Good Governance - Amrit Vichar

Kanpur News: BJP कार्यकर्ताओं से बोले सतीश महाना- भाजपा सरकार ने विकास, सुशासन के क्षेत्र में किये ऐतिहासिक कार्य
कानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस का आयोजन शनिवार को केशव नगर स्थित राधे ग्रीन रिजॉर्ट में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्रवाद की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर छह सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में 260 से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

महाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।

https://twitter.com/Satishmahanaup/status/2058159183217009066

प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे वे संगठन की विचारधारा और कार्यशैली को बेहतर ढंग से समझकर जनता के बीच प्रभावी तरीके से कार्य कर सकें।

सतीश महाना ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण वर्ग में वर्ग प्रभारी एवं विधायक रंजना उपाध्याय, विधायक महेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष वीना आर्य, रामदेव शुक्ल, कौशल किशोर दीक्षित सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी ने की, जबकि उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता रहे। अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ कार्य करता है तथा संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है।

पहले यूपी की पहचान ''एक जिला एक माफिया'' के रूप में होती थी.... देवारिया में सपा पर बरसे सीएम योगी, दी करोड़ों की सौगात
देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान "एक जिला एक उत्पाद", सुशासन, कानून के राज और तेजी से विकसित हो रहे राज्य के रूप में बन रही है, जबकि पहले प्रदेश की पहचान गुंडाराज और माफियाराज से होती थी। सीएम योगी शुक्रवार को देवरिया शहर से सटे पोखरभिंडा गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने 655 करोड़ 45 लाख रुपये लागत की 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि देवरिया की जनता ने भाजपा को जिले की सातों विधानसभा सीटों पर विजय दिलाई थी और सरकार ने भी जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित विकास योजनाओं को स्वीकृति देकर विकास कार्यों को गति देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले समाजवादी पार्टी शासनकाल में प्रदेश की पहचान "एक जिला, एक गुंडा और माफिया" के रूप में होती थी, लेकिन आज उत्तर प्रदेश "एक जिला, एक प्रोडक्ट", सुशासन और कानून व्यवस्था के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के एक वोट की ताकत से अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना, जबकि मथुरा, काशी, विंध्यवासिनी धाम और वृंदावन जैसे धार्मिक स्थल अपनी सांस्कृतिक विरासत और पहचान के साथ विकसित हो रहे हैं।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2057742533455966240

सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाएं, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के लिए "अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते हैं।" मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद उत्तर प्रदेश की छवि में व्यापक बदलाव आया है। अपराध, भ्रष्टाचार और अराजकता से बाहर निकलकर प्रदेश ने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे बेहतर एक्सप्रेस-वे नेटवर्क वाले राज्यों में शामिल हो चुका है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाओं ने प्रदेश में कनेक्टिविटी को नई गति दी है। साथ ही कई नए हवाई अड्डों के संचालन से हवाई यात्रा आम लोगों की पहुंच में आई है। उन्होंने कहा कि माफियाओं और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है तथा कई माफियाओं को "मिट्टी में मिलाने" का काम किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे सुरक्षित और पसंदीदा राज्यों में गिना जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में अराजकता का माहौल रहता था, जबकि वर्तमान "डबल इंजन" सरकार महिलाओं, किसानों और आम जनता के जीवन स्तर को सुधारने के साथ विकास को नई दिशा दे रही है।

निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत : प्रधानमंत्री मोदी बोले- गुजरात ने फिर चुना विकास और सुशासन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात की जनता ने स्थानीय निकाय चुनावों में सुशासन की राजनीति और राज्य सरकार के शानदार कार्यों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पार्टी आने वाले समय में और अधिक मेहनत से काम करेगी और गुजरात को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों की मंगलवार को जारी मतगणना के बीच सत्तारूढ़ भाजपा ने निर्णायक जीत की ओर अग्रसर होते हुए 9,900 से अधिक सीटों में से 6,472 सीटें जीत ली हैं। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "गुजरात और भाजपा का रिश्ता और मजबूत हुआ है। राज्य भर में हुए महानगरपालिका, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में मिले प्रचंड जनादेश के लिए मैं गुजरात की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार के शानदार कार्यों को देखते हुए लोगों ने सुशासन की राजनीति के लिए मतदान किया।''

उन्होंने कहा कि जनता ने वर्षों से भाजपा के परिश्रम को सराहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ''मैं गुजरात की जनता को आश्वस्त करता हूं कि हम आने वाले समय में और भी अधिक मेहनत करेंगे और गुजरात को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।'' उन्होंने कहा, ''मैं जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों के लिए गुजरात भाजपा कार्यकर्ताओं के विशाल परिवार की सराहना करना चाहता हूं। वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करते रहे हैं। यही कारण है कि हमारी पार्टी बार-बार गुजरात की पसंदीदा पार्टी रही है।''

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) द्वारा साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने 1,412 सीटें हासिल की हैं जबकि निर्दलीय, आम आदमी पार्टी (आप), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सहित अन्य दलों ने 597 सीटें जीती हैं। अधिकारियों ने बताया कि भाजपा ने अब तक 15 में से नौ नगर निगमों में जीत हासिल की है। एसईसी के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने सुरेंद्रनगर, जामनगर, पोरबंदर, करमसाद-आणंद, नाडियाड, नवसारी, वापी, सूरत और मोरबी के नगर निगमों में कुल सीटों में से आधे से अधिक सीटें जीत ली हैं।

योगी सरकार के 9 साल : मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले- सुशासन, सुरक्षा और विकास का मॉडल बना यूपी
कानपुर। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने बीते नौ वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास का नया मानक स्थापित किया है।

सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में 'उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष' पूर्ण होने पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह कालखंड प्रदेश के लिए "उत्कर्ष के वर्ष" रहा है, जिसमें गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है।

उन्होंने कहा कि 'शून्य सहनशीलता नीति' के तहत कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और डकैती, लूट, हत्या व अपहरण जैसे अपराधों में कमी आई है। संगठित अपराध और माफिया तंत्र पर कड़ी कार्रवाई कर अवैध संपत्तियों की जब्ती की गई, जिससे प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण मजबूत हुआ है। पुलिसिंग व्यवस्था को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करते हुए साइबर क्राइम थानों की स्थापना, विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं का विस्तार और बड़े पैमाने पर भर्ती की गई है।

महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति, हेल्पलाइन सेवाएं और महिला बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाया गया है। आर्थिक विकास पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम केंद्र बनकर उभरा है और प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, हवाई अड्डों का विस्तार, रक्षा औद्योगिक गलियारा और डिजिटल कनेक्टिविटी ने प्रदेश को निवेश का प्रमुख केंद्र बनाया है।

कृषि क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ने और गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान सुनिश्चित होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से करोड़ों किसानों को सीधी आर्थिक सहायता दी जा रही है। कानपुर नगर के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक लगभग 1503.89 करोड़ रुपये की लागत से 252 विकास परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और आयुष्मान भारत योजना के तहत आवास, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। जनधन, उज्ज्वला और स्वनिधि योजनाओं से वित्तीय समावेशन को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना के क्षेत्र में कानपुर मेट्रो, रिंग रोड, तापीय विद्युत परियोजनाएं और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकसित सुविधाएं शहर को आधुनिक स्वरूप दे रही हैं।

साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन और शहरी सेवाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इस अवसर पर महापौर प्रमिला पाण्डेय, विधायक महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, सरोज कुरील, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, उपेन्द्र पासवान, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा लक्ष्य रखा: पंचायत से लेकर विधानसभा तक ऐतिहासिक जीत का संकल्प
लखनऊ, अमृत विचार: भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर गुरुवार को पार्टी के मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों के अध्यक्षों, महामंत्रियों व संयोजकों की बैठक में पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव-2027 के लक्ष्य तय किए गए।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि विभागों और प्रकोष्ठों में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की भूमिका संगठन में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। संगठन में कोई भी दायित्व छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि हर जिम्मेदारी समान रूप से महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता अपने परिश्रम, समर्पण और संगठनात्मक कौशल के बल पर पार्टी और समाज में विशिष्ट पहचान बनाता है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने में विभागों और प्रकोष्ठों की निर्णायक भूमिका होती है, जिससे संगठन निरंतर मजबूत होता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प के साथ देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, सुशासन, बुनियादी ढांचे और गरीब कल्याण में नए मानक स्थापित हुए हैं।

पंकज चौधरी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी को 2017 से भी बड़ी और ऐतिहासिक विजय के लक्ष्य के साथ अभी से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है और भाजपा का जागरूक कार्यकर्ता झूठ व दुष्प्रचार का तथ्य और सच्चाई से जवाब देगा।

संगठन का संदेश जन-जन पहुंचाएं कार्यकर्ता-धर्मपाल

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता-आधारित और विचारधारा-प्रधान संगठन है। मोर्चा, विभाग और प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पार्टी और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हैं। सरकार की योजनाओं और संगठन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। इससे संगठन और समाज के बीच विश्वास और अधिक मजबूत होगा। बैठक का संचालन विभाग–प्रकोष्ठों के प्रभारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।

Kashi Tamil Sangamam-4 : दक्षिण भारतीय प्रतिनिधियों ने की यूपी की प्रशंसा, प्रतिभागियों ने योगी सरकार के कार्यों को दिया 10 में 10 नंबर
लखनऊ,अमृत विचार : काशी तमिल संगमम-4 में पहुंचे दक्षिण भारत के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश की गुड गवर्नेंस, सुरक्षा व्यवस्था और तीव्र विकास कार्यों की खुलकर सराहना की।

चेन्नई की मोनालीसा ने कहा कि योगी जैसा मुख्यमंत्री हमारे राज्य में होता तो हमारा शहर और अधिक विकसित होता। प्रतिनिधियों ने महिला सुरक्षा के इंतजाम को उत्कृष्ट बताया। पुडुचेरी के पृथ्वीराज ने कहा कि काशी का हेरिटेज संरक्षण और सौंदर्यीकरण अद्भुत है। तिलकवदी ने सड़क, यातायात और स्वच्छता में आए बड़े बदलावों को स्पष्ट और प्रभावशाली बताया। प्रतिभागियों ने योगी सरकार के कार्यों को 10 में 10 नंबर दिए। प्रधानमंत्री मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के अनुरूप यह कार्यक्रम उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक विरासत का मजबूत सेतु बन रहा है। 1,400 से अधिक प्रतिनिधियों ने काशी, प्रयागराज और अयोध्या में हुए परिवर्तन को नजदीक से देखा और सराहा।

बिहार में जारी मतगणना के बीच बोले केशव मौर्य- न जंगलराज, न कट्टाराज, केवल सुशासन राज
लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव में जारी मतगणना के बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और बिहार के सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि बिहार की जनता ने जंगलराज, कट्टाराज और गुंडाराज को दरकिनार कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विकास के मॉडल को अपनाया है।

मौर्य ने एक्स पर लिखा , " मतगणना के रुझान से साफ है कि बिहार की जनता का रूख साफ है- न जंगलराज, न कट्टाराज, न गुंडाराज, न तुष्टिकरण, न परिवारवाद, न घोटाला, न भ्रष्टाचार, न अहंकार और न ही जातिवाद।" उन्होंने कहा " बिहार को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में केवल सुशासन, विकास और पारदर्शी नेतृत्व ही स्वीकार है। राजद-कांग्रेस एंड कंपनी का मॉडल सिर्फ धोखा है।"

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होती दिख रही है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 82, जदयू 75, लोजपा 22 समेत अन्य सहयोगी दलों को मिला कर राजग 186 सीटों पर आगे चल रही है। माना जा रहा है कि 3-4 बजे तक ही कुछ साफ हो पाएगा कि इस बार बिहार में हुई बंपर वोटिंग राजग को बनाए रखने के लिए हुई है या फिर तेजस्वी यादव की सरकार लाने के लिए हुई हैं।
पिछले चुनाव की सबसे बड़ी पार्टी रही आरजेडी इस बार पिछड़ गई है और इनके बढ़त का आंकड़ा 50 से नीचे खिसक गया। साथी कांग्रेस भी कमजोर कड़ी के रूप में नजर आ रही है। हालांकि यह सब शुरुआती रुझान हैं, और काउंटिंग आगे बढ़ने के साथ तस्वीर बदल भी सकती है।

विकसित भारत के इंजन के रूप में आगे बढ़ेगा उत्तर प्रदेश : विधानसभा में बोले सीएम योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विजन 2047 पर 24 घंटे से अधिक चली ऐतिहासिक चर्चा का समापन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि भारत विकसित तब बनेगा, जब हर राज्य अपनी भूमिका निभाएगा और इसमें उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहेगा। मुख्यमंत्री ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के 187 विधायकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी ने गंभीरता और रुचिपूर्ण ढंग से बहस को सार्थक बनाया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे से अधिक चली यह चर्चा लोकतंत्र की शक्ति और सदस्यों की गंभीरता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश केवल देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य ही नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का ध्वजवाहक भी है। उत्तर प्रदेश सिर्फ बड़ी आबादी वाला राज्य नहीं, यह भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा का केंद्र बिंदु है। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि 2023 में लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश दुनिया के लिए ब्राइट स्पॉट है तो उत्तर प्रदेश भारत की ग्रोथ का ड्राइविंग फोर्स बनेगा।

यह यात्रा आत्मावलोकन का अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकांश सदस्य इस चर्चा में अपने विचार और विज़न को रखना चाहते थे, लेकिन समय और संसाधनों की सीमाओं को देखते हुए हमें चर्चा को आगे बढ़ाना है। इससे संबंधित व्यापक कार्यनीति तैयार करनी है और समाज से जुड़े सभी हितधारकों तक जाना है। उनसे बातचीत के बाद, एक विस्तृत चर्चा कर, सेक्टर-वार मुद्दों पर हम फिर सदन में आएंगे। यह चर्चा उन लोगों के लिए भी आंखें खोलने वाली है जो विधायिका और सदस्यों के आचरण पर उंगली उठाते हैं। प्रदेश और देश के लिए जब भी आवश्यकता पड़ी, हम सभी ने अपना योगदान दिया है और आगे भी देते रहेंगे। हम सबका सौभाग्य है कि देश अपनी आज़ादी के अमृतकाल में प्रवेश कर रहा है। स्वतंत्रता के 78 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। यह यात्रा आत्मावलोकन का अवसर है। मैं कई अवसरों पर इस 24 घंटे की चर्चा का हिस्सा बना। मैंने देखा कि सत्ता पक्ष, विपक्ष और अन्य सभी माननीय सदस्यों ने इसमें गंभीर रुचि दिखाई। कुछ सदस्यों ने तो रातभर जागकर भी चर्चा में योगदान दिया, जिससे देश का भी ध्यान इस ओर गया।

दो भागों में चर्चा को बांटा

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या भारत विकसित होगा तो उसमें उत्तर प्रदेश का भी योगदान होगा। क्या उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय अधिक नहीं होनी चाहिए? क्या वह खुशहाली का हिस्सा नहीं होना चाहिए? इन सवालों पर हमने दो भागों में चर्चा को बांटा — पहला, 1947 से 2017 तक हमने क्या हासिल किया, और दूसरा, 2017 के बाद से आने वाले 30 वर्षों का रोडमैप। 1947 से 2047 तक की यह 100 वर्षों की यात्रा में हमने क्या खोया और क्या पाया, इसका आत्मावलोकन करने का यह सबसे उचित समय है। प्रधानमंत्री जी ने जो विजन डॉक्यूमेंट देश के सामने प्रस्तुत किया, उसी के अनुरूप उत्तर प्रदेश ने प्रारंभिक चर्चा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

भाजपा के दावे पर कांग्रेस का तंज: कहा- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण महज धोखा, सिर्फ प्रचार में लगी है सरकार
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल के शासन के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के दावे को धोखा करार देते हुए कहा है कि उनके दावे सिर्फ कागजी हैं और जमीन पर इन दावों की तस्वीर कहीं नजर नहीं आती है।

कांग्रेस रिसर्च विभाग के प्रमुख तथा पूर्व सांसद राजीव गोड़ा और एडवोकेट महिमा सिंह ने सोमवार को यहां पार्टी के नये मुख्यालय इंदिरा भवन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 11 साल के शासन में सिर्फ दावे किए हैं, लेकिन जमीन पर उसके दावों की कहीं कोई हकीकत नजर नहीं आती है।

सरकार आर्थिक विकास का लगातार दावा कर रही है, लेकिन ये दावे उसके जुमले हैं क्योंकि आर्थिक विकास की दर पिछले साल 6.5 प्रतिशत रही है जो कोविड के बाद सबसे कम है। सरकार सिर्फ प्रचार प्रसार में लगी है और जमीन पर उसके दावों की हकीकत कहीं दिखती ही नहीं रही है।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की बात की जा रही है और उसे बहुत सजा धजाकर पेश किया गया है। उसका डाटा बहुत बढ़ा-चढ़ा कर प्रस्तुत किया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि महिलाओं के खिलाफ जो अपराध हुए हैं जो उसके आंकड़े डरावने हैं। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के अनुसार 2012 में ढाई लाख के करीब मामले थे वे 2022 में साढ़े चार लाख तक पहुंच गये हैं और इसका जवाब मोदी सरकार को देना चाहिए।

पूर्वोत्तर को देश का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर दो साल से जल रहा है और वहां हजारों लोग बेघर हुए हैं और वहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया है और उस मणिपुर को जलता छोड़ा गया है और दावा करते हैं पूर्वोत्तर के विकास को सरकार ने सबसे ज्यादा महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि जनगणना को टालने के लिए कोविड का बहाना बनाया गया। मोदी सरकार पहले घोषणा करती है और फिर उसे पूरा नहीं करती है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार का दावा है कि उन्होंने किसानों को पीएम किसान लाभार्थियों को पौने चार लाख करोड रुपए वितरित किये हैं, लेकिन सच यह है कि सवा दो करोड़ किसानों के नाम सूची से हटा दिए जाते हैं। उनका कहना था कि मोदी सरकार का काम करने का तरीका है कि वह लाभार्थियों की सूची बनाती है और बाद में सूची से नाम हटा देती है और यहां पीएम किसान लाभार्थी योजना में भी यही हुआ है। साल 2011 के आंकड़े के हिसाब से 14 करोड़ से ज्यादा किसान सरकार की योजना से बाहर है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास नीति है और उसकी काम करने की नीयत है। यह सरकार घोषणा करती है और अपनी ही घोषणाओं को हर साल नये रूप में पेश करती रहती है।

यह भी पढ़ेः Raja Raghuvanshi Murder: सामने आईं आरोपियों की तस्वीरें, ये है पूरी साजिश का मास्टरमाइंड

भगवान राहुल को सद्बुद्धि दें... 11 साल पूरे होने पर नड्डा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- PM मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदला
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को ‘स्वर्ण अक्षरों’ में लिखा जाना चाहिए।

यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया और एक जिम्मेदार और जवाबदेह सरकार प्रदान करके सुशासन की राजनीति शुरू की, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ‘भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टीकरण’ की राजनीति के लिए जानी जाती थी।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्य असाधारण हैं और उन्हें स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक उत्तरदायी और मजबूत सरकार प्रदान की।

नड्डा ने मोदी सरकार द्वारा लिए गए साहसिक निर्णयों में अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, तीन तलाक को खत्म करना, वक्फ संशोधन, नोटबंदी, महिला आरक्षण विधेयक का हवाला दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी। मोदी सरकार सोमवार को अपने तीसरे कार्यकाल की पहली और कुल मिलाकर 11वीं वर्षगांठ मना रही है।

नड्डा ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में हम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र को लेकर आगे बढ़े हैं। देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया...लोकसभा में टर्नआउट 58.46 प्रतिशत रहा, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा। ये बदलाव, मोदी सरकार की साहसिक निर्णय की वजह से आया है।"

भगवान राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें

जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और ऑपरेशन सिंदूर की आलोचनाओं पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘‘वह गैर-जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।’’ नड्डा ने सरकार के स्थायित्व के सवाल पर कहा कि राजग सरकार यह कार्यकाल तो पूरा करेगी, अगला कार्यकाल भी पूरा करेगी।

यह भी पढ़ेः सोनम-राजा केस में मेघालय पुलिस ने किए बड़े खुलासे, MP से तीन हत्यारे गिरफ्तार, जानें क्या कुछ कहा

सुशासन वह है जो संविधान के अनुसार पूरे देश को साथ लेकर चले: मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (सपा) की प्रमुख मायावती ने शनिवार को कहा कि सुशासन वह है जो संविधान के अनुसार पूरे देश को साथ लेकर चले। मायावती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पश्चिम के महाराष्ट्र, गुजरात तथा दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु व केरल में बसपा संगठन के गठन की तैयारी व मजबूती एवं पार्टी के जनाधार को बढ़ाने आदि पर दिल्ली में हुई बैठक में गहन समीक्षा की गई। आगे पूरे तन, मन, धन से पार्टी के कार्यों को दिशा-निर्देशानुसार बढ़ाने का संकल्प लिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जनगणना व उसके आधार पर लोकसभा सीट का पुनः आवंटन, नयी शिक्षा नीति और भाषा थोपने आदि मुद्दों पर इन राज्यों तथा केन्द्र के बीच विवाद का राजनीतिक स्वार्थ के लिए उपयोग करने से जन तथा देशहित का प्रभावित होना स्वाभाविक। ‘गुड गवर्नेंस’ (सुशासन) वही जो पूरे देश को संविधान के हिसाब से साथ लेकर चले।’’

बसपा नेता ने कहा, ‘‘वैसे भी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले खासकर शोषित-उपेक्षित गरीबों, दलितों, आदिवासियों व पिछड़े वर्ग आदि के बच्चे अंग्रेजी का ज्ञान अर्जित किए बिना आगे चलकर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और कौशल के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़़ सकते हैं? सरकार इस बात का जरूर ध्यान रखे। भाषा के प्रति नफरत अनुचित है।’’

भाजपा के सुशासन के एजेंडे को देख रहे लोग, ऐतिहासिक जनादेश में दिखी इसकी झलक: स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर कहा कि लोग पार्टी के सुशासन के एजेंडे को देख रहे हैं और इसकी झलक पिछले वर्षों में उसे मिले ऐतिहासिक जनादेश में दिखाई दी है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। हम उन सभी को याद करत रहे हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खुद को समर्पित किया।”

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति के लिए काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत की जनता हमारी पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रही है, जो पिछले वर्षों में चुनावों में हमें मिले ऐतिहासिक जनादेश में प्रतिबिंबित भी होता है, फिर चाहे लोकसभा चुनाव हों, विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव हों या देश भर में विभिन्न स्थानीय निकाय चुनाव हों।"

उन्होंने कहा, "हमारी सरकारें समाज सेवा करती रहेंगी और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगी। हमारी पार्टी की रीढ़, हमारे सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं। वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।"

मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि किस तरह भाजपा कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में 24 घंटे काम कर रहे हैं और गरीबों, दलितों व वंचित तबके के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्साह सचमुच प्रेरणादायक है। भाजपा की स्थापना 1980 में तत्कालीन भारतीय जनसंघ के नेताओं ने थी। जनसंघ ने आपातकाल के बाद 1977 के चुनावों में कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए अन्य विपक्षी दलों के साथ विलय करके जनता पार्टी का गठन किया था।

यह भी पढ़ें:-Wakf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी, गजट अधिसूचना जारी