chitrakoot news - Amrit Vichar

छात्राओं से मालिश कराने वाली प्रधानाध्यापिका के खिलाफ एक्शन, तत्काल प्रभाव से की गई निलंबित
बांदा: चित्रकूट नगर क्षेत्र में स्कूल में छात्राओं से कथित रूप से मालिश कराने के आरोप में एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। चित्रकूट के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बी.के. शर्मा ने सोमवार को बताया कि नगर शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार दीक्षित की जांच रिपोर्ट के अध्ययन के बाद नया बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में प्रधानाध्यापिका मधु राय जमीन पर लेटी हुई हैं और विद्यालय की कुछ छात्राएं उनके हाथ-पैर दबाती और मालिश करती देखी जा रही हैं। बीएसए ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर नगर शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार दीक्षित को जांच सौंपी गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सत्य पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबन के दौरान प्रधानाध्यापिका को जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

चित्रकूट : बच्चों के यौन शोषण में जेई और पत्नी को फांसी की सजा
चित्रकूट, अमृत विचार : नाबालिग बच्चों से यौन शोषण कर अश्लील वीडियो को पोर्न साइट में अपलोड करने के मामले में बांदा की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने चित्रकूट के सिंचाई विभाग के निलंबित जेई व उसकी पत्नी को फांसी की सजा सुनाई है। सुनवाई के दौरान सीबीआई की टीम भी कोर्ट में मौजूद रही।

मामला साल 2020 का है। सीबीआई को जानकारी मिली थी कि सिंचाई विभाग चित्रकूट में तैनात जेई रामभवन, चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे संगीन अपराध में लिप्त है। सीबीआई ने रामभवन को एसडीएम कालोनी स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया था। वहीं साक्ष्य संकलन के दौरान सीबीआई को रामभवन की पत्नी दुर्गावती की भी संलिप्तता मिली थी। इसके बाद दुर्गावती को भी गिरफ्तार किया गया और दोनों को बांदा जेल में निरुद्ध किया गया था। सीबीआई की पूछताछ में रामभवन ने बताया था कि वह पांच से 16 साल के बच्चों को अपना शिकार बनाता था। उन्हें जाल में फंसाने के लिए वह इलेक्ट्रानिक गैजेट्स का लालच देता था। बच्चों के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ऑनलाइन बेचा करता था, जिसके लिए उसे अच्छी खासी मोटी रकम मिलती थी। देश-विदेश के कई पोर्न गिरोहों के संपर्क में होने की बात भी उसने स्वीकारी थी। उसने यह भी बताया कि पीड़ित परिवारों को उनके बच्चों के अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था और इसके एवज में उनसे पैसे मांगता था। इससे भी उसने अच्छी खासी रकम मिलती थी।

पिछले पांच साल से अधिक की अवधि में मामले की कई बार सुनवाई हुई और साक्ष्य संकलित किए गए। शुक्रवार को दोषसिद्ध पाए जाने पर बांदा की विशेष पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा ने दोषी दंपती को मृत्युदंड की सजा सुनाई। अधिवक्ता सौरभ सिंह ने बताया कि इस घिनौने मामले में लगभग 33 नाबालिग बच्चों के शोषण की बात सामने आई।

कोर्ट ने फैसले में सभी पीड़ित बच्चों को  10- 10 लाख रुपये देने का भी आदेश पारित किया। सजा में किए गए जुर्माने को भी बच्चों को देने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि  ऐसे अपराध न केवल पीड़ित बच्चों के जीवन को बर्बाद करते हैं, बल्कि समाज की नैतिक नींव को भी हिला देते हैं। न्यायालय ने यह भी कहा कि यदि ऐसे मामलों में सख्ती नहीं बरती गई, तो यह समाज के लिए खतरनाक संदेश होगा। अदालत ने पीड़ित बच्चों के पुनर्वास, मनोवैज्ञानिक उपचार और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार और संबंधित विभागों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। कोर्ट ने पीड़ितों को उचित मुआवजा, काउंसिलिंग और शिक्षा-संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए।

ये भी पढ़ें : झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में शुरू होगी JBC कबड्डी लीग, इसी साल सेशन का पहला मुकाबला

चित्रकूट : बहू से दुराचार के दोषी ससुर को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 18,000 रुपये अर्थदंड
चित्रकूट, अमृत विचार। ससुर और बहू के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाले दुराचारी को त्वरित न्यायालय ने 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी। इसे 18,000 रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने न्यायालय में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थनापत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर मऊ थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी मई 2018 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति बाहर मजदूरी करने चला गया। इस दौरान उसके ससुर ने अकेले पाकर बहलाफुसला कर, डरा धमकाकर बुरा काम किया। साथ ही कहा कि इस बारे में किसी से बताने पर वह मारकर यमुना नदी में फेंक देगा। घटना के समय उसकी सास खेतों में गई थी, वहां से लौटने पर पीड़िता ने सास को मामले की जानकारी दी। उसने भी उसे चुप करा दिया।

इस दौरान वह गर्भवती हो गई और मायके आने पर बच्चा हुआ, जिसकी कुछ दिन बाद मौत हो गई। इसके बाद फिर से उसे ससुराल बुला लिया गया और 26 दिसम्बर 2019 की रात पीड़िता के साथ ससुर ने जबरन दुराचार किया। जानकारी देकर उसने अपने पिता को बुला लिया और मायके चली आई। इस दौरान ससुर ने मामले की शिकायत करने पर उसे व उसके पिता को मारकर शव गायब कराने की धमकी दी।

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्तों की दलीलें सुनने के बाद त्वरित न्यायालय के अपर जिला जज नीरज श्रीवास्तव ने शनिवार को इस मामले में निर्णय सुनाया। दोषसिद्ध ससुर को 10 वर्ष सश्रम कारावास के साथ 18,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

चित्रकूट : कोर्ट के आदेश पर पालिकाध्यक्ष और ईओ समेत 5 पर एफआईआर, अवैध रूप से ठेका देने का मामला
चित्रकूट, अमृत विचार। गैरकानूनी रूप से ठेका हस्तांतरण करने के मामले में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पालिकाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, आरआई सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीतापुर चौकी अंतर्गत तीर्थराजपुरी निवासी नीरज कुमार पुत्र गेंदालाल ने बताया कि उसने एक अप्रैल 24 से 31 मार्च 25 तक के लिए नगर पालिका अंतर्गत रैन बसेरा सीतापुर में वाहन पार्किंग और आवास नीलामी बोली में 20 प्रतिशत वृद्धि की दर से ठेका मिला था।

उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने पूर्व ठेकेदार विमल चंद्र मिश्रा निवासी सुरसेन को मासिक किराये 91 हजार रुपये में 10 फीसदी वृद्धि करके अवैध रूप से संचालन का समय बढ़ा दिया। नीरज का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया अवैधानिक रूप से की गई।

उसने आरोप लगाया कि इसके बाद अधिशासी अधिकारी लालजी यादव, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और राजस्व निरीक्षक राहुल पांडेय के साथ ठेकेदार विमल चंद्र और अरुण तिवारी ने आपसी साठगांठ करके सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाते हुए 10 जुलाई 24 को अरुण तिवारी को नियम विरुद्ध ठेका दे दिया।

इस संबंध में न तो बोर्ड का प्रस्ताव पास किया गया और न किसी अधिकारी ने ठेका हस्तांतरण का आदेश दिया। उसका यह भी कहना है कि उच्चाधिकारियों को भी गुमराह करके रिपोर्ट भेजी गई। नीरज कुमार का कहना है कि इसकी शिकायत उसने एसपी, सीओ, कोतवाली प्रभारी, चौकी प्रभारी को पत्र भेजकर की पर कोई सुनवाई नहीं हुई और आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

पालिका में भी शिकायती पत्र दिया पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने सीजेएम कोर्ट में गुहार लगाई। बताया कि कोर्ट के आदेश पर कोतवाली कर्वी में लालजी यादव, नरेंद्र गुप्ता, राहुल पांडेय, विमल चंद्र मिश्रा और अरुण तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इन धाराओं में दर्ज की गई रिपोर्ट
कोतवाली में सभी आरोपियों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें छल करना, धोखाधड़ी करके किसी को संपत्ति देना, दस्तावेजों की जालसाजी आदि से संबंधित धाराएं हैं। मामले की विवेचना सीतापुर चौकी प्रभारी को दी गई है।

जानकारी से किया इनकार
पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने पूरे मामले से अनभिज्ञता जाहिर की। उनका कहना था कि वह पता कर रहे हैं। अभी उनको कुछ भी पता नहीं। ईओ लालजी का भी कहना था कि उनको मामले की जानकारी ही नहीं है।

चित्रकूट : फर्जी तरीके से सिम लेकर डकैतों को देने में दोषी को सजा
चित्रकूट, अमृत विचार। दूसरे की आईडी से सिम लेकर दस्यु बलखड़िया गैंग को देने के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को कोर्ट ने चार वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसे 15  हजार रुपये अर्थदंड भी दिया। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता गोपाल दास ने बताया कि कोतवाली के तत्कालीन उपनिरीक्षक घनश्याम पांडेय ने नौ सितंबर 2012 को बांदा जिले के फतेहगंज थाने के जबरापुर गांव के निवासी राकेश कुमार पटेल को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राकेश कुमार पटेल ने दो महिलाओं की आईडी का दुरुपयोग करते हुए फर्जी तरीके से सिम लेकर दस्यु बलखडिया गिरोह को दिए थे। जांच के दौरान सामने आया कि सिम अनूपा देवी के नाम पर जारी हुआ है, जिसने पुलिस को बताया था कि वह कर्वी के एलआईसी चौराहे में खुली दुकान राकेश कंप्यूटर्स में सिम लेने गई थी, जहां उसने अपनी आईडी व मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति दुकानदार को दी थी।

इसके बाद दुकानदार राकेश कुमार पटेल ने उसे केवल एक सिम दिया था। इसी प्रकार मीरा देवी ने बताया कि उसने भी अपनी आईडी जमा कर दुकानदार से एक सिम लिया था। जबकि इन दोनों के नाम पर दो सिम जारी किए गए थे, जो दस्यु बलखड़िया गिरोह को दिए गए थे। इनका प्रयोग डकैती व हत्या जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं में किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव ने इस मामले में निर्णय सुनाया। दोषसिद्ध राकेश कुमार पटेल को चार वर्ष सश्रम कारावास व 15 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

चित्रकूट : हदबंदी के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में कानूनगो गिरफ्तार
चित्रकूट, अमृत विचार। एंटी करप्शन ट्रैप टीम ने गुरुवार को एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इस पर हदबंदी के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली अंतर्गत कालूपुर पाही निवासी रामप्रकाश पुत्र शिवलाल प्रसाद ने इस संबंध में बांदा के एंटी करप्शन थाने में शिकायत की थी।

उसका कहना था कि तहसील कर्वी में तैनात राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह उससे उसके गाटा नंबर 195 की हदबंदी कराने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे थे। इस पर गुरुवार को निरीक्षक राकेश सिंह की अगुवाई में टीम शिकायतकर्ता के बताए स्थान कर्वी में शारदानगर राजापुर रोड पहुंच गई।

वहां राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह पुत्र स्व. मुन्नूलाल निवासी ग्राम महुराई थाना बदौसा (बांदा) को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

दुल्हन सी सजकर पहुंची वंदे भारत... हुआ जोरदार स्वागत, चित्रकूटधाम स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
चित्रकूट, अमृत विचार। वाराणसी से चलकर खजुराहो जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपराह्न लगभग सवा बजे जब यह चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन पहुंची तो यहां इसका जोरदार स्वागत किया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इसे यहां से हरी झंडी दिखाई।

रेलवे स्टेशन पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिलाध्यक्ष कोआपरेटिव बैंक पंकज अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, प्रधान मुख्य अभियंता रेलवे जेसी चौरसिया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रंजना उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार आदि मौजूद थे। सभी ने ट्रेन का स्वागत किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

दोहरीकरण के बाद मिलेगी दूसरी वंदे भारत

पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि यह ट्रेन बनारस से खजुराहो तक है, जो विंध्याचल, प्रयागराज से चित्रकूट होते हुए जाएगी। बताया कि रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम चल रहा है। पूरा होने के बाद दूसरी वंदे भारत ट्रेन भी जिले को मिलेगी।

पर्यटकों को होगी सुविधा- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि इस ट्रेन के चलने से सबसे ज्यादा फायदा पर्यटकों को होगा। तीर्थक्षेत्र में श्रद्धालु और पर्यटक और ज्यादा आएंगे। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि उनके आने के तुरंत बाद जिले को यह उपलब्धि मिली है।

छह दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) संचालित होगी। चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह लगभग 10 बजे पहुंचेगी और बांदा, महोबा होते हुए खजुराहो जाएगी। वापसी में यह ट्रेन खजुराहो से दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर महोबा 4:18 बजे, बांदा 5:13 बजे और चित्रकूट शाम 6:13 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह प्रयागराज, छिवकी होते हुए रात 11 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी।

चित्रकूट में बड़ा सड़क हादसा : बस और जीप की टक्कर में 3 भाइयों की मौत, 5 अन्य लोग घायल
बांदा। चित्रकूट जिले में रविवार देर रात झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रोडवेज बस और जीप की आमने-सामने की टक्कर में तीन भाइयों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में खोह गांव के नजदीक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की एक बस और एक जीप की आमने-सामने की टक्कर हो गई तथा इस हादसे में जीप सवार मोहित (14), उसके सगे भाई सुभाष (छह) और उनके चचेरे भाई रोहित (24) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में शोभा देवी (35), अभिलाषा (15), संध्या (आठ), ओंकार (10) और राजा भइया (36) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के गढ़ीवा मजरा कैंप का पुरवा निवासी राजा भइया अपने परिवार के सदस्यों के साथ रविवार दोपहर को बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एैंचवारा गांव में अपनी ससुराल में किसी समारोह में शामिल होने गया था लेकिन देर रात घर लौटते समय खोह गांव के पास प्रयागराज की तरफ जा रही बस ने उनकी जीप को टक्कर मार दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

ये भी पढ़े :

बाराबंकी में किशोरी से दुष्कर्म... बहाने से घर ले जाकर शादी का दबाव बना रहा आरोपी

चित्रकूट कोषागार घोटाला : दो कोषागार कर्मियों सहित 15 आरोपियों को भेजा गया जेल, चार महिलाएं भी शामिल
चित्रकूट, अमृत विचार। कोषागार घोटाले के तहत कोतवाली में बुधवार को भी आरोपियों से पूछतांछ की गई। इस दौरान कोषागार के दो आरोपी क्लर्कों की पेंशनरों से पहचान कराई गई। ज्यादातर ने यह स्वीकारा कि इन्होंने ही उनसे बात की थी।

पूछताछ के बाद दोनों कर्मियों के साथ अन्य 13 आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और इसके बाद इनको जेल भेज दिया गया। इन आरोपियों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। करोड़ों का कोषागार घोटाला जिले में चर्चा का विषय बना है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। इस बीच बुधवार को विभिन्न जगहों से पेंशनरों को बुलाया गया और इनका कोषागार के आरोपी क्लर्क अशोक कुमार और विकास से आमना सामना कराया। ज्यादातर ने दोनों को पहचान भी लिया।

कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि दोनों कोषागारकर्मियों सहित अन्य लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप की पुलिस तलाश में जुटी है।

वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर से अबतक कुल 1,58,25,837 रुपये खाते में वापस कराए जा चुके हैं। बुधवार को पांच पेंशनरों ने 34,63,362 रुपये जमा किए।

चित्रकूट :... तो क्या अधिकारियों को बचाने की हो रही कवायद, कोषागार घोटाले की चल रही है जांच
चित्रकूट कार्यालय, अमृत विचार। करोड़ों के कोषागार घोटाले के मामले में एक आरोपी सहायक लेखाकार की मौत के बाद से जिले में अफवाहों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि जांच की पूरी कवायद जिस दिशा में की जा रही है, उसका लब्बोलुआब यह है कि किसी तरह से अधिकारियों को बचाया जाए।

गौरतलब है कि बीते दिनों जिले में पेंशनरों के खाते में अनियमित भुगतान का लगभग 44 करोड़ का मामला सामने आया था। इस मामले में वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह ने चार कोषागार कर्मियों, जिनमें एक सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी शामिल है, के साथ 93 पेंशनरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एक आरोपी सहायक लेखाकार संदीप कुमार की पिछले दिनों इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। संदीप की मौत के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है कि अब इस मामले में लीपापोती शुरू हो जाएगी।

पहले से ही कोषाधिकारी रमेश सिंह पर सवालिया निशान लग रहा है। आरोप है कि जब इस घोटाले के दौरान वह भी पद पर थे तो उनके खिलाफ जांच या एफआईआर क्यों नहीं। इसके अलावा जिस अवधि में यह घोटाला होने की बात कही जा रही है, उस दौरान कमलेश कुमार (दिसंबर 14 से सितंबर 19 तक), शैलेश कुमार (सितंबर 19 से अगस्त 23 तक) और इसके बाद से रमेश सिंह वरिष्ठ कोषाधिकारी रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सिर्फ कर्मचारी ही इतनी बड़ी साजिश रच सकते हैं, जबकि बिना कोषाधिकारी के हस्ताक्षर के कोई लेनदेन संभव नहीं।

मेरी मौजूदगी में कराएं जांच- सांसद

उधर, समाजवादी पार्टी से सांसद कृष्णा शिवशंकर पटेल ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने अनुरोध किया है कि संसदीय क्षेत्र के जिला चित्रकूट में कोषागार में हुए घोटाले की विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच सक्षम जांच एजेंसी से उनकी (सांसद की) उपस्थिति में कराए जाने का निर्देश जारी करें। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि अधिकारियों की मिलीभगत से किए गए घोटाले एवं जिला प्रशासन द्वारा रिकवरी के नाम पर घटना को दबाया जा सकता है।

धनराशि जमा कराएं पेंशनर

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने एक विज्ञप्ति जारी कर पेंशनरों, पारिवारिक पेंशनरों को अनियमित भुगतान की धनराशि यथाशीघ्र जमा कराने को कहा है। उन्होंने कहा है कि जिनके खातों में रेगुलर पेंशन के अतिरिक्त अनियमित भुगतान हुए हैं, वे यह धनराशि ट्रेजरी चालान के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक कर्वी शाखा में जमा कराएं। चालान की मूल प्रति कोषागार में देने को भी कहा गया है।

Govardhan Puja: चित्रकूट में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट पर्व, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं धार्मिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में बुधवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा का पर्व मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। भगवान को 56 भोग लगा और जगह-जगह बड़े-बड़े भंडारे किये गये। हज़ारों लोगों ने अलग-अलग जगह प्रसाद पाया। मंदिरों में संत महंतों ने 56 भोग का प्रसाद लगाया और सभी मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

अन्नकूट का महोत्सव मनाने वाले मंदिरों में प्रमुख रूप से जानकी कुंड पंजाबी भगवान आश्रम हनुमान धारा मुखारविंद बड़े हनुमान जी सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट अनसूया आश्रम प्रमोद वन भरत मिलाप मंदिर यज्ञ वेदी मंदिर मत गजेंद्र भगवान जैसे तमाम सारे स्थान में भंडारे का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़े :

दीपावली पर बोनस नहीं...तो काम नहीं , ‘आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे’  टोल कर्मचारियों ने किया विरोध, कम बोनस पर हटाए टोल बैरियर्स

चित्रकूट : कोषागार घोटाले में चार कर्मियों सहित 97 लोगों पर एफआईआर
चित्रकूट, अमृत विचार। कोषागार से अनियमित रूप से खातों में धन भेजने के मामले में वरिष्ठ कोषाधिकारी ने शुक्रवार को कुल 97 लोगों पर कोतवाली कर्वी में एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें दो कर्मचारी, दो अधिकारी और अन्य पेंशनर हैं। अधिकारियों में एक सेवानिवृत्त हो चुका है।

गौरतलब है कि बीते दिनों कर्वी कोषागार में अवैध रूप से धन पेंशनरों के खाते में भेजकर बंदरबांट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह पुत्र जामवंत सिंह निवासी खैराबाद (सुल्तानपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसमें उन्होंने बताया कि कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) प्रथम उप्र प्रयागराज के विशेष निरीक्षण दल ने छह अक्टूबर तक कोषागार के पेंशनर और पारिवारिक पेंशनरों को दी गई धनराशि का निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि कुछ पेंशनरों को अनियमित भुगतान किया गया।

इस संबंध में आडिट दल ने कुछ कागजात भी उपलब्ध कराए। इनमें भी पेंशन भुगतान में गंभीर वित्तीय अनियमितता पाई गईं। बताया कि इसके बाद इस मामले की अंतरिम जांच के लिए आंतरिक जांच समिति का गठन किया गया। समिति ने जांच में पाया कि 93 पेंशनरों को 42,04,22,093 रुपये के शासकीय धन का अनधिकृत आहरण कोषागार के माध्यम से किया गया है।

कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं, जो संभावित ठिकानों में दबिश दे रही हैं। पूछतांछ के लिए लगभग बारह लोगों को कोतवाली लाया गया है।

हालांकि उन्होंने यह बताने में गुरेज किया कि फिलहाल कितने लोगों की बाकायदा गिरफ्तारी की गई है। उधर, यह भी पता चला है कि कुछ लोग गिरफ्तारी से बचने और अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट की शरण में भी गए हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

इन कर्मियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

दर्ज कराई रिपोर्ट में वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया है कि पूरा भुगतान 30 अगस्त 2018 से सितंबर 2025 की अवधि में हुआ। इस दौरान अशोक कुमार कोषागार लेखागार, संदीप कुमार सहायक लेखागार, अवधेश प्रताप सहायक कोषाधिकारी (सेवानिवृत्त) और विकास सहायक कोषाधिकारी के पद पर रहे थे।

बताया कि आंतरिक जांच समिति ने संदीप कुमार और अशोक कुमार को अनियमित भुगतान के पूर्णतया दोषी पाया। इसके अलावा अन्य दो अवधेश प्रताप और विकास की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि बिना इनकी जानकारी के इतनी रकम खातों में भेजा जाना लगभग असंभव है।

मामले की जांच करेंगे सीओ सिटी

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोषागार के दो कर्मचारी, जो पेंशन पटल को देखते थे, के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा उस दौरान के दो अधिकारी, जिनकी अनुमति के बिना पेंशन खातों में नहीं जा सकती, भी आरोपी हैं। अन्य लोग पेंशनर हैं। बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में एसआईटी करेगी। बताया कि जांच में जो और नाम सामने आएंगे, उन पर भी कार्रवाई होगी।