Khalistani terrorists - Amrit Vichar

पंजाब आतंकी मामला: एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादियों के प्रमुख सहयोगी जोती के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब आतंकवादी साजिश मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा और गैंगस्टर पवित्र बटाला के प्रमुख सहयोगी जतिंदर सिंह उर्फ ​​जोती के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को मोहाली में विशेष एनआईए अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया गया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले जतिंदर सिंह को एनआईए ने पिछले साल 23 दिसंबर को मुंबई से गिरफ्तार किया था।

एनआईए ने कहा कि जतिंदर सिंह मध्य प्रदेश से पंजाब के गैंगस्टरों को अवैध हथियारों की खरीद और आपूर्ति करने में शामिल था। बयान में कहा गया है कि वह बटाला के साथियों को हथियारों की आपूर्ति में मदद कर रहा था। एनआईए ने कहा कि बटाला के विदेशी सहयोगी भारत में जतिंदर सिंह के कार्यों का समन्वय कर रहे थे।

पीलीभीत: जानिए विदेशी नंबरों से कॉल कर आतंकियों ने किससे मांगी थी दस लाख की रंगदारी
पूरनपुर, अमृत विचार। मुठभेड़ में ढेर हुए तीन खालिस्तानी आतंकियों के नेटवर्क का पता लगाने के दौरान पूरनपुर के एक आईलेट संचालक से बब्बर खालसा के आतंकियों द्वारा रंगदारी मांगने का मामला उजागर हुआ था। आईलेट संचालक से दस लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और अब पूरनपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सुरक्षा एजेंसियां भी पड़ताल में जुट गई हैं।

गुरदासपुर (पंजाब) की पुलिस चौकी बखशीवाल में धमाका करने वाले तीनों आंतकियों को पंजाब और पीलीभीत ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। तब से लगातार पुलिस की 12 टीमें क्षेत्र में जांच पड़ताल कर रहीं हैं। शुक्रवार को एसपी अविनाश पांडेय पूरनपुर कोतवाली में थे। इसी बीच  क्षेत्र के आइलेटस संचालक ने एसपी से मुलाकात कर अंदेशा जताया था कि 23 दिसंबर को हुई मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तानी आंतकी गुरविंदर सिंह, जसनप्रीत सिंह और वीरेंद्र सिंह उन्हें मारने के लिए पंजाब से पूरनपुर आए थे। वजह पूछने पर उनका कहना था कि सात सितंबर को उनके पास बब्बर खालसा के आतंकी सिद्धू (यूरोप) ने विदेशी नंबर से व्हाटसअप कॉल कर दस लाख रुपये रंगदारी मांगी थी।  मना करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।  दस लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जब उन्होंने नंबर को ब्लाक कर दिया।  वह जब लंदन चले गए तो वहां रिहंदा (पाकिस्तान) नामक आतंकी ने फोन कर दस लाख रुपए मांगे। छह दिसंबर को उनके पास फतेह सिंह बागी नाम के व्यक्ति ने फोन कर रंगदारी मांगी थी। 16 दिसंबर को ही वह लंदन से भारत आए। उन्हें पहले ही धमकाया था कि जैसे ही भारत वापसी करोगे, हत्या करा देंगे। उनका कहना था कि मुठभेड़ में ढेर तीनों आतंकियों का बब्बर खाला के आतंकी सिद्धू से कनेक्शन भी निकला है। उनके भारत लौटने के चार दिन बाद ही आतंकी भी पूरनपुर आ गए थे। पूरनपुर कोतवाली में मामले में धारा 352/308(5)/351(4) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पीलीभीत: फर्जी आईडी पर आतंकियों ने किया था होटल का कमरा बुक...पूरनपुर में एक और रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर, अमृत विचार। पंजाब में पुलिस चौकी  पर ग्रेनेड हमला करने के बाद छिपने के लिए पूरनपुर पहुंचे खालिस्तानी आतंकियों ने होटल हरजी में फर्जी आईडी पर कमरा लिया था। इसकी पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई है। मारे गए तीनों आतंकियों और अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

