विवाह भी एक संस्कार है और उस संस्कार से वह पैतृक परंपरा को आगे बढाने का कार्य करता है। सृष्टि की रचना, जीवन चक्र इसी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि समय के अनुरूप विकृतियां भी आईं। कहीं बाल विवाह, दहेज तो कहीं तलाक जैसी कुप्रथाएं हैं। ये कुप्रथाएं आधी आबादी की विरोधी थीं। इनसे बचने के लिए बेटी हो ही न हों, इसके लिए तमाम कुत्सित प्रयास होने लगे। मुख्यमंत्री ने लोगों को संकल्प दिलाया कि बाल विवाह नहीं होने देना है। दहेज न लेना है, न देना है। तलाक जैसी कुप्रथाओं को सदैव के लिए समाप्त करना है। कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा। ये कुप्रथाएं अमानवीय हैं, आधी आबादी का अपमान और उन पर अत्याचार हैं।

आधी आबादी को हर संभव सहयोग करेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी के साथ सरकार खड़ी है। उन्हें हर संभव सहयोग करेगी, प्रोत्साहन देगी। उन्होंने बताया कि आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए महिला स्वयंसेवी समूह संचालित हैं। व्यवस्था दी गई है कि किसी गांव में राशन कोटे का विवाद होगा तो वहां की महिला स्वयंसेवी समूह व्यवस्था संचालित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 55 लाख गरीबों को पीएम आवास योजना से मकान दिए गए हैं, उनमें आधे से अधिक महिलाओं के नाम पर दिए गए हैं। पीएम स्वामित्व योजना में जिस जमीन पर मकान है, उसमें 90 लाख का मालिकाना हक महिलाओं के नाम पर दिया गया है। सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पीएम मोदी के विजन को आगे बढाने का कार्य कर रही है।

माता सरस्वती कुपित होती हैं तो कुंभकर्ण को सिंहासन की बजाय निद्रासन मिल जाता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि आज बुद्धि और विवेक की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती के पूजन का दिन है। उनकी कृपा से प्राप्त विवेक से सारे कार्य हो जाते हैं। जबकि माता सरस्वती कुपित होती हैं तो कुंभकर्ण को सिंहासन की बजाय निद्रासन मिल जाता है। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का पावन पर्व है। प्रकृति सौंदर्य के चरम की ओर अग्रसर है। इस मौके पर उन्होंने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर रहे एक हजार जोड़ों को हृदय से बधाई देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि यदि किसी की व्यक्तिगत शादी होती तो व्यस्तता के कारण मैं शायद नहीं आ पाता। पर, आज आ गया हूं। यहां सबको रविकिशन जी का गाना सुनने को भी मिला।

शुद्ध जल से स्वास्थ्य पर खर्च होगा कम
सीएम योगी ने कहा कि सामूहिक विवाह के कार्यक्रम के साथ आज 252 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार भी मिल रहा है। इसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़ बचाव, पेयजल के कार्य शामिल हैं। पेयजल की परियोजना से हर घर नल से शुद्ध जल मिलेगा। पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शुद्ध जल से मनुष्य स्वस्थ होगा। बीमारियों से बचाव होगा और स्वास्थ्य पर खर्च बचेगा। मुख्यमंत्री ने सबको शुभकामनाएं देने के साथ ही कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में रामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं। उनका आशीर्वाद भी सबको प्राप्त हो रहा है।

सीएम ने दस नवयुगलों को प्रमाण पत्र व उपहार भी किया भेंट
समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित इस समारोह में एक हजार जोड़े विवाह के पावन बंधन में बंधे। नवयुगलों में हिन्दू, मुस्लिम दोनों शामिल रहे। सभी नव दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंच से दस नवयुगलों को प्रमाण पत्र और उपहार-शगुन किट भेंट किया। प्रमाण पत्र देने के दौरान मुख्यमंत्री ने जोड़ों से आत्मीय संवाद भी किया।

गरीबों की बेटियों के विवाह की चिंता दूर कर दी सीएम योगी ने : रविकिशन
सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि एक गरीब परिवार की सबसे बड़ी चिंता बिटिया के विवाह की होती है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम से सीएम योगी ने उनकी यह चिंता दूर कर दी है। कार्यक्रम में और भी कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें -Good news : अब अयोध्या में सुग्रीव पथ बनवाएगी योगी सरकार, निर्माण पर आएगी 11.81 करोड़ की लागत

Kanpur: चार माह पहले हुआ योजना में फर्जीवाड़ा, सामूहिक विवाह समारोह में शामिल जोड़ों से की पूछताछ, जानें- मामला
कानपुर, अमृत विचार। समाज कल्याण निदेशालय की टीम ने सोमवार को समाज कल्याण कार्यालय पहुंचकर चार माह पूर्व सामूहिक विवाह योजना में हुए फर्जीवाड़े की जांच की। संयुक्त निदेशक एसके विशेसन व उप निदेशक आरपी सिंह ने समारोह में बांटे गए सामान की फोटो ली। इसके साथ ही जितने जोड़ों की शादी हुई थी, उनके अभिलेख कब्जे में लिए। टीम ने दोपहर बाद सरसौल ब्लाक जाकर शादी में शामिल जोड़ों से पूछताछ की।

समाजकल्याण विभाग की तरफ से फरवरी माह में सामूहिक विवाह समारोह में 913 जोड़ों की शादी करायी गई थी। प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये की किस्त और 10 हजार का सामान दिया गया था। सामान देने के लिए मुरादाबाद की फर्म छवि इंटरप्राइजेज को टेंडर दिया गया था। फर्म ने समारोह में घटिया सामान बांट दिया था।

बिछिया और पायल में चांदी कम, सामान भी घटिया बांटा

सामूहिक विवाह योजना में घोटाले का खुलासा तब हुआ था जब सीडीओ सुधीर कुमार ने जोड़ों को वितरित किए गए सामान की जांच करायी थी। जांच में बिछिया में 42 फीसदी और पायल में 32 फीसदी चांदी निकली थी। अन्य सामग्री भी घटिया मिली थी। जिलाधिकारी ने घटिया सामान देने पर फर्म के भुगतान पर रोक लगा दी थी।

913 जोड़ों को 87.06 लाख रुपये का सामान दिया जाना था, लेकिन जिलाधिकारी ने जांच टीम से सामान की वास्तविक कीमत का आकलन कराकर 63.36 लाख रुपये का फर्म को भुगतान कराया था। फर्म को ब्लैक लिस्ट करके तत्कालीन समाजकल्याण अधिकारी प्रज्ञा पाण्डेय ने नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।