BJP MPs - Amrit Vichar

राज्यसभा में 10 नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता की शपथ
नई दिल्ली, अमृत विचार। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को उच्च सदन के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संसद भवन स्थित राज्यसभा के मुख्य कक्ष में आयोजित समारोह में सभी सदस्यों ने अपने-अपने राज्य और राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करते हुए शपथ ग्रहण की।

कई राज्यों से पहुंचे नए सदस्य

शपथ लेने वाले सदस्यों में आंध्र प्रदेश से चार, झारखंड से दो तथा अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु से एक-एक सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर राज्यसभा के वरिष्ठ अधिकारियों और सांसदों की मौजूदगी रही।

इन सांसदों ने ली शपथ

आंध्र प्रदेश से तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सना सतीश बाबू, विजय चिंताकयाला और भाष्यम राम कृष्ण के अलावा जनसेना पार्टी (जेएसपी) के लिंगमनेनी रमेश ने शपथ ली। अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के टी. तगाक, गुजरात से भाजपा के राजेश परमानंद शुक्ला, झारखंड से निर्दलीय सदस्य परिमल नथवाणी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैद्यनाथ राम ने भी सदस्यता की शपथ ग्रहण की। इसके अलावा ओडिशा से भाजपा के देबाशीष सामंतराय और तमिलनाडु से कांग्रेस के प्रवीण चक्रवर्ती ने भी शपथ ली।

विभिन्न भाषाओं में शपथ

शपथ ग्रहण के दौरान पांच सदस्यों ने हिंदी में शपथ ली। एक सदस्य ने अंग्रेजी, एक ने तमिल और तीन सदस्यों ने तेलुगु भाषा में शपथ ग्रहण की। इससे सदन की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता भी देखने को मिली।

केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी भी उपस्थित रहे। शपथ लेने के बाद सभी नए सदस्यों ने सदन की कार्यवाही में भाग लेने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की। इनके शामिल होने से संबंधित राज्यों और दलों का प्रतिनिधित्व राज्यसभा में और मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़ें:- UP BJP New Team: विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र की कमान, भाजपा ने पूर्वांचल में संगठन मजबूत करने पर लगाया दांव

भाजपा संसदीय दल ने जारी किया व्हिप, तीन दिनों तक सदन में सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी के कार्यालय सचिव शिव शक्ति नाथ बख्शी द्वारा जारी इस निर्देश में लोकसभा और राज्यसभा के सभी भाजपा सांसदों को तीन दिनों तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है। इस व्हिप के अनुसार, गुरुवार से शनिवार (16 से 18 अप्रैल 2026) तक सभी सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य होगी। इसमें विशेष रूप से केंद्रीय मंत्रियों और सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे इन तीनों दिनों के दौरान सदन में मौजूद रहें।

भाजपा की ओर से व्हिप में कहा गया है, "लोकसभा और राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्यों के लिए गुरुवार से शनिवार (16 से 18 अप्रैल 2026) तक तीन-पंक्ति व्हिप जारी किया जा रहा है। सभी केंद्रीय मंत्रियों और सदस्यों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त तीनों तिथियों पर सदन में उपस्थित रहें। सदन में उपस्थिति अनिवार्य है। कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। सदस्यों से अनुरोध है कि वे व्हिप का सख्ती से पालन करें और सदन में अपनी निर्बाध उपस्थिति सुनिश्चित करें। आपके सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद।"

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में सभी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर समर्थन का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि इस संशोधन को पारित कराने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए और अधिक से अधिक सांसदों को इस विषय पर संसद में अपने विचार रखने चाहिए। उन्होंने इसे किसी एक पार्टी या व्यक्ति से ऊपर का विषय बताया है।

शनिवार को लिखे गए अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 16 अप्रैल से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर एक ऐतिहासिक चर्चा शुरू होने जा रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र को और मजबूत बनाने तथा सभी को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता को दोहराने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी समाज तभी प्रगति करता है, जब महिलाओं को आगे बढ़ने, निर्णय लेने और नेतृत्व करने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए महिलाओं की पूर्ण भागीदारी को आवश्यक बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और भारत की बेटियां अंतरिक्ष, खेल, सशस्त्र बलों और स्टार्ट-अप जैसे हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। वे अपने परिश्रम, संकल्प और बड़े सोच के साथ निरंतर सफलता हासिल कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा, "हम सभी साक्षी हैं कि सार्वजनिक जीवन में हमारी बहनों-बेटियों की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। भारत की बेटियां स्पेस से लेकर स्पोर्ट्स और सशस्त्र बलों से लेकर स्टार्ट-अप्स तक, हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। अपनी बड़ी सोच और पूरे जज्बे के साथ वे कड़ी मेहनत करती हैं और खुद को साबित कर रही हैं।"

VIDEO : LS में किया BJP के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल, अब महुआ मोइत्रा बोलीं- मैं सेब को सेब कहूंगी, संतरा नहीं
नई दिल्ली। TMC (Trinamool Congress) सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को लोकसभा में बीजेपी सांसदों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसको लेकर बीजेपी सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई थी और उनसे माफी की मांग की थी, लेकिन मोइत्रा अभी भी अपने बयान पर कायम हैं।

TMC सासंद महुआ मोइत्रा का कहना है कि मैंने जो भी कहा सदन में ऑन रिकॉर्ड नहीं कहा है, हमें बीजेपी अब सिखाएगी की संसदीय शिष्टाचार क्या है और क्या नहीं। यह बड़ी बात नहीं है बल्कि लोकतंत्र के लिए अडानी का 100 बिलियन डॉलर का स्कैंडल बड़ा मुद्दा है, जिसे उठाया गया है। मैं सेब को सेब कहूंगी, संतरा नहीं। अगर वे मुझे विशेषाधिकार समिति के पास ले जाएंगे, तो मैं अपना पक्ष रखूंगी।

संसद में TMC सांसद महुआ मोइत्रा के असंसदीय भाषा पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, उनका व्यवहार ही ऐसा है। वे जिस पार्टी में हैं उनके लिए यह मुद्दा नहीं है, वे चाहते हैं कि इस पर चर्चा की जाए। उन्हें समाचार में बने रहना है इसके लिए वे लक्ष्मण रेखा को पार कर जाते हैं।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा, सदन में ऐसा नहीं होना चाहिए, जो भी आदरणीय लोग यहां आते हैं उन्हें खुद को कंट्रोल में रखना चाहिए। इतना भी भावुक होने की जरूरत नहीं है, कुछ लोग बहुत ज्यादा भड़क जाते हैं।

यह है @MamataOfficial जी के पार्टी @AITCofficial का असली चेहरा ।संसद में अपने सांसद साथी को हरामी कह रही है,महुआ https://t.co/v6zMfWAecb

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) February 7, 2023

क्या है मामला ?
दरअसल, TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कल लोकसभा में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसको लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी आपत्ति जताई थी। भाजपा सांसदों की आपत्ति के बाद उन्होंने कहा- कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा। बहुत ही कठोर और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। मैं संसदीय कार्य मंत्री को TMC से बात करने के लिए कहूंगा।

TMC सांसद ने आगे कहा कि भाजपा कह रही है कि मैं महिला होने के नाते इस तरह के शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकती हूं। क्या मुझे ऐसा कहने के लिए पुरुष होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश के लोगों को हमने दिखाया कि अडाणी गेट आखिर क्या है। भाजपा पिछले 3 सालों से इसे छिपाने की कोशिश कर रही है। मुझे खुशी है कि सभी विपक्षी दल एक साथ बाहर आए।

मोइत्रा के सदन में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर भाजपा सांसदों ने नाराजगी जताई। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैं उनसे माफी मांगने के लिए कहूंगा। अगर वो ऐसा नहीं करती हैं तो ये उनकी संस्कृति है।

मोइत्रा ने अडानी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। मोइत्रा ने अडानी का बिना नाम लिए कहा, मैं इस देश में फिलहाल सबसे फेमस शख्स की बात करूंगी, ये PM मोदी नहीं हैं। इन मशहूर व्यक्ति का नाम A से शुरू होता है और I पर खत्म होता है, ये आडवाणी भी नहीं हैं। मैं उन्हें अपनी स्पीच के दौरान A कहूंगी और उनके ग्रुप को A-कंपनी कहूंगी। हमें बेवकूफ बनाया जाता है। मैं अपने साथ ये टोपी लेकर आई हूं, क्योंकि पूरे देश को इस व्यक्ति ने टोपी पहनाई है।

दरअसल, सांसद मोइत्रा लोकसभा में अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान बर्थडे कैप का भी इस्तेमाल किया। सदन में कैप लहराते हुए कहा कि आजकल एक बिजनेसमैन की चर्चा सबसे ज्यादा है, उसने सरकार को बेवकूफ बनाया है। मोइत्रा ने सवाल उठाया कि अडानी ग्रुप के FPO को जांच रिपोर्ट पूरी किए बिना मंजूरी क्यों दी गई। इसके बाद उन्होंने मांग की कि अडाणी ग्रुप की गतिविधियों के खिलाफ जांच की भी मांग की।

लोकसभा में मोइत्रा ने कहा, अगर कोई विपक्ष का नेता सदन में बोलता है तो सत्ता पक्ष वाले लोग उसे सदन में बोलने नहीं देते। मोइत्रा ने कहा हम न चीन बोल सकते हैं, न BBC, न मोरबी, न राफेल, यहां तक कि मोदी जी का भी नाम नहीं ले सकते। विपक्षी सांसदों को हमेशा वॉक आउट करने के लिए मजबूर किया जाता है।

ये भी पढ़ें : यहां है सोनिया गांधी का मंदिर, लगी है 9 फीट की मूर्ति, एक हाथ में कमल का फूल...दूसरे में सोने से भरी थाली

सुल्तानपुर में बोली मेनका- रिश्वत और भ्रष्टाचार से मुझे सख्त नफरत, बर्दाश्त नहीं करती
अमृत विचार, कादीपुर, सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने गुरुवार को दौरे के दूसरे दिन कादीपुर, अखंडनगर व दोस्तपुर विकास खंड में विधायक कादीपुर राजेश गौतम के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के 2,411 लाभार्थियों को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र का वितरण किया। अखंडनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिले के पहले हेल्थ एटीएम का भी शुभारंभ किया।

सांसद मेनका संजय गांधी ने बताया कि अदालत के फैसले के बाद प्रदेश सरकार ने तुरन्त निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व व न्याय दिलाने के लिए आयोग का गठन कर लिया है। उन्होंने कहा कि जीवन में पहली बार हेल्थ एटीएम देखा है। उन्हें बड़ी खुशी है। उन्होने कहा ग्रामीणों के इलाज के लिए यह मददगार साबित होगा। मेनका गांधी ने बताया कि जिले में डेढ़ लाख आवासों का वितरण किया जाना था। अब तक 99,000 आवासों का वितरण किया जा चुका है,शेष आवास 31 मार्च के पूर्व वितरित कर दिए जाएंगे।

मेनका गांधी ने कादीपुर के अलीपुर कापा में पूर्व मंडल अध्यक्ष राम आसरे तिवारी के आवास पर प्रबुद्धजनों से संवाद व दोस्तपुर नगर पंचायत में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे पहले सरपंच लोग गांव के लड़ाई और विवादों को निपटारा करता थे वैसे आज प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों को यह काम करना चाहिए। जससे गांव का माहौल अच्छा बनेगा। उन्होंने कहा सुलतानपुर मेरा घर है और हम चाहते हैं घर चमके इसके लिए आपसी विवाद व लड़ाईया खत्म करनी होगी।

उन्होंने कहा कि एससीएसटी एक्ट निर्दाेषों पर लगे। यह मैं बर्दाश्त नहीं करती हूं। उन्होंने कहा मैं रिश्वत व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करती हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से कहा अगर कोई भी रिश्वत मांगे तो सीधे हम को सूचित करें या हमारे कार्यालय पर जानकारी दें। उन्होंने पीएम आवास के लाभार्थीयो को बताया आपके पास अगर मोटर साइकिल होगी तो अपात्र हो जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की हेल्थ एटीएम लगाने की योजना जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर है। उन्होंने बताया इस हेल्थ एटीएम में मरीजों की 59 जांचें एक साथ हो जाएंगी। मौके पर ब्लॉक प्रमुख दिलीप चौधरी, मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी, पूर्व प्रमुख डॉ श्रवण मिश्र, जय प्रसाद उपाध्याय, एसडीएम शिव प्रसाद, घनश्याम चौहान, आनंद जयसवाल, सुभाष चंद्र, सर्वेश सिंह आदि रहे।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर: नन्हे यादव हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रपति चुनाव : NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं गोवा, BJP सांसदों और विधायकों के साथ करेंगी मुलाकात
पणजी। राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को गोवा पहुंचीं। यहां वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उनके सहयोगी दलों के विधायकों तथा सांसदों से मुलाकात करेंगी और चुनाव में उनका समर्थन मांगेंगी। केंद्रीय मंत्री और उत्तरी गोवा के सांसद श्रीपद नाइक, राज्यसभा सांसद विनय तेंदुलकर और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तानवाड़े ने दाबोलिम हवाई अड्डे पर मुर्मू की अगवानी की।

मुर्मू पणजी स्थित एक होटल में सांसदों तथा विधायकों से मुलाकात करेंगी। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के 25 सदस्य हैं। नाइक और तेंदुलकर भी मुर्मू का समर्थन कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। मुर्मू, झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली वह पहली आदिवासी महिला होंगी।

यह भी पढ़ें- आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, निशाने पर था पीएम मोदी का बिहार दौरा, जानें इनकी पूरी प्लानिंग

बीरभूम हिंसा: कल PM Modi के साथ ब्रेकफास्ट करेंगे बंगाल के BJP सांसद
नई दिल्ली। बंगाल से जुड़े बीजेपी सांसदों ने जमकर ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बीजेपी विधायकों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए सांसदों ने केंद्र सरकार से कार्रवाई करने की भी मांग की। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा के बाद से राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच जंग छिड़ी हुई है।

कल इस मामले को लेकर बंगाल विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ और दोनों पार्टी के विधायकों के बीच हाथापाई भी हुई। बंगाल की ताजा स्थिति को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल बीजेपी के सांसदों के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि कल पीएम मोदी ने सभी सासंदों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया है।

ये भी पढ़ें- भारत बंद का आज दूसरा दिन, देशभर में दिख रहा बंद का असर

PM Modi Security Lapse Case: भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी
नई दिल्ली। कांग्रेस शासित पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों के एक समूह ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के निकट प्रदर्शन किया। लॉकेट चटर्जी और राजेन्द्र अग्रवाल सहित कुछ अन्य सांसदों ने इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि पंजाब सरकार प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए माफी मांगे।

भाजपा नेताओं के हाथों में कांग्रेस और पंजाब सरकार विरोधी नारे वाले पोस्टर व बैनर भी थे। इस घटना के बाद से ही भाजपा, कांग्रेस के खिलाफ हमलावर है। गौरतलब है कि बुधवार को पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में उस वक्त ”गंभीर चूक” की घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने उस सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जहां से उन्हें गुजरना था।

इस वजह से प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। घटना के बाद प्रधानमंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना दिल्ली लौट आए। केंद्र सरकार ने इस घटना के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया और उससे रिपोर्ट तलब की है। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।

इसे भी पढ़ें…

अदालत ने राव के समर्पण करने की तारीख बढ़ाई और पूछा- कोविड के बढ़ते मामलों के बीच कैसे भेजा जा सकता है जेल?

राज्यसभा: संसद में गतिरोध पर बीजेपी सांसदों ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में ‘अशोभनीय आचरण’ के लिए निलंबित किए गए 12 सांसदों ने अपने खिलाफ कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को भी संसद परिसर में अपना धरना जारी रखा। दूसरी तरफ, भाजपा के कई राज्यसभा सदस्यों ने इन निलंबित सांसदों के आचरण के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भाजपा के राज्यसभा सदस्यों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर पिछले सत्र के दौरान उच्च सदन में हुए हंगामे की तस्वीर थी और इनमें से कुछ पर लिखा हुआ था, ”लोकतंत्र? या गुंडागिरी?” सत्तारूढ़ पार्टी के महासचिव अरुण सिंह, सांसद सैयद जफर इस्लाम, राकेश सिन्हा और कई अन्य सदस्य इस प्रदर्शन में शामिल हुए। उधर, निलंबन के बाद से रोजाना प्रदर्शन कर रहे 12 निलंबित विपक्षी सांसदों ने आज भी संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया।

निलंबित राज्यसभा सदस्य अपने खिलाफ की गई इस कार्रवाई के विरोध में संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक निलंबन रद्द नहीं होगा, तब तक वे संसद की कार्यवाही के दौरान सुबह से शाम तक महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे रहेंगे।

संसद के सोमवार को आरंभ हुए शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को इस सत्र की शेष अवधि तक के लिए उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया था। जिन सदस्यों को निलंबित किया गया है उनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के इलामारम करीम, कांग्रेस की फूलों देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और शांता छेत्री, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विस्वम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें…

Omicron: सीएम बोम्मई करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, नए दिशानिर्देशों पर हो सकती है चर्चा