बता दें कि मुठभेड़ में ढेर किए गए तीनों खालिस्तानी आतंकियों के पूरनपुर के  एक होटल में रुकने की चर्चा शुरुआत से ही हो रही थी। इसे लेकर बुधवार को एसपी अविनाश पांडेय की अगुवाई में टीम ने पड़ताल शुरू कर दी थी। जिसके बाद सामने आया था कि आतंकी  होटल हरजी में रुके थे। हालांकि होटल में रुकने के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया था। जिसमें तीनों आतंकी बलिया के रहने वाले बताए गए थे और उनके नाम भी गलत लिखे हुए थे। ये आईडी अज्ञात साथी ने मोबाइल पर भेजी थी। इस मामले में कई घंटे चली पड़ताल के बाद कार्रवाई की गई है। बता दें कि आतंकी होटल हरजी में 20 दिसंबर को पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज में भी उनकी पहचान हो गई थी। तीनों आतंकी मुठभेड़ के बाद मारे जा चुके हैं। पुलिस अन्य दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। होटल में फर्जी आधार कार्ड लगाने और जालसाजी कर ठहरने के मामले में तीनों आतंकियों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ पूरनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पूरनपुर कोतवाली पहुंचे एसटीएफ के अधिकारी
क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को लेकर खुफिया और सुरक्षा जांच एजेंसियां अलर्ट हैं। इसे लेकर लगातार पड़ताल की जा रही है। गुरुवार को लखनऊ से स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ के अधिकारी भी पूरनपुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में मौजूद एसपी अविनाश पांडे से वार्ता की। इसके बाद वह एसपी और जांच टीमों के साथ क्षेत्र में गए और जांच पड़ताल की। कुछ समय बाद सभी वापस लौट आए। कोतवाली में भी एसटीएफ के अफसर जानकारी करते रहे।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत एनकाउंटर: मुठभेड़ वाली जगह एक बार फिर पहुंची फॉरेंसिंक टीम...होटल मैनेजर को पुलिस ने छोड़ा

लखीमपुर खीरी : एनआईए और पंजाब पुलिस की चर्चा से नेपाल सीमा पर माहौल गर्म
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पीलीभीत में एनकाउंटर में तीन खालिस्तानी आतंकियों के एनकाउंटर के बाद सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस भी सक्रिय है। वह सिख बाहुल्य गांवों में होने वाली हरगतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है। बुधवार को मारे गए एक आतंकी की बुआ के रहने की खबर ने भारत-नेपाल सीमा पर सिख बाहुल्य गांवों में हलचल बढ़ा दी। एनआईए और पंजाब पुलिस के कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र में आने की संभावनाओं के कारण नेपाल सीमा पर माहौल गर्म रहा, हालांकि अभी तक टीमें नहीं पहुंची हैं।

पंजाब के गुरदास पुर में 18 दिसंबर को बख्सीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने वाले खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों की 23 दिसंबर को पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी। पीलीभीत पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में टीमों ने तीनों आतंकियों जसनप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह और वीरेंद्र सिंह को मार गिराया था। पुलिस ने आतंकियों के पास से दो एके 47, दो विदेशी ग्लाक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए थे। तीनों आतंकियों के मारे जाने के बाद पीलीभीत, पंजाब पुलिस के साथ ही एनआईए भी जांच में जुटी है। जांच में इस बात की जानकारी भी सुरक्षा एजेंसियों को हुई है कि एक आतंकी की बुआ लखीमपुर खीरी जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव खैरटिया में रहती है। यह खबर सामने आने के बाद एनकाउंटर के बाद और सक्रिय हुई सुरक्षा एजेंसियों ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सिख बाहुल्य क्षेत्रों में अपनी नजरें और अधिक गड़ा दी हैं। आतंकी का खैरटिया क्षेत्र से क्या कनेक्शन है और उसकी बुआ कौन हैं। ऐसे कई क्लू हैं जिनकों जुटाने की कोशिश कर रही है। कोतवाली तिकुनिया पुलिस भी इस कनेक्शन को खंगालने में लगी है। उधर बुधवार को पूरे जिले में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि आतंकी के कनेक्शन को खंगालने के लिए एनआईए की टीम और पंजाब पुलिस लखीमपुर आ रही है। इस खबर से और अधिक हलचल बढ़ गई। हालांकि देर शाम तक टीमों के लखीमपुर पहुंचने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

