Pakistan News - Amrit Vichar

US-Iran Talks Fail: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, न्यूक्लियर प्रोग्राम और मिसाइलें... पाकिस्तान में क्यों टूट गई अमेरिका-ईरान की मैराथन वार्ता?
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुई उच्चस्तरीय शांति वार्ता बेनतीजा रही। 21 घंटे से ज्यादा समय तक चली गहन चर्चाओं के बावजूद दोनों पक्ष किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने खुद इसकी पुष्टि की और कहा कि ईरान ने अमेरिका की दी गई शर्तों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

वेंस ने संवाददाताओं से कहा, “अच्छी खबर यह है कि हमने ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ कई सार्थक चर्चाएं कीं। बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए। ईरान ने हमारे प्रस्तावों को ठुकरा दिया है। यह अमेरिका के लिए जितनी बुरी खबर है, उससे कहीं ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी टीम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ, विदेश सचिव मार्को रुबियो और सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर सहित पूरी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से लगातार संपर्क में थी। वेंस ने कहा कि अमेरिका ने अपना “अंतिम और सर्वश्रेष्ठ प्रस्ताव” रख दिया था, लेकिन ईरान उस पर सहमत नहीं हुआ।

पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले वेंस?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पाकिस्तान की सराहना करते हुए कहा कि बातचीत में जो भी कमी रह गई, वह पाकिस्तानी मेजबानों की वजह से नहीं थी। उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को “शानदार मेजबान” बताया और कहा कि पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के बीच मतभेद सुलझाने की पूरी कोशिश की।

वार्ता क्यों फेल हुई? जानें मुख्य कारण

वार्ता के विफल होने के पीछे तीन बड़े मुद्दे बताए जा रहे हैं:

- होर्मुज जलडमरूमध्य: ईरान इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर अपना पूर्ण नियंत्रण चाहता था, जबकि अमेरिका इसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग मानता है और इसके खुला रखने पर जोर दे रहा था। होर्मुज से दुनिया का करीब पांचवां हिस्सा तेल गुजरता है।

- परमाणु कार्यक्रम: अमेरिका की मुख्य मांग थी कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की किसी भी कोशिश को हमेशा के लिए छोड़ दे, अपनी समृद्ध यूरेनियम स्टॉक अमेरिका को सौंपे या नष्ट कर दे। ईरान इस पर कोई ठोस गारंटी देने को तैयार नहीं हुआ।

- बैलिस्टिक मिसाइलें और क्षेत्रीय प्रभाव: अमेरिका ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता पर भी पाबंदी चाहता था, जो ईरान के लिए रेड लाइन साबित हुई।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका की तरफ से “अत्यधिक और अनुचित मांगें” रखी गईं, जिन्हें स्वीकार करना असंभव था। ईरानी प्रवक्ता ने जोर दिया कि सफलता के लिए अमेरिका को ईरान के वैध अधिकारों और हितों का सम्मान करना होगा।

आगे क्या?

वार्ता विफल होने के बाद दोनों पक्षों में तनाव फिर बढ़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य का मुद्दा अमेरिका के लिए अपनी साख बचाने का सवाल भी बन गया था। फिलहाल दोनों देश वापस अपने-अपने रुख पर अड़े दिख रहे हैं।

यह 1979 के बाद अमेरिका और ईरान के बीच हुई सबसे लंबी प्रत्यक्ष वार्ता थी, लेकिन अंत में कोई डील नहीं हो सकी।

T20 World Cup में मिली करारी हार के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, बल्लेबाजी की खामियां दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम लिया वापस
कराचीः पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से पहले अपनी बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है। टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ उसकी सरजमीं पर होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला की टीम से बाहर किए गए बाबर का नाम पेशावर में चल रही राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप के लिए लाहौर व्हाइट्स टीम में शामिल किया गया था।

अब यह बात सामने आई है कि वह घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे और इसके बजाय अपनी बल्लेबाजी पर कुछ कोच के साथ काम कर रहे हैं। ये कोच कौन हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने कहा कि बाबर और टीम प्रबंधन ने फैसला किया है कि उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के बजाय अपनी बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों पर काम करना चाहिए।

इमरान खान की क्या हत्या हो गई ? : मौत की अफवाहों के बीच परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हैं, सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन इसकी पुष्टी अभी तक नहीं हो सकी है। इमरान खान की बहनों ने विरोध करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें अपने भाई से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इमरान खान के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है।

दरअसल, इमरान खान 6 मई 2023 से जेल में बंद है, आरोप है कि उनके परिजनों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, ऐसे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि जेल के अंदर रहस्यमयी परिस्थितियों में इमरान खान की मौत हो गई है, कुछ खबरों में उनकी हत्या किये जाने का दावा भी किया जा रहा है।

लेकिन इस सब के बीच सोशल मीडिया पर उनके निधन के समाचारों की पुष्टि तो नहीं हो पाई है, लेकिन इन दावों ने राजनीतिक हलचल जरूर बढ़ा दी है। इमरान खान के समर्थकों और परिजनों ने रावलपिंडी स्थित अदियाला कोर्ट के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया है, वहीं कुछ खबरों में यह भी सामने आया है कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी बहनों के साथ मारपीट की घटना भी हुई है।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में हाई अलर्ट... बिना चेकिंग के No Entry, बढ़ी सुरक्षा, चौराहों और प्रमुख स्थानों पर चेकिंग जारी
लखनऊ, अमृत विचार: दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार देर शाम को हुए विस्फोट के बाद पूरे प्रदेश की पुलिस हाई अलर्ट पर है। राजधानी लखनऊ में कमिश्नरेट पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों, बीडीएस, डाग स्क्वायड ने देर शाम से चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, मेट्रो स्टेशनों, रेस्टोरेंट्स और माल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वाड की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया। हजरतगंज, चारबाग, गोमतीनगर, आलमबाग, दुबग्गा, महानगर और अलीगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल को तैनात किया गया है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की, वहीं आलमबाग बस अड्डे पर हर बस की डिक्की खुलवाकर तलाशी ली गई। विधानभवन के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।

हजरतगंज चौराहे पर पुलिस मुस्तैद

रात 8 बजे हजरतगंज चौराहा के आसपास की दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों की चेकिंग हुई। विस्फोट होने के बाद हजरतंगज चौराहे पर पुलिस बल तैनात हो गया था। एक-एक गाड़ियों की डिक्क की चेकिंग, चालक से पूछताछ समेत अन्य बिंदु पर जांच की गई। इसके बाद एडीसीपी मध्य जितेंद्र दुबे, एसीपी हजरतगंज विकास जायसावल, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने डाग स्क्वायड के साथ सभी रेस्टोरेंट के बाहर सामान की चेकिंग की। सहारा मॉल व अन्य बडे़ व्यापारिक संस्थानों की भी चेकिंग की गई। साथ ही लोगों से चर्चा कर संदिग्ध लगने पर सूचना देने के लिए भी कहा।

बिना सामान चेकिंग के अंदर नही जा पा रहे थे यात्री

घटना की जानकारी होने के बाद रेलवे पुलिस और जीआरपी भी अलर्ट हो गई थी। चारबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, ऐशबाग, सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में जवान मुस्तैद थे। बिना सामान के प्लेटफार्म पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। वहीं, सुरक्षाकर्मी ट्रेनों के अंदर भी चेकिंग कर रहे थे। एसपी जीआरपी की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध लगने पर न सिर्फ उससे पूछताछ करने के लिए कहा गया, बल्कि उसके दस्तावेज लेकर हस्ताक्षर कराने के लिए कहा है। इसी तरह रात करीब नौ बजे आलामबाग बस स्टेशन पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम चाकचौबंद कर दिये। वहां सामानों की चेकिंग के साथ परिसर व बसों की भी डागस्क्वायड से चेकिंग कराई गई।

मेट्रो स्टेशन जांच व पूछताछ शुरू

हाई अलर्ट के बाद डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह के साथ मिलकर इंदिरानगर, भूतनाथ मेट्रो, मुंशी पुलिया स्टेशनों की चेकिंग की। इस दौरान वहां आने-जाने वालों से पूछताछ की गई। संदिग्ध लगने पर उनके सामान की जांच की। इसके साथ सीसी कैमरे पर निगरानी रखने वाली टीम से बातचीत कर उन्हें अलर्ट रहने के लिए कहा।

सारे हाईवे पर चेकिंग बढ़ी

हाई अलर्ट होते ही दूसरे जनपद व हाइवे के थानों ने भी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। एसीपी काकोरी शकील अहमद, इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा की टीम ने सीतापुर हाइवे वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने देर रात तक चलने वाले ढाबे में भी तलाशी अभियान चलाया। डाग स्क्वाड टीमों ने संदिग्ध बैग और वाहनों की जांच की, वहीं बम निरोधक दस्ते ने सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा जांच पूरी की। साथ ही चालकों से अपील की गई है कि संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसी तरह चिनहट में इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा, बीबीडी में राम सिंह ने हाइवे पर वाहनों व संदिग्धों की चेकिंग की। वहीं, गोमतीनगर में एसीपी बीएन सिंह, इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने प्रमुख होटल, मॉल, स्मारक स्थलों समेत प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया।

अस्पतालों में देखे सुरक्षा के इंतजाम

विभूतिखंड एसीपी विनय द्विवेदी व इंस्पेक्टर अमर सिंह अपने क्षेत्रों के प्रमुख मॉल, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों की सुरक्षा इंतजाम परखे। इसी तरह एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय व इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बाजार, प्रमुख भवनों, तहसील, सीएचसी की सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान जरूरी निर्देश दिये।

लाल किला विस्फोट: दिल्ली पुलिस ने UAPA और विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लाल किला के पास हुए विस्फोट के सिलसिले में मंगलवार को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

राष्ट्रीय राजधानी में ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया गया है और हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों एवं बस अड्डों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कोतवाली थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी यूएपीए की धारा 16 और 18 के तहत दर्ज की गई है जो आतंकवादी हमले के लिए सजा और साजिश से संबंधित है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से गुजर रही एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए।

पाकिस्तान के क्वेटा में भीषण बम विस्फोट, 6 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

समाचारपत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने अपनी खबर में कहा कि यह विस्फोट क्वेटा में जारघून रोड के पास हुआ। खबर में पुलिस के हवाले से कहा गया कि विस्फोट से छह लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 19 अन्य घायल हो गए।

समाचारपत्र ‘डॉन’ ने स्वास्थ्य सचिव मुजीबुर रहमान के हवाले से बताया कि बलूचिस्तान स्वास्थ्य विभाग ने शहर भर के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया है। रहमान ने कहा, ‘‘ सभी परामर्शकों, चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल कर्मचारियों को अस्पतालों में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।’’

अखबार ने प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के मीडिया समन्वयक डॉ. वसीम बेग के हवाले से कहा, ‘‘विस्फोट में घायल हुए 19 लोगों को सिविल अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग और ट्रॉमा सेंटर लाया गया।’’

पाकिस्तान में भारी बारिश से हाहाकार, 32 लोगों की मौत, कई लापता
पेशावर/ इस्लामाबाद। पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के विभिन्न हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान हुई भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  बचाव अधिकारियों के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर दीर, बाजौर और एबटाबाद सहित कई जिलों में बृहस्पतिवार रात मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। लोअर दीर के मैदानी इलाके सोरी पाओ में एक मकान की छत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और महिलाओं व बच्चों समेत चार अन्य घायल हो गए।

बचावकर्मियों ने मलबे से सात लोगों को निकाला जिनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पंजकोरा नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। बाजौर जिले में, जबरारी और सालारजई इलाकों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से व्यापक तबाही हुई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अब तक नौ शव को बरामद किया गया और चार घायलों को निकाला गया हैं, जबकि कम से कम 17 अन्य लापता बताए जा रहे हैं। जबरारी गांव में बादल फटने से भीषण बाढ़ आ गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, पांच शव बरामद किए और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

बाजौर के जिला आपातकालीन अधिकारी अमजद खान बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उपायुक्त शाहिद अली ने पुष्टि की है कि सालारजई की घटना में नौ लोग मारे गए हैं और दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को खार अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। मानसहरा में काघान राजमार्ग पर बास्यान प्वाइंट पर एक कार तेज बहाव में बह गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया।

मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी संसाधनों के इस्तेमाल का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान में घिजर जिले में बाढ़ से आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए। इस दौरान दर्जनभर से अधिक मकान, कई वाहन, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हो गए तथा कराकोरम राजमार्ग और बाल्टिस्तान राजमार्ग कई स्थानों पर बंद हो गए। पूर्वोत्तर के नीलम घाटी में भी बड़े पैमाने पर जनजीवन प्रभावित हुआ, जहां पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

बाढ़ में लावत नाले पर बने दो पुल बह गए, जबकि जगंर नाले में उफान से कुंडल शाही में एक पुल को ध्वस्त हो गया। क्षेत्र में एक दर्शनीय रेस्टोरेंट और कम से कम तीन मकान भी बह गए। झेलम घाटी में पलहोत इलाके में बादल फटने से आई बाढ़ ने सड़क को भारी नुकसान पहुंचाया और दर्जनों वाहन फंस गए।

पीओके के मुजफ्फराबाद जिले के सारली साचा गांव में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे एक ही परिवार के छह सदस्य मलबे में दब गए और उनके मारे जाने की आशंका है। सुधनोटी जिले में एक 26 वर्षीय युवक नाले में बह गया, जबकि बाग जिले में एक 57 वर्षीय महिला की घर गिरने से मौत हो गई।

ये भी पढ़े : दुनिया से बधाई ! मालदीव, नेपाल समेत सिंगापुर के राष्ट्राध्यक्षों ने भारत को दिया संदेश, जानिए अन्य देशों ने क्या कहा

मौत से बत्तर सजा काट रहे इमरान खान, कहा- पाकिस्तान के इतिहास में सबसे कठोर...
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि वह देश के इतिहास में सबसे कठोर जेल सजा का सामना कर रहे हैं। 72 वर्षीय इमरान, जो कई मामलों में दोषी ठहराए गए हैं, अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “मैं केवल संविधान के सम्मान और देश की सेवा के लिए इतिहास की सबसे कठिन जेल सजा काट रहा हूं।”

इमरान ने आरोप लगाया कि उन्हें उत्पीड़न और तानाशाही का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया, “मुझे नहाने के लिए जो पानी दिया जाता है, वह इतना गंदा और दूषित है कि यह किसी भी इंसान के उपयोग के लायक नहीं है।” पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक ने कहा कि उनके परिवार द्वारा भेजी गई किताबें महीनों से रोकी गई हैं, और उन्हें टेलीविजन व अखबार जैसी सुविधाओं से भी वंचित किया गया है। उन्होंने बताया, “मैं पुरानी किताबें बार-बार पढ़कर समय बिता रहा था, लेकिन अब उन तक भी मेरी पहुंच बंद कर दी गई है।”

इमरान ने कहा कि पाकिस्तान के किसी भी नेता को इतने कठोर व्यवहार का सामना नहीं करना पड़ा, जितना वह सह रहे हैं। उन्होंने अपनी स्थिति की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से की, जिन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी होने के बावजूद जेल में तमाम सुविधाएं दी गई थीं। इमरान ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी, जो राजनीति से दूर और निर्दोष हैं, को भी जेल में अमानवीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि उनके सभी बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है और उन्हें सामान्य कैदियों को मिलने वाली न्यूनतम सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं, जो कानून और जेल नियमावली के तहत हर कैदी का हक है।

यह भी पढ़ेः

पाकिस्तान: वर्षा जनित हादसों में 38 लोगों की मौत, 63 अन्य लोग घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 26 जून को मानसून की शुरुआत होने के बाद से वर्षा जनित हादसों में कम से कम 38 लोगों की मौत हुयी है और 63 अन्य लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने शनिवार रात जारी एक बयान में कहा कि मूसलाधार बारिश के कारण 78 घर भी नष्ट हुए हैं और 30 मवेशियों की मौत हुयी है।

बयान में कहा गया कि देश का उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां 19 लोगों की मौत हुयी है और 41 घायल हुए हैं। इसके बाद पूर्वी पंजाब प्रांत में 12 लोगों की मौत हुयी है और छह घायल हुए हैं।
एनडीएमए ने कहा कि ज्यादातर मौतें छत गिरने और अचानक आई बाढ़ के कारण हुयी हैं, जिसमें लोग, घर और बुनियादी ढांचे बह गए।

एनडीएमए के राष्ट्रीय आपातकालीन परिचालन केंद्र ने रविवार और सोमवार को देश के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्वानुमानित वर्षा-हवा/आंधी के साथ-साथ ग्लेशियल झील के फटने से बाढ़ (जीएलओएफ), शहरी बाढ़ और अचानक बाढ़ के खतरे को देखते हुए मौसम आधारित अनेक चेतावनियां जारी की हैं।

देश के उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में तेजी से ग्लेशियर और बर्फ पिघलने के साथ-साथ बारिश ने ऊंचाई वाली घाटियों में जीएलओएफ के जोखिम को बढ़ा दिया है। इससे नदी का स्तर बढ़ने के साथ साथ परिवहन और बिजली के बुनियादी ढांचे को खतरा हो सकता है। पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर, पंजाब और अन्य क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में निचले इलाकों में अचानक बाढ़ और बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Pakistan Suicide Attack: वजीरिस्तान हमले में पाकिस्तान ने भारत को ठहराया जिम्मेदार, केंद्र ने दिया जवाब, कहा- 'ध्यान भटकाने की साजिश'
नई दिल्लीः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वजीरिस्तान में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत पर आरोप लगाने की कोशिश को नई दिल्ली ने 28 जून 2025 को पूरी तरह खारिज कर दिया। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के कम से कम 13 जवान शहीद हुए और 24 घायल हो गए।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, "पाकिस्तानी सेना के उस बयान को देखा, जिसमें 28 जून को वजीरिस्तान हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया गया। हम इस निंदनीय बयान को सिरे से नकारते हैं। यह पाकिस्तान की ओर से ध्यान भटकाने की घृणित चाल है।"

खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला

शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा में हुए एक आत्मघाती हमले में सुरक्षा बलों के 13 जवानों की जान चली गई। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया, "आतंकवादियों ने सुनियोजित और कायराना हमला किया, जिसमें उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली क्षेत्र में सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाया गया।" ISPR के अनुसार, खड्डी गांव में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को बम निरोधक इकाई के माइन-रेसिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड (MRAP) वाहन से टकरा दिया। इस हमले में 14 नागरिक घायल हुए हैं। इसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे की वजह से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

https://twitter.com/MEAIndia/status/1939034281436946783

उत्तरी वजीरिस्तान में घातक घटना

सूत्रों के मुताबिक, हमले के समय सैन्य गतिविधियों के कारण क्षेत्र में कर्फ्यू लागू था। सुरक्षा बलों ने विस्फोट के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हाफिज गुल बहादुर से जुड़े आतंकवादी समूह उसुद अल-हरब ने वजीरिस्तान हमले की जिम्मेदारी ली है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि "हम उन वीर जवानों और उनके परिवारों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया।"

यह हमला हाल के महीनों में उत्तरी वजीरिस्तान की सबसे घातक घटनाओं में से एक है, जिसने क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नवंबर 2022 में सरकार और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम टूटने के बाद, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी घटनाओं में तेजी आई है।

यह भी पढ़ेः UP Panchayat Elections: 16 जुलाई से शुरू होगी मतदाता सूची की अद्यतन प्रक्रिया, 2026 में होंगे त्रिस्तरीय चुनाव

ईरान के साथ एकजुटता से खड़ा है पाकिस्तान: प्रधानमंत्री शरीफ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात कर एकजुटता व्यक्त की और इजराइल के हमले को ‘‘स्पष्ट तौर पर उकसावे का कृत्य’’ बताया। इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले किए। हमलों में कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। बाद में ईरान ने भी जवाबी हमले किए।

शरीफ ने शनिवार को पेजेशकियन से टेलीफोन पर बातचीत में ईरान के खिलाफ इजराइल के हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह हमला ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर एवं अंतराष्ट्रीय कानून का पूर्ण उल्लंघन है।

शरीफ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से बात की और इजराइल के अकारण आक्रमण के सामने ईरान के लोगों के साथ पाकिस्तान की अटूट एकजुटता व्यक्त की।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत ईरान को आत्मरक्षा का अधिकार है। उन्होंने इजराइल के हमलों को क्षेत्रीय, वैश्विक शांति तथा स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया। ‘रेडियो पाकिस्तान’ ने अपनी खबर में बताया कि उन्होंने फलस्तीनियों के खिलाफ इजराइल के लगातार ‘‘नरसंहार’’ अभियान की भी कड़ी निंदा की।

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया कि वे इजराइल के ‘‘आक्रामक रुख और उसके अवैध कृत्यों’’ पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल एवं प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस संदर्भ में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

राष्ट्रपति पेजेशकियन ने इस कठिन समय में, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के साथ पाकिस्तान के समर्थन और एकजुटता के लिए प्रधानमंत्री शरीफ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शरीफ का यह भाव दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू समुदाय ने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ किया प्रदर्शन
कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू समुदाय के सदस्यों ने हैदराबाद शहर में एक ऐतिहासिक मंदिर की छह एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कराची से लगभग 185 किलोमीटर दूर मूसा खातियान जिले के टांडो जाम कस्बे में रविवार को हुआ। हिंदू समुदाय की नेता सीतल मेघवार ने मीडिया से कहा, ‘‘इन लोगों ने मूसा खातियान में शिव मंदिर शिवाला की जमीन पर पहले ही अवैध निर्माण शुरू कर दिया है।’’

महिलाओं और बच्चों सहित प्रदर्शनकारी पाकिस्तान दलित इत्तेहाद-पाकिस्तान द्रविड़ गठबंधन (पीडीआई) के आह्वान पर बाहर आए, जो हिंदू समुदाय के कल्याण और अधिकारों के लिए लड़ता है। समुदाय के एक अन्य नेता राम सुंदर ने कहा, ‘‘मंदिर हमारे लिए पवित्र है और इन बिल्डरों ने समुदाय के श्मशान घाट सहित मंदिर के आसपास की जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया है।’’

प्रदर्शनकारियों ने सिंध में प्रभावशाली काशखेली समुदाय से संबंधित बिल्डरों के खिलाफ सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। शहर में विभिन्न स्थानों पर धरना देने के बाद टांडो जाम प्रेस क्लब के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिल्डर ने शिव मंदिर तक पहुंचने के रास्ते भी बंद कर दिए हैं, जिससे समुदाय के सदस्यों के लिए साप्ताहिक पूजा-पाठ करना मुश्किल हो गया है।

पीडीआई के प्रमुख शिवा काची ने कहा, ‘‘पुलिस और जिला प्रशासन को लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जमीन हड़पने वालों के राजनीतिक प्रभाव के कारण पुलिस अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं है।’’ उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार और स्थानीय अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो वे अगले चरण में हैदराबाद शहर में विरोध प्रदर्शन करेंगे और न्याय के लिए अदालतों का भी दरवाजा खटखटाएंगे।