Bahraich Police - Amrit Vichar

Bahraich News : भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने पकड़ी 1.876 किलोग्राम चरस, दो तस्कर गिरफ्तार
बहराइच। बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा के नजदीक पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त अभियान चलाकर 1.876 किलोग्राम चरस जब्त किया। इस मामले में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र में सीमान्त डिग्री कॉलेज के निकट सीमा स्तंभ के पास बृहस्पतिवार रात संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से 1.876 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की 42वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि तस्करों की तलाशी के दौरान एसएसबी के खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई।

सादिक और सद्दाम हुए गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान सादिक (19) और सद्दाम (19) के रूप में हुई है। दोनों रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाग मोहल्ले के निवासी हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रुपईडीहा थाने में एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Bahraich News : बहराइच पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 लाख रुपये के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में पुलिस की सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वैध स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। वहीं मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने बहराइच पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उच्चाधिकारियों के दिशानिर्देश पर जिले मेंगुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।

बताया गया कि जनपदीय सर्विलांस टीम तथा विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह सफलता पुलिस को मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले की पुलिस ने भारत सरकार के सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की नियमित निगरानी एवं तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वनप्लस सहित विभिन्न कंपनियों के कुल 101 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।

पुलिस ने बरामद मोबाइल को उनके मालिकों को सौंपा

इस संबंध में रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की तत्परता तथा तकनीकी दक्षता की खुलकर प्रशंसा की।

मोबाइल फोन में डाउनलोड करें 'संचार सारथी' एप्प- एसपी ने की अपील

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने आमजन से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन में 'संचार सारथी' एप डाउनलोड करें तथा मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल सीईआईआर पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद मोबाइल की ट्रैकिंग एवं बरामदगी की प्रक्रिया तेज गति से संचालित की जाती है और संबंधित व्यक्ति को समय-समय पर जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है।

यहां से बरामद हुए मोबाइल

मोबाइल बरामदगी अभियान में कोतवाली नगर एवं कोतवाली देहात पुलिस ने नौ-नौ मोबाइल, विशेश्वरगंज पुलिस ने 12 मोबाइल तथा नोडल सर्विलांस टीम ने सर्वाधिक 24 मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा पयागपुर, फखरपुर, मटेरा, मोतीपुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों से भी गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। अभियान में प्रभारी सर्विलांस राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुशवाहा, आरक्षी नितिन अवस्थी, आरक्षी आनंद उपाध्याय तथा सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मियों एवं थाना स्तर की रिकवरी टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बहराइच में रफ्तार का कहर : कंबाइन मशीन की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, चार लोगों की मौत, दो गंभीर
बहराइच। बहराइच जिले में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि हादसा रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बहराइच-नेपाल मार्ग पर नानपारा थाना क्षेत्र में डिहवा पेट्रोल पंप के सामने हुआ जब नानपारा से बहराइच की ओर जा रही एक कार को कंबाइन मशीन ने जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, कार में छह लोग सवार थे और टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मटेरा और नानपारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान थाना रामगांव क्षेत्र के मुकेरिया निवासी अनिल कुमार (40), मेटुकहा निवासी अनिल कुमार (42), फतेहपुरवा मोहम्मदपुर निवासी महेंद्र पाल (45) और थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र के हमजापुर निवासी अल्ताफ अहमद (38) के रूप में हुई है।

घायलों में बहराइच शहर निवासी शिवम श्रीवास्तव (30) और अश्विनी कुमार (30) शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कंबाइन मशीन के चालक की तलाश की जा रही है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 ग्राम स्मैक बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत इसकी कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना रुपईडीहा पुलिस और 42वीं वाहिनी एसएसबी नानपारा की संयुक्त टीम नें बृहस्पतिवार सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान निबिया तालाब रोड से नेपाल की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक पर सवार शरीफ उर्फ मुन्नू उर्फ मोनू पुत्र चेतन उर्फ छीटन निवासी उमरिया, कबड़ियनपुरवा थाना नवाबगंज के पास से 24 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बाइक और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया।

आरोपी के विरुद्ध थाना रुपईडीहा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हुआ है। शुरुआती जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि बरामद स्मैक को नेपाल सीमा पार पहुंचाने की तैयारी थी।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के अलावा पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म से संबंधित मामले भी शामिल हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

बहराइच : विधायक अनुपमा जायसवाल पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी युवक गिरफ्तार
बहराइच। बहराइच में पुतला दहन के दौरान घायल हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अनुपमा जायसवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बाराबंकी के 32 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बहराइच के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 26 अप्रैल को थाना कोतवाली नगर में एक स्थानीय निवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि फेसबुक पर विधायक को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि विधायक जायसवाल 25 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन अभियान के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घायल हो गई थीं।

इस घटना के बाद अभिषेक वर्मा ने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली, जिस पर ''बाराबंकी बाबा'' नामक फेसबुक उपयोगकर्ता ने अत्यंत अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिषेक वर्मा और ''बाराबंकी बाबा'' फेसबुक खाते के उपयोगकर्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि 'साइबर सर्विलांस सेल' की मदद से ''बाराबंकी बाबा'' खाते के उपयोगकर्ता की पहचान बाराबंकी के अकबरपुर मोहल्ला निवासी अनुज कुमार वर्मा के रूप में हुई जिसे सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसमें कहा गया कि अदालत से उसे न्यायिक अभिरक्षा में बहराइच जिला कारागार भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज है और दूसरे आरोपी अभिषेक वर्मा की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इधर, विधायक के पति अशोक जायसवाल ने मंगलवार को बताया कि अनुपमा जायसवाल लखनऊ के एक निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं और विशेषज्ञ की देखरेख में उनका उपचार जारी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई शुभचिंतक अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जान चुके हैं।

महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक के समर्थन में 25 अप्रैल को भाजपा के 'महिला जनाक्रोश मार्च' के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले फूंके जा रहे थे तभी विधायक अनुपमा जायसवाल पुतले में आग लगाते समय झुलस गई थीं।

बहराइच : दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने चोरी और नकबजनी की कई घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि थाना कैसरगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बदरौली-कैसरगंज मार्ग स्थित बेचईपुर चुलम्भा के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुलायम उर्फ राकेश (28) निवासी भगतराम पुरवा, बदरौली तथा मयंकर (30) निवासी जयराज सिंह पुरवा, गोडहिया नंबर-1 थाना कैसरगंज के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और पुलिस को इनकी तलाश थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 14 अदद बिछिया, 7 नग जड़ी अंगूठियां, एक जोड़ी कान के बूंदे, एक नाक की नथिया, एक अन्य बिछिया तथा तीन अतिरिक्त बिछिया बरामद की गई हैं। बरामद आभूषण हाल के महीनों में हुई चोरी की वारदातों से जुड़े बताए जा रहे हैं।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी थाना कैसरगंज और फखरपुर क्षेत्र में दर्ज तीन अलग-अलग मुकदमों में वांछित थे। इनमें 5 फरवरी को एक घर में घुसकर महिला के जेवरात और मोबाइल फोन चोरी करने तथा 11 फरवरी को एक ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने की घटनाएं शामिल हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है और ये लगातार चोरी व अन्य वारदातों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं के खुलासे की भी संभावना है। फिलहाल दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

बहराइच : सरकारी पुस्तकों के गबन का खुलासा, 13,082 किताबें बरामद, चार गिरफ्तार
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में थाना रामगांव पुलिस ने परिषदीय विद्यालयों की सरकारी पाठ्यपुस्तकों के गबन और अवैध बिक्री के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 13,082 पुस्तकें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी को शिक्षा विभाग के डीसी अशुतोष सिंह ने सूचना दी थी कि परिषदीय विद्यालयों में निःशुल्क वितरण के लिए आई सरकारी किताबें समद ट्रेडर्स व अन्य व्यक्तियों द्वारा बिक्री के लिए ले जाई जा रही हैं।

इस सूचना पर थाना रामगांव में मुकदमा संख्या 052/2026 धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13,082 सरकारी पुस्तकें बरामद कीं। इस मामले में आलोक मिश्रा, दिलशाद अली, शुभांकर गुप्ता तथा अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आलोक मिश्रा, जो बीएसए कार्यालय में अनुचर पद पर तैनात था और पुस्तकों के रख-रखाव की जिम्मेदारी संभालता था, ने धन लाभ के उद्देश्य से अपने साथियों के साथ मिलकर स्टॉक से पुस्तकों का गबन कर अवैध बिक्री की। पुलिस ने मामले में धारा 61(2)ए व 316(5) बीएनएस की वृद्धि भी की है।

उल्लेखनीय है कि जिले में परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को निःशुल्क वितरण हेतु आई 10 टन से अधिक सरकारी पाठ्यपुस्तकों की खेप कबाड़ में बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया था। प्रशासन ने शिक्षा विभाग के चार कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया था कि 17 फरवरी को सूचना मिली थी कि दिलशाद अहमद नामक कबाड़ी द्वारा छात्रों को मुफ्त वितरित की जाने वाली किताबें ट्रक पर लादी जा रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम भेजी गई, लेकिन ट्रक बहराइच से निकल चुका था। पीछा कर लखीमपुर में किताबों से लदे ट्रक को जब्त कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि जब्त ट्रक से शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए आई 10 टन से अधिक पुस्तकें बरामद हुईं। दस्तावेजों के अनुसार उक्त पुस्तकें उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक कंपनी को बेची गई थीं। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है, जबकि वांछित समीर अहमद की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार ने कहा कि सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हरदोई पुलिस का खुलासा : अवैध संबंध में पड़ोस महिला और उसके बेटे ने की थी किसान की हत्या
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र में किसान की सिर कूचकर की गई हत्या के आरोप में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली महिला और उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। आपत्तिजनक हालत में देखे जाने पर हुए विवाद के बाद यह जघन्य वारदात अंजाम दी गई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने शुक्रवार को बताया कि संडीला कोतवाली क्षेत्र के मीतो गांव में 11 फरवरी की सुबह किसान व पशुपालक हुकुम सिंह (52) का शव उसके खेत किनारे बने पशु बाड़े के छप्पर में चारपाई पर पड़ा मिला था। सिर पर भारी वस्तु से कई वार किए गए थे। हत्या के बाद शव को चारपाई पर लिटाकर ऊपर से रजाई ओढ़ा दी गई थी।

मृतक के पुत्र रणजीत की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिला, लेकिन स्थानीय पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर शक पड़ोस में रहने वाली महिला जमुना देवी और उसके पुत्र अमन पर गया। कड़ाई से पूछताछ में अमन ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि उसकी मां जमुना देवी और हुकुम सिंह के बीच प्रेम संबंध थे।

घटना वाले दिन वह अपनी मां को खोजते हुए हुकुम सिंह के छप्पर तक पहुंचा, जहां दोनों एक ही बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में मिले। विरोध करने पर हुकुम सिंह से कहासुनी हुई और उसने अमन को थप्पड़ मार दिया। इस अपमान से तिलमिलाए अमन ने पास पड़ी ईंट से ताबड़तोड़ वार कर हुकुम सिंह की हत्या कर दी।

हत्या के बाद अमन और उसकी मां ने मिलकर शव को चारपाई पर लिटाया और ऊपर से रजाई डालकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अमन की निशानदेही पर खून से सनी ईंट बरामद की है। पुलिस ने आरोपी अमन को हत्या तथा उसकी मां जमुना देवी को हत्या में सहयोग और साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बहराइच : हत्या के आरोप में दंपती गिरफ्तार, हंसिया और ईंट बरामद
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की दरगाह शरीफ थाना पुलिस ने हत्या की एक घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हंसिया और ईंट भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार थाना दरगाह शरीफ में धारा 103(1)/238/61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वादिनी लक्ष्मी ने तहरीर देकर बताया था कि उनके पति बड़कू 10 फरवरी को दोपहर करीब 11 बजे खेत देखने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान 11 फरवरी को उनका शव गेहूं के खेत में मिला। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान ग्राम विशुनपुर राह निवासी जसवंत उर्फ लौड़ाऊ तथा उसकी पत्नी नीलम को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मृतक बड़कू का नीलम से पूर्व परिचय था, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। इसी रंजिश में दोनों ने मृतक को बहाने से खेत की ओर बुलाया और ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हंसिया और एक ईंट बरामद की गई। घटना के समय पहने गए कपड़े भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज ग्राम विशुनपुर राह के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

बहराइच : किसान से रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक किसान से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक उप निरीक्षक (दरोगा) समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। बहराइच पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के तहत मटेही कला निवासी निजामुद्दीन ने देवीपाटन मंडल के महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई थी।

बयान के अनुसार, किसान ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके मकान के बरामदे में गड्ढा बना हुआ था और उसकी बेटी की शादी थी इसलिए गड्ढे को भरने के लिए बीती सात जनवरी को वह ठेला गाड़ी में मिट्टी भरकर ला रहे थे। रास्ते में मोतीपुर थाने के पुलिस उपनिरीक्षक अमरेश गिरी और हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव ने उन्हें रोका और अवैध खनन के मामले में फंसाने की धमकी दी।

आरोप है कि निजामुद्दीन को छोड़ने के एवज में उनसे 30 हजार रुपये की रिश्वत ली गई। बयान के मुताबिक, ''भ्रष्टाचार निरोधक इकाई और पुलिस क्षेत्राधिकारी से कराई गई जांच में शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गये। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।''

बहराइच : नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का प्रयास विफल, नेपाली किशोरी सुरक्षित
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रुपईडीहा चेक पोस्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने मानव तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। एसएसबी की बीआईटी टीम और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के संयुक्त प्रयास से 15 वर्षीय नेपाली नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बरामद किया गया, जबकि उसके साथ मौजूद एक युवक को हिरासत में लेकर नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।

जांच के दौरान किशोरी ने अपनी पहचान नेपाल के जुमला जिले निवासी सीरू दमाई (15) के रूप में बताई। उसके साथ मौजूद युवक साहिल कुरेशी (19) ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह उसे विवाह और रोजगार का झांसा देकर भारत ला रहा था। नाबालिग होने के कारण मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।

किशोरी की मां से संपर्क कर सूचना दी गई। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे एनजीओ के सहयोग से नेपाल स्थित संरक्षण गृह भेजा गया, जबकि युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। अभियान में एसएसबी, महिला पुलिस बल और सामाजिक संस्थाओं की अहम भूमिका रही।

बहराइच : नेपाल सीमा पर 367 अवैध अतिक्रमण चिन्हित, हटाने को तेज अभियान
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे 0 से 15 किलोमीटर के संवेदनशील क्षेत्र में सरकारी भूमि और नो-मेन्स लैंड पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ प्रशासन ने निर्णायक कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। तहसील नानपारा सभागार में सोमवार को उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजस्व, पुलिस, एसएसबी और वन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त एवं समयबद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पारदर्शी, विधिसम्मत और नियमों के अनुरूप की जाए, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और सुदृढ़ हो। तहसीलदार नानपारा की रिपोर्ट के अनुसार सीमा क्षेत्र में कुल 367 अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 184 हटाए जा चुके हैं।

13 मामलों में कार्रवाई जारी है तथा 19 अतिक्रमणों को अगले तीन दिनों में हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शेष मामलों में भी शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने चेतावनी दी कि हटाए गए स्थलों पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने फील्ड स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा, 42वीं वाहिनी एसएसबी के प्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।