सुरक्षा एजेंसिया फोटो दिखाकर तलाश रही कनेक्शन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों की फोटो लेकर सुरक्षा एजेंसियां नेपाल सीमावर्ती गांवों में घूम रही हैं। वह आतंकियों के फोटो दिखाकर यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या मारे गए तीनों आतंकी यहां दिखे तो नहीं। किसी गांव में तो उनका आना-जाना नहीं था, लेकिन अभी तक ऐसे कोई क्लू सुरक्षा एजेंसियों के हाथ नहीं आए हैं, जिससे इस बात का पता चल सके कि वह इस क्षेत्र में आए थे।

मिनी पंजाब के नाम से जाना जाता है खैरटिया
कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र का खैरटिया क्षेत्र मिनी पंजाब के नाम से जाना जाता है। इसक अलावा इसकी पहचान पांच साल पहले तक अवैध शराब के कुटीर उद्धोग के नाम से होती थी। यहां बनने वाली अवैध शराब को पड़ोसी जनपद बहराइच तक ले जाकर बेची जाती थी, लेकिन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद से अब यह कुटीर उद्योग पूरी तरह से टूट चुका है। अवैध शराब के कारोबार में पुरुषों के साथ ही महिलाएं, युवतियां शामिल थीं।

तिकुनियां से पंजाब के महानगरों के लिए संचालित होती हैं निजी बसें
तिकुनियां से पंजाब के अमृतसर समेत अन्य महानगरों के लिए छह से अधिक स्लीपर बसें संचालित होती हैं, लेकिन इन बसों को पुलिस कभी भी रोककर नहीं खंगालती है। पीलीभीत एकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों के मामले की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि तीनों आतंकी निजी बस से सवार होकर अत्याधुनिक असलहो के साथ पीलीभीत पहुंचे थे। पुलिस पंजाब, आसाम, दिल्ली आदि राज्यों को जाने वाली स्लीपर बसों को रोककर तलाशी नहीं लेती है। माना जाता है कि यदि पुलिस इन बसों की तलाशी लेती तो शायद तीनों आतंकी रास्ते में ही पकड़े जाते और वह पीलीभीत तक नहीं पहुंच पाते।

एनकाउंटर का बदला महाकुंभ में लेंगे...आतंकी पन्नू की धमकी के बाद पीलीभीत साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत पुलिस ने पंजाब पुलिस टीम के साथ मिलकर तीन खालिस्तानी आतंकियों को सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। इससे बौखलाए खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के  गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एनकाउंटर का बदला महाकुंभ 2025 में लेने की धमकी दी। उसने तीन तारीखें भी बताईं। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए जनपद के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पूरनपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह पीलीभीत और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकवादी गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसनप्रीत सिंह को ढेर कर दिया था। आतंकियों के एनकाउंटर के बाद प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने पीलीभीत एनकाउंटर का बदला प्रयागराज के महाकुंभ में लेने की बात कही है। इस वीडियो में उसने तीन तारीखें 14 जनवरी, 29 जनवरी और तीन फरवरी बताईं। बार-बार कह रहा है कि इन तारीखों को याद रखना है। उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रधानमंत्री का नाम लेते हुए आपत्तिजनक शब्द भी कहे। एक्स पर विभिन्न हैंडल्स के माध्यम से वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीलीभीत पुलिस छानबीन में जुट गई है। साइबर थाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। पीलीभीत पुलिस को भी धमकी मिलने की चर्चा होती रही। हालांकि अधिकारिक स्तर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

आतंकियों के परिजनों को पांच-पांच लाख देने का ऐलान
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू वीडियो में पीलीभीत में मारे गए तीनों आतंकवादियों को नौजवान के साथ ही शहीद कहता दिखा। मारे गए आतंकियों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया। उसने पीलीभीत में 1991 में मारे गए 11 लोगों का भी जिक्र किया है। इसके अलावा हिंदू धर्म को लेकर भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

पंजाब और पीलीभीत पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इसी संबंध में एक व्यक्ति द्वारा एक्स हैंडल पर एक वीडियो भेजा गया है जिसमें हमारे माननीय राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों, कुंभ मेले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस संबंध में संज्ञान लेते हुए साइबर थाने पर एफआईआर पंजीकृत की गई है। इस वीडियो की जानकारी की जा रही है। -अविनाश पांडेय, एसपी पीलीभीत

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: मुठभेड़ में ढेर आतंकी गुरविंदर ने मां से की थी बात..फिर तीनों के मोबाइल हो गए स्विच ऑफ

पीलीभीत : मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों का परिवार बोला- लाठी चलाई नहीं...गोली-ग्रेनेड कैसे चलाते
पीलीभीत, अमृत विचार। पंजाब और पीलीभीत पुलिस की मुठभेड़ में एक दिन पूर्व ढेर हुए तीन खालिस्तानी आतंकियों के परिवार ने तीनों के किसी तरह की आतंकी गतिविधि में संलिप्त होने से लेकर  गुरदासपुर में हुए ग्रेनेड हमले को लेकर बचाव करते हुए तीनों आतंकियों के शामिल होने की बात पर कई दावे कर दिए।  कहा कि न तो कभी इस तरह की हरकत महसूस हुई न ही कभी कोई झगड़ा फसाद तीनों के बारे में सुनने में आया था, जिससे उनके आतंकी संगठनों से जुड़े होने का पता चलता। अधिकांश बिंदुओं पर अनभिज्ञता जताई और सवाल उठाते चले गए। हालांकि सीधे तौर पर कोई आरोप न तो पुलिस पर लगाया न ही किए गए एनकाउंटर पर।

सोमवार सुबह हुए एनकाउंटर में तीन खालिस्तानी आतंकवादी  गुरदासपुर (पंजाब) के थाना व मोहल्ला कलानौर निवासी गुरविंदर सिंह (25) पुत्र गुरुदेव सिंह, गुरदासपुर (पंजाब) के थाना कलानौर क्षेत्र के ग्राम अगवान निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि (23) पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता और गुरदासपुर (पंजाब) के थाना कलानौर क्षेत्र के ग्राम निक्का सूर निवासी जसनप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18) पुत्र स्वरुप सिंह की मौत हुई थी। इनके परिवार को पुलिस ने सूचना देकर बुलाया था।  मंगलवार सुबह  जसनप्रीत व गुरविंदर सिंह के पिता और वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि के बहनोई गुरमीत सिंह पंजाब से पीलीभीत पहुंचे।  पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से वार्ता की और सवालों के जवाब देते हुए अपने बच्चों के आतंकवादी  संगठन से जुड़े होने की बात संज्ञान में न होना बताया। इन तीनों खालिस्तानी आतंकियों ने अठारह दिसंबर को गुरदासपुर  पंजाब के थाना  कलानौर की पुलिस चौकी बख्शीवाल में हैंड ग्रेनेड से हमला किया था।जिसमें पंजाब में दर्ज मुकदमे के बाद वहां की पुलिस ट्रेस करते हुए पीलीभीत के पूरनपुर पहुंची थी। तीनों के ही परिवार का कहना था कि उन्हें पंजाब में हुए हैंड ग्रेनेड हमले की जानकारी तो हुई थी। चूंकि पुलिस चौकी दूरी उनके गांव से दस से पंद्रह किमी की दूरी पर ही है। मगर, इसमें उनके परिवार के बच्चे ही शामिल थे, इसकी कोई जानकारी नहीं थी। सवाल उठाते हुए कहा कि अठारह दिसंबर को पुलिस चौकी पर हमला किया गया लेकिन इसके बाद से अब तक पुलिस उनके घर पर कोई पूछताछ करने तक नहीं पहुंची।  कहा कि मजदूर पेशा परिवार है। बच्चे तो कभी लाठी चलाते नहीं दिखे, वह हैंड ग्रेनेड और गोलियां कैसे चलाते। बताया कि कभी कोई महंगा शौक करते भी नहीं देखा जो शक होता।  यही कहते रहे कि अगर ग्रेनेड हमले में तीनों के नाम आए और फिर जांच पड़ताल के तहत ही सही लेकिन पुलिस तो आती। मगर अभी तक कोई घर नहीं आया था। सोमवार सुबह जरुर घर पहुंचे पंजाब पुलिस के एक जवान ने यूपी के पीलीभीत में तीनों के एनकाउंटर में मारे जाने की जानकारी दी थी। जिसके बाद शाम को तीनों के परिवार किराए की गाड़ी करके रवाना हुए थे।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: कोरोना भगाने के नाम पर कर दिया खेल, खजुरिया पचपेड़ा में बिलों में निकला बड़ा फर्जीवाड़ा

बरेली: नेपाल सीमा वाले इलाकों में सख्त पहरा, खालिस्तानी आतंकियों के मारे जाने के बाद जोन में अलर्ट
बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकियों के मारे जाने के बाद एडीजी रमित शर्मा ने जोन में अलर्ट जारी किया। उन्होंने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है।

खालिस्तान कमांडो फोर्स के तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद पीलीभीत पहुंचे एडीजी रमित शर्मा ने जोन के सभी कप्तानों को अलर्ट जारी करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने विशेषकर नेपाल से जुड़े सीमा वाले क्षेत्रों में ज्यादा सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि यहीं से आतंकी गतिविधियां शुरू होने की आशंका ज्यादा रहती है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि पीलीभीत सीमा पर पुलिस कड़ी चौकसी बरते।
बरेली में पहले भी पकड़े जा चुके आतंकी

बरेली में जैश-ए मोहम्मद के जासूस पकड़े जा चुके हैं। आतंकी साहित्य और प्रचार प्रसार करने के आरोपियों को भी एटीएस ने बरेली से उठाया था। 2015 में मेरठ से गिरफ्तार हुआ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट परवेज उर्फ एजाज लंबे समय तक बरेली के प्रेमनगर इलाके के शाहबाद मोहल्ले में रहा था और उसने यहां पर वीडियो ग्राफी का काम कर सेना के कई महत्वपूर्ण ठिकानों की रेकी की थी। बेंगलुरू में हुए विस्फोट में शीशगढ़ के जाफरपुर के रहने वाले इरफान बंजारा का नाम सामने आया था और वह कर्नाटक से गिरफ्तार हुआ था। रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले का एक आरोपी बहेड़ी का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वह जेल में बंद हैं। इसके साथ ही बहेड़ी के जोखनपुर का रहने वाला अब्दुल खालिद का नाम कानपुर ब्लास्ट में आया था। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से गिरफ्तार हुए आईएसआई एजेंट रमेश सिंह ने बरेली की भी रेकी की थी। गिरफ्तारी के बाद एटीएस उसे बरेली लेकर भी आई थी।

रामपुर और पीलीभीत में हो चुके हैं आतंकी हमले
रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर 31 दिसंबर 2007 के रात 2.30 बजे आतंकियों ने हमला किया था। इसमें सात जवान शहीद हो गए थे। एक जनवरी 2008 को नए साल के जश्न के दिन पूरा देश शोक में डूब गया था। इस हमले के 12 साल बाद 2 नवंबर 2019 को रामपुर की अदालत ने हमले के दोषियों को सजा सुनाई थी। जिसमें दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत चार को फांसी, एक को उम्र कैद, एक को दस वर्ष का कारावास दिया था।

खालिस्तानी आतंकियों ने किया था नरसंहार
वर्ष 1988-89 में मैलानी-भीरा के मध्य राजनारायणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दुग्ध वाहन को रोककर एक दर्जन लोगों की खालिस्तान आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। इस नरसंहार को खालिस्तानी आतंकवादियों के मेजर गुट ने अंजाम दिया था। 1992 में पीलीभीत में खालिस्तानी आतंकियों जंगल में कटरुआ बीनने गए 29 लोगों की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। वहीं 26 नवंबर 1995, 26 अक्तूबर 1997 और 28 मार्च 1998 को भीखमपुर-मैलानी के बीच रेलवे ट्रैक काट कर नैनीताल एक्सप्रेस ट्रेन को पलटने की साजिश के पीछे भी खालिस्तान उग्रवादियों का हाथ होने की बात सामने आई थी।

पीलीभीत के जंगल रहे हैं खालिस्तानी आतंकियों का ठिकाना, कटरुआ कांड में मारे गए थे 29 ग्रामीण
पीलीभीत, अमृत विचार। नेपाल सीमा से सटे जनपद पीलीभीत में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन  दुर्दांत अपराधियों के पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने के बाद पुरानी घटनाएं ताजा हो गई हैं। अस्सी-नब्बे के दशक में पीलीभीत का नाम खालिस्तान आतंकवाद के लिए खासा सुर्खियों में रहा है।  उस दौरान की कई ऐसी घटनाएं हैं, जिनको कभी भुलाया नहीं जा सकता है।  तमाम लोगों की हत्याएं की गई थी।

बताते हैं कि पीलीभीत में खालिस्तानी आतंकवाद अस्सी-नब्बे के दशक में चरम पर रहा।  उस वक्त तराई का  पूरनपुर तहसील क्षेत्र का इलाका काफी प्रभावित रहा था।  उस दौरान कई आतंकवादी संगठनों की दस्तक रही। बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया गया। सबसे चर्चित कांड की बात करें तो वह था..दियोरियाकलां जंगल का कटरुआ कांड। 31 जुलाई 1992 का दिन था। घुंघचिहाई और शिवनगर  गांव के रहने वाले 29 ग्रामीणों की जंगल में छिपे आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। ग्रामीण जंगल में कटरुआ (जंगल की सब्जी) बीनने के लिए गए थे। मगर, वहां पर पहले से ही आतंकवादी छिपे हुए थे। तीन अगस्त 1992 को ग्रामीणों के शव गढ़ा रेंज के जंगल के भीतर नदी  किनारे मिले थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के राजनीतिक सलाहकार कुंवर जितेंद्र प्रसाद ने दोनों ग्रामों का दौरा किया था। यह सामूहिक हत्याकांड प्रदेश ही नहीं देशभर में सुर्खियां बना रहा। इसके अलावा कई अन्य हत्याकांड भी हुए थे। वर्ष 1989 में आतंकवादियों ने हजारा थाने को ही बम से उड़ा दिया था।  आतंकवाद के समय में मुठभेड़ और हमलों में कई पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे। जिसमें माधोटांडा थाने के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह यादव और  हजारा थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह त्यागी भी  शहीद हुए थे।  अभी कुछदिन पहले ही शहीद राजेंद्र सिंह त्यागी के नाम पर पीलीभीत पुलिस लाइन के मुख्य द्वार का नामकरण किया गया है। इसके अलावा न्यूरिया क्षेत्र के मंडरिया गांव के सात ग्रामीणों की भी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। उस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री एसबी चव्हाण भी पीलीभीत आए थे। उस वक्त का मंजर ये था कि शाम होते ही नगर कस्बों की बाजारों में सन्नाटा पसर जाता था।  यहां तक कि पुलिस थाने भी बंद हो जाते थे। कई  पुलिसकर्मी भी हमले के डर से सादा वर्दी में ही रहते थे।

सुरक्षा बढ़ती गई और दम तोड़ता गया आतंकवाद
जनपद में चरम पर पहुंचा आतंकवाद नब्बे के दशक के शुरू होने के बाद दम तोड़ने लगा था। आतंकी संगठनों से जुड़े हुए तमाम लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। सुरक्षा को बढ़ाया जाता रहा।  जिसके लिए पुलिस के अलावा नागालैंड ऑर्म्ड फोर्स, इंडो तिब्बत सीमा पुलिस समेत अर्द्धसैनिक बलों को कमान सौंपी गई थी। फिर आतंकवाद दम तोड़ गया।

गैंगस्टर राजेश डोंगरा के हत्यारोपी भी पीलीभीत से हुए थे गिरफ्तार
सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ के बाद ये भी सवाल  उठ रहे हैं कि कहीं फिर से तो तराई के जनपद पीलीभीत में आतंकवाद की सक्रियता की तैयारी तो नहीं है।  दरअसल कुछ माह पहले हही खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के पंजाब से फरार होने के बाद पीलीभीत के एक धार्मिक स्थल में शरण लेने की बात उजागर हुई थी। पंजाब के फगवाड़ा में बरामद हुई एक स्कार्पियो की छानबीन के बाद सामने आया था कि ये वाहन अमरिया क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल के प्रमुख के नाम पर पंजीकृत था। इसे पूरनपुर के एक धार्मिक स्थल का सेवादार चलाता था। वही, इस वाहन का लेकर पंजाब गया था। उसकी पंजाब के जालंधर में गिरफ्तारी भी हुई थी। इसी वर्ष जम्मू के गैंगस्टर राजेश डोंगरा की पंजाब के मोहाली में हत्या की गई थी। हतया करने के बाद आरोपी पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के गांव शाहगढ़ में एक फार्म हाउस पर छिप गए थे। पंजाब पुलिस ने पीलीभीत में दबिश दी और यहीं से गिरफ्तार किया था। ये भी उस वक्त उजागर हुआ था कि हत्या करने के लिए असलहा भी पीलीभीत से ही गया था।

NIA ने खालिस्तान समर्थक आतंकी लांडा के प्रमुख सहयोगी को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह संधू उर्फ ​​लांडा के एक प्रमुख सहयोगी को एक बड़े आतंकवादी नेटवर्क संबंधी मामले में गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। यह मामला व्यापारियों सहित अन्य लोगों से जबरन वसूली के लिए घातक हथियारों की आपूर्ति करने से जुड़ा है।

एनआईए ने एक बयान में बताया कि मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के रहने वाले बलजीत सिंह उर्फ ​​राणा भाई उर्फ ​​बल्ली को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया है कि बल्ली पंजाब में लांडा के आदमियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाला प्रमुख व्यक्ति था। इसमें कहा गया कि इन हथियारों का इस्तेमाल व्यापारियों और अन्य लोगों से जबरन वसूली करने समेत आतंकवादी गतिविधियों को बड़े पैमाने पर अंजाम देने के लिए किया जाता था।

एनआईए ने कहा कि मामले में एनआईए की जांच के दौरान गुरप्रीत सिंह गोपी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान लांडा के सहयोगी के रूप में की गई है और एक अन्य खालिस्तानी आतंकवादी सतनाम सिंह सत्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। एनआईए ने 10 जुलाई, 2023 को स्वत: संज्ञान लेते हुए यह मामला दर्ज किया था।

मामले की जांच से पता चला है कि बलजीत सिंह ने पंजाब और अन्य स्थानों पर हिंसक वारदातों को अंजाम देकर भारत को अस्थिर करने की विभिन्न प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों की एक बड़ी साजिश के तहत सतनाम सिंह सत्ता को हथियार भी मुहैया कराए थे।

ऐसा माना जा रहा है कि लांडा और सत्ता दोनों ही भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कनाडा से गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल रहे हैं। बयान में कहा गया है कि एनआईए खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के तहत अपनी जांच जारी रखे हुए है।

ये भी पढे़ं :अनिल हत्याकांड: पीतल कारोबारी की पत्नी के तांत्रिक प्रेमी को भी पुलिस ने दबोचा, सोते समय चाकू से गोदकर की थी हत्या

मुबंई में हाई अलर्ट, खालिस्तानी आतंकवादी कर सकते हैं हमला
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हमला करने की आशंका के मद्देनजर हाई अलर्ट की घोषणा की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां आज बताया कि रेलवे स्टेशनों सहित पूरे शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

खुफिया ब्यूरो (आईबी) ने नए साल की पूर्व संध्या पर शहर पर संभावित हमले के बारे में जानकारी दी है और मुंबई पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है, जिसके मद्देनजर शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया है। अधिकारियों ने शहर में सुरक्षा को देखते हुए 31 दिसंबर के लिए पूर्व-अनुमोदित छुट्टी और पुलिस कर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश भी रद्द कर दिया है।

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मुंबई में खालिस्तानी आतंकवादियों के हमले की आशंका के मद्देनजर केन्द्रीय एजेंसियों की ओर से अलर्ट मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।

राज्य भर में कोरोना के ​​​​मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए मुंबई में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 पहले से ही लागू है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस के आदेश के बाद होटल, रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, बार, पब, आर्केस्ट्रा, रिसॉर्ट, क्लब और छतों सहित किसी भी बंद या खुली स्थान पर नए साल के समारोहों, कार्यक्रमों, समारोहों और सभाएं करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें…

पंजाब, हरियाणा के ज्यादातर हिस्से ठंड की चपेट में, न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा