auraiya news - Amrit Vichar

औरैया में बड़ा हादसा : गंग नहर में गिरी कार, इटावा के कारोबारी समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र में एक कार के गंग नहर में गिरने से उसमे सवार इटावा के एक प्रतिष्ठित कारोबारी, उनकी पत्नी और पुत्र की मृत्यु हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास बुधवार देर रात कारोबारी की कार लगभग 20 फीट गहरी गंग नहर में जा गिरी। मृतकों की पहचान इटावा के भरथना निवासी 60 वर्षीय राजीव कुमार पोरवाल, उनकी 55 वर्षीय पत्नी मधु गुप्ता और 27 वर्षीय पुत्र शुभम के रूप में हुई है।

बताया गया कि राजीव कुमार दाल और डालडा के बड़े व्यापारी थे। उन्होने बताया कि परिवार दिबियापुर के भगवतीगंज क्षेत्र में एक रिश्तेदार के विवाह पूर्व समारोह (तेल पूजन) में शामिल होने आया था। देर रात लौटते समय कार अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से नीचे नहर में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के दरवाजे अंदर से लॉक हो जाने के कारण परिवार को बाहर निकलने का अवसर नहीं मिल सका।

घटना का पता गुरुवार सुबह करीब सात बजे चला, जब राहगीरों ने नहर में एक टायर दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर और जेसीबी मंगवाकर घंटों की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला। शीशे तोड़कर अंदर पहुंचने पर तीनों शव वाहन के भीतर ही फंसे मिले। पुलिस को कार से एक मोबाइल फोन मिला, जो पानी में भीगने से बंद था।

सिम कार्ड को दूसरे फोन में डालकर संपर्क स्थापित किया गया, जिससे परिवार की पहचान हो सकी। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

औरैया अरविंद हत्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, तमंचा-कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले की थाना बेला पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मंडी रोड क्षेत्र में हुए कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने शुक्रवार को यहां बताया कि बीती 17 जनवरी की रात मंडी रोड निवासी अरविंद कुमार की उसके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अशोक कुमार ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में टीमों का गठन कर जब जांच शुरू की गई, तो मामला अवैध संबंधों से जुड़ा निकला।

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त योगेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी प्रिया से उसके पिछले एक साल से प्रेम संबंध थे। वे दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन अरविंद उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। 17 जनवरी की रात योजना के अनुसार, प्रिया ने योगेंद्र को घर में बुलाकर कमरे में छिपा दिया। जब अरविंद नशे की हालत में घर लौटा और सो गया, तब योगेंद्र ने तमंचे से उसे गोली मार दी और फरार हो गया।

शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भदौरा मोड़ के पास से मुख्य आरोपी योगेंद्र शाक्य को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल .315 बोर का तमंचा और खोखा एवं दो मोबाइल बरामद हुए। इसके बाद घटना में शामिल मृतक की पत्नी प्रिया को भी मंडी रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस सफल अनावरण में बेला थाना प्रभारी गंगादास गौतम, स्वाट/सर्विलान्स प्रभारी उपनिरीक्षक समित चौधरी, उ.नि. सुरेंद्र सिंह और महिला मुख्य आरक्षी पप्पी यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

औरैया में बोले मंत्री धर्मवीर प्रजापति- होमगार्ड भर्ती में 'पर्ची सिस्टम' का अंत, पारदर्शी और निष्पक्ष होगी प्रक्रिया
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में पहुंचे होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने युवाओं को बड़ी सौगात और आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी होमगार्ड भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त होगी। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए राज्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में नियुक्तियां "पर्ची और लिस्ट सिस्टम" के आधार पर होती थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने इस व्यवस्था को जड़ से खत्म कर दिया है। उन्होने कहा कि अब किसी की सिफारिश नहीं, बल्कि योग्यता ही रोजगार का आधार है। हमने भर्ती प्रक्रिया को इतना सरल और न्यायसंगत बनाया है कि बिना किसी भेदभाव के योग्य युवाओं को अवसर मिल रहा है। बांग्लादेश में हुई हालिया हिंसा के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रजापति ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम हो रहा है। यहाँ हर वर्ग का व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करता है और सभी के सम्मान की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखकर राज्यमंत्री गदगद नजर आए।

उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। आज की पीढ़ी के लिए केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है, शिक्षा के साथ संस्कारों का होना भी अनिवार्य है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की उन्होंने जमकर सराहना की।

इस अवसर पर भारी पुलिस बल के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी मौजूद रहे। सर्वेश कठेरिया भाजपा जिलाध्यक्ष, सौरभ भूषण शर्मा प्रदेश मंत्री, भाजयुमो, गौरव भूषण शर्मा विद्यालय प्रबंधक, प्रेम प्रशांत जनपद होमगार्ड सीओ सहित बड़ी संख्या में मौजूद अभिभावकों ने बच्चों के हुनर की सराहना की।

UP SIR : एसआईआर की तिथियों में संशोधन, अब 6 मार्च को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की तिथियों में निर्वाचन आयोग ने संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन अब छह जनवरी 2026 को किया जाएगा जबकि अंतिम मतदाता सूची छह मार्च 2026 को प्रकाशित होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि आयोग ने एक जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर की समय-सारिणी में बदलाव किया है। इसके तहत मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि छह जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची छह मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपने नाम, विवरण की जांच कर लें और आवश्यकता होने पर दावे या आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

2027 में सपा सरकार बनाने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता : शिवपाल यादव
औरैया। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है। कानपुर देहात जाते समय ककोर (औरैया) पहुंचने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर ककोर स्थित डॉ. जसवंत सिंह धनगर और डॉ. कप्तान सिंह के क्लीनिक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश में खुशहाली लाने का एकमात्र रास्ता समाजवादी सरकार की बहाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी मतभेद भुलाकर संगठित होकर काम करने की अपील की।

शिवपाल यादव ने कहा कि अभी से बूथ स्तर पर जुट जाएं ताकि 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा सरकार में ही समाज के हर वर्ग का भला संभव है, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार से हर वर्ग त्रस्त और दुखी है। कार्यक्रम में डॉ. कप्तान सिंह पाल ने शिवपाल सिंह यादव का माल्यार्पण किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सड़क मार्ग से गुजरते समय कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जहाँ गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिले के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से प्रदीप यादव विधायक दिबियापुर, सर्वेश बाबू गौतम जिलाध्यक्ष, डॉ. कप्तान सिंह पाल एवं संजीव धनगर, धर्मेंद्र यादव, उदयवीर सिंह यादव,हिमांशु,सीपू सविता , शीबू पाल एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Auraiya News : साढ़ू ही निकला कातिल, पत्नी से अवैध संबंध के शक में ले ली युवक की जान
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहायल क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुये मृतक के साढ़ू व साथी को आलाकत्ल व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह प्रेम संबंध और रंजिश बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शनिवार को यहां बताया कि बीती 25 दिसंबर को थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम पूर्वबक्शा में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था जिसकी शिनाख्त पिन्टू कुमार उर्फ सतीश पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी फतेहपुर, सहार के रूप में हुई थी।

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई थी। उन्होने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे, सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सबलपुर नहर पुलिया के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अभिषेक उर्फ दीपक कुमार राजपूत और गौरव कठेरिया के रूप में हुई।

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मुख्य अभियुक्त अभिषेक ने पुलिस को बताया कि मृतक पिन्टू रिश्ते में उसका दूर का साढू लगता था और उसी ने अभिषेक की शादी कराई थी। अभिषेक को शक था कि पिन्टू उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है और बार-बार संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। समझाने के बावजूद जब पिन्टू नहीं माना, तो अभिषेक ने अपने दोस्त गौरव के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

योजना के मुताबिक, दोनों ने पिन्टू को पार्टी देने के बहाने सहार से बक्सापुर के पास एक खेत में बुलाया। वहां तीनों ने साथ बैठकर शराब पी और मौका पाकर अभिषेक ने 315 बोर के तमंचे से पिन्टू के सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के साथ एक अवैध तमंचा (315 बोर) एवं खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल एवं 02 मोबाइल फोन रेडमी व वीवो भी बरामद किए हैं।

इस त्वरित खुलासे में प्रभारी निरीक्षक सहायल विनोद राजपूत, सर्विलांस /एसओजी प्रभारी समित चौधरी और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ हत्या की धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Auraiya News : पति से विवाद के बाद गर्भवती महिला ने पांच साल के बेटे संग की आत्महत्या, इलाके में सनसनी
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के थाना/कस्बा दिबियापुर के मोहल्ला संत रविदास नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद तीन माह पहले ससुराल आई एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपने पांच साल के मासूम बेटे के साथ ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। महिला दो माह की गर्भवती भी थी।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अनिल फफूंद रेलवे स्टेशन के पास फल की दुकान चलाता है। उसका कई साल से विधवा महिला पूजा (30) से प्रेम प्रसंग चल रहा था, और वे कुछ समय लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। तीन माह पहले पूजा अपने पांच साल के बेटे दीपक (पहले पति का) के साथ अनिल के घर में रहने लगी थी। बताया जाता है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात खाना देने के बाद पूजा घर लौटी थी और पीछे से पति अनिल भी घर पहुंच गया। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद रात करीब 12 बजे पूजा अपने बच्चे दीपक के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंची और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतका के परिजन इसे महज एक हादसा बता रहे हैं।

उनके अनुसार, बुधवार रात आठ बजे पूजा अपने बेटे के इलाज के लिए ससुर और ननद से पांच सौ रुपये लेकर रेलवे लाइन पार करके डॉक्टर के पास गई थी। रात करीब साढ़े 11 बजे वापस लौटते समय दिल्ली की तरफ से आई अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। लोगों में इतनी रात को डॉक्टर के पास जाने की बात पर संदेह बना हुआ है। सं प्रदीप

मृतका के ससुर रामस्नेही ने बताया कि उनके बेटे अनिल ने पूजा से प्रेम विवाह किया था और वह तीन माह पहले ही घर आई थी। पांच वर्षीय बेटा दीपक पहले पति का है। पूजा का मायका जनपद कानपुर देहात के गांव सिठमरा में है, और मायका पक्ष इस प्रेम विवाह के खिलाफ था। मृतका दो माह की गर्भवती भी थी। वहीं फफूंद रेलवे स्टेशन जीआरपी प्रभारी सोहिल राज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Auraiya News: औरैया में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार
औरैया। यूपी में औरैया जिले के सहार क्षेत्र में पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है जो अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम इस्लाम (65) है, जो बांग्लादेश के खुलना जिले का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, सहार थाना पुलिस टीम बेला रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जाँच कर रही थी।

तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक विदेशी व्यक्ति कबाड़ी की दुकान में चप्पल इकट्ठा करने का काम करता है और वह स्थानीय भाषा नहीं बोल पाता। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, उसने अपनी पहचान इस्लाम पुत्र शौरियातुल्ला, निवासी ग्राम दामोदर, तहसील फुलथला, जनपद खुलना, बांग्लादेश के रूप में बताई।

पुलिस ने इस्लाम के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह और उप-निरीक्षक कुलदीप कुमार शामिल थे।

औरैया: तीन बच्चों की हत्यारी मां को फांसी की सजा, प्रेमी को उम्रकैद, नदी में डुबो कर की थी हत्या
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले की एक अदालत ने प्रेम प्रसंग के चक्कर में अपने तीन मासूम बच्चों की नदी में डुबो कर हत्या करने वाली मां को फांसी की सजा सुनायी है जबकि उसके प्रेमी की आजीवन कारावास के लिए दंडित किया गया है। घटना 27 जून 2024 की सुबह करीब 5 बजे की थी। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव अटा बरूआ निवासी प्रियंका (27) की शादी इटावा के बसरेहर निवासी अवनीश से हुई थी। जिससे चार बच्चे है। दो साल पहले पति अवनीश की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद प्रियंका अपने चचेरे देवर औरैया निवासी आशीष के साथ पत्नी के रूप में साथ रहने लगी।

27 जुलाई 24 की सुबह करीब 5 बजे प्रियंका अपने चारों बच्चों सोनू (9), माधव (6), आदित्य (4) व मंगल (2) को साथ लेकर घर से निकल पड़ी और ऑटो करके केश्मपुर में सेंगर नदी के घाट पर पहुंच गई। जहां से प्रियंका ने अपनी ताई गीता को फोन करके कहा की वह मरने जा रही है और फोन काट दिया।

ताई गीता को तलाशने औरैया गई लेकिन प्रियंका घर पर नहीं मिली। इधर प्रियंका ने चारों बच्चो को कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर नदी में डूबो दिया। मगर ग्रामीणों को आते देख वह वहां से भाग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों ने नौ साल के सोनू को बाहर निकाला, जो जीवित था। जिसने पुलिस को नाम पता और घटनाक्रम बताया। इस पर परिजनों को सूचना दी गई।

गोताखोर को बुलाकर नदी से छह साल के आदित्य और चार साल के माधव के शव को बाहर निकाल लिया। जबकि दो वर्ष के मंगल का शव करीब दो घंटे बाद मिला था। पुलिस ने बच्चों के शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पुलिस ने प्रियंका के सगे देवर मनीष की तहरीर पर प्रियंका एवं उसके प्रेमी (चचेरे देवर) आशीष उर्फ डैनी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की और 20 दिन में दोनों आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल ली। जिसके बाद मामला एडीजे थर्ड सैफ अहमद की कोर्ट में चला।

जहां पर सात लोगों सोनू (जीवित बचा पुत्र), मनीष वादी मुकदमा (मृतकों का चाचा), दिनेश (एफआईआर व जीड लेखक), शकील खान (आदित्य व माधव का पंचनामा भरा), सौरभ कुमार (मृतको का पीएम कराया), हरीश कुमार (मंगल का पंचनामा भरा) व एसआई भूपेंद्र सिंह (पर्याप्त साक्ष्य संकलन के साथ आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307 व 120बी में 20 दिन के अंदर आरोप पत्र दाखिल किया) की गवाही के बाद 9 माह 14 दिन बाद आरोपी मां प्रियंका को फांसी एवं उसके प्रेमी चचेरे देवर आशीष उर्फ डैनी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

वादी को ओर जिला शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्र आदि ने पैरवी की। जिला शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कोर्ट ने इसे क्रूरतम से क्रूरतम अपराध माना है। सजा दिलाने में एडीजीसी उमेश राजपूत ने कड़ी से कड़ी सजा की पैरवी की थी।

औरैया: दुकानदार को थप्पड़ मारने पर चौकी इंचार्ज निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
अयाना (औरैया) अमृत विचार। सेंगनपुर कस्बा में गुरुवार रात को साथियों के साथ दुकान के बाहर बैठकर खाना खा रहे दुकानदार को चौकी प्रभारी ने थप्पड़ जड़ दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने और पीड़ित दुकानदार के शिकायत करने पर एसपी अभिजित आर. शंकर ने बबाइन चौकी प्रभारी अवनीश कुमार को निलंबित कर दिया है।

सेंगनपुर निवासी हसमुल खान ने अयाना थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी कस्बे में इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। गुरुवार रात 11:40 बजे वह दुकान के बाहर बैठकर साथियों के साथ खाना खा रहे थे, तभी वहां सिपाहियों के साथ बबाइन चौकी प्रभारी अवनीश कुमार बल्व लेने आए। खाना खाने की वजह से उसने चौकी प्रभारी से थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा तो चौकी प्रभारी भड़क गए और अभद्रता करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया।

इसके साथ ही चौकी प्रभारी ने दुकान पर मौजूद कस्बे के अवनीश, राहुल, हमराज और दिनेश के साथ भी गालीगलौज करते हुए धमकी दी। यह पूरी घटना उसकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस घटना के बाद दुकानदार के परिजनों और ग्रामीणों में चौकी प्रभारी के प्रति रोष है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिजीत आर. शंकर ने चौकी प्रभारी अवनीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

औरैया: CM योगी ने किसानों से किया संवाद, आय दोगुनी करने के लिए दिए जरूरी टिप्स, कहा- पहले की सरकारों में था भ्रष्टाचार का बोलबाला
औरैया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को औरैया में मक्का किसानों से संवाद किया और उन्हें आय दोगुनी करने के लिए जरूरी टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोले हैं और पारदर्शी व्यवस्था लागू की है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.16 लाख पुलिसकर्मियों और 1.60 लाख शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। इसके अलावा, ओडीओपी योजना से दो करोड़ युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है।

औरैया के जनता महाविद्यालय अजीतमल में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। युवाओं के लिए जो सरकारी भर्तियां निकलती थीं, उसमें चाचा-भतीजे की जोड़ी की ऐसी नजर लगती थी, कि भर्तियां ही रद्द हो जाती थीं। देश के युवा की उम्मीदें टूट जाती थीं और वह बेरोजगार रहता था।

योगी ने कहा कि अब डबल इंजन की सरकार ने रोजगार के रास्ते खोले। वन डिस्ट्रिक्ट वन नेशन के तहत अब तक दो करोड़ युवाओं को हमारी सरकार नौकरी दे चुकी है। सिर्फ यूपी पुलिस में ही अब तक डेढ़ लाख भर्तियां की जा चुकी हैं, जो रिकॉर्ड है।

सीएम योगी ने कहा पहले की सरकारों में गुंडों-माफियाओं को संरक्षण मिलता था। ना बेटियां सुरक्षित थीं, ना व्यापारी। अब अपराधियों में खौफ है। वे जानते हैं कि अगर बेटियों की सुरक्षा में सेंध मारी तो अगले चौराहे पर यमराज से ही मुलाकात होगी। आज यूपी में या तो अपराध होता ही नहीं। अगर होता है तो कुछ ही देर में उसका अनावरण होता है। आज यूपी में बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं।

योगी ने आईसीआरए के दौरे के बाद कहा कि मकई एक संपूर्ण पौष्टिक आहार है। स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न, फ्यूल और बायोवेस्ट के रूप में इसकी उपयोगिता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही औरैया में मकई के लिए क्रय केंद्र बनाकर एमएसपी की घोषणा की जाएगी। कहा किसी भी सरकार ने औरैया में मेडिकल कॉलेज की मांग नहीं उठाई, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर हमने इसे मंजूरी दी। करीब 250 करोड़ की लागत से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो गया है। अगली बार जल्द ही मैं इसके उद्घाटन पर औरैया आऊंगा।

पिछली सरकारों ने महापुरुषों का अपमान किया, जनता के साथ मक्कारी की। हमारी सरकार महापुरुषों और जनता दोनों का सम्मान करती है। काशी का मंदिर जो औरंगजेब ने तोड़ा था, उसे अहिल्याबाई ने फिर से बनाया। आक्रांताओं से क्षतिग्रस्त देश के अधिकांश मंदिरों को उन्होंने ही दोबारा स्थापित किया। इसीलिए हमने औरैया के विश्वविद्यालय का नाम बदलकर लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर रखा।

सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने नौजवानों को रोजगार देने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू की है। अब तक 2.16 लाख पुलिसकर्मियों और 1.60 लाख शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। अन्य विभागों में भी पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां हुई हैं। सीएम ने बताया कि प्रदेश में निवेश के जरिए 65 लाख युवाओं को रोजगार मिला है।

वहीं, ODOP (एक जनपद, एक उत्पाद) योजना से 2 करोड़ युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा- नौ जून को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दौरान भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया गया। आने वाली पीढ़ियां इस गौरवशाली दौर की कहानी सुनेंगी।

योगी ने कहा कि औरैया में 272 करोड़ रुपए से रिजर्व पुलिस लाइन की स्थापना की जा रही है। 250 करोड़ की लागत से जिला न्यायालय का निर्माण कार्य चल रहा है। 24 करोड़ रुपए प्री-प्राइमरी शिक्षा पर खर्च हो रहे हैं। 3 करोड़ रुपए कृषि विस्तार योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं। बताया इसके अलावा, औरैया को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का कार्य भी प्रगति पर है, जिससे जिले को विकास का नया रास्ता मिलेगा।

महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने बच्चों को खिलौने बांटे। एक बच्चा रोने लगा तो उन्होंने से उसे गोद में लिया और खिलौना देकर शांत कराया। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग द्वारा विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। योगी ने किसानों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं कृषि राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख भी मौजूद हैं। इसके पहले सीएम योगी ने औरैया, कन्नौज, इटावा और कानपुर देहात में मक्का की फसल का हेलिकॉप्टर से सर्वेक्षण किया।

सीएम योगी देंगे किसानों को सौगात, मक्के की खेती का किया हवाई निरीक्षण
औरैया, अमृत विचारः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 8 जून 2025 को औरैया जिले के दौरे पर हैं। वे सुबह 11:20 बजे अजीतमल पहुंचे, जहां जनता महाविद्यालय ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर वे 'विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025' के अंतर्गत प्रगतिशील मक्का किसानों से बातचीत करेंगे, उन्हें सम्मानित करेंगे और मिनी किट व बीज वितरित करेंगे। उनके साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उपस्थित हैं। सीएम योगी मक्का खेती का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे दोपहर 1:20 बजे लखनऊ वापस लौटेंगे।

इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ औरैया का दौरा कर चुके हैं। 6 नवंबर 2021 को उन्होंने ककोर मुख्यालय के तिरंगा मैदान में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था और प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का मॉडल देखा था। 23 मई 2025 को उन्होंने घोषणा की थी कि औरैया का सरकारी मेडिकल कॉलेज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर होगा, साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार पर डिग्री कॉलेज का नाम बदलने का आरोप लगाया था।

यह दौरा किसानों के कल्याण और कृषि विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं को गति प्रदान करने का हिस्सा है।

यह भी पढ़ेः दिल्ली में नौ साल की मौसूम से हैवानियत के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज